All posts by UP Fast News

171 शिकायत पत्र में 24 का निस्तारण

गाजीपुर।जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील जखनियां में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक ईरज राजा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। जिसमे 69 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए और मौके पर 05 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 171  शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें मौके पर 24 शिकायत/प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया।
इसी क्रम में तहसील जमानियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता 17 शिकायत/प्रार्थना  प्राप्त हुए जिसमें 02 का मौके पर निस्तारण किया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 12 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 04 का मौके पर निस्तारण किया गया। सदर तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 17 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए 04 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील मुहमम्दाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 14 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 02 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 21 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 05 का निस्तारण किया गया एवं तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 21 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त 02 का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रो का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण किया जाए।तहसील दिवस के उपरान्त तहसील परिषर में बनाए गए समीक्षा भवन का जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, परियोजना निदेशक राजेश यादव, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, उपजिलाधिकारी जखनियां, तहसीलदर जखनियां एवं समस्त संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने की बजट की सराहना,बोली-यह बजट खुशहाल किसान और राष्ट्र के समग्र विकास के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है

वाराणसी।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन के द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2025-2026 की सराहना करते हुए राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने कहा कि भारत का यह 78 वाँ और मोदी सरकार का यह 12 वाँ बजट है। 50.65 लाख करोड़ का यह बजट केवल एक वित्तीय दस्तावेज नहीं बल्कि यह हमारी सरकार की नारी सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर युवा, खुशहाल किसान और राष्ट्र के समग्र विकास के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में हमारी सरकार ने हमेशा महिलाओं को भारत की विकास यात्रा का केंद्र बिंदु बनाया है। यह बजट इस विश्वास को और मज़बूत करता है कि नारी का उद्धार स्वर्णिम युग का द्वार है।इस बजट में पहली बार उद्यम शुरू करने वाली महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अगले पाँच वर्षों में दो करोड़ रुपये तक के टर्म लोन की एक नई योजना शुरू की गई है। हमारी सरकार में जल जीवन मिशन ने पहले 15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन प्रदान किया है।जिससे महिलाओं पर पानी लाने का बोझ कम हुआ है।राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने कहा कि प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री के गतिशील नेतृत्व में हम सिर्फ महिला सशक्तिकरण पर चर्चा नहीं कर रहे है बल्कि इसे वास्तविकता में बदल रहे हैं। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का बजट 3624.80 करोड़ से बढ़कर 4482.90 करोड़ कर दिया गया है जिससे लाखों महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 का बजट 1500 करोड़ से 3500 करोड़ कर दिया गया और प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का बजट 32500 करोड़ से 54832 करोड़ कर दिया गया है।
किसानो के लिए किसान क्रेडिट कार्डों से 7.7 करोड़ किसानों, मछुआरों और डेयरी किसानों को अल्पकालिक ऋणों की सुविधा मिलती है। किसानों के क्रेडिट कार्ड की लिमिट अब 3 लाख रुपए से बढ़कर 5 लाख कर दी गई है।
किसानों के लिए प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना चलाई जाएगी। योजना से देश के करीब 1.7 करोड़ किसानों को मदद मिलेगी। इसके तहत 100 ऐसे जिलों को कवर किया जाएगा जहां उत्पादन कम है। तुअर, उड़द, मसूर आदि दालों के लिए 6 साल का स्पेशल मिशन चलाया जाएगा।
किसान क्रेडिट कार्डों से 7.7 करोड़ किसानों, मछुआरों और डेयरी किसानों को अल्पकालिक ऋणों की सुविधा मिलती है। किसानों के क्रेडिट कार्ड की लिमिट अब 3 लाख रुपए से बढ़कर 5 लाख कर दी गई है।
विकसित भारत के युग में युवा ही हमको लेकर जाएंगे। इसलिए हमारी सरकार ने सबसे ज्यादा ऐलान युवाओं को लेकर किया है। जब तक युवा तैयार नहीं होंगे तब तक भारत कभी विकसित नहीं बन पाएगा, सुपर पावर नहीं बन पाएगा। स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने दस हजार करोड रुपए का नया फंड जारी की है। जिससे नौकरियों के नए अवसर खुलेंगे। “
जिज्ञासा, नवाचार और युवा मस्तिष्कों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए आगामी 5 वर्षों में सरकारी स्कूलों में 50 हजार अटल टिकरिग लैब की स्थापना की जाएगी।
23 आईआईटी में विद्यार्थियों की कुल संख्या में 100% की वृद्धि हुई है, जो विगत 10 वर्षों में 65,000 से बढ़कर 1.35 लाख हो गई है। वर्ष 2014 के पश्चात शुरू की गई पांच आईआईटी में अतिरिक्त अवसंरचना का सृजन किया जाएगा। ताकि 6,500 और विद्यार्थियों के लिए शिक्षा को सुविधाजनक बनाया जा सके।
अंतरिक्ष क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए एक हजार करोड रुपए का वेंचर कैपिटल फंड शुरू किया गया है।

निकाली गई जागरूकता रैली,सीडीओ ने दिलाई शपथ

कुष्ठ के प्रति जागरूक करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने दिलाई शपथ

ग़ाज़ीपुर।30 जनवरी से 13 फरवरी तक चलने वाला स्पर्श कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान जिसका गुरुवार की समापन कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में एक जागरूकता रैली निकाला गया जो विकास भवन से निकलकर मुख्य मार्गो से होते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय तक पहुंचा। इस रैली को मुख्य विकास अधिकारी संतोष वैश्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार पांडेय के साथ ही बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने हरी झंडी दिखलाकर रवाना किया।

मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने रैली को रवाना करने से पूर्व जिलाधिकारी के संदेश को पढ़कर रैली में शामिल परिषदीय विद्यालय के छात्रों ,अध्यापकों और बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मचारी के साथ ही कुष्ठ विभाग के कर्मचारियों को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता फैलाने का शपथ भी दिलाया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार पांडे ने बताया कि साल 2025 के लिए “मिलकर जागरूकता फैलाए भ्रांतियां को दूर भगाएं कुष्ठ प्रभावित कोई पीछे छूट न जाए” इसी थीम पर यह कार्यक्रम 30 जनवरी से 13 फरवरी तक चला। जिसमें विभिन्न माध्यमों से शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में कुष्ठ रोग के प्रति आमजन को जागरूक करने का काम किया गया। साथ ही कार्यक्रम के प्रथम दिन भी जिलाधिकारी का संदेश पढ़कर स्वास्थ्य कर्मियों को सुनाया गया था । तो वही कार्यक्रम के समापन के अवसर पर विकास भवन से निकाली गई रैली से पूर्व मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा भी संदेश सुनाकर आमजन को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक करने की शपथ भी ग्रहण कराई गई।

जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ रामकुमार ने बताया कि जनपद में गुरुवार से स्पर्श कुष्ठ रोग अभियान की शुरूआत हुई थी। इसके तहत जनपद में घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम कुष्ठ रोगियों की पहचान करने के बारे में बताया गया था। लक्षणों के आधार पर रोगियों की पहचान कर उनकी लाइन लिस्टिंग करने का निर्देश दिया गया था। उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग से डरने की आवश्यकता नहीं है। शरीर का कोई भी दाग धब्बा जिस पर सुन्नपन हो, उसमें खुजली ना हो, पसीना ना आता हो, कुष्ठ रोग हो सकता है । कान पर गांठे होना, हथेली और तलवों पर सुन्नपन होना कुष्ठ रोग के लक्षण हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग की दवा सभी सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क उपलब्ध है।  इस दौरान उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग से दिव्यांग हो चुके व्यक्ति को सर्जरी के लिए रेफर किए जाने पर पीड़ित को विभाग के द्वारा ₹8000 के सहायता राशि भी दी जाती है।

आज के इस कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ जे एन सिंह, डॉ मनोज सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार, बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मचारी अध्यापक के साथ ही कुछ विभाग के कर्मचारी और परिषदीय विद्यालय के बड़ी संख्या में छात्र शामिल रहे।

‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत किया जागरूक

गाजीपुर। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया है कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जागरूकता अभियान अंतर्गत जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के निर्देश पर 13 फरवरी को मरादह ब्लॉक के ग्राम सभा हरहरी में शंभू नारायण महाविद्यालय एंड पंडित मार्कण्डेय चतुर्वेदी महाविद्यालय में कन्या सुमंगला योजना,चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, 181, 1090, 1076, साखी वन स्टॉप सेंटर स्पॉन्सर शिप, बाल विवाह,निराश्रित पेंशन, दंपति पुरुस्कार,, विभागीय योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। जिसमें महिला कल्याण विभाग, गाजीपुर के चाइल्ड हेल्पलाइन कार्मिक अंशु राय और अर्चना सिंह तथा महाविद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।

अवैध चल रहे चिकित्सालयों पर करें कार्यवाही:डीएम

गाजीपुर।जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक बुधवार को कलेक्ट्रट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जननी सुरक्षा योजना कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओ को निःशुल्क भोजन, दवा एव ड्राप बैक की सुविधा, ओ0पी0डी0, एवं अन्य बिन्दुओं पर समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।समीक्षा के दौरान उन्होने कहा कि हेल्थ वेलनेस सेन्टर पर आवश्यक दवाओ की उपलब्धता रहे। ओ0पी0डी0 का संचालन तथा नियमित रूप से सी0एच0ओ0 एवं एन0एम0 की उपस्थिति का निर्देश दिए। समस्त सी0एच0सी0, पी0 एच0सी0 पर सी0सी0टीवी कैमरा का संचालन रिकॉर्डिंग मोड पर रखने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने संबंधित चिकित्सा अधीक्षको को हेल्थ वेनलेस सेन्टर की क्रियाशीलता बराबर चेक करते रहने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान उन्होने जननी सुरक्षा योजनार्न्तगत गर्भवती महिलाओं के संस्थागत प्रसव के संबंध मे जानकारी लेते हुए इस कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओ को निःशुल्क भोजन, तथा दवा एव ड्राप बैक की सुविधा के साथ-साथ 48 घण्टे रोके जाने के निर्देश दिए।  बैठक मे जिलाधिकारी ने ई-कवच, जननी सुरक्षा योजना, जे0एस0वाई के भुगतान, मातृत्व मृत्यु दर की समीक्षा, परिवार कल्याण कार्यक्रम, टीकाकरण, आशा/जे एस वाई भुगतान, क्षय रोग नियंत्रण, कुष्ठ उन्मूलन, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, आयुष्मान कार्ड, जन्म-मृत्यु पंजीयन, टी0वी0 रोग एवं अन्य बिन्दुओ पर विस्तारपूर्वक समीक्षा की।उन्होने कहा कि जो भी शासन की योजनाए संचालित है उसका शत-प्रतिशत क्रियान्वयन हो, कोई भी पात्र योजना से वंचित न रहे। बैठक मे समस्त एम0ओ0वाई0सी0 को निर्देशित किया गया कि सी0एच0सी0, पी0एच0सी0 पर फायर सर्विस लगाया जाए, नजदीकी अग्नि श्मन केन्द्र के अधिकारी का नम्बर अवश्य लिखा जाए, मरीजो के लिए बैठने की व्यवस्था एवं पेय जल की व्यवस्था सुनिश्चित करे। बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया की पंजीकृत निजी चिकित्सालयों का सत्यापन कराया जाए एवं अवैध चल रहे चिकित्सालयों पर आवश्यक कार्यवाही करें। बैठक में में जिलाधिकारी ने विशेष टी0वी0 अभियान की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान  सी0एच0सी0 गोड़उर, भदौरा, मरदह, सादात, मनिहारी एवं बिरनो की खराब प्रगति होने पर नाराजगी व्यक्ति करते हुए एम0ओ0वाई0सी0 से स्पष्ट्रीकरण मागा गया और प्रगति बनाने के लिए निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि प्रतिदिन एम0ओ0वाई0सी0 से वचुर्वल समीक्षा करते हुए प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, मुख्य चिकित्साधिकारी सुनिल पाण्डेय, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एन एच एम), समस्त एम ओ वाई सी एंव अन्य संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

संत शिरोमणि रविदास की जयंती पर कांग्रेस ने संगोष्ठी कर किया याद

संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती पर कांग्रेस ने संगोष्ठी कर किया याद

ग़ाज़ीपुर। माघ पूर्णिमा को जिला व शहर कोंग्रेस कमेटी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से सकलेनाबाद स्थित कांग्रेस कैम्प कार्यालय में संत शिरोमणि रविदास की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुनील राम ने संत शिरोमणि रविदास को याद करते हुए कहा कि संत शिरोमणि रविदास की जयंती देश में एक त्योहार की तरह मनाई जाती है, जो सामाजिक समानता और भक्ति के प्रति उनके महत्वपूर्ण योगदान को दर्शाता है, आज सर्व समाज उन्हें उनके विचारों और दोहों का अनुसरण कर उन्हें संत शिरोमणि के रूप में मानता और जानता है। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा एवं पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने संयुक्त रूप से कहा कि 12 फरवरी माघ पूर्णिमा के पवित्र दिन संत रविदास की जयंती पूरे देश में मनाई जाती है, वे महात्मा के साथ एक श्रेष्ठ कवि भी थे, जिन्होंने जातिगत भेदभाव को मिटाने के साथ भक्ति के मार्ग पर चलने का काम किया और सामाजिक समरसता का परिचय दिया। वहीं एआईसीसी सदस्य रविकांत राय एवं डॉ मारकंडेय सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि संत रविदास को याद करते हुए बताया कि काशी में जन्मे संत रविदास ने सामाजिक समरसता के साथ भक्ति मार्ग को अपनाते हुए अपने स्वरचित दोहों से समाज की ऊंच नीच व्यवस्था को दूर करने के लिए काम किया और उस योगदान के लिए आज उन्हें हर वर्ग याद करता है।
इस मौके पर संत रविदास के विचारों पर मौजूद वरिष्ठ कार्यकर्ताओ ने भी विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से बटुक नारायण मिश्रा, जनक कुशवाहा, अजय कुमार श्रीवास्तव, लाल साहब यादव, हामिद अली, सुमेर कुशवाहा, चंद्रिका सिंह, राजीव सिंह, राम नगीना पांडे, सतीश उपाध्याय, आलोक यादव, झुन्ना शर्मा, अखिलेश यादव, देवेंद्र सिंह, राजेश उपाध्याय, सतीश सिंह, प्रवीण दुबे आदि लोग उपस्थित रहे।

कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि

रामधुन के साथ गाजीपुर में कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि

गाजीपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर गुरुवार को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुनील राम की अध्यक्षता में आम घाट का गांधी पार्क उनकी प्रतिमा के साफ-सफाई कर उन्हें माल्यार्पण किया और राम धुन गाते हुए उन्हें याद किया। इस अवसर पर सुनील राम ने कहा कि जिन महात्मा गांधी जी की सरपरस्ती में देश आजाद हुआ, आज ही 30 जनवरी 1948 को उन्हीं महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या नाथूराम गोडसे ने की थी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने पूरे देश को प्रेम के साथ जीना और सच के लिए लड़ना सिखाया, उनकी शहादत दिवस पर उन्हें कोटि कोटि नमन है। निoशहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आज हमें बापू के विचारों का अनुसरण करना चाहिए। आजादी के महानायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा के बल पर देश को आजाद कराया बापू तो नहीं रहे लेकिन आज भी उनके विचार जिंदा है वहीं पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे और पूर्व जिलाध्यक्ष मार्कण्डेय सिंह ने बापू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए संयुक्त रूप से कहा कि बापू कहते थे कि आप मुझे बेड़ियों से जकड़ सकते हैं, यातना दे सकते हैं, आप इस शरीर को ख़त्म भी कर सकते हैं, किंतु आप मेरे विचारों को क़ैद नहीं कर सकते। ऐसे महान विचार पर आज देश के लोगों को चलने की जरूरत है और फासिस्टवादी ताकतों से बचकर रहने की जरूरत है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, बटुक नारायण मिश्रा, लाल साहब यादव, अजय कुमार श्रीवास्तव, हामिद अली, अरविंद मिश्रा, चंद्रिका सिंह, राजीव सिंह, राम नगीना पांडे, आशुतोष गुप्ता, मंसूर जैदी, राशिद अयूब भाई, शशिभूषण राय, अखिलेश यादव, आलोक यादव, ओम प्रकाश यादव, सदानंद गुप्ता, मनीष राय, सतीश उपाध्याय, अब्दुल्ला मास्टर, राफेज्या रईस अहमद, इस्लाम मास्टर, सूरज खरवार, कमलेश्वर प्रसाद शर्मा, ओमप्रकाश पासवान, मोहम्मद अब्बासी आदि लोगों उपस्थित रहे। महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर बापू को विनम्र श्रद्धांजलि दी।

30 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा स्पर्श कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान

30 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा स्पर्श कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान

ग़ाज़ीपुर।स्पर्श कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान जो 30 जनवरी यानी महात्मा गांधी के पुण्यतिथि से शुरू होकर 13 फरवरी तक जनपद में चलेगा। गुरुवार को इसका शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील पांडेय के द्वारा  कर्मियों को कुष्ठ रोग दूर करने का शपथ ग्रहण करा कर शुभारंभ किया। इसमें लोगों को कुष्ठ रोगों के प्रति जागरूक किया जाएगा और लक्षण पहचान कर कुष्ठ रोगियों की खोज की जाएगी। सीएमओ ने सभी चिकित्साधीक्षकों को अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं। साल 2025 के लिए लिए “मिलकर जागरूकता फैलाए भ्रांतियां को दूर भगाएं कुष्ठ प्रभावित कोई पीछे छूट न जाए” इसी थीम पर 13 फरवरी तक जन जागरूकता अभियान कार्यक्रम चलाया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील पांडेय ने बताया कि  कुष्ठ रोग जागरूकता का जिलाधिकारी का संदेश पढ़कर सुनाया गया ।और जागरूकता संबंधित अपील भी की गई। आने वाले दिनों में ग्राम पंचायत और ग्राम सभा के अंतर्गत जगह-जगह पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए जाएंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्रत्येक ब्लॉक से आई हुई एएनएम को कुष्ठ रोग अभियान के साथ ही साथ क्षय रोग और नियमित टीकाकरण के बारे में भी जानकारी लिया। इन लोगों से निश्चय पोर्टल और ईकवच पोर्टल के बारे में भी जानकारी लिया। साथ ही साथ सभी लोगों से अपने कार्यों में गुणवत्ता लाने के निर्देश भी दिए जिससे कि विभागीय समीक्षा के दौरान जनपद की रैंकिंग में सुधार लाया जा सके।

जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ रामकुमार ने बताया कि जनपद में गुरुवार से स्पर्श कुष्ठ रोग अभियान की शुरूआत हुई है। इसके तहत जनपद में घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम कुष्ठ रोगियों की पहचान करेंगी। लक्षणों के आधार पर रोगियों की पहचान कर उनकी लाइन लिस्टिंग की जाएगी। जो कुष्ठ रोगी पहले से अपना उपचार करा रहे हैं उनका फॉलोअप किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग से डरने की आवश्यकता नहीं है। शरीर का कोई भी दाग धब्बा जिस पर सुन्नपन हो, उसमें खुजली ना हो, पसीना ना आता हो, कुष्ठ रोग हो सकता है । कान पर गांठे होना, हथेली और तलवों पर सुन्नपन होना कुष्ठ रोग के लक्षण हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग की दवा सभी सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क उपलब्ध है।  इस दौरान उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग से दिव्यांग हो चुके व्यक्ति को सर्जरी के लिए रेफर किए जाने पर पीड़ित को विभाग के द्वारा ₹8000 के सहायता राशि भी दी जाती है।

आज के इस कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ मनोज कुमार , डॉ रवि रंजन,डॉ संजय,अखिलेश कुमार,श्यामबिहारी,आर के मिश्रा, अभय के साथ ही अन्य लोग मौजूद रहे।

टोल प्लाजा पर पत्रकारों से दुर्व्यवहार,मुकदमा दर्ज

टोल प्लाजा पर पत्रकारों से दुर्व्यवहार मारपीट की धमकी, मुकदमा दर्ज
गाजीपुर। वाराणसी गोरखपुर राष्ट्रीय मार्ग पर गाजीपुर के बिरनो थाना अंतर्गत जिला टोल प्लाजा पर गत दिनों उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकारों के साथ टोल प्लाजा कर्मियों द्वारा अवैध वसूली को लेकर दुर्व्यवहार किया गया। इसके साथ ही पत्रकारों को मारने पीटने व वापस आने पर देख लेने की धमकी दी गई। संबंधित पीड़ित की तहरीर पर बिरनो पुलिस द्वारा गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
गौरव की 7 दिसंबर 2024 को पत्रकार श्रीराम जायसवाल अपने एक अन्य पत्रकार मित्र वेद नारायण मिश्रा व अन्य साथियों के साथ वाराणसी जा रहे थे। बिरनो टोल प्लाजा पर गाड़ी संख्या यूपी 54 AU 5455 पर फास्ट टैग होने के बावजूद कर्मियों द्वारा नगदी पैसा मांगा जा रहा था। पीड़ित द्वारा बताए जाने पर की फास्टैग में पर्याप्त पैसा है आप उसे स्कैन कर लीजिए, मेरे द्वारा नगदी नहीं दिया जाएगा। इस बात पर टोल प्लाजा कर्मी उलझ गए और देखते ही देखते लगभग 8 से 10 संख्या में गुंडे टाइप के युवक आ गए। उदंड युवक पत्रकारों से गाली गलौज दुर्व्यवहार और गाड़ी से खींचकर मारने की बात करने लगे। लगभग 20 मिनट तक टोल प्लाजा पर गाड़ियां रुकी रही। अंततः फास्ट टैग से पैसा काटने के बाद गाड़ियों को छोड़ा गया। लेकिन टोल प्लाजा कर्मियों के तथाकथित सरदार झब्बू बाबा द्वारा कहा गया कि वापस आओ तो घेरकर पीटेंगे। इस घटना की जानकारी पत्रकारों द्वारा तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1033 पर भी दिया गया। इसके साथ ही कई जगह ई मेल व रजिस्ट्री कर शिकायत दर्ज कराई गई थी। बिरनो पुलिस द्वारा 29 जनवरी 2025 को संबंधित लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

  • टोल प्लाजा कर्मियों पास नहीं कोई परिचय पत्र, ऐसे में अपराधी प्रवृत्ति के युवक करते हैं राहगीरों से दुर्व्यवहार
    पीड़ित पत्रकार श्रीराम जायसवाल द्वारा बताया गया कि उक्त टोल प्लाजा पर तैनात किसी भी कर्मचारी व युवकों के पास कोई परिचय पत्र नहीं रहता है। जिससे स्पष्ट नहीं हो पता कि यह उदंड गुंडे हैं या कर्मचारी, जबकि टोल प्लाजा के नियमों का शख्त उल्लंघन है। टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों के चरित्र का भी सत्यापन होना चाहिए, लबे सड़क युवकों द्वारा राहगीरों से गुंडागर्दी सरेआम लूटपाट को बढ़ावा देता है। इस बात की शिकायत पीएमओ, गृहमंत्री व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भी लिखित रूप से की गई है।
  • नकली सॉफ्टवेयर लगाकर फास्टैग के बजाय नगदी शुल्क वसूलकर हो रहा करोड़ का घोटाला, पूर्वांचल के 26 टोल प्लाजा चिन्हित
    गाड़ी पर फास्टैग स्टीकर होने के बावजूद नगद पैसा वसूलने की कवायद एक बड़े घोटाले का विषय है। गत दिनों पूर्वांचल के 26 टोल प्लाजा चिन्हित किए गए हैं जहां नकली सॉफ्टवेयर लगाकर नगद भुगतान का पैसा जेब में रख लिया जाता था। जिसका करोड़ों का घोटाला अभी उजागर हुआ है। वहीं बिरनो स्थित टोल प्लाजा पर कुछ महा पूर्व एक मरीज के परिजनों की गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए टोल प्लाजा कर्मियों द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया गया था। जिस संबंध में मुकदमा भी दर्ज हुआ था। श्रीराम जायसवाल द्वारा बताया गया कि उक्त टोल प्लाजा कर्मी राहगीरों के साथ अपराधियों व लुटेरे जैसा व्यवहार करते हैं।

डीएम ने किया ईवीएम गोदाम का निरीक्षण,की समीक्षा

गाजीपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने मंगलवार को जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम गोदाम का मासिक निरीक्षण (बाह्य) किया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम एवं वीवी पैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति,सुरक्षा कार्मिकों की तैनाती और अन्य सुरक्षा मानकों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रूम में लगे सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल की जांच करते हुए संतोष व्यक्त किया गया। ईवीएम गोदाम एवं जिला निर्वाचन कार्यालय के कमरों के साफ-सफाई हेतु सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर दिनेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०)/गाजीपुर, अंसल कुमार, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक,सहकारिता तथा अभय शंकर मिश्रा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उपस्थित रहे ।