All posts by UP Fast News

मतदान प्रत्येक व्यक्ति का मूल अधिकार है

गाजीपुर।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 29 अक्टूबर से 28 नवम्बर 2024 तक चलने वाले विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2025 हेतु मतदाता सूचि के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षित कार्यक्रम एव मतदाता पंजीकरण केन्द्र का शुभारम्भ राजकीय महिला महाविद्यालय में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य एवं अपर जिला अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार ने मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलित एवं फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होने वहां उपस्थित प्रधानाचार्य एवं छात्राओ को मतदाता जागरूकता के संबंध में शपथ दिलाई। 18 वर्ष एवं उससे उपर के मतदाताओ मे मतदाता रजिस्ट्रेशन फार्म का वितरण किया।  

मुख्य विकास अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि हमारा देश एक लोक तंन्त्रात्मक देश है यहा प्रत्येक 05 वर्ष में चुनाव होते है। मतदान प्रत्येक व्यक्ति का मूल अधिकार है। मतदान से ही एक विकसित एंव मतबूत राष्ट्र का निर्माण होता है। हम सब का दायित्व है कि अपने-अपने मतो का शत-प्रतिशत उपयोग करते हुए एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाए तथा अपने परिवार, पास -पडोस, गॉव, मुहल्ला में भी लोगो को मतदान हेतु प्रेरित करे। मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद के 18 वर्ष या उससे उपर के नए मतदाताओ से अपील किया कि जिनके नाम मतदाता सूची मे छूटे हो एव नये मतदाता हेतु फार्म 6 नही भरा हो वे अपने नजदीकी बूथ पर या अपने बीएलओ से सम्पर्क कर विशेष अभियान तिथियों मे उपस्थित होकर अपना नाम जोड़वा सकते है एवं पोर्टल के द्वारा वोटर हेल्प लाइन एप्प के माध्यम से घर बैठे नये मतदाता के रूप मे शामिल हो सकते है।


उन्होने कहा कि जनपद में 29 अक्टूबर से 28 नवंबर 2024 तक यह अभियान चलेगा। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण  कार्यक्रम में  मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से जोडे व हटाए जाएंगे । उन्होंने बताया कि यदि किसी मतदाता के नाम या अन्य किसी विवरण में संशोधन की आवश्यकता है तो अपना संशोधन भी करा सकते हैं एवं जो मतदाता एक ही विधानसभा क्षेत्र में एक मतदेय स्थल से किसी अन्य मतदेय स्थल पर शिफ्ट हो गए हैं, ऐसे मतदाता भी आयोजित होने वाले शिविरों का लाभ उठाते हुए अपना नाम स्थानांतरित करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि नाम सम्मिलित कराने के लिए फॉर्म 6, प्रवासी भारतीयों के लिए फॉर्म 6 क, मतदाता सूची से नाम कटवाने के लिए फॉर्म 7, नाम या अन्य किसी विवरण में संशोधन कराने के लिए फॉर्म 8 एवं एक ही विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत एक मतदेय स्थल से दूसरे मतदेय स्थल पर नाम स्थानांतरित कराने के लिए फार्म 8 क भरते हुए संचालित विशेष अभियान का लाभ उठा सकते हैं । उन्होंने सभी का आह्वान करते हुए कहा कि प्ले स्टोर के माध्यम से अपने अपने मोबाइल में वोटर हेल्पलाइन एप्प डाउनलोड करके अपने घर, कार्यालय से ही ऑनलाइन फॉर्म भरकर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

ऑफलाइन आवेदन करने के लिए विशेष अभियान तिथियों में अपने-अपने मतदान केंद्रों/स्थलों पर उपस्थित होकर बीएलओ अथवा पदाभिहित अधिकारियों के पास अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं । उन्होने बताया कि  1 जनवरी 2025 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य 29 अक्टूबर से 28 नवंबर 2024 तक कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण/विशेष अभियान के तहत आगामी 09 नवम्बर दिन शनिवार, 10 नवम्बर दिन रविवार, 23 नवम्बर दिन शनिवार, एवं 24 नवम्बर, 2024 दिन रविवार को दावे और आपत्तियां प्राप्त करने के लिए सभी मतदान केंद्रों/स्थलों पर विशेष अभियान आयोजित कराए जाएंगे तथा दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 24 दिसम्बर, 2024 तक एवं निर्वाचन नामावलियों का अंतिम प्रकाश 06 जनवरी, 2024 को किया जाएगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार ने मत एवं मताधिकार के महत्व को बताते हुए कहा कि मतदाता बनना गौरव की बात है, उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके छात्र/छात्रांए खुद भी मतदाता बने और दूसरें लोगो को भी मतदाता बनने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में 01 जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे नवयुवक, नवयुवतियों एवं महिला मतदाताओं का नाम निर्वाचक नामावली में शामिल कराने पर विशेष जोर रहेगा। इसके लिए उनका प्रारूप-6 भराने की कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते नए मतदाता के रूप में अपना नाम सूची में शामिल कराने के लिए स्वयं रूचि लेकर फार्म-6 भरकर अपने मतदान केन्द्र से संबंधित बीएलओ, पदाभिहित अधिकारी या मतदाता पंजीकरण केन्द्र पर जरूरी अभिलेखों के साथ जमा कर सकते है। इस अवसर पर, उप जिलाधिकारी सदर प्रखर उत्तम, डिप्टी कलेक्टर के के वर्मा, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, तहसीलदार, प्रधानाचार्य महिला पी जी कालेज, नायब तहसीलदार, स्वीप कोआर्डिनेटर अमित यादव, एंव अन्य अधिकारी/कर्मचारी, विद्यालय के अध्यापक, छात्र/छात्राए उपस्थित थे।

लौहपुरूष सरदार बल्लभभाई पटेल की मनाई गई जयंती

गाजीपुर।राष्ट्रीय एकीकरण के शिल्पकार भारतरत्न, लौहपुरूष सरदार बल्लभभाई पटेल की 149 वीं जयंती महोत्सव राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में जनपद में उत्साह, उमंग एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने सरदार बल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
मुख्य विकास अधिकारी ने सरदार बल्लभभाई पटेल के जन्म दिवस को ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस’’ के रूप में मनाए जाने के अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य सम्भ्रान्त नागरिकों को शपथ दिलाते हुए कहा ‘‘मैं सत्य निष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वंय को समर्पित करुंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं, जिसे सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका है। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने की भी सत्यनिष्ठा से संकल्प लेता हूॅं’’।
मुख्य विकास अधिकारी ने लौह पुरूष के जयंती पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यद्यपि सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती 31 अक्टूबर को है लेकिन शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में आगामी 31 अक्टूबर 2024 को दीपावली का त्यौहार एवं अवकाश होने के कारण आज ही हम सब सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल के सिद्धान्तों, आदर्शाे एवं आचरण के व्यवहारिक पक्ष को निष्ठापूर्वक एवं सेवा-भाव के साथ आत्मसात करना ही उनके प्रति हम सबकी सच्ची श्रद्धाजली होगी।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, परियोजना निदेशक राजेश यादव, सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

डीएम की उपस्थिति में कराई गई धान की क्रॉप कटिंग

गाजीपुर।क्राप कटिंग प्रयोग के आधार पर जनपद  में फसलों की औसत उपज और उत्पादन के ऑकड़े तैयार किए जाते है, जिससे उत्पादन की सटीक जानकारी प्राप्त की जाती है। क्राप कटिंग के प्रयोग के आधार पर ओलावृष्टि,भारी वर्षा एंव अन्य नुकसान से फसलों की बीमा की राशि निर्धारित की जाती है।
इसी सिलसिले में शनिवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की उपस्थिति मे ग्राम हेतिमपुर तहसील सदर में संगीता यादव के खेत मे धान की क्राप कटिंग कराई गई। इस दौरान 43.33 वर्ग मीटर या .0043 हेक्टेयर खेत में क्राप कटिंग मौके पर कराई गई। जिसमें 33.07 किग्रा उपज तौलाई के दौरान  प्राप्त हुई।
इस दौरान उन्होने किसानो को अपने नजदीकी धान क्रय केन्द्रो पर धान बेचने की सलाह दी। जिससे उन्हें अपने धान का उचित मूल्य मिल सके। उन्होने किसान बन्धु से आग्रह किया कि किसी भी बिचौलियों के बहकावे में न आए। उन्होने जनपद के सभी किसानो से अपने-अपने खेतो में पराली न जलाने की अपील की। मौके पर उपजिलाधिकारी सदर प्रखर उत्तम, उप कृषि निदेशक अतीन्द्र सिंह, तहसीलदार सदर राजीव यादव, अपर सांख्यकीय अधिकारी अनुराग जगत श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार सदर अजय वर्मा, कानूनगो लालचन्द, लेखपाल अवधेश प्रसाद, ए0डी0ओ0एजी आजाद यादव, एस बी आई इन्श्योरेंस के जिला प्रतिनिधि राजीव कुमार, तहसील प्रतिनिधि आशीष कुमार, ग्राम प्रधान दीनानाथ पासी एवं किसान बन्धु उपस्थित रहे।

डीएम-एसपी ने किया रूट मार्च,की अपील

गाजीपुर।जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने आगामी त्यौहार धनतेरस,दीपावली, गोवर्धन पूजा, डाला छठ, देव दीपावली की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत नगर पंचायत जंगीपुर के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार को रूट मार्च किया।अधिकारी द्वय द्वारा थाना जंगीपुर से यादव मोड़ होते हुए जंगीपुर बजार का पैदल रूट मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने की अपील की गई। इस अवसर पर प्रभारी जंगीपुर एवं अन्य अधिकारी, पुलिस बल मौजूद रहे।

पीड़ित परिवार से मिली राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत,मदद का भरोसा दिलाया

पीड़ित परिवार से मिली राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत, मदद का भरोसा दिलाया


गाजीपुर। सुहवल थाना क्षेत्र के सरैया चट्टी पर बदमाशों ने युवक धर्मेंद्र बिंद गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया. घटना की जानकारी होने पर राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत दिल्ली से सीधे पीड़ित के घर पहुंची।उन्होंने पीड़ित परिजनों से मिल कर घटना की जानकारी ली और हर तरह की मदद का भरोसा दिलाया।
पीड़ित परिजनों से घटना की जानकारी लेते हुए राज्यसभा सांसद ने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और हर हालत में न्याय मिलेगा. मौके पर ही डा. संगीता बलवंत ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जानकारी लेते हुए गम्भीरता से छानबीन करते हुए अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी कर कठोर कार्रवाई की बात कही।
राज्यसभा सांसद ने पीड़ित परिवार से कहा की उत्तर प्रदेश में योगी बाबा की सरकार है. किसी को भी डरने की ज़रूरत नहीं है। अपराधियों को सख्त से सख्त सजा मिलेगी. उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

पत्रकारिता के पितामह थे विधार्थी जी:अरुण

अन्याय और ज़ुल्म के खिलाफ आजीवन चलती रही विधार्थी जी की कलम:प्रेम कुमार श्रीवास्तव

पत्रकारिता के पितामह थे विधार्थी जी:अरूण कुमार श्रीवास्तव

ग़ाज़ीपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में महान क्रांतिकारी,निडर और निष्पक्ष पत्रकार और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गणेश शंकर विद्यार्थी जी की जयंती की पूर्व संध्या पर महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में महासभा के संगठन मंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव के आवास पर माल्यार्पण कार्यक्रम ,विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व महासभा के सभी कार्यकर्ताओं ने विधार्थी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश की एकता और अखंडता तथा आजादी की रक्षा, करने का संकल्प लिया ।
इस अवसर पर सिविल बार संघ का अध्यक्ष चुनें जाने पर गोपाल श्रीवास्तव को, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के चौथी बार जिलाध्यक्ष चुने जाने पर दुर्गेश श्रीवास्तव को , पत्रकारिता के क्षेत्र मे सराहनीय योगदान के लिए वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद कुमार सिन्हा को , नार्थ इंडिया बांडी बिल्डर प्रतियोगिता मे छठी स्थान प्राप्त करने पर अनिल श्रीवास्तव को और ताइक्वान्डो खेल मे ब्लैक बेल्ट प्राप्त करने पर प्रांजलि सहाय के साथ-साथ पिछले वर्ष भगवान श्री चित्रगुप्त जी की झांकी मे सराहनीय योगदान करने वाले बच्चों को जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव और महामंत्री अरूण सहाय ने माल्यार्पण कर,अंगम् वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और उनकी हौंसला अफजाई की।
महासभा के संरक्षक प्रेम कुमार श्रीवास्तव ने गणेश शंकर विद्यार्थी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह एक महान क्रांतिकारी, निडर और निष्पक्ष पत्रकार, समाजसेवी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे । भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में उनका नाम अजर-अमर है । वह एक ऐसे पत्रकार थे जिन्होंने अपनी लेखनी की ताकत से भारत में अंग्रेजों की नींद उड़ा दी थी । इस महान स्वतंत्रता सेनानी ने अपनी कलम और वाणी के साथ साथ महात्मा गांधी के अहिंसावादी विचारों और क्रान्तिकारियों को समान रूप से समर्थन और सहयोग दिया ।अन्याय और जुल्म के खिलाफ आवाज बुलंद करना ही उनके जीवन का सर्वोच्च उद्देश्य था ।उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत है ।
इस विचार गोष्ठी में जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने उन्हें पत्रकारिता का पितामह बताते हुए कहा कि वह न सिर्फ महान स्वातंत्र्य वीर थे बल्कि वह ईमानदारी, त्याग और बलिदान की मिसाल थे। अंग्रेज अधिकारियों और जमींदारों की निरंकुशता,शोषण एवं दमनकारी नीतियों के विरुद्ध उन्होंने अपनी लेखनी के माध्यम से लगातार जनजागरण करते रहे। इतना ही नहीं वह निर्धनों, किसानों व मजदूरों की समस्याओं को उजागर करने तथा सामाजिक जड़ताओं,अंध परम्पराओं एवं कुरीतियों के विरुद्ध भी समाज में अलख जगाते रहे।
इस विचार गोष्ठी में मुख्य रूप से विपिन श्रीवास्तव डब्बू,परमानन्द श्रीवास्तव, चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, शैल श्रीवास्तव, मोहनलाल श्रीवास्तव,अजय कुमार श्रीवास्तव,मनीष कुमार श्रीवास्तव,विपुल श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, अनिल स्वामी,शैलेन्द्र श्रीवास्तव, कमल श्रीवास्तव एडवोकेट संदीप वर्मा,शिवम् श्रीवास्तव, बीट्टू ,मोनू आदि उपस्थित थे । इस विचार गोष्ठी की अध्यक्षता महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव एवं संचालन जिला महामंत्री अरूण सहाय ने किया ।

त्योहार को लेकर डीएम-एसपी ने की बैठक,दिए निर्देश

गाजीपुर । आगामी त्यौहार धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, डाला छठ, देव दीपावली की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा की उपस्थित में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग, विद्युत, अग्नि शमन, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका/नगर पंचायत, जल निगम (ग्रामीण), रेलवे, देवकली पंप कैनाल, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, यातायात, पुलिस एंव अन्य सम्बन्धित विभागो के उपस्थित अधिकारियों को बिन्दुवार उनके कार्याे एवं दायित्वो का बोध कराया गया। उन्होने कहा कि जनपद में विभिन्न स्थलो पर त्यौहारों के दृष्टिगत बाजारों का आयोजन होगा तथा विभिन्न प्रकार की गतिविधियां संचालित रहेंगी इसके दृष्टिगत विभागों द्वारा अपनी – अपनी तैयारीयां पूर्ण कर ली जाए।
उन्होने लोक निर्माण विभाग को जनपद में खराब एवं जर्जर सड़को , रोड़ किनारे पटरियो को  अभियान चलाकर  गढ़ढा मुक्त कराने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त नगर पालिका एंव नगर पंचायत भी अपने से सम्बन्धित सड़को को सही कराते हुए चलने योग्य बनायेगे। उन्होने समस्त उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी को निर्देश दिया कि त्योहारो के मद्देनजर लगने वाले पटाखे की दुकानो को आबादी से दूर खुले स्थलो पर ही लगाया जाए। इसके लिए पूर्व में स्थलीय सत्यापन कर लिया जाए आबादी के अन्दर कोई भी पटाखे की दुकान लगायी जाती है तो उसके लाईसेंस को निलंबित कर दिया जाए तथा पटाखे की दुकानो पर सुरक्षा के दृष्टिगत बालू, फायर निरोधक सिलेण्डर, मिट्टी अवश्य रखा जाये। बिना लाईसेस कोई भी पटाखे की दुकान नही लगायी जायेगी। उन्होने कहा कि फायर ब्रिगेड की गाड़िया जनपद में भ्रमणशील रहेगीं यदि कही भी किसी प्रकार की घटना घटित होती है तो तत्काल मौके पर पहुचेगी। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को हाई अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी को जनपद में एम्बुलेंस सेवा दुरूस्त रखते हुए बर्न वार्ड को सक्रिय रखने का निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को त्योहार के दृष्टिगत जनपद के खाद्य प्रतिष्ठानो पर चेंकिग अभियान चलाते हुए मिठाईया, खोवा, मसालो एवं अन्य समाग्रीयों का सैम्पल लेकर जांच का निर्देश दिया तथा मिलावटखोरों पर कार्यवाही करते हुए सुसंगत धाराओं मे मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया। उन्होने निर्देश दिया कि त्यौहार के दृष्टिगत स्वच्छता को लेकर गांवो एवं शहरी क्षेत्रो मे जिला पंचायत राज अधिकारी एंव अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एंव नगर पंचायत अपने-अपने क्षेत्रो मे साफ-सफाई , फॉगिंग, चूना छिड़काव एंव लाईटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे।छठ पूजा के दौरान समस्त उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत, खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिया गया की ग्रामीण एवं शहर क्षेत्रों में गंगा किराने घाटो पर बैरिकेंटिग, लाईटिंग, चेंजिग रूम, नाव एवं गोताखोर ,की व्यवस्था पहले से ही सुनिश्चित करा लेंगे। अधीशासी अभियन्ता विद्युत को निर्देश दिया गया कि जनपद में विद्युत सप्लाई की पर्याप्त व्यवस्था रहे, तथा खराब ट्रास्फार्मरो को प्रत्येक दशा में 48 घण्टो मे बदला जाए। उन्होने कहा कि शराब की दुकानों लागातार चेक किया जाय। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 आयुष चौधरी, एस पी सिटी, एस पी ग्रामीण, समस्त उपजिलाधिकारी/डिप्टी कलेक्टर, मुख्य चिकित्साधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी एंव सम्बन्धित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

सपना सिंह और सरिता अग्रवाल ने  वितरित किया नियुक्ति पत्र

गाजीपुर।उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा ग्राम विकास अधिकारी (स०क०) के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को गुरुवार को विकास भवन सभागार में नियुक्ति पत्र वितरण का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के सम्मानित जनप्रतिनिधि में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह और नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।जिला स्तरीय अधिकारियों में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन एवं सशक्तीकरण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी व जिला प्रोबेशन अधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी, उपस्थित रहे। गाजीपुर के कुल 08 नवचयनित ग्राम विकास अधिकारी(स०क०) में से केवल 07 नवचयनित ग्राम विकास अधिकारी (स०क०) नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के लिए उपस्थित थे। 24-10-2024 को ही मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के द्वारा प्रदेश में नवचयनित अभ्यर्थियों को लोक भवन स्थित सभागार, लखनऊ नियुक्ति पत्र वितरण का आयोजन किया गया है। उसी क्रम में जनपद के कुल 07 चयनित अभ्यर्थियों को जनपद स्तर से नियुक्ति पत्र वितरित किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों में अरविन्द गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता,  दिव्यांश राय पुत्र  सुरेन्द्र प्रसाद राय,  पियूष कुमार दूबे पुत्र  कन्हैया लाल दूबे, शशिबाला पुत्री  संतूराम, रणवीर शास्त्री पुत्र  श्रीराम शास्त्री,  दिलीप कुमार पुत्र  सुरेश चन्द्र, संतोष कुमार कुशवाहा पुत्र  जयनारायण सिंह कुशवाहा लोगो द्वारा नियुक्ति पत्र प्राप्त किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को जनप्रतिनिधियों व जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा शुभकामनाओं और सत्यनिष्ठा से कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।

ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार आचरण से समाप्त हो सकती है जनमानस में व्याप्त बुराइयाँ:रजनी सिंह

ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार आचरण से समाप्त हो सकती है जनमानस में व्याप्त बुराइयाँ:रजनी सिंह

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय के भाषा संकाय के अन्तर्गत संस्कृत विभाग की पूर्व शोध प्रस्तुत संगोष्ठी का आयोजन विभागीय शोध समिति एवं अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ के तत्वावधान में महाविद्यालय के सेमिनार कक्ष में किया गया। जिसमें महाविद्यालय के प्राध्यापक, शोधार्थी व छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे। उक्त संगोष्ठी मे संस्कृत विभाग शोधार्थिनी रजनी सिंह ने अपने शोध-प्रबन्ध शीर्षक ‘‘ब्रह्मवैवर्तपुराण: एक समीक्षात्मक अध्ययन’’ नामक विषय पर शोध प्रबन्ध व उसकी विषय वस्तु प्रस्तुत करते हुए कहा कि ब्रह्मवैवर्त पुराण मुख्यतः वैष्णव पुराण है। इसके प्रमुख प्रतिपाद्य देवता विष्णु-परमात्मा श्रीकृष्ण हैं। यह चार खण्डों में विभाजित है- ब्रह्मखण्ड, प्रकृति खण्ड, गणपतिखण्ड तथा श्रीकृष्णजन्मखण्ड। ब्रह्मखण्ड में सबके बीज रूप परमब्रह्म परमात्मा (श्रीकृष्ण) के तत्त्व का निरुपण है। प्रकृतिखण्ड में प्रकृति स्वरूपा आद्याशक्ति (श्री राधा) तथा उनके अंश से उत्पन्न अन्यान्य देवियों के शुभ चरित्रों की चर्चा है। गणपतिखण्ड में (परमात्मास्वरूप) श्री गणेश जी के जन्म तथा चरित्र आदि से संबंधित कथाएँ हैं। श्रीकृष्ण जन्मखण्ड में (परमब्रह्म परमात्मास्वरूप) श्री कृष्ण के अवतार तथा उनकी मनोरम लीलाओं का वर्णन है।
ब्रह्मवैवर्त पुराण में भगवान श्रीकृष्ण और उनकी अभिन्नस्वरूपा प्रकृति-ईश्वरी श्री राधा की सर्वप्रधानता के साथ गोलोक-लीला तथा अवतार-लीला का विशद वर्णन है। इसके अतिरिक्त इसमें कुछ विशिष्ट ईश्वरकोटि के सर्वशक्तिमान् देवताओं की एकरूपता, महिमा तथा उनकी साधना-उपासना का भी सुन्दर प्रतिपादन है। ब्रह्मवैवर्त पुराण की कथाएँ अतीव रोचक, मधुर ज्ञानप्रद और कल्याणकारी है। वर्तमान जनमानस में व्याप्त बुराइयों को दूर करने हेतु ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार आचरण करने से लोगों का हृदय आनन्दित होगा और उनमें व्याप्त बुराइयों के शमन में सहायता मिलेगी तथा समाज में चतुर्दिश शान्ति स्थापित होगी और सभी सुखी होंगे। प्रस्तुतिकरण के बाद विभागीय शोध समिति, अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ व प्राध्यापकों तथा शोध छात्र-छात्राओं द्वारा शोध पर विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे गए जिनका शोधार्थिनी रजनी सिंह ने संतुष्टिपूर्ण एवं उचित उत्तर दिया। तत्पश्चात समिति चेयरमैन एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने शोध प्रबंध को विश्वविद्यालय में जमा करने की संस्तुति प्रदान किया। इस संगोष्ठी में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय, अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ के संयोजक प्रोफे० (डॉ०) जी० सिंह , मुख्य नियंता प्रोफेसर (डॉ०) एस० डी० सिंह परिहार, शोध निर्देशक डॉ० नन्दिता श्रीवास्तव, संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ० समरेन्द्र नारायण मिश्र, प्रोफे० (डॉ०) अरुण कुमार यादव, डॉ० रामदुलारे, डॉ० कृष्ण कुमार पटेल, डॉ० अमरजीत सिंह, प्रोफे०(डॉ०) सत्येंद्र नाथ सिंह, डॉ० योगेश कुमार, डॉ०शिवशंकर यादव, प्रोफे० (डॉ०) विनय कुमार दुबे, डॉ० कमलेश, प्रदीप सिंह एवं महाविद्यालय के प्राध्यापकगण तथा शोध छात्र छात्रएं आदि उपस्थित रहे। अंत में अनुसंधान एवं विकास प्रोकोष्ठ के संयोजक प्रोफे० (डॉ०) जी० सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर सौपा पत्रक

गाजीपुर। छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग को लेकर छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को पीजी कॉलेज के प्राचार्य डा. राघवेंद्र पाण्डेय से मिला और पत्रक सौंपा। छात्र नेताओं का कहना है कि कॉलेज में नये सत्र में प्रवेश प्रक्रिया सौ प्रतिशत पूरी हो चुकी है, साथ ही लगभग दो महीने से पठन-पाठन कार्य चल रहा है। लेकिन महाविद्यालय प्रशासन द्वारा चुनाव कराने को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है ।चुनाव नहीं होने से महाविद्यालय में अनेकों समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और महाविद्यालय प्रशासन शिक्षक संघ व कर्मचारी संघ का चुनाव सम्पन्न करा रहा है। परन्तु छात्रसंघ चुनाव पर छात्रों के साथ सौतेला व्यवहार व शोषण कर रहा है। जिससे छात्रों में आक्रोश व्याप्त है । सभी छात्रों ने एक स्वर में कहा कि छात्रसंघ चुनाव कि तिथि शीघ्र घोषित नहीं कि गई तो छात्र अपने मांग के समर्थन में धरना प्रदर्शन व आमरण अनशन पर बैठने को बाध्य होंगे। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी कालेज प्रशासन की होगी।
पत्रक सौंपने वालों में छात्रनेता शैलेश यादव, विकास यादव, निलेश बिन्द,अनुराग तिवारी राहुल कुमार,हर्ष दूबे, शिवांशु यादव,शिवम सिंह, राकेश चौधरी,आकाश सहित अन्य छात्र मौजूद रहे।