All posts by UP Fast News

241 शिकायत पत्र में 34 का निस्तारण

गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण के लिए सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सैदपुर में अविनाश कुमार, की अध्यक्षता में तहसील सभागार मे सम्पन्न हुआ। जिसमे 70 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए मौके पर 06 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 241 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर  34 शिकायत/प्रार्थना पत्रो  का निस्तारण किया गया।
इसी क्रम में तहसील जमानियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 14 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें 02 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 14 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 05 का मौके पर निस्तारण किया गया। सेवराई तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 23 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 03 का निस्तारण किया गया। तहसील जखनियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 29 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 02 निस्तारण किया गया। तहसील सदर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 35 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 06 का निस्तारण किया गया एवं तहसील मुहम्मदाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 56  शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें  10 का मौके पर निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आम जनमानस की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया तथा शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जमीनी विवाद और आपसी विवाद एक ही विषय से संबंधित होते है इसलिए राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विवादों का निस्तारण सुनिश्चित करें। तहसील के समस्त लेखपालों को निर्देशित किया गया कि शिकायतकर्ता की छोटी-छोटी समस्याएँ जिनका तत्काल निस्तारण किया जा सकता है। उसके लिए किसी व्यक्ति को परेशान न किया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, उपजिलाधिकारी सैदपुर, तहसीलदार सैदपुर, क्षेत्राधिकारी सैदपुर एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

24 मार्च को लगेगा रोजगार मेला

गाजीपुर। ’’उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन’’ के अधीन जनपद के अधिक से अधिक रोजगार तलाशने वाले युवकों को सेवायोजित कराने के उद्देश्य से 24 मार्च, 2026 को जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वाधान में वृहद रोजगार मेला का आयोजन प्रातः 10 बजे से ऑडिटोरियम परिसर, विकास भवन के पास आयोजित किया जाएगा।
इस मेला में विभिन्न कम्पनियाँ/नियोजक प्रतिभाग करेंगे। प्रतिभागी कम्पनियो में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम-गाजीपुर, उत्कर्ष स्मॉल फाईनेंस बैक वाराणसी, SIS सिक्योरिटी गार्ड, L&T बैंगलूरू, क्वैस कार्पोरेशन प्रा0लि0, सेफ एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स, न्यू हॉलैण्ड ट्रैक्टर, अशोक लिलैण्ड लि0, MRF टायर्स,  स्नाइडर इलेक्ट्रिक,लाउन्ड्री मेट, हिन्डाल्को रेनूकोट, नर्स केयर 24, खेतिहर आर्गेनिक, इन्नोवसोस सर्विसेज प्रा0लि0, डी0एम0सी0 प्रा0लि0, महादेव हनुमत विजय, विजन इण्डिया प्रा0लि0, गीगा कार्पसोल, रोहित हाईब्रीड सीड्स प्रा0लि0, पी0एन0बी0 मेट लाईफ, आदि सहित 60 से अधिक कम्पनियों/नियोजकों द्वारा संविदा बस चालक, सुरक्षा गार्ड, आपरेशन एसिस्ट, मशीन आपरेटर, हेल्पर, कंस्ट्रक्शन वर्कर, सेल्स ट्रेनर, सेल्स आफिसर, सुपरवाईजर, टेक्निशियन, ई0वी0 तीन पहिया चालक, नैप्स ट्रेनी आदि पदों पर चयन किया जाएगा।
नियोजक/कम्पनियों द्वारा अपने रिक्तियों सबंधी समस्त विवरण विभागीय वेबसाइट रोजगार संगम पोर्टल- https://rojgaarsangam.up.gov.in  पर प्रदर्शित कर दिया गया है। भारी वाहन/हल्की वाहन लाइसेंस धारी चालक, अकुशल श्रमिक, 08वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक/परास्नातक, आई0टी0आई0, डिप्लोमा, ए0एन0एम0, जी0एन0एम0, जी0डी0ए0, कौशल प्रशिक्षित, कन्स्ट्रक्शन वर्कर आदि योग्यताधारी अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर अपना पंजीयन करा कर इच्छुक कम्पनियों में अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुसार उक्त रोजगार संगम पोर्टल पर अपना आवेदन कर, उक्त मेला में प्रातः 10.00 बजे समस्त शैक्षिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्रों/छाया प्रति के साथ प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। इस संबंध में कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा। विस्तृत जानकारी हेतु हेल्प लाइन नं0- 155330 या जिला सेवायोजन कार्यालय में भी सम्पर्क कर सकते है।

बलिदान दिवस पर हुई विचार गोष्ठी आयोजित

गाजीपुर।सोमवार को समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती और शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु के बलिदान दिवस पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई ।
जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए डॉ. लोहिया को एक महान स्वतंत्रता सेनानी, समाजवादी चिंतक और प्रखर राजनेता बताते हुए कहा कि लोहिया जी ने अपने जीवन को समाज में व्याप्त कुरीतियों और असमानता के खिलाफ संघर्ष करने में समर्पित कर दिया। डॉ. लोहिया ने भारत की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और देश में व्याप्त सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक असमानता के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने भाजपा को पूंजीपरस्त बताते हुए कहा कि लोहिया जी पूंजीवाद के घोर विरोधी थे। उनका मानना था कि पूंजीवादी व्यवस्था आर्थिक असमानता, शोषण और केन्द्रीयकरण को बढ़ावा देता है। इस व्यवस्था में निजी सम्पत्ति और मुनाफे के लिए आम जनता के हितों की अनदेखी की जाती है। पूंजीवाद ने केवल आर्थिक असमानता पैदा करता है बल्कि सामाजिक न्याय और मानवीय गरिमा का भी विरोधी है। उन्होंने कहा वर्तमान भाजपा सरकार की पूंजीवादी व्यवस्था के चलते देश का सारा धन और सम्पत्ति अडाणी जैसे चंद पूंजीपतियों के तिजोरी में कैद हो गयी है जिसके चलते लोहिया जी के विचार आज प्रासंगिक हो उठे हैं। आज जरूरत है हम सबको लोहिया जी के रास्ते पर चलकर इस पूंजीवादी भाजपा सरकार के खिलाफ संघर्ष कर उसको सत्ता से बेदखल करने की।
पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वह एक प्रखर समाजवादी विचारक थे, जिन्होंने समाज में समानता और न्याय की वकालत की। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और समाजवादी पार्टी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
इस गोष्ठी में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, डॉ नन्हकू यादव, रामाधार यादव,राम औतार शर्मा,रविन्द्र प्रताप यादव, अरूण कुमार श्रीवास्तव, विजय शंकर यादव,मार्कण्डेय यादव,आत्मा यादव, सुभाष यादव उर्फ गुड्डू,भरत यादव, राजेश यादव,दिनेश कुमार गुजराल, संतोष यादव,रामाशीष यादव, जयराम भारती, जुमाउद्दीन, कमलेश सोनकर,पंकज यादव,पवन यादव, लालू यादव,संतोष यादव, राजेश गोड़,नरेश गोड़ रमेश यादव,चुलबुल यादव, शेषनाथ,अमित मौर्या, मुलायम सिंह यादव आदि मौजूद थे।इस गोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा की हुई बैठक, कमलेश श्रीवास्तव हुए सम्मानित

गाज़ीपुर।श्री चित्रगुप्त मंदिर, ददरी घाट के पावन एवं ऐतिहासिक प्रांगण में श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा की एक महत्वपूर्ण एवं आवश्यक बैठक संस्था के अध्यक्ष आनंद शंकर श्रीवास्तव के अध्यक्षता में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में समाज की एकता, संगठन की मजबूती एवं विभिन्न सामाजिक विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण समाज के प्रतिष्ठित एवं विशिष्ट व्यक्तित्वों का सम्मान रहा। सेंट्रल बार के अध्यक्ष शिवशंकर सिन्हा, सिविल बार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप वर्मा तथा गाजीपुर नगर पालिका परिषद के नामित सदस्य कमलेश श्रीवास्तव को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सभा के पदाधिकारियों ने उनके सामाजिक, न्यायिक एवं जनसेवा के क्षेत्र में किए गए योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
बैठक के दौरान एक भावुक क्षण भी आया, जब सभा के कार्यकारिणी सदस्य स्वर्गीय भूपेंद्र श्रीवास्तव ‘भोला’ के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों एवं गणमान्य लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय भोला जी का स्नेहिल व्यवहार एवं समाज के प्रति उनकी निष्ठा सदैव स्मरणीय रहेगी।
बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, सामाजिक कार्यक्रमों एवं समाज के हितों को लेकर भी सार्थक चर्चा हुई। वक्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने पर बल दिया तथा युवाओं की सहभागिता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
कार्यक्रम के अंत में संस्था के मंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आप सभी के सहयोग, समर्पण एवं एकजुटता से ही संस्था निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
इस अवसर पर सभा के प्रमुख रूप से शिव शंकर सिन्हा, रितु श्रीवास्तव, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, अजीत नारायण लाल, पप्पू लाल, संदीप श्रीवास्तव, सभासद अरविंद सिन्हा, विभोर राजेश श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, क्षितिज श्रीवास्तव, सुनील दत्त मुनेंद्र श्रीवास्तव, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, अंजनी श्रीवास्तव, बृजेश श्रीवास्तव, धीरज श्रीवास्तव, संदीप वर्मा, प्रवीण श्रीवास्तव, सुशांत श्रीवास्तव, शैलेंद्र श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।

अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग गाजीपुर की बैठक संपन्न

गाजीपुर।रविवार को अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग गाजीपुर की बैठक कैम्प कार्यालय बीकापुर में संपन्न हुआ। जिसमें ग्राम पंचायत स्तर हनुमान चालीसा केंद्र संचालित करने पर जोर दिया गया, बैठक की अध्यक्षता कर रहे।अंतर राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष डी0के0 श्रीवास्तव ने जनपदीय,व ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू रक्षा के लिए हर ग्राम पंचायत स्तर पर हनुमान चालीसा केंद्र करना है जो मंगलवार या शनिवार को सांय को संचालित किया जाना अतिआवश्यक है,जिससे धर्म व समाज की रक्षा किया जा सकता है, उन्होंने हिन्दूओं की घटती आबादी,जनसंख्या जनसंख्या नियंत्रण क़ानून देश के लिए ज्वलंत व सामाजिक मुद्दे हैं,संगठन का सिर्फ एक उद्देश्य है, कि समृद्ध, सुरक्षा,सम्मान,स्वास्थ्य को लेकर जनपद में सामुहिक हनुमान चालीसा केंद्र चलाया जा रहा है, जनपद गाजीपुर को डॉ0प्रवीण भाई तोगड़िया जी द्वारा एक हजार हनुमान चालीसा केंद्र चलाने लक्ष्य निर्धारित किया गया है,जिसे इस वर्ष पूर्ण कर लिया जाएगा ।
बैठक में नागेश सिंह,रमेश गुप्ता, अभिषेक सिंह, कन्हैया उपाध्याय, अमित केशरी,सूर्यभान पांडेय, सिद्धार्थ सिंह,प्रदीप विश्वकर्मा गोविंद विश्वकर्मा,राज पाण्डेय, मिथिलेश राजभर, कमलेश यादव,पारस पाल, मुन्नी विश्वकर्मा, हर्ष चौबे,शिवम आदि लोग मौजूद रहे।

राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने वितरित किए लाभार्थियों को धनराशि स्वीकृति पत्र

गाजीपुर।उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य 18 मार्च से चलकर 26 मार्च, 2026 तक नव निर्माण के नौ वर्ष  संकल्प समृद्धि सुरक्षा-सुशासन-समृद्धि 09 दिवसीय मेला/प्रदर्शनी  का जनपद में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सदस्य डा.संगीता बलवंत की गरिमामयी उपस्थिति रही। जिनके साथ जिला विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, मंच संचालक सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में वशिष्ठ सिंह यादव, अध्यक्ष, उद्योग मंच, गाजीपुर एवं सदस्य, औद्योगिक एवं व्यापारिक सुरक्षा फोरम, गाजीपुर तथा गुड्डू केशरी, अध्यक्ष, जिला व्यापार मण्डल, गाजीपुर की उपस्थिति रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक श्रम आयुक्त, अभिषेक सिंह द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा. संगीता बलवंत द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं श्रमिक हित में संचालित योजनाओं के संबंध में संक्षिप्त उद्बोधन दिया गया। जिसमें उन्होंने उपस्थित श्रमिकों को इन योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को धनराशि स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में दूर-दराज से आए श्रमिकों में विशेष उत्साह एवं प्रसन्नता का वातावरण देखा गया। लाभार्थियों द्वारा सरकार की योजनाओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, गाजीपुर सुभाष कुमार सरोज, सहायक श्रम आयुक्त, गाजीपुर अभिषेक सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह एवं मनोज कुमार राजपूत, कनिष्ठ सहायक अखिलेश यादव तथा अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में जिला विकास अधिकारी, द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का समापन सुव्यवस्थित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

1 से 30 अप्रैल तक चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 से 30 अप्रैल 2026 तक व दस्तक अभियान 10 से 30 अप्रैल 2026 तक चलाया जाएगा अभियान को सफल बनाने के लिए सभी संबंधितों की होगी अहम भागीदारी: मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य

संचारी व दस्तक अभियान के दृष्टिगत मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

गाजीपुर। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में राइफल क्लब सभागार में 01 से 30 अप्रैल 2026 तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 10 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 के मध्य दस्तक अभियान को लेकर अंतर्विभागीय समन्वय की बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए पूरी तैयारी समयबद्ध ढंग से किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, डायरिया, दिमागी बुखार ,स्क्रब टाइफस,लेप्टोस्पोरोसिस आदि संचारी रोगों से जुडे़ मामलों की आशंका को देखते हुए जनपद में अन्तर्विभागीय समन्वय से युद्धस्तर पर अभियान को आगे बढ़ाया जाए।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान जनपद में 01 से 30 अप्रैल 2026 तक संचालित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी 01 अप्रैल से पहले संचारी रोग नियंत्रण के संबंध में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें। इस  दौरान स्वच्छता, सैनिटाइजेशन तथा फॉगिंग का विशेष कार्यक्रम संचालित किया जाए। तालाबों, नालों व नालियों में एण्टी लार्वा का छिड़काव तथा कूड़े का निस्तारण ठीक ढंग से किया जाए।  महिलाओं तथा कुपोषित बच्चों को पुष्टाहार उपलब्ध कराया जाए। ग्रामीण स्तर पर संचारी रोगों के नियंत्रण हेतु तालाबों/नालों व नालियों की साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। नगरीय निकायों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने नगर पंचायतों में हैण्डपम्पों की पानी टेस्टिंग कराने के साथ-साथ ओवर हेड टैंको की सफाई कराए। हीट वेव के दृष्टिगत सभी चिकित्सालयों में त्वरित उपचार की व्यवस्था सुदृढ की जाए। सभी नगर निकायों में तथा ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में शेल्टर की व्यवस्था की जाए तथा प्याऊ संचालित किए जाए। सभी अधिकारियों को यह भी हिदायत दी, कि पिछले वर्ष से बेहतर कार्य कराए जाने हेतु जनपद स्तर से लेकर ग्राम स्तर  तक पर्यवेक्षण कराया जाए। अभियान के कृत कार्यवाही की सूचना व्हाट्एप्प ग्रुप में भेजें। मुख्य विकास  अधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि एक सप्ताह में माईक्रोप्लान जिला मलेरिया अधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित कराए। मुख्य विकास  अधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि 28 अप्रैल तक सभी कार्ययोजना स्वास्थ्य कार्यालय में भेजना सुनिश्चित कराए।
 मुख्य विकास अधिकारी  ने संबंधित विभागों से संचारी रोगों के नियंत्रण व रोकथाम के संबंध में किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की। साथ ही उन्होंने चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, नगर विकास, पंचायतीराज, आई0सी0डी0एस0, ग्राम्य विकास, चिकित्सा शिक्षा, शिक्षा, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, कृषि, पशुपालन तथा अन्य सभी संबंधित विभागों को स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय बनाकर संचारी रोगों की रोकथाम व नियंत्रण  के संबंध में कार्यवाही करें।
बैठक मे मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.सुनील पाण्डेय, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार,संबंधित चिकित्साधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी तथा एमओआईसी मौजूद रहे।

प्रभारी मंत्री ने 9 वर्ष की प्रदेश सरकार की गिनाई उपलब्धियां

गाजीपुर। भारत सरकार के 11 वर्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष होने के अवसर पर जनपद के प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग उत्तर प्रदेश सरकार आज दिनांक 20 मार्च 2026 को अपराह्न 3.00 बजे  निरिक्षण गृह लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हॉउस मे पहुचकर प्रेस वार्ता किए। प्रेस प्रतिनिधियो से मुखातिब होते हुए उन्होने उत्तर प्रदेश सरकार के 09 वर्ष होने के अवसर पर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई और बदलते उत्तर प्रदेश पर प्रकाश डाला।
उन्होने बताया कि जनपद में रु. 208.85 करोड़ की लागत से मेडिकल कालेज की स्थापना का कार्य कराया गया  तथा 9.99 करोड की लागत से स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय नर्सिंग कालेज की स्थापना का कार्य कराया जा रहा है। वाराणसी-गोरखपुर हाईवे के चौडीकरण एवं पुर्ननिर्माण का कार्य कराया गया।  जनपद में ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य प्रगति पर है इसके निर्माण के बाद एन एच.-29 व एन.एच.-19 से सीधे जुड जाएगें।  मऊ-ताडीघाट रेल परियोजना दिलदार के अन्तर्गत जनपद के गाजीपुर सिटी से नगर को जोडने वाली रेलवे लाइन प्रारम्भ हो चुकी है। इस प्रोजेक्ट में गंगा नदी के ऊपर रेलकम रोड ब्रिज बनाया गया है। जनपद में पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे के अन्तर्गत 35 किमी. एक्सप्रेस-वे का निर्माण कराया गया है। एन.एच-124 डी के अन्तर्गत सैदपुर-सादात मरदह के चौडीकरण का कार्य किया जा रहा है। जनपद में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत 80519 लाभार्थी, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में 11134 लाभार्थी तथा मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत 15139 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। जनपद पी.एम. किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत कुल 465150 लाभार्थियों को रू. 179714 की धनराशि से लाभान्वित किया गया।  जनपद के विकास खण्ड-जमानियाँ के गहमर में रू. 9.44 करोड की लागत से राजकीय महाविद्यालय का निर्माण रु. 152.83 करोड की लागत से 01 नग सीवरेज, सीवेज ट्रीटमेंट एण्ड डिस्पोजल फार गाजीपुर सिटी (21एम.एल.डी.) का निर्माण कराया गया है। रू. 26.61 करोड़ की लागत से 08 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण कराया गया। रु. 19.68 करोड़ की लागत से 08 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के एकडमिक ब्लॉक एवं छात्रावास का निर्माण कराया गया।  रू. 12.94 करोड़ की लागत से देवकली पम्प नहर फेज-2 (मरदह पम्प नहर) जीर्णाेद्धार परियोजना का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। रू. 10.83 करोड़ की लागत से विधान सभा-मुहम्मदाबाद में विकास खण्ड-भोंवरकोल के अन्तर्गत ग्राम-गोड़डर में आई.टी.आई. कालेज की स्थापना का निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया। रू. 10.15 करोड़ की लागत से 03 पर्यटन विकास की परियोजनाओं को पूर्ण कराया गया।
रू. 10.07 करोड़ की लागत से विधान सभा-मुहम्मदाबाद में अग्निशमन केन्द्र आवासीय / अनावासीय भवन का निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया। रू. 9.99 करोड़ की लागत से जनपद गाजीपुर में विकास भवन प्रांगण में आडिटोरियम का निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया। रू. 9.86 करोड़ की लागत से जनपद गाजीपुर में ड्रग वेयर हाउस का निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया। रू. 9.44 करोड़ की लागत से राजकीय महाविद्यालय जमानियॉ गाजीपुर का निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया। रू. 8.72 करोड़ की लागत से जनपद गाजीपुर के विकास खण्ड-भदौरा ग्राम-ताजपुरकुर्रा में राजकीय आई.टी.आई. का निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया। रू. 91.12 करोड़ की लागत से नगर पालिका परिषद गाजीपुर पेयजल पुर्नगठन योजना का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। रू. 46.36 करोड़ की लागत से जनपद-गाजीपुर में पूर्वाेत्तर रेलवे औड़िहार-गाजीपुर रेल खण्ड में नन्दगंज-तरॉव रेलवे स्टेशन के मध्य रेल सम्पार संख्या-12 स्पेशल किमी. 148/3–4 पर 02 लेन रेल ऊपरी गामी सेतु का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।  रू. 16.17 करोड़ की लागत से पर्यटन विकास की 07 परियोजनाओं का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। रू. 15.65 करोड़ की लागत से 04 कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालयों के एकडमिक ब्लॉक एवं छात्रावास का निर्माण कराया जा रहा है। 109.33 करोड़ की लागत से जनपद गाजीपुर सीवरेज योनजा फेज-2 का निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया। 45.38 करोड़ की लागत से जनपद में सीवरेज योजना फेज-1 का निर्माण कार्य पूर्ण।
इसके साथ ही उन्होने जनपद गाजीपुर मे 2017 से 2026 के मध्य 09 वर्षाे मे महत्तपूर्ण विभागो द्वारा अर्जित की गई प्रगति का बखान किया किया।उन्होंने बताया कि किसाना ऋण मोचन मे 55983 किसानो को 32175 लाख रूपये का ऋण माफ किया गया। 822806.967 मीट्रिक टन गेहूॅ  तथा 1910006.893 मीट्रिक टन धान खरीदा गया। 1577.900 मीट्रिक टन श्री अन्न की खरीदारी कर लाभार्थियों को वितरित कराया गया। स्वच्छ भारत मिशन मे 572355 व्यक्तिगत शौचालय एवं 229 सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया गया। 71112 निराश्रित महिलाओं, 169160 वृद्धावस्था पेंशन,  21378 दिव्यांगजनो को पेंशन वितरित की जा रही है। 7967 जोड़ो को सामुहित विवाह कराया गया, 33652 लाभार्थियों को  मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला के अन्तर्गत 820.59 लाख की धनराशि, 15185  प्रधानमंत्री मातृ वंदना  योजना का लाभ मिला है। जनपद में 1997892 जनधन खाते खोले गये है। 198973 लाभार्थियों को अटल पेंशन प्रदान की जा रही है। 892409 लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड तथा 635845 राशन कार्ड जारी किए गए हैं जिन्हे निःशुल्क राशन का वितरण किया जा रहा है। पी एम स्वनिधि मे 9514 लाभार्थियो को इस योजना का लाभ दिया गया, उज्जवला योजना में 321168 लाभार्थियों को दिया गया, अमृत योजना मे 3428 पेयजल कनेक्शन का वितरण किया गया। टैबलेट तथा स्मार्ट फोन वितरण मे 113677 स्मार्ट फोन और 67508 टैबलेट छात्रो को वितरित किए गए है। 69029 छात्रों को छात्रवृत्रि सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी।
प्रेसवार्ता के दौरान विधायक जखनियॉ बेदी राम, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा ओम प्रकाश राय, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, राजन कुमार, जिलाधिकारी अविनाश कुमार, पुलिस अधीक्षक डा0ईरज राजा, भाजपा के वरिष्ठ नेतागण जिला मीडिया प्रभारी भाजपा शशिकान्त शर्मा मौजूद रहे।

प्रांतीय नेतृत्व व केंद्रीय नेतृत्व एक होकर आंदोलन करेगा तो पुरानी पेंशन बहाल होगा:दुर्गेश

प्रांतीय नेतृत्व व केंद्रीय नेतृत्व एक होकर आंदोलन करेगा तो पुरानी पेंशन बहाल होगा:दुर्गेश श्रीवास्तव

गाजीपुर।शुक्रवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक विकास भवन में सम्पन्न हुई।बैठक को संबोधित करते हुए,राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जनपद स्तर पर बहुत से ऐसे कार्यालय अध्यक्ष हैं,जो कर्मचारियों के मूल अधिकारों,चरित्र पंजिका,वेतन का भुगतान जिसमें आउट सोर्सिंग कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है,जिसे लेकर परिषद का प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी से मिलेगा। दूसरा मुद्दा कर्मचारियों के सुविधा हेतु कैशलेस कार्ड बनवाया गया है,उल्लेखनीय है कि सरकार द्वारा कर्मचारियों की सुविधा के लिए दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिसका कार्ड बनवाकर प्राप्त कर सकते हैं किंतु आज तक कि अधिकांश कर्मचारियों का कैशलेस कार्ड नहीं बन पाया है वो इससे वंचित हैं, और बहुत से ऐसे विभाग के कर्मचारी हैं, जंहा आयुष्मान कार्ड बना तो है, किन्तु उसका इलाज हेतु उपयोग चिन्हित अस्पताल में आयुष्मान कार्ड से नही हो पा रहा है, जिससे कर्मचारियों को आर्थिक स्थिति का सामना करना पड़ता है। प्रधानमंत्री ने वादा किया गया,कि01जनवरी2026को आठवें वेतन आयोग लागू किया जाएगा औऱ पेंशन वांछित सुधार किया जाएगा व आउट सोर्सिंग ठेका संविदा कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन सहित सभी सुविधाएं देने का लिया जाएगा,किन्तु प्रधानमंत्री जी वादा भूल रहे हैं, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है,उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अभी कैबिनेट में राज्य कर्मचारियों छः माह के वेतन से अधिक निवेश को लेकरआदेश पारित किया गया है,जिसका परिषद स्वागत करता है,किन्तु उसमे एक औऱ आदेश पारित किया जाना चाहिए,इसमें राजनेताओं को भी सम्मलित किया जाना चाहिए,क्योंकि कोई भी विधायक या सांसद एक बार चुना जाता है,और पाँच वर्ष के भीतर वह विधायक करोड़पति हो जाता है,जो गम्भीर विषय है,पुरानी पेंशन को लेकर हम स्पष्ट करते हैं,कि जितने भी प्रांतीय संगठन है,इन्ही के वजह से लाखों लाख कर्मचारी वंचित हैं, क्योंकि यह अपनी अपनी दुकान खोल कर बैठे हैं,और कर्मचारियों का शोषण करते हैं,और करवाते हैं,
बैठक मे अरविंद सिंह,ओंकार नाथ पांडेय,आलोक राय,राकेश पांडेय,रोशन लाल, आखिलेश सिंह,अभय सिंह,जय प्रकाश बिंद,गिरजा कुशवाहा,हनुमान यादव,बृजेश यादव हनुमान यादव, हीरा यादव,रामावतार यादव,अमित कुमार,निधि राय,हरिशंकर जायसवाल,आदि लोग मौजूद रहे।

पत्रकार पर जानलेवा हमला,आरोपी गिरफ्तार,संगठन ने दी सख्त चेतावनी

पत्रकार पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार – संगठन ने दी सख्त चेतावनी


गाजीपुर। जनपद के कोतवाली सदर क्षेत्र में एक पत्रकार पर जानलेवा हमले का गंभीर मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी मुहम्मद आरिफ अहमद पुत्र इम्तियाज अहमद, निवासी कपूरपुर शहरी, थाना कोतवाली सदर, जनपद गाजीपुर, जो कि पंजाब केसरी टीवी चैनल के संवाददाता हैं, बुधवार शाम लगभग 3:30 बजे कचहरी कार्यालय से अपने घर लौट रहे थे। उनके साथ चैनल के फोटोग्राफर सोनू कुमार भी मौजूद थे।
जैसे ही वे महुआबाग त्रिमुहानी स्थित महाराजा चाट भंडार के पास पहुंचे, तभी डॉ. अर्चना नंदा के स्टाफ में कार्यरत सोनू पुत्र परवेज (निवासी मियापुरा, शहर गाजीपुर) ने अचानक उनकी मोटरसाइकिल रोक ली और उनके अस्पताल के बारे में जानकारी लेने को लेकर सवाल-जवाब करने लगा।
पत्रकार द्वारा एक वीडियो का हवाला देने पर आरोपी आक्रोशित हो गया और गाली-गलौज करते हुए उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि उसने जान से मारने की नीयत से लात-घूंसों से मारपीट की तथा गमछे से गला दबाकर पास खड़े टोटो में दबाने का प्रयास किया। इस दौरान पत्रकार की हालत गंभीर हो गई और सांस रुकने की स्थिति उत्पन्न हो गई।
शोर-शराबा सुनकर मौके पर मौजूद फोटोग्राफर सोनू कुमार, आसपास के लोग एवं ट्रैफिक पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर पत्रकार को बचाया। अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था। जाते-जाते आरोपी ने धमकी दी कि भविष्य में डॉक्टर का नाम लेने पर जान से मार दिया जाएगा।
बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जो मामले की जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य साबित हो सकती है।
इस मामले में कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह ने तत्परता दिखाते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
वहीं, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता या हिंसा को संगठन कतई बर्दाश्त नहीं करेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी।
इस दौरान मौके पर अभिषेक कुमार सिंह, सुनील सिंह, अनिल कुमार, प्रभाकर सिंह, मुमताज अहमद, बबलू राय, प्रदीप शर्मा, इंद्र बहादुर सिंह, सोनू, सुजीत कुमार सिंह, सुनील गुप्ता,आरिफ, संजीव कुमार, शेर शाह, संजय सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे और घटना के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।