All posts by UP Fast News

डीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए सख्त निर्देश

गाजीपुर।जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एंव मासिक स्टाफ बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सी0एम0 डैशबोर्ड दर्पण पर सम्पन्न हुआ। बैठक के दौरान कर-करेत्तर की समीक्षा में जिलाधिकारी ने परिवहन, वन विभाग, स्टाम्प, नगर पालिका, आडिट आपत्ति, चकबन्दी, व्यापार कर, विद्युत देय, आबकारी, अंश निर्धारण, मोटर देय, आईजीआरएस, के संबंध मे विस्तारपूर्वक समीक्षा की। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों का निर्देशित किया कि अपने-अपने लक्ष्य के सापेक्ष वसूली कराना सुनिश्चित करे, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी।
बैठक मे समीक्षा के दौरान आईजीआरएस की समीक्षा के दौरान समस्त उपलिाधिकारी एवं तहसीलदार को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी शिकायत का निस्तारण निश्चित समयान्तराल मे शिकायतकर्ता से वार्ता कर निस्तारण किया जाए, अन्यथा निस्तारण न होने के कारण तत्काल विभागीय कार्यवाही की जाएगी तथा डिफाल्टर होने पर की दशा में अधिकारी स्वमं जिम्मेदार होगे ।
इसके उपरांत जिलाधिकारी ने मासिक स्टाफ बैठक सी एम डैशबोर्ड दर्पण पर राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक में लंबित प्रकरण एवं विवादित प्रकरण, दाखिल खारिज, विवादित वादो का निस्तारण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं अन्य संबंधित राजस्व अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व कार्यों में सभी अधिकारियों द्वारा सरकार की मंशा के अनुरूप चलाए जा रहे प्रत्येक कार्यक्रम में तत्परता दिखाते हुए कार्यों का संपादन किया जाना सुनिश्चित करें, ताकि सरकार की राजस्व योजनाओं का लाभ जनसामान्य को आसानी के साथ प्राप्त हो सके। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि समस्त अधिकारी राजस्व वसूली का कार्य सर्वाेच्च प्राथमिकता के आधार पर करते हुए डिमांड के अनुसार वसूली सुनिश्चित करे। जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों को 05 वर्ष से ऊपर के मुकदमो को प्रतिदिन सुनने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धारा 24, धारा 116, धारा 80, धारा 34, धारा 33, धारा 67, के लंबित मामलों का समयान्तराल  निस्तारण किया जाए। धारा 34 की सुनवाई और निष्पादन में तहसीलदार और नायब तहसीलदार गंभीरता से कार्य करें और उपजिलाधिकारी इसकी नियमित समीक्षा भी करें। उन्होने सीमा स्तम्भ, कृषि भूमि पट्टा, आवास हेतु भूमि आवंटन, कुम्हारीकलां पट्टा आवंटन, अंश निर्धारण एवं अंश संशोधन की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिया । बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एंव पटल सहायक उपस्थित रहे।                          

477 शिकायत पत्र में 44 का निस्तारण

गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील जखनियां में अविनाश कुमार की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। जिसमे 168 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए मौके पर 18 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 477 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए, जिसमें मौके पर  44 शिकायत/प्रार्थना पत्रो  का निस्तारण किया गया।
इसी क्रम में तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता 32 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें 04 का मौके पर निस्तारण किया। तहसील सेवराई में मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी की अध्यक्षता में 20 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए, जिसमें से 04 का मौके पर निस्तारण किया गया। जमानियॉ तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 48 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 04 का निस्तारण किया गया। तहसील मुहमम्दाबाद में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार की अध्यक्षता में 37 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 05 निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 112 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 05 का निस्तारण किया गया एवं तहसील सदर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 60 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें  04 का मौके पर निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आम जनमानस की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जमीनी विवाद और आपसी विवाद एक ही विषय से संबंधित होते है इस लिए राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विवादों का निस्तारण सुनिश्चित करें। राजस्व निरीक्षकों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि प्रत्येक माह पैमाइस कर पत्थरगड्डी करना सुनिश्चित करें। तहसील के समस्त लेखपालों को निर्देशित किया गया कि शिकायतकर्ता की छोटी-छोटी समस्याएँ जिनका तत्काल निस्तारण किया जा सकता है, उसके लिए किसी व्यक्ति को परेशान न किया जाए। कहा गया कि जन शिकायतों का निस्तारण शासन की प्राथमिकता है अतः इसमें किसी भी तरह की लापरवाही या उदासीनता अक्षम्य होगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, परियोजना निदेशक राजेश यादव, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, उपजिलाधिकारी जखनियां, तहसीलदर जखनियां, क्षेत्राधिकारी जखनियां एवं समस्त सम्बन्धित अधिकारी एवं पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहे।

गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान

गाजीपुर।जिला गंगा समिति द्वारा सैदपुर के वराह मंदिर गंगा घाट पर वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। युवाओं ने मां गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने के लिए गंगा घाट के किनारे फैले गंदगी, फूल-माला, प्लास्टिक कचरा आदि को एकत्रित कर साफ-सफाई किया। जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि गंगा नदी जीवनदायिनी है,इसे स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखना सभी की नैतिक जिम्मेदारी है, स्वच्छता अभियान में सभी को बढ़-चढ़कर शामिल होने की आवश्यकता है। जन मानस के सहयोग से ही मां गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाया जा सकता है। स्वच्छता अभियान के उपरान्त सभी युवाओं ने मां गंगा की शपथ ली। जन-जन से अपील किया कि गंगा नदी में फूल माला, पूजा की सामग्री आदि प्रवाहित न करें। इस अवसर पर अधिवक्ता अभिजीत सिंह, रविकांत नागर, मनीष निषाद, बृजेश, प्रदुम्न, वकील आदि लोग उपस्थित रहे।

ऑपरेशन सिंदूर:विकास भवन में कर्मियों ने किया रक्तदान

ऑपरेशन सिंदूर के तहत विकास भवन में कर्मियों ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन:दुर्गेश श्रीवास्तव

ग़ाज़ीपुर।9 जून 2025 को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के तत्वाधान में ऑपरेशन सिंदूर के तहत विकास भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें डॉ के0 के0सिंह ब्लड बैंक प्रभारी द्वारा उद्घाटन किया गया।राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष द्वारा कहा गया कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत जो पहलगाम में सुरक्षाकर्मी व आमजन घायल हुए थे,उनके इलाज मे मूलभूत सुविधा के देखते हुए जनपद गाजीपुर के कर्मचारी द्वारा रक्तदान किया गया है।रक्तदान करना एक पुनीत कार्य है,जिसमें हर स्वास्थ कर्मी को रक्तदान करना चाहिए, जिससे जरूरतमंद लोगों को बेहतर इलाज मिल सके,जिसमें बेसिक शिक्षापरिषद,युवाकल्याण,पशुपालन विभाग,आई,सी,डीएस,स्वास्थ्य विभाग,माध्यमिक,सिंचाई विभाग,के कर्मचारियों द्वारा रक्तदान किया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक राजेश सिंह द्वारा रक्तदान करने वाले कर्मियों को अवगत कराया के रक्तदान करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है,स्वस्थ व्यक्ति को साल में एक बार ब्लड दान अवश्य करना चाहिए, उन्होंने राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव का प्रति आभार व्यक्त किया। रक्तदान जैसा पुनीत कार्य के लिए विकास भवन मे शिविर लगा करके पूरे प्रदेश में यह एक अलग ही संदेश दिया गया है। संगठन सिर्फ,अपने मांग के लिए ही नहीं लड़ता है आवश्यकता पड़ने पर राष्ट्रहित के लिए हर स्तर पर सरकार के साथ तैयार हैं।
रक्तदान में दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव,अभय सिंह,सतीश,केदार सोनकर,रवि कुमार पांडे,प्रदीप यादव,परवरिश सिंहा,श्रवण राम, चंद्रकांत यादव,अभिनव वर्मा,आंचल सिंह,चंद्रभान सिंह,हनुमान यादव, बृजेश यादव,नंदकिशोर सिंह, अखिलेश यादव, किशन,मनोज सिंह, मोहम्मद वकार खां,चंदन राम, आलोक राय, ओंकार नाथ पांडे, साकेत सिंह, राकेश पांडेय उपस्थित रहे।

संघ के विरोधी हो सकते है,संघ किसी का विरोधी नहीं

संघ किसी का विरोधी नहीं:रामलाल

गाजीपुर। जग नहीं सुनता कभी दुर्बल जनो का शांति प्रवचन , सिर झुकाता है उन्हें जो कर सके रिपु मान मर्दन। दुनिया ताकत की सुनती है और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारत को ताकतवर बना रहा है। हमारी सेना ने आतंकी कैम्प को नष्ट कर भारत की विश्व मे धाक जमाई है। उक्त विचार मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल ने व्यक्त किया। वे शुक्रवार को गाजीपुर के बोरसिया स्थित सत्यदेव डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, काशी प्रान्त के 15 दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए गुरु गोलवलकर को उद्धृत करते हुए आगे कहा कि भारत की सभी भाषा राष्ट्रीय भाषा है। भाषा, प्रान्त, जाति के झगड़े होते है यह शाखा से समाप्त होगी। संघ में छुआछुत, अगड़ा-पिछड़ा कुछ नहीं है। यहाँ सब एकसाथ भोजन करते और कराते है। यहाँ कोई किसी की जाति नहीं पूछता। नागपुर में कार्यकर्ता विकास वर्ग- द्वितीय (तृतीय वर्ष) लगता है। यहाँ देशभर के अलग अलग प्रान्तों से स्वयंसेवक एवं शिक्षक आते है। कई प्रशिक्षु ऐसे है जो घर से लड़ कर प्रशिक्षण लेने आते है।
संघ का उद्देश्य है सामूहिकता। स्वयंसेवक बिना स्वार्थ के सेवा करते है। कोरोनाकाल में जब समाज पर संकट आया तो पाँच लाख स्वयंसेवक सहायता में लगे। किसी ने कोई जाति धर्म पंथ नही पूछा। केरल में अपने चार स्वयंसेवकों की जान चली गई बाढ़ में सहायता करने के दौरान। आज स्वयंसेवक सेवा के 1.5 लाख सेवा कार्य कर रहा है। रामलाल जी ने कहा कि लोग संघ के विरोधी हो सकते है संघ किसी का विरोधी नहीं है। रामजन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा का उदाहरण देते हुए कहा कि प्राण प्रतिष्ठा में मंदिर ट्रस्ट से जुड़े लोगों ने सभी को आमंत्रित किया। कुछ लोग स्वार्थवस हिन्दू संगठनों को कम्युनल कहते है। हिन्दू में हिन्दू कहीं नही लड़ रहा है और न ही कोई हिन्दू से लड़ रहा। हम वसुधैव कुटुम्बकम की बात करते है। उन्होंने आगे कहा कि यह हिन्दू राष्ट्र है, बनाने की जरूरत नही। इसके मूल में ही हिन्दू विराजमान है। उन्हें संघ के पंच परिवर्तन कुटुंब प्रबोधन, समरसता, पर्यावरण, स्वदेशी और नागरिक कर्तव्य की भी बात की।
मुख्य वक्ता ने कहा संघ के संस्थापक डॉ हेडगेवार ने सोच विचार के संगठन शुरू किया तब हिन्दू समाज बिखरा था। राष्ट्रभक्ति बिना स्वतंत्रता संभव नहीं थी। डॉ हेडगेवार स्वतंत्रता से पहले और स्वतंत्रता के बाद कई बार जेल गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवानीनन्दन यति ने कहा प्रचारक रूपी संतो ने अपना जीवन भारत माँ को समर्पित किया है। महाराज जी ने कहा उठो जागो और राष्ट्र निर्माण में लगो इसलिए ही मेरा जन्म हुआ है। जीवन सार्थक तब तक नही होता जब तक ध्येय की पूर्ति न हो। उदाहरण देते हुए कहा कि गोमुख से निकलने वाली गंगा गंगासागर न पहुँच जाए तब तक सार्थक नही होता। उन्हें आगे कहा कि मेरा मन यह देख कर कह रहा है राम का राष्ट्र प्रेम वापस आने वाला है, भारत बदल रहा है।

अतिथियों के उध्बोधन पूर्व इस वर्ग में प्रशिक्षण ले चुके स्वयंसेवकों का दण्ड, नियुद्ध, पदविन्यास, सामूहिक समता, व्यायाम योग, आसन इत्यादि शारीरिक प्रधान कार्यक्रम हुए। पूर्ण गणवेश में घोष वादन कर रहे स्वयंसेवक आकर्षण का केन्द्र रहे। मंचस्थ अधिकारियों का परिचय नागेंद्र ने कराया। मंच पर पूज्यपाद भवानीनन्दन यति जी, रामलाल जी अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख, मालकियत सिंह बाजवा सर्वाधिकारी, अंगराज प्रान्त संघचालक एवं जयप्रकाश जिला संघचालक मंचासीन रहे। संघ शिक्षा वर्ग के वर्ग कार्यवाह दीपनारायण द्वारा वर्ग प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने बताया कि काशी प्रांत के 27 जिलों से 270 शिक्षार्थी आए। सभी ने अपना शुल्क, मार्ग व्यय एवं गणवेश स्वयं अपने खर्च से पूरा किया। आभार ज्ञापन अशोक राय द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संयोजन मुख्य शिक्षक दीपक एवं राजेश सह मुख्य शिक्षक द्वारा किया गया। मुरली पाल प्रान्त कार्यवाह इस वर्ग के वर्ग पालक रहे । रमेश प्रान्त प्रचारक, राकेश सह प्रान्त कार्यवाह, रामचंद्र प्रान्त प्रचारक प्रमुख, अजीत विभाग प्रचारक, सच्चिदानंद राय विभाग संघचालक आदि उपस्थित रहे।

डीएम ने की बैठक,रोका वेतन,मांगा स्पष्टीकरण

गाजीपुर।जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में उ0प्र0 शासन द्वारा निर्धारित शासन के महत्वपूर्ण योजनाओ, मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता विकास कार्यों की समीक्षा बैठक 50 लाख से अधिक लागत के निर्माण कार्यो मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभागवार विभागो में आवास विकास परिषद, निर्माण खण्ड वाराणसी, प्रथम, सी.एण्ड डी.एस, जल निगम जौनपुर, उ0प्र0 जल निगम शहरी/ग्रामीण गाजीपुर, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण अभियंत्र विभाग, सिचाई निर्माण खण्ड, वाराणसी, सी.एल.डी.एफ. यू.पी.सिडको, उ0प्र0 प्रोजेक्ट कारपोरेशन लि0 वाराणसी, उ0प्र0 पुलिस आवास निगम, उ0प्र0 राजकीय निर्माण नि.लि. आजमगढ़ इकाई, राजकीय निर्माण निगम लि0, वाराणसी इकाई-1, राजकीय निर्माण निगम लि0 वाराणसी-2/भदोही, उ0प्र0 राज्य निर्माण सहकारी संघ लि0 वाराणसी-2, उ0प्र0 जल निगम ग्रामीण, वाराणसी, देवकली पम्प कैनाल प्रखण्ड प्रथम, द्वितीय, लद्यु डाल नहर खण्ड गाजीपुर एवं सोन यांत्रिक खण्ड तथा अन्य कार्यदायी संस्थाओं के निर्माण कार्यो की विस्तृत समीक्षा की।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने एई0,डीआरडीए की बैठक में अनुपस्थिति पर वेतन रोकने का निर्देश दिया। जे0ई0 मु0बाद दीपक कुमार की बैठक में अनुपस्थिति होने पर स्पष्टीकरण मॉगा। उन्होने जनपद के नामित नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी परियोजनाओं की जॉच करने के उपरान्त उसकी जॉच आख्या संबंधित कार्यदायी संस्था एवं अर्थ एवं संख्या कार्यालय में अवश्य कराई जाए। सिचाई विभाग की समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नहरों की साफ सफाई ससमय कराई जाए, जिससे की किसानों को सिचाई में कोई भी समस्या उत्पन्न न हो।
जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं से निर्धारित अवधि मे कार्य पूर्ण न करने वाले कार्यदायी संस्थाओं को फटकार लगाते हुए कार्य मे तेजी लाने एंव पूर्ण हुए कार्याे को हैण्डओवर का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्य मे मानक के अनुरूप एवं गुणवत्तापुर्ण कार्य करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओ को निर्माण कार्य निश्चित समयाअवधि में पूर्ण न करने पर ठेकेदारो के कठोर कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही जिन विभागो मे धनावंटन अवमुक्त हो चुका है तथा कार्य मे लापरवाही बरती जाएगी तो संबंधित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होने जिनपर कार्यवाही तय है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, परियोजना निदेशक राजेश यादव, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, अर्थ एवं संख्याधिकारी, समस्त संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

कड़ी सुरक्षा के बीच पढ़ी गई बकरीद की नमाज

कड़ी सुरक्षा के बीच जिला के तकरीबन 550 जगहों के ईदगाह व मस्जिदों में पढ़ी गई बकरीद की नमाज

गाजीपुर। बकरीद के पर्व पर कड़ी सुरक्षा के बीच 550 ईदगाहों और मस्जिदों में सुबह ड्रोन कैमरों की निगरानी में नमाज अदा की गई, तो वहीं गाजीपुर शहर के विशेश्वरगंज ईदगाह पर खुद जिलाधिकारी अविनाश कुमार और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
यहां पर शनिवार की सुबह 10 बजे बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने बकरीद की नमाज अदा की। एसपी डॉ. ईरज राजा ने जानकारी दी कि जिले के सभी 550 स्थानों पर नमाज सकुशल और शांतिपूर्वक संपन्न हुई। उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों को पर्व की शुभकामनाएं दी और संयम तथा सौहार्द बनाए रखने के लिए धन्यवाद दिया।

एसपी ने यह भी साफ किया कि शासन की गाइडलाइन के मुताबिक ही कुर्बानी की जाएगी, और प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी पर पूरी तरह रोक रहेगी।

इसके अलावा, कुर्बानी के दौरान जानवरों के अवशेष या अपशिष्ट को डिस्ट्रॉय करने के लिए नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों को विशेष निर्देश दिए गए हैं ताकि सफाई व्यवस्था बेहतर बनी रहे और किसी भी तरह की अशांति न हो।

सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना नजर आया। हर संवेदनशील क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती की गई थी और ड्रोन से निगरानी रखी गई । ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी को तुरंत रोका जा सके।

प्रत्येक व्यक्ति को अपने मां के नाम लगाना होगा पेड़:डा.संगीता बलवंत

गाजीपुर। विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन जिला गंगा समिति एवं सामाजिक वानिकी वन प्रभाग द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित किया गया।  इस वर्ष पर्यावरण दिवस की थीम एंडिंग प्लास्टिक ग्लोबली रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ वीवकेव सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि डॉ प्रदीप पाठक आदि लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत प्रभागीय निदेशक विवेक यादव ने पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह एवं सिंदूर का पौधा देकर किया।कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत ने कहा कि पर्यावरण दिवस प्रत्येक वर्ष 5 जून को मनाया जाता है। प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने के लिए संकल्पित होने की जन-जन को आवश्यकता है, प्लास्टिक प्रदूषण पृथ्वी को घातक प्रभावो जलवायु परिवर्तन का संकट, प्रकृति, भूमि और जैव विविधता का नुकसान तथा प्रदूषण और कचरे का संकट जैसे प्रभाव को बढ़ावा देता है। प्लास्टिक के प्रयोग को रोकना होगा एवं प्रत्येक व्यक्ति को एक पेड़ अपने मां के नाम अवश्य लगाना होगा। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण पांच तत्वों से मिलकर बना है पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश हमें पर्यावरण के संरक्षण की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है। जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने भी पर्यावरण संरक्षण पर प्रकाश डाला एवं गंगा दशहरा के महत्व को विस्तार पूर्वक रखा। विश्व पर्यावरण दिवस के अंतर्गत अलग-अलग विकास खण्ड में निबंध, चित्रकला, वाद- विवाद प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विजेताओं को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र एवं सिंदूर का पौधा वितरित किया गया। कार्यक्रम के उपरान्त सभी अतिथियों ने एक पेड़ मां के नाम 2.0 के थीम के साथ आम एवं महोगनी के पौधो को कृषि विज्ञान केंद्र के प्रांगण में रोपित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर डॉ जीव सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी नम्रता सिंह, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी, वन विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन

भाजपा जिला कार्यालय पर मनाया गया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 53 वां जन्मदिन

जिलाध्यक्ष ने काटा केक और लगाया पेड़

गाजीपुर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार  को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय छावनी लाइन पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में केक काटकर तथा सिंदूर का वृक्ष लगाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 53 वां जन्मदिन हर्ष उल्लास से मनाया।
जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह तथा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी पारसनाथ राय के साथ भाजपा कांफ्रेंस हॉल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चित्र के समक्ष केक काट कर उनके सम्मान में नारे लगाकर मुख्यमंत्री को हर्ष उल्लास से जन्मदिन की बधाई दी। भगवान से उनके दीर्घायु स्वस्थ जीवन की कामना किया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि बहुत ही गर्व की बात है कि उत्तर प्रदेश जैसे राजनीतिक धरातल पर दृढ निश्चयी, लोककल्याणकारी अध्यात्मिक पुरुष पूज्य योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री है जिनके नेतृत्व मे पूरे प्रदेश मे विकास की तेज गति,सुदृढ कानून व्यवस्था के साथ समाज का प्रत्येक व्यक्ति समृद्ध है।
पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश मे अनेकों कल्याणकारी, परोपकारी योजनाएं पारदर्शिता से संचालित हो रही है।
इस अवसर पर जिला कार्यालय परिसर में सिंदूर का वृक्ष जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश राय वह पूर्व जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने लगाया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, जितेन्द्र नाथ पांडेय,दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, जिला मंत्री सुरेश बिन्द, विष्णु प्रताप सिंह, अशोक पांडेय, पंचदेव गौड, काशी चौहान, मन्नू राजभर, मुरली कुशवाहा, सुनील कुशवाहा आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

त्योहार को लेकर डीएम-एसपी ने की बैठक,बोलें-किसी भी नई परंपरा की न की जाए शुरूआत

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आगामी त्यौहार बकरीद और गंगा दशहरा को आपसी भाई-चारे एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने के दृष्टिगत केंद्रीय पीस कमेटी बैठक हुई आयोजित

त्यौहारों को परम्परागत तरीके से मनाए जनपदवासी, किसी भी नई परंपरा की न की जाए शुरूआत: डीएम

सोशल मीडिया पर न डालें भ्रामक फोटो व वीडियो,संबंधित के विरुद्ध होगी कड़ी कार्यवाही:एसपी

गाजीपुर। जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार की अध्यक्षता में और पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा की उपस्थिति में 05 जून को गंगा दशहरा और 07 जून को ईद-उल-अजहा (बकरीद) के दृष्टिगत सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा शांतिपूर्ण एवं परम्परागत तरीके से आपसी भाई-चारे के साथ त्योहार को मनाने हेतु केंद्रीय पीस कमेटी की बैठक पुलिस लाइन सभागार में आयोजित हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित धार्मिक प्रबुद्धजनों एवं अलग-अलग क्षेत्रों से आए हुए संभ्रान्त नागरिकों, ग्राम प्रधानों, सभासदों एवं शांति समिति के सदस्यों से सीधा संवाद कर आगामी त्यौहारों विशेष रूप से बकरीद के अवसर पर आपसी सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में शांति एवं सहयोग की अपील करते हुए कहा कि त्यौहार में किसी प्रकार की नई परंपरा की शुरूआत न की जाए। जिस प्रकार से और जिस जगह पर विगत वर्षाे में बकरीद के दौरान कुर्बानियां दी जाती रही हैं उसी को कायम रखना है। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी न दी जाए,कोई भी कुर्बानी खुले में न हो। जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त क्षेत्रीय प्रबुद्धजनों से अपील करते हुए कहा कि लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करें जिससे त्यौहार शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि कुर्बानी के उपरांत अपशिष्ट/अवशेष प्रदार्थाे को खुले में न डाला जाए। जिलाधिकारी ने आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद के सभी दुकानो पर सी0सी0टी0वी0कैमरा लगाना अति आवश्यक है। तत्काल प्रभाव के कार्य किया जाए। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि नमाज के मुख्य मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कराकर जर्जर विद्युत तारों को समय रहते दुरुस्त करना सुनिश्चित करें। त्यौहार के समय विद्युत आपूर्ति निर्वाध संचालित रहे। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में किसी प्रकार की लापरवाही संज्ञान में न आए एवं साफ सफाई की विशेष व्यवस्था रहे। उन्होंने समस्त अधिशासी अधिकार नगर पालिका/नगर पंचायत को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने इलाकों में साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराते हुए त्योहार के दिन सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी पहले से ही सुनिश्चित रखी जाए। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकरी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि त्योहार के दौरान विशेष सतर्कता व अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करते हुए त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें, इन कार्यों में किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने 05 जून को गंगा दशहरा को देखते हुए समस्त उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत को निर्देशित किया कि शहरी/ग्रामो के घाटो पर बैरिंकेटिग,चेंजिंग रूम,नॉव, खोताखोर, खोया पाया केन्द्र की व्यवस्था सुनिश्चित रखें।
पुलिस अधीक्षक डा.ईरज राजा ने बकरीद के त्यौहार को परंपरागत रूप से मनाए जाने के संबंध में पुलिस अधिकारियों/थानाध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा कि शांति-सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कुर्बानी देते वक्त उसका फोटो व वीडियों न बनाए और न ही उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करें। किसी भी समस्या की स्थिति में पुलिस प्रशासन सदैव तत्पर रहेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रो में यह सुनिश्चित करेंगे कि कुर्बानी पूर्व से निर्धारित परंपरागत स्थलों पर ही की जाए, किसी भी दशा में खुले में कोई कुर्बानी नहीं की जाए। उक्त त्यौहार पर कोई नई परंपरा कायम नहीं की जाए। पुलिस अधीक्षक ने समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष को निर्देश देते हुए कहा कि त्यौहार के दौरान अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहते हुए शांति व सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखें, जिससे किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न होने पाए। उन्होंने कहा कि धार्मिक सवेंदनशील मामलों में माहौल खराब करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन व पुलिस द्वारा कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सभी को गंगा दशहरा एवं बकरीद की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए त्योहार को शांतिपूर्ण एवं आपसी भाई-चारे के साथ एक दूसरे की भावनाओं का आदर करते हुए मनाए जाने की अपेक्षा व्यक्त किया। कहा कि किसी भी संभावित समस्या की दशा में तत्काल स्थानीय पुलिस चौकी, थाने अथवा संबंधित अधिकारी को तुरंत सूचित करें। जिसका अविलम्ब निराकरण कराया जाएगा।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार , अपर पुलिस अधीक्षक शहर ज्ञानेन्द्र , मुख्य चिकित्साधिकारी सुनील पाण्डेय, अपर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी,जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज ,जिला आबकारी अधिकारी ,अधिसाशी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत, सहित समस्त उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, क्षेत्रों से आए हुए ग्राम प्रधान, सभासद एवं संभ्रांत नागरिक आदि उपस्थित रहे।