All posts by UP Fast News

मेगा विद्युत बिल समाधान शिविर:1294 उपभोक्ता में 834 लोगो का हुआ निस्तारण

मेगा विद्युत बिल समाधान शिविर में आए 1294 उपभोक्ता 834 लोगो का हुआ तत्काल निस्तारण

गाजीपुर। शासन के निर्देशानुसार विद्युत वितरण मंडल गाजीपुर के अधीन चारों वितरण खंडों में गुरुवार को कुल 1294 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें मौके पर मेगा कैंप में 834 विद्युत उपभोक्ताओं का विद्युत संबंधी समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया गया। वही अधीक्षण अभियंता ने बताया कि जमानिया खंड में कुल 363 आवेदन आए जिसमें मौके पर 216 लोगो का तत्काल निस्तारण किया गया। वही खंड नगर आमघाट में 320 आवेदन प्राप्त हुआ जिसमें मौके पर 256 लोगो का निस्तारण किया गया।खण्ड प्रथम जंगीपुर में कुल 312आवेदन प्राप्त हुआ जिसमें 187 उपभोक्ताओं का निस्तारण किया गया। वही खंड सैदपुर में कुल 299 आवेदन प्राप्त हुए जो मौके पर 175 लोगो का तत्काल निस्तारण किया गया। वही उन्होंने आगे बताया कि यह मेगा कैंप 19 जुलाई तक सभी खंडों में लगेगा जिसमें सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की जाती है कि इस सुनहरा अवसर का लाभ लोग शत प्रतिशत लेते हुए अपने विद्युत संबंधी समस्या जैसे बिल त्रुटि,मीटर फॉल्ट, विधा परिवर्तन,स्मार्ट मीटर जैसे समस्याओं सहित विद्युत चोरी में लगे राजस्व निर्धारण की समस्याओं का निस्तारण तत्काल इस मेगा कैंप में करा लें, वही इस मेगा कैंप में सभी उपखंड कार्यालय के उपखंड अधिकारी सहित बड़े बाबुओं की भी तैनाती की गई है, जिसमें जिले के सभी क्षेत्रों के विद्युत उपभोक्ता अपने नजदीकी खंड कार्यालयों पर जाकर इसका समुचित लाभ ले सकते है एवं अपने विद्युत बिल सहित तमाम समस्याओं से छुटकारा पा सकते है। वही शासन स्तर से नोडल के रूप में कैंपों का मॉनिटरिंग करने के लिए डिविजन प्रथम में इंजीनियर ओपी गुप्ता,नगर द्वितीय में एके सिंह एवं राम स्नेही यादव,तृतीय में एके जायसवाल,चतुर्थ जमानिया में डीके वर्मा की देखरेख में मेगा कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन उपभोक्ताओं के हित में 19 जुलाई तक लगेगा।

एसडीएम ने किया विभिन्न वार्डो का स्थलीय निरीक्षण,दिए निर्देश

गाजीपुर।उप जिलाधिकारी सदर मनोज कुमार पाठक ने गुरुवार को शहर क्षेत्र के विभिन्न वार्डो का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका परिषद स्थित वार्ड नम्बर 2 का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय मौके पर अधिशासी अधिकारी व सफाई निरीक्षक नगर पालिका परिषद मौके पर उपस्थित रहे। जांच में पाया गया कि वार्डो में नालियों की सफाई संतोषजनक नहीं पाया गया। 08 वार्ड में सफाई कर्मचारी तैनात है, परन्तु मौके पर 7 सफाई कर्मचारी उपस्थित थे। उनके द्वारा बताया गया कि 1 सफाई कर्मचारी लगभग 01 माह से नहीं आ रहा है। अनुपस्थित सफाई कर्मचारी के स्थान पर दूसरे सफाई कर्मचारी को तैनात करने हेतु निर्देशित किया गया। ठाकुरवाडी क्षेत्र के लोगों द्वारा बताया गया कि यहां पानी टंकी से आता है किन्तु पानी कम मात्रा में आता है। पानी की सप्लाई समुचित मात्रा में व ससमय करायें जाने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। इस वार्ड में एक सामुदायिक शौचालय डूडा द्वारा बनाया गया है, जो नगर पालिका की सुपुर्दगी में है। सामुदायिक शौचालय में साफ-सफाई की व्यवस्था नहीं थी, लोगों द्वारा बताया गया कि यहां समरसेबुल न लगने से पानी की समस्या बनी रहती है। अधिशासी अधिकारी ने तत्काल साफ-सफाई कराते हुए समरसेबुल लगाए जाने हेतु प्रस्ताव किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त एक पुराना सामुदायिक शौचालय वार्ड-02 में स्थित हैं, जो जर्जर स्थिति में है। अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया गया कि उसे ठीक कराया जाए अथवा उसके स्थान पर नया सामुदायिक शौचालय बनाए जाने का प्रस्ताव भेजा जाए। एक पंचायत भवन भी डूडा द्वारा बनाया गया जिसमे कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा किया गया, अतएव अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया गया कि उसे तत्काल सुपुर्दगी में लेकर अतिक्रमण खाली कराया जाए। जांच में कूड़ा उठान की कहीं-कहीं समस्या पायी गयी। अतएव अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया गया कि कूड़ा उठान ससमय कराया जाए, बरसात के मौसम में संचारी रोगों की समस्या बढ़ जाती है जिससे बिमारी न फैले उससे पहले पूरे नगर पालिका क्षेत्र में साफ-सफाई का कार्य समुचित तरीके से कराई जाए।

गाजीपुर में जल शक्ति मंत्री स्वत्रंदेव सिंह का दौरा,कटाव निरोधक कार्यो का किया स्थलीय निरीक्षण

गाजीपुर।गुरुवार को मंत्री उप्र. सरकार स्वतंत्र देव सिंह का जनपद भ्रमण एंव बाढ एवं सिचाई संबंधित जन चौपाल कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। मंत्री ने गाजीपुर के ऐतिहासिक गांव शेरपुर के जलालपुर मौजा में बन रहे गंगा कटान को रोकने के लिए बोल्डर पैचिंक के कार्य एवं गंगा के बढ़ाव का स्थलीय निरीक्षण किया।
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ नियंत्रण, परती भूमि विकास, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश स्वतंत्र देव सिंह ने आज शेरपुर के जलालपुर मौजा में बन रहे गंगा कटान को रोकने के लिए बोल्डर पैचिंक कार्य स्थलीय निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए।मंत्री जी ने नाव पर सवार होकर शेरपुर के निषाद बस्ती तक अवलोकन किया।मौके पर उपस्थित अधिशासी अभियंता एवं संबंधित अधिकारियों को ऐतिहासिक गांव को बचाने के लिए सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण से पूर्व मंत्री ने ‘‘एक पेड़ मॉ के नाम 2.0 वृक्षारोपण महाअभियान 2025 के अन्तर्गत गंगा तट पर रुद्राक्ष, बरगद एवं आम के पौधे का रोपण भी किया । चौपाल मे मंत्री ने वार्ता में बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार पूरे प्रदेश में गंगा एवं अन्य नदियों में बाढ़ नियंत्रण के लिए बाढ़ नियंत्रण चौकिया बाढ़ शरणालय एवं अन्य विविध उपाय कर रही है, जिससे आम जनमानस को गंगा एवं अन्य नदियों में बढ़ रहे जलस्तर से कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। उन्होने अधिकारियों को इस संबंध में सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि इसमे किसी स्तर की लापरवाही क्षम्य नही होगी। उन्होने अधिकारियेां को निर्देश दिया कि बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्रो का पहले से ही भ्रमण करते हुए जहां भी जैसी स्थिति बने लोगो को राहत पहुचाने का कार्य किया जाए। मौके पर अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार, अधिशासी अभियन्ता देवकली पम्प नहर कैनाल राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, ग्राम प्रधान एवं आमजन उपस्थित थे।

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने विजेता खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत

गाजीपुर।जनपद के जूनियर बालक/बालिकाओ की एथलेटिक्स व जिमनास्टिक्स प्रतियोगिता का आयोजन जिला खेल कार्यालय के प्रांगण में किया गया। इस प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि संजय कुमार सोनी जिला प्रोबेशन अधिकारी के कर कमलो द्वारा विजेता खिलाड़ियो को पुरस्कृत किया गया। जिमनास्टिक्स प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलो के कुल 105 खिलाड़ियो ने प्रतिभांग किया।इसी प्रकार एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कुल 115 बालक/बालिकाओ ने प्रतिभांग किया, जिमनास्टिक्स प्रतियोगिता निर्णायक के रुप में सत्यम कुमार, अवतार बाल्मिकी, राकेश प्रतिभागिता रही। इस अवसर पर अश्वनी कुमार राय व्यायाम शिक्षक, संजना, योगेन्द्र कुमार, प्रेमचन्द यादव, प्रदीप राय, योगेन्द्र सिंह, चन्दन यादव, संगीता यादव, अंजनी वर्मा, मु. मोईन, एवं समस्त स्टाप उपस्थित रहें। अरविन्द यादव क्रीड़ाधिकारी द्वारा सभी आगन्तुओ एवं खिलाड़ियो के प्रति आभार व्यक्त किया ।

गाजीपुर की नीलम ने बढ़ाया जनपद का मान,मुख्यमंत्री ने दी बधाई

नीलम ने जनपद का बढाया मान,मुख्यमंत्री ने दी बधाई

गाजीपुर। भारत सरकार ने गाजीपुर के नवकापुरा निवासी नीलम को भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नत करने व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवनियुक्त आईएएस से लखनऊ में शिष्टाचार मुलाकात कर सभी को बधाई दी। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मुख्यमंत्री के एक्स हैडल से जारी हुए फोटो की चर्चा स्थानीय लोगो में दिनभर चलती रही।नवकापुरा स्थित उनके घर पर हर्ष व्याप्त है। नीलम के पति जीएसटी कमीश्नर लखनऊ विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नीलम 2010 बैंच की पीसीएस अधिकारी रही है जो वर्तमान में सहायक निदेशक चिकित्सा शिक्षा लखनऊ के पद पर अपनी सेवा दे रही है, इनके कार्यो एव दायित्यो का मूल्याकन करने के उपरान्त भारत सरकार ने इन्हे आईएएस के पद पर 9 जुलाई को प्रोन्नत किया है, मंगलवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन सभी आईएएस को लोकभवन लखनऊ बुलाकर बधाई दी। शासन के मंशानुरूप प्रदेश के साथ अपने जनपदवासियों को चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में अच्छी सुविधा उपलब्ध हो इसके लिए प्रयासरत रहेगी। इनके इस उपलब्धि का श्रेय अपने क्षेत्राधिकारी के पद से सेवानिवृत्त पिता स्व. राजदेव यादव को दिया जो पुलिस पेंशनरो की सेवा करते हुए जनपद को प्रदेश मे प्रथम स्थान तक पहुंचाया था। इस अवसर पर अभिषेक यादव, राजेश यादव, सुग्रीव, विनोद, राजन, अखिलेश आदि उपस्थित रहे।

सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर व ऑफिसर की होगी भर्ती,तिथिवार लगेगा शिविर

सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर व ऑफिसर की होगी भर्ती

मनिहारी, मोहम्दाबाद, सैदपुर, बाराचवर, देवकली, भांवरकोल, सादात ब्लॉक

किसी भी ब्लॉक के बच्चे किसी भी ब्लॉक में आ सकते हैं

यह भर्ती भारत सरकार के सूक्ष्म लघु उद्योग मंत्रालय द्वारा पारित पसारा एक्ट 2005 के तहत किया जाएगा

7 विकास खण्डों में तिथिवार लगेगा शिविर
                                                       
गाजीपुर।उपजिलाधिकारी हर्षिता तिवारी एवं ज्वाइन मजिस्ट्रेट रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड़ ने बताया कि जनपद के 7 विकास खण्ड मुख्यालयो में एसआईएस इंडिया लि0 के तत्वाधान में गाजीपुर के बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु तिथिवार शिविर का आयोजन किया जाएगा। 18 एवं 19 जुलाई को विकास खण्ड मनिहारी एवं मोहम्दाबाद 21 एवं 22 जुलाई को, विकास खण्ड सैदपुर एवं बाराचवर, 23 एवं 24 जुलाई को, विकास खण्ड देवकली एवं भांवरकोल 25 एवं 26 जुलाई को विकास खण्ड सादात  में भर्ती शिविर का आयोजन किया जाएगा।
डिप्टी कमांडेंट रजनीश कुमार राय ने बताया कि एसआईएस इंडिया लि0 भारत की बहुराष्ट्रीय कम्पनी है, जो सिविल डिफेंस के तहत एनडीआरफ द्वारा ट्रेनिंग सभी प्रशिक्षु को भी दिया जाता है। सुरक्षा प्रदान करने का कार्य पूरे भारत व विदेशो में कर रही है। इस शिविर में सुरक्षा सैनिक, सुपरवाइजर की नियुक्ति की जाती है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि जौनपुर ट्रेनिंग सेंटर सुरक्षा सैनिक एवं सुपरवाइजर और ऑफिसर पद के लिए शारीरिक माप दण्ड जिसमें लम्बाई 167.5 सेंमी, सीना 80-85 सेंमी तथा उम्र 19 से 40 के बीच, वजन 56 से ज्यादा 90 से कम नही तथा योग्यता हाईस्कूल पास होना चाहिए। वही सुपरवाइजर के लिए इंटर पास होना चाहिए और लंबाई 170 सेमी उम्र 19 से 40 वर्ष जो देखने में होनहार हो। ऐसे इच्छुक बेरोजगार युवको को उक्त निर्धारित तिथियों में अपनी सुविधानुसार संबंधित विकास खण्डों में निर्धारित शिविर में साक्षात्कार हेतु प्रतिभाग कर सकते है। जिसमें चयनित अभ्यर्थियो का पंजीकरण करने के लिए 350 रू0 ऑनलाइन  जमा करना होगा। पंजीकृत चयनित अभ्यर्थियो को प्रशिक्षण अथवा ट्रेनिंग के लिए जौनपुर भेजा जाएगा, जहाँ प्रत्येक चयनित एवं इच्छुक उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के दौरान एक माह प्रशिक्षण के उपरान्त उन्हें सरकारी एवं गैर सरकारी जगहों के तैनाती स्थलो पर सुरक्षा के कार्य में स्थाई तैनाती की जाएगी। जैसे बनारस में ,गाजीपुर में ,प्रसिद्ध होटलों, मंदिरों, रेलवे मेट्रो, हॉस्पिटलों, विश्वनाथ मंदिर ,अयोध्या मंदिर इत्यादि जगहों में  तैनात किया जाएगा।  

सपा के प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे गाजीपुर,परिजनों से मिलकर किया शोक व्यक्त,दिया चेक

गाजीपुर।मंगलवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का जनपद आगमन हुआ । पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष ने आज विगत दिनों ट्रेन से कटकर 71 भेड़ों की मर जाने पर सैदपुर विधानसभा अन्तर्गत हसनपुर डहराकलां निवासी पीड़ित रमेश पाल को एक लाख रुपए का चेक समाजवादी पार्टी के तरफ से प्रदान किया। साथ ही में प्रधान संघ सैदपुर व पार्टी के नेताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा द्वारा 90 हजार रुपए दिए गए।
इसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष ने नसीरपुर, चौकियां में विगत दिनों सड़क दुघर्टना में जितेन्द्र पाल के परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत होने पर शोकाकुल परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए एक लाख रुपए का चेक समाजवादी पार्टी के तरफ से दिया ।अंत में बड़हरा ग्राम के पूर्व प्रधान स्व. सोनू पहलवान के आवास पर जाकर उनके शोक-संतप्त परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आजादी के बाद इतनी संवेदनहीन सरकार देश में कभी नहीं रही। इस सरकार को न गरीबों की चिंता है न छात्र नौजवानों की। यह सरकार केवल‌ और केवल पूंजीपतियों की गोद में बैठ कर उनके हित संरक्षित करने में व्यस्त हैं। मंहगाई के चलते गरीब खून के आंसू रो रहा है। अराजकता चरम सीमा पर है। आमजन की जान-माल हर वक्त खतरे में है। कानून व्यवस्था की स्थिति अत्यन्त दयनीय है। हत्या, डकैती, बलात्कार होना प्रदेश में मामूली बात रह गयी है। मुल्क की सीमा सुरक्षित नहीं है। पड़ोसी देश लगातार आंखें दिखा रहे हैं और देश का नेतृत्व मौन है।
उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश अराजकता और बंद इंतजामी का शिकार हो गया है।भ्रष्टाचार चरम पर है , अपराधी बेखौफ हैं। इस सरकार में पुलिस अधिकारी निरंकुश हो गए हैं। फरियादी न्याय की तलाश में दर दर की ठोकर खा रहे हैं। इसके बावजूद सरकार जनता की समस्याओं का निदान करने के बजाय वह केवल अपने साम्प्रदायिक एजेंडों को मूर्त रूप देने में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हर समय ग़रीबों के साथ खड़ी है।

इस अवसर पर उनके साथ में सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, विधायक डा. वीरेंद्र यादव, विधायक जैकिशन साहू, डॉ .जय सिंह यादव,रजई यादव प्रधान संघ सैदपुर, ‌विभा पाल, कमलेश यादव, गोविन्द यादव,सुशील जायसवाल, खेदन यादव, कमलेश सोनकर, राजेश यादव इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, विजेता खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत

गाजीपुर।जूनियर बालिकाओ की कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन जिला खेल कार्यालय के प्रांगण में किया गया। इस प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि चन्द्रशेखर यादव,अपर उपजिलाधिकारी गाजीपुर के कर कमलो द्वारा विजेता खिलाड़ियो को पुरस्कृत किया गया। क्रीड़ा अघिकारी गाजीपुर द्वारा बताया गया कि कबड्डी प्रतियोगिता में कुल 06 टीमों ने प्रतिभांग किया। पहला सेमीफाइनल मैच ब्लोवल एकडेमी स्कूल बनाम आदर्श क्लब बडौरा के मघ्य खेला गया । जिसमें आदर्श क्लब बडौरा 34-11 से विजयी होकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल मैच बाबा इन्द्रदेव गर्ल्स पी0जी0 कालेज महेशपुर बनाम नेहरु स्टेडियम के मघ्य खेला गया । जिसमें बाबा इन्द्रदेव गर्ल्स पी0जी0 कालेज महेशपुर 38-32 से विजयी होकर फाइनल में अपनी जगह बनाई, जिसका फाइनल मैच बाबा इन्द्रदेव गर्ल्स पी0जी0 कालेज महेशपुर बनाम आदर्श क्लब बडौरा के मध्य खेला गया, जिसमें बाबा इन्द्रदेव गर्ल्स पी0जी0 कालेज महेशपुर 33-24 से विजयी रही । प्रतियोगिता का संचालन अंजनी वर्मा कबड्डी प्रशिक्षिका की देख-रेख में किया गया। प्रतियोगिता निर्णायक के रुप में राकेश यादव, सेराज अहमद, अजय गुप्ता. राजेश सिंह, छोटे लाल यादव, अफताब अहमद आनन्द यादव अनिल भारतीय, आयुष कुमार, अफताब, इन्द्रजीत यादव रहें। इस अवसर पर जिला सचिव मो.अकरम अहमद कबड्डी संघ,योगेन्द्र कुमार, विनोद कुमार जायसवाल, विजय, योगेन्द्र सिंह, प्रेमचन्द यादव, प्रदीप राय मो0 मोईन. चन्दन यादव एवं समस्त स्टाप उपस्थित रहें। अन्त में  अरविन्द यादव क्रीड़ाधिकारी द्वारा सभी आगन्तुओ एवं खिलाड़ियो के प्रति आभार व्यक्त किया।

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की याद मे पौधारोपण

नेता सुभाष चन्द्र बोस की याद मे पौधारोपण

गाजीपुर। उधम एवं क्रियाशील शाखा के संचालन में शनिवार को वरिष्ठ अधिवक्ता जय सूर्य भट्ट के परसपुरा स्थित आवास पर जहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस का सन 1942 मे आगमन एव एकदिवसीय प्रवास हुआ था। उन्हीं के स्मृति मे अधिवक्ता के आवास पर पौधरोपण का कार्यक्रम समन्वय शाखा ने अभियान चलाकर किया। इस अभियान के तहत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जौनपुर विभाग बौद्धिक प्रमुख मनोज, जिला प्रचारक प्रभाज, नगर प्रचारक विक्रम एवं जयसूर्य भट्ट ने मिलकर पौधारोपण का कार्यक्रम संपन्न किया। इस पौधरोपण में गुलदाउद छायादार एवं अन्य वृक्षों के पौध लगाकर उन्हें सुरक्षित रखने के लिए जाल वगैरह का व्यवस्था किया। इस पौधारोपण कार्यक्रम में जिला संघचालक जयप्रकाश, नगर कार्यवाह अंजनी, जिला प्रचार प्रमुख चंद्र कुमार, जिला शासकीय अधिवक्ता सिविल अजय कुमार पाठक, जिला शासकीय अधिवक्ता कृपा शंकर राय, अपर शासकीय अधिवक्ता अखिलेश सिंह, रामकुमार राय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष योगेश सिंह व रासबिहारी राय, मनोज गुप्ता, भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष अमित सिंह, नितिन अग्रहरि, सहायक विकास अधिकारी अजय गुप्ता, विजय नारायण राय, अजय कुमार तिवारी, किस्सू राय आदि उपस्थित रहे।

शिकायतों को जल्द से जल्द निस्तारण करने का निर्देश

गाजीपुर।शनिवार को थाना दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा की उपस्थिति में थाना नंदगंज में उपस्थित फरियादियों की फरियाद सुनी, साथ ही शिकायतो को जल्द से जल्द निस्तारण के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया। थाना दिवस पर थाना नंदगंज मे 19 फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतो को लिखित रूप में दिया जिसमें मौके 04 का निस्तारण किया गया। अधिकारी द्वय द्वारा शिकायतो के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने आवदनो के निस्तारण हेतु गांव की शिकायत जो भी शिकायत आती है तो राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम वहां मौके पर जाकर निस्तारण करेंगे। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता क्षम्य नही होगी। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सैदपुर , क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा, थाना प्रभारी नंदगंज अन्य पुलिस विभाग से संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।