All posts by UP Fast News

8 मार्च को महिलाओं की दौड प्रतियोगिता का होगा आयोजन

गाजीपुर। कपिल देव राम राज्य निदेशक/ जिला युवा अधिकारी ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि मेरा युवा भारत केन्द्र गाजीपुर तथा साई युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में इस वर्ष अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस को भव्य बनाने की दिशा में 08 मार्च 2026 को महिलाओं की दौड प्रतियोगिता का आयोजन गोराबाजार स्थित नेहरू स्टेडियम में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु जनपद स्तर पर शासन द्वारा 1000 महिलाओं के भाग लिए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सभी प्रतिभागियों को डल् ठींतंज पोर्टल पर पंजीकरण किया जाना अनिवार्य है। कार्यक्रम के अन्तर्गत तीन आयु वर्ग अन्डर 13, 13 से 18 वर्ष एवं 18 वर्ष से अधिक की तीन प्रतियागिताये 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड कुल 09 दौड प्रतियोगिताएं एवं मनोरंजक गतिविधि का आयोजन किया जाना है। विजेता प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम को सफन बनाने के लिए जिला प्रशासन सहित जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला युवा कल्याण अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, नोडल अधिकारी, रा०म० पीजी कालेज, जिला क्रीडा अधिकारी, कमान्डेट एन०सी०सी० गाजीपुर, कमिश्नर भारत स्काउट गाइड का सहयोग लिया जा रहा है।

मंडलायुक्त वाराणसी एस.राजलिंगम ने जनपद भ्रमण के दौरान विभिन्न पटलों का किया औचक निरीक्षण

गाजीपुर। मंडलायुक्त वाराणसी मण्डल वाराणसी  एस. राजलिंगम ने जनपद भ्रमण के दौरान कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न पटलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने अपर उप जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष, जिला सचिवालय, अभिलेख कक्ष (माल), ई-गोवेर्नेनस सेल, का स्थलीय निरीक्षण कर जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान ई-गोवर्नेन्स सेल में आई0जी0आर0एस0/मुख्यमंत्री हेल्प लाईन की समीक्षा के दौरान लंबित प्रकरणो का ससमय निस्तारण करने का निर्देश दिया।कलेक्ट्रेट स्थित सभी न्यायालय कक्षो मे पुराने पेडिंग केसो को सूचीबद्ध करते हुए जल्द से जल्द निस्तारण करने का निर्देश दिया। तत्पश्चात इस दौरान उन्होने विभिन्न पत्रावलियों की समीक्षा की।पाई गई कमियों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। उन्होने निर्देश दिया कि कार्यालय के कार्यों में इस प्रकार की उदासीनता व लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कलेक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी को सभी पटलों के रजिस्टर अद्यतन करने के निर्देश देते हुए कहा कि वे सभी आवश्यक रजिस्टरों, अभिलेखों एवं दस्तावेजों को अद्यतन रखें। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन देना प्राथमिकता है, और यदि कोई कर्मचारी अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाह या उदासीन पाया गया तो उसके विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी अविनाश कुमार, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, अपर उप जिलाधिकारी विनोद जोसी, एवं अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

बंदियों के बीच अबीर-गुलाल, गुजिया और मिठाइयां वितरित कर होली की खुशियां बांटीं

गाजीपुर जिला कारागार में उमड़ा होली का उत्साह: बंदियों के बीच मिठाई वितरण के साथ परिजनों को सौंपा गया पारिश्रमिक चेक

गाजीपुर। उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति के जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों ने जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों के बीच अबीर-गुलाल, गुजिया और मिठाइयां वितरित कर होली की खुशियां बांटीं। प्रादेशिक कमेटी के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में कारागार में मौजूद बच्चों के लिए भी विशेष रूप से पिचकारियों की व्यवस्था की गई, ताकि वे भी त्योहार के खुशियों में शामिल रहें।

मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए, जेल प्रशासन और समिति के सहयोग से तीन बंदियों द्वारा किए गए श्रम के एवज में उनके परिजनों को पारिश्रमिक का चेक प्रदान किया गया। इसमें क्रमशः 9,772 रुपये, 3,450 रुपये और 6,284 रुपये की धनराशि के चेक सौंपे गए, ताकि उनके परिवारों को आर्थिक संबल मिल सके।

वर्तमान में जिला कारागार में कुल 525 बंदी निरुद्ध हैं। इनमें विचाराधीन बंदी 442, सिद्ध दोष (सजायाफ्ता) कैदी 82 हैं। जबकि 01 बंदी पॉक्सो एक्ट के तहत मृत्युदंड की सजा प्राप्त है।

जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह ने इस अवसर पर कहा कि, “उ.प्र. अपराध निरोधक समिति जेल मैनुअल के तहत बंदियों के स्वास्थ्य, शिक्षा और सुधार हेतु निरंतर कार्य कर रही है। हमारा मानना है कि पाप से घृणा करनी चाहिए, पापी से नहीं।”

जेल अधीक्षक जगदम्बा प्रसाद दूबे ने समिति के इस पुनीत कार्य की सराहना की और सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान जेलर शेषनाथ यादव और जेल डॉक्टर शिशिर शैलेश ने भी बंदियों के सुधार हेतु ऐसे आयोजनों को महत्वपूर्ण बताया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से निम्नलिखित जेल के गणमान्य उपस्थित रहे:
जेल प्रशासन: जेलर शेषनाथ यादव, डिप्टी जेलर राजेश कुमार, रवींद्र सिंह, सुशीला श्रीवास्तव, जेल डॉक्टर शिशिर शैलेश, संजय कुमार, जेल शिक्षक धर्मेंद्र कुमार एवं अभय मौर्या।
इस मौक़े पर समिति पदाधिकारी जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह, सुनील गुप्ता, सुजीत कुमार सिंह, सुनील सिंह, शेरशाह, कृष्ण कुमार, प्रभाकर सिंह, इंद्र बहादुर सिंह, वसीम रज़ा मौजूद रहे।

9 मार्च से 23 मार्च तक चलेगा कुष्ठ रोगी खोजी अभियान

9 मार्च से 23 मार्च तक चलेगा कुष्ठ रोगी खोजी अभियान

गाजीपुर।जिला अधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक हुई। इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं को लेकर जहां चर्चा किया गया। वहीं इस बैठक में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आगामी 9 मार्च से 23 मार्च तक (ईद की छुट्टी को छोड़कर) कुष्ठ रोगी खोजी अभियान संचालित किए जाने को लेकर भी चर्चा किया गया। जिसमें इस अभियान को लेकर माइक्रो प्लान बनाकर कुष्ठ रोगियों के खोजने का कार्य किए जाने के निर्देश दिए गए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार पांडे ने बताया कि भारत सरकार द्वारा कुष्ठ रोग के सक्रिय मामलों का जल्द पता लगाने, समय पर इलाज (MDT) शुरू करने और संचरण की श्रृंखला को तोड़ने के लिए चलाया जाने वाला एक प्रमुख अभियान है। आशा कार्यकर्ताओं (ASHA) के माध्यम से घर-घर जाकर, पल्स पोलियो की तर्ज पर संदिग्ध मरीजों की जांच की जाती है, जिसका उद्देश्य 2027 तक कुष्ठ मुक्त भारत का लक्ष्य प्राप्त करना है।

इस अभियान में मुख्य रूप से आशा कार्यकर्ता और ग्रामीण/शहरी स्वयंसेवक घर-घर जाकर संदिग्ध मरीजों की पहचान करते हैं। यदि कोई व्यक्ति कुष्ठ रोग से संक्रमित पाया जाता है, तो उसे बहु औषधि चिकित्सा (MDT) द्वारा तुरंत और मुफ्त इलाज प्रदान किया जाता है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विकलांगता को रोकना, समाज में जागरूकता फैलाना और 2027 तक ‘शून्य कुष्ठ रोग प्रसार’ सुनिश्चित करना है।

इस अभियान में बच्चों की स्क्रीनिंग के लिए इसे राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के साथ और 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए आयुष्मान भारत के तहत व्यापक प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल के साथ एकीकृत किया गया है। साथ ही जागरूकता और कलंक को दूर करने हेतु यह अभियान चलाया जाता है। कुष्ठ रोग के बारे में फैली भ्रांतियों को दूर करने और समुदाय में इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है।

विकलांगता निवारण एवं चिकित्सा पुनर्वास कार्यक्रम (DPMR) के अंतर्गत, मरीजों को स्व-देखभाल किट, सहायक उपकरण और पुनर्निर्माण शल्य चिकित्सा (RCS) की सुविधा प्रदान की जाती है। पुनर्निर्माण शल्य चिकित्सा कराने वाले मरीजों को ₹12,000 का भत्ता भी मिलता है।

उक्त बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनएचएम डॉ मनोज कुमार सिंह, डॉ जय नाथ सिंह ,जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ रामकुमार एवं जनपद के समस्त अधीक्षक एवं प्रभारी चिकित्साअधिकारी समस्त बीपीएम बीसीपीएम एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

श्रीचित्रगुप्त मंदिर प्रांगण में 7 मार्च को होगा पारंपरिक होली मिलन समारोह

श्रीचित्रगुप्त मंदिर प्रांगण में 7 मार्च को होगा पारंपरिक होली मिलन समारोह

अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवियों का होगा समागम

गाजीपुर। श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा, ददरीघाट द्वारा आगामी 7 मार्च 2026, शनिवार को सायं 7:00 बजे श्री चित्रगुप्त मंदिर परिसर, ददरीघाट में भव्य होली मिलन समारोह का पारंपरिक आयोजन किया जा रहा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी सामाजिक सौहार्द और पारस्परिक प्रेम को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह आयोजन धूमधाम से सम्पन्न होगा। कार्यक्रम की विशेष आकर्षण अंतर्राष्ट्रीय स्तर के ख्यातिलब्ध कवियों की उपस्थिति रहेगी। मंत्री अजय श्रीवास्तव ने बताया कि संस्था द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन में स्वयं श्रीवास्तव (उन्नाव), मणिका दुबे (जबलपुर), विकास बौखल (लखनऊ), प्रमोद पंकज (बाराबंकी) एवं पंकज पंडित (ललितपुर) अपनी काव्य प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद डॉ. संगीता बलवंत उपस्थित रहेंगी। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में गोरखपुर महापालिका के चेयरमैन, मंगलेश श्रीवास्तव तथा अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। संस्था के संरक्षक अवधूत उग्र चंडेश्वर कपाली बाबा के आशीर्वाद से आयोजित यह कार्यक्रम होली के उल्लास को और अधिक रंगीन बनाएगा। आयोजन समिति की ओर से मंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की है।

वेलफेयर क्लब द्वारा जनपद स्तरीय 29वीं आवाज़ की आगाज़ गायन प्रतियोगिता संपन्न

गाज़ीपुर। वेलफेयर क्लब द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय 29वीं आवाज़ की आगाज़ गायन प्रतियोगिता रविवार को नगर स्थित संत कबीर पब्लिक स्कूल परिसर में उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुई। अबीर-गुलाल की रंगत और मधुर स्वरों की गूंज के बीच आयोजित इस प्रतियोगिता में जनपद भर से 130 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ उप जिलाधिकारी डॉ. पुष्पेन्द्र पटेल, विशिष्ट अतिथि चन्द्रशेखर यादव उप जिलाधिकारी तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज सिंह कुशवाहा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों को जनपद स्तरीय मंच प्रदान कर उन्हें माइक फेस कराने का प्रयास अत्यंत सराहनीय है। इससे उनकी प्रतिभा निखरती है और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।
निर्णायक मंडल में श्री सुदृष्टि बाबा पीजी कालेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. संतोष कुमार सिंह, गंधर्व म्यूजिक एकेडमी के निदेशक डॉ. विद्या निवास पांडेय तथा लोक कलाकार अनिल वेदांती शामिल रहे। निर्णायकों ने सुर, ताल, उच्चारण और मंच प्रस्तुति के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया और परिणाम मौके पर ही घोषित किए गए।
क्लब सचिव रामनाथ कुशवाहा के अनुसार जूनियर वर्ग में रजिया जहरा सेंट जॉन्स स्कूल प्रथम, आद्या दूबे एवरग्रीन पब्लिक स्कूल द्वितीय रहीं। नंदीश राय गंधर्व म्यूजिक एकेडमी एवं तनिष्का प्रसाद शाह फैज पब्लिक स्कूल को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
सांत्वना पुरस्कार रिद्धिमा सिंह सेंट मैरीज कॉन्वेंट, अद्विक राय एवरग्रीन पब्लिक स्कूल, कशफ जहरा सेंट जॉन्स स्कूल तथा राजीव कुमार रामदूत इंटरनेशनल स्कूल को प्रदान किए गए।
सीनियर वर्ग में राजू चौधरी शिव डू डांस क्लासेज ने प्रथम स्थान हासिल किया। अरविन्द चौहान गंधर्व म्यूजिक एकेडमी द्वितीय रहे। संजली राय एवं वाजिहा परवीन शाह फैज पब्लिक स्कूल संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं।
सांत्वना पुरस्कार दिव्यांशु रावत शाह फैज पब्लिक स्कूल, अनामिका सेंट जॉन्स स्कूल, दिव्यम तिवारी डालिम्स सनबीम स्कूल, जैनब कुश स्मारक बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा शिमला एसएस पब्लिक स्कूल, नेवादा को दिए गए।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत सत्यदेव दूबे एवं अजय यादव ने किया, जबकि निर्णायक मंडल को प्रत्यूष साहू, सत्य प्रकाश तिवारी एवं पवन कुमार पांडेय ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के सफल संपादन एवं संचालन में पीजी कॉलेज टेरी के छात्रों ने विशेष सहयोग प्रदान किया, जिनकी सक्रिय भागीदारी से आयोजन सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सका।

बंद रहेगी विद्युत आपूर्ति

बंद रहेगी विद्युत आपूर्ति

गाजीपुर। 220 केवी उपकेंद्र तलवल गाजीपुर पर दिनांक 01.03.2025 (रविवार) को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 14:00 बजे तक आगामी ग्रीष्म ऋतु के दृष्टिगत 220 केवी मेन बस बार का अनुरक्षण कार्य प्रस्तावित है।
उक्त कार्य के दौरान 132 केवी उपकेंद्र अन्धऊ से निर्गत निम्नलिखित फीडरों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी—

1- 33 केवी प्रकाशनगर, कोर्ट, मेडिकल कॉलेज, रौजा, जंगीपुर एवं 10 MVA TF-II की सप्लाई लोड चेंजओवर के दौरान अधिकतम एक घंटे तक बाधित रहेगी।
2- 33 केवी जखनियां, महराजगंज, हंसराजपुर एवं 10 MVA TF-I की सप्लाई प्रातः 10:00 बजे से 14:00 बजे तक बाधित रहने की संभावना है।
3- ग्रामीण फीडरों की विद्युत आपूर्ति को यथासंभव कम्पनसेट किया जाएगा।वही कार्य करने के दौरान शट डाउन घट बढ़ सकता है।
यह जानकारी सहायक अभियंता (ट्रांसमिशन) ईo मुकेश कुमार सिंह द्वारा दी गई।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया दिव्यांग बच्चों से संवाद,वितरित की सहायक उपकरण

गाजीपुर। आनंदीबेन पटेल राज्यपाल उत्तर प्रदेश का शुक्रवार को एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। राज्यपाल के जनपद भ्रमण कार्यकम स्थल पुलिस लाईन सभागार एवं परिसर मे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमे दिव्यांग बच्चो से संवाद कार्यक्रम के साथ दिव्यांग बच्चो मे व्हीलचेयर एवं अन्य उपकरण के साथ रिफ्रेसमेंट आदि का वितरित किया गया। तत्पश्चात राज्यपाल द्वारा विवेकाधीन कोश से सेवा कार्य हेतु समर्पित बस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।परिसर मे ही स्टाल के माध्यम से विभिन्न विभागो द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी का अवलोकन करने के उपरान्त पुलिस लाईन सभागार मे विभिन्न विभागो की जनकल्याणकारी योजनाओ के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र/सामग्री वितरण किया गया।
राज्यपाल ने 27 फरवरी 2026 को पुलिस लाईन सभागार मे पूर्वान्ह 10 बजे अपने निर्धारित समय से पहुचकर विभिन्न कार्यक्रम मे प्रतिभाग किया। भ्रमण के दौरान उन्होने दिव्यांग बच्चो से संवाद स्थापित कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। दिव्यांगजनों को वहीलचेयर एवं अन्य उपकरण आदि का वितरित किया। जिससे उन्हें अपने जीवन में सुविधा हो सके। इस अवसर पर दिव्यांग बच्चो द्वारा ‘‘तारे जमीन पर‘‘ गीत पर भावपूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार की प्राथमिकता गरीबों और वंचितों के जीवन में सुधार लाना है। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना ही प्राथमिकता है। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ लाभार्थियों को मिल रहा है। राज्यपाल ने बच्चों से उनकी शिक्षा, रुचियों, उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि दिव्यांगता किसी की प्रतिभा और क्षमता में बाधा नहीं बन सकती। दृढ़ संकल्प, निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच के साथ वे जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। पुलिस लाईन परिसर मे विभिन्न विभागो द्वारा स्टाल मे माध्यम से प्रदर्शनी लगाई गई थी। जिसका राज्यपाल ने अवलोकन कर जानकार ली गई।
तत्पश्चात राज्यपाल पुलिस लाईन सभागार मे विभिन्न विभागो की जनकल्याणकारी योजनाओ के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र/सामग्री का वितरण किया । जिसमे 200 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियो को प्री-स्कूल किट का वितरण, पोषण अभियान के अन्तर्गत 10 पोषण पोटली का वितरण, 100 आयुमान कार्ड का वितरण, स्वामित्व योजना के अन्तर्गत 300 लाभार्थियो को घरौनी का वितरण, मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत 200 लाभार्थियों को चाभी का वितरण, 100 कृषको को प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना का स्वीकृति प्रमाण पत्र, 150 पी एम सूर्य योजना के लाभार्थियो को प्रमाण पत्र वितरण, 100 जीरो पावर्टी के अन्तर्गत अन्त्योदय नवीन राशन कार्ड का वितरण, श्रम विभाग द्वारा संचालित 225 लाभार्थियो को प्रमाण पत्र वितरण,  मुख्यमत्री युवा उद्यमी अभियान के 250 लाभार्थियों को डमी चेक का वितरण किया गयां । इस दौरान सभागार मे बाल विकास पुष्टाहार विभाग के कार्यकम मे आंगनबाड़ी  बच्चो द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ  दीं गई जिनकी राज्यपाल ने सराहना करते हुए बच्चो को फलो की टोकरी एंव चॉकलेट का वितरण किया । इस दौरान महिला महाविद्यालय के छात्राओ द्वारा महिला सुरक्षा पर संबोधन एवं शिक्षा पर सरकारी संस्थाओ की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए गए।
कार्यक्रम मे राज्य सभा सांसद डा. संगीता बलवन्त ने राज्यपाल का स्वागत वन्दन करते हुए कहा कि आपका जनपद गाजीपुर में आना महिलाओं के लिए एक प्रेरणा है आपने अपने जीवन में प्रारम्भ से ही विभिन्न दायित्वों पर रहते हुए अपने देश और समाज की सेवा की है वो सभी के लिए बहुत ही प्रेरणा और शिख है।
जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने राज्यपाल का हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन करते हुए कहा कि आप महोदया के निर्देशन में महिला सशक्तिकरण, महिला एवं बाल स्वास्थ्य, दिव्यांगजनों के कल्याण तथा समाज के वंचित वर्गो के प्रति संवेदनशील प्रशासनिक दृष्टि को निरंतर नई दिशा मिली है। महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा, पोषण, स्वास्थ्य, बच्चो के सर्वार्गीण विकास तथा दिव्यांगजनों के सम्मानजनक जीवन के लिये आपके मार्गदर्शन और करूणामय दृष्टिकोण ने हम सभी को प्रेरित किया है। विशेष रूप से टी0बी0 रोगियों के प्रति आपकी मानवीय संवेदना, नियमित समीक्षा पोषण में सहयोग, उपचार की निरंतरता तथा टी0बी0 मुक्त समाज की दिशा में दिए गए आपके स्पष्ट दिशा निर्देश जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक सशक्त प्रेरणा है। आपके प्रयासो से टी0बी0 रोगियों को न केवल चिकित्सकीय उपचार बल्कि समाजिक सम्मान और आत्मबल भी प्राप्त हो रहा है।महोदया आज इस अवसर पर प्रशासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया जा रहा है। कार्यक्रम के अन्त मे मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्क्षय सरिता अग्रवाल,  पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार, सिद्धार्थ राय, एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।  

प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने कराया पत्रकारों का बीमा

प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की अनूठी पहल: होली पर पत्रकारों को मिला बीमा सुरक्षा का उपहार

ग़ाज़ीपुर। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत अपने सदस्यों की सुरक्षा और कल्याण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। होली के पावन पर्व के अवसर पर, संगठन ने अपने सभी सदस्यों को दुर्घटना और ट्रैवल बीमा की सौगात दी है। बुधवार को इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के माध्यम से इस बीमा प्रक्रिया का विधिवत शुभारंभ किया गया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिषेक सिंह और महासचिव वसीम रज़ा ने बताया कि पत्रकारों को फील्ड में काम के दौरान कई जोखिमों का सामना करना पड़ता है। उनके जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पहले चरण में सदस्यों का बीमा कराना शुरू कर दिया गया है।
इंडिया पोस्ट बैंक के ब्रांच मैनेजर अभिषेक शर्मा ने योजना की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि यह बीमा दुर्घटना की स्थिति में और यात्रा बीमा, यात्रा (Travel) के दौरान होने वाले नुकसान की भी भरपाई करेगा। उन्होंने बैंक द्वारा दी जाने वाली अन्य उपभोक्ता सुविधाओं से भी सदस्यों को अवगत कराया।
संगठन के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि संगठन अपने हर सदस्य के सुख-दुख में साथ खड़ा है और यह बीमा योजना पत्रकारों के परिवारों को भविष्य के प्रति आश्वस्त करेगी।
इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ सदस्य विनोद कुमार पाण्डेय, सुनील गुप्ता, सुजीत कुमार सिंह, सुनील सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, मुकेश उपाध्याय, आरिफ़, कमलदेव राय, महताब, इन्द्र बहादुर सिंह, सुजीत सिंह प्रिंस, सुमित श्रीवास्तव, कमलेश यादव, डॉ शरद वर्मा, प्रभाकर सिंह, सोनू कुमार, जावेद, ओम प्रकाश विश्वकर्मा, अरुण तिवारी, सऊद अंसारी, राघवेन्द्र सिंह, अजय राय बबलू, प्रशांत सहित कई पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

मजदूरो ने भरी हुंकार,19 सूत्रीय का सौंपा मांग पत्र

मजदूरो ने भरी हुंकार, पुरानी पेंशन बहाल, संविदाकर्मियो को नियमित व पत्रकारो को सुरक्षा की हुई मांग

गाजीपुर। भारतीय मजदूर संघ अपने देशव्यापी अभियान के तहत जनपद मुख्यालय स्थित सरजू पाण्डेय पार्क में बुधवार को 19 सूत्रीय मांग पत्र सूबे के मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र अपर जिलाधिकारी को सौपा गया। इसकी जानकारी देते हुए संघ के जिला मंत्री दीपक राय ने बताया कि भारतीय मजदूर संध एक राष्ट्रवादी संगठन है और पारस्परिक सहयोग के आधार पर कार्य करता है। आज मजदूर और कर्मचारी महंगाई, बेरोजगारी और सरकारी उपेक्षाओं के कारण अत्यंत परेशान है। आंगनबाड़ी बहनों के लिए सरकार के द्वारा तय किए गए मानदेय को भी नहीं लागू किया जा रहा है। आशा एवं आशा संगिनी बहनों के साथ भी पूर्ण रूप से अन्याय हो रहा है। संविदा कर्मियों को आउटसोर्सिंग के नाम पर उनको समय पर वेतन नहीं दिया जाता है तथा नौकरी से निकाले जाने का भय सदैव रहता है। उनके लिए कोई नियमावली भी नहीं बनाई गई है। सफाई कर्मचारी को बिना सुरक्षा उपकरण के ही कार्य कराया जाता है और उचित वेतन भी नहीं दिया जाता है। एनएचएम में कार्य कर रहे संविदा कर्मियों को बीमा का लाभ देने के लिए केंद्र सरकार से बजट मिला, लेकिन उसे भी अभी तक लागू नहीं कराया गया। स्थानांतरण का भय दिखाकर उनका शोषण किया जाता है। वेतन विसंगतियां पहले से ही विद्यमान है। 108 व 102 एंबुलेंस के बर्खास्त कर्मियों को वार्ता के बाद भी अभी तक वापस नहीं लिया गया। वो भुखमरी में जी रहे हैं। पटरी रेहाड़ी दुकानदारों को प्रतिदिन उत्पीड़न और जलालत झेलनी पड़ती है। असंगठित क्षेत्र में कार्य कर रहे दिहाड़ी मजदूर, ग्रामीण मजदूर, नाई, धोबी, दर्जी अन्य सभी को कोई सामाजिक सुरक्षा व प्रतिदिन भोजन की व्यवस्था भी नहीं है। सरकारी कर्मचारियों की बहुत समय से चली आ रही पुरानी पेंशन की मांग को सरकार ने अभी तक पूरा नहीं किया है। उसी के क्रम में 25 फरवरी 2026 को अपर जिलाधिकारी के माध्यम से आपको संबोधित 19 सूत्रीय यह ज्ञापन इस आपेक्षा के साथ प्रेषित है कि इन ज्वलंत समस्याओं पर विचार कर समाधान करने का कष्ट करें। आशा कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए व उन्हें प्रोत्साहन राशि के स्थान पर मानदेय दिया जाए, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को सरकारी कर्मचारी घोषित करें और मानदेय में वृद्धि की जाये, प्रदेश की डिस्टिलरी एवं शुगर उद्योग में कार्यरत कर्मचारियों के त्रिपक्षीय समझौते का जल्द से जल्द निवारण कर आदेश जारी किया जाए, एनएचएम के सभी संविदा कर्मियों की बीमा, स्थानांतरण, वेतन विसंगतियों की समस्याओं का समाधान किया जाए। आयुक्त व निबन्धक सहकारिता उ.प्र. के निर्गत वेतनमान पुनरीक्षण व विसंगतियों का निराकरण करते हुए 16 बैंकों के वेतनमान पुनरीक्षण करने एवं जिला सहकारी बैंकों में सहायक महाप्रबंधक के पद का सृजन किया जाये।
बैंकिंग उद्योग में 5 दिवसीय कार्य सप्ताह लागू किया जाये। वर्ष 2001 से पूर्व के संविदा कर्मचारियों को नियमित करने व उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के मृतक आश्रितों को नौकरी देने के आदेश का अनुपालन कराया जाए। निकायों में वर्षों से वाहन चालक का कार्य करने वाले समस्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को ड्राइवर के रिक्त पदों पर समायोजित किया जाए। निकायों में पं. दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस योजना को लागू किया जाए। पटरी रेहाड़ी दुकानदारों को समुचित स्थान दिया जाये एवं उनका उत्पीड़न बंद किया जाये। ई रिक्शा, आटो को स्टैंड दिया जाए। ई रिक्शा चालक, आटो चालक, धोबी, दर्जी, बढ़ई, लुहार, मोची, कुम्हार को मजदूर की श्रेणी प्रदान की जाए और सामाजिक सुरक्षा दिया जाए। कृषि ग्रामीण एवं दिहाड़ी मजदूरों का पारिश्रमिक तय किया जाए एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाए। संविदा व निविदा सफाई कर्मचारियों को 18 हजार रूपये का वेतन दिया जाए एवं उन्हें नियमित किया जाए। 108 व 102 एंबुलेंस के बर्खास्त कर्मियों की बहाली हो एवं धन उगाही को बंद किया जाए। संविदा व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की नियमावली बनाई जाये। मिड-डे मील के कर्मचारियों का मानदेय 10 हजार रूपया किया जाए। पुरानी पेंशन बहाल की जाये। पत्रकारों व श्रमजीवी पत्रकारों को सुरक्षा बीमा एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाए।