All posts by UP Fast News

महिलाओं के लिए सुरक्षा और जागरूकता अभियान चलाया गया

गाजीपुर।मिशन शक्ति-05” उ0प्र0 शासन के आदेशानुसार महिला सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे “मिशन शक्ति” अभियान फेज-05 के अंतर्गत बुधवार को विभिन्न थाना क्षेत्र में स्थित दुर्गा माता के मंदिरों में आने वाली महिलाओं के लिए सुरक्षा और जागरूकता अभियान चलाया गया। सभी महिलाओं को पम्पलेट वितरित किया गया।स्थित पंडालों में जाकर वहाँ पर उपस्थित महिलाओं से संवाद स्थापित कर सभी को मिशन शक्ति अभियान के बारे में जागरूक किया गया। मिशन शक्ति अभियान को सार्थक बनाने के क्रम में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित मुख्य- मुख्य बाजारों, संवेदनशील स्थानों एवं भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाकर पुलिस बल द्वारा पैदल गश्त कर मिशन शक्ति का अभियान चलाकर सभी को जागरूक किया गया। समस्त थाना क्षेत्रों मे स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र में आई हुई विभिन्न वर्गों की महिला जन प्रतिनिधिओं से संवाद/मीटिंग कर सभी महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। समस्त थाना क्षेत्रों मे पुलिस प्रशासन की एंटी रोमियो टीम द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण/चेकिंग कर शोहदों के विरुद्ध कार्यवाही की गई । उसके समस्त थाना क्षेत्रों मे वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया , जिसमें हूटर, काली फिल्म, लाल नीली बत्ती, नंबर प्लेट पर शासकीय या जाति या धर्म को इंगित करने वाले शब्द/प्रतीक चिन्ह अंकित करने वालों, स्टंट करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई । मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों के स्थानीय रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ बल की मदद से समस्त जनमानस में मिशन शक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया।

मंत्री रविंद्र जायसवाल ने अधिकारियों संग की बैठक,दिए निर्देश

गाज़ीपुर।मंत्री स्वतंत्र प्रभार स्टांप तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग उत्तर प्रदेश सरकार रविंद्र जायसवाल का मंगलवार को जनपद भ्रमण कार्यक्रम संपन्न हुआ। जनपद के प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल ने आज लोक निर्माण विभाग की अतिथि गृह में पहुंचकर जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों संग बैठक कर जनपद के विकास एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की। अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.मंत्री ने बैठक के दौरान मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप महिलाओ एवं बालिकाओं की सुरक्षा,संरक्षण,सम्मान, एवं जागरूकता , हेतु मिशन शक्ति 5.0, जनपद मे लॉयन ऑर्डर व्यवस्था एवं जनपद के विकास में गति लाने का निर्देश दिया।
इस दौरान ज़िला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, जिलाधिकारी अविनाश कुमार, पुलिस अधीक्षक डा इरज राजा, अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, उपजिलाधिकारी सदर रवीश गुप्ता, एवं अन्य अधिकारी गण उपस्थित थे।

माता शबरी का फल खाना श्री राम हनुमान मिलन सुग्रीव मित्रता

माता शबरी का फल खाना श्री राम हनुमान मिलन सुग्रीव मित्रता

गाज़ीपुर। अति प्राचीन श्री रामलीला कमेटी हरिशंकरी के तत्वावधान लीला के 13वें दिन 29 सितंबर को शाम स्थानीय रामलीला मैदान लंका में में माता शेवरी का फल खाना श्री राम हनुमान मिलन तथा सुग्रीव से मित्रता लीला का मंचन किया गया। इसके पूर्व कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी, उप मंत्री लव कुमार त्रिवेदी, प्रबंधक मनोज कुमार तिवारी, उप प्रबंधक मयंक तिवारी तथा कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने प्रभु श्री राम का पूजन आरती किया। इसके पश्चात बंदे बाणी विनायकौ आदर्श श्री रामलीला मंडल के कलाकारों द्वारा पुरी भब्यता पूर्व माता शेवरी का फल खाना, श्री राम हनुमान मिलन, तथा सुग्रीव से मित्रता लीला का मंचन किया गया।
लीला के क्रम में दर्शाया गया कि प्रभु श्री राम सोने के मृग का शिकार करने के बाद अपने कुटिया में आकर सीता जी को न देखकर दोनों भाई राम लक्ष्मण बेचैन हो जाते हैं और विलाप करते हुए सीता की खोज करने के लिए जंगलों पर्वतों पर पता लगाते हैं वह पशु पक्षियों से पूछते हैं कि हे खग मृग हे मधुकर श्रे़नी। तुम देखी सीता मृग नैनी। वे जंगल के पशु पक्षियों से पूछते हैं आप लोगों ने हमारी भार्या सीता को कहीं देखा है इस प्रकार विलाप करते हुए जंगलों को पार करते हुए मूर्छित पड़े गिद्धराज जटायु के पास आते हैं जटायु ने श्रीराम को सीता का पता बताते हुए कहा कि लंका पति रावण आपके भार्या सीता जी को हरकर दक्षिण दिशा की ओर गया है। मैं सीता जी को लाख प्रयास किया फिर भी मैं सीता को नहीं बचा पाया। उसी पापी रावण ने मेरी यह दशा की है। इतना कहने की बाद जटायु ने प्रभु श्री राम के गोद में अपने प्राण को त्याग देता है। श्री राम अपने हाथों से जटायु का अंतिम संस्कार करके आगे चलते हैं थोड़े ही देर में प्रभु श्री राम माता शेवरी के आश्रम में पहुंचते हैं माता शेवरी श्री राम लक्ष्मण को देखते ही दोनों भाइयों को अपने आश्रम के अंदर ले जाकर सुंदर आसन लगा कर प्रभु श्री राम लक्ष्मण को बैठाया और कंदमूलफल लेकर प्रभु श्री राम को चीख चीख कर खिलाती हैं। प्रभु श्री राम बखान करते हुए बड़े भाव के साथ माता शबरी के हाथों दिए गए मीठे फल को खाते हैं। माता शेवरी प्रभु श्री रामसे जंगल में दर-दर भटकने का करण पूछती है प्रभु श्री राम ने सीता जी के हरण के बारे में सब कुछ बताते हैं इतना सुनने के बाद माता शेवरी ने उनसे कहा कि हे प्रभु आगे जाने ‌ऋष्यमूकपर्वत है। वहां बाली का छोटा भाई सुग्रीव अपने भाई बालि से छुप कर रहता है आप वहां जाएं और मित्रता का हाथ बढ़ाएं। उनके द्वारा सीता जी का पता लगाया जा सकता है। प्रभु श्री राम माता शेवरी के बतानेपर तथा उसके भक्ति को देखकर नवधा भक्ति का वरदान देते हुए शेबरी से आज्ञा लेकर सीता की खोज में निकल जाते हैं।
प्रभु श्री राम लक्ष्मण सीता जी की खोज करते हुए आगे बढ़ते हैं थोड़ी ही देर में ऋष्यमूक पर्वत पर पहुंचते हैं उधर बालि
का छोटा भाई सुग्रीव अपने भाई बालि के डर से ऋष्यमूक पर्वत पर एक कंदरा में छिप कर रहता था जब वह दो वीर पुरुष को देखकर डर जाता है उसने हनुमान को बुलाकर वीर पुरुष का परिचय जानने के लिए हनुमान जी को भेजता है। हनुमान जी ऋष्यमूक पर्वत पर ब्राह्मण के भेष में जाते हैं और उन दो वीर पुरुषो से परिचय और उनके आने का कारण पूछते हैं श्री राम ने उन्हें ब्राह्मण समझकर प्रणाम करते हुए कहते हैं कि यह ब्राह्मण देवता हम दोनों अयोध्या नरेश महाराज दशरथ के पुत्र राम और लक्ष्मण है मैं अपनी भार्या सीता की खोज करते हुए पर्वत पर आया हूं। मुझे पता चला है कि इस पर्वत पर महाराज सुग्रीव रहते हैं उनके द्वारा सीता का पता चल सकता है। इतना सुनते ही हनुमान जी अपने असली रूप में आकर श्री राम के चरणों में झुक कर प्रणाम करते हैं। वीर पुरुष श्री राम लक्ष्मण को अपने कंधे पर बिठाकर आकाश मार्ग से महाराज सुग्रीव के पास ले जाते हैं। वहां पहुंच कर प्रभु श्री राम ने अग्नि को साक्षी मानकर महाराज सुग्रीव से मित्रता करते हैं।
इस अवसर पर कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी संयुक्त मंत्री लक्ष्मी नारायण, उपमंत्री पं0 लवकुमार त्रिवेदी, प्रबंधक मनोज कुमार तिवारी, उपप्रबंधक मयंक तिवारी, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, सुधीरअग्रवाल, अशोक अग्रवाल, राजेश प्रसाद, कृष्णांश त्रिवेदी रहें।

चकिया की रामलीला में हनुमान ने किया लंका दहन

चकिया की रामलीला में हनुमान ने किया लंका दहन

चकिया (गाज़ीपुर):परंपरागत भव्यता और धार्मिक उत्साह के साथ चल रही चकिया की ऐतिहासिक रामलीला में सोमवार की रात हनुमान जी द्वारा लंका दहन का अद्भुत मंचन किया गया। मंचन देखते ही पूरा वातावरण “जय श्रीराम” के नारों से गूंज उठा और श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
लीला में दिखाया गया कि कैसे हनुमान जी माता सीता की खोज में लंका पहुंचे और अशोक वाटिका में सीता माता को प्रभु श्रीराम का संदेश दिया। रावण के सैनिकों द्वारा पकड़ने पर हनुमान जी ने अपनी पूंछ में आग लगवाई और संपूर्ण लंका को जला डाला। जैसे ही मंच पर आग और प्रकाश प्रभाव से लंका जलने का दृश्य सामने आया, वैसे ही दर्शकों की तालियों और जयकारों से पूरा मैदान गूंज उठा।
कलाकारों का शानदार अभिनय
इस अवसर पर राम का किरदार अमृत पांडेय, लक्ष्मण का आयुष पांडेय, हनुमान का लवकुमार, अंगद का संतोष, जामवंत का नीरज, विभीषण का रामप्रवेश, सुग्रीव का विकाश, रावण का क्रांति और मेघनाद का किरदार टंटन ने निभाया। सभी कलाकारों ने अपनी जीवंत अदायगी से दर्शकों का मन मोह लिया। समिति के मीडिया प्रभारी आशीष पांडेय ने बताया कि चकिया की रामलीला की यह परंपरा वर्षों से निरंतर चल रही है और यह लीला आसपास के गांवों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रहती है।
इस मंचन ने न सिर्फ धार्मिक आस्था को प्रबल किया बल्कि बुराई पर अच्छाई की विजय का सशक्त संदेश भी दिया।

संतुलित भोजन और नियमित व्यायाम से कर सकते हैं हृदय की सुरक्षा

संतुलित भोजन और नियमित व्यायाम से कर सकते हैं हृदय की सुरक्षा

गाज़ीपुर।हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है। यह दिन हमें याद दिलाने के लिए है कि हमारा दिल हमारी जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। आजकल की तेज़-तर्रार जिंदगी, गलत खान-पान, तनाव और बैठने की आदतें हृदय के लिए बहुत खतरनाक हो सकती हैं। कई लोग सोचते हैं कि हार्ट अटैक या दिल की बीमारियाँ केवल बड़े लोगों को होती हैं, लेकिन अब युवा भी इससे प्रभावित हो रहे हैं। इस दिन का मकसद है लोगों को हृदय रोगों के लक्षण पहचानना, समय पर जांच कराना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाना। इसी को लेकर सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद पर एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन अधीक्षक डॉ आशीष राय की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसमें विश्व हृदय दिवस मनाया जाने की प्रासंगिकता और इससे होने वाले नुकसान के बारे में चर्चा की गई। वही आयुष्मान आरोग्य मंदिर में तैनात सीएचओ के द्वारा आए हुए मरीजों का जांच भी किया गया।

अधीक्षक डॉ आशीष राय द्वारा हृदय संबंधी रोगों को बढ़ावा देने वाले कारकों जैसे उच्च रक्तचाप, अधिक वजन और मोटापा, तनाव, मधुमेह, तम्बाकू का उपयोग , शारीरिक निष्क्रियता इत्यादि से बचने के साथ ही अगर हृदय रोग से ग्रसित है तो समय समय चिकित्सक के द्वारा दिए जाने वाले परामर्श एवं दवा के साथ साथ अपनी नियमित दिनचर्या को नियमित एवं नियंत्रित करने की सलाह दी गई। साथ ही इसको स्वस्थ रखने के आसान उपाय पोषण युक्त आहार का सेवन और नियमित व्यायाम के साथ अच्छी नींद लेने के बारे में बताया।उन्होंने बताया की सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में तनाव को के द्वारा आए हुए मरीजों की जांच भी कराई गई और उन्हें अपने दिनचर्या में छोटा सा बदलाव जैसे संतुलित भोजन, रोजाना हल्का व्यायान, शराब-धूम्रपान से दूर रहना आपके दिल की रक्षा कर सकता है के बारे में जानकारी दी गई। विश्व हृदय दिवस हमें यह समझाता है कि दिल की देखभाल करना किसी भी उम्र में जरूरी है।

सपना सिंह ने युवाओं को मां गंगा की स्वच्छता की दिलाई शपथ

गाजीपुर।जिला गंगा समिति द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के अंतर्गत जनपद के बड़ा महादेवा गंगा घाट पर वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया । राधिका देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया । 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाला स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान जिसे इस बार स्वच्छोत्सव नाम दिया गया । स्वच्छता अभियान में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह शामिल होकर बड़ा महादेवा के प्रांगड़ में फैले फूल-माला, प्लास्टिक आदि को साफ किया। स्वच्छता अभियान में शामिल सभी युवाओं को मां गंगा की स्वच्छता शपथ दिलाई ।सपना सिंह ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान स्वच्छता को एक साझा जिम्मेदारी के रूप में मनाने के लिए सभी वर्गों के लोगों को एक साथ ला रहा है यह सिर्फ अभियान नहीं है बल्कि स्वच्छता उत्सव है जो स्वच्छता और उत्सव के विचारों को खूबसूरती से जोड़ती है और स्वच्छता अभियान को सामुदायिक उत्सव में बदल देती है, स्वच्छता को हमें अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनना होगा।
सामाजिक वानिकी वन प्रभाग द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत सपना सिंह ने बड़ा महादेवा मंदिर के प्रांगण में हरसिंगार का पौधा रोपित किया ।
जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जनपद के विभिन्न गंगा घाटों पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, प्रत्येक वर्ष स्वच्छता ही सेवा अभियान नागरिकों को स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिज्ञा को नवीनीकृत करने के लिए साथ लाता है । स्वच्छता अभियान में रागनी श्रीवास्तव प्रधानाचार्य जीजीआईसी, उपेन्द्र वर्मा उप क्षेत्रीय वन अधिकारी, वन दरोगा शुभम राय , सुरेन्द्र यादव, चंद्रशेखर, वेंकटेश सिंह, सुजित सिंह व वन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे ।

डीएम ने किया यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के नए परिसर का उद्घाटन

गाजीपुर।जिले के अग्रणी बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय गाजीपुर पश्चिम की चर्च कंपाउंड शाखा के नए परिसर का उद्घाटन सोमवार को जिलाधिकारी अविनाश कुमार के कर कमलों के द्वारा किया  गया । इस अवसर  जिलाधिकारी के  द्वारा समारोह को संबोधित करते हुए कहा गया कि यूनियन बैंक के द्वारा जिले की अग्रणी बैंक की भूमिका के कर्तव्यों का दायित्व का बखूबी निर्वाहन किया जा रहा हैं । बैंक के द्वारा न केवल शहरी क्षेत्रों में ग्राहकों बेहतर सुविधाएँ प्रदान कि जा रही है , अपितु सुदूर- ग्रामीण क्षेत्रों में भी ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण बैंकिंग सेवाएँ प्रदान की जा रही है ।
उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए  यूनियन बैंक के  क्षेत्रीय कार्यालय गाजीपुर ( पश्चिम ) के क्षेत्र प्रमुख संजय कुमार सिन्हा ने कहा कि  यूनियन बैंक के लिए ग्राहकों हित  सर्वाेपरि है, इसको ध्यान में रखते हुए बैंक के द्वारा आज समाज के हर वर्ग  महिला , किसान , युवा , व्यापारी , उद्यमी की प्राथमिकता को महत्व देते हुए उनके लिए हितकर उत्पाद बनाए गए  है। बैंक के द्वारा  निरंतर अपने  ग्राहकों के बहुमूल्य सुझाव माँगे जा रहे है एवं उसके अनुरूप  सेवाओं कों और बेहतर करने का प्रयास  किया जा रहा है ।
इस अवसर यूनियन बैंक  क्षेत्रीय कार्यालय गाजीपुर (पूर्व ) के क्षेत्र प्रमुख मुकेश रमन, अग्रणी जिला प्रबन्धक  राजदेव कुमार ,उपक्षेत्र प्रमुख आशीष कुमार , उपक्षेत्र राकेश  रंजन , चर्च कंपाउंड शाखा  प्रबन्धक  अभिषेक कुमार शाखा के अन्य स्टाफ सदस्य एवं बड़ी संख्या में सम्मानित ग्राहकों की गारिमामयी उपस्थिति रही ।

शिक्षिकाओं ने मिशन शक्ति की महत्व के परिणाम और उपयोगिता पर विस्तार से डाला प्रकाश

गाजीपुर।मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत विकास भवन सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज जनपद नोडल रागिनी श्रीवास्तव प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गाजीपुर द्वारा प्रतिभा किया गया। कार्यक्रम दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ अध्यक्षा द्वारा किया गया। जिसमें संवाद के माध्यम से सभी उपस्थिति शिक्षिकाओं के साथ संवाद किया गया। सभी शिक्षिकाओं ने मिशन शक्ति की महत्व को उसके परिणाम और इसकी क्या उपयोगिता है उसे पर विस्तार से प्रकाश डाला। जनपद के माध्यमिक विद्यालयों से उपस्थित शिक्षिकाएं और प्रधानाचार्य प्रधानाध्यापिकाएं ने अपना बहुमूल्य समय देकर के कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य राजकीय सिटी इंटर कॉलेज दिनेश सर द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया ।सभी प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया।

डीएम-एसपी ने किया रामलीला लंका मैदान का निरीक्षण,ली जानकारी

गाजीपुर।नवमी एवं दशहरा मेला का दृष्टिगत सोमवार को जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा  ने प्राचीन रामलीला लंका मैदान का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने प्रवेश व निकास द्वार, विद्युत, प्रकाश, बैरिकेटिग, पार्किंग व्यवस्था, की जानकारी ली।रामलीला कमेटी के अध्यक्ष को रामलीला मैदान की साफ सफाई एवं मेला मे आने वाले लोगों के लिए पेयजल, शौचालय की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया।साथ ही रामलीला मैदान में लगने वाले दुकानों को सेक्टर के हिसाब से लगाया जाए। लंका मैदान मे आने जाने के रास्ते में कोई दुकान नहीं लगाई जाएगी यह पहले ही सुनिश्चित कर लिया जाए।  लंका मैदान मे पर्याप्त मात्रा मे  प्रकाश की व्यवस्था रहे तथा ब्रैकेटिंग की व्यवस्था इस प्रकार से हो कि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके । इस अवसर पुलिस अधीक्षक (शहर) , क्षेत्राधिकारी सदर मौजूद रहें।

चकिया की रामलीला में श्रीराम ने किया बालि का वध

चकिया की रामलीला में श्रीराम ने किया बालि का वध

चकिया (गाज़ीपुर): करंडा क्षेत्र के चकिया गांव में चल रही ऐतिहासिक रामलीला में रविवार की रात मयसुत व बालि वध प्रसंग का भव्य मंचन किया गया। सीता जी की खोज में निकले भगवान श्रीराम ने अपने अनुज लक्ष्मण और सुग्रीव के साथ मिलकर अधर्म के प्रतीक बालि का अंत किया। यह प्रसंग दर्शकों के बीच अत्यंत रोमांचक और भावनात्मक रहा।

लीला के दौरान श्रीराम की भूमिका अमृत पांडेय ने निभाई, जबकि लक्ष्मण की भूमिका आयुष पांडेय ने प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत की। बालि के रूप में उपेन्द्र पांडेय ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं सुग्रीव की भूमिका विकास, हनुमान की भूमिका लवकुमार, तारा की भूमिका गोपाल पांडेय, और शबरी की भूमिका रामप्रवेश ने जीवंत कर दी।
इसके अतिरिक्त जामवंत बने नीरज, अंगद बने अनुराग, मयसुत की भूमिका टनटन, और जटायु बने आदेश पांडेय ने अपनी-अपनी भूमिकाओं को सशक्त अभिनय से सजाया। सभी कलाकारों की संवाद अदायगी और मंचन ने दर्शकों को ऐसा अनुभव कराया मानो वे त्रेतायुग में उपस्थित हों।

मंचन के दौरान जब श्रीराम ने वृक्ष के पीछे से अपने बाण से बालि का वध किया तो पूरा पंडाल “जय श्रीराम” और “हर-हर महादेव” के नारों से गूंज उठा। बालि वध के बाद श्रीराम के धर्म और न्याय पर दिए गए उपदेश ने लोगों के हृदय को गहराई से छू लिया।

रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस मंचन का उद्देश्य केवल धार्मिक परंपरा का निर्वाह नहीं, बल्कि समाज को यह संदेश देना है कि अधर्म और अन्याय का अंत निश्चित है। समिति ने आगे बताया कि आने वाले दिनों में सुग्रीव राज्याभिषेक, सीता खोज और संजीवनी जैसे रोचक प्रसंगों का मंचन किया जाएगा।

गांव और आसपास के क्षेत्रों से जुटे सैकड़ों श्रद्धालु देर रात तक इस दिव्य लीला के साक्षी बने और भाव-विभोर होकर प्रभु श्रीराम के जयकारे लगाते रहे।