All posts by UP Fast News

राष्ट्रीय लोक अदालत का फीता काटकर हुआ शुभारंभ

गाजीपुर।राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली से प्राप्त निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में शनिवार को जनपद न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुुभारंभ पीठासीन अधिकारी एम.ए.सी.टी. संजय हरिशुक्ला एवं प्रभारी जनपद न्यायाधीश शक्ति सिंह अपर जिला जज प्रथम द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया।
पीठासीन अधिकारी एम.ए.सी.टी. संजय हरिशुक्ला द्वारा लोक अदालत के सफलता हेतु सभी अधिकारियों को अधिक से अधिक निस्तारण हेतु प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर प्रभारी जनपद न्यायाधीश  शक्ति सिंह अपर जिला जज प्रथम द्वारा अपने संबोधन में यह कहा गया कि लोक अदालत वर्षों से लम्बित मामलों के त्वरित निस्तारण का एक अत्यन्त महत्वपूर्ण साधन है। ऐसे छोटे प्रकरण जिसमें अनावश्यक रुप से मुकदमेबाजी के कारण पक्षकारो के मध्य वैमन्यस्ता विद्यमान रहती है, को समाप्त कर सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने में लोक अदालत द्वारा अपनी सक्रीय भूमिका निभाई जा रही है।आज की राष्ट्रीय लोक अदालत में एक पेशन शिविर का भी आयोजन किया गया है। जिसका शुभारंभ पीठासीन अधिकारी एम.ए.सी.टी. संजय हरिशुक्ला एवं प्रभारी जनपद न्यायाधीश  शक्ति सिंह अपर जिला जज प्रथम द्वारा फीता काटकर किया गया। उक्त शिविर में वृद्धा पेशन, दिव्यांग पेशन एवं विधवा पेशन में जिन पात्र व्यक्तियों को कोई कठिनाई आ रही है, उसके समाधान हेतु संबंधित विभागों के अधिकृत प्रतिनिधि उपस्थित रहे। उक्त पेंशन शिविर में जनपद गाजीपुर के दूरस्थ क्षेत्रों से आए हुए व्यक्तियों द्वारा लाभ उठाया गया। राकेश कुमार- सेवेन नोडल अधिकारी, लोक अदालत गाजीपुर एवं विजय कुमार-चतुर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर, द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण हेतु नियत वादों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर सचिव ने बताया कि लोक अदालत से न्याय के क्षेत्र में क्रान्ति आई है और लोगो में विधिक जागरूकता भी बढ़ी हैं। उनके द्वारा जनपद न्यायाधीश के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार हेतु किए गए प्रयासों के बारे में संक्षेप में जानकारी दी गई। सामान्य अदालत एवं लोक अदालत में अन्तर को विस्तार से बताया गया।इस अवसर पर संजय हरी शुुक्ला, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण,प्रभारी जनपद न्यायाधीश शक्ति सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं0-01, अलख कुमारए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश एस0सी0/एस0टी0, स्वप्न आनंद, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी एवं अन्य न्यायिक अधिकारीगण तथा अध्यक्ष सिविल बार एसोसिएशन व न्यायालय के कर्मचारीगण उपस्थित हुए।
इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 116186 मामले निस्तारण हेतु नियत किये गये थे, जिसमें से सुलह समझौतें एवं संस्वीकृति के आधार पर कुल 106152 वाद अंतिम रूप से निस्तारित किए गए। राजस्व विभाग के मामले, विभिन्न न्यायालयों द्वारा 32192 मामले तथा बैंक एवं अन्य विभाग द्वारा कुल 73960 मामले निस्तारित किए गए।

18 दिसंबर को कांग्रेस करेगी यूपी विधानसभा का घेराव

भाजपा सरकार के कुशासन से जनता में मचा है त्राहिमाम, 18 दिसंबर को कांग्रेस करेगी यूपी विधानसभा का घेराव

गाज़ीपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के कुशासन और गलत नीतियों की वजह से आज जनता त्राहिमाम कर रही है, अधिकारी निरंकुश हैं भ्रष्टाचार और महंगाई चरम पर हैं, किसान खेत की बजाय सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं, युवाओं के पास न नौकरी है न कोई काम, टैक्स के नाम पर सरकार जनता को लूट रही है, सरकार काम की जगह जुमलेबाजी कर रही है और अपने गुजराती धन्ना सेठों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। यूपी में बिजली विभाग का ठेका गुजराती कंपनियों को, सीवर का ठेका गुजराती कंपनियों को, आज प्रदेश में बिजली की दर इतनी ज्यादा हो चुकी है कि प्रदेश का हर उपभोक्ता परेशान है, काम करने वाले भी परेशान हैं।

प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन बाबू ने कांग्रेस पार्टी के कैंप कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में बताया कि प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय के आह्वान पर भाजपा सरकार के कुशासन के खिलाफ आगामी 18 दिसंबर को लखनऊ में विधानसभा का वृहद स्तर पर घेराव किया जाना सुनिश्चित है, जिसमें बड़ी संख्या में गाजीपुर के कांग्रेस कार्यकर्ता लखनऊ घेराव के लिए पहुचेंगे जिसका समर्थन कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम और कांग्रेस शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा के साथ मौजूद कांग्रेस जनों ने भी किया और कहा कि गांव गांव से लोग लखनऊ पहुंच घेराव में शामिल होंगे। इसके बाद इन्हीं मुद्दों पर लंका स्थित कैंप कार्यालय में राघवेंद्र प्रताप सिंह और फसाहत हुसैन बाबू ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर बताया कि भाजपा सरकार आम जन के साथ गलत कर रही है, आमजन की बजाय पूंजीपतियों के लिए काम करने वाली इस सरकार के खिलाफ आगामी 18 दिसंबर को लखनऊ विधान सभा का बड़े पैमाने पर घेराव होगा। जिसमें गाजीपुर के हर ब्लॉक से और आप पास के सभी जनपदों से लोग घेराव में शामिल होने के लिए लखनऊ पहुंचेंगे। भाजपा सरकार को उनकी कुनीतियों के चलते आम जन और हर वर्ग परेशान है, सिर्फ भाजपा सरकार के चंद पिछलग्गू पूंजीपति ही सरकार से लाभ ले रहे हैं, इन्हीं सबका विरोध कांग्रेस सड़क से सदन तक कर रही है।

इस अवसर पर प्रमुख प्रमुख रूप से पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, डॉक्टर मारकंडेय सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बटुक नारायण मिश्रा, जनार्दन राय, पीसीसी सदस्य अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह एवं हामिद अली, विद्याधर पांडे, राजीव सिंह, चंद्रिका सिंह, महबूब निशा, आशुतोष गुप्ता, ओमप्रकाश पांडे, मोहम्मद राशिद, गुलवास यादव, अखिलेश यादव, करुणा निधि राय, मोहम्मद इस्लाम अब्दुल्ला, अजय कुमार दुबे, डॉ सुमेर कुशवाहा, रतन तिवारी, प्रमिला देवी, बृजेश कुमार, श्याम नारायण, लखन श्रीवास्तव, मुसाफिर बिन्द, अरविंद कुमार मौर्य, ईनर्मल यादव, वीरेंद्र कुमार राय, सीताराम राय, झुन्ना शर्मा, राजेंद्र सिंह यादव, राघवेंद्र चतुर्वेदी, शशि भूषण राय, आशुतोष कुमार सिंह, सदानंद गुप्ता, किरण, आलोक यादव, कुंदन खरवार, इरफान, अखिलेश यादव, राजेंद्र प्रसाद बिंद आदि सैकड़ो के संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सामूहिक विवाह:एक-दूजे के हुए 77 जोड़े

गाजीपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आई टी आई मैदान प्रकाशनगर में बुधवार को सम्पन्न हुआ। शादी समारोह का शुभारम्भं मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह एवं उपस्थित मंचाशीन अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप सेे दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सामूहिक विवाह योजना में  कुल 77 जोड़ो का सामूहिक विवाह पूरे विधि विधान के साथ सम्पन्न हुआ। सामूहिक विवाह के अवसर पर उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नव विवाहित वर-वधुओं को उनके वैवाहिक जीवन की मंगल कामना करते हुए शुभकामना दी। सामूहिक विवाह में नव दाम्पत्य को विवाह प्रमाण पत्र एवं पौध रोपण हेतु आम वृक्ष का पौधा उनके हाथो में दिया गया। विवाह कार्यक्रम मे मंच से ही मुख्य अतिथि ने बटन दबाकर 35 हजार रूपये की धनराशि वधुओ के खाते मे हस्तान्तरित किया।


मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष  सपना सिंह ने नव विवाहित वर-वधुओ को आर्शिवचन देते हुए कहा कि नव विवाहित जोड़ो ने 7 फेरे लेकर एक साथ रहने का जो संकल्प लिया है उसे आजीवन निर्वहन करे। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम योजना एक कल्याणकारी योजना है। जिसमे हजारो हजार की संख्या में बेटियों के हाथ पीले किए जा चुके है। मुख्यमंत्री जी ने इस योजना के माध्यम से गरीब, मजदूर एवं असहाय परिवारो को इसका लाभ दिया है और आगे भी इस योजना के माध्यम से बेटियो का विवाह सम्पन्न कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बेटियो के हाथ पीले करने का जो संकल्प लिया है उसे आगे और भी बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होने कहा कि इस योजना के माध्यम से जो विवाह कराया जाता है उससे समाज मे फैली दहेज प्रथा जैसी रूढ़िवादी सोच समाप्त होती जा रही है। दहेज लेना और दहेज देना एक दण्डनीय अपराध है। उन्होने कहा कि आज जो भी बेटियां अपने ससुराल विदा हो रही है तो उनके ससुराल पक्ष के लोग उन्हे बहु न बल्कि बेटी बनाकर घर ले जाए।

आज यह  संकल्प लें कि बेटी से बड़ा कोई दहेज नही है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा से बेटियों को बोझ समझने की जो एक मंशा या सोच रहती है, उन सभी कुरीतियों पर एक प्रहार है यह ‘‘सामूहिक विवाह कार्यक्रम‘‘। मिल बाट कर एक सादगी से भरे इस कार्यक्रम में परिणय सुत्र मे बध जाये और दहेज प्रथा तथा बेटियों को बोझ समझने की सोच से उबरकर, हम आगे बढ सके तथा बेटियों को समाज में उनको उचित स्थान दे सके यही मुख्यमंत्री की मंशा है।
मुख्य विकास अधिकारी  संतोष कुमार वैश्य ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की जानकारी देते हुए कहा कि  आज जनपद के विभिन्न ब्लाको से चयनित 77 जोड़ो का विवाह पूरे विधि विधान के साथ सम्पन्न हुआ है। इसी क्रम से पिछले 05 दिसम्बर को 166 जोड़ो का विवाह कराया गया था। जनपद मे कुल 1575 जोड़ो का लक्ष्य प्राप्त है । शेष लक्ष्य को माह जनवरी 2025 मे सम्पन्न कराया जाएगा। ताकि पात्र परिवारो की बेटियो को इस योजना का लाभ मिल सके। उन्होने शादी समारोह में आये हुए वर एवं वधु के परिजनो  के प्रति भी शुभकामना व्यक्त की।उन्होंने कहा कि  इस योजना के अन्तर्गत 51 हजार की धनराशि प्रदान किया जा रहा है जिसमें 35 हजार रूपये वधु के खाते में तथा 10 हजार रूपये के उपहार एवं 6 हजार शादी समारोह के आयोजन के लिए दिया जा रहा है। गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारो की शादी कराया जा रहा है। जिसमे लड़के की उम्र 21 वर्ष  एवं लड़की की आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
परियोजना निदेशक राजेश यादव  ने सामूहिक विवाह के सफल आयोजन पर आभार व्यक्त करते हुए विवाहित नव दाम्पत्य जोड़ो को उनके विवाहित जीवन के लिए शुभकामनाए दी। जिला दिव्यांजन सशक्तिकरण अधिकारी पारस यादव ने इस योजना की विस्तृत जानकारी मंच के माध्यम से दी। इस अवसर पर मंत्री ओमप्रकाश राजभर के प्रतिनिधि सुरेश राजभर, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

250 किसानों को निःशुल्क मसूर की मिनीकिट वितरित किया गया

गाजीपुर।राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजनान्तर्गत दलहन घटक में केन्द्रीय बीज भण्डार से उप कृषि निदेशक एवं भूमि संरक्षण अधिकारी की उपस्थिति में 250 किसानों को निःशुल्क मसूर की मिनीकिट वितरित किया गया। उप कृषि निदेशक ने बताया है कि उपरोक्त योजनान्तर्गत भारत सरकार द्वारा जनपद को 700 पैकेट (प्रति पैकेट 8 किग्रा०) मसूर मिनीकिट प्राप्त हुए है। भारत सरकार द्वारा अनुसूचित जन जाति गौरव वर्ष 2024 के उपलक्ष्य में अनुसूचित जन जाति के उत्थान के लिए किसानों, भूमि धारक /पट्टा धारक को लाभान्वित करने के उद्देश्य से यह योजना संचालित की गयी है, ताकि अनुसूचित जन जाति के लोग भी अन्य किसानों की भांति लाभ प्राप्त कर समाज की मुख्य धारा में शामिल हो सके, जिससे उनके अन्दर खेती के प्रति उत्सुकता बनी रहे। आज केन्द्रीय बीज भण्डार से 250 किसानों को निःशुल्क मसूर बीज मिनीकिट वितरित किया गया। समस्त विकास खण्ड के राजकीय कृषि निवेश केन्द्रों के माध्यम से पॉश मशीन द्वारा अगूंठा लगाकर निःशुल्क वितरित किया जा रहा है।

डीएम ने की बैठक,ली जानकारी

गाजीपुर। निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल की स्थापना, क्रियान्वयन तथा संचालन प्रबंधन हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुआ । बैठक में जिलाधिकारी ने पशुओ के लिए भरण पोषण एवं सहभागिता योजना में समिति द्वारा अनुमोदित धनराशि की स्वीकृति प्रदान की गयी।
जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री निराश्रित बेसहारा सौभाग्य योजना अन्तर्गत उपस्थित पशु चिकित्सकों से अब तक कितने पशुओ को चिन्हित कर पशुपालकों को सुपुर्द किए गए हैं की जानकारी ली।  उन्होंने पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि इस योजना में कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चो के परिवारो में दुधारू पशुओ की सुपुर्दगी की जाए। उन्होने पशु चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिया कि पशुओ की बराबर वेरिफिकेशन किया जाना चाहिए यदि किसी पशु के मृत्यु के बाद भी उसका भुगतान किया जाता है तो संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही तय है।


उन्होने पशुओ को ठण्ड से बचाव हेतु गो-आश्रय स्थल पर अलाव की व्यवस्था, चारा ,पानी, टीन सेड व तिरपाल से सुरक्षित करने एवं साफ-सफाइ का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि पशु आश्रय स्थल पर केयर टेकर एवं हरे चारे की व्यवस्था अवश्य की जाए। गोबर के निस्तारण हेतु मनरेगा से वर्मी कम्पोस्ट पिट बनाया जाए। जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने क्षेत्र में वास्तविक छुट्टा गोवंशीय पशुओं को एक सप्ताह का अभियान चलाकर संरक्षित किया जाए। अभियान की समाप्ति पर इस आशय का प्रमाण पत्र देना होगा कि अब क्षेत्र में कोई भी गोवंशीय पशु नही है। इसके अतिरिक्त उन्होने निर्देश दिया कि चारागाह की भूमि को चिन्हित करते हुए वहां पशुओ के लिए हरे चारे की बुआई कराई जाए। उन्होने कहा कि इस अभियान में सभी पशु चिकित्साधिकारी भी सक्रिय सहयोग करते हुए पशुओं का संरक्षण के साथ-साथ उनके इलाज, टीकाकरण, टैगिंग का शत-प्रतिशत कार्य पूरा करायें। नामित नोडल अधिकारी प्रत्येक माह गो-आश्रय स्थलो का निरीक्षण करते हुए उसकी आख्या प्रस्तुत करेगे।
बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, परियोजना निदेशक राजेश यादव,अधीशासी अधिकारी नगर पालिका,नगर पंचायत सैदपुर, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त पशुचिकित्साधिकारी, नोडल अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने ट्रेनों के ठहराव के लिए रेल मंत्री को सौंपा पत्रक

राज्यसभा सांसद ने ट्रेनों के ठहराव के लिए रेल मंत्री को सौंपा पत्रक

वाराणसी। दिल्ली में राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर उन्हें पत्रक दिया।
राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने बताया कि दानापुर मंडल में स्थित जनपद गाजीपुर के रेलवे जक्शन दिलदारनगर, रेलवे स्टेशन जमानिया एवं रेलवे स्टेशन गहमर से रोजाना हजारो की संख्या में लोग विभिन्न स्थानों के लिए यात्रा करते है और इन रेलवे स्टेशनों का रेल राजस्व वसूली भी अधिक है।गहमर एशिया का सबसे बड़ा गांव है और यहाँ से हजारो की संख्या में भारतीय सेना में देश की सेवा करने वाले जवान एवं विभिन्न पुलिस बलों में सेवा देने वाले नागरिक गण है। जिन्हें ट्रेन पकड़ने के लिए गैर रेलवे स्टेशनों का रुख करना पड़ता है।
सांसद द्वारा दिलदारनगर जक्शन पर- हिमगिरी एक्सप्रेस, जनसाधारण एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस, पाटलिपुत्र लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, जियारत एक्सप्रेस, पटना लखनऊ नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव की माँग की।
जमानिया रेलवे स्टेशन पर- ब्रह्मपुत्र मेल, पटना इंदौर एक्सप्रेस, जनशताब्दी एक्सप्रेस, एवं संघमित्रा एक्सप्रेस के ठहराव की माँग की एवं गहमर रेलवे स्टेशन पर मगध एक्सप्रेस के ठहराव की माँग की है। राज्यसभा सांसद ने कहा कि इन ट्रेनों के ठहराव से क्षेत्रीय लोगों को बड़े महानगरों तक आवागमन करने में सुविधा होगी। क्षेत्र के लोगों को आवागमन करने के लिए बिहार प्रांत के बक्सर या पंडित दीनदायल उपाध्याय जंक्शन नहीं जाना पड़ेगा।
राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने इन सभी ट्रेनों के ठहराव के लिए पूर्व में सदन में भी मांग रख चुकी है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर मनाया पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का 79 वां जन्मदिन

गाज़ीपुर।9 दिसंबर को जिला एवं शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यूपीए की चेयरपर्सन और कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के 79 वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में कांग्रेस कार्यालय में केक काटकर संगोष्ठी में अपने विचार व्यक्त किया। तदोपरांत जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान किया। संगोष्ठी में सोनिया गांधी के जीवन वृत और कांग्रेस के प्रति उनके त्याग पर वक्ताओं द्वारा प्रकाश डाला गया। मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सोनिया गांधी जी 1968 में भारत आईं और इंदिरा गांधी की लाडली बहू के रूप में अपनी पहचान बनाई।राजीव गांधी के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा, 1998 में पहली बार कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं और 2004 में यूपीए सरकार का नेतृत्व किया।वो चाहती तो पीएम बन सकती थीं, लेकिन उन्होंने प्रधानमंत्री पद नहीं अपनाया और डॉ. मनमोहन सिंह को नामित किया, 2017 में राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाया और 2022 में मल्लिकार्जुन खरगे को पार्टी का नेतृत्व सौंपा। लेकिन इसके साथ साथ ही वे यूपीए की चेयर पर्सन के रूप में भी कुशलता पूर्वक अपने दायित्व का निर्वहन करती रही और हम सबको आज भी मार्गदर्शन देती हैं। इस अवसर पर निवर्तमान जिला अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि सोनिया गांधी जी त्याग और विशाल हृदय की प्रतिमूर्ति हैं, उनके नेतृत्व में कांग्रेस की विचारधारा और पल्लवित हुई है, हम सभी लोग उनके दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं, पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने सोनिया गांधी के जन्मदिन पर बधाई देते हुए कहा कि गांधी 9 दिसंबर 1946 को जन्मी थी, और पूर्व पीएम राजीव गांधी से विवाह के बाद 1968 में भारत आई, कई उतार चढ़ावों के बावजूद जिस तरह से वे भारतीय संस्कृति और सभ्यता से स्वयं को जोड़े रखती हैं वो बेमिसाल है, उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए व्यापक कार्य कर रही है। सोनिया गांधी के बिना आज कांग्रेस अधूरी लगती है, वे हम सभी की मार्गदर्शक हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से ब्लड देने वालों में निoशहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, शहर प्रवक्ता लखन श्रीवास्तव, शहर अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग रईस अहमद, विवेक कुमार, सूरज सहनी आदि थे।साथ-ही अन्य कार्यकर्ताओं ने किसी भी जरूरतमंद को ब्लड की आवश्यकता होने पर ब्लड देने की बात कही।
उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, पीसीसी सदस्य जनक कुशवाहा,अजय कुमार श्रीवास्तव, महबूब निशा, ज्ञान प्रकाश सिंह, चंद्रिका सिंह, राम नगीना पांडे, कुसुम तिवारी, आशुतोष गुप्ता, हामिद अली, सतीश उपाध्याय, राशिद, सुमन चौबे, मीरा चौबे, आलोक यादव, राहुल कुशवाहा, आशुतोष श्रीवास्तव, सदानंद गुप्ता, राहुल कुमार आदि लोग मौजूद थे।

डीएम के अध्यक्षता में हुई बैठक,दिए निर्देश

गाजीपुर।स्कूल सेफ्टी नीति 2016 के क्रियान्वयन हेतु जनपद स्तरीय स्कूल सुरक्षा समन्वय समिति की प्रथम बैठक शुक्रवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट सभागार सम्पन्न हुआ। बैठक मे जिलाधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रबन्ध प्राधिकरण भारत सरकार द्वारा निर्गत स्कूल सेफ्टी नीति 2016 के अन्तर्गत राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण द्वारा तैयार की गई। कार्ययोजना के अन्तर्गत दुर्घटनाओ,आपदाओ और आपतकालीन स्थितियों मे स्कूलो की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जनपद स्तर पर सुरक्षा समन्वय समिति का गठन किया गया है।
बैठक मे जिलाधिकारी ने जिला स्तर पर सभी स्कूलो मे सुरक्षा प्रोटोकाल का निरीक्षण एवं क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश समिति को दिया। उन्होने कहा कि जनपद के ऐसे विद्यालय जो अपने मानक को पूरा न करते हो उसे समिति के माध्यम से निरीक्षण  कराते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाए,सभी विद्यालय फायर सेफ्टी यंत्र उपलब्ध रहे। कक्षाओ मे प्रवेश व निकास द्वार अवश्य रहे। उन्होने समिति को निर्देश दिया कि स्कूल सुरक्षा निरीक्षण के दौरान पाई गई, कमियों का तुरंत संज्ञान लेते हुए उसका निवारण किया जाए। इसके साथ ही स्कूलो मे आपात कालीन योजनाओ के लिए मॉक ड्रिल का अभ्यास कराया जाए। जिले के सभी स्कूलो मे अग्नि सुरक्षा, संरचनात्मक सुरक्षा, और आपदा प्रबंधन उपायों की निगरानी समिति के माध्यम से बराबर होती रहे । उन्होने स्कूलो मे बच्चो और शिक्षको के लिए सुरक्षा जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कराने का निर्देश दिया। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, मुख्य चिकित्साधिकारी सुनील पाण्डेय, जिला विद्यालय निरीक्षक भाष्कर मिश्रा, समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना, ए आर टी ओ रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एंव अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।    

डीएम-एसपी ने किया अपील

गाजीपुर।जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा द्वारा कानून-व्यवस्था/जुमे की नमाज के दृष्टिगत थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत धार्मिक स्थलों के आस पास निरंतर भ्रमणशील एवं पैदल गस्त कर संदिग्ध व्यक्तियों/अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। लोगों से शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपील किया गया । इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार,अपर पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेन्द्र, उपजिलाधकारी सदर प्रखर उत्तम, क्षेत्राधिकारी नगर सुधाकर पाण्डेय व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मय पुलिस बल मौजूद थे ।

कांग्रेसियों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर किया याद

कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर किया याद

अम्बेडकर पार्क, लंका पर माल्यार्पण कर कांग्रेस ने बाबा साहब का मनाया 68 वां महानिर्वाण दिवस

ग़ाज़ीपुर।गाजीपुर जिला कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का 68 वा महानिर्माण दिवस कार्यवाहक जिला अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी सुनील राम की अध्यक्षता में अंबेडकर पार्क लंका में मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके मूर्ति की साफ सफाई कर माल्यार्पण किया और उन्हें याद किया। इस अवसर पर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि आदरणीय डा.बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जी नाम से लोकप्रिय, भारतीय विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, लेखक और समाजसुधारक थे, उन्होंने दलित, बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों व दलितों से होने वाले सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। उन्होंने श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मन्त्री भी थे, भारतीय संविधान के जनक एवं भारतीय गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे। कार्यवाहक शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि महान और सरल व्यक्तित्व के धनी, प्रकांड विद्वान और बौद्ध नेता के रूप में डॉ. अंबेडकर की सामाजिक स्थिति के कारण उनकी पुण्यतिथि को महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में जाना जाता है, वहीं एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने भी उनके विचारों को याद करते हुए कहा कि बाबा साहब संवैधानिक मूल्यों के माध्यम से एक सामंजस्यपूर्ण भारतीय राष्ट्र की स्थापना करना चाहते थे, उन्हें अहसास था कि यदि समाज के अंतर्निहित विरोधाभासों से प्रभावी ढंग से नहीं निपटा गया तो संविधान के उच्‍च आदर्श अधूरे रह जाएंगे, संविधान निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रतीक बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के विद्वत दूरदर्शिता के कारण आज पूरा देश और सर्वसमाज उन्हें याद कर रहा है।
इस अवसर पर डॉ मार्कंडेय सिंह पीसी सदस्य, अजय कुमार श्रीवास्तव, महबूब निशा एवं चंद्रिका सिंह, शंभू कुशवाहा, हामिद अली, लाल मोहम्मद, झुन्ना शर्मा, अब्दुल्ला मास्टर आदि लोग उपस्थित रहे।