All posts by UP Fast News

डिप्टी सीएम ने किया मेडिकल कॉलेज और महिला छात्रावास का निरीक्षण

गाजीपुर।उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश बृजेश पाठक के जनपद आगमन पर राज्य सभा सांसद डा. संगीता बलवंत, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, अध्यक्ष जिला पंचायत सपना सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा ओम प्रकाश राय, ब्लाक प्रमुख राजन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा पार्टी कार्यकताओं सहित जिलाधिकारी अविनाश कुमार, पुलिस अधीक्षक डा.ईरज राजा सहित अन्य द्वारा पुलिस लाइन हेलीपैड पर पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।  
 इसके पश्चात् उप मुख्यमंत्री द्वारा मेडिकल कालेज अस्पताल, वार्ड नं0 06 मलीन बस्ती बंधवा, राजकीय महिला डिग्री कालेज 200 बेडेट महिला छात्रावास ददरी घाट का स्थलीय निरीक्षण किया ।
उप मुख्यमंत्री द्वारा मेडिकल कालेज अस्पताल में जाकर इमरजेंसी वार्ड, पर्ची काउण्टर, ओपीडी,दवा वितरण कक्ष सहित अन्य वार्डाे का निरीक्षण किया गया। उन्होंने अस्पताल में इलाज कराने आए लोगों से संवाद करते हुए अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। प्रधानाचार्य मेडिकल कालेज को निर्देशित किया कि मरीजों से अच्छा व्यवहार करते हुए उनका समुचित इलाज किया जाए। दवा वितरण कक्ष में जाकर दवाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली गयी और निर्देशित किया गया कि सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध रहे। बाहर की दवा न लिखी जाए, रोस्टर के अनुसार नियमित बेडशीट बदली जाए। इसके साथ ही अभिलेख का रखरखाव ठीक से किया जाए। उन्होने निर्देश दिया कि पर्ची काउंटर की संख्या बढाते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, वृद्ध नागरिको, के लिए पर्ची कटाने से लेकर दवा वितरण तक अलग काउंटर बनाया जाए। अस्पताल मे मरीजो एवं उनके साथ आने वाले ब्यक्तियो के बैठने वाले स्थानो पर पंखा व प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
उप मुख्यमंत्री के द्वारा वार्ड नं0-6 बंधवां मलीन बस्ती का भ्रमण के दौरान उन्होने बस्ती मे स्थित बाबा साहब डा.भीम राव अम्बेडकर की मूर्ती पर माल्यार्पण कर नमन किया । उन्होने बस्ती मे प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से वार्ता की गई। बच्चों में चॉकलेट भी वितरित किया गया। इस दौरान वहां उपस्थित  महिलाओ ने  सरकार की योजनाओं से मिलने वाले लाभो को दिए जाने की बात कही गयी। जिस पर उन्होने तत्काल संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया कि शासन की प्राथमिकता है कि सबसे अन्तिम पायदान पर खडे व्यक्ति को सरकार की विभिन्न योजनाओं से आच्छादित करते हुए उनके जीवन स्तर को सुधारने का कार्य किया जाए, जिसके लिए शासन प्रयासरत है।  
उप मंख्यमंत्री ने 1632.79 लाख की लागत से निर्माणाधीन राजकीय महिला डिग्री कालेज 200 बेडेट महिला छात्रावास, मल्टीपर्पज हॉल तथा बास्केटबाल कोर्ट के निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास के मॉडल का अवलोकन करते हुए कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर से श्रमिकों की संख्या, प्रयोग की जा रही सामग्री, कार्य की प्रगति आदि की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कार्यदाई संस्था को निर्देशित किया कि निर्धारित समयावधि में निर्माण कार्य पूर्ण करें।     इस अवसर पर मुख्य विकास  अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, उपजिलाधिकारी रवीश गुप्ता, कार्यदायी संस्था के अधिकारीगण, सूचना अधिकारी राकेश कुमार, अर्थ एवं संख्याधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण, राकेश त्रिवेदी, पार्टी के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

आजम खां की रिहाई पर सपा कार्यकर्ताओं में खुशी का इजहार

गाज़ीपुर।मंगलवार को पार्टी कार्यालय समता भवन पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में समाजवादी पार्टी की बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां साहब की रिहाई पर खुशी का इजहार किया गया। कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष गोपाल यादव को मिठाई खिलाई और खुशी का इजहार करते हुए न्यायालय पर पूरा भरोसा जताया । जिलाध्यक्ष गोपाल ने कहा कि आज की वर्तमान भाजपा सरकार समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है। समाजवादी पार्टी के नेताओं को फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेलों में डाला जा रहा है। उन्होंने उमर अंसारी और आजम खां की चर्चा करते हुए उनके जमानत पर हुई रिहाई को सत्य की जीत बताया। उन्होंने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है मगर पराजित नहीं।समाजवादी पार्टी ने हमेशा से न्यायपालिका का सम्मान किया है। लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार तानाशाही के रास्ते पर चल रही है। इस जालिम हुकूमत ने अपने ज़ुल्म से ब्रिटानी हुकूमत को भी शर्मिंदा कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब जब इस मुल्क में तानाशाही ताकत पनपी है समाजवादियों ने अपने संघर्ष से उनके फन को कुचलने का काम किया है।
इस बैठक में मुख्य रूप से रविन्द्र प्रताप यादव, रमेश यादव,वंश बहादुर कुशवाहा, हीरा बिंद, रामाशीष यादव, राजेश कुमार यादव, चन्द्र बली यादव संतोष यादव आदि उपस्थित थे।

दूरसंचार सेवाएँ आज के युग में विकास और सुशासन की हैं रीढ़:डा.संगीता बलवंत

गाजीपुर। राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत की अनुशंसा पर बीएसएनएल की दूरसंचार सलाहकार समिति (टीएसी) में 8 सदस्यों की नियुक्ति को केंद्र सरकार ने मंजूरी प्रदान की है।
केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पत्र द्वारा जानकारी दी है। सांसद डा.संगीता बलवंत द्वारा अनुशंसित व्यक्तियों में से 8 सदस्यों को समिति में स्थान दिया गया है। जिनमें मनोज बिंद (करंडा मंडल प्रभारी भाजपा ), हरेंद्र यादव(पूर्व किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष भाजपा), किरन सिंह(जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा), कमला गिरी( भाजपा सक्रिय सदस्य), उमेश चन्द्र दुबे(पूर्व मंडल अध्यक्ष) , रंजीत कुमार(अनु. मोर्चा जिला मंत्री), राघवेंद्र सिंह(मंडल उपाध्यक्ष) एवं विकास बलवंत( भाजपा सक्रिय सदस्य) शामिल हैं।
सांसद डा. संगीता बलवंत ने नामित सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि वे दूरसंचार सेवाओं के विस्तार और गुणवत्तापूर्ण सुधार के लिए सकारात्मक योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि, दूरसंचार सेवाएँ आज के युग में विकास और सुशासन की रीढ़ हैं। बीएसएनएल टीएसी में हमारे क्षेत्र के सदस्यों की भागीदारी से गाजीपुर संसदीय क्षेत्र के उपभोक्ताओं की समस्याएँ और सुझाव सीधे विभाग तक पहुँचेंगे और समाधान की दिशा में ठोस कार्यवाही होगी।

सिविल बार की सचिव ज्योत्सना विहिप मातृशक्ति व रीमा खरवार दुर्गा वाहिनी की बनी जिला संयोजिका

सिविल बार की सचिव ज्योत्सना विहिप मातृशक्ति व रीमा खरवार दुर्गा वाहिनी की बनी जिला संयोजिका

गाजीपुर। विश्व हिंदू परिषद का जिला बैठक माधव विद्या मंदिर में रविवार को आयोजित हुआ। बैठक में गाजीपुर के जनार्दन प्रांत उपाध्यक्ष की उपस्थिति मे बैठक मे उनका मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। भविष्य मे आने वाली योजनाओं के विषय में चर्चा की गयी। बैठक में कुछ नए पदाधिकारी की घोषणा की गई। जिसमें आनंद तिवारी जिला कोषाध्यक्ष, ज्योत्सना श्रीवास्तव जिला संयोजिका मातृशक्ति, रीमा खरवार दुर्गा वहिनी जिला संयोजिका, दयाशंकर जिला उपाध्यक्ष, जिला प्रमुख अधिवक्ता प्रकोष्ठ राजेश श्रीवास्तव, जिला सह सेवा प्रमुख अरुण कुमार चुन्नू, विरनो प्रखंड, भांवरकोल प्रखंड और सदर प्रखंड की घोषणा की गयी। उपस्थिति पदाधिकारीगण में जिला अध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव, जिला मंत्री विनीत सिंह, जिला सहमंत्री ओमप्रकाश, प्रदीप, सह प्रमुख गौ रक्षा सतेंद्र, सेवा प्रमुख अनिल स्वामी, सह प्रमुख अजय सिंहा अधिवक्ता प्रकोष्ठ, अर्चक पुरोहित बलदेव, नगर अध्यक्ष अनुराग चौहान, नगर उपाध्यक्ष रामाशीष मौर्या, अविनाश तिवारी जिला विद्यार्थी प्रमुख,अंकित तिवारी जिला सुरक्षा प्रमुख, राजेश नगर उपाध्यक्ष, साधना यादव कार्यकर्ता, आदित्य राय आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विपिन श्रीवास्तव व संचालन आचार्य पद्धति सह मंत्री द्वारा कराया गया संचालन जिला मंत्री ने किया।

अधिशासी अभियंता ने किया पंडालों का निरीक्षण

दुर्गा पूजा को लेकर विद्युत विभाग सतर्क,अधिशासी अभियंता ने किया पंडालों का निरीक्षण

गाजीपुर नगर। आगामी दुर्गा पूजा पर्व को ध्यान में रखते हुए विद्युत विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। विद्युत वितरण खण्ड गाजीपुर नगर के अधिशासी अभियंता गोपाल सिंह ने सोमवार को नगर क्षेत्र में स्थापित विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंडालों के आसपास लगाए गए विद्युत पोल, तारों और कनेक्शन की भी बारीकी से जांच की।

निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता ने पूजा समितियों को सुरक्षित विद्युत व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचने के लिए विभाग पूरी तरह मुस्तैद है और जहां-जहां सुधार की जरूरत है, वहां तत्काल कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है और इसी को ध्यान में रखते हुए विद्युत आपूर्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विभागीय टीमें लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही हैं।

विश्वकर्मा समाज भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में बढ़-चढ़ कर दे रहा योगदान

गाजीपुर।आल इंडिया विश्वकर्मा मित्र के तत्वावधान मे रविवार को लंका मैदान मे श्री विश्वकर्मा पूजनोत्सव, प्रभात फेरी, सम्मान समारोह एवं भंडारे का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ संगीता बलवंत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की भगवान विश्वकर्मा जी ने जैसे ब्रह्मांड की रचना किए। आज पूरा विश्वकर्मा समाज भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में बढ़ चढ़ कर योगदान दे रहा है।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य व वाराणसी के भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने आजादी के 70 वर्षों तक विश्वकर्मा समाज का वोट लेते रहे,लेकिन उनके उत्थान के लिए कोई कार्य नहीं किया। केन्द्र में नरेंद्र मोदी की सरकार और प्रदेश में योगी की सरकार आने के बाद विश्वकर्मा समाज के उत्थान के लिए अनेक योजनाओं को लागू किया। उन्होंने विश्वकर्मा समाज के लोगों से अपील भी किया कि आने वाले पंचायत चुनाव में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले और अधिक से अधिक संख्या में जीत कर राजनीतिक भागीदारी भी स्थापित करने का कार्य करेंगे।
विशिष्ट अतिथि डा कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा पूर्व राज्य मंत्री (दर्जा प्राप्त) ने कहा कि विश्वकर्मा वंशीय मनु,मय,त्वेष्ठा, शिल्पी व देवैज्ञ अगर जुड गए तो उतर प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा मे 80 हजार- से लेकर एक लाख की मतदाता संख्या विश्वकर्मा समाज की हो जाएगी। उन्होंने ऐसे कार्यक्रम की जरूरत बताई।
सम्मान समारोह को भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय,राजेश विश्वकर्मा ,भानु विश्वकर्मा, रामविलास विश्वकर्मा (बिहार)सरदार कमलेश सिंह सोनभद्र,आलोक शर्मा ने भी संबोधित किया।
आयोजक भरत शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष आल इंडिया विश्वकर्मा मित्र ने अतिथियों का स्वागत संबोधन करते हुए पुष्प गुच्छ,अंग वस्त्र, तथा विश्वकर्मा पुराण भेंट कर सम्मानित किया। अंगद विश्वकर्मा ने सबके प्रति आभार धन्यवाद व्यक्त किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्पार्चन से हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा निवृत वरिष्ठ समीक्षा अधिकारी डा. सीपी शर्मा ने तथा संचालन भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा ने किया ।
पंचदेव आनन्द, उजाला विश्वकर्मा,स्नेहा विश्वकर्मा,अमन विश्वकर्मा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर वेद विश्वकर्मा,किशन शर्मा,उमेश विश्वकर्मा, प्रवीण विश्वकर्मा,विद्यानन्द विश्वकर्मा, दिनेश विश्वकर्मा, निखिल विश्वकर्मा, धर्मेंद्र विश्वकर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

राज राजतिलक की तैयारी,मंथरा कैकेई संवाद तथा कोप भवन लीला का मंचन हुआ

राज राजतिलक की तैयारी,मंथरा कैकेई संवाद तथा कोप भवन लीला का मंचन हुआ

गाजीपुर । अति प्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी के तत्वावधान में नगर के मोहल्ला हरिशंकरी स्थित श्री राम चबूतरा पर लीला के चौथे दिन 20 सितंबर को राजतिलक की तैयारी मंथरा कैकैयी संवाद, कोपभवन लीला का मंचन हुआ। इसके पूर्व कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी, उप मंत्री लव कुमार त्रिवेदी,मेला प्रबंधक मनोज कुमार तिवारी, उपप्रबंधक मयंक तिवारी, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने श्री राम सिंहासन पर विराजमान श्री राम लक्ष्मण सीता भरत शत्रुघ्न की आरती पूजा की। इसके बाद वंदे वाणी विनायकौ आदर्श रामलीला के कलाकारों द्वारा लीला के क्रम में राजतिलक की तैयारी बड़े ही सुंदर ढंग से किया। लीला में दर्शाया गया कि महाराजरथ अपने कुल गुरु वशिष्ठके आश्रम में जाकर गुरुदेव से निवेदन करते हैं कि मै अयोध्या का राजतिलकअपने बड़े पुत्र श्री राम को सौंपना चाहता हूं। कुलगुरु वशिष्ठ उनके इच्छाओं का आदर करते हुए कहते हैं कि महाराज इसमें कोई इसमें कोई संदेह नहीं है। आपने बहुत ही अच्छा सोचा है। अयोध्या का राज्य श्री राम को ही मिलना चाहिए। गुरु की आज्ञा पाकर महाराज दशरथ अपने दरबार में आकर मंत्री सुमंत को आदेश देते हैं। महाराज दशरथ के आदेश के अनुसार सुमंत ने पूरे नगर को आकर्षक ढंग से सजवा देते नगर में है। पूरे अयोध्या में चहल-पहल हो गया। इसी बीच दासी मंथरा नगर में भ्रमण के दौरान देखा कि पूरा नगर ध्वज पताकाओं से सुसज्जित है और चहल-पहल हैं। वह पुरवासियों से अयोध्या सजने का कारण पूछती है पूर- वासियों ने बताया कि कल सुबह महाराज दशरथ द्वारा अयोध्या का राज तिलक अपने बड़े पुत्रश्री राम को सौंपने का निर्णय लिया है। इतना सुनते ही वह दौड़ी हुई महारानी कैकेई के कक्ष में जाकर राम के राजतिलक होने का संदेश सुनाती है। और महारानी कैकेई से कहती है कि महारानी जी आपके पुत्र कुमार भरत को महाराज दशरथ ने उसके ननिहाल कैकेय देश मे भेज दिया। इधर राम के राज तिलक की तैयारियां जोरों से हो रही है। मैं आपको एक परामर्श देना चाहती हूं कि आप अपने स्वर्ण भूषण तथा राजश्री वस्त्र को उतार कर धरती पर बिखेर दो। कोप भवन में जाकर फटे पुराने वस्र धारण करके जमीन पर लेट जाएं। महारानी कैकई दासी के बहकावे में आकर वह अपने गहने तथा सोने के आभूषणो को जमीन पर बिखरते हुए कोप भवन में चली जाती हैं।
इस अवसर पर कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी, उप मंत्री लव कुमार त्रिवेदी, प्रबंधक मनोज कुमार तिवारी, उप प्रबंधक मयंक तिवारी, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, राम सिंह यादव कुश कुमार त्रिवेदी राजकुमार शर्मा कृष्णांश त्रिवेदी आदि रहे।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर अधीक्षण अभियंता ने अपने मातहतों को दिए निर्देश

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर अधीक्षण अभियंता ने अपने मातहतों को दिए निर्देश

गाजीपुर। आगामी दुर्गा पूजा और मूर्ति विसर्जन को देखते हुए बिजली विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। अधीक्षण अभियंता विद्युत ने अपने मातहतों को साफ निर्देश दिया है कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को आदेश दिया कि शहर व ग्रामीण इलाकों में जहां-जहां जर्जर तार और खंभे हैं, उन्हें तुरंत दुरुस्त कर लिया जाए।

अधीक्षण अभियंता ने कहा कि पूजा पंडालों और विसर्जन मार्गों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। कहीं भी ढीले पोल या लटकते तार पाए जाएं तो तुरंत मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाए, ताकि श्रद्धालुओं और आमजन को कोई खतरा न हो। उन्होंने मातहतों को यह भी निर्देश दिया कि बिजली आपूर्ति को लेकर वैकल्पिक व्यवस्था तैयार रहे, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।

उन्होंने बताया कि पूजा के दौरान 24 घंटे कंट्रोल रूम सक्रिय हो गया है जो उपभोक्ताओं की शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया जाएगा। साथ ही, हेल्पलाइन नंबर 9453047253 पर किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में लोग सीधे विभाग से संपर्क कर सकते है।

अधीक्षण अभियंता ने स्पष्ट कहा कि पर्व-त्योहारों पर बिजली व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आई तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

किसानों के लाभ के लिए सहकारिता विभाग ने चलाया सदस्यता महाअभियान

गाजीपुर।जिला सहकारी बैंक लि०, गाजीपुर के अध्यक्ष सरोजेश सिंह द्वारा जनपद के मीडिया बन्धुओं के साथ प्रेस वार्ता की गई जिसमें सहकारिता विभाग, उ०प्र०, की ओर से दिनांक 12.09.2025 से 12.10.2025 तक चलाये जा रहे सदस्यता महाअभियान 2025 के सम्बंध में विस्तृत चर्चा की गयी। समितियों पर प्रत्येक किसान को सहकारिता से जोड़ने तथा सहकारिता के समस्त लाभ किसानों तक पहुंचाने के उद्देश्य से सहकारिता विभाग द्वारा सदस्यता महाअभियान 2025 प्रारम्भ किया गया है। जिसका मुख्य उद्देश्य अपने सदस्यों को ‘‘सहकारी कृषक पंजिका‘‘ जारी करना है जो राष्ट्रीय सहकारिता नीति 2025 का हिस्सा है। जिसमें किसान एवं उसकी भूमि के रकबे का विवरण होगा। सहकारी कृषक पंजिका 2025 के आधार पर सदस्यों को उर्वरक वितरण में प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। कृषक पंजिका के आधार पर समिति में खाद की आपूर्ति की जायेगी ताकि किसान को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। इसलिए अध्यक्ष बैंक द्वारा अपने जनपद के किसानों से अनुरोध है कि आप किसान बन्धु 226.00 रू० मात्र जमा करके एम-पैक्स की सदस्यता ग्रहण करें ताकि खाद एवं योजानओं का लाभ प्राप्त कर सके। प्रेस कान्फ्रेस में विपिन कुमार सिंह सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता जनपद-गाजीपुर एवं सुनील कुमार वर्मा, सचिव/मुख्यकार्यपालक अधिकारी, जिला सहकारी बैंक लि०, गाजीपुर आदि उपस्थित रहे।

239 शिकायत पत्र में 28 का हुआ निस्तारण

गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील मुहम्मदाबाद में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता की उपस्थिति में तहसील सभागार सम्पन्न हुआ। जिसमे 63 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए मौके पर 06 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 239 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर  28 शिकायत/प्रार्थना पत्रो  का निस्तारण किया गया।
इसी क्रम में तहसील सदर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता 31 शिकायत/प्रार्थना  प्राप्त हुए जिसमें 04 का मौके पर निस्तारण किया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 21 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 03 का मौके पर निस्तारण किया गया। जखनियां तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 49 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मैके पर 03 का निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 31 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 07 निस्तारण किया गया। तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 20 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 02 का निस्तारण किया गया।तहसील जमानियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 24 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें  03 का मौके पर निस्तारण किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आम जनमानस की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया तथा शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जमीनी विवाद और आपसी विवाद एक ही विषय से संबंधित होते है इस लिए राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विवादों का निस्तारण सुनिश्चित करें। तहसील के समस्त लेखपालों को निर्देशित किया गया कि शिकायतकर्ता की छोटी-छोटी समस्याएँ जिनका तत्काल निस्तारण किया जा सकता है। उसके लिए किसी व्यक्ति को परेशान न किया जाए। उन्होने कहा कि जन शिकायतों का निस्तारण शासन की प्राथमिकता है अतः इसमें किसी भी तरह की लापरवाही या उदासीनता अक्षम्य होगी। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद, तहसीलदर मुहम्मदाबाद, क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद एवं समस्त संबंधित अधिकारी एवं पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहे।