All posts by UP Fast News

सपा कार्यकर्ताओं ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की मनाई जयंती

गाजीपुर।शनिवार को समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पार्टी कार्यालय समता भवन पर मनाई गई।
इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि जयप्रकाश नारायण स्वतंत्रता सेनानी के साथ ही कुशल राजनीतिज्ञ थे।
उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण जंग-ए-आजादी के महान सेनानी, समाज सुधारक एवं कुशल राजनीतिज्ञ थे। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही देश में खुशहाली लाई जा सकती है।उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण भारत माता के सच्चे सपूत थे। उन्होंने ने स्वतंत्रता आंदोलन में बहुमूल्य योगदान दिया। आजादी के बाद लोकतंत्र की रक्षा में भी अतुलनीय भूमिका निभाई।पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद ने कहा कि उनका त्याग और समर्पण हमेशा युवाओं का प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि 1970 में तानाशाह इंदिरा सरकार के विरुद्ध विपक्ष का नेतृत्व किया था। इंदिरा सरकार को पदच्युत करने के लिए संपूर्ण क्रांति नामक आंदोलन चलाया था। जयप्रकाश जी महान समाज सेवक थे, जिन्हें लोकनायक के नाम से जाना गया। संपूर्ण क्रांति की तपिश इतनी तेज थी कि केंद्र में कांग्रेस को सत्ता से हाथ धोना पड़ गया था। बिहार से उठी सम्पू्र्ण क्रांति की चिंगारी देश के कोने-कोने में आग बनकर जल उठी थी।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा,पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, सुशील जायसवाल, शिव बच्चन यादव, सदानंद यादव, गोपाल जी श्रीवास्तव,आत्मा यादव , अमित ठाकुर,रामाशीष यादव, रामप्रकाश यादव, रजनी कांत यादव,अजय कुमार भारती, छन्नू यादव,जुमाउद्दीन, दिनेश कुमार गुजराल आदि मौजूद थे। इस कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर विचार गोष्ठी आयोजित

गाज़ीपुर।शनिवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में सम्पूर्ण क्रान्ति के पुरोधा लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती पर गोराबाजार स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई। इस अवसर पर महासभा के सभी कार्यकर्ताओं ने देश की आजादी की रक्षा करने एवं सार्वजनिक जीवन में नैतिकता और ईमानदारी से काम करने का संकल्प लिया।उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद गोराबाजार में ही डा.पीके श्रीवास्तव के आवास पर विचार गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी में बतौर मुख्य वक्ता महासभा के प्रान्तीय उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह महान समाजवादी होने के साथ साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भी थे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तानाशाही के खिलाफ संपूर्ण क्रांति का आह्वान किया था। क्रांति की तपिश इतनी अधिक थी कि केन्द्र में कांग्रेस सरकार को सत्ता से हटना पड़ा था। देश के कोने कोने में आग भड़क उठी थी। लोकनायक ने कहा था कि संपूर्ण क्रांति में सात क्रांतिया भी शामिल है। इन सातो क्रांतियों को मिलाकर उन्होंने भ्रष्टाचारा मिटाना, बेरोजगारी दूर करना, शिक्षा में क्रांति लाना आदि को किया था । महासभा के संरक्षक प्रेम कुमार श्रीवास्तव ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज मुल्क में जयप्रकाश जी जैसे नेता की जरूरत है जो इस मुल्क को साम्प्रदायिक एवं जातिवादी दौर से निकाल सके। इस गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि वह एक महान स्वतंत्रता सेनानी व राजनैतिक नेता ही नहीं बल्कि संत थे जिन्हें सत्ता का मोह कभी नहीं रहा। वह जीवन के आखिरी क्षण तक देश के गरीबों और राष्ट्र के सम्मान एवं स्वाभिमान के लिए काम करते रहें।। उन्हें लोग लोकनायक के नाम से जानते हैं। वह सदैव एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में समर्पित रहे और उन्होंने भारत के गरीब और भूमिहीन लोगों को भूमि देने के लिए भूदान आंदोलन में भाग लिया। 1970 के दशक में इंदिरा गांधी के विरोध में शांतिपूर्ण आंदोलन चलाने वालों के रूप में जाना जाता था। मरणोपरांत 1999 में उनको भरात के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पियूष श्रीवास्तव,चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव उर्फ राजन, संजीव श्रीवास्तव उर्फ गप्पू,गौरव दत्त,आनन्द श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। इस गोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री अरूण सहाय ने किया।

छात्रा यशश्वी तिवारी को संयुक्त निदेशक अभियोजन के पद पर कराया पदासीन

गाजीपुर।मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को उनका के अधिकार के संबंध में जागरूक किए जाने हेतु सेंटजांस स्कूल तुलसीपुर की छात्रा यशश्वी तिवारी को संयुक्त निदेशक अभियोजन गाजीपुर के पद पर पदासीन कराया गया । छात्रा यशश्वी तिवारी द्वारा संयुक्त निदेशक अभियोजन गाजीपुर के साथ अभियोजकों व महिला पुलिस कर्मियों की मीटिंग की गई। महिला अपराध में अधिक से अधिक वादों में सजा कराने, बालश्रम, महिला सुरक्षा व महिला कानूनों के संबंध में वार्ता की गई तथा मिशन शक्ति को सफल बनाए जाने के संबंध में आवश्यक निर्देश निर्गत किए गयए । इस अवसर पर आनन्द कुमार पाण्डेय, संयुक्त निदेशक अभियोजन, संजीव कुमार एसपीओ, शालिनी सक्सेना, अरूण कुमार, अजीत कुमार, राजविजय सिंह, देवेन्द्र कुमार सिंह, हिमांशु मिश्रा इत्यादि उपस्थित थे।

सैकड़ो श्रद्धालु महिलाओं ने जयकारा लगाते हुए यज्ञ मंडप की परिक्रमा

भगवान रुद्र व भगवती अंबिका का वैदिक मंत्रों से हुआ स्वाहाकार

सैकड़ो श्रद्धालु महिलाओं ने जयकारा लगाते हुए यज्ञ मंडप की परिक्रमा की

गाजीपुर। जनपद के नौली स्थित श्री रुद्राम्बिका धाम परिसर में चल रहे रुद्राम्बिका महायज्ञ के अंतर्गत काशी से पधारे वैदिक विद्वान यज्ञाचार्य डा. धनंजय पांडे के नेतृत्व में भगवान रुद्र तथा भगवती अंबिका का वैदिक मंत्रों से स्वाहाकार हुआ। वैदिक मंत्रों के गूंज से पूरा वातावरण मंत्रमय में रहा। इस मौके पर यज्ञाचार्य पंडित डा. धनंजय पांडे ने बताया कि श्रुतियों में यज्ञ को ही विष्णु कहा गया है। कुबुद्धि, कुविचार ,दुर्गुण से विकृत मनोभूमि में यज्ञ से भारी सुधार होता है। इसलिए यज्ञ को पाप नाशक कहा गया है। यज्ञीय प्रभाव से सुसंस्कृत हुई विवेकपूर्ण मनोभूमि का प्रतिफल जीवन के प्रत्येक क्षण को स्वर्गीय आनंद से भर देता है, इसलिए यज्ञ को स्वर्ग देने वाला भी कहा गया है। क्षेत्र के गणमान्य गण तथा भारी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। अपराह्न में प्रयागराज से पधारे परम पूज्य जीयर स्वामी जी के कृपा पात्र शिष्य विजय कौशिक जी ने भक्त जनों को मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के दिव्य चरित्र की कथा सुनाई। इस अवसर पर आसपास के कई गांव के श्रद्धालु गण उपस्थित रहे। मुख्य रूप से विद्यानंद सिंह, मुन्ना पांडे, वंश नारायण तिवारी, साधु जी, चौरसिया जी तथा कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बेसिक शिक्षा विभाग के सेवा निवृत्त कर्मचारी शमीम हाशमी का सम्मान समारोह संपन्न

गाज़ीपुर।शुक्रवार को विकास भवन में बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शमीम हाशमी का सेवा निवृत्त उपरांत सम्मान समारोह का आयोजन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद गाजीपुर के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। सम्मान समारोह मे मुख्य अतिथि डा. उपासना रानी वर्मा,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बतौर उपस्थित रही।उन्होंने अपने संबोधन में कहा की श्री हाशमी एक मिलनसार कर्मचारी थे,और उनकी जो भी देयक था,उसका भुगतान हेतु अग्रिम कार्यवाही कर दिया गया है,दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया की किसी भी कर्मचारी का सेवा निवृत्त उपरांत सम्मानित किया जाना,उस कर्मचारी के लिए गर्व की बात होती है,भावनात्मक होता है, जो सेवा निवृत्त कर्मचारी उसे संजो के रखता है।उन्होंने ईश्वर से कामना किया की श्री हाशमी दीर्घायु रहे, और अपने दूसरे जीवन का शुभारंभ करें। सम्मान समारोह में दिनेश यादव, मनोज सिंह, बबुआ यादव, अमित कुमार, रामावतार यादाव आलोक श्रीवास्तव, अमित वर्मा, अनुपम गुप्ता, अश्विनी राय, संजय कुंवर,राफीउल्लाह, शाहिद परवेज, शैलेन्द्र सिंह, रविशंकर कुशवाहा, अमरनाथ कुशवाहा,, मनोज यादव, गिरिधर गोपाल चौरसिया, ऋषी यादव,शाहनवाज, मनोज सिह,संतोष,धर्मेंद्र,अम्बुज,पिंकु पासवान,आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन हनुमान यादव ने किया।

राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने किया प्रदर्शनी का शुभारंभ

गाज़ीपुर।यू पी ट्रेड शो स्वदेशी मेला 2025 स्वदेशी उत्पादों को बिक्री व प्रदर्शनी का आयोजन लंका मैदान में राज्यसभा सांसद डॉ संगीता बलवंत एवं नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल एवं जिलाध्यक्ष भाजपा ओम प्रकाश राय की उपस्थिति में सर्वप्रथम प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। उसके उपरांत राज्यसभा सांसद डा .संगीता बलवंत द्वारा दीप प्रजलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ के उपरांत जी जी आई सी गर्ल्स कॉलेज के बालिकाओं द्वारा स्वागत गीत के माध्यम से कार्यक्रम संपन्न किया गया। उसके उपरांत राकेश कुमार द्वारा उपस्थित अतिथियों का स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को मनमोहक एवं रोचक बनाया। स्वदेशी अपनाएं देश को आत्मनिर्भर बनाएं कार्यक्रम उपयुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रसारण तथा उद्यमिता विकास केंद्र द्वारा किया गया।
यू पी ट्रेड शो स्वदेशी मेला 2025 मे लगाए गए प्रदर्शनी/ मेला में अवलोकन के समय राज्यसभा सांसद द्वारा दो साड़ी ₹1500 के धनराशि देकर वितरण किया। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी तरह के स्टाल लगाया जाए जिससे लोगों को जागरूक हो सके एवं मेरा उत्तर प्रदेश स्वदेशी देश आत्मनिर्भर देश बन सके ।

सशक्ति योजना के अंतर्गत दान उत्सव कार्यक्रम संपन्न,वितरण हुआ पोषण पोटली

ग़ाज़ीपुर: सशक्ति योजना के अंतर्गत दान उत्सव कार्यक्रम सम्पन्न , एचआईवी/एड्स एवं टीवी के साथ जी रहे 75 पीएलएच समुदाय में वितरण हुआ पोषण पोटली

ग़ाज़ीपुर। ज्योति ग्रामीण कल्याण संस्थान गोराबाजार  के तत्वाधान में नेशनल एड्स कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन नाको द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम सीएससी 2.0 गाजीपुर सशक्ति प्रोजेक्ट के अंतर्गत दान उत्सव कार्यक्रम का आयोजन संस्थान कार्यालय परिसर में किया गया। जिसके अंतर्गत HIV/AIDS एवं TB के साथ जी रहे समुदाय के लगभग 75 PLHA समुदाय को पोषण पोटली का वितरण डॉ. रवि रंजन DTO गाजीपुर के अध्यक्षता में किया गया। जिसमे DTO गाजीपुर के अतिरिक्त डॉ. अमित यादव नोडल अधिकारी ART सेंटर, डॉक्टर संतोष कुमार Moost सेंटर, डॉक्टर मिथिलेश सिंह DPC, सुनील कुमार वर्मा STS, योगेंद्र कुमार सिंह, शशि शेखर, द्वारा पोषण पोटली का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन PC आरती सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में संस्थान के महासचिव सुरेश सिंह यादव द्वारा पोषण की महत्ता व नियमित दवा के सेवन के महत्व को विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर पांच TB/HIV के साथ जो आर्थिक कमजोर व असहाय व्यक्तियों को संस्थान द्वारा गोद लेने की घोषणा भी की गई। उक्त कार्यक्रम में संस्थान के सभी कर्मचारियों का महत्वपूर्ण व सराहनीय योगदान रहा।

सीएम योगी के आगमन को लेकर डीआईजी ने किया स्थलीय निरीक्षण,दिए निर्देश

पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वाराणसी वैभव कृष्ण द्वारा मुख्यमंत्री उ0प्र0 के जनपद गाजीपुर आगमन व प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों का किया गया निरीक्षण

थाना भुड़कुड़ा क्षेत्र अन्तर्गत हथियाराम मठ व भुड़कुड़ा मठ पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा

महंत रामाश्रय दास महाविद्यालय में मूर्ति अनावरण स्थल का किया गया स्थलीय निरीक्षण

अधीनस्थों को यातायात व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था को उच्च स्तर रखने हेतु दिया गया उचित दिशा-निर्देश

सुरक्षा व्यवस्था/ यातायात व्यवस्था की पूरी तैयारी की गयी: डीआईजी

कार्यक्रम स्थल के आस-पास डाइवर्जन प्लान लागू किया जायेगा: डीआईजी

गाजीपुर।वैभव कृष्ण पुलिस उपमहानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र, वाराणसी द्वारा पुलिस अधीक्षक ईरज राजा व अन्य अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री उ0प्र0 के जनपद गाजीपुर में प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत थाना भुड़कुड़ा क्षेत्र अंतर्गत हथियामठ एवं भुड़कुड़ा मठ में प्रस्तावित कार्यक्रमों तथा महंत रामाश्रय दास महाविद्यालय मूर्ति अनावरण का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
उक्त दोनों स्थलों पर प्रस्तावित हैलीपैड,सेफ हाउस एवं कंटीजेंसी रूट का निरीक्षण किया गया ।सभी अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम, यातायात व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था को उच्च स्तर रखने हेतु का जायजा लिया गया।

बच्चों के अस्पताल के मेडिकल स्टोरों पर किया निरीक्षण,कफ सिरप के लिए नमूने

बच्चों के अस्पताल के मेडिकल स्टोरों पर किया निरीक्षण,कफ सिरप के लिए नमूने

गाजीपुर।खाद्य सुरक्षा वं औषधि प्रशासन गाजीपुर ने बताया कि संचालित बच्चों के अस्पताल से बच्चों की खासी में प्रयोग होने वाले कफ सीरप के 12 नमूनें नियमानुसार संकलित करके जॉच विश्लेषण हेतु राजकीय प्रयोगशाला लखनऊ को प्रेषित किया जा रहा है, जिसमें डॉ. शरद राय, आस्था चाइल्ड एण्ड मैटरनिटी सेन्टर, सिकन्दरपुर गाजीपुर में संचालित मेडिसीन सेन्टर मेडिकल स्टोर से बच्चों के दो कफ सीरप के नमूनें लिए गए, डॉ0 संजय यादव, वात्सल्य चाइल्ड केयर एवं हास्पिटल, सरैया, मेडिकल कालेज के बगल में संचालित वात्सल्य फार्मेसी से दो कफ सीरप के नमूनें लिये गये, डॉ0 राममूर्ति सिंह, चाइल्ड केयर हास्टिल, सरस्वती विहार, मिश्रौवलिया, रौजा, गाजीपुर में संचालित उषा मेडिकल स्टोर से दो कफ सीरप के नमूनें लिये गये, डॉ0 शशांक सूर्यवंशी चाइल्ड केयर हास्पिटल, खजुरिया त्रिमुहानी, गाजीपुर में संचालित पूनम मेडिकल स्टोर से दो कफ सीरप के नमूनें लिए गए, डॉ0 दीपक तिवारी, चाइल्ड केयर हास्पिटल, लक्ष्मी बिहार कालोनी, गाजीपुर में संचालित जगरनाथ मेडिकल स्टोर से दो कफ सीरप के नमूनें लिए गए, डॉ0 अर्चना राय, चाइल्ड केयर हास्पिटल, चन्द्रशेखर नगर, रौजा, गाजीपुर में संचालित शिवम मेडिकल स्टोर से दो कफ सीरप के नमूनें लिए गए। निरीक्षण के दौरान जनपद में संचालित बच्चों के अस्पताल के मेडिकल स्टोरों पर गहन निरीक्षण किया गया। जिसमे कथित कोल्ड रिफ नामक कफ सिरप नही पाया गया। आगे भी बच्चो मे प्रयोग होने वाले कफ सिरप की निगरानी जारी रहेगी।

प्राची कश्यप “एक दिन की जिलाधिकारी” के रूप में मनोनीत

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिला सशक्तिकरण एवं बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता के विकास हेतु चलाए जा रहे “मिशन शक्ति फेज 5.0” अभियान के अंतर्गत गाज़ीपुर में “एक दिन की जिलाधिकारी” (01 दिन की डीएम) कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, महुआबाग, की कक्षा 12 की छात्रा प्राची कश्यप को “एक दिन की जिलाधिकारी” के रूप में मनोनीत किया गया। छात्रा प्राची कश्यप ने आज कलेक्ट्रेट सभागार, गाज़ीपुर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में जनसुनवाई करते हुए जनपद के विभिन्न नागरिकों की समस्याओं को सुना। संबंधित विभागों को निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में नेतृत्व, आत्मविश्वास और प्रशासनिक समझ विकसित करना था, जिससे वे भविष्य में समाज सेवा और शासन-प्रशासन के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा सकें। “एक दिन की जिलाधिकारी” बनने के अनुभव से छात्राओं में निर्णय क्षमता, उत्तरदायित्व एवं संवेदनशीलता की भावना का विकास होता है। इस अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने छात्रा प्राची कश्यप को बधाई देते हुए कहा कि मिशन शक्ति अभियान का यह स्वरूप बालिकाओं को प्रेरित करता है कि वे बड़े सपने देखें और समाज के विकास में योगदान दें। उन्होंने कहा कि “मिशन शक्ति” अभियान का उद्देश्य बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के साथ सशक्त बनाना है।
छात्रा प्राची कश्यप ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि “एक दिन की जिलाधिकारी” बनना उनके लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि इस अनुभव से उन्हें यह समझ मिली कि प्रशासनिक पद पर बैठकर जनता की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना कितना जिम्मेदारीपूर्ण कार्य है। अंत में जिलाधिकारी ने यह संदेश दिया कि मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए इस प्रकार के प्रेरणादायी कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।