All posts by UP Fast News

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की याद मे पौधारोपण

नेता सुभाष चन्द्र बोस की याद मे पौधारोपण

गाजीपुर। उधम एवं क्रियाशील शाखा के संचालन में शनिवार को वरिष्ठ अधिवक्ता जय सूर्य भट्ट के परसपुरा स्थित आवास पर जहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस का सन 1942 मे आगमन एव एकदिवसीय प्रवास हुआ था। उन्हीं के स्मृति मे अधिवक्ता के आवास पर पौधरोपण का कार्यक्रम समन्वय शाखा ने अभियान चलाकर किया। इस अभियान के तहत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जौनपुर विभाग बौद्धिक प्रमुख मनोज, जिला प्रचारक प्रभाज, नगर प्रचारक विक्रम एवं जयसूर्य भट्ट ने मिलकर पौधारोपण का कार्यक्रम संपन्न किया। इस पौधरोपण में गुलदाउद छायादार एवं अन्य वृक्षों के पौध लगाकर उन्हें सुरक्षित रखने के लिए जाल वगैरह का व्यवस्था किया। इस पौधारोपण कार्यक्रम में जिला संघचालक जयप्रकाश, नगर कार्यवाह अंजनी, जिला प्रचार प्रमुख चंद्र कुमार, जिला शासकीय अधिवक्ता सिविल अजय कुमार पाठक, जिला शासकीय अधिवक्ता कृपा शंकर राय, अपर शासकीय अधिवक्ता अखिलेश सिंह, रामकुमार राय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष योगेश सिंह व रासबिहारी राय, मनोज गुप्ता, भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष अमित सिंह, नितिन अग्रहरि, सहायक विकास अधिकारी अजय गुप्ता, विजय नारायण राय, अजय कुमार तिवारी, किस्सू राय आदि उपस्थित रहे।

शिकायतों को जल्द से जल्द निस्तारण करने का निर्देश

गाजीपुर।शनिवार को थाना दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा की उपस्थिति में थाना नंदगंज में उपस्थित फरियादियों की फरियाद सुनी, साथ ही शिकायतो को जल्द से जल्द निस्तारण के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया। थाना दिवस पर थाना नंदगंज मे 19 फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतो को लिखित रूप में दिया जिसमें मौके 04 का निस्तारण किया गया। अधिकारी द्वय द्वारा शिकायतो के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने आवदनो के निस्तारण हेतु गांव की शिकायत जो भी शिकायत आती है तो राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम वहां मौके पर जाकर निस्तारण करेंगे। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता क्षम्य नही होगी। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सैदपुर , क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा, थाना प्रभारी नंदगंज अन्य पुलिस विभाग से संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

पुलिस मुठभेड़ में हुआ था घायल,इलाज के दौरान जिला अस्पताल से फरार,तीन पुलिसकर्मी निलंबित

गाजीपुर। 9 जुलाई को पुलिस मुठभेड़ में घायल और गिरफ्तार किया गया बदमाश शिवम चौहान उर्फ परमहंस जिला अस्पताल से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।इस मामले में फरार बदमाश समेत ड्यूटी पर तैनात 3 कांस्टेबिलों के खिलाफ सदर कोतवाली में केस दर्ज किया गया है।तीनो कांस्टेबिलों को एसपी ने निलंबित कर दिया है।जबकि फरार बदमाश की तलाश की जा रही है।
9 जुलाई को चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की थी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों को गोली मारकर घायल कर दिया था। दोनों को गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।जिसमे से एक बदमाश शिवम चौहान अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
फिलहाल फरार बदमाश की तलाश के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। पुलिस विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है।
फरार बदमाश शिवम चौहान उर्फ परमहंस मऊ जनपद के रानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चैनपुर का रहने वाला है। शिवम के खिलाफ विभिन्न थानों में कुल 10 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या का प्रयास, लूट, अवैध हथियार रखने और धोखाधड़ी जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। रानीपुर थाने में उस पर धारा 120B, 392, 411 के तहत मामला दर्ज है। इसी थाने में उसके खिलाफ धारा 307 और 504 का भी मामला है।
गाजीपुर के कोतवाली थाने में भी शिवम पर धारा 307 के तहत दो अलग-अलग मामले दर्ज हैं। सरायलखन्सी थाने में उस पर लूट, हत्या का प्रयास और धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। जंगीपुर थाने में भी उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। अधिकांश मामलों में वह आर्म्स एक्ट के तहत भी वांछित था।

गैंगरेप के मामले में कोर्ट ने सुनाई एक आरोपी को उम्रकैद,दूसरे को 20 वर्ष कारावास की सजा

गैंगरेप के मामले में कोर्ट ने सुनाई एक आरोपी को उम्रकैद,दूसरे को 20 वर्ष कारावास की सजा

गाजीपुर। नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में विशेष पॉक्सो कोर्ट ने फैसला सुनाया है। न्यायाधीश रामअवतार प्रसाद ने एक आरोपी को आजीवन कारावास और दूसरे को 20 साल की सजा सुनाई है।
मामला 12 अगस्त 2018 का है। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग को पवन राजभर और राजू राजभर शादी का झांसा देकर रात को अपने घर ले गए। दोनों ने पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता किसी तरह जान बचाकर घर पहुंची और परिवार को आपबीती बताई।
पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पीड़िता का मेडिकल कराया गया और न्यायालय में बयान दर्ज कराए गए। 19 अप्रैल 2019 को आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया गया।
विशेष लोक अभियोजक प्रभुनारायण सिंह ने अभियोजन की ओर से 10 गवाह पेश किए। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने पवन राजभर को आजीवन कारावास और 30 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया। राजू राजभर को 20 साल की सजा के साथ 30 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया।

सावन के पहले दिन श्रद्धालुओं ने शिव मंदिरों में की पूजा-अर्चना

सावन के पहले श्रद्धालुओं ने शिव मंदिरों में की पूजा अर्चना

ग़ाज़ीपुर ।सावन माह के पहले दिन श्रद्धालुओ के बीच आस्था और श्रद्धा का माहौल नजर आया। सावन के पहले दिन जिले के तमाम शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही।सावन के पहले दिन शिव मंदिरों में शिव भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करते नजर आए। महिलाएं और पुरुष भगवान शिव का अभिषेक करने मंदिर पहुंचे। इस दौरान भक्तों ने “हर हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारे लगाए।
शहर के विभिन्न शिव मंदिरों पर सुबह से ही शिव भक्तों की भीड़ देखने को मिली। गंगा किनारे स्थित बड़ा महादेवा मंदिर से लोगों की आस्था जुडी हुई है। सावन के पहले दिन लोग शिव मंदिर में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की आराधना करते नजर आए। श्रद्धालुओं ने बताया कि पूरे सावन इस मंदिर पर शिव भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। फिलहाल चारों तरफ माहौल शिवमय होता नजर आ रहा है।इस दौरान भक्तों ने मन्दिरों में दर्शन,पूजन और कई तरह के धार्मिक अनुष्ठान किए।

खो-खो और वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गाजीपुर।खेल निदेशालय उ०प्र० लखनऊ के निर्धारित कार्यक्रमानुसार 11 जुलाई को जूनियर वर्ग बालिकाओ की खो-खो एवं जूनियर बालको की वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन नेहरू स्टेडियम गोराबाजार के प्रांगण में किया गया। इस प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि ओमप्रकाश राय, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पाटी जिला महामंत्री प्रवीण सिंह एवं विपिन बिहारी राय, प्रबन्धक बी०एस०डी० पब्लिक स्कूल रेवतीपुर के कर कमलो द्वारा किया गया।
क्रीड़ा अधिकारी गाजीपुर द्वारा बताया गया कि खो-खो प्रतियोगिता में कुल 12 टीम एवं वॉलीबाल प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों ने प्रतिभाग किया, खो-खो प्रतियोगिता का पहला क्वाटर फाईनल मैच स्टेडियम ए बनाम स्टेडियम बी के मध्य खेला गया, जिसमें स्टेडियम बी 53 अंको से विजयी रही, दूसरा क्वाटर फाईनल मैच रामदूत पब्लिक स्कूल बना म कम्पोजिट विद्यालय रामपुर माझा के मध्य खेला गया, जिसमें कम्पोजिट विद्यालय रामपुर माझा 05 अंको से विजयी रही, तीसरा क्वाटर फाईनल मैच बी०एस०डी० पब्लिक स्कूल रेवतीपुर बनाम कम्पोजिट विद्यालय मनिहारी के मध्य खेला गया, जिसमें बी०एस०डी० पब्लिक स्कूल रेवतीपुर 08 अंको से विजयी रही, चौथा क्याटर फाईनल मैच माँ शारदा पब्लिक स्कूल बनाम एवर ग्रीन पब्लिक स्कूल मीरनपुर के मध्य खेला गया, जिसमें माँ शारदा पब्लिक स्कूल 08 अंको से विजयी रही, प्रथम सेमीफाईनल मैच नेहरू स्टेडियम बनाम कम्पोजिट विद्यालय रामपुर माझा के मध्य खेला गया जिसमे नेहरू स्टेडियम 10 अंको से विजयी रही, दूसरा सेमीफाईनल मैच बी०एस०डी० पब्लिक स्कूल रेवतीपुर बनाम माँ शारदा पब्लिक स्कूल के मध्य खेला गया, जिसमें बी०एस०डी० पब्लिक स्कूल रेवतीपुर 12 अंको से विजयी रही इस प्रतियोगिता का फाईनल मैच नेहरू स्टेडियम बनाम बी०एस०डी० पब्लिक स्कूल रेवतीपुर के मध्य खेला गया, जिसमें नेहरू स्टेडियम 04 अंकों से विजयी रही।

वॉलीबाल प्रतियोगिता संचालन योगेन्द्र सिंह वॉलीबाल प्रशिक्षक की देख-रेख में किया गया। जिसका पहला सेमीफाईनल मैच नेहरू स्टेडियम बनाम एम० जे०आर०पी० रकूल गाजीपुर के मध्य खेला गया, जिसमें नेहरू स्टेडियम 25-15 अंको से विजयी रही, दूसरा सेमीफाईनल मैच सौरी वॉलीबाल क्लब बनाम आदर्श इण्टर कालेज गाजीपुर के मध्य खेला गया, जिसमें सौरी वॉलीबाल क्लब 25-17 अंको से विजयी रही, वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाईनल मैच वर्षा होने के कारण नहीं हो पाया, फाईनल मैच की अगली तिथि 14-07-2025 को प्रातः 8.30 बजे से नेहरू स्टेडियम बनाम सौरी वॉलीबाल क्लब के मध्य खेला जाएगा।
खो-खो प्रतियोगिता का संचालन राधेश्याम सिंह यादव खो-खो प्रशिक्षक की देख-रेख में किया गया, प्रतियोगिता निर्णायक के रूप में अवधेश कुमार कुशवाहा,शोविन्द यादव, अजित, रितेश राय शिवानी राय, अंशु राय. नैनिका राय, रोहित, संजय रहे।
इस अवसर पर सर्वदेव सिंह यादव सेवानिवृत क्रीडाधिकारी, समाजसेवी उमेश श्रीवास्तव, व्यायाम शिक्षक अश्वनी कुमार राय, कार्यालय प्रभार राजन प्रजापति एवं मिडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा , दयाशंकर पाण्डेय, योगेन्द्र कुमार, विनोद कुमार जायसवाल, विजय, बृजेश कुमार, प्रदीप राय, संगीता यादव, अंजनी वर्मा, मो० मोईन, एवं समस्त स्टाप उपस्थित रहे। अन्त में अरविन्द यादव क्रीड़ाधिकारी द्वारा सभी आगन्तुओ एवं खिलाड़ियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

संयुक्त कृषि निदेशक ने किया कृषि भवन में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा

गाजीपुर।शुक्रवार को संयुक्त कृषि निदेशक, वाराणसी मण्डल वाराणसी शैलेन्द्र कुमार ने गाजीपुर में कृषि भवन विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की।  जिसमें प्रमुख रूप से उर्वरक वितरण, बीज व्यवस्था, पीएम किसान योजना, पीएम कुसुम योजना, आदि समस्त योजनाओं की जिला कृषि अधिकारी और उप कृषि निदेशक से समीक्षा की गई।योजनाओं में कृषको को लाभान्वित किए जाने हेतु निर्देश दिए गए। उसके उपरांत संयुक्त कृषि निदेशक जिला कृषि अधिकारी  उमेश कुमार व अपर जिला कृषि अधिकारी संदीप यादव द्वारा सहकारिता और निजी क्षेत्र की उर्वरक दुकानों का निरीक्षण किया गया। किसानों से उर्वरकों के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया गया। साधन सहकारी समिति, बबेडी और निजी उर्वरक विक्रेता मेसर्स अजय ट्रेडर्स, नंदगंज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एक नमूने ग्रहीत किए गए तथा मेसर्स अजय ट्रेडर्स, नन्दगंज का स्टॉक रजिस्टर पूर्ण न होने के कारण सिंगल सुपर फास्फेट की बिक्री प्रतिबंधित की गई और सचेत किया गया कि यदि इसकी पुनरावृत्ति पाई गई तो उनका लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। शासन द्वारा निर्धारित दर पर उर्वरकों की बिक्री सुनिश्चित करने हेतु विभाग द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। संयुक्त कृषि निदेशक, वाराणसी मण्डल, वाराणसी द्वारा कृषक भाईयों से अपील की गई कि वैज्ञानिक संस्तुतियों के अनुसार ही उर्वरकों का क्रय/प्रयोग करें, किसी भी दशा में आवश्यकता से अधिक उर्वरकों का क्रय/प्रयोग न किया जाए, आवश्यकता से अधिक उर्वरकों का प्रयोग करने पर खेती की लागत में वृद्धि होती है। साथ ही साथ मृदा/पर्यावरण स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उच्च गुणवत्तायुक्त उत्पाद प्राप्त करने हेतु किसान भाई हरी खाद / कम्पोस्ट खाद / वर्मी कम्पोस्ट / नैनो डी०ए०पी०/ नैनो यूरिया का प्रयोग करें।

जनसंख्या विस्फोट एवं जनसांख्यिकीय असंतुलन पर रोक लगाने को प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

जनसंख्या विस्फोट एवं जनसांख्यिकीय असंतुलन पर रोक लगाने को प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

गाजीपुर। जनसंख्या दिवस के अवसर पर 11 जुलाई जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के तत्वाधान में शुक्रवार को जिलाध्यक्ष उमेश चन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में कचहरी स्थित सरयू पाण्डेय पार्क में एकत्र होकर धरना प्रदर्शन किए। जनसंख्या वृद्धि पर रोक लगाने को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सीआरओ आयुष चौधरी को सौपे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनसंख्या विस्फोट एवं जनसांख्यिकीय असंतुलन जैसी भीषण समस्या से उत्पन्न हो रहे संभावित गृहयुद्ध के खतरे को रोकने के लिए यह मांग पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा जा रहा है। आगे बताया कि अंधाधुंध संतानोत्पत्ति करने की प्रवृत्ति पर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाकर अंकुश लगाने में एक एक पल की देरी भारत और भारतीय संस्कृति के लिए पूर्व की भाति ही विघटनकारी साबित हो सकती है। एक वर्ग विशेष ने रणनीति के तहत जानबूझकर बढ़ाई जा रही जनसंख्या और सनातन समाज की युवा पीढ़ी में एक बच्चे तक सीमित रहने की बढ़ती प्रवृत्ति के कारण देश के अनेक भागों में 6 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों में जनसंख्या का संतुलन उस वर्ग विशेष के पक्ष में झुकता दिखने लगा है। भारत जनसंख्या में धार्मिक असंतुलन के कारण हुए विघटन के दंश का प्रत्यक्ष मुक्तभोगी है। पूर्व की सरकारों की विभाजन के बाद से जारी तुष्टिकरण की नीति के चलते अब फिर से वैसी ही परिस्थितियां निर्मित होती दिखाई दे रहीं है, जिसपर समय रहते रोक लगाने की जरूरत है। कार्यकर्ताओं ने आगे बताया कि विभिन्न सामाजिक वर्गों के बीच जनसंख्या का अनुपात वर्तमान अनुपात के अनुसार बनाए रखने के उद्देश्य से जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंट जनसंख्या समाधान फाउंडेशन ने लगभग 12 वर्षों से हजारों छोटी बड़ी सभाए, धरना प्रदर्शन, सांसद संवाद कार्यक्रम, राष्ट्रपति सहित महत्वपूर्ण लोगों से भेंट आदि के रूप में राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर दुर्गादत्त चौबे, महेश कुशवाहा, सूर्यकान्त तिवारी, राहुल दूबेे, धर्मेन्द्र यादव, दयाशंकर, ज्ञानशील त्रिपाठी, राजकुमार प्रजापति, विशाल चौरसिया, नितिन चौबे, विनय कुशवाहा, अखण्ड प्रताप सिंह, अभिषेक तिवारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अभाविप का 77 वां स्थापना को राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस

अभाविप का 77 वां स्थापना को राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस

गाज़ीपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद 9 जुलाई को 77वां स्थापना दिवस के रूप मे मनाया गया। इस अवसर पर गाजीपुर नगर के एमएएच इंटर कालेज से राजकीय सी टी इंटर कॉलेज तक विद्यार्थी गौरव यात्रा एवं मेडिकल कॉलेज में संगोष्ठी आयोजित किया गया। स्थापना दिवस इस अवसर को “राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस” के रूप में मनाया जाता है जो राष्ट्र निर्माण में छात्रशक्ति के योगदान को समर्पित है। अभाविप के कार्यकर्ता जिले के विभिन्न नगरों में संगोष्ठियों, वृक्षारोपण सेवा कार्य आदि कार्यक्रम कर स्थापना दिवस मनाया है। परिषद के कार्यकर्ताओं ने छात्रहित, शिक्षा सुधार और राष्ट्रभक्ति जैसे विषयों पर संवाद स्थापित किया। प्रवासी कार्यकर्ता प्रदेश सह मंत्री अमन सिंह इस अवसर पर बताया की “छात्र केवल भविष्य के नागरिक नहीं, बल्कि वर्तमान के जिम्मेदार कर्ताधारी हैं। अभाविप का उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्र के प्रति सजग और समर्पित बनाना है। राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस, छात्रों की ऊर्जा और संकल्प को एक दिशा देने का प्रयास है।” विद्यार्थी परिषद छात्रों को कल का नही अपितु आज का नागरिक मानते हुए उनके अंदर नेतृत्व क्षमता विकसित कर रही है। वहीं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक प्रभात ने बताया की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना 9 जुलाई 1949 को हुई थी, आज यह भारत ही नही अपितु विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन बन चुका है। यह संगठन न केवल शैक्षणिक परिसरों में छात्र कल्याण के लिए कार्य करता है, बल्कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय योगदान भी देता है। उन्होंने आगे मेडिकल के छात्रों से आग्रह किया कि आप सभी भविष्य के कर्णधार है आप के बातों को समाज स्वीकारता है और जब आप एबीवीपी से जुड़ेंगे तो समाज को नई दिशा देने का कार्य करेंगे।वही पीजी कॉलेज के प्रवक्ता डॉ शैलेंद्र सिंह बताया कि यह ऐसा संगठन है जहां छात्रों के साथ साथ शिक्षक भी जुड़ कर छात्रों का मार्गदर्शन करते है।कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक बृजेश सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रो.आदेश सिंहा, कुणाल राय, चंद्रमोहन, विपुल, राहुल, मनीष आदि उपस्थित रहे।

सपा ने किया विरोध-प्रदर्शन,सौंपा ज्ञापन

गाज़ीपुर।बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर योगी सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश में 5000 प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने एवं विद्यालयों को मर्जर करने के निर्णय के खिलाफ समाजवादी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष कमलेश यादव उर्फ भानू के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम से संबोधित ज्ञापन प्राथमिक विद्यालयों के मर्जर एवं बंद करने के निर्णय को वापस लेने की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी चन्द्रशेखर यादव को ज्ञापन सौंपा ।
इस अवसर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार आने वाली पीढ़ी से शिक्षा का अधिकार छीनना चाहती है। इसलिए उसने जानबूझकर शिक्षा को महंगी करने और विद्यालयों को बंद करने की साज़िश रची है। गरीबों के सामने रोटी-रोजगार के अभाव के कारण बच्चों को पढ़ाना मुश्किल हो रहा है। पढ़ाई से वंचित बच्चों की संख्या लाखों में है। भाजपा सरकार की कारगुजारियों पर पर्दा पड़ा रहे, इसलिए उनके लिए शिक्षा का अंधकारमय होना जरूरी है। यह सरकार अनपढ़ समाज बनाना चाहती है। इस सरकार ने प्रदेश में लगभग पांच हजार प्राइमरी स्कूलों को बंद करने का अमानवीय और तुगलकी निर्णय लिया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा आने वाली पीढ़ी से शिक्षा का अधिकार छीनना चाहती है।उसका एजेंडा सामाजिक न्याय के विरुद्ध है।उन्होंने कहा कि भाजपा विकास और बच्चों की शिक्षा की विरोधी इसलिए है क्योंकि लोग शिक्षित और जागरूक होंगे तो उसकी नाकारात्मक और पीडीए विरोधी रीति नीति से सभी लोग परिचित हो जाएंगे। भाजपा की नफरती और अलगाववादी सोच से सावधान रहने की जरूरत है।
इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, अरूण कुमार श्रीवास्तव, कन्हैयालाल विश्वकर्मा,राम नगीना यादव , अमित ठाकुर,ओमप्रकाश यादव, डॉ सीमा यादव,विभा पाल, कंचन रावत,पंकज यादव,उमाशंकर यादव, अशोक चौहान, अभिषेक यादव, कृष्णानंद यादव, राम विजय यादव,संजय यादव,चन्द्रिका यादव आदि लोग मौजूद थे।