All posts by UP Fast News

विजेताओं को डीएम ने किया पुरस्कृत

गाजीपुर।अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तीकरण दिवस के अवसर पर अक्षम बच्चों का जनपद स्तरीय समेकित खेलकदू एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन राजकीय बालिका इंटर कालेज महुआबाग के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा दीप प्रज्जवलित एवं मॉ सरस्वती के चित्र पर मार्ल्याण कर किया गया। जिलाधिकारी ने अपने उद्बोधन में दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों व बच्चो को शिक्षण प्रशिक्षण कार्य हेतु प्रेरित किया। विभाग द्वारा प्रदत्त सुविधाओं के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा कराए जाने वाले समस्त कार्यक्रमो व सुविधाओ के बारे में अभिभावक एवं बच्चों को अवगत कराया।
अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तीकरण दिवस के अवसर पर समस्त विकासखण्डों से आए हुए दिव्यांग बच्चों के मध्य छूकर पहचानों प्रतियोगिता, कुर्सी दौड़, मेंढक दौड़ प्रतियोगिता, चम्मच दौड़ प्रतियोगिता, सुलेख प्रतियोगिता, कला प्रतियोगिता का आयोजन तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण किया गया।

छूकर पहचानो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अनीषा कम्पोजिट विद्यालय-रेवरियां, विकासखण्ड-जखनियां, द्वितीय स्थान पर गुड़िया, प्राथमिक विद्यालय-कुदरूसीपुर, विकासखण्ड-मनिहारी एवं तृतीय स्थान लक्ष्मी, उच्च प्राथमिक विद्यालय-तरौटी, विकासखण्ड-मरदह ने प्राप्त किया गया। उसी प्रकार चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंशिका कश्यप, कम्पोजिट विद्यालय गौसपुर, बुजुर्गा विकासखण्ड-मनिहारी, द्वितीय स्थान गायत्री कुमारी, कम्पोजिट विद्यालय-बारा, विकासखण्ड-भदौरा, व तृतीय स्थान अमृता राजभर, प्राथमिक विद्यालय-कठउत, विकासखण्ड-मोहम्मदाबाद ने प्राप्त किया गया।
सुलेख प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरूषी यादव, प्राथमिक विद्यालय-सैयद खानपुर, विकासखण्ड-बाराचवर, द्वितीय स्थान अंशिका कश्यप,कम्पोजिट विद्यालय-गौसपुर बुजुर्गा, विकासखण्ड-मनिहारी एवं तृतीय स्थान सृजन सिंह, कम्पोजिट विद्यालय-तारीघाट, विकासखण्ड-रेवतीपुर ने प्राप्त किया। सभी विजेताओं को जिलाधिकारी द्वारा पुरस्कृत किया गया व कार्यक्रम में आए बहु दिव्यांग बच्चों को होम बेस्ड किट व पूर्ण दृष्टि बाधित बच्चों को ब्रेल किट तथा लो विजन बच्चों को लो विजन किट प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधानाचार्या राजकीय बालिका इंटर कालेज महुआबाग एवं जिला समन्वयक, समेकित शिक्षा अनुपम गुप्ता, जिला समन्वयक, बालिका शिक्षा अमित कुमार राय, जिला समन्वयक, प्रभारी एम0आई0एस0  देवेश सिंह यादव व समस्त विशेष शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रामप्रवेश तिवारी विशेष शिक्षक द्वारा किया गया।

डीएम ने जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण,ली जानकारी

गाजीपुर।जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने जिला चिकित्सालय गोराबाजार का मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। वहां चिकित्सीय सुविधाओ एंव वार्ड में भर्ती मरीजो से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान आई0सी0यू0 वार्ड एवं ओ0पी0डी वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भर्ती मरिजों से उनके स्वास्थ,दवाओं की उपलब्धता एवं अन्य सुविधाओं के बारे में एक-एक मरीजो से मिलकर हाल जाना। जिलाधिकारी ने नर्सो एवं वार्ड वाय को निर्देशित कर बताया कि प्रत्येक मरीज की जिम्मेदारी आप की है, दवा से लेकर उनके स्वास्थ्य ठीक होने तक आप सभी को अच्छे से ध्यान देना होगा। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। अस्पताल में जितने भी वार्ड में मरीज है उन सभी वाडो में डाक्टर उपस्थित रहेगे,अन्यथा की स्थिति में किसी तरह की शिकायत पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।  
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में आकस्मिक कक्ष, ओ0पी0डी0, बाल रोग वार्ड, आई0सी0यू0 कक्ष, एन आर सी कक्ष, मेडिकल वार्ड (पुरूष एवं महिला), मेडिसिन वार्ड, का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मरीजो को होने वाले शौचालय का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल को निर्देश दिया कि किसी चिकित्सक/कर्मचारी द्वारा पैसे की मॉग करने तथा मरीजो द्वारा शिकायत पर तत्काल नोटिस जारी किया जाए। उन्होने बताया कि मौसम परिर्वतन होने से बीमार होने वाले मरीजो की संख्या बढ़ती जा रही है इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। किसी भी मरीजो को कोई परेशानी न हो उनके ठीक होने और ठीक होकर घर चले जाने तक की पूरी रिपोर्ट तैयार कर प्रतिदिन प्रस्तुत किया जाए। जिलाधिकारी ने वार्डो एवं शौचालयो में साफ-सफाई, स्वच्छ पानी की उपलब्धता समय से सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रधानाचार्य महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कालेज डा. आनन्द मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एव अन्य डाक्टर/वार्डो के नर्स उपस्थित थे।  

समाज के प्रत्येक वर्ग को संगठन दायित्व प्रदान करने की पारदर्शी प्रक्रिया सिर्फ भाजपा मे है:गीता शाक्य

समाज के प्रत्येक वर्ग को संगठन दायित्व प्रदान करने की पारदर्शी प्रक्रिया सिर्फ भाजपा मे है:गीता शाक्य

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र सेवा समर्पित, समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्य धारा से जोड़ने के स्पष्ट सोच के साथ काम करने वाला राजनैतिक संगठन है।यह बात जिला चुनाव अधिकारी व राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संगठन पर्व 2024 के संगठन चुनाव के दूसरे चरण की कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा,उन्होंने कहा कि संगठन के सर्वव्यापी,सर्वस्पर्शी, समावेशी आधार के मजबूती हेतु सर्वसम्मति से समाज के प्रत्येक वर्ग को संगठन दायित्व प्रदान करने की पारदर्शी प्रक्रिया सिर्फ भाजपा मे है। यह हम कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है।


राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने द्वितीय चरण के चुनाव प्रक्रिया का विस्तार से वर्णन किया।उन्होंने कहा कि धीर, गंभीर, विपरीत परिस्थितियों में भी बिना घबराहट हमारा कार्यकर्ता देश हित एवं संगठन हित मे कार्य करने एवं निर्णय लेने मे सक्षम हो ऐसे सरल, सहज, उच्च गुणवत्ता के मानक को पूरा करने वाले कार्यकर्ता को दायित्व देना, हमारी प्राथमिकता है।
उन्होंने सभी सक्रीय सदस्यों से “द साबरमती रिपोर्ट” फिल्म अवश्य देखने का आह्वान किया।
जिला प्रभारी डा राकेश त्रिवेदी ने द्वितीय चरण की कार्यशाला में कहा कि आज के चुनौती पूर्ण माहौल में जहां विपक्ष लगातार देश के विकास, भारतीय सभ्यता, संस्कृति,से परे भ्रम और बेबुनियाद की बातों का सहारा लेकर स्वयं के राजनीतिक अस्तित्व के लिए काम कर रहा है ऐसे में उनके चुनौतियो के संघर्ष में भाजपा कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं को लगातार 365 दिन और रोज 16 से 18 घंटे समाज और राष्ट्र हित में काम करना देश की जरूरत बन गयी है ।
जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने अतिथि का स्वागत अभिनन्दन करते हुए अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि संगठन का कोई भी दायित्व छोटा या बड़ा नही बल्कि महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सीख देते हुए कहा कि कार्य को सरलता से जटिलता की ओर लेकर चलने से सरल पूर्ण हो चुके कार्य जटिल कार्य को पूर्ण कराने में सहयोगी हो जाते हैं।
कार्यशाला को जिला सह चुनाव अधिकारी ओमप्रकाश राय व सक्रिय सदस्यता प्रमुख प्रवीण सिंह ने भी संबोधित किया।
बैठक का शुभारंभ पं दीनदयाल उपाध्याय और डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर वंदेमातरम् तथा समापन राष्ट्र गान से हुआ।
संचालन जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय ने किया।
कार्यशाला में भानु प्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, पारसनाथ राय, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, सरिता अग्रवाल,अभिनव सिन्हा, बृजेन्द्र राय, सुनिता सिंह, दिलदारनगर पंचायत अध्यक्ष अविनाश जयसवाल,नेपाली, रामनरेश कुशवाहा, वृजनन्दन सिंह, राजेश राजभर,अवधेश राजभर, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, अच्छेलाल गुप्ता, श्यामराज तिवारी, अखिलेश सिंह, सरोज मिश्रा,रनिका जायसवाल, शैलेश राम, साधना राय,विश्व प्रकाश अकेला आदि लोग उपस्थित थे।

डीएम ने की बैठक,दिए निर्देश

गाजीपुर।जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय एवं जिला टास्क फोर्स प्लस पोलियो अभियान की बैठक शनिवार को कलेक्ट्रट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जननी सुरक्षा योजना कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओ को निःशुल्क भोजन, दवा एव ड्राप बैक की सुविधा, ओ0पी0डी0, एवं अन्य बिन्दुओं पर समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में प्लस पोलियो अभियान 08 दिसम्बर 2024 से 16 दिसम्बर 2024 तक चलाया जाना है। जिसमें शून्य से 05 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो ड्राफ पिलाया जाएगा जिस पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गईं। समीक्षा के दौरान उन्होने कहा कि हेल्थ वेलनेस सेन्टर पर आवश्यक दवाओ की उपलब्धता रहे, ओ0पी0डी0 का संचालन तथा नियमित रूप से सी0एच0ओ0 एवं एन0एम0 की उपस्थिति का निर्देश दिया। समस्त सी0एच0सी0, पी0 एच0सी0 पर सी0सी0टीवी कैमरा का संचालन रिकॉर्डिंग मोड पर रखने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने संबंधित चिकित्सा अधीक्षको को हेल्थ वेनलेस सेन्टर की क्रियाशीलता बराबर चेक करते रहने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान उन्होने जननी सुरक्षा योजनार्न्तगत गर्भवती महिलाओं के संस्थागत प्रसव के संबंध मे जानकारी लेते हुए इस कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओ को निःशुल्क भोजन, तथा दवा एव ड्राप बैक की सुविधा के साथ-साथ 48 घण्टे रोके जाने के निर्देश दिये।बैठक मे जिलाधिकारी ने ई-कवच,  जननी सुरक्षा योजना, जे0एस0वाई के भुगतान, मातृत्व मृत्यु दर की समीक्षा, परिवार कल्याण कार्यक्रम, टीकाकरण, आशा/जे एस वाई भुगतान, क्षय रोग नियंत्रण, कुष्ठ उन्मूलन, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, आयुष्मान कार्ड, जन्म-मृत्यु पंजीयन,एवं अन्य बिन्दुओ पर विस्तारपूर्वक समीक्षा की। उन्होने कहा कि जो भी शासन की योजनाए संचालित है उसका शत-प्रतिशत क्रियान्वयन हो, कोई भी पात्र योजना से वंचित न रहे। बैठक मे समस्त एम0ओ0वाई0सी0 को निर्देशित किया गया कि सी0एच0सी0, पी0एच0सी0 पर फायर सर्विस लगाया जाय एवं नजदीकी अग्नि श्मन केन्द्र के अधिकारी का नम्बर अवश्य लिखा जाए तथा मरीजो के लिए बैठने की व्यवस्था एवं पेय जल की व्यवस्था सुनिश्चित करे। बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया की पंजीकृत निजी चिकित्सालयों का सत्यापन कराया जाए एवं अवैध चल रहे चिकित्सालयों पर आवश्यक कार्यवाही करें। जिलाधिकारी ने जपनपदवासीयों से अनुरोध किया कि किसी भी व्यक्ति को सांप काटे तो उसके इलाज के लिए नजदीकी सामुदायिक केन्द्र पर इलाज कराए,  झाड़ – फूक के चक्कर में न पडे़। बैठक में  मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एन एच एम),, समस्त एम ओ वाई सी एंव अन्य सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

राजस्व न्यायलयों की हुई समीक्षा बैठक,दिए निर्देश

गाजीपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में मण्डलायुक्त वाराणसी मण्डल वाराणसी कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता एवं जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की उपस्थिति मे राजस्व न्यायालयो की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुआ। समीक्षा के दौरान उन्होने जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी वि0रा0,/भू0रा0, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, एवं अन्य न्यायालयो के एक माह से लेकर 05 वर्ष से अधिक तक के लंबित वादो एवं उसके निस्तारण की समीक्षा की । समीक्षाा के दौरान उन्होने उ0प्र0 राजस्व संहिता की धारा 24 के अन्तर्गत दायर वादो, धारा 116, धारा 80, धारा 34, धारा 67, के अन्तर्गत दायर वादो का समीक्षा करते हुए वादो का गुण दोष के आधार पर निस्तारण करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त उन्होने अंश निर्धारण, भू-लेख खसरा,स्वामित्व योजना की जानकारी ली। अंश निर्धारण के लिए गलत नक्शा पर डी एल आर सी को चेतावनी पत्र जारी करने का निर्देश दिए।
बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य,अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी सुनील पांडेय, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक राजेश यादव,कार्यदायी संस्था के अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।  

भारतीय संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं है,यह देश की आत्मा है:सुनील राम

संविधान दिवस: कांग्रेस ने बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया याद

भारतीय संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं है,बल्कि यह देश की आत्मा है:सुनील राम

गाज़ीपुर।26 नवंबर को हर साल हमारे देश में संविधान दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा जिलाध्यक्ष सुनील राम की अगुवाई में कोतवाली क्षेत्र के लंका स्थित अम्बेडकर पार्क में बाबा साहब भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि आज मनाया जाने वाला संविधान दिवस सिर्फ एक दिन का उत्सव नहीं है, बल्कि यह हमारे देश के सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज को याद करने का दिन है। यह हमें बताता है कि हमारे पास क्या अधिकार हैं और हमें देश के प्रति क्या कर्तव्य निभाने चाहिए। वहीं पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने कहा की इस संविधान को भारत की आजादी के बाद आज ही 26 नवंबर 1950 को लागू किया गया था।तत्कालीन कांग्रेस लीडर्स और विशेष रूप से बाबा साहब भीम राव अंबेडकर जी और संविधान सभा के सभी सदस्यों का बहुत बड़ा योगदान था। वहीं इस अवसर पर एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने बताया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर और संविधान सभा के सदस्यों ने जो मेहनत की, वह आज हमारे जीवन के हर हिस्से को प्रभावित करती है। इसे 26 नवंबर 1949 को अंतिम रूप दिया गया और 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। वहीं इस अवसर पर शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि संविधान के प्रारूप को तैयार करने में बाबा साहब का अहम दायित्व था, इस संबंध में संविधान सभा की पहली बैठक 9 दिसंबर 1946 को हुई। डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा इस सभा के अंतरिम अध्यक्ष बने, और बाद में प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को स्थायी अध्यक्ष चुना गया। संविधान का मसौदा तैयार करने में 2 साल, 11 महीने और 18 दिन लगे थे। इस दौरान 166 बैठकें हुईं।इसके बाद देश का संविधान अपने अस्तित्व में आया। वहीं प्रवक्ता अजय श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह देश की आत्मा है। इसमें न्याय, स्वतंत्रता, समानता, और बंधुत्व जैसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों को शामिल किया गया है। संविधान दिवस उन महान नेताओं और विचारकों को श्रद्धांजलि देने का दिन है, जिन्होंने हमारे देश को लोकतांत्रिक बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, चंद्रिका सिंह, अजय श्रीवास्तव, राम नगीना पांडे, कुसुम तिवारी, मनीष राय, सबीबूल हसन, महबूब निशा, विद्याधर पांडे, सदानंद गुप्ता, मनीष राय, रईस अहमद, छोटेलाल गौतम, गयासुद्दीन अंसारी, जफरुल्लाह अंसारी, राशिद भाई, धर्मेंद्र कुमार, सुधांशु तिवारी, ओम प्रकाश पासवान, आशुतोष श्रीवास्तव, तसव्वर अंसारी, आनंद प्रकाश, विनोद गुप्ता, रीता चौबे, पवन राय, सुधीर कुमार आदि लोग उपस्थित है।

भारतीय संविधान दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय छावनी लाइन पर जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में 75 वें भारतीय संविधान दिवस अवसर पर मंगलवार को विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस जैसा राजनैतिक दल जिसने संविधान की मूल भावना को आहत करके लगातार सत्ता में बने रहने का कार्य किया। वह आज संविधान को लेकर अनर्गल प्रलाप कर रही है। उन्होंने कहा कि संविधान में सर्वाधिक संशोधन कांग्रेस सरकार में हुआ है।व्यक्तिगत जीवन मे भी हमे सदैव अपने संविधान के प्रति समर्पित होकर नागरिक कर्त्तव्यों का निष्ठा से पालन करना चाहिए।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि राष्ट्रवाद की बुनियाद पर खड़ी भाजपा लगातार त्याग, बलिदान की राजनीति करती रही है। उन्होंने कहा कि देश के नागरिकों मे भाजपा की लगातार विश्वनीयता बढ़ने के कारण आज देश का संविधान सुरक्षित है।आज विपक्ष संविधान पर राजनीति करते हुए अपनी छद्म चाल से जनता मे भ्रम स्थापित कर रहा है कि देश का संविधान खतरे मे है। जबकि भारतीय जनता पार्टी सरकार के नेतृत्व में संविधान आम जनता के भावनाओं मे सम्मान से जुड़कर लगातार मजबूत हो रहा है।
पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने संविधान दिवस मनाने की संकल्पना को साकार किया है।आज अगर संविधान दिवस अवसर पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है तो वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा सरकार की महत्वपूर्ण भूमिका है।
गोष्ठी को रामनरेश कुशवाहा, ओमप्रकाश राय, शैलेश कुमार राम, रामराज बनवासी आदि ने संबोधित किया।
इस अवसर पर पार्टी महामनीषी डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पं दीनदयाल उपाध्याय व संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
बैठक मे भाजपा के अत्यंत वरिष्ठ नेता वाराणसी से 7 बार के विधायक श्याम देव राय चौधरी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।
संचालन जिला महामंत्री अवधेश राजभर ने किया।
गोष्ठी व श्रद्धांजलि मे अनुसुचित जन जाति मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद खरवार,जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा,लालसा भारद्वाज, सुरेश बिन्द, गोपाल राय, सुनील कुमार गुप्ता,सोमेश मोहन राय ,अभिनव सिंह छोटू, अविनाश सिंह , शनि चौरसिया,नन्दू कुशवाहा आदि उपस्थित थे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत पर मनाया जश्न

गाजीपुर। विधानसभा महाराष्ट्र व उत्तर प्रदेश के उप चुनाव में भाजपा एनडीए गठबंधन की प्रचंड जीत से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में नगर के मिश्र बाजार स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नारे लगाए, पटाखे फोड़ कर जश्न मनाया।एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष जताया।


इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव तथा उत्तर प्रदेश के उप चुनाव मे प्राप्त जनादेश एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में जनता को पूर्ण भरोसा व विश्वास है। विपक्षी नेताओं के झूठ का पोल जनता समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश, प्रदेश प्रगति और विकास के साथ साथ जनता की समस्याओं के लिए लगातार काम कर रहा है इसका परिणाम जनता ने विपक्षी दलों को चुनाव में उनको एक बार पुनः मात दे दिया है।
काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष व मिर्जापुर जिले की प्रभारी सरोज कुशवाहा ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता सिर्फ चुनाव में पीडीए की बात करने वालों के भ्रम में नही पड़ने वाली है, क्योंकि वह जान चुकी है कि देश मे निष्पक्ष और पारदर्शी सरकार सिर्फ भाजपा ही दे सकती है।


नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जनता ने एक बार पुनः अपनी आस्था विश्वास को व्यक्त किया है।
इस अवसर पर पूर्व नपा अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, शैलेश कुमार राम,अनुप खरवार ,साधना राय, रास बिहारी राय,अभिनव सिंह छोटू ,समरेन्द सिंह ,नितिश दूबे,राजन प्रजापति,नन्दू कुशवाहा,रूपेश सिंह, विशाल चौरसिया, निखिल राय,रामेश्वर तिवारी, कुंवर बहादुर सिंह, शनि चौरसिया, गर्वजीत सिंह, प्रशान्त जायसवाल आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक,दिए निर्देश

गाजीपुर।जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में परिषदीय विद्यालयों में कराए जाने वाले निपुण एसेसमेन्ट टेस्ट (NAT-2024 ) तथा परिषदीय, मान्यता प्राप्त, मकतब/मदरसा, माध्यमिक शिक्षा के विद्यालयों में कक्षा 3, 6 एवं 8 के बच्चों की नेशनल एचीवमेन्ट सर्वे (NAT-2024 ) परीक्षा कराए जाने हेतु समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, एस0आर0जी, जिला समन्वयक, जनपदीय अनुश्रवण समिति की बैठक शनिवार को सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा को नकलविहीन एवं शुचितापूर्ण शान्तिपूर्ण ढ़ग से कराई जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। जिससे बच्चों के वास्तविक शिक्षण अधिगम स्तर का आंकलन हो सके। परीक्षा को नकलविहीन एवं शुचितापूर्ण कराए जाने हेतु जनपद स्तरीय अधिकारियों की ब्लाकवार, विकासखण्ड स्तर से विद्यालयवार अन्य विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाते हुए उनकी देख-रेख में परीक्षा सम्पन्न कराई जाए। विकासखण्ड स्तर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी की त्रिस्तरीय फ्लाइंग स्क्वायड टीम का गठन करते हुए रैण्डम विद्यालयों का निरीक्षण कराया जाए। जिलाधिकारी द्वारा समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि 27 एवं 28 नवम्बर 2024 को निर्धारित परीक्षा में मात्र 06 दिन अवशेष हैं, उन्होने समस्त अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों, अन्य विभाग के कर्मचारियों से सहयोग लेते हुए बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराते हुए परीक्षा की पै्रक्टिस कराए जिससे अधिक से अधिक बच्चे परीक्षा में अच्छे ग्रेड प्राप्त कर सकें।
बैठक के दौरान विकासखण्ड जखनिया, बाराचवर, भावरकोल, कासिमाबाद, सादात में बच्चो की औसत उपस्थिति कम होने के कारण खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों से आनलाईन बैठक करते हुए उनको परीक्षा की महत्ता के दृष्टिगत अभिप्रेरित करते हुए निर्देशित करें कि अभी से अधिक से अधिक बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित कराते हुए प्रैक्टिस कराए, जिससे कि परीक्षा के दिन शत-प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति हो सके। जनपद में कार्यरत एस0आर0जी0 को ऐसे विकासखण्ड जहाँ पर बच्चों की औसत उपस्थिति कम है, वहां पर कार्यरत ए0आर0पी0 एवं प्रधानाध्यापकों की आनलाईन एवं आफलाईन बैठक करते हुए विषेश ध्यान दें, जिससे कि सभी विकासखण्ड में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित हो सके।

सेना जवान के लिए समूचा देश एक परिवार: लेफ्टिनेंट आई पी मौर्य

सेना जवान के लिए समूचा देश एक परिवार: लेफ्टिनेंट आई पी मौर्य

सांसद अफजाल अंसारी, सांसद सनातन पांडेय सहित हजारों लोगों ने दी शहीद को श्रद्धांजलि

जखनियां (गाजीपुर)। सेना के जवानों के लिए समूचा देश उनका एक परिवार व नागरिक परिजन के समान है। ऐसे में कुछ दायित्व आमजन का भी बनता है जो शहीदों के परिजनों का ख्याल रखें तो सैनिकों को और अधिक मनोबल प्राप्त होगा। उपरोक्त बातें महावीर चक्र विजेता शहीद रामउग्रह पाण्डेय के 53वें शहादत दिवस पर सूबेदार मेजर आ. लेफ्टिनेंट आईपी मौर्य ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा।

कार्यक्रम के पूर्व प्रातः काल ही गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी व बलिया सांसद सनातन पांडेय शहीद पार्क पहुंचकर शहीद रामउग्रह पांडेय को श्रद्धांजलि अर्पित किया।

1971 भारत-पाक युद्ध में अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए वीरगति को प्राप्त हुए शहीद रामउग्रह पांडेय को तत्कालीन राष्ट्रपति बीवी गिरी द्वारा सेना के दूसरे सर्वोच्च सम्मान महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था। शहीद राम उग्रह पांडेय की 53वीं शहादत दिवस उनके पैतृक गांव ऐमाबंशी स्थित शहीद पार्क में धूमधाम के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए लेफ्टिनेंट आईपी मौर्य ने कहाकि जिस प्रकार सैनिक समूचे देश को एक परिवार मानते हुए उसकी रक्षा के नियमित अपने प्राणों की आहुति दे देता है। उसी प्रकार आमजन का भी बनता है वह शहीदों के परिजनों के सुख-दुख का ख्याल ही नहीं रखें बल्कि कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे। एक सैनिक देश की रक्षा निमित्त हंसते हंसते अपने प्राणों की आहुति दे देता है। जिसे यह जरा भी संकोच नहीं रहता कि उसके नहीं रहने पर उसके परिजनों का क्या होगा। ऐसे में हम सभी आमजन क्षेत्रवासियों का दायित्व बनता है कि जिस प्रकार सेना के जवान ने अपने दायित्व का निर्वहन किया। इस प्रकार हम भी अपनी दायित्व का निर्वाह करते हुए शहीदों के परिजनों के सुख-दुख का ख्याल रखें।

श्रद्धांजलि सभा प्रारंभ होने से काफी समय पूर्व प्रात काल गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी व सांसद सनातन पांडेय समर्थकों सहित शहीद पार्क पहुंचे। जहां उन्होंने शहीद को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया व परिजनों का हाल-चाल लिया।

कार्यक्रम संयोजक श्रीराम जायसवाल ने सभा को संबोधित करते हुए 1971 के युद्ध के विस्तृत घटना चक्र को प्रस्तुत किया। जिससे उपस्थित लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। उन्होंने सेना के शहीद व जवानों के सम्मान के प्रति महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनंदन यति द्वारा कहे गए वक्तव्य का उल्लेख करते हुए कहाकि सबसे बड़ा धर्म राष्ट्र धर्म होता है। जिसका पालन सेना के जवान बखूबी करते हैं। इसलिए कहीं भी सम्मान का अवसर हो तो सर्वप्रथम सेना का सम्मान है।

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विजेंद्र राय ने शहादत को नमन करते हुए कहा कि सैनिक व शहीदों के परिवार के प्रति आदर का भाव ही सच्ची श्रद्धांजलि होती है।

कार्यक्रम को व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने भी संबोधित किया।

शहीद पार्क में पर काफी बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिक व 1971 की लड़ाई में शहीद राम उग्रह पांडेय के साथ सहभाग किए सेना के जवानहवलदार दुर्गा यादव, कैप्टन रामप्यारे, राम अवतार, महेंद्र्, शिव मुनीराम, राम सिंहासन, खरचू यादव का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर रामराज बनवास, अवधेश यति, प्रशांत सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।

लोकगीत कलाकार इंद्रसेन यादव द्वारा शहीद रामउग्रह पाण्डेय की जीवनी लोकगीत के माध्यम से गाकर प्रस्तुत की गई।

गार्डन यूनिट द्वारा शहीद की पुत्री को ₹1 लाख की सहयोग राशि भेंट की गई

शाहिद रामउग्रह पांडेय के 53वें शहादत दिवस के अवसर पर गार्ड यूनिट के तरफ से₹100000 सहयोग राशि भेंट की गई। आयोजित श्रद्धांजलि सभा में लेफ्टिनेंट सूबेदार मेजर आईपी मौर्य ने यूनिट प्रतिनिधि के रूप में मंच पर शाहिद की पुत्री सुनीता पाण्डेय को सहयोग राशि भेंट किया। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दिया कि काफी प्रयास के बाद शहीद की पुत्री को महावीर चक्र का पेंशन प्राप्त होने लगा है। शीघ्र ही उन्हें सेना से प्राप्त होने वाली अन्य सभी सुविधाएं मुहैया करा दी जाएगी। उनके साथ सेनाधिकारी मेजर सूबेदार ईश्वर पाल मौर्य, शशिकांत यादव, सुधीर यादव, उपेंद्र यादव, बलिस्टर मौर्य, सोनू लाल, सूरजपाल उपस्थित रहे।

जखनियां रेलवे स्टेशन पर लोगों ने माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
शहीद रामउग्रह पांडेय के 53वें शहादत दिवस पर जखनियां रेलवे स्टेशन पर लगी शहीद की प्रतिमा पर व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा के नेतृत्व में गणमन से लेकर जान सामान्य तक ने माल्यार्पण कर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित किया।

सांसद अफजाल अंसारी ने शहीद की पुत्री सुनीता पाण्डेय को ₹51000 नगद की सहयोग राशि दी है।