All posts by UP Fast News

भव्य रथ मे विराजमान भगवान जगन्नाथ की श्रद्धालुओ ने किया पूजन आरती

भव्य रथ मे विराजमान भगवान जगन्नाथ की श्रद्धालुओ ने किया पूजन आरती

गाजीपुर। आषाढ़ शुक्ल द्वितीया को निकाले जाने वाला भगवान जगन्नाथ यात्रा नगर के विभिन्न क्षेत्रो में मनाया जा रहा है। जिसे लेकर भगवान की भव्य झांकी सजाकर नगर में भ्रमण कराया गया। पुरानी परम्पराओ के साथ नियाजी मुहल्ला गंगा तट पर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर से भव्य झांकी व बाजे के साथ भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा, बलभद्र की आकर्षक प्रतिमा की झांकी सांयकाल निकाली गई, जो अतिप्राचीन हरिशंकर में रथ पर सवार होकर स्थानीय नागरिको के दर्शन पूजन के लिए लाया गया। जहा विधिवत आरती पूजन कर मोैसमी फलो का राजभोग लगाकर भगवान जगन्नाथ से वर्ष भर सकुशल रखने की कामना करते है। भगवान जगन्नाथ के स्वास्थ्य लाभ के लिए उन्हे परवल का जूस पिलाने व जामुन, आम, बतासा, चना, गुलगुला व पुडी, खीर का भोग लगा कर महिलाओ ने पुरानी परम्परा का निवर्हन आज भी श्रद्धालूगण करते है। बाबा पवहारी आश्रम में जगन्नाथ पूजन का बड़ा महत्व है जो पवहारी बाबा के हस्तनिर्मित मूर्ती की झांकी निकालकर शुरू किया गया जगन्नाथ यात्रा आज उनकी याद दिलाती है, पवहारी बाबा आश्रम से निकाली गई। झांकी कुर्था गांव मे घुमाते हुए आदर्श बाजार में लाया गया और वहा मेला रूप में तब्दील हुए जगन्नाथ यात्रा का हजारो श्रद्धालुओ ने फूल माला व आरती पूजन कर भव्य स्वागत किया। इसके साथ ही स्टीमरघाट स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर से निकलने वाली टाउनहाल, बैजनाथ चौक, लालदरवाजा व मिश्रबाजार तिराहे पर जांकर समाप्त हो गया। वही रामजानकी मठ गरूआमकसूदपुर से निकाली गई। भगवान जगन्नाथ यात्रा पूरे गांव घुमाकर आरती पूजन कर पुनः रामजानकी मठ जाकर समाप्त हो गई। इस यात्रा की जानकारी देते हुए हुए पुजारी अमित ने बताया कि बाबा जगन्नाथ की स्थापना का काल है इससे पहले माता कर्मा की भक्ति की कहानी बताया और उनके पूजा भोग मे खिचड़ी के महत्व का बातया। भगवान जगन्नाथ को आज भी खिचड़ी का भोग लगाया जात है पूरी मे इसका प्रसाद वितरण कर इस पर्व को धूमधाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर जिला प्रचारक प्रभात ने देर रात आरती पूजन किया। झांकी मे राजेश पाण्डेय, गोपाल जी पाण्डेय, अशोक चौधरी, अजय कुमार तिवारी, अरविन्द तिवारी, संगम हिन्दू, देवब्रत हिन्दू कृपाशंकर राय,चन्द्र कुमार आदि सम्मिलित हुए।

कांग्रेस ने किया धरना-प्रदर्शन,सौपा  पत्रक

गाजीपुर।उत्तर प्रदेश में सरकारी विद्यालयों को बंद करने की नीति के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को सरजू पांडे पार्क,कचहरी पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम ने किया। कार्यक्रम में कांग्रेस के जिला, शहर, ब्लॉक और फ्रंटल संगठनों के तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
धरने में वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर गरीबों और वंचित तबकों के शिक्षा के अधिकार को छीनने के साथ ही स्थानीय समस्याओं की अनदेखी का भी आरोप लगाया, तहसील से गांवों को जोड़ने वाली खस्ताहाल सड़कों को अविलंब सही कराने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि योगी सरकार की मंशा सरकारी शिक्षा व्यवस्था को खत्म कर पूंजीपतियों को बढ़ावा देने की है। साथ ही महंगाई, भ्रष्टाचार, महिला सुरक्षा, छोटे व्यापारियों, फेरी वालों और किसानों की अनदेखी को लेकर भी सरकार को घेरा।
धरना स्थल पर मौजूद कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि सरकारी स्कूल बंद कर भाजपा सरकार यह साबित कर रही है कि उसे गरीब बच्चों की शिक्षा से कोई सरोकार नहीं है, उन्होंने कहा कि आज नन्दगंज चीनी मिल, बहादुरगंज कताई मिल दशकों से बंद है, जल जीवन मिशन की योजनाओं के नाम पर लूट मची है सीवर के नाम पर पिछले कई सालों से जिला मुख्यालय की सड़कें खस्ताहाल हैं, बिजली और खाद की समस्याओं से जनता और किसान परेशान हैं, इन सभी समस्याओं को लेकर मैं 24 जून को मुख्यमंत्री से मिलना चाहता था लेकिन मुझे हाउस अरेस्ट किया गया, जिसका विरोध हमलोगों ने किया है। पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे एवंशहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा ये सरकार गरीब बच्चों की शिक्षा का अधिकार छीन रही है जो गलत है, सरकार महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा और स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर रही है। शिक्षा के बाद अब महिलाओं की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है, जिसे हम नहीं होने देंगे। पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय एवं पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ मारकंडेय सिंह ने कहा कि सरकारी स्कूलों की बंदी गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चों के भविष्य के साथ सीधा खिलवाड़ है। यह सिर्फ शिक्षा नहीं, सामाजिक न्याय पर भी हमला है, साथ स्थानीय स्तर पर भ्रष्टाचार चरम पर है जिसका विरोध भाजपा के लोग भी कर रहे हैं लेकिन भाजपा सरकार मौन है। एआईसीसी रविकांत राय ने भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि गांव-देहात की स्थिति पहले से खराब है। स्कूल बंद कर देना और भी बड़ी मुश्किल खड़ी करेगा। कांग्रेस गांव से लेकर विधानसभा तक इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएगी। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल, उत्तरप्रदेश को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी के प्रतिनिधि मजिस्ट्रेट को सौंपकर स्कूलों की बंदी रोकने, क्षेत्रीय समस्याओं के निराकरण और आमजन के मुद्दों को प्राथमिकता देने की मांग की। पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि मांगे नहीं मानी गईं, तो आंदोलन और व्यापक रूप लेगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता रविकांत राय, अजय सिंह, बटुक नारायण मिश्रा, जनक कुशवाहा, अजय कुमार श्रीवास्तव, चंद्रिका सिंह, राजीव सिंह, हामिद अली, राजेश गुप्ता, विद्याधर पांडे, छोटेलाल गौतम, हरिओम यादव, डॉ गुड्डू अरविंद कुमार मिश्रा, डॉ सुमेर कुशवाहा, आशुतोष गुप्ता, अखिलेश यादव, कमलेश्वर प्रसाद, उमाशंकर सिंह, फौजी ज्ञान प्रकाश सिंह, सतीश उपाध्याय, राम नगीना पांडे, रईस अहमद, शंभू कुशवाहा, ओमप्रकाश पांडे, विनोद सिंह, सीताराम राय, बीरेंद्र राय, महबूब निशा, राशिद अब्दुल्ला इस्लाम, मास्टर रिजवाना बेगम, मुकेश कुमार, आशुतोष कुमार सिन्हा, राजेश सिन्हा, ओमप्रकाश पासवान, ओम प्रकाश यादव, कृष्णदेव तिवारी, राजेश उपाध्याय, राघवेंद्र चतुर्वेदी, देवेंद्र सिंह, मुसाफिर बिंद, बलवंत कुमार, पप्पू निषाद, जयप्रकाश पांडे, सदानंद गुप्ता, शशि भूषण राय, सतीश सिंह यादव, मोहन चौहान, गयासुद्दीन, अवधेश भारती, किरण गौतम, अब्दुल हक, वसीम अंसारी, अमितांशु आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने किया जिला कारागार में महिला बैरक का निरीक्षण

गाजीपुर।उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी का शनिवार को दूसरे दिन जिला करागार का निरीक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।  
उपाध्यक्ष द्वारा जिला कारागार मे महिला बैरक का निरीक्षण किया गया। उन्होने बैरक मे जाकर निरुद्ध महिला बंदियों से प्रतिदिन के खान पान,दैनिक उपयोग की सामग्रियों से संबंधित जानकारी ली। किसी प्रकार कि समस्या के संबंध में पुछा।निरीक्षण के दौरान महिला बंदियों द्वारा कुछ शिकायते भी कि गई। जिसके समाधान का उपाध्यक्ष द्वारा निर्देश दिया गया। उन्होने महिला बंदियो के बच्चो मे टॉफी व बिस्किट का वितरण भी किया। इस दौरान उन्होने ने शौचालय एवं रसोईयो का भी निरीक्षण किया।प्रतिदिन साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया।
मौके पर  जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

शहर के विभिन्न मार्गो का किया स्थलीय निरीक्षण

गाजीपुर। मोहर्रम एवं श्रावण मास के दृष्टिगत शनिवार को उप जिलाधिकारी सदर मनोज पाठक ने क्षेत्राधिकारी सदर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका,अधिशासी अभियंता जल निगम (शहरी) एवं विद्युत विभाग के अधिकारीगण संग शहर के विभिन्न मार्गो का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को मोहर्रम के दौरान ताजियां ले जाने वाले मार्गाे की साफ-सफाई, ढक्कनदार नालियों के टूटी पटियो को सही कराने का निर्देश दिया। उन्हाने विद्युत विभाग को शहर के जर्जर व लटके हुए विद्युत तारो को तत्काल सही कराने, अधिशासी अभियंता जल निगम (शहरी) को शहर मे खोदे गए सड़को की मरम्मत कराने का निर्देश दिया। उन्होने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि इसमे किसी स्तर की लापरवाही क्षम्य नही होगी। तत्काल कार्यवाही की जाए।

डीएम-एसपी ने सुनी फरियादियों की फरियाद,अधिकारियों को दिए निर्देश

गाजीपुर।शनिवार को थाना दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा की उपस्थिति में थाना मरदह में उपस्थित फरियादियों की फरियाद सुनी साथ ही शिकायतो को जल्द से जल्द निस्तारण के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया। थाना दिवस पर थाना मरदह मे 15 फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतो को लिखित रूप में दिया। जिसमें मौके 05 का निस्तारण किया गया। अधिकारी द्वय द्वारा शिकायतो के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने आवदनो के निस्तारण हेतु गांव की शिकायत जो भी शिकायत आती है तो राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम वहां मौके पर जाकर निस्तारण करेंगे। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता क्षम्य नही होगी। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर, उपजिलाधिकारी कासिमाबाद संजय यादव, क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद, थाना प्रभारी मरदह अन्य पुलिस विभाग से संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

डीएम-एसपी ने किया महाहर धाम का निरीक्षण,दिए निर्देश

गाजीपुर।हिन्दुओं का पवित्र त्यौहार श्रावण मास प्रारंभ हो रहा है। श्रावण मास मे काफी संख्या मे श्रद्धालु/कावड़ यात्रियों की भीड़-भाड़ एवं मुख्य मंदिरो पर जाने हेतु जलाभिषेक के लिए आवागमन होता है। जिस हेतु कावरियों द्वारा जल भर कर महाहर धाम तक जाने हेतु शान्तिपूर्ण, सकुशल सम्पन्न कराने के उद्वेश्य से जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने आज जनपद के महाहर धाम का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने कहा कि कावरियों के जाने वाले रास्तो में लटके एवं जर्जर तारो को विद्युत विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया है कि मुख्य मार्ग एवं कावरियों के आने वाले विभिन्न रास्तो पर जर्जर लटके तारो को तत्काल ठीक करा लिया जाए। उन्होने संबंधित को निर्देशित किया कि मंदिर परिसर में बैरिकेटिंग, चेन्जिग रूम, लाईट, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था के साथ सड़कों को गुड्डा मुक्त करने का निर्देश दिया। कावर यात्रा के दौरान ध्वनि विस्तारण यंत्रो का तय समय सीमा के अन्तर्गत प्रयोग करने, शहर में भारी गाड़ियों का रूट डायवर्जन करने के संबंध पुलिस अधीक्षक ने अपने मातहतो के साथ चर्चा की। जिलाधिकारी ने भीड़ भाड स्थलो पर खोया पाया टेन्ट लगाया जाए एवं भीड़ भाड स्थलो पर महिलाओं पुलिस बल अवश्य लगाई जाए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर, उपजिलाधिकारी कासिमाबाद संजय यादव, उपजिलाधिकारी सदर मनोज पाठक, अन्य संबंधित अधिकारियो के साथ पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।

15 अपीलों की सुनवाई की गई

गाजीपुर।जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में नियंत्रक प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र गाजीपुर की बोर्ड बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। जिसमे आर बी ओ एक्ट की धारा 15 (2) के अधीन 15 अपीलों की सुनवाई की गई। बैठक में अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष, सरिता अग्रवाल, उपजिलाधिकारी सदर सहयुक्त नियोजक, वाराणसी,  प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग, जल निगम, उद्योग, रोडवेज के अधिकारी एवं अवर अभियंता विनियमित क्षेत्र गाजीपुर उपस्थित रहे।

डीएम ने किया ईवीएम गोदाम का निरीक्षण

गाजीपुर।अविनाश कुमार, जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जिला कार्यालय स्थित ईवीएम गोदाम का शुक्रवार को त्रैमासिक (आंतरिक) निरीक्षण किया गया। इस दौरान ईवीएम गोदाम को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में खोला गया। ईवीएम/वीवीपैट मशीनों के रख -रखाव एवं सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। इस अवसर पर विभिन्न अधिकारीगण एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें दिनेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०)/गाजीपुर, विपिन कुमार सिंह, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता गाजीपुर, देवी प्रसाद सिंह, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी गाजीपुर, रविकान्त राय, (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) राजेश कुमार यादव (समाजवादी पार्टी), राजन कुमार प्रजापति (भारतीय जनता पार्टी),  सुभाष राम सिपाही (बहुजन समाज पार्टी),  जावेद अहमद (आम आदमी पार्टी) तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल थे ।

राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र

राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने बेघर परिवारों एवं वीर अब्दुल हमीद सेतु पर स्ट्रीट लाइटों के लिए जिलाधिकारी को लिखा पत्र

ग़ाज़ीपुर।राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने बताया कि अंधऊ हवाई पट्टी एवं सेना के जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने मे कुछ ऐसे भी असहाय, निर्धन, भूमिहीन परिवार है, जो कालांतर मे बहुत दिनों से उस जमीन पर अपना जीवन व्यतीत कर रह रहे थे। आज विस्थापित होने के बाद उनके पास कही अन्य कोई भूमि न होने के कारण बेघर परिवार आसमान के नीचे रहने को मजबूर है।
ऐसे बेघर परिवार के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अवगत कराई कि इन्हें आवास या जमीन पट्टा दिलाना सुनिश्चित करे।
साथ ही जिलाधिकारी को पत्र लिखी कि शहीद वीर अब्दुल हमीद सेतु की ख़राब स्ट्रीट लाइटों को बदलवाने हेतु संबंधित विभाग को अति शीघ्र निर्देशित करे।

डीएम-एसपी ने की पीस कमेटी की बैठक,दिए निर्देश

गाजीपुर।जगरनाथ यात्रा,मोहर्रम व श्रावण माह में कावड़ यात्रा को शान्तिपूर्वक, सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा की उपस्थिति में पुलिस लाईन सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ एक आवश्यक बैठक सम्पन्न की। बैठक के दौरान जनपद वासियों से अपील किया कि जगरनाथ यात्रा, मोहर्रम, श्रावण यात्रा के साथ अन्य सभी पर्व व त्यौहार को उत्साह, एकता, आपसी भाईचारे एवं जनपद की गंगा जमुनी तहजीब व शान्ति के साथ मनाए। बैठक के दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, अधि0 अभियन्ता विद्युत जमानियॉ एवं जखनियॉ अनुपस्थित होने पर जिलाधिकारी ने वेतन रोकने का निर्देश दिया।
जगरनाथ यात्रा, मोहर्रम व श्रावण माह में कावड़ यात्रा के समुचित तैयारियों के क्रम में जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों एवं अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया कि कावड़ यात्रा/जुलूस से संबंधित सड़कों पर नियमानुसार आवश्यक प्रबन्ध सुनिश्चित किए जाए। जिलाधिकारी ने बताया कि पूरे कावड़ यात्रा के दौरान किसी भी कावरियें के चोटिल होने, घायल होने या तबीयत बिगड़ने के दृष्टिगत कावड़ मार्गाे पर निश्चित स्थानों पर एम्बुलेंस की उपलब्धता हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्राईवेट अस्पतालों द्वारा भी चिकित्सा कैम्प लगाये जाएगें। जहॉ पर कावरियों के दवा के साथ-साथ रिफ्रेसमेंट होने का समुचित प्रबन्ध रहेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि  मोहर्रम के जुलूस एवं ताजियॉ अपने निर्धारित मार्गो से निकलेगे कोई नयी परम्परा की शुरूआत नही की जाए। किसी भी जुलूस/ धार्मिक स्थल पर अस्त, शस्त्र एवं शक्ति का प्रदर्शन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा। समस्त गतिविधियों का फोटोग्राफी एवं विडियोंग्राफी ड्रोन के माध्यम से कराई जाएगी।  उन्होंने जनपद के सभी शिवालयों में साफ-सफाई, जल इत्यादि की व्यवस्था के क्रम में संबंधित ग्राम प्रधानों के साथ नगर पलिका एवं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को समुचित व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया।
जनपद में शान्ति बनाए रखने हेतु अपने गांव तथा मोहल्लों में आने वाले प्रत्येक बाहरी व्यक्ति के बारे में जानकारी रखें और संदिग्ध व्यक्ति मालूम होने पर तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को सूचना दें। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी त्यौहारों पर प्रशासन एवं पुलिस द्वारा शान्ति व्यवस्था पर पूरी नजर रहेगी।संवेदनशील स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात रहेगा तथा किसी तरह की अफवाह फैलाने एवं शान्ति भंग करने का प्रयास करने वाले लोगों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि त्योहारो पर व्यापक सफाई व्यवस्था रहेगी और पेयजल एवं विद्युत सप्लाई नियमित रूप से संचालित रहे। जुलूस/शोभायात्रा वाले रास्तो पर विद्युत के तार लटने न हो, लटके हुए तारो को सत्यापन करते हुए तत्काल ठीक कराई जाए। उन्होने कहा कि कावड़ यात्रा परम्परागत मार्गाे से निकाली जाएगीं तथा कोई नयी परम्परा नही की जाएगी साथ ही डीजे पर निर्धारित आवाज में केवल भक्ति गीत ही बजाए जाएगें।
 जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अभियन्ताओ को निर्देश दिया कि त्यौहारो के दौरान निर्वाध गति से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, फायर सर्विस को एलर्टमोड में रहने का निर्देश दिया है। पीस कमेटी की बैठक में जो भी शिकायते प्राप्त हुआ है उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी को निर्देशित किया कि समयान्तराल मौके पर जाकर शिकायतो का निस्तारण किया जाए। किसी भी व्यक्ति के निजी प्रार्पटी पर सहमति के बिना कोई भी कार्य नही किया जाए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने कहा कि जनपद में पर्व एवं त्यौहारों के साथ कावड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि लोगों से समन्वय बनाकर क्षेत्र की गतिविधियों की जानकारी भी रखें। सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की आपत्तिजनक, भ्रामक एवं निराधार खबरे न पोस्ट करे अन्यथा की स्थिति में संबंधित के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
 साथ ही उन्होने कहा कि कांवर यात्रा से गुजरने वाले मार्गाे पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया जाएगा ताकि कावड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और कांवर यात्रा सुरक्षित निकल जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा, दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, अपर पुलिस अधीक्षक शहरी/ग्रामीण सहित सभी उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, समस्त समस्त इ0ओ0 नगर पालिका/नगर पंचायत, समस्त थानाध्यक्ष, विभिन्न धर्मो के धर्मगुरू, स्वयं सेवी संगठनों के पदाधिकारी एवं जनपद के संभ्रान्त नागरिक सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।