All posts by UP Fast News

सीडीओ की अध्यक्षता में हुई बैठक,दिए निर्देश

गाजीपुर।संतोष कुमार वैश्य मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक विकास भवन के सभाकक्ष में आयोजित की गई है । बैठक में दीनदयाल, परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, सुभाष चन्द्र सरोज जिला विकास अधिकारी, गाजीपुर ब्लाक प्रमुख वाराचवर बृजेन्द्र सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक, यू.बी.आई, गाजीपुर एवं जनपद के समस्त विकास खण्ड के खण्डविकास अधिकारीगण उपस्थिति थे ।
बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी खण्ड विकास अधिकारियो को निर्दश दिए गए कि आवास प्लस 2024 सर्वे के अन्तर्गत भारत सरकार द्वारा कराए जा रहे अपात्रो के डिलीशन कार्य को खण्ड विकास अधिकारी भली-भांति परीक्षण करके ही डिलीशन कार्य पूर्ण कराए तथा जिन लाभार्थियो के पात्रता संदिग्ध हो उनका पुनः जांच एवं भली-भांति परीक्षण करा लें ताकि कोई पात्र व्यक्ति किसी भी दशा में डिलीट न होने पाए। इसके अतिरिक्त आवास प्लस सर्वे 2024 के सर्वेक्षित परिवारो के जाब कार्ड फीडिग, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) व मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अधूरे आवासो की पूर्णता, मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) वर्ष 2025-26 के आवासो को 100 दिनो के अन्दर पूर्ण कराने तथा मनरेगा के अन्तर्गत प्रत्येक लाभार्थी को 90 दिवसो का रोजगार दिए जाने तथा लाभार्थियो को स्वच्छ शौचालय, विद्युत कनेक्शन, वाटर कनेक्शन दिलाए जाने व अन्य कल्याणकारी योजनाओं यथा एन.आर.एल.एम.,राशन कार्ड, पेन्शन, किसान क्रेडिट कार्ड आदि की सुविधा प्रदान कराने के निर्देश दिए गए है ।

हमारी पूजा पद्धति भिन्न हो सकती है गन्तव्य एक है

हमारी पूजा पद्धति भिन्न हो सकती है गन्तव्य एक है

गाजीपुर। जनपद के बेदौली में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। विभिन्न पंथों में बंटे होने के बावजूद हम सब एक हैं। बेदौली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में आयोजित हिंदू सम्मेलनों की श्रृंखला के अंतर्गत बदौली में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने हिंदू समाज की एकजुटता और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर विशेष बल दिया। हिंदू घटा तो देश बंटा विपिन सिंह मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित जिला सह कार्यवाह विपिन सिंह ने समाज को सचेत करते हुए बताया कि इतिहास गवाह है कि जब जब हिंदू समाज की शक्ति कम हुई है या हिंदू घटा है, तब-तब राष्ट्र की सीमाओं को क्षति पहुंची है और देश के टुकड़े हुए हैं। उन्होंने राष्ट्र की अखंडता के लिए हिंदू एकता को अनिवार्य बताया। इसी क्रम में संपूर्णानंद उपाध्याय खंड विस्तारक ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदू कोई सीमित पंथ नहीं, बल्कि यह जीवन जीने की एक श्रेष्ठ कला है। उन्होंने बताया कि संपूर्ण पृथ्वी पर सनातन ही एकमात्र मूल धर्म है, शेष सभी अलग अलग उपासना पद्धतियां या पंथ हैं। हिंदुओं का वास्तविक उत्थान तभी संभव है जब हम जाति, क्षेत्र और भाषा की संकीर्ण दीवारों को तोड़कर स्वयं को केवल और केवल हिंदू मानें। कार्यक्रम का कुशल संचालन करते हुए खंड कार्यवाह राघवेन्द्र ने आध्यात्मिक उदाहरणों के माध्यम से हिंदुओं को एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमारी पूजा पद्धतियां भिन्न हो सकती है कोई भगवान शिव को पूजता है, कोई मां काली का भक्त है, तो कोई भगवान बुद्ध का अनुयायी है विभिन्न मतों और संप्रदायों में बंटे होने के बावजूद, हम सभी का गंतव्य एक है। हमें अपनी व्यक्तिगत मान्यताओं के साथ-साथ भारत माता के उत्थान के लिए संगठित होकर कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम में अतिथियों का सम्मान सम्मेलन के आयोजक व निवर्तमान मंडल अध्यक्ष सतीश चंद्र राय ने सभी आगंतुकों को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया और आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुंदन मास्टर ने की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रोशन कुशवाहा, वीरेंद्र यादव, मोहन राम, उमेश गौड़, उर्मिला देवी सहित क्षेत्र के सैकड़ों नर-नारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरा क्षेत्र भारत माता की जय और जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान रहा। कार्यक्रम का समापन सामूहिक रूप से भारत माता की आरती के साथ सम्पन्न हुआ।

279 शिकायत पत्र में 25 का निस्तारण

गाजीपुर।जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील कासिमाबाद में अविनाश कुमार की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा की उपस्थिति में तहसील सभागार मे सम्पन्न हुआ। जिसमे 58 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए मौके पर 05 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 279 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर  25 शिकायत/प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया।
इसी क्रम में तहसील सदर में 53 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें 01 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील मुहम्मदाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 43 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 07 का मौके पर निस्तारण किया गया। जमानियॉ तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 40 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मैके पर 04 का निस्तारण किया गया। तहसील जखनियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 43 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 03 निस्तारण किया गया। तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 15 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 02 का निस्तारण किया गया एवं तहसील सेवराई में तहसीलदार की अध्यक्षता में 27  शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें  03 का मौके पर निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आम जनमानस की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया तथा शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जमीनी विवाद और आपसी विवाद एक ही विषय से संबंधित होते है इस लिए राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विवादों का निस्तारण सुनिश्चित करें। तहसील के समस्त लेखपालों को निर्देशित किया गया कि शिकायतकर्ता की छोटी-छोटी समस्याएँ जिनका तत्काल निस्तारण किया जा सकता है। उसके लिए किसी व्यक्ति को परेशान न किया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, उपजिलाधिकारी कासिमाबाद, तहसीलदार कासिमाबाद, क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद एवं समस्त जनपदस्तरीय  अधिकारी उपस्थित रहे।

समाजसेवी व पूर्व सभासद संजय सिंह ने जरूरतमंदों को वितरित किए कंबल

गाजीपुर।कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए समाजसेवी व पूर्व सभासद संजय सिंह एवं आदित्य डॉग प्वाइंट द्वारा सोमवार को एक भव्य कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कंबल वितरण समारोह में नगर के सिकंदरपुर, नवापुरा, कोयलापुर, शास्त्री नगर, चेयरमैन गली गोरा बाजार सहित अन्य दिव्यांग, विधवा सहित गरीब असहाय लोगों में 500 कंबल का वितरण किया गया। ताकि वे इस भीषण ठंड से अपना बचाव कर सके। कंबल वितरण का शुभारंभ गरीबों को सम्मान पूर्वक खीर और पकोड़े खिलाकर किया गया। समाजसेवी संजय सिंह ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। श्री सिंह ने बताया कि उनके द्वारा हर वर्ष कंबल का वितरण किया जाता है। ताकि कोई भी बेसहारा व्यक्ति ठंड की मार न झेले, इस उद्देश्य से 500 परिवारों को चिन्हित कर उन्हें गुणवत्तापूर्ण कंबल प्रदान किए गए हैं। आगे उन्होंने कहा कि और भी जो जरूरतमंदों लोग छूट गए हैं। उन्हें भी कंबल दिया जाएगा।
इस कंबल वितरण समारोह में मुख्य रूप से- प्रांशु राय, मोहित श्रीवास्तव, शिशु सिंह, समाजसेवी विवेक कुमार सिंह सम्मी, विनोद शर्मा, संजीव सिंह बॉबी, मनोज पांडे, गौरव प्रताप सिंह, मनोज सिंह, रमाकांत द्विवेदी, राजन आर्य, धर्मेंद्र आर्य, शिवराम चौधरी, पप्पू चौधरी, संतोष चौधरी, लल्लन सिंह, सुजीत कुमार, धर्मेंद्र सिंह आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

स्व.केशव प्रसाद शर्मा स्मृति 29 वा वाद- विवाद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गाज़ीपुर।वेलफेयर क्लब गाज़ीपुर के तत्वाधान में स्वामी सहजानंद स्नाकोत्तर महाविद्यालय के संस्थापक स्व. केशव प्रसाद शर्मा स्मृति 29 वा वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को स्वामी सहजानंद स्नाकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में किया गया।
प्रतियोगिता में कक्षा 04 से 08 तक के बच्चे कनिष्ठ वर्ग में तथा कक्षा 09 से 12 तक वरिष्ठ वर्ग में शामिल हुए। बच्चों ने पूर्व घोषित विषयों पर एक से बढ़कर अपने विचार प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डा0 विजय कुमार ओझा, डा0 अवधेश पांडे तथा प्रणव मिश्रा शामिल रहे।
प्रतियोगिता परिणाम मौके पर ही क्लब परीक्षा प्रभारी रामनाथ कुशवाहा ने घोषित किया। जिसके अनुसार अथर्व पाठक सेंट मैरिज कान्वेंट स्कूल तथा सोनाली यादव एस एस पब्लिक स्कूल नेवादा संयुक्त रूप से प्रथम, श्रेया पाण्डेय दी प्रेसिडियम इंटरनेशनल स्कूल तथा अथर्व क्रिशान्त पाण्डेय सेंट मैरिज कान्वेंट स्कूल द्वितीय, प्रीति यादव एस एस पब्लिक स्कूल नेवादा तीसरे स्थान पर रहे। सांत्वना पुरस्कारों के लिए प्रदर्श सिंह सेंट जॉन्स स्कूल, सान्वी सिंह सन फ्लावर कॉन्वेंट स्कूल नंदगंज, अदिति सिंह एस एस पब्लिक स्कूल नेवादा का चयन किया गया।
इसी प्रकार वरिष्ठ वर्ग में अपर्णा सिंह एडुरेंन ग्लोबल स्कूल देवचंदपुर तथा आदित्य कुशवाहा एमजेआरपी स्कूल गाजीपुर संयुक्त रूप से प्रथम, कंदर्भ तिवारी आर एस कॉन्वेंट स्कूल बाराचवर तथा आराध्या तिवारी सेंट मैरिज कान्वेंट स्कूल द्वितीय, चंदनू तिवारी सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल तथा शताक्षी श्रीवास्तव सेंट मैरिज कान्वेंट स्कूल संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। सांत्वना पुरस्कारों के लिए निधि यादव व मो0 आसिफ़ रामदूत इंटरनेशनल स्कूल, प्रिया श्रीवास्तव एडूरेन ग्लोबल स्कूल देवचन्दपुर, मुस्कान यादव राहुल संस्कृत्यायन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौसपुर तथा यतीशा गुप्ता सेंट जॉन्स स्कूल का चयन किया गया। क्लब के संयुक्त सचिव सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि सभी विजई प्रतियोगियों को क्लब के वार्षिक समारोह 29वें वेलफेयर उत्सव में शिल्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन संतृप्ति शर्मा ने किया। निर्णायक मंडल सदस्यों का स्वागत कर तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर क्लब गवर्नर पवन पांडे, पर्यावरण प्रभारी प्रतीक यादव तथा कार्यसमिति सदस्य अजय यादव ने सम्मानित किया। क्लब अध्यक्ष डॉ शरद कुमार वर्मा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राम कुमार विश्वकर्मा, मनोज कुमार गुप्ता, सत्यम दूबे, नौशाद अहमद, प्रमोद बिंद गोविन्द गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने जरूरतमंदों को वितरित किया कंबल

गाजीपुर। हाढ़ कपा देने वाली शर्द हवाओ से ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ठंड से बचाव के लिए जिला प्रशासन अलर्ट मोड मे होते तहसील सदर स्थित जिला पंचायत सभागार में कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा तहसील सदर में 100 जरूरतमंदों को राज्य सभा सांसद डा. संगीता बलवंत की उपस्थिति में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।उन्होने बताया कि तहसील सदर में अब तक लगभग 1300 कंबल गरीब, असहाय, वृद्ध और निराश्रित लोगों को कंबल वितरित किए गए। जिससे उन्हें ठंड से राहत मिली सके एवं समस्त तहसीलो में भी कंबल वितरण का कार्य किया जा रहा है।  
कार्यक्रम के दौरान डा. संगीता बलवंत ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। ठंड के मौसम में एक कंबल किसी जरूरतमंद के लिए राहत का बड़ा साधन बन सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड से पीड़ित न रहे। इसके अलावा जनपद में चिन्हित स्थलो पर अलाव की व्यव्स्था प्रतिदिन की जा रही है और रैन बसेरा जनपद में चिन्हित स्थानो पर संचालित है। कंबल वितरण कार्यक्रम में, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे मानवता के प्रति एक प्रेरणादायी कदम बताया। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी और संतोष स्पष्ट रूप से देखने को मिला। मौके पर उपजिलाधिकारी सदर रविश गुप्ता, तहसीलदार सदर, नायब तहसीलदार एवं अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।

‘देवा ताइक्वांडो अकादमी’ का हुआ भव्य शुभारंभ

मिशन शक्ति: अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नगमा परवीन ने बेटियों को सशक्त बनाने के लिए खोली ‘देवा ताइक्वांडो अकादमी’

गाजीपुर।एक तरफ उत्तर प्रदेश सरकार की ‘मिशन शक्ति’ योजना के माध्यम से महिलाओं और युवतियों को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ अब बेटियां स्वयं आगे बढ़कर समाज को सशक्त करने की जिम्मेदारी उठा रही हैं। इसी क्रम में, जनपद की होनहार खिलाड़ी नगमा परवीन ने ‘देवा ताइक्वांडो अकादमी’ (खोवामण्डी) का भव्य शुभारंभ किया है।खेल जगत में रोशन किया नाम
अकादमी की ट्रेनर नगमा परवीन एक प्रतिष्ठित खिलाड़ी हैं। उन्होंने न केवल जनपद और प्रदेश (लखनऊ, दिल्ली) में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है, बल्कि नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी अपनी चमक बिखेरी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सिल्वर मेडल (Silver Medal) जीतकर उन्होंने क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।
अकादमी का उद्देश्य: आत्मनिर्भरता और सेवा
नगमा परवीन ने बताया कि इस अकादमी को खोलने के पीछे उनका उद्देश्य केवल खेल सिखाना नहीं, बल्कि बच्चों और विशेषकर बच्चियों को आत्मनिर्भर (Self-reliant) बनाना है।
अकादमी की मुख्य विशेषताएं:
आत्मरक्षा का प्रशिक्षण: बेटियों को स्वयं की सुरक्षा के लिए तैयार करना।
निशुल्क सुविधाएं: ऐसे प्रतिभाशाली बच्चे जो आर्थिक तंगी के कारण इस क्षेत्र में पीछे रह जाते हैं, उन्हें अकादमी द्वारा निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
अनुभवी मार्गदर्शन: अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव स्थानीय बच्चों को प्राप्त होगा।
अकादमी के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रुही परवीन उपस्थित रहीं। उन्होंने नगमा के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।
यह पहल उन सभी बच्चों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आई है जो खेल जगत में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं लेकिन संसाधनों की कमी से जूझ रहे हैं।

ग्रीन मैन ने सीएमओ को भेंट किया एलथोरियम का पौधा,सीएमओ बोले- पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण अत्यंत आवश्यक

गाजीपुर ।नव वर्ष के अवसर पर ग्रीनमैन अरविंद कुमार ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के कर्मियों के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुनील पांडेय को एलथोरियम का पौधा भेंट किया। इस मौके पर सीएमओ डॉ सुनील पांडेय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा पौधे बड़े होकर वृक्ष बनते हैं और हमें स्वच्छ हवा, छाया और जीव जंतुओं को आवास प्रदान करते हैं। साथ ही यह प्रदूषण के खतरे को भी कम करते हैं।डॉ पांडेय ने ग्रीनमैन के पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों की सराहना की और शासन द्वारा चलाए जा रहे पौधारोपण प्रोत्साहन कार्यक्रमों का उल्लेख भी किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण जागरूकता आज के समय की मांग है। धारा को हरा भरा बनाने की दिशा में अरविंद कुमार लंबे समय से पौधे उपहार स्वरूप भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं। नव वर्ष 2026 के अवसर पर स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा यह पहल की गई जो प्रकृति और स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदारी को दर्शाता है। बता दें कि ग्रीनमैन अरविंद कुमार छात्रों के जन्मदिन, शादी विवाह एवं बच्चों के जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों पर पौधे उपहार स्वरूप देते हैं। उनकी इस मुहिम से लोग हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक हो रहे हैं। पर्यावरण के क्षेत्र में विशेष योगदान हेतु ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों द्वारा सम्मानित भी किए जा चुके हैं। विगत वर्ष में 14 नवंबर हिंदी दिवस के अवसर पर भूटान की राजधानी थिंपू में इन्हें अंतरराष्ट्रीय भूटान भारत तथागत ग्लोबल पीस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। वर्ष 2022 में नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित नेपाल भारत साहित्य महोत्सव में इन्हें नेपाल भारत अंतरराष्ट्रीय युवारत्न सम्मान से सम्मानित किया गया था। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में ग्रीनमैन सम्मान, 2023 में क्रांतिधरा साहित्य अकादमी मेरठ द्वारा पर्यावरण मित्र सम्मान तथा विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ द्वारा इन्हें विद्यावाचस्पति डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्राप्त हुई है । काशी हिंदी विद्यापीठ वाराणसी द्वारा इन्हें विद्यासागर एवं हिंदी साहित्य शिरोमणि की मानद उपाधि से भी नवाजा जा चुका है पूर्वांचल रत्न, अटल स्मृति सम्मान जैसे कई पुरस्कार इन्हें प्राप्त हो चुके हैं।

सपना सिंह के अध्यक्षता में हुई बैठक, कार्यो की गई समीक्षा

गाजीपुर। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला पंचायत की सामान्य बैठक सपना सिंह अध्यक्ष, जिला पंचायत की अध्यक्षता में समय 11 बजे दिन से आरंभ हुई।अध्यक्ष की अनुमति से अपर मुख्य अधिकारी द्वारा कार्यवाही प्रारम्भ की गई। उपस्थित सभी सदस्यगण द्वारा पुनरीक्षित बजट 2025-26 का आय रू0-117834654.00 एवं व्यय रू0-1152442019.00 एवं मूल बजट 2026-27 का आय रू0-811463135.00 एवं व्यय रू0-792998200.00 का बजट अनुमोदित किया गया। बैठक में अन्य विभाग के कार्यों की समीक्षा किया गया।जिसमें मुख्यतः शिक्षा, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य से जुड़े समस्याओं को सदस्यगण द्वारा उठाया गया। जिसका समाधान/उत्तर संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा दिया गया। साथ ही विधायक ओमप्रकाश सिंह, जमानियों के प्रस्ताव पर गाजीपुर शहर को स्मार्ट सिटी योजना में लिए जाने का प्रस्ताव अनुमोदित किया गया। बैठक में सपना सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत, ओमप्रकाश सिंह, विधायक जमानियाँ, जै किशन शाहू विधायक सदर, डॉ० वीरेन्द्र यादव विधायक जंगीपुर, सदस्य  फेकू यादव, बसंत सिंह यादव, आकाश सिंह यादव, नरेन्द्र यादव, नरेन्द्र राव, शशि प्रकाश सिंह, अभय प्रकाश सिंह, शैलेन्द्र सिंह, रेखा भट्ट, महेश यादव, निशा यादव, अजय कुमार आदि सदस्यगण उपस्थित रहें। अन्त में अध्यक्ष द्वारा उपस्थित विधायकगण एवं सदस्यगण का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक के समाप्ति की घोषणा की गई।

सियाराम उपाध्‍याय के मामले में मजिस्ट्रीयल जांच

गाजीपुर।जिलाधिकारी अविनाश कुमार के आदेश 12.09.2025 द्वारा दिनांक 09.09.2025 को पक्षों के मध्य विद्युत पोल को लेकर विवाद के संबंध में थाना नोनहरा में हुई घटना में सियाराम उपाध्याय उर्फ जोखू पुत्र गिरजा उपाध्याय निवासी ग्राम गठिया, थाना नोनहरा गाजीपुर के मृत्यु के संबंध में मजिस्ट्रीयल जॉच किए जाने की कार्यवाही मुख्य राजस्व अधिकारी/जॉच अधिकारी आयुष चौधरी द्वारा की जा रही है। उक्त के संबंध में जिस व्यक्ति को मौखिक, लिखित एवं दस्तावेज साक्ष्य प्रस्तुत कराना हो, तो 10.01.2026 तक के कार्य दिवस में मुख्य राजस्व अधिकारी/जॉच अधिकारी के कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रख सकता है।