All posts by UP Fast News

सीडीओ ने जिला आयुष समिति की बैठक,हुई समीक्षा

गाजीपुर।जिलाधिकारी अविनाश कुमार के आदेशानुसार मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में जिला आयुष समिति की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें जिला आयुष समिति के खाते में उपलब्ध धनराशि एवं बजट मांग पत्र, जनपद में चल रहे पब्लिक हेल्थ प्रोग्राम (कारुण्य प्रशामक सेवा), जनपद में संचालित समस्त आयुष्मान आरोग्य मंन्दिर व योग वेलनेस सेन्टर पर कार्यरत योग प्रशिक्षकों के कार्यों की समीक्षा हुई।जिला आयुष समिति के द्वारा उचित दिशा-निर्देश दिया गया। बैठक में जिला आयुष समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. जयन्त कुमार, सह-कार्यकारी अधिकारी डा. अच्छेलाल, प्राचार्य प्रो० डा. राजेन्द्र राजपूत, जिला कार्यकम प्रबंधक (आयुष), समस्त आयुष समिति के सदस्यगण एवं आयुष्मान आरोग्य मंन्दिर एवं योग वेलनेस सेन्टर के प्रभारी चिकित्साधिकारी एवं योग प्रशिक्षक, तथा नीमा संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहें।

परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद के शहादत दिवस पर पहुंचे सांसद धर्मेंद्र यादव,दी श्रद्धांजलि

परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद के शहादत दिवस पर पहुंचे सांसद धर्मेंद्र यादव,दी श्रद्धांजलि

गाजीपुर।सपा सांसद धर्मेंद्र यादव आज गाजीपुर पहुंचे।जहां उन्होंने कई राजनैतिक मुद्दों पर बयान दिया।मीडिया से बातचीत करते हुए सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने नेपाल के हालात पर कहाकि देश के आसपास शांति बनी रहनी चाहिए।पड़ोसी देश मे शांति रहेगी तो हम लोग भी सुकून से रहेंगे।धर्मेंद्र यादव ने कहाकि भारत सरकार और जिम्मेदार लोग इन चीजों पर अध्ययन कर रहे होंगे।धर्मेंद्र यादव ने ट्रम्प और पीएम मोदी की दोस्ती पर बोलते हुए कहाकि व्यक्तिगत दोस्ती का लाभ 140 करोड़ देशवासियों को भी मिलना चाहिए।उन्होंने कहाकि ट्रम्प पहले भी दोस्ती की बात करते रहे और टैरिफ लगा दिया।इतना टैरिफ लगा दिया कि कई व्यापार चौपट हुए-धर्मेंद्र यादव ने निर्वाचन आयोग और वोटर लिस्ट के एक सवाल का जवाब देते हुए कहाकि ये वोट चोरी करना चाहते है इसलिए भूमिका बना रहे।धर्मेंद्र यादव ने कहाकि निर्वाचन आयोग किसी सरकार की कठपुतली न बने।जब कभी कोई जांचे होंगी तो सरकारे भी नही बचायेगी।धर्मेंद्र यादव ने दावा किया कि विपक्ष पूरी मजबूती के साथ एकजुट है।जबकि सरकार उहापोह में फंस चुकी है,ये एक कमजोर सरकार है।धर्मेंद्र यादव ने कहाकि ये मजबूर और बैसाखियों की सरकार है।सपा सांसद धर्मेंद्र यादव परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद के शहादत दिवस पर गाजीपुर पहुंचे थे।गाजीपुर के धामूपुर गांव में वीर अब्दुल हमीद का 60 वां शहादत दिवस मनाया गया।सपा सांसद धर्मेद्र यादव ने कार्यक्रम में पहुंच कर परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद को श्रद्धांजलि दी।

डीएम ने की बैठक,दिए निर्देश

गाजीपुर।जनपद स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। समिति के संयोजक जिला पूर्ति अधिकारी, द्वारा समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी एवं बैठक में उपस्थित सदस्यों के समक्ष वर्तमान में प्रचलित योजनाओं के संबंध में विस्तार से बताया गया। जिला पूर्ति अधिकारी, के लॉगिन पर उपलब्ध संभावित अपात्रों के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि उनके स्तर 02.09.2025 को संभावित अपात्रों के जॉच हेतु आदेश जारी कर दिया गया है। समस्त उपजिलाधिकारी संभावित अपात्रों के जाँच संबंधी बिन्दु को तहसील स्तर पर आयोजित होने वाली साप्ताहिक बैठक में शामिल कर लें एवं जॉच हेतु निर्धारित समयावधि 30 सितम्बर, 2025 तक संबंधित खण्ड विकास अधिकारियों एवं अधिशासी अधिकारियों से जांच कार्यवाही पूर्ण करायें तथा अपात्रों को सूची से बाहर कराए। वित्तीय वर्ष 2025-26 के सापेक्ष निर्मित होने वाले अन्नपूर्णा भवनों के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि इस बिन्दु को भी साप्ताहिक समीक्षा बैठक में शामिल कर लें एवं समस्त पूर्ति निरीक्षकों को निर्देशित किया गया कि उपजिलाधिकारियों से सम्पर्क स्थापित कर मॉडल उचित दर दुकानों के निर्माण संबंधित समस्त कार्यवाही पूर्ण कराए। जिलाधिकारी द्वारा रिक्त उचित दर दुकानों के सापेक्ष अविलम्ब नई उचित दर दुकानों के चयन के निर्देश संबंधित उपजिलाधिकारियों को दिए गए। यह भी निर्देशित किया गया कि मृतक आश्रित कोटे के अन्तर्गत नियुक्त होने वाली 05 उचित दर दुकानों पर इसी माह में अन्तिम निर्णय ले लिया जाए। प्रवर्तन के विषय पर यह निर्देशित किया गया कि खाद्यान्न माफियाओं को चिन्हित करते हुए, उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए। जिला पूर्ति अधिकारी, गाजीपुर द्वारा अवगत कराया गया कि अभी तक लगभग 86.59 प्रतिशत कार्डधारकों / सदस्यों का ई-केवाईसी जनपद में पूर्ण हो चुका है। शेष परिवारों / सदस्यों द्वारा ई-केवाईसी में रूचि नहीं ली जा रही है। जिलाधिकारी द्वारा जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया गया कि वे अपने स्तर से समस्त क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी / पूर्ति निरीक्षकों को निर्देशित करें कि वे लोग उचित दर दुकानों पर जाकर उचित दर विक्रेताओं के माध्यम से अवशेष राशन कार्यों / सदस्यों का शत-प्रतिशत ई-केवाईसी पूर्ण कराए। यह भी निर्देशित किया गया कि माह मई, 2025 से अगस्त, 2025 के मध्य जारी नये कार्यों/यूनिटों का प्राथमिकता के आधार पर ई-केवाईसी कराई जाए। जिलाधिकारी द्वारा समस्त उचित दर विक्रेताओं को नियमानुसार निर्धारित मात्रा पर कार्डधारकों में खाद्यान्न वितरण करने तथा उचित दर विक्रेताओं के माध्यम से राशन कार्डधारकों को निर्धारित मात्रा में निःशुल्क वितरित किये जा रहे खाद्यान्न व अन्त्योदय कार्डधारक को निर्धारित मात्रा व मूल्य पर चीनी के वितरण पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश समस्त उपजिलाधिकारियों एवं आपूर्ति स्टाफ को दिए गए। उक्त बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, समस्त उपजिलाधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, एवं समस्त क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी/पूर्ति निरीक्षक उपस्थित रहे।

एनीमिया को लेकर छात्राओं को किया गया जागरूक

हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन के द्वारा एनीमिया को लेकर छात्राओं को किया गया जागरूक

गाजीपुर।महिला कल्याण विभाग लखनऊ उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में संकल्प, हब फॉर एंपावरमेंट आफ वूमेन योजना के अंतर्गत दिनांक 2.9.2025 से 12.9.2025 तक 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।बुधवार को लूदर्स कॉन्वेंट इंटर कॉलेज तुलसी सागर में महिला एवं किशोरी स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को एनीमिया के कारण लक्षण बचाव एवं उपचार संबंधी जानकारी प्रदान करना था जिला मिशन कोऑर्डिनेटर नेहा राय एनीमिया को ‘‘साइलेंट किलर‘‘ बताते हुए बताया कि यह रोग मुख्यतः आयरन की कमी से होता है और बच्चों किशोरियों तथा गर्भवती महिलाओं में अधिक पाया जाता है। उन्होंने एनीमिया के बचाव हेतु संतुलित आहार हरी पत्तेदार सब्जियां अंकुरित अनाज गुड डाले एवं आयरन युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन पर विशेष बल दिया साथी आयरन फोलिक एसिड की गोलियां नियमित रूप से लेने और समय समय पर हीमोग्लोबिन की जांच करवाने की भी सलाह दी गई, एवं साथ ही कार्यक्रम मे महिला सशक्तिकरण पर बालिकाओं को सरकार द्वारा संचालित समस्त टोल फ्री नंबर 1090,1098, 181, 112, 102, 108 के बारे में बालिकाओं को जानकारी दी गई। जेंडर स्पेशलिस्ट लक्ष्मी मौर्य के द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष, बाल कल्याण समिति, दत्त्तकग्रहण इकाई योजना, निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना ‘‘सामान्य‘‘ के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कॉलेज की प्रधानाचार्या मैडम एवं समस्त स्टाफ तथा कॉलेज की बच्चियां उपस्थित रहे।

जल निगम के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन

गाजीपुर के जल निगम कार्यालय में कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। चपरासी से लेकर अधिकारी तक सभी कर्मचारी इस प्रदर्शन में शामिल हुए।

कर्मचारियों की मुख्य मांग पिछले 6 महीने से रुके वेतन का भुगतान है। साथ ही रिटायर्ड कर्मचारियों की पेंशन भी रुकी हुई है। इससे कर्मचारियों के सामने घर चलाने की समस्या खड़ी हो गई है। वे बीमार बुजुर्गों की दवा, बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा के खर्चों को लेकर परेशान हैं।

कर्मचारियों का कहना है कि जहां सरकार अष्टम वेतन आयोग लागू करने की बात कर रही है, वहीं उन्हें षष्ठम वेतन आयोग का एरियर भी नहीं मिला है। इन मांगों को लेकर वे कई बार सरकार और विभाग से संपर्क कर चुके हैं। लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। यह पहला विरोध प्रदर्शन नहीं है। इससे पहले भी कर्मचारी कई बार धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं।

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।

एसडीएम ने कैंप लगाकर सरकार की योजनाओं की दी जानकारी

गाजीपुर।मंगलवार को उपजिलाधिकारी जमानियां ज्योति चौरसिया ने समस्त तहसील स्तरीय अधिकारीगण के साथ ग्राम कसेरूवा मे सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं से ग्राम वासियों को लाभान्वित किए जाने हेतु कैंप लगाकर योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। संबंधित समस्त योजनाओं में पात्रता की श्रेणी में आने वाले ग्रामवासियों का चयन कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही निर्देश दिया। उन्होन बताया कि पात्रो को सरकार की महत्तपूर्ण योजनाएं जैसे सोलर पैनल, वृद्धा पेंशन ,विधवा पेंशन, मत्स्य पालन ,राशन कार्ड आदि लाभपरक योजनाओ से जोड़ा जा रहा है। यदि जो भी पात्र सरकार की लाभपरक योजनाओ से वंचित है तो उन्हे इन योजनाओ से जोड़ते हुए लाभान्वित किया जाए।
इस दौरान उन्होने बताया कि ग्राम केशरुआ में मौके पर 72 पशुओं को टीका का इंजेक्शन लगाया गया तथा 80 महिलाओं का बी पी आदि का जांच किया गया एवं जरूरी दवाओं का वितरण किया गया। ग्राम में साफ-सफाई एवं ब्लीचिंग पाउडर आदि का छिड़काव किया गया । मौके पर 28 लोगो का नाम राशन कार्ड में नाम जोड़ने तथा नया कार्ड बनाए जाने हेतु संग्रह किया गया है। उपजिलाधिकारी जमानियां द्वारा ग्राम के बच्चियों को शिक्षा हेतु प्रेरित किया तथा उनको बताया गया कि यदि आप लोग पड़ने हेतु इच्छुक है तो सरकार के द्वारा चलाई जा रही कस्तूरबा विद्यालय में आप सभी का नामांकन करा दिया जाएगा जहां पर आप को समस्त शिक्षा निःशुल्क प्राप्त होगा ।

डीएम ने की बैठक,दिए सख्त निर्देश

गाजीपुर।जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एंव मासिक स्टाफ बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सी0एम0 डैशबोर्ड दर्पण पर सम्पन्न हुआ। बैठक के दौरान कर-करेत्तर की समीक्षा में जिलाधिकारी ने परिवहन, वन विभाग, स्टाम्प, नगर पालिका, आडिट आपत्ति, चकबन्दी, व्यापार कर, विद्युत देय, आबकारी, अंश निर्धारण, मोटर देय, आईजीआरएस, के संबंध मे विस्तारपूर्वक समीक्षा की। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों का निर्देशित किया कि अपने-अपने लक्ष्य के सापेक्ष वसूली कराना सुनिश्चित करे, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी।
बैठक मे आईजीआरएस की समीक्षा के दौरान समस्त उपलिाधिकारी एवं तहसीलदार को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी शिकायत का निस्तारण निश्चित समयान्तराल मे शिकायतकर्ता से वार्ता कर निस्तारण किया जाए, अन्यथा निस्तारण न होने के कारण तत्काल विभागीय कार्यवाही की जाएगी तथा डिफाल्टर होने पर की दशा में अधिकारी स्वमं जिम्मेदार होगे ।
इसके उपरांत जिलाधिकारी ने मासिक स्टाफ बैठक सी एम डैशबोर्ड दर्पण पर राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक में लंबित प्रकरण एवं विवादित प्रकरण, दाखिल खारिज, विवादित वादो का निस्तारण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं अन्य संबंधित राजस्व अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व कार्यों में सभी अधिकारियों द्वारा सरकार की मंशा के अनुरूप चलाए जा रहे प्रत्येक कार्यक्रम में तत्परता दिखाते हुए कार्यों का संपादन किया जाना सुनिश्चित करें, ताकि सरकार की राजस्व योजनाओं का लाभ जनसामान्य को आसानी के साथ प्राप्त हो सके। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि समस्त अधिकारी राजस्व वसूली का कार्य सर्वाेच्च प्राथमिकता के आधार पर करते हुए डिमांड के अनुसार वसूली सुनिश्चित करे। जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों को 05 वर्ष से ऊपर के मुकदमो को प्रतिदिन सुनने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धारा 24, धारा 116, धारा 80, धारा 34, धारा 33, धारा 67, के लंबित मामलों का समयान्तराल  निस्तारण किया जाए। धारा 34 की सुनवाई और निष्पादन में तहसीलदार और नायब तहसीलदार गंभीरता से कार्य करें और उपजिलाधिकारी इसकी नियमित समीक्षा भी करें। उन्होने सीमा स्तम्भ, कृषि भूमि पट्टा, आवास हेतु भूमि आवंटन, कुम्हारीकलां पट्टा आवंटन, अंश निर्धारण एवं अंश संशोधन की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दियां ।
बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एंव पटल सहायक उपस्थित रहे।                          

गाजीपुर में 8 यूनिट मेडिकल कैंप का आयोजन,डॉक्टरों ने 933 मरीजों को देखा, किया दवा वितरित

गाजीपुर।नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन काशी प्रांत की दसवीं भारत भूषण मदन मोहन मालवीय स्वास्थ्य सेवा यात्रा के तहत रविवार को काशी प्रांत के सभी 12 जिलों में एक साथ मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। जिसको लेकर गाजीपुर जनपद में कुल 8 यूनिट मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया जिसमें कुल 933 मरीजों को डॉक्टरों की टीमों के द्वारा देखा गया।

यूनिट 1 जो डॉ. स्वतंत्र देव सिंह की देखरेख में हँसराजपुर में आयोजित किया गया था।उनके साथ डॉ प्रशांत कुमार, डॉ सत्यम राय ,डॉ स्वप्निल वर्मा के साथ ही प्रमिला यादव और लालजी सिंह मौजूद रहे।इस कैंप में कई तरह के मरीज पहुंचे।अपने-अपने समस्या के अनुसार डॉक्टरों से परामर्श लिया और इस दौरान मरीजों को परामर्श के साथ ही दवा भी वितरित किया गया।
उन्होंने बताया कि जनपद में लगाए गए कुल 8 यूनिट में 933 मरीज देखे गए और सबसे अधिक हंसराजपुर में लगाई गई यूनिट वन जिसमें 228 मरीजों को चिकित्सा सुविधा प्रदान की गई।

गाजीपुर कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे अब्बास अंसारी!

गाजीपुर। व्यापारी की जमीन जबरन हड़पने के मामले में अब्बास अंसारी आज सीजेएम कोर्ट में पेश हुआ। यह मामला 2023 में दर्ज हुआ था। एक व्यापारी नेता ने सदर कोतवाली में अब्बास अंसारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि अंसारी ने जबरन उनकी जमीन हड़प ली। इस मामले में कोर्ट ने अब्बास अंसारी को तलब किया था। आज अब्बास सीजेएम कोर्ट में पेश हुए। मामले की सुनवाई के बाद अगली तारीख 24 सितंबर तय की गई है।
वर्ष 2012 में मुख्तार ने व्यापारी नेता अबु फखर से जमीन खरीदने का दावा किया था। जबकि वर्ष 2023 में व्यापारी नेता अबु फखर ने मुख्तार के खिलाफ जमीन जबरन हड़पने का केस दर्ज कराया था।मामले में अब्बास अंसारी, आतिफ रजा, अनवर शहजाद भी आरोपी हैं। मालूम होगी जहां एक तरफ मुख्तार अंसारी की मौत हो चुकी है वहीं दूसरी तरफ वादी अबू फखर खान की भी मौत हो चुकी है।
बता दें मामला जमीन की जबरदस्ती रजिस्ट्री कराने से जुड़ा हुआ है। अबू फखर ने सदर कोतवाली में एक मुकदमा दर्ज कराया था जिसमें उन्होंने मुख्तार अंसारी समेत 5 लोगों को आरोपी बनाया था और बताया था कि 2012 में जब मुख्तार अंसारी लखनऊ जेल में बंद था, उस समय मुख्तार ने मुझे लखनऊ जेल बुलाया था और मेरी रौजा स्थित जमीन को अपने परिजनों के नाम रजिस्ट्री करने के लिये धमकाया। मैने डर के मारे जमीन को अब्बास अंसारी के नाम रजिस्ट्री कर दिया और बाद में रजिस्ट्री के एवज में दिया गया पैसा मुझसे ब्लैंक चेक के माध्यम से धमकाकर वापस ले लिया गया।
इसी मामले में आज सीजेएम कोर्ट में अब्बास अंसारी पेशी पर आया था।

महिला कल्याण विभाग 10 दिवसीय जागरूकता अभियान में महिलाओं और बालिकाओं को दी गई जानकारी

गाजीपुर।महिला कल्याण विभाग 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान  के अंतर्गत आज यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महिलाओं, एवं बालिकाओं को बताया गया कि भारत में महिलाओं को संविधान और विभिन्न कानून द्वारा कई कानूनी अधिकार दिए गए हैं। जिसमें गरिमा और सम्मान का अधिकार, संपत्ति का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, कार्यस्थल पर सुरक्षा का अधिकार, घरेलू हिंसा से सुरक्षा, दहेज से सुरक्षा का अधिकार, महिलाओं को समान वेतन का अधिकार, मातृत्व अवकाश का अधिकार, शारीरिक अखंडता का अधिकार, शिकायत दर्ज करने का अधिकार, वर्चुअल शिकायत का अधिकार, पोक्सो एक्ट 0 से 18 वर्ष है। बाल विवाह ,हेल्पलाइन नंबर 181, 1090, 112 महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की संपूर्ण विस्तार सहित जानकारी दी गई। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर नेहा असिस्टेंट अकाउंट मयंक यादव विधिक सेवा प्राधिकरण से सतपाल जी, महिलाएं एवं बालिकाएं उपस्थित रही।