All posts by UP Fast News

श्री भरत मनावन हुआ विदाई लीला का हुआ मंचन

श्री भरत मनावन हुआ विदाई लीला का हुआ मंचन

गाजीपुर ‌। अति प्राचीन श्री रामलीला कमेटी हरिशंकरी की ओर से लीला के आठवें दिन 24 सितंबर को सकलेनाबाद स्थित श्री राम चबूतरा पर लीला के क्रम में भरत मनावन व विदाई लीला हुआ। इसके पूर्व कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी, उप मंत्री लव कुमार त्रिवेदी, प्रबंधक मनोज कुमार तिवारी, उपप्रबंधक मयंक तिवारी कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल द्वारा प्रभु श्री राम लक्ष्मण सीता माला पहनाकर आरती पूजन किया गया। इसके बाद बंदे वाणी विनायक को आदर्श रामलीला मंडल के कलाकारों द्वारा सकलेनाबाद स्थित श्री राम चबूतरा पर लीला भरत मनावन व विदाई से संबंधित लीला किया गया।
जिस समय भरत शत्रुघ्न अपने ननिहाल कैकेय देश गए थे। इधर महाराज दशरथ अपने बड़े पुत्र श्री राम के बन में जाने के वियोग में अपने शरीर का त्याग कर देते हैं। महाराज दशरथ के शरीर त्याग करने का सूचना उनके कुल गुरु वशिष्ठ को मिलता है तो वह अपने आश्रम से राज दरबार में आते हैं जहां महाराज दशरथ का पार्थिव शरीर पड़ा हुआ था। उन्होंने महारा दशरथ के शरीर को एक कड़ाही में तेल भरवा कर उसमें रखवा दिया। इसके बाद उन्होंने महामंत्री सुमंत को बुलाकर भरत शत्रुघ्न को कैकेय देश से बुलवाते हैं महामंत्री सुमंत रथ पर सवार होकर के कैकेय देश के लिए प्रस्थान कर जाते हैं। उधर भरत बूरा सपना देखते हैं कि महाराज दशरथ बाल बिखरे हुएऔर तेल से लथपथ होकर दक्षिण दिशा की ओर जा रहे हैं। ऐसे स्वप्न को देखकर भरत घबरा हुए उठते जाते हैं उनके घबराहट को देखकर छोटे भाई शत्रुघ्न घबराने का कारण पूछते हैं। भाई शत्रुघ्न से भरत ने बताया कि भोर में स्वप्न देखा कि पिताजी बाल बिखेरे दक्षिण दिशा की ओर जा रहे हैं। इतना कहते हैं कि थोड़ी ही देर में अयोध्या से रथ द्वारा सुमंत जी ककेय देश पहुंच जाते हैं और पहुंच कर मंत्री सुमंत जी भरत से गुरु वशिष्ट के संदेश को सुनाते हुए अयोध्या के लिए वापस चलने का निवेदन करते हैं। सुमंत जी के संदेश सुनकर भरत शत्रुघ्न नानी नाना से आज्ञा लेकर अयोध्या के लिए प्रस्थान कर जाते हैं।
थोड़ी ही देर में भरत शत्रुघ्न का रथ कैकेय देश से अयोध्या पहुंच जाता है उधर दासी मंथरा आरती की थाली लिए महारानी कैकई के कक्ष के बाहर गेट पर खड़ी होकर भरत के आने की प्रतीक्षा कर रही थी कि इसी बीच भरत शत्रुघ्न का रथ अयोध्या में पहुंच जाता है और भरत शत्रुघ्न रथ से उतरते हैं तो अयोध्या वासी जब भरत शत्रुघ्न दोनों भाइयों को देखा तो सभी ने भरत की ओर से अपना ध्यान हटा लेते है। इस दृश्य को देखकर भरत सोच में पड़ जाते हैं वे सोचते हुए अपने माता महारानी कैकेई के कक्ष में प्रवेश करते है। अपनी माता से अयोध्या में सन्नाटा छाए रहने का और उनके पहनावे के बारे में पूछते हैं इतने में महारानी कैकई भरत से कहती है कि हे पुत्र तुम्हारे पिता महाराज दशरथ के पास हमारे दो वरदान थाती स्वरूप पड़ा था वह थाती स्वरूप को मैंने महाराज से मांग लिया कि पहले में अयोध्या का राज तुम्हारे लिए दूसरे वरदान में श्री राम को 14 वर्ष के लिए वनवास यही यह सुनते ही महाराज ने अपना प्राण त्याग दिया इतना सुनते ही भारत क्रोधित होकर अपनी माता
खरी-कोटी सनाते है और थोड़ी रुकने के बाद वह राज दरबार में राज दरबार में पहुंचते हैं। जहां उनके राजतिलक की तैयारी हो रही थी वहां पहुंचते ही उन्होंने पुरवासियों से कहा कि अयोध्या का राजा महाराज श्री राम ही होंगे आप लोग मेरे साथ भैया श्री राम को मनाने के लिए तैयार होकर चलें।
भरत जी के आदेश अनुसार सभी पुर वरासी श्री राम को मनाने के लिए चल देते हैं।
भरत शत्रुघ्न गुरु वशिष्ट के साथ अयोध्या से रथ पर सवार होकर अपनी तीनों खा माताओ तथा पुरवासियों के साथ श्री राम को मनाने के लि ए वन प्रदेश के लिए तैयार होकर भरत जी के पीछे-पीछे चल देते हैं रास्ते में श्रृंगवेरपुर के राजा निषाद राज गुह से भेंट हो जाती है निषाद राज ने सोचा कि भरत राम से युद्ध के लिए आ रहे हैं वह अपने दल के साथ तैनात हो जाते हैं जब भरत का रथ श्रृंगवेरपुर स्थित उसके राज्य में जाता है तो सामने भारत ने देखा कि निषाद राज के खड़े हैं। रथसहम गया निषाद राज ने दल के साथ आते भरत से पूछा आपके आने का कारण क्या है तो भरत ने बताया कि मैं अपने बड़े भाई श्री राम को मनाने जा रहा हूं श्री राम का नाम सुनते ही निषाद राज भारत के चरणों में झुक जाते हैं उनके झु कते ही भरत की निषाद राज को गले लगा लेते हैं। और निषाद राज के साथ भरतजी भारद्वाज मुनि के आश्रम जहां प्रभु श्री राम लक्ष्मण सीता निवास करते थे और उनके सामने वनवासियों द्वारा भजन कीर्तन कर रहे थे । भारद्वाज मुनि के आश्रम से पूर्व भारत की अपने रथ को रुकवा कर पैदल ही गुरु वशिष्ठ और माता के साथ चल देते हैं। पहुंचने के बाद भरत बड़े भाई श्री राम को देखा दोनों भाई व्याकुल होकर के दौड़ पड़े और जाकर के प्रभु के चरणों में लेट कर दंडवत किया श्री राम ने भरत शत्रुघ्न को अपने चरणों से उठाकर गले से लगा लिया। एक समय मौका पाकर भारत ने गुरु केआज्ञा के अनुसार हिम्मत करके श्री राम से कहा कि भैया मैं आपके बदले 14 वर्ष के लिए वन में रहता हूं आप अयोध्या जाकर अयोध्या का राज्य संभालिए इतना सुनने के बाद श्री राम ने बहुत प्रकार से भारत को समझा बूझकर वापस लौट जाने की आज्ञा देते है श्री राम के बार-बार आजा देने पर अंत में भरत ने दोनों हाथ जोड़कर के कहा कि भैया अगर आप अयोध्या नहीं चलेंगे तो अपना चरण पादुका ही मुझे देने कृपा करें ताकि मैं राज सिंहांसन पर रख कर पूजा करूंगा। श्री राम ने भरत के भक्ति को देखते हुए अपने भाई भारत को अपना चरण पादुका खड़ाऊ देकर अपने प्रिय भाई भरत को देकर विदा किया।
भरत जी अपने बड़े भाई प्रभु श्री राम के खड़ांऊ को अपने माथे पर लगाकर बार-बार रास्ते भर अपने प्रभु को निहारत हुए अयोध्या की तरफ चल देते हैं। दोनों भाइयों के प्रेम को देखकर दर्शक भाव विभोर हो गए और जय श्री राम की घोष से पूरा मेला स्थल गूंजा उठा।
इस दृश्य को देखकर दर्शको द्वारा जयकर घोष से पूरा मेला स्थल गूंजा दिया। भरत शत्रुघ्न का रथ हरिशंकरी श्री राम सिहासन से उठकर मुरली कटरा, पावर हाउस रोड, परसपुरा,झुन्नु लाल चौराहा, आमघाट ददरी घाट चौक महुआ बाग होते हुए बाजे गाजे के साथ शक लेना बाद स्थित श्री राम सिंहासन पर पहुंचा।
श्रीभरत शत्रुघ्न गुरु वशिष्ठ के साथ-साथ कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी, उप मंत्री लव कुमार त्रिवेदी, उप प्रबंधक मयंक तिवारी ओम प्रकाश पाण्डेय आदि लोग रहे।

जमानिया में सेवा पर्व शिविर का हुआ आयोजन,26 विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ निस्तारण

खंड जमानिया में सेवा पर्व शिविर में 26 विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ निस्तारण

ग़ाज़ीपुर(जमानिया)। शासन स्तर से विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से विद्युत वितरण खण्ड चतुर्थ जमानिया में अधिशाषी अभियंता विजय कुमार के नेतृत्व में सेवा पर्व शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में कुल 56 विद्युत उपभोक्ता अपनी समस्याएँ लेकर पहुँचे। इनमें बिल संशोधन, पीएम सूर्य घर योजना, मीटर खराब समेत अन्य विद्युत संबंधी शिकायतें शामिल थीं। मौके पर ही 26 उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण कर दिया गया।

अधिशाषी अभियंता जमानिया विजय कुमार ने बताया कि इस शिविर का आयोजन कल भी किया जाएगा। उन्होंने विद्युत उपभोक्ताओं से अपील किया कि जमानिया क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ता अपनी समस्याओं का समाधान कराने हेतु शिविर में पहुँचें और तत्काल समस्या का समाधान करवा ले।

इस अवसर पर सब डिविजन जमानिया, रेवतीपुर व दिलदारनगर के सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा मीटर विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सीएमओ ने की अपील:घर व आसपास रखें साफ-सफाई,न होने दें जलजमाव

सीएमओ ने की अपील घर व आसपास रखें साफ-सफाई, न होने दें जलजमाव की स्थिति

गाजीपुर।जनपद में मच्छर जनित बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया आदि से बचाव के लिए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सक्रिय है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील पांडेय  के निर्देशन में अप्रैल माह से ही चलाए गए संचारी रोगों के नियंत्रण हेतु ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में विभाग की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। अब जिले में मच्छरों के लार्वा को खोजने के लिए डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर्स (डीबीसी) यानि घरेलू प्रजनन जांचकर्ता घर-घर भ्रमण कर रहे हैं। एक सप्ताह से अधिक जमा पानी को खाली करवा रहे हैं।
सीएमओ ने बताया कि निदेशक संचारी रोग उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार नगरीय क्षेत्र में वेक्टर जनित रोगो की रोकथाम और घर-घर लार्वा जांच के लिए 11 घरेलू प्रजनन जांचकर्ताओं को प्रशिक्षित कर जुलाई माह में तैनात किया गया है। यह सभी घरेलू प्रजनन जांचकर्ता घर या बाहर जमा पानी के स्रोतों पर मच्छरों के लार्वा की जांच कर रहे हैं। लार्वा प्रजनन स्रोत पाए जाने पर उनका विनष्टीकरण का कार्य भी कर रहे हैं। कूलर, टायर, टंकी आदि जगहों पर एक सप्ताह से अधिक जमा पानी को खाली करा रहे हैं और साफ-सफाई के बारे में जानकारी दे रहे हैं। साथ ही प्रचार-प्रसार सामग्री की सहायता से समुदाय को संचारी रोगों से बचाव के लिए ‘क्या करें-क्या न करें’ और ‘हर रविवार मच्छर पर वार’ के प्रति जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि समस्त जांचकर्ता नगर के सभी वार्डों खासकर मलिन बस्तियों और उच्च जोखिम वाले इलाकों में भ्रमण कर मच्छरों के लार्वा की जांच कर रहे हैं। एक दिन में कम से कम 50 घरों का भ्रमण कर रहे हैं। बुधवार को उन्होंने नगर पालिका क्षेत्र में करीब 523 घरों का भ्रमण कर गहन निरीक्षण किया था। कुछ घरों में लार्वा के स्रोतों को खाली कराकर साफ कराया। लोगों को जागरूक किया कि कूलर, टंकी, टायर, फ्रिज की ट्रे आदि जगहों पर एक सप्ताह से अधिक पानी न जमा होने दें। साफ-सफाई का ध्यान रखें। इस कार्य में समुदाय का सहयोग मिल रहा है।      
सीएमओ डॉ सुनील पांडेय ने जनपदवासियों से अपील की है कि संचारी रोगों से बचाव के लिए आगामी त्योहारों के अवसर पर अपने घरों के आसपास साफ-सफाई रखें, झाड़ियां न उगने दें, जल जमाव की स्थिति पैदा नही होने दें, रुके हुए पानी में जला हुआ मोबिल ऑयल या लार्वा रोधी रसायन डालें, कूलर का पानी निकालकर सुखा दे, सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें, पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें, कोई भी बुखार का लक्षण दिखे तो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच एवं इलाज़ कराएं। बाहर के दूषित भोजन पानी का प्रयोग न करें। उन्होंने ‘हर रविवार मच्छर पर वार, खत्म करेंगे डेंगू, मलेरिया बुखार’ का संदेश दिया। उन्होने आगे बताया कि इस वर्ष डेंगू के केस विगत वर्षों की तुलना में  कम सूचित हुए हैं। जिले में इस वर्ष अभी तक 19 केस सत्यापित हुए हैं जबकि वर्ष 2023 में इस तारीख तक 89 और 2024 में 16 मरीज सत्यापित हुए थे।गाजीपुर नगर पालिका में जहाँ विगत वर्षों मे काफी केस सूचित होते थे इस वर्ष अभी तक कोई भी मरीज सूचित नही हुआ है। जिले के सूचित मरीजों में से भी अधिकांश मरीज गैर जनपदों और प्रान्तों से ग्रसित होकर आए है।  ये सभी मरीजों उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में मात्र दो सम्भावित मरीज ही मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती है। जनपद के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों,प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा मेडिकल कॉलेज  अस्पताल में जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध है। सीएमओ ने जनपद वासियों से अपील की है कि बुखार आने पर तत्काल अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल में जांच तथा उपचार कराए स्वयं अपना उपचार बिल्कुल न करे।

मंत्री ने अधिकारियों संग बैठक कर सरकार की योजनाओं की समीक्षा

गाजीपुर।विजय लक्ष्मी गौतम राज्य मंत्री ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग उ0प्र0 सरकार ने लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में अधिकारियों संग बैठक कर सरकार की विभिन्न परक योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में उन्होने समस्त खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि विकास खण्डो में जन चौपाल के माध्यम से समाज के निचले पैदान पर स्थिति सभी व्यक्तियों को सरकार की लाभपरक योजनाओं का लाभ दिया जाए। कोई भी पात्र सरकार की योजनाओं से वंचित न रहे। उन्होने निर्देश दिया कि योजनाओं का लाभ देने में किसी भी प्रकार का भेद भाव न किया जाए। उन्होनेे गॉव में बने अमृत सरोवरो पर फलदार वृक्ष लगवाने का निर्देश दिया ताकि आने वाले पिड़ियों को इनका लाभ मिले। गॉव में जल जीवन मिशन के तहत खोदी गयी सड़कों को सही कराने का निर्देश दिया। उन्होेने कहा कि स्वयं सहायता समूह को स्वालम्बि बनाए जाए। उन्होने अधिकारियों को अपील किया कि वे एक पेड़ मॉ के नाम अवश्य लगाए। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य करण्डा-2 शैलेष राम, मुख्य विकास अधिकरी संतोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द सरोज, डी0सी0 मनरेगा, समस्त खण्ड विकास अधिकारी संबंधित अधिकारीगंण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

समाज के अन्तिम व्यक्ति तक सरकार की प्रत्येक योजना का मिले लाभ:विजय लक्ष्मी गौतम

गाजीपुर।विजय लक्ष्मी गौतम राज्य मंत्री ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग उ0प्र0 सरकार गाजीपुर में करंडा ब्लाक के चोचकपुर हिन्दुस्तान मैरेज हाल में अनुसूचित जाति सम्मेलन कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। मैरेज हाल में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा राज्य मंत्री का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के संयोजक शैलेष राम भाजपा जिलाध्यक्ष अ०मोर्चा एवं जिलापंचायत सदस्य करंडा द्वारा मंत्री जी को बुके, अंगवस्त्र एवं संविधान निर्माता डा० भीमराव अम्बेडकर का प्रतिमा भेंटकर स्वागत किया गया। मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के अन्तिम व्यक्ति तक सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ मिल सके यही सोच की साथ सरकार कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास, पेंशन, शौचालय आदि महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ पात्र. व्यक्तियों को मिल रहा है। जिसके लिए सरकार निरंतर कार्य कर ही है।
शैलेष राम जिला पंचायत सदस्य करण्डा-2 द्वारा अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा संविधान निर्माता डा0 भीमराम अम्बेडकर के सम्मान में पंच तीर्थ स्थलीय का निर्माण कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भाजपा ओम प्रकाश राय तथा संचालन पुनवासी राम एवं मनोज राम द्वारा किया गया।

जीएसटी दरों में भारी कमी से आम जनता सहित व्यापारियों में हर्ष और उत्साह:विनोद अग्रवाल

गाजीपुर।विकसित भारत लक्ष्यों के प्रति समर्पित होकर कार्य कर रही केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 22 सितंबर से जीएसटी दरों में भारी कमी से आम जनता सहित व्यापारियों में हर्ष और उत्साह है। यह बात आज नगरपालिका सभागार मे एक प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भाजपा के वरिष्ठ नेता, कार्यक्रम संयोजक विनोद अग्रवाल ने कही। उन्होंने बताया कि जीवन रक्षक दावाओं से जीएसटी पूरी तरह से समाप्त कर प्रधानमंत्री व केंद्र की भाजपा सरकार ने जनहित में बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि नेक्स्ट जेन सुधारो के तहत 5% व 18 % की सरल दो दर संरचना लागू की गई है जबकि विलासिता और लग्जरी सामानों पर 40% की दर रखी गई है। इससे पारदर्शिता न्याय संगत व्यवस्था और कर पालन में आसानी की पुरानी मांगों को पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ जीवन रक्षक वह जरूरी वस्तुएं जैसे दूध पनीर शैंपू टूथपेस्ट ,साबुन, साइकिल और बच्चों के सामान आदि पर सिर्फ पांच प्रतिशत या शून्य कर लगेगा ।विगत 7- 8 वर्षों में करदाताओं की संख्या में भारी वृद्धि हुई है, जहां 2017 में 65 लाख थी वही 2025 में यह बढ़कर 151 करोड़ से अधिक हो गई है। उन्होंने कहा कि मजबूत खपत, निवेश और कर संग्रह के जरिए जीडीपी वृद्धि में अनुमानित 02-03 % का योगदान मिलेगा ।एनडीए सरकार ने समावेशी विकास और वित्तीय जिम्मेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोबारा साबित की है इससे किसानों को भी भारी फायदा होगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जीएसटी सुधारो के प्रति जागरूकता के लिए 22 सितंबर से जीएसटी बचत उत्सव शुरू किया गया है ।यह अभियान 15 अक्टूबर 2025 तक चलेगा जिसमें जीएसटी में होने वाले लाभों को जन जन तक पहुंचाया जाएगा। पहले चरण 22 से 29 सितंबर तक यह अभियान चलेगा।इस अवसर पर सह संयोजक अखिलेश सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, प्रीति गुप्ता, अजय कुशवाहा, हेमंत त्रिपाठी, रूपेश सिंह आदि मौजूद थे।

महिला कल्याण विभाग ने किया योजनाओं का प्रचार-प्रसार,लोगों को किया जागरूक

गाजीपुर।जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देश एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के मार्गदर्शन में विशेष जागरूकता अभियान के तहत नवापुरा दुर्गा मंदिर एवं ददरी घाट एवं मिश्रबाजार में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया। इसमें लोगों को जागरूक किया गया कि प्रदेश सरकार महिलाओं एवं बालिकाओं  की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु शारदीय नवरात्रि के पर्व पर दिनांक 22.09.2025 से 90 दिवसीय “मिशन शक्ति” के विशेष अभियान के पांचवे चरण शुरू किए जाने के संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी कार्ययोजना के अनुसार निर्धारित तिथियों पर सुव्यवस्थित/सुचारू रूप से कार्यक्रम सम्पादित करने के निर्देश दिए गए हैं।
उक्त कार्यक्रम मैं आम जनमानस को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं के साथ ही सभी जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया जैसे प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना जननी सुरक्षा योजना मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ सामूहिक विवाह योजना निराश्रित महिला पेंशन योजना वृद्धा पेंशन योजना के साथ ही केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। जैसे हब फार एंपावरमेंट आफ वूमेन ,वन स्टॉप सेंटर ,चाइल्ड हेल्पलाइन  जिला बाल संरक्षण इकाई  के साथ ही समस्त हेल्पलाइंस नंबर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 महिला हेल्पलाइन नंबर 181 साइबर सुरक्षा 1930 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में जागरूक किया गया। उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों संबंधी जनपद स्तरीय संकेतकों यथा जनसंख्या अनुपात, जन्म/मृत्यु दर, लिंगानुपात, स्कूल ड्रॉप आउट, बाल विवाह, लैंगिक शोषण, संस्थागत प्रसव, साक्षरता दर तथा विभागीय योजनाओं को समाज के सामने रखते हुए उनके सुधार हेतु जागरूक करना है कार्यक्रम में पुलिस विभाग, हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन, एवं चाइल्ड लाइन के कार्मिक उपस्थित रहे।

शिक्षक सभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा सम्मेलन आयोजित

गाज़ीपुर।बुधवार को समाजवादी पार्टी के शिक्षक सभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मेलन समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय सचिव भरत यादव की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में सम्पन्न हुई।
इस सम्मेलन में एनपीएस यूपीएस समाप्त कर पुरानी पेंशन सेवा लागू करने ,अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में वित्तविहीन शिक्षकों की सेवा नियमावली बनाने एवं उनके पुर्ण कालिक शिक्षक बनने की अवधि तक सम्मान जनक मानदेय प्रदान करने,69हजार शिक्षकों के भर्ती में हुए आरक्षण घोटाले की जांच कराने विश्वविद्यालयों में अस्सिटेंट और एसोसिएट प्रोफेसर की नियुक्ति में आरक्षण के नियमों की अवहेलना आदि विषयों पर गंभीर चर्चा की गयी।
इस सम्मेलन कै मुख्य अतिथि समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. वीडी पांडेय ने वर्तमान भाजपा सरकार को शिक्षा और शिक्षक विरोधी बताते हुए कहा इस सरकार की नीतियां देश के भविष्य को अंधकार में ले जा रही है। प्राथमिक विद्यालयों के मर्जर और बंद किए जाने के प्रदेश सरकार के फैसले की चर्चा करते हुए कहा यह सरकार आने वाली पीढ़ी के भविष्य को अंधकार में ढकेल रही है। यह सरकार केवल देशवासियों का भावनात्मक शोषण कर रही है।इसे युवाओं के भविष्य की कोई चिंता नहीं है। बेरोजगारी के आलम में इस देश का नौजवान हताश और निराश हैं। इस देश का किसान, नौजवान सरकार की गलत नीतियों के चलते आत्महत्या करने को मजबूर हैं।
इस सम्मेलन के विशिष्ट अतिथि नेता प्रतिपक्ष लाल बहादुर यादव ने कहा आज मुल्क गंभीर परिस्थितियों के दौर से गुजर रहा है। सरकार को न किसानों की चिंता है न नौजवानों की । यह सरकार केवल पूंजीपतियों के हित संरक्षित करने में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा यह सरकार तानाशाही के रास्ते पर चल रही है। इसकी साम्प्रदायिक सोच के चलते देश की गंगा जमुनी तहजीब, साम्प्रदायिक और सामाजिक सद्भाव खतरे में है। इस मुल्क के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप, लोकतंत्र और संविधान तथा सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए इस सरकार को सत्ता से बेदखल करने की जरूरत है।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने सभी अतिथियों का अंगम् वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
इस सम्मेलन में मुख्य रूप से शिक्षक सभा के राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप यादव, सुदर्शन यादव, डॉ नन्हकू यादव, मार्कण्डेय यादव,राजेश यादव,हरिकेष यादव, सदानंद यादव, अशोक चौहान, कन्हैयालाल विश्वकर्मा, रमेश यादव,राजेश यादव , आजाद राय, गोविंद यादव, अनिल यादव आदि मौजूद थे।
इस सम्मेलन का संचालन शिक्षक सभा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश यादव ने किया।

उप्र.अपराध निरोधक समिति ने जिला कारागार में मेडिकल कैंप का आयोजन,किया दवा वितरण

उप्र. अपराध निरोधक समिति ने जिला कारागार में मेडिकल कैंप का किया आयोजन

135 मरीजों का परीक्षण कर दवा की कराई गई उपलब्धता

ग़ाज़ीपुर।उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संरक्षित एवं जेल मैनुअल के अंतर्गत कार्यरत संस्था उ प्र अपराध निरोधक समिति ने बुधवार को जिला कारागार गाज़ीपुर में मेडिकल कैंप का आयोजन कर त्वचा रोग से पीड़ित 135 मरीजों का परीक्षण कर दवा का वितरण किया। जिला कारागार में मौजूदा समय में कुल 663 बन्दी निरुद्ध है।
जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों में दाद खाज खुजली और दिनाय आदि से पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए जेल अधीक्षक जगदम्बा प्रसाद दुबे ने समिति के अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह से दोबारा चिकित्सा शिविर की मांग की थी। इस जरूरत को देखते हुए महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज गाजीपुर के प्राचार्य डॉ आनंद मिश्रा के सहयोग व समिति के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देशन में प्रयास कर मेडिकल कैंप का आयोजन किया। जिसमे मरीजों ने मुफ़्त परीक्षण, सलाह और दवा का लाभ प्राप्त किया।

इस मौक़े पर डॉक्टरों की टीम में डॉ प्राची शर्मा, डॉ संतोष कुमार यादव, फार्मासिस्ट रोहित प्रकाश , जेल के डॉ जितेंद्र कुमार , फार्मासिस्ट भुवनेश्वर कुमार ने पीड़ित मरीजों का परीक्षण किया।

समिति के जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि 1938 में स्थापित समिति जेल में निरुद्ध बंदियों के स्वास्थ्य एवं सुधार आदि के दिशा में लगातार कार्य कर रही है। जेल अधीक्षक जगदम्बा प्रसाद दुबे, जेलर शेषनाथ यादव, डिप्टी जेलर राजेश कुमार और रवींद्र सिंह, ने समिति के कार्यों की प्रशंसा की है।
इस मौके पर समिति के जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह, सुजीत कुमार सिंह , निशांत सिंह,इंद्र बहादुर सिंह मौजूद रहे।

राम केवट संवाद घरनैल द्वारा सुरसरि पार जाना

राम केवट संवाद घरनैल द्वारा सुरसरि पार जाना

गाजीपुर। प्राचीन श्री रामलीला कमेटी हरिशंकरी के तत्वावधान में लीला के सातवें दिन मंगलवार को शाम 7:00 बजे नगर के विशेश्वरगंज स्थित पहाड़ खां पोखरा पर लीला के क्रम में निषादराज मिलन, तमसा निवास, श्री राम केवट संवाद, घरनैल द्वारा सुरसरि पार जाने से संबंधित लीला का मंचन किया गया। इसके पूर्व कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष विनय कुमार सिंह मंत्री ओमप्रकाश तिवारी मंत्री लोक कुमार त्रिवेदी प्रबंधक मनोज कुमार तिवारी उप प्रबंधक मयंक तिवारी कोषाध्य रोहित अग्रवाल द्वारा प्रभु श्रीराम की आरती किया।
लीला के क्रम में बंदे बाणी विनायकौ आदर्श श्री रामलीला मंडल के कलाकारों द्वारा निषाद राज मिलन, तमसा निवास,श्री राम केवट संवाद, घरनैल द्वारा सुरसुरि पार जाने से संबंधित लीला का मंचन किया गया।
प्रभु श्री राम वनवास काल में सर्वप्रथम तमसा नदी पर विश्राम करने के बाद श्रृंगवेरपुर पहुंचते हैं वहां उनके मित्र निषाद राज से भेंट होती है दोनों मित्रों में आपस में समाचार का आदान-प्रदान होता है। अपने मित्र निषाद राज को देखकर प्रभु श्री राम प्रसन्न होते हैं। इसके बाद निषाद राज प्रभु श्री राम से अपने राज्य में चलने का निवेदन करते हैं प्रभु श्री राम अपने मित्र निषाद राज के निवेदन को अस्वीकार करते हुए कहते हैं कि मित्र जिस राज्य को छोड़कर पिता के आदेश पर बन के लिए चले हैं मैं कैसे आपके राज्य में जा सकता हूं। अगर हो सके तो इसी बट वृक्ष के नीचे हम लोगो को ठहरने का व्यवस्था करवाने की कृपा करें। मित्र राम के आदेशानुसार निषाद राज केवट वट वृक्ष के नीचे प्रभु श्री राम के ठहरने का व्यवस्था कर देते हैं। रात्रि विश्राम करने के बाद प्रभु श्री राम निषाद राज से कहते हैं कि मुझे सुरसरि पर जाना है नावकी व्यवस्था करवाने की कृपा करें। श्री राम के आदेश का पालन करते हुए निषाद राज ने नाव की व्यवस्था करवाते हैं। निषाद राज केवट को बुलाकर कहते हैं कि हे केवटये दोनों राजकुमार राम लक्ष्मण अयोध्या नरेश महाराज दशरथ के पुत्र हैं। इन्हे गंगा पार करके बन प्रदेश जाना है केवट अपना नाव लेकर गंगा के बीचो-बीच खड़ा कर देता है। प्रभु श्री राम गंगा के किनारे से केवट को आवाज देते हैं कि हे केवट आप अपने नाव को किनारे लगाओ हम लोगों को गंगा पार जाना हैं। केवट नाव को गंगा के किनारे खड़ा करके कहते हैं किश्री राम मैं आपका बिना चरण पखारुगा अभी नाव पर बिठाऊंगा क्योंकि आपके पांव में जादू भरा है। अन्यथा नाव पर नहीं बैठ सकता हूं मैंने सुना है कि महामुनि विश्वामित्र के यज्ञ की रक्षा के लिए उनके आश्रम जा रहे थे तो बीच में एक शिला देखकर महामुनि विश्वामित्र के आदेशानुसार अपने अपने चरण से उक्त शिला को स्पर्श कर दिया जिससे वह पत्थर से नारी बन गई। इसलिए हे प्रभु मैं आपको बिना चरण पखारे नाव पर नहीं बैठ सकता हूं अगर आपकी आज्ञा हो तो आप गंगाजल से आपका चरण पखार लूं। श्री राम ने केवट के भक्ति को देखते हुए आदेश देते हैं कि केवट राम रजायसु पावा। पानी कठौता भरि लै आवा। हे केवट तुम जल्दी कठौता में पानी भर करके लेआओ और मेरा पांव पखार लो। केवट ने प्रभु श्री राम की आज्ञा पाकर अति आनंद उमगी अनुरागा चरण सरोज पखारन लागा। केवट अपने घर से कठौता मंगवा कर गंगाजल लेकर बड़े आनंद के साथ प्रभु श्री राम का दोनों चरण पखारकर चरणामृत ग्रहण करके अपने पूर्वजों को तार देते हैं। और राम लक्ष्मण सीता को नाव पर चढ़ाकर धीरे-धीरे उस पर ले जाते हैं। और मां गंगा से कहते हैं कि हे मां गंगे। मेरे नैया में लक्ष्मण राम गंगा मैया धीरे बहो। इस प्रकार गंगा जी से प्रार्थना करते हुए प्रभु श्री राम को गंगा पार उतार देते हैं। प्रभु श्री राम गंगापार उतरकर केवट को नावउतराई में सोने की अंगूठी केवट देते हैं तो केवट प्रभु श्री राम के चरणों में लिपटकर कहता है कि हे प्रभु फिरति बार मोहिजो देवा सो प्रसाद मै सिर धरि लेवा। कहां कि प्रभु जब आप वन से लौटेंगे उस समय जो आप मुझे देंगे मैं उसको प्रसाद समझकर ग्रहण कर लूंगा। इसके अलावा उसने कहा कि प्रभु मैं छोटी सी नदी से आपको पर किया मैं जब आपके धाम में आऊंगा तो आप मुझे भवसागर से पार कर दीजिएगा। से उतराई नहीं लेता जब मैं छोटी सी नदी से आपको पर उतारा है मैं आपके धाम जब आऊंगा तो आप भवसागर से पार कर दीजिएगा। प्रभु श्री राम केवट के बात को सुनकर प्रसन्न हो जाते हैं और अविरल भक्ति का वरदान देकर केवट को विदा कर देते हैं। श्री राम लक्ष्मण सीता नाव से उतरकर रथ पर सवार हो भारद्वाज मुनि के आश्रम केलिए प्रस्थान करते हैं। इस लीला को देखकर दर्शक भाव विभोर होकर जय श्री राम हर हर महादेव के नारों से गूंज मान कर दिया‌।
इस अवसर पर कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी, उप यंत्री लवकुमार त्रिवेदी, प्रबंधक मनोज कुमार तिवारी, उपप्रबंधक मयंक तिवारी, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, आदि रहे।