All posts by UP Fast News

सम्पूर्ण समाधान दिवस:424 शिकायत पत्र में 38 का निस्तारण

गाजीपुर।जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील कासिमाबाद में अविनाश कुमार की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा की उपस्थिति में तहसील सभागार सम्पन्न हुआ। जिसमे 85 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए मौके पर 08 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 424 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 38 शिकायत/प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया।
इसी क्रम में तहसील सदर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता 53 शिकायत/प्रार्थना  प्राप्त हुए जिसमें 06 का मौके पर निस्तारण किया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 43 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 05 का मौके पर निस्तारण किया गया। जखनियां तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 58 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 01 का निस्तारण किया गया। तहसील मुहमम्दाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 38 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 05 निस्तारण किया गया। तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 40 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 03 का निस्तारण किया गया एवं तहसील जमानियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 107 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें 10 का मौके पर निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आम जनमानस की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया तथा शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जमीनी विवाद और आपसी विवाद एक ही विषय से संबंधित होते है इस लिए राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विवादों का निस्तारण सुनिश्चित करें। तहसील के समस्त लेखपालों को निर्देशित किया गया कि शिकायतकर्ता की छोटी-छोटी समस्याएँ जिनका तत्काल निस्तारण किया जा सकता है। उसके लिए किसी व्यक्ति को परेशान न किया जाए। उन्होने कहा गया कि जन शिकायतों का निस्तारण शासन की प्राथमिकता है अतः इसमें किसी भी तरह की लापरवाही या उदासीनता अक्षम्य होगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, उपजिलाधिकारी कासिमाबाद, परियोजना निदेशक, तहसीलदर कासिमाबाद, क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद एवं समस्त संबंधित अधिकारी एवं पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहे।
तहसील दिवस के उपरान्त जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने तहसील परिषर कासिमाबाद  में निर्माणाधिन आवासीय भवन का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पायी गयी कमियों को एक सप्ताह के अन्दर दुरूस्त कराने के लिए संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया।  

डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण,द्वितीय पाली में 1902 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

गाजीपुर।उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 6 और 7 सितम्बर, 2025 को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पी0ई0टी)-2025 प्रस्तावित है। जिस क्रम में 06 सितम्बर को प्रारंम्भिक अर्हता परीक्षा 2025 को नकल विहीन, निर्विघ्न एवं सकुशल सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने जनपद में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केन्द्रो का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रथम पाली की परीक्षा में  स्वामी शहजानन्द पी0जी0 कालेज पीरनगर एवं इण्टर कालेज करण्डा गाजीपुर  का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित को नकविहीन परीक्षा सम्पन्न कराने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि कही से भी नकल की सूचना प्राप्त होने पर संबंधित केन्द्र व्यवस्थापक जिम्मेदार होगे।  
जनपद में सम्मिलित उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ की  प्रारंम्भिक अर्हता परीक्षा 2025 हेतु 19 परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में लिखित परीक्षा सकुशल एवं शान्तिपूर्ण वातारण मे सम्पन्न हुआ। प्रथम पाली में 8280 में 1923 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे एवं द्वितीय पाली में 8280 परिक्षार्थियों में 1902 अनुपस्थित रहे। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए 05 जोनल मजिस्ट्रेट, 19 सेक्टर  मजिस्ट्रेट, तथा  19 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल लगाए गए है। अधिकारियों द्वारा परीक्षा को शांतिपूर्ण ढ़ग से सम्पन्न कराई गई।

जिला कारागार में शिक्षक दिवस पर बंदियों को साक्षर बनाने वाले अध्यापकों का हुआ सम्मान

गाजीपुर जिला कारागार में शिक्षक दिवस पर बंदियों को साक्षर बनाने वाले अध्यापकों का हुआ सम्मान

गाजीपुर।  उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति लखनऊ के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देश पर शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला अपराध निरोधक कमेटी गाजीपुर की ओर से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में जिला कारागार में बेसिक शिक्षा विभाग से सम्बद्ध अध्यापक धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव और अभय मौर्य को सम्मानित किया गया। इन्हें अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया, क्योंकि पिछले 4 वर्षों से ये दोनों शिक्षक जेल में निरुद्ध निरक्षर बंदियों को साक्षर करने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं।

इस अवसर पर जेल अधीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे ने दोनों अध्यापकों के योगदान की सराहना की और कहा कि शिक्षा ही वह साधन है जो बंदियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। कार्यक्रम में जेलर शेषनाथ यादव, उपकारपाल रविन्द्र सिंह, जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह, विनीत दुबे और विनीत चौहान भी मौजूद रहे।

13 सितंबर को आयोजित होगा राष्ट्रीय लोक अदालत,निकाली गई जागरूकता रैली, जिला जज ने दिखाई हरी झंडी

13 सितंबर को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए निकाली गई रैली,जिला जज ने रैली को दिखाई हरीझंडी

13 सितंबर को जनपद न्यायालय व वाह्य न्यायालय में आयोजित होगा राष्ट्रीय लोक अदालत

लोगों को जागरूक करने के लिए गाजीपुर न्यायालय से जिला जज धर्मेंद्र पाण्डेय ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी

जिला जज ने कहा राष्ट्रीय लोक अदालत में छोटे-मोटे विवाद सुलह-समझौते से होंगे निपटारे

मोटर व्हीकल, बिजली बिल, परिवारिक विवादों आदि का होगा समाधान

पिछली बार 1 लाख से ज्यादा वादों का हुआ था निपटारा

इस बार 1.10 लाख वाद निपटाने का रखा गया है लक्ष्य

जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र पाण्डेय ने की लोगों से अपील, विकास पर दें ध्यान, विवादों में न गंवाएं समय

गाजीपुर। 13 सितंबर को उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसी को लेकर गुरुवार की सुबह 10 बजे जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय ने न्यायालय परिसर से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान जनपद न्यायाधीश ने कहा कि रैली का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है, ताकि छोटे-मोटे वाद जैसे मोटर व्हीकल, बिजली बिल, घरेलू विवाद, पंजीयनवाद और पैमाइश आदि से जुड़े मामलों का निपटारा सुलह और समझौते के माध्यम से किया जा सके।

उन्होंने बताया कि पिछली बार एक लाख से ज्यादा वादों का निपटारा लोक अदालत में कराया गया था, वहीं इस बार 1 लाख 10 हजार तक वादों को निपटाने का लक्ष्य रखा गया है।

जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र पाण्डेय ने लोगों से अपील की कि मौजूदा समय विकास का समय है, इसलिए छोटे-मोटे झगड़े और आपसी मतभेदों को खत्म कर, राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से समाधान निकालें और अपने समय को बेवजह विवादों में बर्बाद करने के बजाय विकास पर ध्यान केंद्रित करें।

मंत्री संजय निषाद ने बाढ़ प्रभावित गांव का किया निरीक्षण,बांटी राहत सामग्री

गाजीपुर।उत्तर प्रदेश सरकार मे मंत्री मत्स्य विभाग संजय निषाद का गुरुवार को जनपद भ्रमण एवं बाढ प्रभावित ग्राम में बाढ पीड़ितो से मुलाकात एवं राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
मंत्री ने आज जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान विकास खण्ड करण्डा के ग्राम महबलपुर एवं तहसील जमानियां के अन्तर्गत प्रभावित ग्रामो का निरीक्षण किया। बाढ पीड़ित से मुलाकर कर उनकी समस्याओ को सुना, उनके  स्वास्थ्य की जानकारी ली।पीड़ितो को सरकार द्वारा हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होने विकास खण्ड जमनिया मे ग्राम धुसका, पटकनियां व गड¬हा नं0-96 के 100 बाढ  पीड़ित परिवारो मे राहत सामाग्री का वितरण किया। उन्होने कहा कि बाढ से ग्रस्त इलाको मे पीड़ित परिवारो को शासन के मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन द्वारा भोजन, पानी, लंच पैकेट से लेकर दवाईयो तथा पशुओ के लिए चारा व भूसा आदि पर्याप्त व्यवस्था करते हुए राहत सामाग्रियों का वितरण किया जा रहा है, जिससे किसी भी पीड़ित परिवार को दिक्कतो का सामना न करना पड़े। सरकार हर संभव मदद कर रही है तथा बाढ प्रभावित लोगो को राहत समय से मिल रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि हर जरूरतमंद तक बिना किसी विलंब के सहायता पहुचे। राहत कार्य पारदर्शिता और मानवीय संवेदना के साथ संचालित हो और कोई भी पीडित उपेक्षित न रहे यही सरकार की मंशा है। इस दौरान उन्होने उपस्थित ग्रामवासियो से राहत सामाग्री व अन्य आवश्यक सुविधाओ के बाबत जानकारी ली।
जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान उन्होने लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस मे पत्रकार बन्धुओ से वार्ता कर जी एस टी, राजनीतिक एवं विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होने जी एस टी दरो के बदलाव के सवाल पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों हमेशा ही जनकल्याणकारी रही है। जिसमे गरीबो को देखते हुए कई वस्तुओ का टैक्स फ्री एंव स्लैब घटाए गए है। इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर रवीश गुप्ता, उपजिलाधिकारी जमानिया ज्योति चौरसिया, तहसीलदार सदर एवं जमानिया, नायब तहसीलदार सदर व जमानियां खण्ड विकास अधिकारी करण्डा व जमानियां उपस्थित थे।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व मुख्यमंत्री की मनाई गई 120 वीं जयंती

कांग्रेस की मासिक समीक्षा बैठक में बूथ स्तर तक तैयारियों पर जोर, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व मुख्यमंत्री पं० कमलापति त्रिपाठी जी की 120वीं जयंती मनाई गई

गाज़ीपुर। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की मासिक समीक्षा बैठक सकलेनाबाद स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुनील राम एवं शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मज़बूत करने और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित कमलापति त्रिपाठी की 120वीं जयंती भी उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया।

जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि पंडित जी किसानों, व्यापारियों और आम जनमानस के लिए सदैव संवेदनशील रहे। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने बताया कि वे धर्मनिरपेक्षता और जमीनी कार्यकर्ताओं के सम्मान के प्रतीक थे। एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने उनके कार्यकाल की ऐतिहासिक उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि रेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, नहर, विद्युत, बांध, कॉलेज और अस्पतालों के विकास में उनका योगदान अतुलनीय रहा।

वरिष्ठ नेता अजय सिंह एवं अरविंद मिश्रा ने कहा कि पंडित जी के प्रयासों से ही गाज़ीपुर और चंदौली क्षेत्र को “धान का कटोरा” कहा जाता है। वहीं पीसीसी सदस्य ज्ञान प्रकाश सिंह मुन्ना ने उन्हें आज के राजनेताओं के लिए आदर्श बताते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा।

बैठक में संगठनात्मक चर्चा के दौरान जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि “कांग्रेस की नीतियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारा कर्तव्य है।” शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने आश्वस्त किया कि “गाजीपुर शहर के सभी वार्डों और बूथों पर कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार हैं।”

बैठक में प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य अजय श्रीवास्तव, चंद्रिका सिंह, राजीव कुमार सिंह, हामिद अली, सदानंद गुप्ता, रईस अहमद, मंसूर जैदी, सतीश उपाध्याय, महबूब निशा, राजेश गुप्ता, सतीश श्रीवास्तव, जेपी पांडेय, कमलेश्वर प्रसाद शर्मा, दिव्यांशु पांडेय, रामनगीना पांडेय, किरण गौतम, पप्पू चौधरी, राघवेंद्र चतुर्वेदी, शशांक उपाध्याय, विंध्याचल कुशवाहा, प्रकाश पांडेय, कुंदन खरवार, कृष्णानंद तिवारी, आरती रामकौल विश्वकर्मा, ओमप्रकाश पासवान, मोहन चौहान, आशुतोष कुमार सिंह, देवेंद्र कुमार सिंह, साजिद हुसैन खान, श्याम नारायण कुशवाहा, विश्वनाथ जायसवाल, इरफान खान, राजेश तिवारी, चंद्रशेखर आर्य, विनोद चौधरी, मुसाफिर बिन्द, गुलबास यादव, अरविंद नरेंद्र, अब्दुल हमीद, इंजीनियर मुकेश कुमार, अजय कुमार सिंह, सियाराम सिंह कुशवाहा, शशिकांत राय, रतन तिवारी, महेंद्र कुशवाहा सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शिक्षा और संस्कृति का संगम है महर्षि विश्वामित्र कल्चरल क्लब”:डॉ. माधव कृष्ण

शिक्षा और संस्कृति का संगम है महर्षि विश्वामित्र कल्चरल क्लब”: डॉ. माधव कृष्ण

गाज़ीपुर। महर्षि विश्वामित्र कल्चरल क्लब के सौजन्य से स्नातकोत्तर महाविद्यालय मलिकपूरा में एक विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके उपरान्त अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय परिवार की ओर से अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर किया गया। मुख्य प्रशिक्षणकर्ता वरिष्ठ कवि और साहित्यकार डॉ. माधव कृष्ण ने अपने विस्तृत उद्बोधन में पुराणों से लेकर आधुनिक संदर्भों तक भारतीय सांस्कृतिक चेतना की निरंतरता को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि ऋषि-मुनियों का तप, साधना और वेद–उपनिषदों के ज्ञान ने भारतीय समाज को एक अद्वितीय सांस्कृतिक आत्मा दी है। आधुनिक परिप्रेक्ष्य में उन्होंने यह स्पष्ट किया कि शिक्षा तभी सार्थक होगी जब वह छात्रों में संवेदनशील नागरिकता, नैतिक दृष्टि और रचनात्मकता विकसित करे। अपने वक्तव्य में वे विशेष रूप से छात्रों से संवाद भी किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. ए. के. राय ने कहा कि विद्यार्थी यदि अपनी जड़ों से जुड़े रहेंगे तभी शिक्षा की सार्थकता बढ़ेगी। उन्होंने महर्षि विश्वामित्र के जीवन को संकल्प, साधना और संस्कृति का आदर्श बताते हुए युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने का संदेश दिया। अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य प्रो. (डॉ.) दिवाकर सिंह ने कहा कि महाविद्यालय में ऐसे आयोजन शिक्षा को केवल अकादमिक दायरे में सीमित नहीं रखते, बल्कि सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना भी जाग्रत करते हैं।इस अवसर पर हिंदी विभाग के डॉ. अनुज कुमार सिंह ने महर्षि विश्वामित्र कल्चरल क्लब की स्थापना एवं उद्देश्य को सारगर्भित ढंग से प्रस्तुत किया। भूगोल विभाग के प्रभारी डॉ. अभिषेक कुमार के निर्देशन में तैयार क्लब गीत महाविद्यालय की छात्राओं ने भावपूर्ण स्वर में प्रस्तुत किया, जिसे श्रोताओं द्वारा खूब सराहा गया। अतिथियों का परिचय एवं बीज वक्तव्य वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने प्रस्तुत किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन शिक्षाशास्त्र विभाग के प्रभारी डॉ. प्रवेश कुमार जायसवाल ने किया। क्लब के सक्रिय सदस्य डॉ. प्रिंस कसौधन का इस प्रशिक्षण कार्यशाला में विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन क्लब प्रभारी डॉ. सर्वेश पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।

महिला जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन,दी गई जानकारी

गाजीपुर।महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन गाजीपुर द्वारा, निदेशक महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ के पत्र दिनांक 29.08.2025 के निर्देश के क्रम में प्रभारी चिकित्साधिकारी के अध्यक्षता में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुभाकरपुर में एक ’ महिला जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे जिला मिशन कोऑर्डिनेटर नेहा राय द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं ,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना ,मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना ,(सामान्य मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना ,बाल श्रम महिलाओं के कार्य स्थल पर लैंगिक हिंसा हेल्पलाइन नंबर , निराश्रित महिला पेंशन ,घरेलू हिंसा प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना इत्यादि के रूप में विस्तृत जानकारी दी गई।पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु सहयोग प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही लक्ष्मी मौर्य जेंडर स्पेशलिस्ट के द्वारा बाल विवाह निषेध एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का शपथ भी दिलायी गई ।टोल फ्री नंबर 181, 1098, 112, 1090 आदि के बारे में जागरूक किया गया । कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ,ब्लॉक मिशन मैनेजर, बीसीपीएम रिंकी ,एएनएम ,आशा कार्यकर्ती मौजूद रहे।

जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक संपन्न

गाजीपुर। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक विकास भवन सभागार में संपन्न हुई । मुख्य विकास अधिकारी ने गंगा सम्मान पुरस्कार 2025 हेतु श्रेष्ठ पर्यावरण विद् ,श्रेष्ठ ग्राम प्रधान ,श्रेष्ठ स्वयंसेवी संगठन, श्रेष्ठ शैक्षणिक संस्था ,श्रेष्ठ सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर, एवं छोटी नदी के पुनर्जीवन के प्रयास हेतु व्यक्ति, संस्था तथा संगठन आदि इच्छुक व्यक्तियों अथवा संस्थाओं को निर्धारित प्रारुप पर प्रभागीय निदेशक गाजीपुर से समन्वय स्थापित करते हुए आवेदन कराने हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया । बैठक में उपस्थित सहायक अभियंता जल निगम शहरी को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द सीवर का गृह संयोजन कार्य पूर्ण कराए । सिंगल यूज प्लास्टिक जब्तिकरण के धीमी प्रगति पर सभी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत पर नाराजगी व्यक्त करते हुए हुए कारण बताओं नोटिस जारी करने हेतु निर्देशित किया । जिला पंचायत राज अधिकारी एवं सभी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत को सड़कों के किनारे अनाधिकृत रूप से पड़े ठोस अपशिष्ट का तत्काल निस्तारण करने को निर्देश दिया । बैठक में जनपद स्तरीय अधिकारी गण उपस्थित रहे ।

शहर के प्रमुख चौराहों पर खराब पड़ी आरओ मशीनों को ठीक कराने की मांग, सौंपा ज्ञापन

शहर के प्रमुख चौराहों पर खराब पड़ी आरओ मशीनों को ठीक कराने की मांग, छात्रों ने सौंपा ज्ञापन

गाजीपुर। समाजसेवी व पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय के नेतृत्व में छात्रों व नगरवासियों ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी (EO) को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन शहर के विभिन्न चौराहों और मंदिरों पर स्थापित आरओ वाटर मशीनों की दुर्दशा को लेकर था, जो लंबे समय से खराब पड़ी हैं।
ज्ञापन सौंपते हुए समाजसेवी दीपक उपाध्याय ने कहा कि लाखों रुपये के सरकारी खर्च से लगाई गईं ये मशीनें रख-रखाव के अभाव में बंद पड़ी हैं। उन्होंने इस स्थिति को सरकारी धन की बर्बादी बताया। उन्होंने कहा कि गर्मी के इस मौसम में राहगीरों, रिक्शा चालकों और स्कूली बच्चों को शुद्ध पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है। उन्हें मजबूरन आर्थिक खर्च कर पानी खरीदना पड़ रहा है। दीपक उपाध्याय ने कहा कि ये आरओ मशीनें अब केवल शहर के चौराहों पर एक मजाक और शोपीस बनकर रह गई हैं।
पूर्व महामंत्री सुधांशु तिवारी और प्रगति दुबे ने भी नगरपालिका प्रशासन की इस लापरवाही पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नगरपालिका प्रशासन द्वारा प्रमुख चौराहों पर लाखों कि लागत से आरओ वाटर मशीन लगाई गई है।उन्होंने कहा कि आरओ वाटर मशीन सही करने के बजाय खानापूर्ति करके छोड़ दिया जाता है, यदि एक सप्ताह के भीतर इन मशीनों की मरम्मत नहीं की गई, तो वे सभी नगरवासियों के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
इस दौरान ज्ञापन के साथ खराब पड़ी मशीनों की तस्वीरें भी पत्रक में संलग्न की गईं। पत्रक सौंपने वालों में मुख्य रूप से प्रगति दूबे,विकास तिवारी, संतोष कुमार, राहुल यादव,रौशन सिंह,निलेश बिन्द, अमित यादव,लालू, मिथलेश कुमार, रविनाथ यादव,शिवम पासवान इत्यादि नागरिक मौजूद थे।