All posts by UP Fast News

भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाया पेड़

पर्यावरण संरक्षण के प्रति भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में पेड़ लगाया

गाजीपुर। वृहद वृक्षारोपण अभियान “एक पेड़ मां के नाम” अंतर्गत बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व मे जिले के सभी 34 मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं,नेताओ द्वारा वृक्षारोपण किया गया। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने रेवतीपुर, मुहम्मदाबाद देहात, कासिमाबाद सहित कई मंडलों में वृक्षारोपण किया।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पित होकर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि जीवन जीने के लिए प्राण वायु तथा जल प्रकृति के द्वारा ही प्राप्त होते है। जिनके लिए पेड़ पौधों का होना बहुत जरूरी है।उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में पेड़ लगाया है, उनके सुरक्षित रखने का भी संकल्प लिया है।
भाजपा युवा नेता अभिनव सिन्हा ने आज कुर्था पवहारी बाबा आश्रम पर पुजारी अमित तिवारी,सोमारू चौहान, कार्तिक गुप्ता, गोपाल राय, गर्वजीत सिंह के साथ तथा ग्राम्य भारती पूर्व माध्यमिक शिक्षालय, श्रीगंज, नंदगंज के प्रांगण में आम,अमरुद के दर्जनों फलदार वृक्ष लगाया।इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री सुरेश बिन्द, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, विद्यालय प्रबंधक सरोजनी देवी,भानू प्रताप जायसवाल,,विनीत शर्मा, वैभव बलवंत,बलवंत बिंद, राघवेंद्र सिंह, विनोद गुप्ता आदि उपस्थित रहे, वृक्ष लगाया।
विधानसभा जखनिया के मंडल मनिहारी प्रथम के बूथ संख्या 362 पर पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आम, अमरूद और नीम के दर्जनो वृक्षो का रोपण किया।इस अवसर पर ओमकार सिंह, प्रदीप सिंह, जगदीश सिंह आदि रहे।
मां के नाम पेड़ अभियान मे भाजपा नेता संकठा प्रसाद मिश्रा द्वारा मरदह दक्षिणी मण्डल के महमूदपुर, मठीया, पलिया, जरगो,रूहीपुर तथा बिरनो मण्डल के कृष्ण नगर (अहीर पुरवा) अरखपुर, परमानन्दपुर,भगवतीपुर(सेखुवापुर) सथीयापुर तथा सदर पूर्वी के विद्यापारा, रूहीपुर, परवा, निजामपुर आदी गावों में वृक्षारोपण किया गया।साथ में महेन्द्र नाथ दूबे, संतोष प्रजापति, हीरा कुशवाहा,विपीन राय, पंकज राय ,अरबिन्द शर्मा, शिवप्रकाश यादव,दिनेश गुप्ता, नगीना यादव, बलवन्त कुशवाहा, रामबिलास यादव, गुड्डु सिंह, राम अवध कश्यप, बहादुर राजभर, राम अवध कुशवाहा,धन्ना सेठ, लोरीक यादव आदी लोग मौजूद रहे।

पवहारी बाबा का आश्रम अध्यात्म और योग की पावन धरती है:अभिनव सिन्हा

गाजीपुर । गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर भाजपा नेता अभिनव सिन्हा ने कुर्था स्थित दिव्य पवहारी बाबा आश्रम में दर्शन-पूजन करने के पश्चात आश्रम के पुजारी गुरुदेव अमरनाथ तिवारी और अमित तिवारी को अंगवस्त्र और फल भेंटकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पवहारी बाबा का आश्रम अध्यात्म और योग की पावन धरती है। जहां स्वयं स्वामी विवेकानंद ने आकर ज्ञान प्राप्त किया था। आज यहां आकर आध्यात्मिक और मानसिक शान्ती की अनुभूति हो रही है। मैं पूज्य संत श्री पवहारी बाबा के चरणों में नमन करता हूं। उन्होंने इससे पूर्व पूरे आश्रम प्रांगण का भ्रमण कर पवहारी बाबा से जुड़ी स्मृतियों का अवलोकन कर श्रद्धा से अपना शीश नवाया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सोमारु सिंह चौहान, जिला संयोजक कार्तिक गुप्ता, गोपाल राय, गर्वजीत सिंह, वन दरोगा शुभम राय, राजकुमार चौबे सहित अनेकों लोग उपस्थित रहें।

‘एक पेड़ मॉ के नाम’ बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

गाजीपुर।जनपद में ‘एक पेड़ मॉ के नाम‘ 2.0 वृक्षारोपण महाअभियान कार्यक्रम -2025 के अंतर्गत बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन नवीन स्टेडियम पुलिस लाईन में धूमधाम से आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री, पंचायती राज तथा अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग उत्तर प्रदेश सरकार ओम प्रकाश राजभर, एंव शासन से नामित नोडल अधिकारी/आयुक्त वाराणसी मण्डल एस. राजलिंगम ,उपस्थित विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया । कार्यक्रम स्थल पर लगभग 300 पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान राजकीय बालिका इण्टर कालेज की छात्राओ द्वारा सरस्वती वन्दना एवं स्वागतगीत, गंधर्व म्युजिक की टीम, गायक राकेश कुमार द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम व सल्टूराम एण्ड टीम द्वारा धोबियां नृत्य की प्रस्तुति दी गई जो सराहनीय रहा।
मुख्य अतिथि ओम प्रकाश राजभर , सांसद राज्य सभा डा.संगीता बलवंत, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, अध्यक्ष जिला पंचायत सपना सिंह, विधायक जखनियां बेदी राम, अध्यक्ष नगर पालिका सरिता अग्रवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा ओम प्रकाश राय, जिलाध्यक्ष सुभासपा सुरेन्द्र राजभर, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने क्रमशः लाभकारी पौधो का रोपण पूरे विधि विधान एवं मंत्रोचारण के साथ परिसर में किया। स्वागत के क्रम मे मंच पर आसीन मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं पौध भेट स्वरूप देकर स्वागत किया गया।
मंत्री ने प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री के आवाह्न पर ‘एक पेड़ मॉ के नाम‘ 2.0 वृक्षारोपण महाअभियान-2025 के अंतर्गत बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा पूरे उत्तर प्रदेश में 37 करोड़ वृहद वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया है, जिसे पूरा करना हमारा कर्तव्य है। इसी क्रम में जनपद गाजीपुर में कुल 43 लाख 64 हजार 100 पौधरोपण किया जा रहा है। उन्होने वृक्षारोपण महाअभियान की मॉनिटरिंग के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आयुक्त वाराणसी मण्डल एस राजलिंगम को धन्यवाद दिया। उन्होने कहा कि जीवन एक शब्द है जो कि दो शब्द से मिलकर बना है जी और वन, अगर जीना है तो वन लगाना पड़ेगा। गर्मी से राहत पाना है तो सभी को पेड़ लगाना पड़ेगा। आज पूरी दुनिया संकट के दौर से गुजर रही है, कही बाढ का प्रकोप है तो कही बिल्कुल सुखा पड़ा, वर्षा न होने के कारण अन्न उगाने मे कठिनाईया आ रही है। वर्षा के लिए पर्यावरण अतिआवश्यक है जिसके लिए हमे पेड़ लगाना बहुत जरूरी है ।इसलिए उन्होने आह्वाहन किया कि उ0प्र0 में 25 करोड़ आबादी है जिसमें हर परिवार के लोग अपनी-अपनी परिवार की संख्या के हिसाब से पेड़ लगाए, उन्होने यह भी कहा कि जो पेड़ आप लगा रहे है उसकी सुरक्षा भी जरूरी है।  उन्होने कहा कि पूरे प्रदेश में वन विभाग के बाद यदि कोई पेड़ लगाने का कार्य कर रहा है तो वह पंचायती राज विभाग है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश के अंदर वृक्षारोपण अति आवश्यक है क्योंकि वनों एवं पेड़ पौधों से जड़ी बूटियां, औषधियां, फल, फूल प्राप्त होते है तथा इसका लाभ आमजन एवं पशु पक्षियो को भी प्राप्त होता है।
उन्होंने कहा कि आज 09 जुलाई 2025 को जनपद में कुल 43 लाख 64 हजार 100  पौधरोपण वन विभाग के अतिरिक्त विभिन्न विभागो के द्वारा किया जा रहा है। उन्होने अनुरोध किया कि  प्रत्येक परिवार के लोग अपने आस-पास, पास पड़ोस में ‘एक पेड़ मॉ के नाम‘ 2.0 अनिवार्य रूप से लगाए । एक वृक्ष लगाने से आपका सम्मान, आपका अभिमान, तथा आपका विश्वास सबसे ज्यादा बढ़ेगा क्योंकि इस से उपजे फलों का लाभ आपकी आने वाली पीढ़ियो को प्राप्त होगा। उन्होंने लोगो से ज्यादातर औषधीय वृक्ष लगाने को कहा, जिसके उपयोग से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है एवं कई  प्रकार की  बीमारियों से निरोग रहता है। उन्होने कहा कि पेड़ जहां होते हैं वहां की जलवायु भी ठीक रहती है तथा समय से वर्षा भी होती है। उन्होने कहा कि कक्षाओ में वृक्षारोपण के प्रति बच्चो मे जागरूकता बढाते हेतु पाठ पठाया जाए,ताकि बच्चो मे वृक्षारोपण के प्रति जानकारी हो सके। उन्होंने कहा कि आज जो पौधे रोपित किए जा रहे है उसके गुण को अपने घर, आस-पास-पड़ोस, ग्रामों में दूसरे व्यक्तियों/ परिवार के लोगों को बताते हुए उन्हे भी वृक्षारोपण के प्रति प्रेरित करें। उन्होने लोगो से अधिक ऑक्सीजन देने वाले वृक्षों को लगाने की अपील करते हुए जब तक पौधे वृक्ष का रूप धारण नहीं कर लेते तब तक उनकी सेवा करते हुए उनकी रक्षा करने हेतु आमजन से आह्वाहन किया।
आयुक्त वाराणसी मण्डल वाराणसी एस.राजलिंगम ने अपने संबोधन मे बताया कि आज पूरे प्रदेश मे मुख्यमंत्री के निर्देशन मे 37 करोड़ पौध लगाने का कार्यक्रम सभी जनपदो मे नोडल मंत्रीगण/अधिकारीगण के द्वारा किया जा रहा है। उन्होने उपस्थित छात्रो को पेड़ लगाने के फायदे संक्षिप्त मे बताते हुए कहा कि एक पेड पूरे दिन भर मे 2 से 4 लोगो को जितनी ऑक्सीजन चाहिए प्रोड्यूस करता है। कोरोना काल मे हमे एहसास हुआ था कि ऑक्सीजन की कितनी जरूरत पड़ सकती है। सभी ने यह देखा था। आज जितनी तेजी से पेड़ो की कटाई हो रही है। आने वाले पीढियो के लिए बहुत बड़ी चुनौती होगी। हमारा दायित्व है कि पृथ्वी हमे जिस स्वरूप मे मिला था तो उसी स्थिति मे आने वाले पीढियो को दे, या इससे बेहतर करके दे, अभी समय है हमे पूरी जागरूकता के साथ पर्यावरण को बचाने मे अपना अहम योगदान दे। उन्होने उपस्थित आम जनमानस को कार्बन क्रेडिट ट्रेंड्रिग स्कीम के बारे मे जानकारी देते हुए बताया कि इसमे अबतक 25 हजार किसान 200 करोड़ रूपये तक का फायदा ले चुके है इससे आप लोगो द्वारा लगाये पौधो की फोटोग्राफ अपलोड कर साल का 300 से 400 रूपये तक किसान लाभ ले सकते है। ग्राम पंचायत भी इस स्कीम के तहत लाभ ले सकते है। उन्होने बताया कि इस स्कीम मे मात्र पौधे लगाने के पैसे मिल रहे है यह स्कीम पिछले 2024 से लागू है। इस जनपद मे अबतक 60 किसान भाईयो ने आवेदन किया है। उन्होने कहा कि आज जनपद मे लगभग 43 लाख पौधे लगाए जाएगे, इसका लाभ अवश्य ले।  
सांसद राज्य मंत्री डा.संगीता बलवंत ने कहा कि वृक्षारोपण महाअभियान-2025 से जोड़ने का अभियान केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा चलाया जा रहा है।  सदियो – सदियो से पेड़ पौधो के आवरण मे हम अपना जीवन यापन करते चले आ रहे है। आज उसको बचाने की मुहीम चलाई जा रही है। यह वही धरती है जहां ऋषि मुनि पेड़ पौधो के नीचे ही वेदपुराण की रचना की है, तपस्या की है। वृक्षो से हम इस तरह से जुड़े हुए है कि हमारा धार्मिक, सामाजिक, आर्थिक सबकुछ इस पर्यावरण पर आधारित है। वृक्ष रहेंगे तो जल रहेगा, जल रहेगा तभी अन्न की पैदावार होगी जिसे हम ग्रहण कर जीवन रह सकेगे। उन्होने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है क्योंकि जीवन दायिनी ऑक्सीजन हमे वृक्षों से ही प्राप्त होती हैं, अन्य प्रदेशों की तुलना में उत्तर प्रदेश में वृक्षों का अनुपात कम है। हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपना है कि उत्तर प्रदेश को एक हरा-भरा प्रदेश बनाने का है जिसे हम लोगो को मिल जुल कर  पूरा करना है। उन्होने उपस्थित लोगो को आवाह्न करते हुए कहा कि सब लोग अपनी मॉ के नाम पर एक-एक पौधरोपण अवश्य करें। तभी जाकर हम अपने भारत माता/धरती माता को बचा पायेगें।  
विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने कहा की हम लोगो ने अपनी आवश्यकतानुसार जितने पेड़ काटे है उतने लगाए,यही कारण है कि पर्यावरण मे बदलाव आ रहे है। यूरोप के देश छः छः महिने बर्फ से ढके रहते थे लेकिन आज यूरोप देशो मे जितनी ठण्डी पड़नी चाहिए उतनी ठण्डी नही पड़ रही है । पर्यावरण मे बदलाव के कारण कही बाढ का प्रकोप है, तो कही सूखाग्रस्त पडा है। वृक्ष पर्यावरण की दृष्टि से कितने महत्वपूर्ण है यह आप सभी जानते हैं । पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर रखने के लिए हमें वृक्ष लगाना अति आवश्यक है। उन्होने उपस्थित सभी लोगो से आह्वाहन किया कि वृक्षारोपण अवश्य करे, क्योंकि वृक्ष ही जलवायु परिवर्तन का कारण है । उन्होने एक्सपेस-वे, ग्रीन फिल्ड के किनारे किनारे अधिक से अधिक वृक्षारोपण के साथ उसकी सुरक्षा की अपील की। उन्होने कहा कि पौध रोपण मे यदि मेरे निधि की भी आवश्यकता पड़ती है तो दिया जाएगा।
विधायक जखनियां बेदी राम ने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पूरे देश/प्रदेश मे वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा हैं । उन्होने कहा जनपद गाजीपुर नदियो से घिरा हुआ है नदियो के किनारे-किनारे भी वृहद वृक्षारोपण किया जाए। उन्होने कहा कि अगर एक शक्ति ईश्वर है तो दुसरी शक्ति का नाम पर्यावरण एक वृक्षारोपण है। उन्होने कहा कि  बिमारी व आपदाओ से बचने के लिए तथा  जीवन को सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण बहुत जरूरी है। पर्यावरण का संतुलन तभी बना रहेगा जब आप वृक्षारोपण करेगे। उन्होने उपस्थित लोगो से आह्वाहन किया कि आप कही भी रहे वहां वृक्षारोपण करते हुए उसकी सुरक्षा भी स्वयं करे।
प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी ने बताया गया कि वर्ष 2025-26 हेतु मुख्यमंत्री के आह्वाहन पर प्रदेश मे 37 करोड़ पौध रोपण का लक्ष्य निर्धारित है जिसकी पूर्ती के लिए आज 09 जुलाई 2025 को वृहद वृक्षारोपण की तिथि निर्धारित किया गया है। जनपद मे वन विभाग द्वारा 10 लाख 50 हजार  व अन्य विभाग द्वारा 33 लाख 14 हजार एक सौ कुल 43 लाख 64 हजार एक सौ पौधो का रोपण जनपद के 28 विभागो एवं जनसहभागिता से किया जा रहा है।
 उन्होने बताया कि जनपद मे 7931 चयनित स्थलो पर पॉच सबसे बडे लक्ष्य वाले विभाग जिसमे वन विभाग 1050000, ग्राम्य विकास 2130000, राजस्व विभाग कृषि विभाग 571300, उद्यान 221000, पर्यावरण 151000 के अतिरिक्त नगर विकास 23000, रेशम विभाग 23000, उच्च शिक्षा 19000, लोक निर्माण 11000, स्वास्थ्य विभाग 10000, उद्योग विभाग 17000,सहकारिता विभाग 7980 , पशुपालन विभाग 7000, रक्षा विभाग 4000, प्राविधिक शिक्षा 5000, उर्जा विभाग 5320, माध्यमिक शिक्षा 11000, बेसिक शिक्षा 21700, श्रम विभाग 3000, नमामि गंगे एव ग्रामीण जलापूर्ती 12000, गृह विभाग 7000 ओरियन्टल इन्स्ट्रक्चर प्रा0लि0 53800, लक्ष्य निर्धारित किया गया था  जिसके सापेक्ष पौधरोपण किया गया। उन्होने बताया कि  वन विभाग द्वारा गंगा व उसकी सहायक नदियों के 10 किमी के अन्दर 661601 पौध रोपित किए जाएगे।  इसके साथ ही सहजन भण्डारा कार्यक्रम मे  294 प्रधानमंत्री आवास योजना एवं 2605 मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों मे 2-2 सहजन के पौध का वितरण किया रहा है ।
मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने आभार व्यक्त करते हुए कहा आज उत्तर प्रदेश में सघन वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज जनपद गाजीपुर में भी उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिए गए लक्ष्य से सापेक्ष पौधरोपण किया गया।  पौधरोपण  कार्यक्रम जनपद स्तर के अलावा समस्त तहसीलों, विकास खण्ड मुख्यालयो तथा ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण हमारे पर्यावरण के लिए कितना महत्वपूर्ण है इसका संज्ञान हमे होना चाहिए। उन्होंने पौधरोपण प्रतिशत को बढ़ाने का अनुरोध करते हुए कहा कि आज के दिन इस संकल्प के साथ जाएं और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का प्रयास करें। आप जहां भी जिस रूप में रहे वृक्षारोपण अवश्य करें, उन वृक्षों को बचाने का भी प्रयास करें। उन्होने उपस्थित मुख्य अतिथि, मण्डलायुक्त वाराणसी मण्डल, विशिष्ट अतिथियो, आगन्तुको, आमजनमास ,स्कूल छात्र-छात्राओ का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन दुर्गेश सिंह ने  किया ।
कार्यक्रम में ,अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, परियोजना निदेशक राजेश यादव, उपजिलाधिकारी सदर मनोज पाठक,  अन्य अधिकारी/कर्मचारी के अतिरिक्त विभिन्न विद्यालयो के छात्र-छात्राए, एन सी सी, भारत स्काउट गाइड, एन एस एस एवं आम जनमानस उपस्थित रहे।सभी ने परिसर मे पौधरोपण किया।

डीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक,दिए निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एंव मासिक स्टाफ बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड दर्पण पर सम्पन्न हुआ। बैठक के दौरान कर-करेत्तर की समीक्षा में जिलाधिकारी ने परिवहन,वन विभाग, स्टाम्प, नगर पालिका, आडिट आपत्ति, चकबन्दी, व्यापार कर, विद्युत देय, आबकारी, अंश निर्धारण, मोटर देय, आईजीआरएस, के संबंध मे विस्तारपूर्वक समीक्षा की। उन्होने वाणिज्य कर एवं खनन विभाग को राजस्व वसूली बढाने का निर्देश देते हुए कहा कि संबंधित अधिकारी अपने-अपने लक्ष्य के सापेक्ष वसूली कराना सुनिश्चित करे। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। बैठक मे समीक्षा के दौरान आईजीआरएस की समीक्षा के दौरान समस्त उपलिाधिकारी एवं तहसीलदार को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी शिकायत का निस्तारण निश्चित समयान्तराल मे शिकायतकर्ता से वार्ता कर निस्तारण किया जाए। अन्यथा निस्तारण न होने के कारण तत्काल विभागीय कार्यवाही की जाएगी, डिफाल्टर होने पर की दशा में अधिकारी स्वमं जिम्मेदार होगे ।
 इसके उपरांत जिलाधिकारी ने मासिक स्टाफ बैठक सीएम डैशबोर्ड दर्पण पर राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक में लंबित प्रकरण एवं विवादित प्रकरण, दाखिल खारिज, विवादित वादो का निस्तारण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं अन्य संबंधित राजस्व अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व कार्यों में सभी अधिकारियों द्वारा सरकार की मंशा के अनुरूप चलाए जा रहे प्रत्येक कार्यक्रम में तत्परता दिखाते हुए कार्यों का संपादन किया जाना सुनिश्चित करें, ताकि सरकार की राजस्व योजनाओं का लाभ जनसामान्य को आसानी के साथ प्राप्त हो सके। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि समस्त अधिकारी राजस्व वसूली का कार्य सर्वाेच्च प्राथमिकता के आधार पर करते हुए डिमांड के अनुसार वसूली सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि धारा 24, धारा 116, धारा 80, धारा 34, धारा 33, धारा 67, के लंबित मामलों का समयान्तराल  निस्तारण किया जाए। धारा 34 की सुनवाई और निष्पादन में तहसीलदार और नायब तहसीलदार गंभीरता से कार्य करें और उपजिलाधिकारी इसकी नियमित समीक्षा भी करें। उन्होने रियल टाइम खतौनी, वरासत, नक्शा दुरूस्तीकरण, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना, आनलाइन खसरा, भूमी बन्धक, संग्रह शुल्क, ई- परवाना, अंश निर्धारण एवं अंश संशोधन की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिया । बैठक में  मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एंव पटल सहायक उपस्थित रहे।                          

वृक्षारोपण महाअभियान को लेकर हुई बैठक,ली जानकारी

गाजीपुर।आयुक्त वाराणसी मण्डल वाराणसी एस राजलिंगम की अध्यक्षता मे जनपद मे ‘‘एक पेड़ मॉ के नाम 2.0 वृक्षारोपण महा अभियान की तैयारियों को लेकर अधिकारियों संग बैठक तहसील सैदपुर सभागार मे अयोजित की गई।
बैठक के दौरान आयुक्त नें 09 जुलाई को होने वाले पौधरोपण के संबंध में समस्त तैयारियों यथा- विभिन्न विभागों द्वारा लक्ष्य के अनुरूप स्थलों का चिन्हांकन, गडढा खुदान, संबंधित विभाग द्वारा नर्सरी से पौध प्राप्त करने की स्थिति,जनप्रतिनिधियों द्वारा किए जाने वाले पौधरोपण के स्थलों का चिन्हांकन, वृक्षारोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत एकता वन, आक्सी वन शौर्य वन, एक्सपेस वे वृक्षारोपण, त्रिवेणी वन, पवित्र धारा वन , अटल वन, ग्राम वन, बाल वन, एकलव्य वन, गोपाल वन, रक्षाबन्धन वन, युवा वन, एक पेड़ गुरू के नाम, खाद्य वन, शक्ति वन एवं मित्र वन आदि स्थलों का चिन्हांकन आदि के संबंध जानकारी ली।विभिन्न विभागो द्वारा पौध उठान के सापेक्ष शत-प्रतिशत पौधरोपण करने के साथ हरितिमा अमृत ऐप के माध्यम से वृक्षारोपण की जिओ-टैगिंग का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि इसमे किसी स्तर की लापरवाही क्षम्य नही होगी। जो भी पौध उठान हुए है उसका निर्धारित स्थल पर रोपण किया जाए। उन्होने समस्त विभागों को निर्देशित करते हुए कहा  कि सभी विभाग अपने-अपने लक्ष्य के सापेक्ष वृक्षारोपण कराना सुनिश्चित कराए तथा संबंधित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को भी वृक्षारोपण कार्यक्रम में आमंत्रित करें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बेहतर बनाने हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने के साथ ही साथ रोपित पौधों को जीवित रखना भी हमारी जिम्मेदारी है, उसे सभी विभाग जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करें। बैठक के पश्चात आयुक्त ने तहसील परिसर मे महोबनी का पौधरोपण किया।
बैठक मे प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी ने बताया गया कि वर्ष 2025-26 हेतु मुख्यमंत्री के आह्वाहन पर प्रदेश मे 37 करोड़ पौध रोपण का लक्ष्य निर्धारित है जिसकी पूर्ति के लिए 09 जुलाई 2025 को वृहद वृक्षारोपण की तिथि निर्धारित किया गया है। उक्त तिथि को जनपद मे वन विभाग द्वारा 10 लाख 50 हजार  व अन्य विभाग द्वारा 33 लाख 14 हजार एक सौ कुल 43 लाख 64 हजार एक सौ पौधो का रोपण जनपद के 28 विभागो एवं जनसहभागिता से  किया जाएगा।
 उन्होने बताया कि जनपद मे 7931 चयनित स्थलो पर पॉच सबसे बडे लक्ष्य वाले विभाग जिसमे वन विभाग 1050000, ग्राम्य विकास 2130000, राजस्व विभाग कृषि विभाग 571300, उद्यान 221000, पर्यावरण 151000 के अतिरिक्त नगर विकास 23000, रेशम विभाग 23000, उच्च शिक्षा 19000, लोक निर्माण 11000, स्वास्थ्य विभाग 10000, उद्योग विभाग 17000,सहकारिता विभाग 7980 , पशुपालन विभाग 7000, रक्षा विभाग 4000, प्राविधिक शिक्षा 5000, उर्जा विभाग 5320, माध्यमिक शिक्षा 11000, बेसिक शिक्षा 21700, श्रम विभाग 3000, नमामि गंगे एव ग्रामीण जलापूर्ती 12000, गृह विभाग 7000 ओरियन्टल इन्स्ट्रक्चर प्रा0लि0 53800, लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके सापेक्ष पौधो का शत-प्रतिशत उठान किया जा चुका है। उन्होने बताया कि  वन विभाग द्वारा गंगा व उसकी सहायक नदियों के 10 किमी के अन्दर 661601 पौध रोपित किए जाएगे। जनपद मे 1-7 जुलाई के मध्य जन्म लिये बच्चो के माता-पिता को ‘‘ ग्रीन गोल्ड सर्टिफिकेट‘‘ के साथ एक पौध भी दिया जा रहा है।  इसके साथ ही सहजन भण्डारा कार्यक्रम मे  294 प्रधानमंत्री आवास योजना एवं 2605 मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों मे 2-2 सहजन के पौध का वितरण किया रहा है । जनपद के विभिन्न विकास खण्डो मे वर्षाकालीन वृक्षारोपण जन आन्दोलन 2025 के अन्तर्गत निर्धारित तिथियो को जनप्रतिनिधियों/विशिष्ट अतिथियों  की उपथिति मे वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन कर पौध रोपित किए जाएगे।
बताया गया कि पौधो के रोपण की सूचना वन विभाग द्वारा प्राप्ति/संकलन के संबंध मे प्रक्रिया निर्धारित किया गया है। जिसमे विभागो की ग्राम पंचायतवार/नगर निकायवार रोपित पौधो की स्थलवार संकलित सूचना खण्ड विकास अधिकारी द्वारा जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को प्रेषित करेगे, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संकलित सूचना मुख्य विकास अधिकारी को मुख्य विकास अधिकारी सूचना अपने हस्ताक्षर से प्रभागीय निदेशक को प्रभागीय निदेशक द्वारा वन विभाग के पी0एम0एस0 पर आन लाईन अपलोड कराया जाएगा। तत्पश्चात प्रभागीय निदेशक, मुख्य विकास अधिकारी के माध्यम से प्राप्त संकलित सूचना संरक्षित रखते हुए जिलाधिकारी को अवगत कराते रहेगे। बताया कि वृक्षारोपण महाअभियान हेतु विभिन्न विभागो के नोडल अधिकारी नामित किए गए है तथा इसके लिए जनपद स्तर पर कन्ट्रोल रूम भी बनाए गए है।

बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी, मुख्य चिकित्साधिकारी सुनील पाण्डेय एवं समस्त संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नकुल दुबे ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की दिलाई शपथ

गाजीपुर : कांग्रेस के संयुक्त शपथ ग्रहण समारोह में गरजे नकुल दुबे- “2027 में उत्तर प्रदेश से भाजपा का होगा सफाया”

गाजीपुर।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक निजी मैरज हाल में रविवार को जिला एवं शहर कांग्रेस पार्टी का संयुक्त पदग्रहण समारोह वंदे मातरम गीत के साथ शुरू किया गया,और राष्ट्रीय गान के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नकुल दुबे ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव और गाजीपुर प्रभारी फसाहत हुसैन “बाबू जी” कोऑर्डिनेटर मनीष मोरोलिया और शैलेन्द्र कुमार “ध्रुव” भी उपस्थित रहे।

समारोह में नकुल दुबे ने परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हामिद और महावीर चक्र विजेता राम उग्रह पांडेय को याद करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, “उत्तर प्रदेश से भाजपा को 2027 में पूरी तरह से उखाड़ फेंकने की नींव आज गाजीपुर से रखी जा रही है। यह सरकार जनविरोधी, संविधान विरोधी और पूंजीपतियों की हितैषी है। जनता अब बदलाव चाहती है और कांग्रेस उसके लिए विकल्प बनेगी।”

प्रदेश कांग्रेस सचिव व गाजीपुर प्रभारी फसाहत हुसैन बाबू ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर यह कार्यक्रम आयोजित हुआ है। उन्होंने कहा कि “सुनील राम को जिलाध्यक्ष और संदीप विश्वकर्मा को शहर अध्यक्ष बनाए जाने के बाद कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। यह टीम जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करेगी और कांग्रेस की विचारधारा को अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करेगी।” इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर मनीष मुरेलिया और शैलेन्द्र कुमार ध्रुव ने कहा कि हम लोग कांग्रेस की नीतियों के तहत पूरी निष्ठा और लगन से संयुक्त रूप से कार्य करते हुए बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे हैं।आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जनविरोधी सरकार के खिलाफ व्यापक जनसमर्थन कांग्रेस पार्टी के पक्ष में जुटाने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुनील राम ने किया एवं आए हुए समस्त आगंतुकों का आभार प्रकट किया ।

संचालन शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने किया।

समारोह में कांग्रेस के ब्लॉक और ग्राम स्तर के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता व स्थानीय नेता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गईं। कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह, एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ मार्कंडेय सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बटुक नारायण मिश्र, पीसीसी सदस्य जनक कुशवाहा, लाल साहब यादव, अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह, विद्याधर पांडे, चंद्रिका सिंह, राजीव सिंह, राजेश गुप्ता, राशिद भाई, रईस अहमद, सदानंद गुप्ता, रतन तिवारी, राघवेंद्र, प्रमिला देवी, जनार्दन राय, कुसुम तिवारी, मुसाफिर बिन्द, सतीश उपाध्याय, हरिओम यादव, ओम प्रकाश यादव, अखिलेश यादव, शक्ति आनंद, डॉ गुड्डू कुमार,सुमन चौबे, अरविंद मिश्रा, सैयद इब्रतुल्ला, लाल मोहम्मद, उषा चतुर्वेदी, महबूब निशा, माधव कृष्ण, आशुतोष गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार, साजिद खान, उमाशंकर सिंह, सीताराम राय, वीरेंद्र राय, अरुण श्रीवास्तव, नंदलाल स्वामी, गुलबास यादव, सतीश श्रीवास्तव, पप्पू निषाद, श्याम नारायण सिंह, राकेश यादव, जयप्रकाश यादव, विश्वनाथ जायसवाल, आलोक यादव, मोहन राम, दिव्यांशु पांडे, सैयद मुनीर जाफरी, राघवेंद्र चतुर्वेदी, आशुतोष कुमार सिंह, पारस उपाध्याय, प्रमिला भारती, अयूब, राजेश सिन्हा, जयप्रकाश पांडे, ए शौकत सिद्दीकी, रिंकू, जफर सिद्दीकी, मुस्ताक, ओमप्रकाश भारद्वाज, कृष्णानंद तिवारी, चंद्रशेखर, श्रीराम राजभर, मीरा चौबे, अबू आसिफ, संजय गुप्ता, सतीश सिंह यादव, मोहम्मद हनीफ, सुंदरलाल जायसवाल, धीरेंद्र पासवान ,मोहम्मद अंसार, शक्ति आनंद, श्याम सुंदर राजभर, अजीत यादव, अब्दुल रफी, कृष्ण देव तिवारी, राजेश सिंह, मोहम्मद इस्लाम, शिव अंसारी शिवा अंसारी आदि सैकड़ो लोगों ने शपथ लिया ।

विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की हुई समीक्षा बैठक

गाजीपुर।मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में सोमवार को विकास भवन कार्यालय में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने अभियान के सफल संचालन एवं विभिन्न विभागों के द्वारा की जा रही गतिविधियों की गहन समीक्षा की। जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार के द्वारा स्वास्थ्य समेत विभिन्न विभागों की उपलब्धियों के बारे में विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया। सहयोगी  संस्था डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ व पाथ के द्वारा किए गए मॉनीटरिंग फीडबैक पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद के शहरी, ग्रामीण क्षेत्र सहित नगर पंचायत  में फागिंग व लार्वीसाइड छिड़काव किए जाने पर जोर दिया।  इसके साथ ही समस्त अन्य विभागों को भी अल्प उपलब्धि वाले विकास खंडों में प्रत्येक दशा में शत-प्रतिशत उपलब्धि कराए जाने के लिए सुनिश्चित किया गया। सभी विभागों को आपसी समन्वय एवं ताल-मेल से कार्य करने तथा डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ व पाथ को सपोर्टिव मॉनीटरिंग किये जाने का निर्देश दिया गया।
बैठक में डा०जे०एन०सिंह एसीएमओ,यूनिसेफ के बलवंत सिंह, पाथ के अरूण कुमार, पंचायती राज, माध्यमिक और बेसिक शिक्षा, पशुपालन विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे।

सपा की हुई मासिक बैठक,की गई चर्चा

शिक्षा का अवसर समाप्त करना चाहती है भाजपा सरकार:गोपाल यादव

गाजीपुर।सोमवार को समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर आयोजित हुई।
इस बैठक में लगातार पीडीए जनपंचायत आयोजित करने के संबंध में, बूथों पर मतदाता सूची में बढ़े और कटे नामों के भौतिक सत्यापन करने के संबंध में तथा देश और प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था पर और सहकारी साधन समितियों पर डीएपी खाद उपलब्ध कराने पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। इसके साथ साथ कार्यकर्ताओं ने बिराईच और इनरवां में गरीबों के घर शासन द्वारा उजाड़े जाने पर आक्रोश व्यक्त किया।इस घटना की घोर निंदा करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह सरकार रोटी कपड़ा मकान देने के बजाय रोजी, रोटी,मकान और सम्मान छिनने वाली है।
इस बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार आने वाली पीढ़ी से शिक्षा का अधिकार छिनना चाहती हैं इसीलिए वह शिक्षा को महंगी और प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने की साज़िश रच रही है। उन्होंने प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने के तुगलकी फरमान को भाजपा सरकार से वापस लेने की मांग करते हुए कहा यह सरकार अनपढ़ समाज बनाना चाहती है,ताकि इनकी कारगुजारियों और नाकामियों पर सवाल न उठे‌। भाजपा राज में देश -प्रदेश सामाजिक अराजकता और बद इंतजामी का शिकार हो गया है। विकास का झूठा प्रचार चल रहा है। यह सरकार पूरी तरह से कागजी चल रही है। उसके विकास के दावे भी कागजी हैं। भाजपा सरकार को दुशासन प्रवृत्ति की बताते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में कुशासन है । भ्रष्टाचार चरम पर है, प्रदेश की स्वास्थ्य, शिक्षा सेवा बदहाल है। न अस्पताल में इलाज है न दवा । अन्याय और अत्याचार चरम पर है। अपराधी बेखौफ हैं। हत्या लूट की घटना लगातार बढ़ रही है। महिला अपराध में प्रदेश सरकार देश में अव्वल है। पुलिस हिरासत में हो रही मौत के मामले में भी वह अव्वल है। डबल इंजन की सरकार में केवल कमीशन और लूट दोगुनी हुई है। भाजपा सरकार की नीति और नीयत सही नहीं है । उन्होंने कहा कि साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण कराने और पूंजीपतियों का हित संरक्षित करना ही शुरू से लगातार रहा है भाजपा का मकसद । जनता के बुनियादी सवालों से इस सरकार का कुछ भी लेना देना नहीं है।
विधायक अंकित भारती ने कहा कि भाजपा सरकार नकारात्मक राजनीति कर रही है। इसका समाज की बुनियादी जरूरतों और गरीबों के दुख दर्द से कुछ भी लेना देना नहीं है। भाजपा सरकार की नाकामियों के चलते देश गंभीर संकट में हैं। प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि पूरा प्रदेश रक्त रंजित है। उत्तर प्रदेश में जनता के उत्पीड़न, हत्या, लूट, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और अराजकता की घटनाएं आम हो गई है। अपराधी बेलगाम है। न कहीं कोई कानून हैं न कोई व्यवस्था है। हर तरफ मनमानी का बोलबाला है। पुलिस,अधिकारी, कर्मचारी सभी निरंकुश हो गए है। इनकी निरंकुशता के चलते आम जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। चारों तरफ लूट का बोलबाला है। इस सबके बावजूद सरकार मौन है। वह केवल अपने साम्प्रदायिक एजेंडों को मूर्त रूप देने में व्यस्त हैं।
इस बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा,पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद,पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा,पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ नन्हकू यादव,अशोक कुमार बिन्द, आमिर अली,रविन्द्र प्रताप यादव,रामजी राय, अरूण कुमार श्रीवास्तव , सुभाष यादव,मुन्नीलाल राजभर,सूरज राम बागी,अमित ठाकुर, तौकीर खां,सुशील जायसवाल,शौर्या सिंह ,बिन्दु बाला बिंद, सदानंद यादव,अक्षय यादव ,तहसीन अहमद,जय हिन्द यादव, कमलेश यादव, डॉ समीर सिंह, दारा यादव,अदनान खां राजेन्द्र यादव,संजय कन्नौजिया,यशपाल यादव,सीमा यादव, आजाद राय,विभा पाल,जगत मोहन बिंद,बलिराम यादव,सुनील यादव,वृजदेव खरवार , जयराम यादव,आत्मा यादव,जगत मोहन बिंद,पप्पू यादव,विजय शंकर यादव, मनोज कुमार यादव,सूर्य मणि यादव,रिषु यादव, कैलाश यादव, जयराम यादव,राजेश यादव,छन्नू यादव,कमलेश यादव,बैजू यादव आदि मौजूद थे।
बैठक के अंत में एक दुर्घटना में मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिला महामंत्री जितेन्द्र पाल के एक साथ चार परिजनों की हुई मौत पर शोक व्यक्त किया गया।
इस बैठक का संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

पेंशनधारक फर्जी फोन कॉल से रहे सावधान

गाजीपुर।वरिष्ठ कोषाधिकारी मंगलेश सिंह पालीवाल ने बताया है कि कोषागार गाजीपुर से पेंशन आहरित कर रहें समस्त पेंशनभोगीयों को अलर्ट किया जाता है कि सभी पेंशनधारक फर्जी फोन कॉल्स से सावधान रहें। पेंशनधारकों के मोबाइल नम्बर पर यदि किसी प्रकार की ऐसी कॉल आती है, जिसमें पेंशनधारकों से वेतन अथवा पेंशन से संबंधित कोई जानकारी मांगी जा रही है तो उस कॉल को तत्काल काट दें, किसी प्रकार की जानकारी कॉल पर न देवें। ऐसे फोन कॉल पर किसी खाता नम्बर, पैन कार्ड नम्बर या आधार नम्बर से संबंधित कोई व्यक्तिगत सुचना न दें। मोबाइल फोन पर किसी भी माध्यम से आए फ्रॉड लिंक न खोलें और न ही उसे फॉरवर्ड करें। इस प्रकार के फा्रॅड कॉल्स या मैसेज के माध्यम से मांगी गयी वेतन या पेंशन से संबंधित कोई भी सूचना न देवें। कोषागार अपने स्तर पर से किसी भी प्रकार का कॉल या मैसेज नही करता है। आयकर अधिनियम 1961 की धारा-192 के अनुसार, महालेखाकार उ0प्र0 के आडिट दल द्वारा उठाई गयी आपत्ति के अनुपालन में कोषागार जनपद गाजीपुर से पेंशन आहरित कर रहें। समस्त पेंशनभोगी को सूचित किया गया है कि आयकर विभाग द्वारा निर्गत गाइड लाइन के दृष्टिगत ऐसे पेंशनभोगी जो प्रतिमाह रूपया 1,05,000 से अधिक पेंशन राशि भुगतान प्राप्त कर रहे है, वे नियमानुसार आनुपातिक रूप से पेंशन पर देय आयकर देयता की कटौती प्रतिमाह नियमित पेंशन से अवश्य रूप से कटौती कराना सुनिश्चित करें। कोषागार जनपद गाजीपुर से पेंशन आहरित कर रहें समस्त पेंशनभोगी जो आयकर की परिधि से अच्छादित होने की स्थिति में वित्तीय वर्ष 2025-26 की समाप्ति तक की आयकर देयता विवरण दिनांक 11.02.2026 से दिनांक 25.02.2026 के मध्य तक प्रत्येक दशा में कोषागार कार्यालय में अपने पैन कार्ड व बैंक पासबुक की छायाप्रति के साथ अवश्य जमा कर देवें। उक्त आयकर परिधि से अच्छादित पेंशनभोगियों का आयकर देयता विवरण न जमा करने की स्थिति में माह फरवरी- 2026 से पेंशन स्वतः बाधित हो जाएगी। कोषागार जनपद गाजीपुर से पेंशन आहरित कर रहें समस्त पेंशनभोगी जो आयकर की परिधि से अच्छादित है, वे अपना पेंशन विवरण वित्त विभाग के साइटhttp://koshvani.up.nic.in  में लागिन कर पेंशनर्स ट्रेजरी नाम गाजीपुर भरने के पश्चात इण्टर एकाउण्ट नम्बर में अपना पेंशन खाता संख्या भरकर वित्तीय वर्ष 2025-26 का पेंशन आहरण विवरण का प्रिंट आउट निकाल कर आयकर देयता विवरण भरने की  सुविधा है। नोट- प्रथम व पुनरीक्षित पेंशन भुगतान के मामलों में केवल राशिकरण एवं उपादान की राशि पुर्णतः आयकर मुक्त है।

जिला सड़क सुरक्षा समिति की डीएम ने की बैठक,रोका वेतन,दिए सख्त निर्देश

गाजीपुर।जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में रायफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में अनुपालन आख्या की समीक्षा की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने प्रभारी बी0एस0ए0/खण्ड शिक्षा अधिकारी उदय चन्द्र राय के अनुपस्थित होने एवं जिला विद्यालय निरीक्षक के बैठक में देर से पहुचने पर वेतन रोकने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, ए0आर0टी0ओ0 एवं ट्रैफिक इन्सपेक्टर को निर्देशित किया  कि विद्यालयों के प्रबंधकों के साथ बैठक कर सड़क सुरक्षा नियमावली के बारे में जानकारी दी जाए।
बैठक में निर्देश दिए गए कि समस्त अधिकारीगण बैठक में स्वयं प्रतिभाग करेंगे एवं अनुपालन आख्या के साथ कृत कार्यवाही का विस्तृत विवरण फोटोग्राफ्स सहित  क्रमिक माह एवं विगत वर्ष में उसी माह के तुलनात्मक विवरण के साथ संलग्न किया जाए। हिट एण्ड रन केस के संबंध में जागरूक किए जाने हेतु मीडिया में प्रचार-प्रसार करने हेतु पुलिस विभाग द्वारा इस संबंध में कार्यशाला आयोजित कराई जाए एवं प्रभावित व्यक्तियों को परिवहन विभाग में आवेदन हेतु जानकारी दी जाए। हिट एण्ड रन की सूचना जिलाधिकारी कार्यालय को भी दिए जाने के निर्देश दिए गए। हिट एण्ड रन के लम्बित प्रकरणों को तत्काल निस्तारित कराया जाए। जिलाधिकारी द्वारा विद्यालयोें की प्रार्थना सभा में सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूक किए जाने हेतु अधिकारियों द्वारा विद्यालयों में नियमित भ्रमण कर अभियान चलाए जाने हेतु निर्देश दिए गए। इस संबंध में निर्देश दिए गए कि जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, क्षेत्राधिकारी यातायात, व  सहायक सम्भागीय अधिकारी, (प्रवर्तन एवं प्रशासन) विद्यालय प्रबन्धकों के साथ एक सप्ताह के अन्दर बैठक कर विद्यालयों के समस्त वाहनों के परमिट व फिटनेस की समीक्षा कर यह प्रमाण प्राप्त करेंगे कि बिना फिटनेस एवं परमिट के नवीनीकरण के किसी भी वाहन से परिवहन नहीं किया जा रहा है। विद्यालय प्रबन्धन का यह दायित्व होगा कि यदि वाहनों को आउटसोर्सिंग से रखा गया है तो यह ऑपरेटर से परमिट व फिटनेस प्रमाण पत्र अवश्य लेंगे। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता अक्षम्य होगी एवं दुर्घटना होने पर विद्यालय प्रबंधन का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा। यह भी निर्देश दिए गए कि विद्यार्थी  जिसके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है वह दो पहिया वाहन से नहीं आएगे। दोपहिया वाहनों से आने वाले लाइसेंस धारक विद्यार्थी हेलमेट का प्रयोग अवश्य करेंगे इसमें किसी भी प्रकार का उल्लंघन करने पर संबंधित विद्यार्थी के अभिभावक को सूचित किया जाए,प्रतिदिन अनुश्रवण किया जाए। ई रिक्शा व अन्य छोटे वाहनों से आने वाले विद्यार्थी उस वाहन की निर्धारित क्षमता से अधिक न लाए जाए एवं उल्लंघन की दशा में अभिभावकों को सूचित किया जाए, विद्यार्थी को सुरक्षित विद्यालय तक आवागमन हेतु प्रेरित किया जाए। इसके अनुश्रवण के लिए प्रत्येक विद्यालय में एक इंटरनल ट्रैफिक रूल्स कमेटी के गठन किया जाए। कमेटी द्वारा प्रत्येक माहं की पहली तारीख को इसकी सूचना जिला अधिकारी कार्यालय को दी जाएगी। विद्यार्थियों को आवागमन हेतु किसी भी प्रकार की लापरवाही किए जाने पर अक्टूबर माह से जिला प्रशासन द्वारा दंडात्मक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल गोल्डेन ऑवर में चिकित्सा केन्द्र पर पहुचाने हेतु आम लोगो को जागरूक करने हेतु प्रचार-प्रसार किये जाने के निर्देेश दिए गए,प्रचार-प्रसार के लिए सार्वजनिक स्थलों एवं थाना व अस्पताल पर होर्डिग्सं लगाए जाने एवं अनुपालन आख्या के साथ स्थल की सूची एवं फोटोग्राफस प्रेषित किये जाए। एम्बुलेंस नोडल द्वारा अवगत कराया गया कि गोल्डेन ऑवर में घायल व्यक्ति को चिकित्सा केन्द्र पर पहुँचाने हेतु सूचना प्राप्त होते ही तत्काल पहुचाने के लिए 37-एम्बुलेस उपलब्ध है। एम्बुलेंस को तत्काल घटनास्थल पर पहुचने के लिए एम्बुलेस नोडल को निर्देश दिए गए।                  
एन0एच0ए0आई द्वारा हाईवे पर एम्बुलेन्स की संख्या बढाने व एम्बुलेन्स के टोल फ्री नम्बर की प्लेट लगाने एवं लगाए गए टोल फ्री नम्बर की संख्या से अवगत करायें जाने हेतु निर्देश दिए गए। हाईवे पर चिन्हित स्थानों पर ही पार्किंग की जायें अन्यत्र स्थलों पर पार्किंग किये जाने पर कार्यवाही की जाय इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा अत्यन्त रोष व्यक्त किया गया एवं निर्देश दिया कि टोल प्लाजाओं पर हो रही अवैध पार्किंग पर एन0एच0ए0आई0 के अधिकारियों द्वारा रोक न लगा पाने पर एन0एच0ए0आई0 के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। संबंधित थानाध्यक्ष इस प्रकार की अवैध पार्किंग को चेक कराएगें एवं अनुपालन न होने पर जिला प्रशासन को अवगत कराएगें। हाईवेे पर चलने वाले, दो पहिया वाहनो पर बिना हेडमेट चलने, सीट बेल्ट का प्रयोग न करने, वाहन चलाते समय मोबाईल का प्रयोग करने एवं नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालको पर कडी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश दिये गये। इस संबंध में जागरूक किए जाने हेतु प्रचार-प्रसार किये जाने के भी निर्देश दिए गए। जनपद में इस वर्ष के चिन्हित 17 ब्लैक स्पॉट पर जनपदीय समिति द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर स्थलवार सुधार कियें जाने हेतु तथ्यात्मक रिपोर्ट उपलब्ध करायी जाये एवं संबंधित कार्यदायी संस्थाओं द्वारा तत्काल सुधार कार्य करायें जानें हेतु निर्देश दिये गये। एन.एच.ए.आई. वाराणसी के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि उनके कार्य क्षेत्र के सभी ब्लैक स्पाट पर आवश्यकता अनुसार रोड मार्किग, साईनेज, आर.बी.एम. का कार्य पूर्ण कराया जा चुका है। जनपद के सभी थानाध्यक्ष अपने क्षेत्र में यदि उन्हे प्रतीत होता है कि किसी मार्ग पर सुरक्षा के मानकों की आवश्यकता है तो वह सूचना जिला प्रशासन को उपलब्ध कराएगें। वाराणसी-गाजीपुर राष्ट्रीय मार्ग संख्या-31 पर तलवल कट पर स्थानीय लोगों द्वारा बार-बार मीडियन को तोडकर अवैध कट बना दिया है स्थानीय लोगों द्वारा क्षति पहुॅचाये जाने पर कडी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गए उन्हे पुनः बन्द कराया जाए। अटवा मोड पर क्रासिंग का चौडीकरण कर किया जाए। राष्ट्रीय मार्गो पर पटरियों को सही कराया जाये एवं पॉट होल्स की तत्काल मरम्म्त करायी जाए। बैठक का संचालन लो0नि0वि0 के सहायक अभियन्ता, अनुराग यादव द्वारा किया गया। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर)  ज्ञानेन्द्र, लो0नि0वि0 के अधिशासी अभियन्ता, बी.एल. गौतम, जे.पी. यादव व सन्तोष कुमार, यातायात निरीक्षक मनीष त्रिपाठी सहित परिवहन, एन.एच.ए.आई., स्वास्थ विभाग, जल निगम के अधिकारी व बस/ट्रक यूनियन के पधाधिकारी उपस्थित रहें।