गाजीपुर।अविनाश कुमार, जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जिला कार्यालय स्थित ईवीएम गोदाम का शुक्रवार को त्रैमासिक (आंतरिक) निरीक्षण किया गया। इस दौरान ईवीएम गोदाम को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में खोला गया। ईवीएम/वीवीपैट मशीनों के रख -रखाव एवं सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। इस अवसर पर विभिन्न अधिकारीगण एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें दिनेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०)/गाजीपुर, विपिन कुमार सिंह, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता गाजीपुर, देवी प्रसाद सिंह, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी गाजीपुर, रविकान्त राय, (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) राजेश कुमार यादव (समाजवादी पार्टी), राजन कुमार प्रजापति (भारतीय जनता पार्टी), सुभाष राम सिपाही (बहुजन समाज पार्टी), जावेद अहमद (आम आदमी पार्टी) तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल थे ।
राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने बेघर परिवारों एवं वीर अब्दुल हमीद सेतु पर स्ट्रीट लाइटों के लिए जिलाधिकारी को लिखा पत्र
ग़ाज़ीपुर।राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने बताया कि अंधऊ हवाई पट्टी एवं सेना के जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने मे कुछ ऐसे भी असहाय, निर्धन, भूमिहीन परिवार है, जो कालांतर मे बहुत दिनों से उस जमीन पर अपना जीवन व्यतीत कर रह रहे थे। आज विस्थापित होने के बाद उनके पास कही अन्य कोई भूमि न होने के कारण बेघर परिवार आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। ऐसे बेघर परिवार के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अवगत कराई कि इन्हें आवास या जमीन पट्टा दिलाना सुनिश्चित करे। साथ ही जिलाधिकारी को पत्र लिखी कि शहीद वीर अब्दुल हमीद सेतु की ख़राब स्ट्रीट लाइटों को बदलवाने हेतु संबंधित विभाग को अति शीघ्र निर्देशित करे।
गाजीपुर।जगरनाथ यात्रा,मोहर्रम व श्रावण माह में कावड़ यात्रा को शान्तिपूर्वक, सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा की उपस्थिति में पुलिस लाईन सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ एक आवश्यक बैठक सम्पन्न की। बैठक के दौरान जनपद वासियों से अपील किया कि जगरनाथ यात्रा, मोहर्रम, श्रावण यात्रा के साथ अन्य सभी पर्व व त्यौहार को उत्साह, एकता, आपसी भाईचारे एवं जनपद की गंगा जमुनी तहजीब व शान्ति के साथ मनाए। बैठक के दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, अधि0 अभियन्ता विद्युत जमानियॉ एवं जखनियॉ अनुपस्थित होने पर जिलाधिकारी ने वेतन रोकने का निर्देश दिया। जगरनाथ यात्रा, मोहर्रम व श्रावण माह में कावड़ यात्रा के समुचित तैयारियों के क्रम में जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों एवं अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया कि कावड़ यात्रा/जुलूस से संबंधित सड़कों पर नियमानुसार आवश्यक प्रबन्ध सुनिश्चित किए जाए। जिलाधिकारी ने बताया कि पूरे कावड़ यात्रा के दौरान किसी भी कावरियें के चोटिल होने, घायल होने या तबीयत बिगड़ने के दृष्टिगत कावड़ मार्गाे पर निश्चित स्थानों पर एम्बुलेंस की उपलब्धता हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्राईवेट अस्पतालों द्वारा भी चिकित्सा कैम्प लगाये जाएगें। जहॉ पर कावरियों के दवा के साथ-साथ रिफ्रेसमेंट होने का समुचित प्रबन्ध रहेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि मोहर्रम के जुलूस एवं ताजियॉ अपने निर्धारित मार्गो से निकलेगे कोई नयी परम्परा की शुरूआत नही की जाए। किसी भी जुलूस/ धार्मिक स्थल पर अस्त, शस्त्र एवं शक्ति का प्रदर्शन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा। समस्त गतिविधियों का फोटोग्राफी एवं विडियोंग्राफी ड्रोन के माध्यम से कराई जाएगी। उन्होंने जनपद के सभी शिवालयों में साफ-सफाई, जल इत्यादि की व्यवस्था के क्रम में संबंधित ग्राम प्रधानों के साथ नगर पलिका एवं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को समुचित व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया। जनपद में शान्ति बनाए रखने हेतु अपने गांव तथा मोहल्लों में आने वाले प्रत्येक बाहरी व्यक्ति के बारे में जानकारी रखें और संदिग्ध व्यक्ति मालूम होने पर तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को सूचना दें। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी त्यौहारों पर प्रशासन एवं पुलिस द्वारा शान्ति व्यवस्था पर पूरी नजर रहेगी।संवेदनशील स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात रहेगा तथा किसी तरह की अफवाह फैलाने एवं शान्ति भंग करने का प्रयास करने वाले लोगों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि त्योहारो पर व्यापक सफाई व्यवस्था रहेगी और पेयजल एवं विद्युत सप्लाई नियमित रूप से संचालित रहे। जुलूस/शोभायात्रा वाले रास्तो पर विद्युत के तार लटने न हो, लटके हुए तारो को सत्यापन करते हुए तत्काल ठीक कराई जाए। उन्होने कहा कि कावड़ यात्रा परम्परागत मार्गाे से निकाली जाएगीं तथा कोई नयी परम्परा नही की जाएगी साथ ही डीजे पर निर्धारित आवाज में केवल भक्ति गीत ही बजाए जाएगें। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अभियन्ताओ को निर्देश दिया कि त्यौहारो के दौरान निर्वाध गति से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, फायर सर्विस को एलर्टमोड में रहने का निर्देश दिया है। पीस कमेटी की बैठक में जो भी शिकायते प्राप्त हुआ है उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी को निर्देशित किया कि समयान्तराल मौके पर जाकर शिकायतो का निस्तारण किया जाए। किसी भी व्यक्ति के निजी प्रार्पटी पर सहमति के बिना कोई भी कार्य नही किया जाए। बैठक में पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने कहा कि जनपद में पर्व एवं त्यौहारों के साथ कावड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि लोगों से समन्वय बनाकर क्षेत्र की गतिविधियों की जानकारी भी रखें। सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की आपत्तिजनक, भ्रामक एवं निराधार खबरे न पोस्ट करे अन्यथा की स्थिति में संबंधित के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी। साथ ही उन्होने कहा कि कांवर यात्रा से गुजरने वाले मार्गाे पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया जाएगा ताकि कावड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और कांवर यात्रा सुरक्षित निकल जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा, दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, अपर पुलिस अधीक्षक शहरी/ग्रामीण सहित सभी उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, समस्त समस्त इ0ओ0 नगर पालिका/नगर पंचायत, समस्त थानाध्यक्ष, विभिन्न धर्मो के धर्मगुरू, स्वयं सेवी संगठनों के पदाधिकारी एवं जनपद के संभ्रान्त नागरिक सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
गाजीपुर ।राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, भारत सरकार, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण लखनऊ के समन्वय से उत्तर प्रदेश राज्य के 44 जनपदों के 118 तहसीलो मे बाढ़ आपदा पर राज्य/जनपद स्तरीय मॉकड्रिल किया गया। इसी क्रम में गुरुवार को जनपद गाजीपुर के 04 बाढ़ प्रभावित तहसील सैदपुर, जमानिया, मुहम्दाबाद, सेवराई में बाढ़ पूर्व तैयारी के तहत मॉकड्रिल कार्यक्रम का आयोजन 9 बजे से आरंभ कर किया गया। मॉकड्रिल का उद्देश्य आईआरएस के तहत समस्त विभागों के अधिकारियों की जिम्मेदारी से अवगत कराया गया। बाढ के दौरान उत्पन्न परिस्थिति को दर्शाना, तहसीलवार बाढ़ कार्ययोजना का परीक्षण करना, बाढ पूर्व तैयारी, बाढ़ के दौरान जिम्मेदारी, बाढ के बाद राहत वितरण हेतु समीक्षा, डी0ई०ओ०सी० की कियाशील का परीक्षण, जनमानस की जागरूकता के लिए, उपकरणों की उपलब्धता एवं कियाशीलता का परीक्षण। निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज सुबह समय 8ः58 बजे शासन द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि अगले 3 घंटे में बाढ़ आने की जानकारी दिया गया। सुबह 8.59 मिनट पर डी0ई०ओ०सी० द्वारा इन्सीडेन्ट कमाण्डर/अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 को घटना की जानकारी दी गई। इन्सीडेन्ट कमाण्डर द्वारा रिसपास्बुल आफिसर/जिलाधिकारी को सूचना देते हुए अनुमति के बाद आई०आर०एस० की टीमों को त्वरितगति से क्रियाशील किया गया। सुबह 9 बजे जनपद में 13 लाख क्यूसेक पानी छोडे जाने की सूचना प्राप्त होते ही बाढ़ की सम्भवना का एलर्ट जारी करते हुए जलस्तर बढ़ने की सूचना तहसीलो को दिया गया। सुबह 9.30 बजे समस्त टीमें प्रभावित एरिया में एकत्रित होने के उपरान्त स्टेंजिग एरिया चिन्हित कर कार्यवाही प्रारम्भ किया गया। सुबह 9.30 बजे से सुबह 10.30 बजे तक पी०एस०सी० स्थानीय पुलिस, गोताखोर, आपदा विशेषज्ञ, आपदा मित्र, स्थानीय अनुभवी व्यक्तियों की सहायता से तत्काल ध्वनि विस्तारक यन्त्र से उस इलाके में रहने वाले लोगो को बाढ़ का पानी आने की जानकारी दी गई। माकड्रिल तैयारियो के अन्तर्गत बूढ़ेनाथ महादेवा मंदिर तहसील सैदपुर में गंगा नदी के किनारे अत्यधिक वर्षा/अतिविष्टि/बाढ़ के पानी के दबाव से मकान क्षतिग्रस्त हुआ, क्षतिग्रस्त मकान में से 08 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, निकाले गए सभी व्यक्तियों को बाढ़ शरणालय में रखा जाएगा, जहां पर सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध थीे। इसी क्रम में गौसपुर गायत्री घाट तहसील मुहम्मदाबाद में गंगा के जलस्तर से कटान प्रभावित क्षेत्रों में अचानक से कटान होने की सूचना प्राप्त होते ही कि गांव में पानी जा रहा है, गांव खाली कराया गया और बाढ़ शरणालय में गांव के लोगों को ठहराया गया, राहत पैकेट का भी वितरण किया गया। ताडीघाट तहसील जमानियां में बाढ़/अतिवृष्टि/चक्रवाती तूफान से रेल मार्ग पर पत्थर एवं पानी के दबाव से पटरी क्षतिग्रस्त हो गयी। क्षतिग्रस्त पटरी की सूचना एक ग्रामीण द्वारा डी0ई0ओ0सी0 को प्राप्त होने पर तत्काल रेलवे एवं राजस्व विभाग अन्य आवश्यक विभाग की टीम द्वारा मौके पर पहुचकर क्षतिग्रस्त पटरी को मरम्मत कर रेल व्यवस्था को सुचारू रूप से क्रियाशील करते हुए ट्रेन की व्यवस्था को चालू किया गया। साधोपुर उर्फ रामपुर तहसील सेवराई में नाव से 8-10 लोग जा रहे थे अचानक नाव में पानी भरने लगेगा नाव पलट गयी, लोग डूबने लगेे जिसमें से 5 से 6 लोग तैर कर बाहर निकल गए,दो व्यक्तियों को पी0एस0सी0 एवं स्थानीय गोताखोर की मदद से बचाया गया। सीपीआर दिया गया और एंबुलेंस के माध्यम से उनको अस्पताल भेजा गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार, उपजिलाधिकारी/ तहसीलदार, सैदपुर, जमानियॉ, मुहम्मदाबाद एवं सेवराई, जनपद स्तरीय अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण, पी0एस0सी0 आपदा मित्र, एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अशोक राय आपदा विशेषज्ञ ने किया। समस्त माकड्रिल कार्यक्रम का लाइव प्रसारण उ0प्र0 राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (वी0सी0) द्वारा निगरानी के उपरान्त जनपद गाजीपुर को मॉकड्रिल की कार्यवाही एवं गतिविधियों के लिए प्रथम स्थान देते हुए धन्यवाद दिया गया।
गाजीपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में 26 जून को दसकक्षीय सभागार, जनपद न्यायालय में अन्तर्राष्ट्रीय नशा निरोध दिवस का आयोजन गया। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश द्वारा बताया गया कि नशीली दवाओं के दुरूपयोग की समस्या वैश्विक स्तर पर भयानक रूप से फैल चुकी है। नशीली चीजों और पदार्थो के निवारण के लिए प्रत्येक वर्ष 26 जून को अन्तर्राष्ट्रीय नशा निरोध दिवस मनाया जाता है। नशीला दवाओं के दुरूपयोग और अवैध नशीली दवाओं के व्यापार के खिलाफ एक संयुक्त अन्तर्राष्ट्रीय दिवस हैं। श्री शक्ति सिंह-।, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं0-01/नोडल अधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर द्वारा बताया गया कि नशीली दवाओं के दुरूपयोग से पीड़ित व्यक्ति को पारिवारिक व सामाजिक अलगाव और लोगों की उपेक्षा का सामना करना पड़ता है। इससे निश्चित रूप से उन्हें बहुत मानसिक और शारीरिक कष्ट और आघात पहुंचता है। वे आवश्यक मदद से भी वंचित रह जाते है। इससे उनका और उनके परिवारों का जीवन दयनीय और कठिन बन जाता है, इसलिए नशीली दवाओं से छुटकारा पाने की नीतियों के लिए एक जन-केन्द्रित सोच की आवश्यकता है, जो मानव अधिकारों और करूणा पर लक्षित हो। इस अवसर पर धमेन्द्र कुमार पाण्डेय, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर, संजय हरी शुक्ला, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकारी गाजीपुर, विजय पाल, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं0-03 गाजीपुर,अभिमन्यु सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं0-04 गाजीपुर,नूतन द्विवेदी, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, गाजीपुर, अमित कुमार-।। सिविल जज (सी0डि0) गाजीपुर/प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर, दीपेन्द्र कुमार गुप्ता अपर सिविल जज (सी0डि0) गाजीपुर, अर्चना-।। सिविल जज (सी0डि0)/त्वरित न्यायालय, गाजीपुर, स्वेतांक चौहान, सिविल जज (जू0डि0) गाजीपुर, हार्दिक सिंह, प्रधान मजिस्ट्रेट, किशोर न्याय बोर्ड गाजीपुर, अनंत कुमार, अपर सिविल जज (जू0डि0) कक्ष सं0-02 गाजीपुर, श्वेता नैन, अपर सिविल जज (जू0डि0) कक्ष सं0-06 गाजीपुर एवं विद्वान अधिवक्तागण व कर्मचारीगण द्वारा इस शिविर में प्रतिभाग किया गया।
गाजीपुर।वेलफेयर क्लब की आवश्यक बैठक बुधवार को क्लब प्रधान कार्यालय पीरनगर पर हुई। जिसमे वेलफेयर क्लब गाजीपुर कार्यसमिति सदस्य अजय यादव की माता बसन्ती देवी उम्र 90 वर्ष के स्वर्गवास पर शोक सभा का आयोजन किया गया। सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना की। उनके परिवार के लिए क्लब परिवार ने संवेदना व्यक्त की ।
शोक सभा में क्लब अध्यक्ष डा. शरद कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष सत्यदेव दूबे, संयुक्त सचिव सत्य प्रकाश तिवारी, कोषाध्यक्ष रामनाथ कुशवाहा, जनपद गवर्नर पवन कुमार पांडेय, संजय वर्मा, डा जीतेन्द्र कुमार ,नौशाद अहमद ,अजय यादव ,राम कुमार विश्वकर्मा, प्रमोद बिन्द, गोपी कुशवाहा, अभिषेक प्रजापति, मनोज गुप्ता आदि उपस्थित रहे ।
राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत की मांग पर बाईपास को मुख्यमंत्री ने किया स्वीकृत
गाजीपुर।राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने बताया कि जनपद के विकास के लिए विभिन्न कार्यों की माँग की जिसमे जमानिया मोड़ से चौकिया बाईपास को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वीकृति प्रदान कर दी है । जनपद के जनप्रतिनिधि बैठक में राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने जनपद के विकास कार्यों हेतु एवं जनपद में अधूरे विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने हेतु मुख्यमंत्री को पत्रक दी । अधूरे कार्य- बहादुरगंज कताई मिल, सदर तहसील , गाजीपुर नगर पालिका के परिक्षेत्र में सीवर लाइन बनने में क्षतिग्रस्त सड़को का पुनः निर्माण और कुसमी कला से चोचकपुर गाजीपुर सम्पर्क मार्ग तक सड़क निर्माण कार्य है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा कार्यकर्ताओं संग की बैठक
गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को 3:43 बजे,पुलिस लाइन हैलिपैड पर पहुंचे। जहां से उतरने के तुरंत बाद पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष मे भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, पार्टी के जनप्रतिनिधियों तथा वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओं संग बैठक किया। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि गाजीपुर की कनेक्टिविटी अच्छी है जो पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, वाराणसी तथा गोरखपुर से जुडा है। उन्होंने संगठन गठन पर कहा कि मंडल व बूथ समितियों के गठन की प्रक्रिया तेज होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन के सभी मोर्चों एवं विभागों के गठन पूर्ण होने से समाज के सभी सामाजिक एवं आर्थिक वर्ग के लोगों को जिसमे युवा, महिला, किसानों,पिछडो, श्रमिकों का प्रतिनिधित्व है।उन्होंने कहा की डबल इंजन की सरकार ने जिले में मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज भी दे दिया है।आगे जिले के विकास की समीक्षा अधिकारियों के साथ बैठक कर करना है। उन्होंने कहा कि आगली बैठक में कार्यकर्ताओं के संग बैठा जाएगा। मुख्यमंत्री भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक मे प्रफुल्लित नजर आए और कार्यकर्ताओं के साथ फोटो भी खिंचवाई। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अंगवस्त्र देकर स्वागत अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर बैठक का संचालन जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया। इस अवसर पर उ प्र सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ,प्रभारी मंत्री रवींद्र जायसवाल, ओमप्रकाश राजभर,राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत, नीरज शेखर, विधायक बेदी राम, सपना सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, पारसनाथ राय, भानु प्रताप सिंह, सुनील सिंह, कृष्ण बिहारी राय, बृजेन्द्र राय,दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर, अखिलेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, कार्तिक गुप्ता सहित सभी जिला पदाधिकारी, ब्लाक प्रमुख व वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे।
गाजीपुर।राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में 21 जून को दसकक्षीय सभागार, जनपद न्यायालय गाजीपुर में “11वॉ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस” का आयोजन “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम, 2025 के साथ किया गया।जनपद न्यायाधीश द्वारा बताया गया कि योग हमारी संस्कृति और जड़ों से जुड़ा हुआ है। इसलिए स्वस्थ और खुशहाल बनने के लिए योग काफी असरदार है। भारत के साथ आज पूरी दुनिया योग की ताकत को मानती है और इसलिए हर साल 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। 21 जून वर्ष का लम्बा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घायु बनाता है। इस अवसर पर धमेन्द्र कुमार पाण्डेय, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर, संजय हरी शुक्ला, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकारी गाजीपुर, अली रजा, विशेष न्यायाधीश, एस0सी0/एस0टी0 एक्ट, गाजीपुर, नूतन द्विवेदी, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, गाजीपुर, दीपेन्द्र कुमार गुप्ता अपर सिविल जज (सी0डि0) गाजीपुर, हार्दिक सिंह, प्रधान मजिस्ट्रेट, किशोर न्याय बोर्ड गाजीपुर, अनंत कुमार, प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर सिविल जज (जू0डि0) कक्ष सं0-02 गाजीपुर, श्रीमती मेहनाज खान, अपर सिविल जज (जू0डि0) कक्ष सं0-04 गाजीपुर, श्वेता नैन, अपर सिविल जज (जू0डि0) कक्ष सं0-06 गाजीपुर एवं विद्वान अधिवक्तागण व कर्मचारीगण द्वारा इस योग शिविर में प्रतिभाग किया गया। जिला कारागार गाजीपुर में “अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस” के अवसर पर जेल अधीक्षक, योग प्रशिक्षक द्वारा कारागार में निरूद्ध बंदियों को योग और साधना का अभ्यास कराया गया। कारागार में निरूद्ध बंदियों व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा विभिन्न प्रकार का योगाभ्यास जैसे पद्मासन, तड़ासन, बज्रासन एवं शवासन जैसे योगाभ्यास किया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक, योग प्रशिक्षक, जेल पी0एल0वी0 एवं बंदी रक्षकों द्वारा इस योग शिविर में प्रतिभाग किया गया।
गाजीपुर। ग्यारहवां अन्तर्राष्ट्रीय विश्व योग दिवस थीम ‘‘एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग‘‘ जनपद मे भव्य रूप से मनाया गया । शनिवार को जनपद में उत्साह, उल्लास, एवं उमंग के साथ ग्यरहवां अंन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस-2025 का भव्य कार्यक्रम आयोजित हुए। जिला मुख्यालय पर नेहरू स्टेडियम गोराबाजार में बड़ी तादात में लोग शामिल हुए। इसी के साथ तहसील, ब्लाक, समस्त ग्राम पंचायतो व विभिन्न सरकारी व निजी संस्थानों में भी योग दिवस का आयोजन हुआ। ग्यारहवा अन्तर्राष्ट्रीय विश्व योग दिवस आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद डा. संगीता बलवंत, विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल, मण्डलायुक्त वाराणसी मण्डल वाराणसी एस. राजलिंगम, जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने दीप प्रज्ज्वलित एंव धन्वतरि के चित्र पर माल्यापर्ण कर किया। तत्पश्चात मंच पर आसीन मुख्य अतिथि, विशिष्टि अतिथि एवं मण्डलायुक्त वाराणसी मण्डल वाराणसी का स्वागत सत्कार पुष्पगुच्छ देकर किया गया। मौके पर अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार, पुलिस विभाग के अधिकारीगण, उपजिलाधिकारी सदर,समस्त जनपद स्तरीय विभागो के अधिकारी एवं कर्मचारी, छात्र/छात्राओ, प्रजापिता ब्रम्हकुमारी संस्था, हार्ट फुलनेस के अलावा भारी संख्या में उपस्थित लोगो ने अंन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा. संगीता बलवंत ने अपने संबोधन में कहा कि आज मे देश के प्रधानमंत्री की देश व पूरी दुनिया की तरफ से धन्यवाद देती हूूॅ जिन्होने योग दिवस का प्रस्ताव संयुक्त राज्य महासभा मे रखा और उनका प्रस्ताव स्वीकृति मिलने के कारण आज हम पूरी दुनिया के लोग योग दिवस मना रहे है। उन्होने कहा कि ‘‘एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग‘‘ थीम पर आयोजित 11 वां योग दिवस जिस प्रकार एक पृथ्वी है उसी प्रकार हमारा स्वास्थ्य भी एक ही है,यदि हमे इस पृथ्वी को बचाना है तो हमे जागरूक होना होगा, हमारा तन, मन स्वस्थ रहे तो इसके लिए हमे योग करना होगा, जब हम स्वस्थ रहेगे तभी हम पृथ्वी को भी स्वस्थ रख सकेगे। उन्होने कहा कि योग भारतीय संस्कृति एवं परंपरा की एक अमूल्य देन है। योग भारत मे सदियो पुरानी परम्परा रही है जिसे हमे हमारे ऋषि मुनियो ने आर्शिवाद के रूप में दिया है। आज जहां हम लोग योग दिवस के रूप में यहां उपस्थित हुए है उसी तरह प्रधानमंत्री विशाखापत्तनम में योग दिवस समारोह मे शामिल है। हमे चाहिए की योग को केवल एक दिन न करके प्रतिदिन योग को अपने दिनचर्या का हिस्सा बनाए क्योकि जब हम योग करेगे तभी निरोग रहेगे। जब हमारा तन, मन स्वस्थ रहेगा तभी देश भी स्वस्थ रहेगा। आज हमे यह संकल्प लेना है कि केवल 21 जून को ही नही बल्कि प्रत्येक दिन योग को अपने दिनचर्या मे शामिल करते हुए स्वयं स्वस्थ रहेगे।समाज को भी स्वस्थ रखेगे । तभी अपना देश आगे बढेगा। मण्डलायुक्त वाराणसी मण्डल वाराणसी एस राजलिंगम ने ग्यारहवें अन्तर्राष्ट्रीय विश्व योग दिवस के अवसर पर गाजीपुर मे योग की अलख जगाने के लिए इतनी बड़ी संख्या में उपस्थित लोगो को बधाई देते हुए कहा कि आज जनपद गाजीपुर मे अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस हम मना रहे है। आज ही प्रधानमंत्री द्वारा विशापत्तनम मे योग दिवस का कार्यक्रम किया जा रहा है। उन्होने कहा कि योग विश्व के लोगो को एक वेलनेश का संदेश देता है तथा यह भारत के कन्ट्रीव्यूशन को दर्शाता है। उन्होने जनपद गाजीपुर मे आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन पर जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि भारत की भूमि वह भूमि है जहां योग का प्रादुर्भाव हुआ है। यहां अनेक ऋषि मुनियों ने जन्म लिए जिन्होने योग जैसी साइंटिफिक विद्या से शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खोज निकाला एवं उसका जन-जन मे प्रचार भी किया। इसी भूमि से जो विद्या निकली है उसी को प्रधानमंत्री ने आगे पहुचाया और पूरे विश्व पटल पर योग दिवस के माध्यम से स्थापित कराया। आज हमारी जिम्मेदारी है कि इसको और आगे कैसे ले जा सकते है। इसी उद्देश्य से आज योग दिवस मनाया जा रहा है।
जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने अपने संबोधन में थीम ‘‘एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग‘‘ पर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि योग को अपने जीवन शैली मे अपनाने, समाज मे प्रचार प्रसार करने , आत्म प्रेरित करने के लिए किया जा रहा है। योग हमारी एक ऐसी विरासत है जिससे हम अपने स्वास्थ को ही नही बल्कि मानसिक व शारीरिक विकास के साथ अपने जीवन को आगे बढाने के लिए इसका उपयोग कर सकते है। उन्होने योग को केवल आज ही नही बल्कि अपने दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की । उन्होने कहा कि स्वास्थ्य हमेशा सर्वाेपरि रहेगा, आप स्वयं एवं पास पड़ोस के लोगो को भी योग के प्रति जागरूक करे।
21 जून 2025 अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस यह एक ऐसा मौका था, जब जनप्रतिनिधि, जिले भर के अधिकारी और आम नागरिकों ने एक साथ योगाभ्यास किया। इसमें जनपद के कुशल योग प्रशिक्षक प्रतीक्षा पाण्डेय एवं धीरज राय ने कॉमन योग प्रोटोकॉल की ग्रीवा शक्ति, शक्ति एवं घुटना शक्ति विकासक क्रियाओं, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्ध चक्रासन, भद्रासन, वज्रासन, उष्ट्रासन, उत्तान मंडूकासन, मकरासन, भुजंगासन, शलभासन, सेतुबंधासन, उत्तानपादासन, अर्ध हलासन, पवनमुक्तासन एवं सवासन सहित कपालभाति नाड़ी शोधन प्राणायाम शीतली प्राणायाम भ्रामरी प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराते हुए प्रतिदिन योगाभ्यास का संकल्प दिलाया। साथ ही इन योगासनों के शरीर पर पड़ने वाले प्रभावों और निरोगीकाया के लिए इनके महत्व को बताया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं उपस्थित आगन्तुको का आभार मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने वक्त किया। संचालन सुभाष चन्द्र प्रसाद लेखा एवं कार्यक्रम सहायक नेहरू युवा केन्द्र ने किया। इसी क्रम में माय भारत युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कपिल देव उपनिदेशक, सुभाष चन्द्र प्रसाद लेखा एवं कार्यक्रम सहायक के निर्देशन मे संचालित विभिन्न युवा मंण्डलों मे 11वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस धूम धाम से मनाया गया । नेहरू स्टेडियम गाजीपुर मे भी स्थानीय युवा मंण्डल के सैकड़ो सदस्यो ने भाग लिया।