All posts by UP Fast News

“हमारा संविधान,हमारा स्वाभिमान” विषयक विचार गोष्ठी का आयोजन

गाजीपुर।भाजपा अनुसूचित जाति एवं जनजाति मोर्चा द्वारा संविधान गौरव अभियान में “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान” विषयक विचार गोष्ठी का आयोजन बुधवार को जिला कार्यालय छावनी लाइन पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई।
गोष्ठी में वक्ताओं ने कांग्रेस एवं विपक्षी दलों को ललकारते हुए कहा कि दलितों,पिछड़ो, एवं उपेक्षितों को विपक्षी गठबंधन ने सिर्फ ठगने का काम किया है। जबकि भाजपा ने समाज के कमजोर से कमजोर को उपर उठाने और सम्मानित करने का काम किया है।
गोष्ठी की मुख्य वक्ता राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी ने संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर ने संविधान में समाज के प्रत्येक वर्ग और व्यक्ति के जीवन मे समृद्धि व उत्थान का जो सपना देखा था वह सपना आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा है। इतिहास साक्षी है संविधान में सर्वाधिक संशोधन अपने संगठन हितों के लिए कांग्रेस पार्टी ने किया है। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद भारत का विकास और सम्मान दोनों तेज गति से बढा है और देश की जनता का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार में बढा है। सीमा द्विवेदी ने कहा कि देश की जनता यह भलि भांति जानती है कि संविधान की सुरक्षा और लोकतंत्र की मजबूती प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों में सुरक्षित है और उनके नितियों में देश और समाज की समृद्धि निहित है। उन्होंने कहा कि आज देश व प्रदेश में संविधान एवं कानून का राज स्थापित है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर को अपमानित करने तथा संविधान में सर्वाधिक संशोधन करने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया है। राज्यसभा सांसद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी व समाजवादी पार्टी ने विगत लोकसभा चुनाव में जनता के बीच भ्रम फैलाकर राजनीतिक सफलता हासिल करनी चाही लेकिन देश की जनता समय रहते उनके मंसूबों को चकनाचूर कर दिया।
विशिष्ट व्यक्ता पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि 2014 मे समता, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व की भावना से निर्मित, पं दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को समर्पित, भारतीय जनता पार्टी की सरकार के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान मे निहित उद्देश्यों का पूरी तरह पालन करते हुए ,बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के सम्मान मे समाज के कमजोर, शोषितों और वंचितों के उत्थान के लिए काम करते हुए आज देश की बुनियाद को मजबूत कर रहे हैं।आज देश मे विपक्षी राजनीति असहाय स्थिति में समाज मे दूषित मानसिकता का भ्रामक प्रचार कर रहे हैं। जिन्होंने कभी संविधान का पालन तो दूर उसका सम्मान करना नही सिखा वो लोग संविधान की प्रतियो को सदन मे लहराकर उसका मजाक बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि संविधान के प्रति भाजपा व उसके सरकार की निष्ठा सरकार के हर निर्णय मे निहित है।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रो शोभनाथ यादव ने कहा कि कांग्रेस ने सदैव संविधान के नितियों का अपमान और उलंघन करते हुए समाज मे बिखराव व देश को खंडित करने की राजनीति करती रही है।
जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार,धन्यवाद व्यक्त करते हुए गोष्ठी का समापन किया।
गोष्ठी में बाबा साहब का मिशन अधुरा, नरेंद्र मोदी करेंगे पुरा की जोरदार नारेबाजी हुई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी का जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र से स्वागत अभिनन्दन किया।
संचालन मदन लाल भारती ने किया।
गोष्ठी को वरिष्ठ नेता रमापति राम, जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद खरवार, रामराज बनवासी,पुर्नवासी राम, दूधनाथ राम, राममूर्ति बांसफोर, वृजनन्दन सिंह, राजेश राजभर ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर, पंचदेव गौड़, श्यामराज तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, अच्छेलाल गुप्ता, सुरेश बिंद, लालसा राजभर, साधना राय, सम्पूर्णानंद उपाध्याय आदि उपस्थित थे।

खेल अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही आवश्यक

गाजीपुर। नेहरू युवा केंद्र, माय भारत ,युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में मनिहारी विकासखंड के मुखराम सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरिहरपुर के प्रांगण में संपन्न हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि दिलीप कुमार जिला युवा कल्याण अधिकारी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही आवश्यक है। कहा जाता है स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। खेल से समाज व राष्ट्र को आगे ले जाया जा सकता है। युवा जब स्वयं संयमित और अनुशासित रहेंगे तभी प्रेरणा स्रोत बनेंगे। खेल भविष्य में कई प्रकार के रोजगार के अवसर भी सीजन करता है।उन्होंने युवाओं से खेल में अधिक से अधिक से भागीदारी करने की अपील किया। नेहरू युवा केंद्र गाज़ीपुर के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चंद्र प्रसाद ने सभी का स्वागत किया। जनपद तथा राज्य स्तर के आयोजनों के बारे में खिलाड़ियों को अवगत कराया। 400 मी बालक वर्ग के दौड़ में रवि यादव प्रथम, कन्हैया बिंद द्वितीय तथा विशाल यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। धीमी गति साइकिल दौड़ में निशा बिंद प्रथम ,खुशी यादव द्वितीय एवं साधना यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन बालिका वर्ग में रानी चौहान प्रथम तथा खुशबू चौहान द्वितीय स्थान प्राप्त की । कबड्डी बालिका वर्ग में जलालपुर विजेता तथा हरिहरपुर उप विजेता रहा। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जलालपुर विजेता एवं नारायणपुर उपविजेता रहा। सभी विजेता खिलाड़ियों को शील्ड, ट्राफी एवं मैडल से सम्मानित किया गया।समापन समारोह की अध्यक्षता कुंती यादव ग्राम प्रधान ने किया। प्रधानाचार्य राजेश यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह का संचालन रामाधार यादव खेल प्रशिक्षक ने किया। इस अवसर पर राम कृष्णयादव ,अध्यापक राजेश कुमार कंप्यूटर ऑपरेटर  घनश्याम पासवान , राम अवध यादव प्रिंस वर्मा कुलदीप मंजेश आदि उपस्थित रहे।

जिला बाल कल्याण संरक्षण समिति की बैठक कर की गई समीक्षा

गाजीपुर । मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में  जिला बाल कल्याण संरक्षण समिति की बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री बालसेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, बाल कल्याण समिति, जिला बाल संरक्षण इकाई के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि बाल कल्याण समिति, चाइल्ड  हेल्पलाइन संबंधित किए गए कार्यों का  व्यवस्थित विवरण उपलब्ध कराया जाए। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से लाभान्वित बच्चों का नियमित रूप से फॉलो किया जाए। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक, सीओ सदर, जिला प्रोबेशन अधिकारी, बाल कल्याण समिति के सदस्य तथा अन्य  सम्बन्धित अधिकारी  उपस्थित रहेे।

राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने अंडरपास के लिए लिखा पत्र

फ़ाक़राबाद व प्रतापपुर ग्रामवासियों के लिए राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने लिखा पत्र

गाजीपुर।मोहम्मदाबाद के ग्रामसभा फ़ाक़राबाद व प्रतापपुर होते हुए गाजीपुर- बलिया ग्रीन फिल्ड एक्सप्रेस वे (NH-31) का निर्माण कार्य चल रहा है। ग्रामवसियों ने राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत से अंडरपास बनवाने के लिए माँग किए ।ग्रामवासियों का कहना है की ग्रामसभा फ़ाक़राबाद व प्रतापपुर, निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के उस पार है, अंडरपास न होने से गांव में आवागमन का रास्ता ही बंद हो जाएगा। दोनों गांव के आवागमन हेतु अन्य कोई दूसरा रास्ता भी नहीं है। राज्यसभा सांसद ने ग्रामवासियों की समस्याओं को सुनकर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर अंडरपास बनवाने की मांग की।

पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण

गाजीपुर।पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय बरहपुर शिक्षा क्षेत्र-देवकली का जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने स्थलीय निरीक्षण किया । उक्त निरीक्षण में मुख्य रूप से पीएम श्री विद्यालयो में हो रहे अतिरिक्त कक्षा कक्ष के निर्माण व आंगनबाड़ी संचालन हेतु बाल बाटिका के कार्यो का निरीक्षण किया गया। मौके पर अतिरिक्त कक्षा कक्ष के निर्माण का कार्य लगभग 75 प्रतिशत पूर्ण हो चुका था। तथा कक्षा-कक्ष की ढलाईया, रैम्प एवं फर्श कार्य शेष बचा हुआ था। जिसको समयान्तर्गत एवं गुणवत्तापूर्ण पूर्ण कराने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया । जिलाधिकारी द्वारा पीएम श्री के अन्तर्गत संचालित हो रहे अन्य कार्यो का भी निरीक्षण किया गया। आत्मरक्षा एवं खेल कूद मद में प्राप्त धनराशि के सापेक्ष प्रधानाध्यापक द्वारा अभिलेखीकरण नही किया गया था, जिस पर जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापक के साथ-साथ खण्ड शिक्षा अधिकारी देवकली को सख्त निर्देश देते हुए कहा गया कि पीएम श्री विद्यालयो में शासन द्वारा प्राप्त धनराशि का उपभोग वित्तीय नियमानुसार तथा अभिलेखीकरण का कार्य अनिवार्य रूप से किया जाए। उन्होने अतिरिक्त कक्षा कक्ष निर्माण में प्रयुक्त हो रही सामाग्रीयो की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए पाई गई कमियो को अविलम्ब दूर करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया की मानक के अनुसार कार्य सही नही पाई गयी तो संबंधित के उपर विभागीय कार्यवाही की जाएगी। मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमन्त राव,अधिशासी अभियन्ता अमृता सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी देवकली उदयचन्द राय, जिला समन्वयक निर्माण अमित वर्मा, जिला समन्वयक अनुपम गुप्ता उपस्थित रहे ।

डीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए निर्देश

गाजीपुर।2025 गणतंत्र दिवस समारोह कार्यक्रम के तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न की। बैठक के दौरान उन्होने बताया कि 26 जनवरी के दिन स्वतंत्र भारत में संविधान को लागू किया गया एवं देश को धर्म निरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया गया। संविधान के माध्यम से भारत के समस्त नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता एवं न्याय सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया। गणतंत्र दिवस हमारे राष्ट्रीय स्वतंत्रता एवं राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। आओ सभी मिलकर देश के शहीदों, राष्ट्रभक्तों, देशभक्तों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति आदर एवं सम्मान अभिव्यक्त करें एवं हर्षाेल्लास से हमारे राष्ट्रीय पर्व को मनाए तथा यह प्रण करे कि राष्ट्र की उन्नति के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
इसी क्रम में 26 जनवरी को मनाए जाने वाले कार्यक्रम को भव्य मनाने हेतु निम्नलिखित दिशा निर्देश दिए गके है। जिसमें 7.30 बजे स्कूली बच्चों द्वारा प्रभातफेरी दो भागो मे आयोजित की जाएगी। टाउनहाल से प्रारम्भ होकर कलेक्ट्रेट त्रिमुहानी पर पहुॅचकर समाप्त होगी तथा पी0जी0 कालेज चौराहा से प्रारम्भ होकर कलेक्ट्रेट त्रिमुहानी पर समाप्त होगी। इस अवसर पर समस्त सरकारी भवनों पर प्रातः 8.30 बजे झण्डा अभिवादन एवं राष्ट्रगान होगा तथा संविधान में उल्लिखत संकल्प लिया जायेगा। इसके पश्चात कलेक्ट्रेट परिसर में प्रभातफेरी से वापस आए बच्चों, सम्मानित अतिथियों एवं नागरिको को मिष्ठान वितरण किया जाएगा। झण्डारोहण के पश्चात 8.40 बजे कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी द्वारा एवं तहसीलों में संबंधित उप जिलाधिकारियों द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों/सैन्य कर्मियों की विधवाओं को सम्मानित किया जाएगा। 9.00 बजे नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी द्वारा अपने क्षेत्र में एवं ग्रामीण क्षेत्रों में खण्ड विकास अधिकारी  द्वारा महापुरूषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण करेंगे तथा ऐसे स्थलो पर विशेष सफाई व्यवस्था करेंगे इसके अतिरिक्त समस्त टाउन एरिया के सटे ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष सफाई, अभियान चलाया जाएगा तथा सभी मलिन बस्ती की सफाई, अभियान चलाकर समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत द्वारा किया जाएगा तथा मलिन बस्ती तुलसी सागर एवं महाजन टोली में स्वास्थ कैम्प लगाकर/निःशुल्क दवा वितरण का आयोजन किया जाएगा। प्रातः 09 बजे सभी आगनबाड़ी केन्द्रों पर सरकारी योजनाओं क बारे में संगोष्ठी आयोजित कर उपस्थित सभी बच्चों को पंजरी हल्वा एवं लड्डू का वितरित किया जाएगा जिनके नोडल अधिकारी कार्यक्रम अधिकारी होंगे। नेहरू स्टेडियम से साइकिल दौड़ 10 कि0मी0 जिला क्रीड़ा अधिकारी द्वारा सम्पन्न कराया जाएगा। प्रातः 09ः30 बजे पुलिस लाईन में झण्डा रोहण व परेड का कार्यक्रम किया जाएगा। 09ः30 बजे जिला अस्पताल/महिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण का कार्य एवं जिला अस्पताल में स्थित पोषण पुर्नवास केन्द्र के मरीजो को उपरोक्तानुसार फल आदि का वितरण भी किया जाएगा। 10 बजे समस्त सरकारी/गैर सरकारी शिक्षण संस्थाओं में झण्डारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। 11ः00 बजे जिला कारागार में कैदियों को फल एवं मिष्ठान वितरण किया जायेगा। दोपहर 12 बजे सिटी स्कूल में शिक्षण संस्थाओं द्वारा सांस्कृतिक/देश भक्ति कार्यक्रम/निबन्ध/चित्रकला/स्वतंत्रता आंदोलन एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का अयोजन किया जायेगा। दोपहर 01 बजे बाल सुधार गृह के बच्चों को भोजन तथा टेण्ट आदि की व्यवस्था तथा बच्चों को भोजन के बाद एक पेन व एक डायरी का वितरण की व्यवस्था जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा किया जाएगा।
उन्होने समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 22 से 26 जनवरी, 2025 की रात्रि में अपने अपने कार्यालय भवन को तथा समस्त उपजलाधिकारी तहसील भवन को प्रकाशमान करेंगे। महापुरूषों की मूर्तियों एवं परिसर की साफ-सफाई तथा रंग रोगन नगरी क्षेत्रों में अधिशासी अधिकारी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में खण्ड विकास अधिकारी सुनिश्चित करेंगे। मुख्य चौराहों पर देश-भक्ति के गीत बजवाने की कार्यवाही/व्यवस्था अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत द्वारा किया जाएगा।

आयुष्मान आरोग्य मंदिर का हुआ वर्चुअल एक्सटर्नल असेसमेंट

आयुष्मान आरोग्य मंदिर का हुआ वर्चुअल एक्सटर्नल असेसमेंट

गाजीपुर।स्वास्थ्य विभाग के द्वारा ग्रामीण इलाकों में आयुष्मान आरोग्य मंदिर के माध्यम से आम जन को कई लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही है। इसी को लेकर मंगलवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप केंद्र घरिया का NQAS हेतु वर्चुअल एक्सटर्नल असेसमेंट राष्ट्रीय असेसर के द्वारा किया गया।इसके बाद टीम ने आरोग्य मंदिर के असेसमेंट पर अपनी रिपोर्ट लगाई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील कुमार पांडे ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह गाजीपुर के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपकेंद्र घरिहाँ का NQAS हेतु वर्चुअल एक्सटर्नल असेसमेंट राष्ट्रीय असेसर डा० सुभांगी पटेल और डा० आर.डी. अकिल के द्वारा प्रात: 10 बजे से 5:00 बजे तक किया गया,
जिसमें घरिहाँ के सी.एच.ओ. स्नेहलता और ए.एन.एम. प्रियंका सिंह व शीला सिंह का मण्डलीय डिवीजनल कंसल्टेंट NQAS आर.पी.के. सोलंकी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रभु नाथ जी , जिला कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर अनिल वर्मा और जिला कंसल्टेंट अनिल शर्मा का योगदान महत्वपूर्ण रहा।
ग्राम प्रधान आशा सिंह व प्रधान प्रतिनिधि सर्वानंद सिंह पुरे दिन पुर्णतः सहयोग में कार्यक्रम के अंत तक उपस्थित रहे।
ब्लाक स्तर से मरदह के बी.पी.एम. प्रेम प्रकाश राय, बी.सी.पी.एम. रेयाज सुल्तान, बी.ए.एम. आदिल अख्तर, डाटा आपरेटर राकेश सागर, के अलावा ए.एन.एम. प्रियंका सिंह, प्रमिला देवी, नीलम कुमारी, गीता यादव, कुमारी नीलम सी.एच.ओ. पूनम भारती, नीलम मिश्रा, कविता भारद्वाज, शिखा सिंह के साथ ही सभी आशाओं के साथ आशा संगिनी भी उपस्थित रहे।

शिक्षण संस्थाओं के संस्थापक श्री प्रकाश राय की प्रतिमा का अनावरण

शिक्षण संस्थाओं के संस्थापक श्री प्रकाश राय की प्रतिमा का अनावरण

गाजीपुर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत पाली में मां शारदा राज नारायण स्मारक महाविद्यालय एवं राजनारायण राय मेमोरियल इंटर कॉलेज के परिसर में रविवार को प्रतिमा अनावरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय में स्थापित विद्यालय के संस्थापक स्व. श्रीप्रकाश राय एवं स्थापना की प्रेरणास्रोत उनकी मां स्व. शारदा देवी की प्रतिमाओं का अनावरण मुख्य अतिथि बाल्मीकि त्रिपाठी दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री व पीसीएफ के चेयरमैन,पूर्व मंत्री नारद राय ,युवा भाजपा नेता पीयूष राय,विजय शंकर राय ने संयुक्त रूप से किया। वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण परिवेश में महाविद्यालय और इंटर कालेज जैसी संस्थाओं की स्थापना बड़ी सोच का नतीजा है। इन संस्थाओं का समाज,शिक्षा के विकास में महत्वपूर्ण योगदान होगा। श्री प्रकाश राय ने नौकरी करते हुए समाज,शिक्षा के लिए जो योगदान किया वह अविस्मरणीय रहेगा। यहां की अध्ययनरत छात्र-छात्राएं अपनी मेधा और शिक्षा से इसकी स्थापना का उद्देश्यपूर्ण करेंगी तो यही संस्थापक के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वक्ताओं ने कहा कि इन संस्थाओं के विकास में जो भी जरूरत होगी उसके लिए वह सदैव तैयार रहेंगे।
इस मौके पर पीसीएफ चेयरमैन बाल्मीकि त्रिपाठी ,पूर्व मंत्री नारद राय, जिला अध्यक्ष भाजपा सुनील सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मऊ मनोज राय, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय शंकर राय, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, युवा भाजपा नेता पीयूष राय, वीरेंद्र कुमार राय, बलिया के गोपाल सिंह, अखिलानंद त्रिपाठी, राम नगीना यादव ,आनंद कुमार त्रिपाठी,अनुराग सिंह , यशवंत सिंह आदि ने संबोधित किया। समारोह में ओमप्रकाश राय, श्रीकांत वर्मा, अमित राय, उत्कर्ष राय, संतोष वर्मा, अमित राय, जितेंद्र पांडेय,इंद्रासन राय , संजय राजभर, रोहित राजभर, राम अवतार यादव, रामबचन यादव, अनिल पांडेय, संजीव वर्मा, रामभवन शर्मा आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के पूर्व कुलपति प्रो. हरिकेश सिंह व संचालन अविनाश प्रधान ने किया। आगंतुकों के प्रति आभार प्रधानाचार्य शशिकांत राय ने ज्ञापित किया।

नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सुना पीएम मोदी के मन की बात

भारत के मजबूत नेतृत्वकर्ता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी:सुनील सिंह

गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नियमित मासिक वैचारिक कार्यक्रम मन की बात के आकाशवाणी प्रसारण मे 118 वीं कड़ी को भारतीय जनता पार्टी नेताओं,कार्यकर्ताओं सहित आम जनता ने दूरदर्शन, रेडियो, मोबाइल आदि पर देखा व सुना। संगठन के अधिकारीक सरल एप्प पर अपलोड किया।इस बार महिने के अंतिम रविवार को गणतंत्र दिवस होने के कारण एक सप्ताह पूर्व इस कार्यक्रम का प्रसारण हुआ।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने विधानसभा जहुराबाद के सुरवत बूथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को स्थानीय कार्यकर्ताओं संग सुना और इस कार्यक्रम की लोगों से सराहना करते हुए कहा कि भारतीय सभ्यता और संस्कृति के वैभवशाली व्यवहारिकता से पुर्ण नीतिगत आदर्शों का दर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन व विचारों मे दृश्यमान होता है। उन्होंने कहा कि देश के सभी विधाओं, लुप्त होती पौराणिक सभ्यताओं और परम्पराओं, विरासतों सहित विकसित भारत के लक्ष्यों मे निहित समस्त विषयों पर उनका वर्णन भारत के मजबूत दूरदर्शी नेतृत्व का परिचायक है।
पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने संविधान गौरव अभियान मे विधानसभा जखनिया के मंडल मनिहारी प्रथम के बुथ संख्या 364 बरहट दलित बस्ती मे संविधान गौरव अभियान गोष्ठी मे भाग लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को बुथ समिति सदस्यों तथा ग्रामीण लोगों के साथ सुना ।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय ने जंगीपुर विधानसभा के राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज रौजा बूथ पर मन की बात कार्यक्रम को सुना। जबकि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने सदर विधानसभा के रा. सिटी इंटर कालेज बूथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इसके अलावा जिला महामंत्री प्रवीण कुमार सिंह ने सदर विधानसभा के विवेकानंद कॉलोनी वंशी बाजार, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने प्रा पा सकरताली बूथ पर मन की बात कार्यक्रम को सुना।

आवाज़ की आगाज गायन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गाजीपुर।वेलफेयर क्लब के तत्वाधान में 28 वें आवाज़ की आगाज गायन प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को सन्त कबीर पब्लिक स्कूल तुलसीपुर में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ डा. हर्षिता तिवारी डिप्टी कलेक्टर/ उपजिलाधिकारी न्यायिक मुहम्मदाबाद, विशिष्ट अतिथि कुमारी ज्योति चौरसिया डिप्टी कलेक्टर/ उप जिलाधिकारी न्यायिक कासिमाबाद तथा समारोह अध्यक्ष स्नेहा मौर्या ने माँ सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवम दीप प्रज्वलित कर किया।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में क्लब के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा की जनपद के बच्चो को आगे बढने के लिए ये मंच मील का पत्थर साबित हो रहा है। उपस्थित लोगों को यह बताया कि अपने बच्चों को उनके रुचि के अनुसार संबंधित विषयों की प्रतियोगिता में जरूर शामिल कराते रहे।

विशिष्ट अतिथि कुमारी ज्योति चौरसिया ने छोटे छोटे बच्चों का प्रदर्शन देखकर आश्चर्यचकित होकर क्लब के प्रयासों की सराहना करते हुए गाजीपुर को अलौकिक प्रतिभाओ की जननी बताते हुए प्रतियोगियों की प्रशंसा की। इस गायन प्रतियोगिता में बच्चो ने अपनी एक से बढ़कर एक सुमधुर गीतों की प्रस्तुति पर उपस्थित जनसमुदाय को बरबस तालिया बजने पर मजबूर किया ।

निर्णायक मंडल सदस्य वाद विवाद में राजन तिवारी, डा. माया नायर तथा सुरेश गुप्ता ने अपने जिम्मेदारी का निर्वहन किया।

अतिथियों तथा निर्णायक मंडल सदस्यों को संस्था के जनपद गवर्नर पवन पांडेय, सचिव परीक्षा गोपनीय विभाग सत्यदेव दुबे तथा संयुक्त सचिव सत्य प्रकाश तिवारी ने स्मृति चिन्ह देकर सम्म्मानित किया।

अतिथियों का स्वागत क्लब सचिव रामनाथ कुशवाहा क्लब महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुषमा यादव ने किया।

मंच का संचालन लोक कलाकार राकेश शर्मा ने किया।

इस अवसर पर अजय यादव, प्राची पांडेय, अदित्य कुशवाहा उपस्थित रहे।

स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज सिंह कुशवाहा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

क्लब सचिव रामनाथ कुशवाहा ने बताया प्रतियोगिता परिणाम कार्यक्रम स्थल पर ही देर शाम घोषित किया जाएगा।