गाजीपुर।भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस साप्ताहिक समारोह मे शुक्रवार को घर-घर संपर्क अभियान की अंतर्गत भाजपा के नगर उपाध्यक्ष अभिनव सिंह छोटू एवं पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा के वरिष्ठ नेता रासबिहारी राय साथ कपूरपुर वार्ड के मिश्र बाजार में व्यापक जन सम्पर्क किया। केन्द्र सरकार के 11 वर्ष तथा प्रदेश सरकार की आठ वर्षों की गौरवशाली उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराया।
अभिनव सिंह छोटू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश के प्रगति और लोगों के विकास सम्मान के लिए कटिबद्ध होकर काम कर रही है। पूर्व नगर अध्यक्ष रासबिहारी राय ने कहा कि सरकार आज समाज के कमजोर से कमजोर वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित होकर काम कर रही है। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष आनंद गुप्ता,लकी अग्रहरि, मनोज गुप्ता, अंकित, मोनू आदि लोग मौजूद रहे।
ग़ाज़ीपुर।उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के गाजीपुर डिपो में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राय मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।जिसमें गाजीपुर, वाराणसी,प्रयागराज,कानपुर,कन्नौज,सेवा एवं गाजीपुर से पूर्वांचल एक्सप्रेस होते हुए लखनऊ के लिए प्रातः 6बजे व सांय 7 बजे गाजीपुर से पूर्वांचल एक्सप्रेस होते हुए लखनऊ तक की सेवा का शुभारंभ जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय द्वारा हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया गया। ओम प्रकाश राय द्वारा अपने उद्बोधन में 8 साल की सरकार के योजनाओं के बारे में द्वारा विस्तृत प्रकाश डाला गया।उक्त कार्यक्रम में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव द्वारा अपने को उदबोधन में कहा की जब से योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश सरकार की कमान संभालें हैं,तबसे लगातार जनमानस व रोडवेज कर्मियों का मूलभूत सुविधा का ध्यान रखते हुए 41नई रोडवेज बस जनपद गाजीपुर के लिए दिया गया है,जिसके लिए जनपद के समस्त रोडवेज गर्मी में खुशी व्याप्त है,मुख्य अतिथि द्वारा रोडवेज के ड्राइवर व कंडक्टर कर्मियों को गर्मी से बचाव के लिए ORS का पैकेट वितरण किया गया।उक्त कार्यक्रम मे सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बी0के0पांडे,अवधेश मिश्रा,संजय राय,सीनियर फोरमैन चंद्रिका यादव,केदार कुशवाहा,मनोज मिश्रा, गीता सिंह,नरेंद्र कुमार सिंह, विनोद यादव,समद,संदीप शर्मा, सिराज खान सहित अन्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह द्वारा किया गया।कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय मलिकपूरा के सभाकक्ष में एकल व्याख्यानमाला कार्यक्रम के अंतर्गत भूगोल विभाग द्वारा एकल व्याख्यान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।प्राचार्य प्रो. दिवाकर सिंह के निर्देशन एवं संरक्षकत्व एवं भूगोल विभाग के प्रभारी डॉ अभिषेक कुमार के संयोजकत्व में एकल व्याख्यान माला की विषय वस्तु ‘भूगोल में बदलते प्रतिमान’ रही। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पी.जी. कॉलेज गाजीपुर के सहायक प्राध्यापक डॉ. नीतीश कुमार भारद्वाज ने भूगोल के अध्ययन के तरीकों में आए बदलाव तथा प्रादेशिक भूगोल से क्रमबद्ध भूगोल, मात्रात्मक क्रांति, व्यवहारवादी प्रतिमान, कल्याणकारी प्रतिमान के बारे में ज्ञानवर्धन जानकारी दी। उन्होंने नए तरीकों से भूगोल की व्याख्या करते हुए, सारगर्भित ढंग से छात्र-छात्राओं को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने भूगोल को नियतिवादी, संभववाद एवं नवनियतिवाद के माध्यम से बदलते कालक्रम में भूगोल के अध्ययन में आने वाले परिवर्तन को भी उदाहरण के साथ बताया। इससे पूर्व विषय की प्रारंभिक रूपरेखा भूगोल विभाग के प्राध्यापक डॉ. दिनेश कुमार सिंह द्वारा प्रस्तुत की गई। वहीं महाविद्यालय के प्रो. चंद्रभान सिंह व डॉ. चन्दन यादव द्वारा मुख्य वक्ता को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. दिवाकर सिंह, धन्यवाद ज्ञापन प्राध्यापिका डॉ. कुंजलता एवं संचालन कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सर्वेश पांडेय ने किया। कार्यक्रम में सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
स्कूलों में फीस वृद्धि और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कमेटी ने चढ़ाई आस्तीन, राज्यपाल को संबोधित पत्रक डीएम प्रतिनिधि को सौंपा
ओला वृष्टि से नुकसान किसान के फसल का मुआवजा दे सरकार
गाजीपुर। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से राज्यपाल को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा है। इस कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम ने अफसोस जताते हुए बताया कि इस पत्रक में स्कूलों द्वारा हर साल नए सत्र में मनमानी फीस वृद्धि पर रोक लगाने और स्कूलों से सेट दुकानों से कॉपी, किताब और यूनिफॉर्म खरीदने की बाध्यता को समाप्त करने और पेट्रोलियम पदार्थों के साथ रसोई गैस को सस्ता करने की मांग भी प्रमुख रूप से की गई है, जिसे सरकार हर बार कह कर नहीं कर पाती, उन्होंने कहा कि ओलावृष्टि और प्राकृतिक आपदा से किसानों के हुए नुकसान का तत्काल मुआवजा दिया जाए, इस पर तत्काल कार्यवाही जनहित में आवश्यक है। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि हर साल स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि पर सरकार तत्काल प्रभाव से रोक लगाए और रसोई गैस सस्ता करे, इसकी मांग राज्यपाल के माध्यम से की गई है। पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने कहा कि स्कूलों द्वारा सेट दुकानों से कॉपी किताब खरीद पर रोक लगाई जाए,इस बाध्यता को समाप्त करने की मांग की है। महंगाई और भ्रष्टाचार पर बीजेपी सरकार को फेल बताते हुए भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए भ्रष्टाचार और महंगाई पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की मांग की है। प्रवक्ता अजय श्रीवास्तव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतें कम होने के बावजूद देश में पेट्रोलियम पदार्थों और रसोई गैस की कीमतें बढ़ गई है जैसे तत्काल जनहित में कम किया जाना चाहिए। कांग्रेस के अन्य वक्ताओं ने सरकार से कहा है कि इस पर शीघ्र एक्शन लिया जाए अन्यथा कांग्रेस पार्टी बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से ज्ञान प्रकाश सिंह मुन्ना, सुमन चौबे, राजीव कुमार सिंह, राम नगीना पांडे, राजेश गुप्ता, सदानंद गुप्ता, संजय साहू, माधव कृष्ण, सुशील कुमार सिंह, कृष्णानंद तिवारी, विजय शंकर पांडे, राजेश उपाध्याय, आलोक यादव, ओम प्रकाश पांडे, आशुतोष सिन्हा, लखन श्रीवास्तव, अजय कुमार दुबे, ओम प्रकाश पासवान, पारस उपाध्याय, शंभू कुशवाहा, साजिद खान, राशिद भाई, अब्दुल्ला मास्टर, मास्टर, रईस अहमद, शक्ति, आनंद प्रमोद विश्वकर्मा, मीरा चौबे, दिव्यांशु पांडे, राहुल मौर्य, देवेंद्र सिंह, पांचू बिंद आदि लोग उपस्थित रहे।
गाजीपुर। शहर के ददरीघाट स्थित संकटमोच मंदिर में 12 अप्रैल शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव पर सायंकाल 7 से 9 बजे तक सुंदरकांड का पाठ कराया जाएगा। इसी दिन शाम को विशाल भण्डारा भी होगा। यह आयोजन संकट मोचन समिति ददरीघाट की तरफ से हर वर्ष हनुमान जन्मोत्सव पर कराया जाता आ रहा है। समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं से इस जन्मोत्सव पर बड़ी संख्या में भाग लेकर महावीर हनुमान जी का कृपा पात्र बनने का आह्वान किया है और उनके सुख-समृद्धि की कामना की है।
18 मई को सैदपुर मे होगा अति पिछड़ा वर्ग सम्मेलन:अनिल राजभर
सैदपुर (गाजीपुर)।।इस देश व प्रदेश मे सर्वाधिक दिनों तक शासन करने वाली कांग्रेस तथा समाजवादी पार्टी ने समाज के अत्यंत पिछड़े वर्ग के लोगों के हक और अधिकार का हनन, क्षरण किया है। समाज के सबसे कमजोर और असंगठित लोगों के अधिकारो को नुक्सान पहुंचाया है यह बात आज सैदपुर विधानसभा के ग्राम सभा धुर्वाजुन में अतिपिछड़ा सामाजिक बैठक को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कही। उन्होंने कहा कि यह बैठक 18 मई 2025 को टाउन नेशनल इंटर कॉलेज सैदपुर मे प्रस्तावित वाराणसी मंडल के चार जनपदों गाजीपुर, वाराणसी, जौनपुर और चंदौली जिले के अति पिछड़ा वर्ग सम्मेलन की तैयारी बैठक है ।उन्होंने कहा कि वतर्मान समय में पिछड़ों का सर्वांगीण विकास तथा सम्मान भाजपा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार पूरी निष्ठा से कर रही है । उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को नेतृत्व अगर किसी राजनैतिक दल या सरकार ने दिया है तो वह निसंदेह भारतीय जनता पार्टी ने दिया है। उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्ग के लिए यह आजादी के 76 वर्षों बाद स्वर्णिम काल चल रहा है। 76 वर्ष के आजाद हिंदुस्तान में वर्तमान समय की राजनीति में ऐसा समय, ऐसी राजनीति, ऐसा मौका कभी हम लोगों के पास ना आया था, न आएगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ,समाजवादी पार्टी ,बहुजन समाज पार्टी के तरफ से जो बात कही जा रही थी उसको सुनकर आश्चर्य हो रहा है। कांग्रेस संविधान की बात कर रही थी, समाजवादी पार्टी आरक्षण की बात कर रही थी, लेकिन जिन लोगों ने देश के अंदर बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर का सबसे ज्यादा अपमान किया देश के संविधान को तोड़ने करने का काम किया वह लोग संविधान की बात कर रहे हैं। बैठक मे उपस्थित लोगों के प्रति आभार धन्यवाद भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिल राजभर ने जताया ।
बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान बब्लू राजभर तथा संचालन भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर ने किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक शिवपूजन राम,मुन्ना निषाद,अभय प्रजापति,पूनम मौर्या,रामशीष चौहान, प्रेमसागर राजभर,अरविंद पटवा,सुभाष चौहान, इन्द्रदेव कुशवाहा,योगेन्द्र शर्मा, गुड्डू राजभर, प्रदीप राजभर,सुनिल यादव, उमाशंकर यादव, कमलेश कुशवाहा, शिवमंगल वियार, धर्मवीर राजभर,पंकज सिन्हा,गीरेन्द्र चौहान, विनोद प्रजापति, बैजनाथ चौधरी, डब्लू राजभर,भारत भीम चौहान आदि उपस्थित थे।
गाजीपुर सदर, मुहम्मदाबाद, जमानियां और जहूराबाद विधानसभा मे आयोजित हूआ कार्यक्रम
गाज़ीपुर। भाजपा स्थापना दिवस साप्ताहिक समारोह मे बुधवार को विधानसभा सक्रिय सदस्य सम्मलेन के दूसरे दिन गाजीपुर सदर, जहूराबाद, जमानियां और मुहम्मदाबाद विधानसभा का सम्मेलन तीन सत्रों मे सम्पन्न हुआ।
नन्दगंज (गाजीपुर) । राधिका पैलेस नन्दगंज मे आयोजित भाजपा सदर विधानसभा सक्रिय सदस्य सम्मलेन के उदघाटन सत्र को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नैतिक मूल्यों की रक्षा मे निहित संस्कारों के मजबूत आधार पर सेवा समर्पित कार्यकर्ताओं का निर्माण समय- समय पर प्रशिक्षण के माध्यम से करती रहती है।आज अगर देखा जाए तो संवैधानिक अधिकारों मे निहित समस्त मूल्यों के पालन मे अव्वल अगर किसी राजनैतिक दल का कार्यकर्ता है तो कोई भी कह सकता है वह भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि अनुशासन और जन सेवा के साथ नागरिक कर्तव्यो के पालन मे हमारी एक विशिष्ठ पहचान है।
द्वितीय सत्र को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि आजाद भारत मे देश के समक्ष जो सबसे मूल समस्या उभर कर सामने आई वह थी देश एकता और अखंडता को बनाए रखना। सत्ता के लालची लोग सत्ता लोभ मे राजनीतिक तुष्टिकरण के साथ देश को टुकड़े-टुकड़े करने को व्यग्र थे लेकिन राष्टवादी महामनिषियो ने जनसंघ तथा बाद में भाजपा का गठन कर देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए बलिदान होना पसन्द किया. लेकिन झूकना कत्तई नहीं हमारे महामनिषियो पं दीनदयाल उपाध्याय और डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की शहादत हमे राष्ट्र सेवा की हमे प्रेरणा प्रदान करती है। अंतिम व तीसरे सत्र को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद डा संगीता बलवंत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समाज सेवा और राष्ट्र सेवा की भावना से लगातार काम कर रही है।आज बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के सोच और सपनों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरा कर रहे हैं। उपस्थित लोगों के प्रति आभार धन्यवाद अच्छेलाल गुप्ता तथा संचालन विनीत शर्मा ने किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक शिवपूजन राम,नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, सरोज कुशवाहा,प्रवीण सिंह, रामनरेश कुशवाहा, विनोद अग्रवाल,काशी चौहान, प्रीति गुप्ता,राणा सिंह, बलवंत बिंद, अभिनव सिंह, साधना राय, आदि उपस्थित थे।
मुहम्मदाबाद। भाजपा विधानसभा सक्रिय सदस्य सम्मलेन देव पैलेस मुहम्मदाबाद मे जनजाति मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद खरवार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि जन संघ तथा बाद मे बनी भारतीय जनता पार्टी ने लोकतंत्र व देशहित में त्याग,तपस्या,बलिदान के चरित्र व्यवहार का सदैव पालन किया है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास मे सर्वाधिक ठोस निर्णय तथा देश को मजबूत करने में भाजपा की राजनीति मिल का पत्थर है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राजनीति के लिए कभी नैतिक मूल्यों से समझौता नहीं किया। पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने स्थापना काल से ही अपने कार्य व्यवहार से भारतीय राजनीति मे एक अलग पहचान बनाई है। देश के अंदर कठोर निर्णय लेकर राष्ट्र की मूल भावना को सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता के लिए नहीं बल्कि राष्ट सेवा व जन सेवा के लिए काम करती है। विगत 11 वर्षो मे केन्द्र सरकार ने देश की आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक,तथा भौगोलिक क्षेत्र में बड़े बदलाव के लिए काम किया है। लोगों के जीवन लक्ष्यों को पूर्ण करने में बराबर की भागीदारी निभाई है। इस अवसर पर सम्मेलन का संचालन शशांक शेखर राय ने किया । कार्यक्रम में पीयूष राय ,आनंद राय मुन्ना, अवधेश राय, रविंद्र राय ,धनेश्वर बिन्द, सतीश राय सहित सभी मंडल अध्यक्ष व सक्रिय सदस्य उपस्थित थे।
दिलदार नगर। नगर पंचायत हाल मे आयोजित भाजपा जमानियां विधानसभा सक्रिय सदस्य सम्मलेन के उद्घाटन सत्र को मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता प्रधान राष्ट्रवादी संगठन है जहां बूथ अध्यक्ष भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की योग्यता और क्षमता का धनी कार्यकर्ता होता है। अगर भाजपा का कार्यकर्ता देव तुल्य है तो निश्चित तौर पर उसके कार्यों, विचारों तथा व्यवहार के नीजी गुणों मे देवत्व का भाव निहित है। दूसरे सत्र को संबोधित करते हुए लोकसभा प्रत्याशी रहे पारसनाथ राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सर्वाधिक ऊर्जावान तथा विवेक विचार का धनी कार्यकर्ता होता हैं । उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन के माध्यम से हम सब यहॉ सेयह संकल्प लेकर जाएं कि पूरे मनोयोग से संगठन कार्य करते हुए जनता के बीच सरकार की योजनाओं तथा उपलब्धियो को रखें तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का अधिकाधिक लाभ पात्रों को प्राप्त हो इसके लिए अपना पूर्ण प्रयास करें। अंतिम सत्र को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विगत 11 वर्षो में देश की जहां तकदीर और तस्वीर बदलने का काम किया है।वही उत्तर प्रदेश मे मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने मात्र आठ वर्ष में बीमार प्रदेश को उन्नति के पथ पर अग्रसर करतें हुए प्रदेश को भ्रष्टाचार और अपराध मुक्त कर दिया है। कार्यक्रम का संचालन पंकज राय ने किया।इस अवसर पर इतवारी राजभर, विष्णु प्रताप सिंह, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, मुरली कुशवाहा, ब्रह्मदेव खरवार, संदीप बिन्द, तारकेश्वर वर्मा, राजीव चतुर्वेदी, अमित सिंह, रामप्रवेश कुशवाहा सहित आदि अन्य लोगों पर स्थित थे।
जहूराबाद विधानसभा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन संपन्न
कासिमाबाद (गाजीपुर)।भारतीय जनता पार्टी के जहूराबाद विधानसभा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन भाजपा कासिमाबाद द्वितीय मंडल के सुरवत स्थित कौशिक महाविद्यालय में संपन्न हुआ। सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, जीतेंद्र नाथ पाण्डेय और राजेश राजभर उपस्थित रहे। भानु प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। कार्यकर्ता दल के रीढ़ हैं। सक्रिय कार्यकर्ताओं के बल पर ही पार्टी ने यह मुकाम हासिल किया है। वरिष्ठ भाजपा नेता जीतेंद्र नाथ पाण्डेय ने दल के आंतरिक चुनाव और संगठन निर्माण पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा पूर्ण रूप से लोकतांत्रिक दल है। यहां सभी कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों पर प्रतिभाग करने का पर्याप्त अवसर है। राजेश राजभर ने भाजपा सरकार के विकास कार्यों पर चर्चा किया। इससे पूर्व वरिष्ठ नेताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किया। कार्यक्रम में अखिलेश राय, प्रवीण सिंह, रामनरेश कुशवाहा, धर्मेन्द्र नाथ राय, सानंद सिंह, राकेश तिवारी मंडल के सभी मंडल अध्यक्ष शुभांशु मिश्रा, प्रफुल्ल सिंह, विपिन बिहारी सिंह, मनोज राजभर, संतोष गुप्ता, मयंक राय, धनंजय चौबे, दीना ठाकुर सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता और सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे। सम्मेलन का संचालन जिला उपाध्यक्ष श्याम राज तिवारी ने किया। पूर्व विधायक कालीचरण राजभर ने आभार व्यक्त किया।
न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट MP/MLA न्यायालय गाजीपुर द्वारा राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत तथा दो अन्य को दोष मुक्त किया गया
ग़ाज़ीपुर।थाना नन्दगंज द्वारा दिनांक 19/02/2017 को विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान फर्जी प्रथम सूचना रिपोर्ट जो मुकदमा अपराध संख्या 252 सन 2017 के अंतर्गत धारा 171 एफ , 188 भा. द. स. में आरोप पत्र प्रेषित किया गया। अभियोजन पक्ष द्वारा 5 गवाहों को न्यायालय में परीक्षित किया गया। जिसमे अभियोजन अधिकारी व बचाव पक्ष के अधिवक्ता राजेश कुमार यादव द्वारा 04/04/2025 को उपरोक्त न्यायालय में बहस किया गया और उपरोक्त न्यायालय द्वारा आरोप को निराधार और ग़लत पाते हुए अभियुक्तगण डा. संगीता बलवंत, भानु जायसवाल व धीरज जायसवाल को दिनांक 09/04/2025 को उपरोक्त आरोपों से दोषमुक्त किया गया ।
गाजीपुर। विधायक जै किशन शाहू के द्वारा जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत विधान सभा सदर की ग्राम पंचायत खानकाह कलां में निर्मित पेयजल योजना के कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान योजनान्तर्गत नलकूप, पम्प हाउस, राइजिंग मेन, शिरोपरि जलाशय, पाइप लाइन, हाउस कनेक्शन, सोलर सिस्टम एवं बाउण्ड्रीवाल-गेट के समस्त कार्य पूर्ण पाए गए। योजनान्तर्गत 390 नग हाउस कनेक्शन में सोलर सिस्टम के माध्यम से आटोमेटेड मेथड के द्वारा नियमित पेयजल आपूर्ति ग्रामवासियों को उपलब्ध कराई जा रही है। ग्राम प्रधान हवलदार सिंह यादव द्वारा भी अवगत कराया गया कि खानकाह कलां पेयजल योजना में नियमित जलापूर्ति की जाती है। जिससे ग्रामवासियों में खुशी की लहर है। विधायक द्वारा ग्रामवासियों को शुद्ध पेयजल के लाभ के बारे में जानकारी दी गई।प्रेरित किया कि दैनिक जीवन में शुद्ध पेयजल का ही उपयोग करें, जिससे आप सभी के हेल्थ इंडेक्स में सुधार होगा। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत की एफ०टी०के० महिलाओं के द्वारा पेयजल गुणवत्ता की जांच की गई, जिसमें पेयजल की गुणवत्ता पीने योग्य पाई गई। निरीक्षण के दौरान जल निगम (ग्रामीण) के अधिशासी अभियन्ता, मो.कासिम हाशमी, सहायक अभियन्ता शशिपाल सिंह, कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर सन्तोष पांडेय एवं डी०सी०-डी०पी०एम०यू० राजाराम उपस्थित रहें।
ग़ाज़ीपुर।वेलफेयर क्लब कार्यसमिति की बैठक बुधवार को प्रधान कार्यालय पीरनगर पर की गई। बैठक में संस्था द्वारा आयोजित किए जाने वाले पुरस्कार वितरण समारोह एवं “28वे वेलफेयर उत्सव” की रूप-रेखा तय की गई। संस्था के संयुक्त सचिव सत्य प्रकाश तिवारी ने जानकारी दी कि सत्र 2024-2025 में क्लब द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय विभिन्न लिखित तथा रचनात्मक प्रतियोगिताओ जैसे मेहँदी प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान, गणित और तार्किक शक्ति प्रतियोगिता, निबंध, चित्रकला, वाद-विवाद तथा गायन और नृत्य की प्रतियोगिताओ में प्रथम, द्वितीय, तृतीय, सांत्वना तथा प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त प्रतिभागियों को 13 अप्रैल को रामदूत इंटरनैशनल स्कूल के सभागार में प्रमाण-पत्र व शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। क्लब द्वारा हर वर्ष दिया जाने वाला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान मनोज प्रजापति मार्टिन चिल्ड्रेन एकेडमी भांवरकोल तथा पर्यावरण संरक्षण सम्मान रेवतीपुर निवासी बृजराज राय को जबकि समाज सेवा सम्मान गोराबाजार निवासी शीर्ष दीप शर्मा को दिया जाएगा। क्लब उपाध्यक्ष सत्यदेव दुबे के अनुसार क्लब द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने हेतु सेंट जांस स्कूल, ओम साईं पब्लिक स्कूल कासिमाबाद, गौरीशंकर पब्लिक स्कूल, रेनबो माडर्न स्कूल नंदगंज, सन फ्लावर कान्वेंट स्कूल नंदगंज, सूरज इंटरनेशनल स्कूल कासिमाबाद, चन्दनी पब्लिक स्कूल सुरतापुर, मार्टर मेमोरियल स्कूल जंगीपुर, संत कबीर पब्लिक स्कूल, मार्टिन चिल्ड्रेन एकेडमी भांवरकोल, सनराइज पब्लिक स्कूल जंगीपुर, आर डी एकेडमी महादेवा, एडूरेन ग्लोबल स्कूल देवचंदपुर, दृष्टी एकेडमी लंका, शाह फैज पब्लिक स्कूल, एमजेआरपी स्कूल जगदीशपुरम, सनराइज एकेडमी पखनपुरा, के जी एन पब्लिक स्कूल तुलसीसागर, श्री राम स्कूल सिकंदरपुर, सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल बोरसिया, एवरग्रीन पब्लिक स्कूल मीरानपुर, राहुलसास्कृत्यायन उ मा विद्यालय गौसपुर तथा डालिम्स सनबीम स्कूल अंधउ को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर क्लब उपाध्यक्ष सत्यदेव दूबे, राहुल मिश्रा, संजय वर्मा, अजय यादव, रामकुमार विश्वकर्मा, नौशाद अहमद, रामनाथ कुशवाहा, उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष डा. शरद कुमार वर्मा ने की।