All posts by UP Fast News

दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गाजीपुर। ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता – मेरा युवा भारत गाज़ीपुर उत्तर प्रदेश, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार। विकासखंड सदर मे दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन प्राथमिक कन्या पाठशाला बबेडी़ में किया गया। जिसमें कुल 12 टीमों ने प्रतिभाग़ किया। वालीबाल में तलवल एवं डीलिया ने संयुक्त टीम बनाकर विजेता एवं युवा मंडल बबेडी उपविजेता रही। कबड्डी में युवा मंडल बबेड़ी विजेता तथा युवा मंडल सकरताली उपविजेता रही। 100 मी बालिका में अंजलि दीप प्रथम एवं अर्पिता यादव द्वितीय स्थान तथा अंशिका यादव तृतीय स्थान पर रही। बैडमिंटन में सुरभि प्रथम आमनी द्वितीय पर रही ।लंबी कूद एवं ऊंची कूद में उत्कर्ष प्रथम एवं अमन द्वितीय तथा प्रिंस तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरस्कार वितरण ग्राम प्रतिनिधि संजय यादव एवं काउंसलर परिवार परामर्श केंद्र गाज़ीपुर कमरुद्दीन जी ने किया। इन्होंने मेरा युवा भारत के कार्य को सराह तथा युवाओं में प्रेरणा का स्रोत पैदा किया। संचालन राम आधार यादव ने किया।

डीएम ने किया रैन बसेरा का निरीक्षण,लिया जायजा

गाजीपुर।हाड़ कपा देने वाली शर्द हवाओ से ठण्ड का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है ठण्ड से बचाव के लिए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। ताकि राहगीरो एंव दूर दराज से आने जाने वाले व्यक्तियों को दिक्कतो का सामना न करना पड़े।  ठण्ड से बचाव हेतु जनपद के विभिन्न स्थानो पर स्थायी/अस्थाई रूप से रैन बसेरा बनाया गया है।
इसी क्रम मे जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने सोमवार शाम आश्रय गृह आर टी आई चौराहा पीरनगर और रेलवे स्टेशन परिसर पर बनाए गए रैन बसेरा का स्थलीय निरीक्षण किया। वहा कि व्यवस्थाओ का जायजा लिया। रेलवे स्टेशन परिसर में मौजूद जरूरतमन्द लोगो को कम्बल वितरण किया। इस दौरान उन्होंने रैन बसेरा मे साफ सफाई, कंबल, चारपाई, रजाई, कि उपलब्धता कि जानकारी ली। उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। निरीक्षण में जिलाधिकारी ने रैन बसेरा में ठहरे हुए एक-एक राहगीर की जानकारी ली एवं उनके हाल जाना।  जिलाधिकारी ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिया कि किसी भी राहगीर को ठंड से किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। यहां अलाव हेतु पर्याप्त मात्रा में लकड़ी की व्यवस्था रखी जाए। उन्होने कहा कि रैन बसेरा में अनावश्यक व्यक्ति का ठहराव न हो इस पर विशेष ध्यान दिया जाए।  उन्होंने कहां कि जिस भी राहगीर  की इन्ट्री हो उसकी पहचान पत्र अवश्य देखे एवं रजिस्टर पर अंकन किया जाए। आधार कार्ड के साथ मोबाईल नम्बर अवश्य अंकित किया जाए। मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व दिनेश कुमार, उपजिलाधिकारी सदर रविश गुप्ता, तहसीलदार सदर, नायब तहसीलदार, अधीशासी अधिकारी नगर पालिका एवं अन्य संबंधित उपस्थित रहें।

विनोद पांडेय को सर्वसम्मति से मंडल अध्यक्ष मनोनीत

प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों के हितों पर की गई चर्चा

विनोद पांडेय को सर्वसम्मति से मंडल अध्यक्ष किया गया मनोनीत

गाज़ीपुर। दिन शनिवार को शहर के एक प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान में प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की एक बैठक आहूत की गई। जिसमे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा ने सर्व सम्मति से जनपद के वरिष्ठ पत्रकार विनोद पांडेय को मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया।
प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा ने इस मौके पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि यह संगठन पत्रकारों के मान सम्मान और हितों के लिए सदैव तत्पर है। पत्रकारों को भी अपने मर्यादा का ध्यान रखना होगा। कार्यक्रम संयोजक अखिलानंद तिवारी ने कहा कि संगठन का प्रत्येक पत्रकार की हितों की रक्षा की जाएगी। पूर्वांचल प्रभारी वरिष्ठ पत्रकार दिग्विजय सिंह ने कहा कि गाज़ीपुर से मेरा पुराना रिश्ता रहा है, यह हमारी कर्मभूमि रही है। इस मौके पर नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष विनोद पांडेय ने कहा कि हमें मंडल की जिम्मेदारी दी जा रही है मैं पूरी ईमानदारी और ज़िम्मेदारी से पत्रकारों के हितों की आवाज़ को हर मंच पर बुलंद किया जाएगा। जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि पत्रकारों के जीवन को सुरक्षा प्रदान करने के लिए संगठन के सभी सदस्यों का सामूहिक बीमा कराने का प्रयास किया जाएगा।
इस मौक़े वसीम रज़ा को संगठन का महामंत्री, प्रदीप शर्मा “मोनू” को सहसचिव, शिवेश कुमार पांडेय पंकज व अनिल कुमार को उपाध्यक्ष सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।
पत्रकार अजय राय बब्लू, कमलदेव राय, विनीत दुबे, महताब आलम, अकरार खां, अनिल कुमार, सुनील गुप्ता, अजय कुमार, प्रभाकर सिंह, शैलेन्द्र कुमार सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

बाबा जोरावर सिंह और फतेह सिंह ने स्वयं के लिए नहीं,बल्कि देश व धर्म के लिए अपना बलिदान दिया है:ओमप्रकाश राय

गाजीपुर। सत्य व धर्म के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले गुरु गोविंद सिंह के छोटे साहिबजादों फतेह सिंह 6 वर्ष व जोरावर सिंह 9 वर्ष के 321 वें बलिदान दिवस बीर बाल दिवस अवसर पर आज भाजपा जिला कार्यालय छावनी लाइन पर जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में उन वीर शहीदो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि हमारे देश के नागरिकों का नैतिक मूल्य ऊंचा हो इसके लिए हमारे इतिहास हमारे आदर्श है इस प्रेरणा के लिए उन्होंने लगातार काम किया है। उन्होंने कहा कि बाबा जोरावर सिंह व फतेह सिंह ने स्वयं के लिए नहीं बल्कि देश व धर्म के लिए अपना बलिदान दिया है। उन्होंने एक प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि जब मुग़ल आक्रांताओं द्वारा इस्लाम स्वीकार न करने की अडिगता पर 6 वर्ष व 9 वर्ष अबोध वीर बालको को दिवार मे जिंदा चुना जा रहा था तो छोटे भाई फतेह सिंह का कद छोटा होने से पहले बलिदान होने की स्थिति में बड़े भाई जोरावर सिंह के आंखों से आंशू बहने लगे तो फतेह सिंह ने कहा क्या भैया आप को मौत से डर लगने लगा तो जोरावर सिंह ने कहा नही छोटे बस दुख इस बात का है कि इस दुनिया में मैं तुमसे पहले आया लेकिन धर्म व राष्ट्र के लिए पहले बलिदान होने का अवसर तुम्हें मिल रहा है। धर्म के रक्षा की यह निडर निष्ठा उनके त्याग व बलिदान ने धर्म साहस और आत्म सम्मान का शाश्वत संदेश राष्ट्र को दिया है।
पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि बाबा जोरावर सिंह व बाबा फतेह सिंह के वीरता भरे बलिदान के इतिहास को हमे अच्छुण रखना है इस स्मरण और कार्यक्रम को करने का अटल विश्वास है कि हमारी आने वाली पिढीया नैतिकता और धर्म पथ से भटकेगी नहीं । उन्होंने कहा कि इन अबोध वीर बालको का बलिदान धर्म की रक्षा के लिए अद्वितीय वीरता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमें प्रयास यह करना है कि अब इस देश में ऐसी स्थिति पैदा ना हो कि धर्म की रक्षा के लिए हमारे किसी और बालक को बलि देना पड़े।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र राय ने कहा कि किसी देश का इतिहास उसका दर्शन होता है। और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीर बालको के सदैव स्मरणीय बनाते हुए इस इतिहास को अमर बनाने का काम किया है।
संगोष्ठी को नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, ब्लाक प्रमुख सीता सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा व किरन सिंह ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने किया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय, प्रवीण सिंह, अच्छेलाल गुप्ता, साधना राय, विनोद अग्रवाल, संकठा प्रसाद मिश्र, विष्णु प्रताप सिंह, सुरेश बिंद, संतोष चौहान, कार्तिक गुप्ता, अविनाश सिंह, अभिनव सिंह,गर्वजीत सिंह, शिवम् पांडेय,राजन प्रजापति, विश्व प्रकाश अकेला, शैलेश कुमार, गोपाल राय, अनिल पांडेय,राजेश सोनकर सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय व पदाधिकारियों ने लाल दरवाजा स्थित गुरुद्वारा मे जाकर वीर बाल शहिदों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया और मत्था टेका।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, अखिलेश सिंह, सरिता अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, अच्छेलाल गुप्ता,शशिकांत शर्मा, कार्तिक गुप्ता, अविनाश सिंह,नन्दू कुशवाहा, सरिता अग्रवाल, राजीव चतुर्वेदी, प्रीति गुप्ता आदि मौजूद थे।

वीर बाल दिवस का हुआ आयोजन,बच्चों को किया सम्मानित

गाजीपुर। जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में गुरु गोविन्द सिंह के साहिबजादे बाबा फतेह सिंह और जोरावर सिंह की शहादत को सम्मान देने हेतु वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्जवलित कर गुरु गोविन्द सिंह के साहिबजादे बाबा फतेह सिंह और जोरावर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में राजकीय बालिका इण्टर कालेज की बच्चियों द्वारा स्वागत गीत और भाषण प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बीर बाल दिवस के अवसर पर लाईव प्रसारण को देखा गया एवं सुना गया। जिसके उपरान्त कुल 70 छात्र/छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों जैसे खेल, विज्ञान, चित्रकला आदि के उत्कृष्ट बच्चों को मोमेन्टो एवं प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मानित किया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा 1699 में गोविंद सिंह जी के द्वारा धर्म की रक्षा हेतु खालसा पंथ की स्थापना की गई थी। उन्होंने कहा कि  गुरु गोविंद सिंह के चारों बेटे अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह और फतेह सिंह सभी खालसा के हिस्सा थे। उन चारों को 7 वर्ष से 19 वर्ष की ही अवस्था में मुगल शासकों द्वारा मार डाला गया था। उनकी शहादत का सम्मान करने के क्रम में प्रत्येक वर्ष 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस में श्रद्धांजलि दी जा रही हैं।
जिला विकास अधिकारी ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह के छोटे बच्चों ने अपने आस्था और सभ्यता की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए यह उनकी कहानियों को याद करने और जानने का दिन है कि कैसे उनकों जिंदा दीवाल में चुनवा दिया गया और फतेह सिंह की सरसा नदी के तट पर एक लड़ाई के दौरान दोनों सहजादो को मुगल सेना ने बंदी बना लिया था और लाख प्रयत्न के बावजूद उन वीर बालकों के इस्लाम धर्म स्वीकार नहीं करने पर क्रमशः 9 एवं 7 साल की उम्र में जिंदा दीवार में चुनवा दिया गया था। नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा वीर बाल दिवस समारोम के अन्त में बाल दिवस पर सभी छात्र/छात्राओं एवं उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन मीनू सिंह, प्रधानाचार्य, राजकीय हाईस्कूल, सहेड़ी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, महिला कल्याण विभाग तथा अन्य विभाग के कार्मिक उपस्थित रहें।

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जन्मशताब्दी समारोह का सपना सिंह ने किया शुभारंभ,दिया चेक

गाजीपुर। मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर जनपद मुख्यालय स्थित विकास भवन सभागार में भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई की जन्मशताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सपना सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत  एवं मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, प्रोफेसर अनीता कुमारी प्राचार्य राजकीय महिला कॉलेज एवं प्रकाश सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक गाजीपुर द्वारा वाजपेई जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने लखनऊ में उद्घाटित प्रेरणा स्थल के अवसर पर मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के भाषण का श्रवण किया।
 कार्यक्रम के दौरान विगत दिनों आयोजित जनपद स्तरीय काव्य पाठ, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार राशि का चेक प्रदान किया गया। काव्य पाठ प्रतियोगिता में विजयलक्ष्मी प्रजापति, अंकिता सेन एवं रिंकी शुक्ल क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रही। इन्हें पुरस्कार राशि के रूप में रुपए दस हजार, पांच हजार एवं दो हजार पांच सौ का चेक प्राप्त हुआ। जबकि भाषण प्रतियोगिता में प्रज्ञा वर्मा, अमृता राय एवं श्रेया मौर्य क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रही तथा इन्हें भी पुरस्कार स्वरूप रुपए दस हजार, पांच हजार, एवं दो हजार पांच सौ का चेक प्राप्त हुआ। निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्राची कश्यप, दिव्या कुशवाहा एवं स्नेहा पांडे, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रही।इन्हें पुरस्कार स्वरूप रुपए पांच हजार, तीन हजार एवं दो हजार का चेक मुख्य अतिथि सपना सिंह एवं उपस्थित अधिकारियों द्वारा प्रदान किया गया।  
 इस अवसर पर विजेता सभी छात्राओं ने अपने काव्य पाठ एवं विचारों को प्रस्तुत कर उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं गणमान्यजनों की प्रशंसा प्राप्त किया। प्राची कश्यप, स्नेहा पांडे, दिव्या कुशवाहा, अनामिका, आकांक्षा एवं अंतिमा द्वारा अपने विचार प्रस्तुत करने पर उन्हें जिला विद्यालय निरीक्षक एवं समन्वयक समग्र शिक्षा कुश राय द्वारा सम्मान स्वरूप पेन भेंट कर उत्साहित किया गया। मुख्य अतिथि सपना सिंह ने पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं भागीदारी को देखते हुए उनकी सराहना की तथा उन्हें भविष्य का जिम्मेदार नागरिक बताया।
जिला विद्यालय निरीक्षक श्री प्रकाश सिंह ने विचारों में दृढ़ता और व्यवहार में विनम्रता के रूप में श्रद्धेय पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया। जबकि प्राचार्य प्रोफेसर अनिता कुमारी ने वाजपेई जी के सुशासन को आधुनिक भारत के चतुर्दिक विकास का मूल बिंदु बताया और छात्राओं को अपने महापुरुषों के जीवनी से सबक लेने का आवाहन किया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ शिव कुमार एवं सफल संचालन डॉ संगीता मौर्य एवं आभार ज्ञापन जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव ने किया। इस अवसर पर श्री सुभाष चंद्र सरोज जिला विकास अधिकारी, विजय कुमार यादव डीसी मनरेगा, दीनदयाल परियोजना निदेशक, डॉ सोनू यादव एवं विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकगण, अभिभावक एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एवं राजकीय महिला कॉलेज की छात्राएं उपस्थित रही।

ठंड को देखते हुए डीएम ने जनपद वासियों से की अपील

गाजीपुर।शीतलहर एवं कड़ाके के ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देशानुसार जनपद के समस्त तहसीलों एवं विकास खण्डो में उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी एवं लेखपालों द्वारा जरूरतमंदों को कम्बल का वितरण किया जा रहा है। जनपद में रैन बसेरा संचालित होने के साथ ठहराव की वयवस्था की गई। जिलाधिकारी ने अपील किया है कि रैन बसेरा पर अपना ठहराव अवश्य करे। जनपद के नगर पालिका/नगर पंचायत एवं तहसील स्तर पर चिन्हित स्थानो पर अलाव की व्यवस्था प्रतिदिन की जा रही है। उन्होने जनपद गाजीपुर के सभी जनपदवासियों से अपील किया है कि शीत लहर एवं ठण्ड को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा घरो में प्रवास करे, अलाव के पास रहे, बाहर निकलते समय कपड़े भरपूर मात्रा में पहनकर निकले, जिससे हमारा जनपद ठण्ड एवं दुर्घटानों से बचा रहे।

उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव सुरेश उपाध्याय का भव्य स्वागत

गाजीपुर(बहरियाबाद)। रामकरन इंटर कालेज ईशोपुर रामपुर गाजीपुर में उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव सुरेश उपाध्याय का पहली बार आगमन हुआ। विद्यालय में महासचिव का स्वागत पूर्व विधान परिषद सदस्य डा. विजय यादव तथा प्रधानाचार्य आत्मा यादव व खेल अध्यापक/ कुश्ती कोच राम आशीष यादव सहित दर्जनों की संख्या में उपस्थित छात्र/पहलवानों द्वारा माला, पगड़ी तथा अंग वस्त्र भेट करके किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुश्ती के प्रति विद्यालय का समर्पण तथा सफलता को देख मैं अपने-आप को आपके बीच लाने से रोक नहीं पाया। उन्होंने तैयार हुए कुश्ती हाल, मिट्टी का अखाड़ा, तथा जिम्नेजियम कक्ष का निरीक्षण किया। कुश्ती खेल की संभावनाओं तथा आधुनिक संसाधनों की उपलब्धता सहित प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता के आयोजन पर विस्तार से चर्चा करते हुए विद्यालय को जल्द ही कुश्ती मैट देने की बात कही। इनके साथ आये वाराणसी कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव गोरख नाथ यादव, कुशल वक्ता रामसेवक यादव, कुश्ती कोच विशाल यादव ने खेल के प्रति विद्यालय की सकारात्मक सोच की सराहाना की। सपा जिला उपाध्यक्ष आशीष यादव “राहुल” (निदेशक, स्पोर्ट्स एकेडेमी) ने कुश्ती संघ के महासचिव का आभार व्यक्त किया।

पुराने विवाद में दो पक्षों में मारपीट,1की मौत,2 लोग लापता

गाजीपुर के गहमर थाना क्षेत्र में बीती रात एक बड़ी घटना सामने आई है। खेलू राय पट्टी ग्राम पंचायत में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान विक्की सिंह के रूप में हुई है।
यह घटना पुराने विवाद को लेकर हुई मारपीट के दौरान घटी। एक पक्ष में तीन लोग शामिल थे, जिन पर दूसरे पक्ष ने हमला किया। इसी मारपीट में विक्की सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मृत्यु हो गई।
विक्की सिंह के साथ मौजूद दो अन्य युवकों की तलाश की जा रही है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि विक्की के साथ मौजूद दो अन्य युवकों सौरभ और अंकित की भी हमलावरों ने हत्या कर दी और शवों को गायब कर दिया। पीड़ित पक्ष हमलावरों की तत्काल गिरफ्तार की मांग कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस मामले की सत्यता की जांच कर रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि इस प्रकरण में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया जाएगा और आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
पूरे मामले के बारे में बताया जा रहा है कि गहमर थाना क्षेत्र के खेलूराय पट्टी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुए खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। इस घटना में तीन युवकों की मौत का आरोप परिजनों द्वारा लगाया जा रहा है। पुलिस को एक युवक का शव बरामद हुआ है, जबकि दो अन्य युवकों की तलाश जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार बरामद शव की पहचान विक्की सिंह पुत्र संजय सिंह उर्फ गांधी, निवासी पट्टी खेमनराय, गहमर के रूप में हुई है। वहीं परिजनों का आरोप है कि इसी घटना में सौरभ सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह, निवासी पट्टी बाबूराय, तथा अंकित सिंह पुत्र अरुण सिंह, निवासी पट्टी गोपालराय, गहमर की भी मौत हुई है, जिनके शव अभी तक नहीं मिल सके हैं। पुलिस द्वारा दोनों युवकों की तलाश की जा रही है।
घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने कोतवाली गहमर के सामने एनएच-124सी (टीवी रोड) पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घटना को लेकर गांव में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस अफसरों द्वारा स्वयं मौके पर मौजूद रहकर मामले की गहन छानबीन की जा रही है।

गोल्ड मेडलिस्ट छात्र विकास पाल का सम्मान समारोह में जोरदार स्वागत

बहरियाबाद। रामकरन इंटर कालेज ईशोपुर रामपुर गाजीपुर में स्कूल नेशनल गेम्स में अंडर-19 ग्रीको रोमन स्टाइल के 82 kg भार वर्ग के गोल्ड मेडलिस्ट कक्षा-11 के छात्र विकास पाल का आज विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में जोरदार स्वागत किया गया। छात्र/ पहलवान को मेडल, प्रमाण पत्र, गदा, पगड़ी, पट्टा, ट्रॉफी, माला तथा नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।
विद्यालय के प्रबंधक डा. जय सिंह पप्पू ने बताया कि सम्मान समारोह के मुख्य अथिति आशीष मिश्रा उप क्षेत्र प्रमुख यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया गाज़ीपुर तथा विशिष्ट अतिथि रोहित विश्वकर्मा शाखा प्रबंधक यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया नूरुद्दीनपुर गाजीपुर रहे। कुश्ती क्षेत्र से कुश्ती कोच रामबचन उस्ताद वैद्यरत्न रंगनाथ यादव, सुरेंद्र यादव, मैनेजर शिव सर्जिकल नर्सिंग होम वाराणसी, राम नरेश पाल, विकास पहलवान के पिताजी उस्ताद संतोष पहलवान, काशी सिंह यादव पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी एथलेटिक्स, डा. राजेश पाल, श्री महेंद्र यादव तथा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। प्रबंधक डा. जय सिंह पप्पू ,आशीष यादव राहुल -जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी गाजीपुर व एकेडमी निदेशक तथा प्रधानाचार्य आत्मा यादव ने आए हुए सभी अतिथियों का माल्यार्पण किया। संचालन खेल अध्यापक/कुश्ती कोच राम आशीष यादव ने किया।
साथ ही साथ यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से विद्यालय परिसर में वॉटर कूलर व आर. ओ. सिस्टम लगाया गया। बैंक द्वारा आयोजित निबंध लेखन और पोस्टर प्रतियोगिता के विजेता छात्राओं को पुरस्कार, प्रमाण पत्र, प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।