All posts by UP Fast News

सीएमओ ने माउंट लिट्रा जी स्कूल के बच्चों को दवा एल्बेंडाज़ोल खिलाकर अभियान का किया शुभारंभ

गाजीपुर ।राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डा. सुनील पांडेय ने सोमवार को माउंट लिट्रा जी स्कूल में बच्चों को पेट के कीड़े (कृमि) निकालने की दवा एल्बेंडाज़ोल खिलाकर अभियान का शुभारंभ किया ।
सीएमओ ने बताया कि जिले में करीब 18 लाख बच्चों और किशोरों को कृमि मुक्ति की दवा यानि पेट से कीड़े निकालने की दवा खिलाने के उद्देश्य से यह अभियान शुरू हुआ है। इस अभियान के तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों, स्वास्थ्य केन्द्रों और पंजीकृत स्कूलों, ईंट भट्ठों पर कार्य करने वाले श्रमिकों और घुमन्तू लोगों को दवा खिलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि किसी कारण दिवस पर बच्चे दवा नहीं खा पाए हैं उनको मॉपअप राउंड (13 फरवरी) को दवा खिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि यह दवा खाली पेट नहीं खानी है। एक से दो वर्ष तक के बच्चों को आधी गोली व दो से 19 वर्ष तक के बच्चों व किशोरों को पूरी गोली खिलाई जानी है। छोटे बच्चों को गोली पीसकर देनी है जबकि बड़े बच्चे इसे चबाकर खा सकेंगे। उन्होने बताया कि पेट से कीड़े निकलने की दवा एल्बेन्डाजॉल बहुत ही स्वादिष्ट बनाने की कोशिश की जाती है। इससे बच्चे आसानी से खा लेते हैं। कृमि के चक्र को खत्म करने के लिए बेहद जरूरी है कि बच्चे को यह दवा समय समय पर दी जाती है। ऐसा न करने पर बच्चे के शारीरिक व मानसिक विकास में बाधा उत्पन्न होती है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वह अपने बच्चों को दवा जरूर खिलवाएं।
क्यों खाएं यह दवा- सीएमओ ने बताया कि बच्चे अक्सर कुछ भी उठाकर मुंह में डाल लेते हैं या फिर नंगे पांव ही स्थानों पर चले जाते हैं। इससे उनके पेट में कीड़े विकसित हो जाते हैं। इसलिए एल्बेंडाज़ोल खाने से यह कीड़े पेट से बाहर हो जाते हैं। अगर यह कीड़े पेट में मौजूद हैं तो बच्चे के आहार का पूरा पोषण कृमि हजम कर जाते हैं। इससे बच्चा शारीरिक व मानसिक रूप से कमजोर होने लगता है। बच्चा धीरे-धीरे खून की कमी (एनीमिया) समेत अनेक बीमारियों से ग्रस्त हो जाता है। कृमि से होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए यह दवा एक बेहतर उपाय है। जिन बच्चों के पेट में पहले से कृमि होते हैं उन्हें कई बार कुछ हल्के प्रतिकूल प्रभाव हो सकते हैं। जैसे हल्का चक्कर, थोड़ी घबराहट, सिर दर्द, दस्त, पेट में दर्द, कमजोरी, मितली, उल्टी या भूख लगना। इससे घबराना नहीं है। दो से चार घंटे में स्वतः ही समाप्त हो जाती है। आवश्यकता पड़ने पर आशा या आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मदद से चिकित्सक से संपर्क करें। उन्होंने बताया कि कृमि मुक्ति दवा बच्चे को कुपोषण, खून की कमी समेत कई प्रकार की दिक्कतों से बचाती है।
इस अवसर पर एसीएमओ एम०के० सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार,जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रभुनाथ,जिला सामुदायिक प्रबंधक अनिल वर्मा,अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर अशोक कुमार व एविडेन्स एक्शन के संतोष कुमार सिंह मौजूद रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य राजेश के० ने किया।

नागेश्वर यादव ने 55 kg भार वर्ग फ्री स्टाइल मे जीत गोल्ड मेडल

गाज़ीपुर(बहरियाबाद)। जिले के ईशोपुर रामपुर स्थित रामकरन इण्टर कालेज के कक्षा 9 के छात्र नागेश्वर यादव ने 55 किलो भार वर्ग फ्री स्टाइल में गोल्ड मेडल हासिल कर विद्यालय सहित जनपद का नाम रोशन किया।
खेल अध्यापक/कोच राम आशीष यादव ने बताया कि 7 से 19 फरवरी 2026 तक वाराणसी में स्टेट सब जूनियर कुश्ती चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया है। जिसमें रामकरन इण्टर कालेज ईशोपुर रामपुर गाजीपुर के कक्षा 9 के छात्र नागेश्वर यादव ने 55 kg भार वर्ग फ्री स्टाइल मे गोल्ड मेडल जीता। नागेश्वर ने अपने पहले मुकाबले में जौनपुर के अमन को चित करके तथा दूसरे मुकाबले में मथुरा के योगेश को 3 अंक के अन्तर से, क्वार्टर फाइनल में कानपुर के सूर्यकेश को 10 अंक के अन्तर से, सेमीफाइनल में- स्पोर्ट्स हॉस्टल गोरखपुर के आदित्य कुमार यादव को 10 अंक के अंतर से हराया।
फाइनल में स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के पहलवान दीपेंद्र यादव को 1 मिनट मे चित करके स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी विद्यालय से बालिकाओं मे 43kg भार वर्ग में अंशीका तथा 57kg भार वर्ग में प्रिया शुक्ला तथा बालक वर्ग में 48 kg भार वर्ग में आर्यन यादव व 65 kg भार वर्ग में प्रियांशु ने प्रतिभाग कर अच्छा प्रदर्शन किया। श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह रामकरन “दादा” स्पोर्ट्स एकेडमी के निदेशक आशीष यादव “राहुल” ने इन पहलवानों के उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रबंधक डा. जय सिंह पप्पू ( जिला उपाध्यक्ष, कुश्ती संघ) ने पहलवानों व खेल अध्यापक को बधाई दी। नागेश्वर को स्वर्ण पदक जितने पर पूर्व एम. एल. सी. डा.विजय यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह, क्रीड़ा अधिकारी अरविंद यादव, पूर्व प्रधान अजय यादव, प्रधानाचार्य आत्मा यादव, पूर्व एथलीट काशी सिंह यादव, कोच गोरख नाथ यादव, कुश्ती कोच प्रेमचंद यादव , डा. रुद्र पाल यादव, सचिव आकाश सिंह, कोच/सचिव कमलेश यादव सहित समस्त क्षेत्रवासियों ने बधाई दी।

एसपी इलेवन और पत्रकार एकादश के बीच खेला गया क्रिकेट मैच,एसपी इलेवन ने मारी बाजी

गाजीपुर। 8 फरवरी को पुलिस लाइन ग्राउंड में एसपी इलेवन और पत्रकार एकादश के बीच 20 ओवर का मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। टॉस जीतकर एसपी इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
एसपी इलेवन की ओर से जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों पर 57 रन बनाए। उनकी इस शानदार पारी में 7 चौके और 2 आकर्षक छक्के शामिल रहे। वहीं एसपी डा.ईरज राजा ने 20 गेंदों पर 13 रन बनाते हुए नाबाद रहे।
अन्य बल्लेबाजों में अनंत कुमार ने 40 गेंदों पर 39 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिसमें 5 चौके शामिल थे। निर्धारित 20 ओवर में एसपी इलेवन ने 3 विकेट खोकर 190 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
पत्रकार एकादश की ओर से गेंदबाजी में अनुराग राय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करते हुए पत्रकार एकादश की टीम 116 रन ही बना सकी। बल्लेबाजी में गौरव राय ने 33 गेंदों पर 45 रन की आक्रामक पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 1 छक्का शामिल था। वहीं इंद्र बहादुर सिंह ने 19 गेंदों पर 20 रन बनाए, जिसमें 3 चौके शामिल रहे।
गेंदबाजी में जिलाधिकारी गाजीपुर ने 2 ओवर में 12 रन देकर 1 विकेट, पुलिस अधीक्षक ने 3.2 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट तथा मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 ओवर में मात्र 4 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।
मैच के समापन पर उपविजेता टीम के कप्तान अभिषेक कुमार सिंह एवं उपकप्तान सुनील सिंह को पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी द्वारा ट्रॉफी प्रदान की गई। साथ ही दोनों टीमों के सभी खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि ऐसे मैत्रीपूर्ण खेल आयोजन मानसिक तनाव को दूर करने के साथ आपसी समन्वय और सौहार्द को बढ़ावा देते हैं। इस मौके पर पत्रकार एकादश से कप्तान अभिषेक कुमार सिंह,उप कप्तान सुनील सिंह, इंद्र बहादुर सिंह, रिजवान अंसारी, इकरार खान, आसिफ अंसारी, विनीत कुमार दुबे, अनुराग राय, प्रभाकर सिंह, रमेश कुमार, अजय कुमार,प्रदीप शर्मा, शैलेंद्र सिंह, आरिफ मौजूद रहे। वहीं जिलाधिकारी अविनाश कुमार पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा, संजय कुमार यादव, एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर, सीएफओ और पुलिस टीम मौजूद रही।

वेलफेयर क्लब ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का किया परिणाम घोषित

गाजीपुर।वेलफेयर क्लब के तत्वावधान में गत दिसंबर माह में नौ केंद्रों पर आयोजित बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता अन्तर्गत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का परिणाम रविवार को क्लब प्रधान कार्यालय पीरनगर पर घोषित किया गया। क्लब परीक्षा प्रभारी रामनाथ कुशवाहा ने बताया कि कनिष्ठ वर्ग में स्वाति कुशवाहा एस एस पब्लिक स्कूल नेवादा तथा हरिओम रेनबो मॉडर्न स्कूल नंदगंज प्रथम, विकास यादव सन फ्लावर कॉन्वेंट स्कूल नंदगंज, आदित्य कुमार यादव ओम साईं पब्लिक स्कूल तथा आयुष गुप्ता उमाशंकर पब्लिक स्कूल हैसी पारा संयुक्त रूप से द्वितीय, अंश यादव उमाशंकर पब्लिक स्कूल मोहम्मद अलसफी खान शाह फैज पब्लिक स्कूल तथा प्रशांत यादव डिवाइन पब्लिक स्कूल संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे जबकि आयुष कुमार सिंह तथा शिवम सेंट जॉन्स स्कूल, दिव्यांशी यादव मार्टिन्स चिल्ड्रेन एकेडमी भांवरकोल, अमन यादव चंदनी पब्लिक स्कूल, अभिनव कुमार मिश्रा एमजेआरपी पब्लिक स्कूल, रमन कुमार संत कबीर पब्लिक स्कूल, साक्षी मार्टर मेमोरियल स्कूल, फरहान खान ज़ाकिर हुसैन मेमोरियल माइनारिटी स्कूल, आशीष कुशवाहा राम प्रसाद कुशवाहा मेमोरियल स्कूल, सनाया सिंह केजीएन पब्लिक स्कूल, आदित्य राज चौधरी एस एस पालिक स्कूल नेवादा, शिवा यादव दी प्रेसिडियम इंटरनेशनल स्कूल, वीर प्रताप सिंह एडुरेन ग्लोबल स्कूल, अंश राजभर आर एस एकेडमी, रितेश पाल बुद्धा हॉस्टल, अनामिका यादव लुडर्स कॉन्वेंट बालिका इंटर कालेज, शाम्भवी मिश्रा स्कॉलर्स एकेडमी, प्राची गुप्ता सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल, खुशी सनराइज पब्लिक स्कूल, हिना कुमारी कुश स्मारक बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दिलदारनगर, ओंकार यादव रामदूत इंटरनेशनल स्कूल, फ़लक नाज मदरसा बुखारिया, आलिया खातून सनराइज चिल्ड्रेन एकेडमी, उस्मान अंसारी आइडियल पब्लिक स्कूल। अनुराग कुमार नोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अक्ष मलिक रिवरडेल ग्लोबल स्कूल, अंशिका सिंह नेशनल कॉन्वेंट स्कूल दिलदारनगर, अनाया एस एन के कॉन्वेंट स्कूल, अली ए के इंटरनेशनल स्कूल, तृप्ति पांडेय सूरज इंटरनेशनल स्कूल, उत्कर्ष यादव उमाशंकर पब्लिक स्कूल, सिद्रा जमशेद सार्क पब्लिक स्कूल का चयन सांत्वना पुरस्कारों के लिए किया गया। ज्येष्ठ वर्ग में शालिनी प्रजापति एडूरेन ग्लोबल स्कूल देवचंदपुर तथा अनुराग यादव ओम साईं पब्लिक स्कूल संयुक्त रूप से प्रथम, स्नेहा यादव मार्टिन्स चिल्ड्रेन स्कूल भांवरकोल, संस्कार सिंह एडूरेन ग्लोबल स्कूल देवचंदपुर, अदिति कुमारी उमाशंकर पब्लिक स्कूल द्वितीय, मिसबाहुद्दीन सिद्दीक़ी सनराइज चिल्ड्रेन एकेडमी, मो समीर सार्क पब्लिक स्कूल, राज पांडेय एडुरेन ग्लोबल स्कूल देवचंदपुर, तेजश्वी यादव सेंट जॉन्स स्कूल संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे जबकि सलोनी यादव सनफ्लावर कान्वेंट स्कूल, सूफिया रेनबो मॉडर्न स्कूल, आँचल प्रजापति तथा अनुष्का प्रजापति लुडर्स कॉन्वेंट बालिका इंटर कॉलेज, अमित राजभर तथा आदित्य राजभर ओम साईं पब्लिक स्कूल, अर्पित गुप्ता सूरज इंटरनेशनल स्कूल, अनाया सिंह एडुरेन ग्लोबल स्कूल देवचंदपुर, नोमान सिद्धकी चंदनी पब्लिक स्कूल सुरतापुर, अंजलि कुमारी राहुल संस्कृत्यायन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अर्जुन विश्वकर्मा आर एस एकेडमी, जहीर अंसारी एस एस पब्लिक स्कूल, अभिषेक कुमार कुशवाहा तथा सृष्टि यादव मार्टर मेमोरियल स्कूल, सात्विक सिंह आर पी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, आदित्य कुशवाहा बुद्धा हॉस्टल, आध्या संत कबीर पब्लिक स्कूल, अपूर्वा सिंह एमजीआरपी पब्लिक स्कूल, आयुष शर्मा एस एस पब्लिक स्कूल, प्रियांशु कुशवाहा, ग्लोबल पब्लिक स्कूल का चयन सांत्वना पुरस्कारों के लिए किया गया। वहीं वरिष्ठ वर्ग में गरिमा यादव लुडर्स कॉन्वेंट बालिका इंटर कॉलेज प्रथम, अंकित कुशवाहा टॉप कोचिंग क्लासेज तथा रुबीना कुमारी कुश स्मारक बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दिलदारनगर संयुक्त रूप से द्वितीय, अभिषेक कुशवाहा टॉप कोचिंग क्लासेज, आलिया खातून एस एम नेशनल इंटर कालेज संयुक्त रूप से तृतीय जबकि दिव्यांशी कौस्तूभ तथा एवरग्रीन पब्लिक स्कूल, आराध्या तिवारी सेंट मैरीज कान्वेंट स्कूल, आशीष यादव सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल, यूसुफ अहमद सनराइज चिल्ड्रेन एकेडमी, श्रेया विश्वकर्मा रेनबो मॉडर्न स्कूल, अनिरुद्ध प्रताप सिंह एडूरेन ग्लोबल स्कूल देवचंदपुर, सानिया खातून तथा आँचल कुमारी मौर्या कुश स्मारक बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सनाया खानम तथा रोशन खान एस एम नेशनल इंटर कॉलेज, अंजली राजभर उमाशंकर पब्लिक स्कूल का चयन सांत्वना पुरस्कारों के लिए किया गया। इस अवसर पर क्लब संरक्षक धीरेन्द्र त्रिपाठी, सत्य देव दूबे, अजय यादव, पवन पाण्डेय, संजय यादव, भूपेन्द्र त्रिपाठी, नौशाद अहमद, आदि उपस्थित रहे।

सपा जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में मासिक बैठक संपन्न

गाजीपुर।समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सपा जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विचार व्यक्त करते हुए गोपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सही मतदाताओं का नाम काटने का कुचक्र रच रही है जिससे हर स्तर पर सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सतर्क होकर मेहनत करना है और एक-एक मतदाता का वोट जुड़वाना है। भाजपा का लोकतंत्र और संविधान में विश्वास नहीं रह गया, आम आदमी के मतदान देने के मौलिक अधिकार को SIR के बहाने समाप्त करना चाहती है। भाजपा महंगाई बेरोजगारी हत्या लूट बलात्कार कानून व्यवस्था के नाम पर फेल हो चुकी है, जिससे अलग-अलग हथकंडा अपनाकर सत्ता में बने रहना चाहती है, लेकिन आम जनता भाजपा के कुचक्र को समझ गई है और 2027 में उत्तर प्रदेश की सत्ता से हटाकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का काम करेगी। बैठक में सर्वश्री पूर्व मंत्री शादाब फातिमा , विधायक अंकित भारती, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, डॉ रमाशंकर राजभर रामधारी यादव डॉक्टर ननकू यादव, बलिराम पटेल,राजकुमार पांडे, मुन्नीलाल राजभर, आमिर अली, रविंद्र प्रताप यादव, रामबचन यादव, रामदास यादव, हाजी जमा खान, जय हिंद यादव, गोवर्धन यादव, तहसील अहमद, अवधेश यादव राजू, राजेंद्र यादव, डा. समीर सिंह, डा. सीमा यादव, विभा पाल, बिन्दु बाला बिन्द, असलम हुसैन, जयराम यमुना, आजाद, डॉ संजय कनौजिया, लल्लन राम, फेकू यादव, अजय यादव, कामता बलिराम, श्रीराम इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

365 शिकायत पत्र में 43 का निस्तारण

गाजीपुर।जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सेवराई में अविनाश कुमार, की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा की उपस्थिति में तहसील सभागार मे सम्पन्न हुआ। जिसमे 97 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए मौके पर 12 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 365 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर  43 शिकायत/प्रार्थना पत्रो  का निस्तारण किया गया। अधिशासी अभियन्ता लघु सिचाई द्वारा बिना सूचना दिए तहसील दिवस में अनुपस्थित होने पर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया।
इसी क्रम में तहसील सदर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 32 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें 03 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 23 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 03 का मौके पर निस्तारण किया गया। जमानियॉ तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 42 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मैके पर 04 का निस्तारण किया गया। तहसील जखनियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 70 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 03 निस्तारण किया गया। तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 19 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 01 का निस्तारण किया गया एवं तहसील मुहम्मदाबाद में तहसीलदार की अध्यक्षता में 73  शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें 17 का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आम जनमानस की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया तथा शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जमीनी विवाद और आपसी विवाद एक ही विषय से संबंधित होते है इसलिए राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विवादों का निस्तारण सुनिश्चित करें। तहसील के समस्त लेखपालों को निर्देशित किया गया कि शिकायतकर्ता की छोटी-छोटी समस्याएँ जिनका तत्काल निस्तारण किया जा सकता है। उसके लिए किसी व्यक्ति को परेशान न किया जाए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सेवराई संजय यादव, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, परियोजना निदेशक दीन दयाल वर्मा, डी सी मनरेगा विजय कुमार यादव, तहसीलदार सेवराई, क्षेत्राधिकारी सेवराई एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
तहसील दिवस के उपरान्त जिलाधिकारी द्वारा तहसील सेवराई में रिकार्ड रूम, एस डी एम कोर्ट एवं अन्य कक्षों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान साफ सफाई तथा फाइलों का सही से रख रखाव हेतु निर्देश दिया गया।

प्रभारी मंत्री ने किया उप निबंधक सदर एवं सहायक महानिरीक्षक निबंधन कार्यालय का भूमि-पूजन

गाजीपुर।जनपद के प्रभारी मंत्री राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग उत्तर प्रदेश का एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस दौरान उन्होने मेघबरन सिंह हॉकी अकादमी करमपुर गाजीपुर द्वारा आयोजित अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के उद्घाटन कार्यक्रम एवं आर टी आई ग्राउण्ड गाजीपुर के बगल मे उप निबंधक कार्यालय सदर एवं सहायक महानिरीक्षक निबंधन कार्यालय का भूमि पूजन कार्यक्रम मे प्रभारी मंत्री रवीन्द्र जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप  मे प्रतिभाग कर पूजन अर्चन किया।
मंत्री जी के जनपद के एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान मेघबरन सिंह हॉकी अकादमी करमपुर गाजीपुर द्वारा आयोजित अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह मे प्रतिभाग कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। तत्पश्चात मंत्री जी  जनपद मुख्यालय पहुचे। वहां उन्होने लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह सभागार मे जनप्रतिनिधियों से भेट/वार्ता, पार्टी संगठन के साथ समन्वय बैठक की। तत्पश्चात मंत्री आर टी आई ग्राउण्ड नवीन स्टेडियम के बगल मे उप निबंधक कार्यालय सदर एवं सहायक महानिरीक्षक निबंधन कार्यालय निर्माण लागत 355.76 लाख का भूमि पूजन कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप  मे उपस्थित होकर शिलांन्यास किया। मंत्री जी ने अपने संबोधन में कहा कि  किरायानामा विलेख पर पहले कुल किराया पर नगरीय क्षेत्र में 04 प्रतिशत की दर से स्टाम्प तथा ग्रामीण क्षेत्र में 02 प्रतिशत की दर से स्टाम्प लिया जाता था, जिसमें उ०प्र०स्टाम्प रजिस्ट्रेशन की अधिसूचना दिनांक 19.11.2025 के द्वारा 10 वर्ष अवधि तक के किरायेनामा पर स्टाम्प न्यूनतम 500/ एवं अधिकतम 10000/- निर्धारित किया गया है, तथा निबन्धन शुल्क भी न्यूनतम 500/- एवं अधिकतम 10000/- निर्धारित किया गया है। दान विलेखों के माध्यम से आवासीय, कृषि व व्यवसायिक, औद्योगिक सम्पत्तियों के अन्तरण पर परिवार के सदस्यों यथा पुत्र, पुत्री, पिता, माता पति पत्नी पुत्रबधू पुत्र की पत्नी सगा भाई सगे भाई के मृतक होने की दशा में उसकी पत्नी, सगी बहन दामाद पुत्री का पति पुत्र/पुत्री के पुत्र/पुत्री के पक्ष में अधिकतम 5000/- का स्टाम्प शुल्क किया गया है। इससे उपर का स्टाम्प शुल्क से छूट प्रदान किया गया है। महिलाओं के पक्ष में अन्तरण विलेखों पर पहले दस लाख की मालियत पर एक प्रतिशत स्टाम्प कम लगता था, जिसको अधिसूचना दिनांक 19.07.2025 के द्वारा महिलाओं के पक्ष में एक करोड़ के अन्तरण विलेखों पर स्टाम्प छूट प्रदान की गयी है। एक प्रतिशत का स्टाम्प शुल्क कम किया गया है। इस प्रकार नगरीय क्षेत्र में 07 प्रतिशत की जगह 06 प्रतिशत एवं ग्रामीण क्षेत्र में 05 प्रतिशत की जगह 04 प्रतिशत किया गया है। इस अवसर पर नगर पलिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जिलाधिकारी अविनाश कुमार, पुलिस अधीक्षक ईरज राजा, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य,अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, जिलाध्यक्ष भाजपा ओमप्रकाश राय, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा सुनिल सिंह, जिला महामंत्री भाजपा प्रवीण सिंह, डी0आई0जी0 स्टाम्प वाराणसी मण्डल वाराणसी ऋषिकेश, स्टाम्प निबन्ध एवं अन्य अधिकारी कर्मचारीगण के साथ पार्टी के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने वित्त मंत्री से मुलाकात कर दी बधाई

राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने वित्त मंत्री को दी बधाई

गाजीपुर। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन द्वारा बजट 2026-27 पेश होने पर राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने वित्त मंत्री से मुलाकात कर बधाई दी।
राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने बताया की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज अपना 9वां और मोदी सरकार का 15वां पूर्ण बजट पेश किया। यह बजट देश की नारी शक्ति का सशक्त प्रतिबिंब है ये बजट अपार अवसरों का प्रतिमान है। यह भारत के उज्ज्वल भविष्य की नींव को सशक्त करता है यह बजट 2047 के विकसित भारत के ऊंची उड़ान का मजबूत आधार है. इस बजट ने रिफॉर्म को नई ऊर्जा और गति मिलेगी, जो पाथ ब्रेक्रिंग रिफॉर्म के जरिए साहसिक युवाओं को उड़ने के लिए खुला आसमान देता है।केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत यह बजट युवा, किसान, बागवान, महिलाएं, व्यापारी, कर्मचारी, एसएमई और मध्यम वर्ग सहित समाज के हर वर्ग का संतुलित रूप से ख्याल रखने वाला है।
उन्होंने कहा कि बजट में हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, बायो-फार्मा सेक्टर के लिए 10 हजार करोड़ रुपये, कैंसर व शुगर जैसी गंभीर बीमारियों की दवाओं को सस्ता करने, बड़े टेक्सटाइल पार्कों की स्थापना, महिलाओं के लिए प्रत्येक जिले में छात्रावास की व्यवस्था, स्वास्थ्य क्षेत्र में जिला अस्पतालों के सुधारीकरण, 20 नए जल मार्ग, केमिकल पार्क व खनिज कॉरिडोर, एसएमई के लिए 10 हजार करोड़ रुपये तथा महात्मा गांधी स्वरोजगार योजना जैसे प्रावधान भारत की आर्थिक मजबूती को नई गति देंगे।

डीएम-एसपी ने किया जिला कारागार का स्थलीय निरीक्षण,ली जानकारी

गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार (जेल) का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी एंव पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला कारागार मे कारागार चिकित्सालय, महिला एंव पुरूष बैरक, रसोई घर, का निरीक्षण किया। कारागार में लगाए सी सी टी वी की संचालन व्यवस्था की जॉच की। जिलाधिकारी एंव पुलिस अधीक्षक ने कारागार चिकित्सालय मे भर्ती कैदियों से बीमारियो के संबंध मे पूछा तथा उनके खान-पान एवं साफ-सफाई की जानकारी ली। जिला कारागार के हवालात कार्यालय के स्टाक रजिस्टर की जांच की गई, इसके पश्चात बारी-बारी से सभी बैरको का निरीक्षण किया गया। बैरको मे बन्दियो के कार्ड पर अगली पेशी का दिनांक को चेक किया गया। कारागार मे रसोई घर के निरीक्षण मे प्रत्येक दिनं बनने वाले भोजन के मीनू की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि जेल के अन्दर किसी भी दशा मे मोबाइल व अन्य उपकरण का प्रवेश न होने पाए इस हेतु रोस्टर बनाकर चेंकिग अभियान चलाकर चेक किया जाए।

डीएम ने विभिन्न मतदेय स्थलों का किया निरीक्षण

गाजीपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने शनिवार को विधान सभा क्षेत्र 375-सदर के विभिन्न्न मतदेय स्थलो का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने प्राथमिक विद्यालय जमलापुर मे भाग संख्या-282 से 287 तक बूथों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया।सभी बूथ लेवल अधिकारी को चुनाव आयोग द्वारा दिए गए निर्देशो का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मतदेय स्थल पर उपस्थित बूथ लेवल ऑफिसरों से विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत संचालित कार्यों की जानकारी ली। मौके पर मौजूद नागरिकों से संवाद कर निर्वाचक नामावली से संबंधित स्थिति जानी।
जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) की प्रक्रिया संचालित है, जिसके अंतर्गत उत्तर प्रदेश में निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन 06 जनवरी 2026 को किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि यदि किसी भी पात्र नागरिक का नाम सूची में शामिल नहीं है, किसी कारण वश छूट गया, तो वह फॉर्म-6 के माध्यम से नाम जोड़ने के लिए आवेदन 06 फरवरी, 2026 तक बी0एल0ओ0 को दे सकते है।
फॉर्म-6 ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से भरा जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन के लिए वोटर डॉट ईसीआई डॉट जीओवी डॉट इन पोर्टल अथवा वोटर हेल्पलाइन ऐप का उपयोग किया जा सकता है। आवेदन के उपरांत बीएलओ द्वारा नियमानुसार सत्यापन किया जाएगा। बताया कि अपमार्जन  हेतु फार्म-7 तथा जिन मतदाताओ के नाम मे संशोधन और स्थल परिवर्तन करना है तो वे फार्म-8 भरकर अपने बूथ लेवल अधिकारी को देगे। जिलाधिकारी ने बताया कि जिन नागरिकों ने पहले से अपना मोबाइल नंबर मतदाता सूची से लिंक कर रखा है, वे वोटर हेल्पलाइन ऐप पर मोबाइल नंबर दर्ज कर परिवार के सभी सदस्यों के नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में एक साथ देख सकते हैं। जिनका मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, वे भी वोटर डॉट ईसीआई डॉट जीओवी डॉट इन पोर्टल पर जाकर अपना नाम खोज सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि सत्यापन के बाद भी नाम सूची में नहीं मिलता है, तो फॉर्म-6 भरना अनिवार्य होगा। फॉर्म भरते समय आवेदक को अपना विवरण प्रस्तुत करना होगा।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिन मतदाताओं की फोटो खराब है अथवा जो “नो मैपिंग” की श्रेणी में आते हैं, वे अपने संबंधित बूथ पर उपस्थित बीएलओ से संपर्क कर आवश्यक सुधार करा सकते हैं। किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा सहायता के लिए नागरिक वोटर हेल्पलाइन ऐप अथवा निर्वाचन आयोग के पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त नई सुविधा के अंतर्गत नागरिक बीएलओ को कॉल रिक्वेस्ट भी भेज सकते हैं, जिस पर संबंधित बीएलओ स्वयं संपर्क करेंगे। मौके पर अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार, उपजिलाधिकारी सदर रवीश गुप्ता, एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।