गाजीपुर।सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा.उपासना रानी वर्मा की अध्यक्षता में कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी व आम सदस्यों के साथ बैठक विकास भवन में सम्पन्न हुआ।बैठक में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा कार्यालय में कार्यरत कर्मियों के मूलभूत सुबिधा(सामग्री) के लिए कुर्सी,कम्प्यूटर प्रिंटर उपलब्ध कराया जाना,व सभी कर्मियों के कार्य विभाजन लेकर विस्तृत प्रकाश डाला।जिस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित सभी कर्मियों के लिए कुर्सी,कम्प्यूटर सहित अन्य सामग्रियों के लिए वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा अभिषेक कुमार यादव से उक्त सामग्री खरीदारी के लिए सहमति बनी ।जिसके क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा संबंधित कर्मी को डिमांड पत्रावली तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक की कार्यवृत्त जारी करने हेतु निर्देशित किया। बैठक में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ,संजय कुंवर,आलोक श्रीवास्तव,मनोज सिंह,बबुआ यादव,हनुमान यादव,बृजेश यादव,पुनिता,राफीउल्लाह, शाहिद परवेज,रामअवतार,मनोज यादव,हरिशंकर जायसवाल,अमित कुमार,संजय यादव,अमित वर्मा,पिंकू पासवान आदि लोग उपस्थित रहे।
गाजीपुर में आयोजित लिटरेचर फेस्टिवल 2025 रविवार को समापन हुआ।इसकी शुरुआत वाराणसी के होटल द क्लार्क्स में शुक्रवार को गरिमामय माहौल में हुई थी। वहीं शनिवार को गाजीपुर की ऐतिहासिक धरती साहित्य, संस्कृति और संवाद के रंगों से सराबोर हो गई. यह आयोजन सिर्फ साहित्य का उत्सव नहीं था बल्कि भारतीय चेतना और आजादी के मूल्यों पर गहन चर्चा का मंच भी बना .भारत न्यूज नेटवर्क और भारत डायलॉग्स के संयुक्त तत्वाधान में ये आयोजन किया गया।जिसमें विभिन्न देशों के साहित्यकार,राजनयिक,पत्रकार,शिक्षाविद,रंगकर्मी,लोक कलाकार,इतिहासकार,सिनेमा जगत के कलाकारों ने हिस्सेदारी की.गाजीपुर में होटल नंद रेजीडेंसी और लंका मैदान में दो दिवसीय साहित्य महोत्सव हुआ.जिसमें विभिन्न सत्रों में अलग अलग विषयों में परिचर्चा और व्याख्यान हुए।
साहित्य महोत्सव के तहत “पूर्वांचल की स्त्री चेतना” विषय पर रति सक्सेना,कमिला यूनिक और प्रो.श्रद्धा सक्सेना ने व्याख्यान दिए.इसी तरह “भोजपुरी सिनेमा व अन्य क्षेत्रीय फिल्में-चुनौतियां एवं सम्भावनाएं” विषय पर अविनाश दास,संजय मासूम, सत्य व्यास,अमित बहल और मनोज भावुक ने वक्ता के रूप में व्याख्यान दिए।”काशी और लहुरी काशी एक अनोखा सम्बन्ध” विषय पर व्योमकेश शुक्ला से विवेक सत्यमित्रम ने चर्चा की. ” क्या पुस्तकों की प्रासंगिकता समाप्त होगी” विषय पर वक्ता रति सक्सेना,सुशांत झा,सत्य व्यास,अणु शक्ति सिंह,आनंद सिंह ने अपने विचार रखे.जबकि ” भोजपुरी साहित्य अतीत वर्तमान और भविष्य” विषय पर मृत्युंजय सिंह,प्रभाकर सिंह,राकेश श्रीवास्तव,डा. सुमन सिंह ने विचार व्यक्त किये।
आयोजन के दौरान अथर्व पांडेय,शिवानी पांडेय और अनुष्का कुमारी ने शास्त्रीय गायन भी प्रस्तुत किया.इसी क्रम में चंदन कुमार ने अपनी टीम के साथ भोजपुरी गीत संगीत कार्यक्रम की प्रस्तुति दी.जबकि काव्य गंगा कार्यक्रम के तहत हिंदी,उर्दू,भोजपुरी, अंग्रेजी कविताओं का काव्य पाठ किया गया।जिसमे अजहर इकबाल,डा. एमडी सिंह,विनय राय,नौमान शौक,मैट सिडिओ, रति सक्सेना,सुमन सिंह,हिमांशु उपाध्याय ने कविता पाठ किया। साहित्य महोत्सव के दौरान विभिन्न गहन विषयों पर विचार विमर्श के सत्र भी सम्पन्न हुए.जिसमे भारत न्यूज नेटवर्क के सीएमडी उपेंद्र राय के साथ साथ अनिल सूकलाल, डा. आनंद प्रधान,विवेक सत्यमित्रम,जेबी सिंह,डा. ओमकार राय,अरविंद सिंह,अच्युत पांडेय,एम के रैना,पूजा प्रियम्वदा ने विचार विमर्श किया। महोत्सव के दौरान कई पुस्तकों का विमोचन भी किया गया।.जिसमे डा. देवेंद्र नाथ तिवारी की लिखी “ककहरा” ,संजीव गुप्ता की “भोजपुरी कहावतों की दुनिया”शामिल रही।
महोत्सव में अन्य तमाम सामयिक विषयों पर भी व्याख्यान,परिचर्चा और विचार विमर्श किये गए.जिसमे अपने अपने क्षेत्रों की नामचीन हस्तियां शामिल रही।इस कार्यक्रम में शिरकत करने वाली नामचीन हस्तियों में मनोज राजन त्रिपाठी,जोलानी मकीवा,प्रतीक त्रिवेदी,अंजन श्रीवास्तव,राजमोहन,केशव तिवारी,फौजिया दास्तानगो,रितेश यादव,रमन मैग्सेसे विजेता अंशु गुप्ता, दिव्य प्रकाश दुबे,राजमोहन,भगवानदीन,गिरिजा माधव,माधव कृष्णा,शकुंतला राय,मांधाता राय,अभय मिश्रा,राघव शरण शर्मा,सुशांत झा,श्रुति कृष्णन, विभूति नारायण चतुर्वेदी,अमर नाथ तिवारी शामिल रहे। इस दौरान भारत एक्सप्रेस के सीएमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय ने अपने संबोधन में कहा कि लोग अक्सर गाजीपुर में पैदा होने वालों को बनारस से जोड़ देते हैं लेकिन उन्होंने गर्व से कहा कि उन्होंने हमेशा गाजीपुर और शेरपुर को ही अपनी पहचान बताया।
उन्होंने कहा कि आज हम ग्लोबल विलेज में रहते हैं. हमारी चुनौतियां अलग हैं और संघर्ष भी मूलभूत हैं लेकिन यह तथ्य कि हम बैठकर अपनी समस्याओं पर चर्चा कर पा रहे हैं, इस बात का संकेत है कि भारत ने आजादी के बाद की आजादी की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। गाजीपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2025 ने यह साबित किया कि साहित्य सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं है बल्कि यह समाज, संस्कृति और आजादी के मूल्यों पर गहन संवाद का माध्यम है।सीएमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय के विचारों ने यह स्पष्ट किया कि आजादी का असली अर्थ आत्मिक और सामाजिक स्वतंत्रता है. महावीर और बुद्ध की शिक्षाओं से लेकर गांधी और मंडेला के संघर्ष तक, यह फेस्टिवल भारतीय चेतना की गहराई और आधुनिक जीवन मूल्यों की सार्थकता को उजागर करता है।
महोत्सव के दौरान साहित्य,संगीत,संस्कृति, कला के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया लिटरेचर फेस्टिवल 2025 का शुभारंभ
भारत न्यूज नेटवर्क के सीएमडी उपेंद्र राय रहे मौजूद
दो दिवसीय महोत्सव में विभिन्न देशों के राजनयिक,साहित्यकर्मी,इतिहासकार ले रहे भाग
नामचीन कलाकार,शिक्षाविद आयोजन में कर रहे शिरकत
गाजीपुर।शहर के नंद रेजीडेंसी होटल में शनिवार को लिटरेचर फेस्टिवल 2025 की शुरुआत हुई।भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क और भारत डायलॉग्स के तत्वाधान में गाजीपुर में दो दिवसीय साहित्य महोत्सव 2025 का आयोजन किया जा रहा है।जिसका शुभारम्भ जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और भारत न्यूज नेटवर्क के सीएमडी उपेंद्र राय ने किया।
साहित्य महोत्सव के उदघाटन सत्र को सम्बोधित करते हुए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि यह लिटरेचर फेस्टिवल दुनिया को यह संदेश देता है कि भारत केवल चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश नहीं है, बल्कि यह विश्व की सबसे समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक शक्ति भी है। भारतीयों की निष्ठा, ईमानदारी और कर्मठता दुनिया के लिए एक अमूल्य धरोहर हैं।
उन्होंने कहा कि जहां भी भारतवंशी जाते हैं, वे अपनी मेहनत और सत्यनिष्ठा से एक अलग पहचान बनाते हैं। मनोज सिन्हा ने कहा कि गाजीपुर की मिट्टी में एक अलग ही चमक है। इतिहास में साधुओं, ऋषियों, मनीषियों और साहित्यकारों ने यहां की पवित्र मिट्टी से जो पाया, उसे दुनिया तक पहुंचाया है। उन्होंने गाजीपुर को “अस्तित्व का अलौकिक मंच” बताया, जहां साहित्य के शब्द, नृत्य की गति, संगीत के सुर और विचारों की शक्ति एक भावनात्मक संगम की तरह मिलते हैं।
उपराज्यपाल ने कहा कि डॉ. विवेकी राय की ‘सोनामाटी’ में जिस तरह पात्र प्रकृति से एकाकार हो जाते हैं, उसी तरह गाजीपुर भी मनुष्य को अस्तित्व से जोड़ देता है। मेरे लिए गाजीपुर इस अद्वैत भाव का प्रवेश द्वार है।मनोज सिन्हा ने कहा कि साहित्य मन की निरंतर चिकित्सा करता है। समाज साहित्य के बिना जीवित तो रह सकता है, लेकिन उसकी प्रफुल्लता खो जाती है। बिना साहित्य के समाज चल तो सकता है, दौड़ भी सकता है, लेकिन उसका दम फूल जाता है क्योंकि साहित्य ही समाज को वास्तविक शक्ति देता है। उन्होंने कहा कि साहित्य नए विचारों, नए चिंतन, नए सृजन और नई कल्पना की प्रेरणा देता है। यही आस्था, नवीनता और भावनाओं की गहराई समाज की असली ताकत बनती है।
एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि भारत आज वैश्विक अर्थव्यवस्था को आकार देने वाली सबसे प्रभावशाली शक्तियों में से एक है। भारत के पास विश्व का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है। देश में यूनिकॉर्न की संख्या 111 तक पहुंच चुकी है। चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने के साथ ही भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था भी है।
हाई कमिश्नर ने साझा किए विचार
दक्षिण अफ्रीका के हाई कमिश्नर प्रोफेसर अनिल सोकलाल ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच ऐतिहासिक और पारस्परिक रूप से लाभकारी संबंधों पर बात की। रंगभेद के कठिन वर्षों से लेकर 1995 में डॉ. नेल्सन मंडेला की भारत यात्रा और उसके बाद भारत के साथ दक्षिण अफ्रीका के संबंधों के बारे में बताया।
इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार और भारत न्यूज नेटवर्क के सीएमडी उपेंद्र राय ने कहा कि भारत के नक्शे में गाजीपुर का नाम लिए बिना साहित्य और संस्कृति की चर्चा अधूरी है। गाजीपुर ने स्वामी सहजानंद सरस्वती, स्वामी विवेकानंद, पहवारी बाबा, कुबेर नाथ राय, डॉ. विवेकी राय और डॉ. पीएन सिंह जैसे महान विचारकों और साहित्यकारों को जन्म दिया है। कबीर ने कहा था ”पोथी पढ़ी-पढ़ी जग मुआ, पंडित भया न कोए, ढाई आखर प्रेम का, पढ़े सो पंडित होए।” यानी असली ज्ञान किताबों से नहीं, बल्कि प्रेम और मानवीय संवेदनाओं से मिलता है।
शायरी से लूटी वाहवाही
लिटरेचर फेस्ट में मशहूर शायर अजहर इकबाल ने घुटन सी होने लगी उस के पास जाते हुए, मैं खुद से रूठ गया हूं उसे मनाते हुए…पेश कर खूब वाहवाही लूटी। उन्होंने दिल की गली में चाँद निकलता रहता है एक दिया उम्मीद का जलता रहता है …पेश किया। इसके अलावा लोक गायिका चंदन तिवारी, अमर नाथ तिवारी, शायर नोमान शौक ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर लोगों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम में इन्होंने भी की शिरकत
राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत, लेखक संजय मासूम, मनोज भावुक, संजीव गुप्ता, निर्देशक अविनाश दास, नीदरलैंड से गायक राजमोहन, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा भानू प्रताप सिंह, भाजपा नेता पियूष राय, वरिष्ठ अधिवक्ता कृपा शंकर राय, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आनंद मिश्रा, सीएमएस डॉ. राजेश सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
गाजीपुर में होटल रेजीडेंसी और रामलीला मैदान में 8 एवं 9 तम्बर को दो दिवसीय लिटरेचर फेस्टिवल 2025 चल रहा है।जिसमे विभिन्न देशों के राजनयिक,साहित्यकर्मी,पत्रकार शिरकत कर रहे है।साथ ही इस आयोजन में देश के नामचीन कलाकार,इतिहासकार,लोक कलाकार और शिक्षाविद भी शामिल हो रहे हैं।आयोजन के विभिन्न सत्रों में ये सभी बुद्धिजीवी अपने अपने विचार रख रहे है।इस आयोजन के तहत लंका मैदान में एक प्रदर्शनी भी लगाई गई है।
वाराणसी। साहित्य, संस्कृति और गिर्मिटिया विरासत को समर्पित गाजीपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2025 का आगाज़ शुक्रवार सुबह वाराणसी के प्रतिष्ठित होटल द क्लार्क्स में हुआ. तीन दिवसीय इस महोत्सव का शुभारंभ भारत एक्सप्रेस के सीएमडी और एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय, आचार्य पवन त्रिपाठी, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला, प्रो. अनिल सोकलाल, केशव तिवारी, ज़ोलानी म्किवा, मैट सिडेलो, श्रीमती निलिस्त्रा सूकलाल, श्रीमती कामिला यूनीक, राज मोहन और रेमोन भगवानदीन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. उद्घाटन के साथ ही सभागार तालियों से गूंज उठा और पूरा माहौल साहित्यिक और सांस्कृतिक रंगों से भर गया। यह फेस्टिवल भारत डायलॉग्स और भारत एक्सप्रेस की संयुक्त पहल है. उद्घाटन अवसर पर भारत डायलॉग्स की सह-संस्थापक और फेस्टिवल डायरेक्टर पूजा प्रियंवदा, और फेस्टिवल निदेशक विवेक सत्यमित्रम भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उद्घाटन सत्र में देश और विदेश से कई प्रतिष्ठित अतिथि मौजूद रहे. दक्षिण अफ्रीका में भारत के हाई कमीशनर प्रो. अनिल सूकलाल, दक्षिण अफ्रीका के सांस्कृतिक सलाहकार और प्रसिद्ध कवि ज़ोलानी म्किवा, गयाना हाई कमीशन के डिप्लोमैट केशव तिवारी, अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि मैट सिडेलो और कामिला यूनीक, गिर्मिटिया विरासत से जुड़े कलाकार राज मोहन और रेमोन भगवानदीन, तथा दक्षिण अफ्रीका से आईं निलिस्त्रा सूकलाल ने अपनी उपस्थिति से समारोह की गरिमा बढ़ाई। भारतीय साहित्यिक और सांस्कृतिक जगत की कई प्रमुख हस्तियां भी उद्घाटन समारोह में शामिल हुईं. वरिष्ठ अभिनेता और साहित्यकार अंजान श्रीवास्तव, चर्चित लेखिका नीरजा माधव, लेखक मृत्युंजय सिंह, कवि व्योमेश शुक्ल, भोजपुरी साहित्य के प्रतिनिधि मनोज भावुक, सी वोटर के फाउंडर यशवंत देशमुख, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अजीत चतुर्वेदी, और पद्मश्री संगीताचार्य डॉ. राजेश्वर आचार्य कार्यक्रम के विशेष आकर्षण रहे। सुबह से ही सभागार में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. विश्वविद्यालयों, सांस्कृतिक संस्थाओं, स्थानीय समुदायों और युवाओं ने बड़ी संख्या में भागीदारी की. उद्घाटन के बाद फेस्टिवल की थीम “जड़ों की ओर” पर केंद्रित परिचर्चा में सभी अतिथियों ने अपने विचार साझा किए। फेस्टिवल के मुख्य कार्यक्रम 8 और 9 नवंबर को गाजीपुर में आयोजित होंगे, जिनमें पैनल डिस्कशन, वर्कशॉप, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और गिर्मिटिया विरासत पर विशेष सत्र शामिल होंगे।
गाजीपुर में नई आल न्यू Hyundai Venue की शानदार लॉन्चिंग…
गाजीपुर। शिवाश व्हीलर्स प्रा. लि. (Hyundai Motor India Ltd.) ने आज अपनी मिड सेगमेंट की आल नई “हुंडई वैन्यू” की भव्य लॉन्चिंग किया। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि नई Venue अब और ज्यादा आकर्षक और आरामदायक डिजाइन, स्पेशियस इंटीरियर्स और स्मार्ट कनेक्टिविटी के साथ पेश की गई है। जो हमारे ग्राहकों की अपेक्षा पर बिल्कुल खरी है।
लॉन्चिंग समारोह में SBI RM सौरभ चंद्रा, यु बी आई के RLP हेड सैय्यद अली अंसारी, निर्मल कुमार और नगर के सारे बैंक मैनेजर के साथ नये ग्राहकों की उपस्थिति भी दर्ज की गई। नई वेन्यू की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹7.90 लाख है और बुकिंग्स 25000/- से शुरू हो गई है।
लोकप्रिय वेन्यू के तीन इंजन विकल्प हैं जो 1.2L पेट्रोल, 1.0L टर्बो पेट्रोल और 1.5L डीजल—मैन्युअल एवं ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में उपलब्ध हैं। सुरक्षा के लिए 65 से अधिक एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं, जिसमें 33 स्टैंडर्ड हैं।
इस अवसर पर शिवा ग्रुप के प्रबंध निदेशक पी.के.सिंह, सिद्धार्थ सिंह, जय सिंह के साथ शो रूम के प्रबंधक लाल बहादुर सिंह, धर्मेन्द्र राय, सहकर्मी ए.पी.सिंह, सचिन, आयुश, राम मनीष, सौरभ एवं अंशु भी मौजूद रहे। Hyundai Venue का उद्देश्य युवा ग्राहकों को बेहतर स्टाइल, टॉप सेफ्टी, आरामदायक सफर और अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ एक शानदार SUV अनुभव प्रदान करना है। आज ही आप वेन्यू के बिल्कुल नए अवतार को देखने, बुक करने के लिए शो रूम में जरूर पधारें, गाजीपुर में हुंडई गाड़ियों की अत्याधुनिक सर्विस और जेनुइन स्पेयर्स भी उपलब्ध हैं।
राष्ट्रगीत के 150 वर्ष में प्रवेश पर राष्ट्र सेविका समिति ने चलाया अभियान
गाजीपुर। जनपद के नगर क्षेत्र में राष्ट्र सेविका समिति के तत्वाधान में सह नगर कार्यवाहिका प्रियंका के नेतृत्व में वंदे मातरम का सामूहिक गायन और भारत माता की आरती रानी लक्ष्मीबाई इंटर कालेज, फत्तेपुर सिंकन्दर फूल्लनपुर में शुक्रवार को कराया गया। जिसमें विद्यालय की प्रधानाचार्या अर्चना ने वंदे मातरम के विषय पर अपना उदबोधन किया। अपने उदबोधन मे बताया कि वन्देमातर राष्ट्रगीत के 150 वर्ष प्रवेश के उपलक्ष्य में राष्ट्रगीत गायन किया जा रहा है। इस भारत भूमि का दर्शन करते हुए बंकिम चंद्र को जिस प्रकृति के स्वरूप का अनुभव हुआ, उसके पश्चात वर्णन के लिए जो शब्द प्रस्फुटित हुए, वह मां के वंदन के रूप में हुआ, और वह वंदे मातरम बना। हम सभी जानते हैं कि वंदे मातरम जन-जन का मंत्र रहा, अपने मातृभूमि का मंत्र रहा है। ऐसे वंदे मातरम गायन सभी देशवासियो को पूरे मनोयोग से करना चाहिए। जिसमे परिवार के साथ सामूहिक राष्ट्रगीत गायन कर सकते हैं। सेविका बहने व्यक्तिगत गायन कर सकती हैं। सामूहिक बहनों के साथ में भी गायन कर सकती है। इसके साथ सभी देशवासियो को इसका गायन नित्य करना चाहिए। शिक्षण संस्थाओ में अनिवार्य रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन प्रतिदिन किया जाना चाहिए। जिससे बच्चो व अभिभावको मे राष्ट्रीय चेतना का उदगार हो और राष्ट्र के प्रति सभी में सजग भाव का निर्माण हो और अपने नागरिक कतर्व्य की पूर्ती पूरी जिम्मेदारी के साथ हो। इस अवसर परं बौद्धिक प्रमुख कल्याणी विद्यालय के अध्यापक और सैकड़ो छात्र एवं छात्राएं उपस्थिति रहे।
गाजीपुर। उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति लखनऊ के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देशानुसार जिला अपराध निरोधक समिति गाजीपुर के तत्वावधान में शहीद स्मारक गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, मोहम्मदाबाद में साइबर सुरक्षा और यातायात जागरूकता पर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद सुधाकर पाण्डेय उपस्थित रहे। उनके साथ कोतवाली प्रभारी रामसजन नागर, साइबर क्राइम प्रभारी शिवाकांत मिश्रा, यातायात उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह, शुभम सिंह, डॉ. आस्था साक्षी (मिशन शक्ति प्रभारी), डॉ. अवनीश कुमार सिंह, डॉ. माधवम सिंह, मोहम्मद रशीद रब्बानी, जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह,वसीम रजा, सुजीत कुमार सिंह, शेरशाह, मुकेश उपाध्याय, विनीत दुबे तथा कमलदेव राय समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार ने किया। जबकि संचालन डॉ. माधवम सिंह द्वारा किया गया।साइबर सुरक्षा सत्र में साइबर प्रभारी शिवाकांत मिश्रा एवं शुभम सिंह ने छात्रों को ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया फ्रॉड एवं संदिग्ध लिंक या .apk फाइल्स से बचाव के उपाय बताए। वहीं यातायात उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देते हुए छात्रों को ट्रैफिक सिग्नल, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व पर विस्तार से बताया। क्षेत्राधिकारी सुधाकर पाण्डेय ने छात्रों से सीधा संवाद करते हुए साइबर अपराधों से बचने के व्यावहारिक तरीके बताए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करनी चाहिए। या cybercrime.gov.in पर शिकायत कर सकते हैं। कोतवाली प्रभारी रामसजन नागर ने भी साइबर जागरूकता को समय की आवश्यकता बताया और छात्रों को जागरूक नागरिक बनने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह ने सोशल मीडिया पर फैल रहे नए साइबर फ्रॉड्स और फर्जी ऐप्स से बचने के तरीके साझा किए। उन्होंने कहा कि सतर्कता और जागरूकता ही साइबर अपराधों से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है।कार्यक्रम में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अनेक प्रश्न पूछे जिनका विशेषज्ञों ने समाधान किया।
गाजीपुर।जिला खेल कार्यालय गाजीपुर के तत्वाधान में हॉकी के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बालको की जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन नेहरु स्टेडियम गोराबाजार के प्रांगण में किया गया़। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल जी के कर कमलो द्वारा किया गया । मुख्य अतिथि को सर्वदेव सिंह यादव पूर्व क्रीड़ाधिकारी, बुके व नफीस अहमद के द्वारा बैच लगाकर स्वागत किया गया । इस प्रतियोगिता में कुल 04 टीमो ने प्रतिभाग किया। जिसका फाइनल मैच नेहरु स्टेडियम (ए) बनाम नेहरु स्टेडियम (बी) के मध्य खेला गया। जिसमे नेहरु स्टेडियम (ए) 02-01 से विजयी रही। इस अवसर पर जनपद गाजीपुर के जनप्रतिनिधि, गणमान्य योगेन्द्र कुमार, राजेन्द्र यादव, दुर्गेश पाल, बृजेश यादव, करन कुमार, जगदीप कुमार, परवेज अहमद, राजन प्रजापति, मुकेश गुप्ता,जिला खेल कार्यालय गाजीपुर के कर्मचारी/खेल प्रशिक्षक उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन बृजेश कुमार हॉकी प्रशिक्षक के द्वारा किया गया।
गाजीपुर।मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य के अध्यक्षता मे विकास भवन सभागार में स्वछता समिति की जनपद के समस्त सहायक विकास अधिकारी पंचायत के साथ समीक्षा बैठक की गई। जिसमें स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण, आवेदन किए गए, व्यक्तिगत शौचालय के लाभार्थियों के पात्रता का सत्यापन, रिट्रोफिटिंग, ओडीएफ प्लस वेरीफिकेशन, एवं ग्राम पंचायत रसूलपुर टी शेखपुर विकास खण्ड सदर में निर्मित प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन केन्द्र पर विकास खण्ड देवकली, करंडा के सभी ग्राम पंचायत में एकत्रित प्लास्टिक पहुंचाया जाए, जिससे प्लास्टिक का निस्तारण किया जा सके। पंचायत पंचम राज्य वित्त एवं 15वां वित्त आयोग अंतर्गत आवंटित क्रेडिट लिमिट के सापेक्ष खर्चा एवं कार्यों की समीक्षा तथा आर जे एस ए अंत्येष्टि स्थल तथा सीएससी आदि की समीक्षा की गई। जिसमें सीडीओ द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी कार्यों को ससमय पूर्ण करें। मुख्य विकास अधिकारी ने कवच को निर्देशित किया की बैठक के एजेंडा अनुसार अपने-अपने विकासखंड की शत प्रतिशत प्रगति करना सुनिश्चित करें। सामुदायिक शौचालय क्रियाशील कराए एवम पंचायत सचिवालय प्रतिदिन खुले और जनमानस को सुविधा मिले। निर्माणधीन सामुदायिक शौचालय को जल्द पूर्ण कराया जाए अन्यथा वहा के सचिव प्रधान पर विधिक कार्यवाही किया जाए।
जहूराबाद व मुहम्मदाबाद विधानसभा में सरदार पटेल की स्मृति में विशाल पदयात्रा 13 -14 नवंबर को
गाज़ीपुर(कासिमाबाद)। भारतीय जनता पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के संचालन के लिए जहूराबाद विधानसभा की महत्वपूर्ण बैठक क्षेत्र के एक विद्यालय में संपन्न हुई। बैठक में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विशाल पदयात्रा की रुपरेखा तैयार हुई। मुख्य अतिथि जीतेन्द्र नाथ पांडेय ने कहा कि यह यात्रा हजारों लोगों के साथ पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पास चावनपुर से चल कर कासिमाबाद चौराहा, बाजार, तहसील तिराहा होते हुए वेद बिहारी पोखरा स्थित रामलीला मैदान में संपन्न होगी। बैठक में मतदाता सूची के विशेष पुनरिक्षित अभियान में भाजपा की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में कृष्णानंद राय, मंडल अध्यक्ष शुभांशु मिश्रा, धनंजय ओझा, मनोज सिंह, धनंजय चौबे, नितीश उपाध्याय, अनुराग शर्मा, जवाहर चौहान, हरे राम चौहान, रजनीश राय, शिव गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष श्यामराज तिवारी और संचालन मयंक राय ने किया।
मुहम्मदाबाद । सरदार वल्लभभाई पटेल के 150 वीं जयंती अभियान में 8 किलोमीटर की पदयात्रा को लेकर आज भाजपा मुहम्मदाबाद विधानसभा की बैठक सतीश राय गुड्डू की अध्यक्षता मे एक पैलेस में हुई। जहां विभिन्न कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा करते हुए जिला प्रवासी राणा सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले महापुरुषों के सम्मान में लगातार कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत निर्माण में महापुरुषों के योगदान उनके व्यक्तित्व कृतित्व की चर्चा बहुत ही महत्वपूर्ण तथा प्रेरणा स्रोत है। इस अवसर पर बैठक में 14 नवंबर को 8 किलोमीटर की पदयात्रा का मार्ग तय किया गया जो ब्रॉडवे ग्लोबल स्कूल मलिकपुरा से चक इब्राहिम, मुर्की आघाध, लोकनाथ पाह,महरुपुर, बालापुर, डोमनपुरा ,पासीपुरा, सलेमपुर, दाउदपुर, मलिकपुर होते सहित पार्क मोहम्मदाबाद में समाप्त होगी। बैठक मे वीरेंद्र राय, रविंद्र नाथ राय, सतीश राय, राजेश राय, रामजी गिरी, सतेंद्र राय, आलोक शर्मा, सत्येंद्र राम, सुरेश गीरी, कृष्ण कुमार राय सहित सभी निवर्तमान मंडल अध्यक्ष, मंडल संयोजक उपस्थित रहे। अध्यक्षता सतीश राय व संचालन शशांक राय ने किया।