गाजीपुर।डीएलएड द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा वर्ष 2025 क्रमशः 03 अप्रैल एवं 05 अप्रैल तक एंव 07 अप्रैल से 09 अप्रैल तक सम्पादित कराया जाएगा। इस संबंध मे अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार की अध्यक्षता मे बैठक कलेक्ट्रट सभागार मे सम्पन्न हुई। बैठक मे उन्होने बताया कि डीएलएड द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा वर्ष 2025 सम्पन्न कराए जाने हेतु जनपद मे 35 परीक्षा केन्द्रो पर 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 35 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 35 केन्द्र व्यवस्थापक लगाए गए है। उन्होने ड्यूटि मे लगाए गए समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट/पर्यवेक्षक/स्टेटिक मजिस्ट्रेट को परीक्षा नकलविहीन,सुचिता एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने का निर्देश दिया।
गाजीपुर।अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार ने सूचित किया है कि मौसम विभाग लखनऊ द्वारा 2 अप्रैल से 4 अप्रैल को गाजीपुर में आकाशीय विद्युत होने की संभावना के तहत येलो जोन में होने का अलर्ट जारी किया गया है। उन्होने जनपदवासियो से आकाशीय बिजली की जानकारी व नुकसान से बचने के लिए दामिनी एप्लीकेशन का प्रयोग करने, आपदाओ संबंधी चेतावनी⁄अलर्ट की जानकारी व नुकसान से बचने के लिए सचेत एप्लीकेशन का प्रयोग करने की जानकारी दी है।उन्होंने जनपदवासियों से कहा कि आपात काल की स्थिति में 112, 1077, 1070 पर संपर्क कर सकते है।
मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत आवास की पूर्णता की प्रगति अर्जित करने में गाजीपुर प्रदेश में 5 वां स्थान पर
गाजीपुर।परियोजना निदेशक राजेश यादव ने बताया कि गाजीपुर प्रदेश में मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत प्रगति अर्जित करने में प्रदेश में पांचवे स्थान पर आया है। जबकि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत जनपद की रैकिंग 17वे स्थान है । मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बताया गया है कि जिलाधिकारी के विशेष मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत जनपद नें कुल 12276 आवासो के सापेक्ष 12151 आवासो की पूर्णता अर्जित कराकर 98.98 प्रतिशत प्रगति अर्जित की है।प्रदेश में 5वे स्थान पर है । जिलाधिकारी के विशेष प्रयास से जनपद की 1464 पति की मृत्यु की निराश्रित महिलाओं व 385 दिव्यांगजनो , 178 मुसहर व दैवीय आपदो से प्रभावित आवासविहीन परिवारो को वित्तीय वर्ष 2024-25 में आवास आवंटित कराए गए थे , जिनमें 1931 आवास पूर्ण करा लिए गए है । इसके अतिरिक्त 715 दिव्यांगजनो हेतु माह फरवरी,2025 में अतिरिक्त आंवंटन जनपद को प्राप्त हुआ है , जिनके आवासो का निर्माण प्रारम्भ करा दिया गया है । इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत जनपद में 80356 लाभार्थियो को आवासो की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिसमें 80108 लाभार्थी अपने आवासो की निर्माण पूर्ण कराकर निवास कर रहे है तथा जनपद 99.47 प्रतिशत प्रगति अर्जित करके प्रदेश में 17वे स्थान पर है । उन्होने बताया कि भारत सरकार द्वारा जनपद में 07 जनवरी,2025 से प्रारम्भ नये पात्र आवासविहीन परिवारो के चयन हेतु कराए जा रहे आवास प्लस 2024 सर्वे के अन्तर्गत सर्वे की तिथि 30.04.2025 तक विस्तारित कर दी गई है । जिसके अन्तर्गत जनपद की 1238 ग्राम पंचायतो में तैनात 527 सर्वेक्षणकर्ताओ द्वारा 56450 आवासविहीन परिवारो को चिन्हित करके सर्वे पूर्ण कर लिया गया है, 50136 परिवारो नें अपना सेल्फ सर्वे किया है । सर्वे की चेकिंग , वेरीफिकेशन माह अप्रैल,2025 में एप के माध्यम से कराकर आवासविहीन परिवारो को सूची को अंतिम रूप निर्धारित प्रक्रिया के अन्तर्गत दिया जाएगा । इसके पश्चात 2025-26 से 2028-29 तक इसी सूची सें चिन्हित आवासविहीन परिवारो को आवास आवंटित किए जाएगा । जिलाधिकारी द्वारा सभी खण्ड विकास अधिकारियो को निर्देश दिए गए है कि आवास प्लस 2024 सर्वे पूर्ण पारदर्शी व्यवस्था के अन्तर्गत किया जाना है , जिसमें कोई आवासविहीन परिवार सर्वे से वंचित न रह जाए , इसके अतिरिक्त यदि किसी अपात्र व्यक्ति का सर्वे में चयन किया जाएगा तो सर्वेयर व खण्ड विकास अधिकारी का उत्तरदायित्व निर्धारित कर कार्यवाही की जाएगी । सर्वे में किसी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत खण्ड विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, गाजीपुर से कोई व्यक्ति कर सकता है ।
नव नियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम और शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा का भव्य स्वागत
कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह बोले कार्यकर्ताओं का सम्मान और बूथ लेवल पर संगठन को करें मजबूत
गाज़ीपुर। कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुनील राम एवं शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा का पदभार ग्रहण एवं स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर शहर के लंका क्षेत्र स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर पार्क में स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आंबेडकर पार्क से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मोटर साइकिल जुलूस बड़ी संख्या में कचहरी होते हुए अफीम फैक्ट्री, महुआबाग, मिश्रबाजार आदि रास्तों से होते हुए जिला कांग्रेस कैंप कार्यालय रजदेपुर पहुंचा। जहां पूर्व निर्धारित स्वागत समारोह में तीसरी बार पुनः जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर चुने गए सुनील राम और शहर अध्यक्ष पर चुने गए संदीप विश्वकर्मा का कार्यकर्ताओं और नेताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने दोनों नव नियुक्त अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव जनता के जन सरोकार की मांगों को उठाती रही है। एक बार पुनः शीर्ष नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी आप दोनों लोगों को सौंपी है उसका निष्ठा पूर्वक निर्वहन ही आपका कर्तव्य है, जमीनी स्तर पर कांग्रेस पार्टी को मजबूती देने का कार्य आपको कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर करना है। प्रदेश सचिव एवं गाजीपुर प्रभारी फसाहत हुसैन “बाबू” ने दोनों अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ताओं का सम्मान करना आपकी जिम्मेदारी है, साथ लेकर करें काम। इस मौके पर नव नियुक्त जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व और उपस्थित लोगों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हुए पार्टी संगठन की जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से पालन करते हुए बूथ लेवल तक संगठन को मजबूत करने का कार्य किया जाएगा। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने भी सबका आभार व्यक्त करते हुए शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी की नीतियों पर जनहित के कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे और एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कांग्रेस पार्टी ने आप दोनों नेताओं पर पुनः विश्वास जताया है, हम सबको उम्मीद ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि पार्टी नीतियों के तहत संगठन को मजबूत करते हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मान बनाए रखेंगे।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव आनंद पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय, बटुक नारायण मिश्र, डॉ मार्कंडेय सिंह, अजय सिंह, अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह, मुन्ना, प्रमिला देवी, हामिद अली, महबूब निशा, जनार्दन राय, मुसाफिर बिन्द, राघवेंद्र, शमशाद, अरविंद मिश्रा, विद्याधर पांडे, राजेश गुप्ता, मंसूर जैदी, राशिद, सतीश उपाध्याय, सुमन चौबे, आशुतोष गुप्ता, रामनगीना पांडे, ओम प्रकाश पांडे, आलोक रंजन, माधव कृष्ण, दिव्यांशु पांडे, शशिकांत श्रीवास्तव, कमलेश्वर प्रसाद, लक्ष्मण राम, विभूति राम, कन्हैया मास्टर, राजेश उपाध्याय, अछैबर बिंद, गुलबास यादव, अयूब भाई, साजिद, अखिलेश यादव, रईस अहमद, आलोक यादव, ओम प्रकाश यादव, देवनारायण सिंह, सीताराम राय, नसीम जफरुल्लाह, कामता सिंह, विंध्याचल कुशवाहा, पंकज उपाध्याय, गायत्री गुप्ता, जनार्दन राम, विंध्याचल कुशवाहा, शेषनाथ दुबे, जयप्रकाश, जयशंकर पांडे, रुद्र प्रताप तिवारी, रामूराम, अवधेश वर्मा, शेषनाथ दुबे, अजीत यादव, मनोज कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
गाजीपुर। क्राप कटिंग प्रयोग के आधार पर फसलों की औसत उपज और उत्पादन के ऑकड़े तैयार किए जाते है, जिससे उत्पादन की सटीक जानकारी प्राप्त की जाती है। क्राप कटिंग के प्रयोग के आधार पर ओलावृष्टि, भारी वर्षा एंव अन्य नुकसान से फसलों की बीमा की राशि निर्धारित की जाती है। इसी क्रम में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा ग्राम अकरमपुर उर्फ बंजारीपुर विकास खण्ड सदर गाजीपुर के कृषक केदार यादव पुत्र सीता राम यादव के खेत पर उपस्थित रहकर गेहूँ फसल की क्राप कटिंग कराया गया। क्राप कटिंग के समय उप कृषि निदेशक गाजीपुर,तहसीलदार सदर,अपर सांख्यिकी अधिकारी,नायब तहसीलदार, कानूनगो, जिला समन्वयक फसल बीमा, ग्राम प्रधान के अलावा ग्रामवासी उपस्थित थे। क्राप कटिंग के समय 10X 10X 10 मी० क्षेत्रफल का चयन किया गया था। चयनित क्षेत्रफल में 22.72 किग्रा उपज प्राप्त हुआ। यह भी अवगत कराया आवश्यक होगा कि क्राप कटिंग के परिणाम के आधार पर ही जनपद में बीमा कम्पनी द्वारा किसानो को प्रतिपूर्ति प्रदान की जाती है तथा आगे रणनीति तैयार की जाती है। जिलाधिकारी द्वारा वहां पर उपस्थित कृषको को संचारी रोगो से बचाव के तरीको को बताया गया। कृषि विभाग द्वारा 50 प्रतिशत अनुदान पर संकर बाजरे का बीज वितरण भी कराया गया। जनपद में श्री अन्न की खेती को बढावा देने के लिए सरकार द्वारा किसानों को अनुदान पर बाजरे की बीज वितरण कराया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने जिला पंचायत सभागार से ‘विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान’ तथा स्कूल चलो अभियान का किया शुभारंभ
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को संचारी रोगों की रोकथाम व नियंत्रण तथा शत-प्रतिशत बच्चों के स्कूलों में नामांकन कराने के दिये निर्देश
30 अप्रैल तक चलेगा अभियान, टीमें घर-घर जाकर बीमारियों की रोकथाम के लिए करेंगी जागरूक तथा 15 अप्रैल तक चलेगा बच्चों के नामांकन का अभियान
स्वास्थ्य, नगर निगम, पंचायती राज विभाग समेत 10 विभागों के आपसी समन्वय से सफल होगा अभियान
गाजीपुर।संचारी व मच्छर जनित रोगों की रोकथाम व नियंत्रण तथा स्कूल चलो अभियान के लिए जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने मंगलवार को जिला पंचायत सभागार से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा जनपद बरेली में दोनो अभियानों के उद्घाटन समारोह के सजीव प्रसारण के उपरांत किया। इस दौरान जन जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य समेत सभी विभिन्न विभागों के अधिकारियों, स्वास्थ्यकर्मियों, आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्कूली छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी द्वारा तीन पात्र बच्चों का विद्यालय में नामांकन करते हुए उन्हे पढ़ाई के लिए किट तथा पूर्व से पढ़ाई करने वाले स्कूली बच्चों को किताबें भी वितरित की।इसके साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डा. सुनील पांडेय एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने शिक्षा एवं स्वास्थ्य समेत सभी 10 विभागों के मुख्य अधिकारियों, आशा-आंगनबाड़ी कार्यार्ताओं के संग संचारी रोगों के नियंत्रण व रोकथाम के लिए शपथ ली। जिलाधिकारी ने कहा कि संचारी व मच्छर जनित रोगों जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, फाइलेरिया, कालाजार आदि बीमारियों की रोकथाम व नियंत्रण के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। इन्हीं बीमारियों की रोकथाम के लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत की गई है। यह अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा। इसी बीच 10 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान और 15 अप्रैल तक स्कूल चलो अभियान चलाया जाएगा। अभियान के सफल संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग, नगर निमग, पंचायती राज विभाग समेत 10 विभागों की टीम तैनात की गईं हैं जो घर-घर जाकर बीमारियों की रोकथाम और समुदाय को जागरूक करेंगी। ऐसे में जन समुदाय का भी दायित्व है कि अभियान में सहयोग करे, सतर्क और जागरूक रहें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि जनपद प्रशासन व विभिन्न विभागों के साथ ही जन प्रतिनिधि भी इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करेंगे। इन बीमारियों की रोकथाम के लिए एंटी लार्वा छिड़काव, फोगिंग, स्वच्छता, साफ-सफाई आदि का कार्य किया जाएगा। जांच व उपचार के साथ आवश्यक दवा भी प्रदान की जाएगी। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग, नोडल विभाग रहेगा। नगर निगम, पंचायती राज, पशुपालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, दिव्यांग जन कल्याण विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग सहित 10 विभाग आपसी समन्वय बनाकर अभियान को सफल बनाएंगे। सीएमओ ने कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का बेहद महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया, कालाजार आदि रोगों को विशेष अभियान चलाकर काबू कर लिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के आपसी समन्वय से नगर पालिका व नगर पंचायत की टीमें शहरी क्षेत्र तथा पंचायती राज विभाग की टीमें ग्रामीण क्षेत्रों में बीमारियों की रोकथाम व नियंत्रण कार्य के साथ ही समुदाय को जागरूक करेंगी। सीएमओ ने कहा कि अभियान में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसमें जन प्रतिनिधियों, प्रभावशाली व्यक्तियों, विभिन्न संस्थाओं के साथ ही जनमानस का भी सहयोग लिया जाएगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि स्कूल चलो अभियान के दौरान शिक्षा विभाग की टीम घर-घर जाकर अनामांकित बच्चों की पहचान करते हुए उनके शत प्रतिशत नामांकन का कार्य करेगी, विभाग इसके लिए प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही सभी बच्चों को निशुल्क पुस्तक पोशाक का वितरण इस अवधि में सुनिश्चित किया जाएगा। इस सत्र में विभिन्न नवाचारों के द्वारा विद्यालयों में बच्चों की पढ़ाई सुनिश्चित की जाएगी ।साथ ही शिक्षकों के द्वारा बच्चों और उनके अभिभावकों को संचारी रोगों से बचाव के बारे में जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर चिकित्सा विभाग, नगर पालिका/नगर पंचायत, पंचायती राज, आईसीडीएस, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग समेत सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।
पथ संचलन निकाल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने धूमधाम से मनाया नववर्ष
गाजीपुर। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिन्दू नववर्ष के शुभारंभ व शक्ति की उपासना मां दुर्गा के पूजन एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डा. केशव बलिराम हेडगेवार की जयंती के अवसर पर पूरे भारत वर्ष में यह उत्सव धूम धाम से मनाया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत रविवार को नगर के मध्य स्थित आमघाट पार्क में दिन में 3 बजे सभी स्वयंसेवक अपने पूर्ण गणवेश में उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ डा. केशव बलिराम हेडगेवार के चित्र मे पूष्प अर्पित कर गुरूजी माधव सदाशिव राव गोलवरकर और भारत माता के चित्र मुख्य अतिथि पारसनाथ सिंह, मुख्य वक्ता दीपक सह विभाग प्रचारक व अध्यक्ष जिला संघ संचालक जय प्रकाश ने संयुक्त रूप से माल्यापर्ण व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पार्क में उपस्थित सभी स्वंयसेवको ने डा. केशव बलीराम हेडगेवार के सम्मान में आद्य सर संघचालक प्रणाम करने के पश्चात ध्वज प्रणाम किया। कार्यक्रम मे गीत प्रस्तुत हृदय प्रकाश ने किया। मुख्य वक्ता दीपक ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के महत्व को बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संध का हम प्रथम उत्सव है जो आदि अनादी काल से चलता आ रहा है पौराणिक मान्यताओ के अनुसार आज ही के दिन ब्रम्हा ने सृष्टि का निर्माण किया था, आज ही के दिन विक्रम संवत की शुरूआत हुआ जो आज 2082 को हम धूम-धाम से मना रहे हैं। नववर्ष के दिन हमारा संगठन शताब्दी समारोह मनाने की ओर अग्रसर हो रहा है। इसी दिन डा. साहब के योगदान पर प्रकाश डाला और बताया कि डा. साहब जब स्कूल में पढ़ते थे तभी से उनके अन्दर राष्ट्रवाद की ज्वाला धधक रही थी और अपने स्कूल में ही ब्रिटिश हुकुमत की नींव हिलाने के लिए अग्रेज जिला विद्यालय निरीक्षक के सामने सभी कक्षाओ मे बच्चो से उनके स्वागत में वन्दे मातरम का नारा लगवा दिया, जिससे गुस्साए निरीक्षक ने उन्हे तत्काल विद्यालय ने निकाल दिया और ब्रिटिश झंडे का हर जगह विरोध किया। उन्ही के आदर्श को आत्मसात करते हुए आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपना सौ वर्ष पूरे करने जा रहा है,आने वाले विजय दशमी के दिन शताब्दी समारोह बनाएगा। इसके साथ ही सभी नागरिको को अपने कर्तव्य बोध, समरता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण पर विशेष चर्चा की। इन सौ वर्षो में समाज मे बहुत बड़े बदलाव देखे है, जिसमें 5 सौ वर्षो से लम्बित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण 22 जनवरी 2024 को किया गया। प्रदुषण मुक्त महाकुम्भ का विशाल आयोजन किया गया व हिन्दु जागरण को लेकर अपने प्रयास पर प्रकाश डाला गया। उदबोधन के उपरान्त सभी स्वयंसेवको ने परम्परागत रूप में प्रार्थना कर ध्वज प्रणाम किया। तत्पश्चात पथ संचलन का शुभारंभ हुआ, जो आमघाट पार्क से होते हुए पंडित दीनदयाल तिराहा मिश्रबाजार होते हुए महुआबाग, झुन्नू लाल चौराहा, स्टीमरघाट, टाउनहाल, बैजनाथ चौक, लालदरवाजा होते हुए आमघाट में आकर समापन हो गया। पथ संचलन में जगह- जगह महिलाओ ने पुष्प वर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया। पथ संचलन में पराम्परागत बैण्ड व धून का संचालन जिला प्रचारक सूरज ने किया। कार्यक्रम का संचालन सह नगर कार्यवाही अभिषेक, प्रार्थना हर्ष व मुख्य शिक्षक नितिन व नगर संचालन दीनदयाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम में पूर्व संचालक रमाशंकर, अशोक, प्रेमनाथ, चन्द्र कुमार, जयप्रकाश, कृपाशंकर, दुर्गेश दत्त, अखिलेश सिंह, अभिनव सिंह, महेन्द्र, विनोद तिवारी, दाऊ जी उपाध्याय, संजय, सुनील सिंह, विनोद अग्रवाल, कृष्ण बिहारी राय,विशाल चौरसिया, अजय पाठक, बंशीधर कुशवाहा, तुलसीदास, रासबिहारी राय, दिनेश च्रन्द मुन्ना आदि उपस्थित रहे।
गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी व पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा द्वारा चैत्र नवरात्रि के दृष्टिगत थाना गहमर क्षेत्रांतर्गत माँ कामाख्या धाम मंदिर पर कमेटी के सदस्यों तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की गई।मंदिर/मेला परिसर का भ्रमण किया गया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सेवराई को निर्देश दिया कि मेडिकल टीम की व्यवस्था 24 घंटे सुनिश्चित रहेगी। साथ ही एक खोया- पाया कैम्प होना अनिवार्य रहेगा। उन्होने मंदिर के आस-पास के दुकानदारों को निर्देशित किया कि सभी दुकानो पर सामानों का रेट एक मुल्य होना चाहिए,दुकानदारों के सामने एक पानी का घड़ा अवश्य रखे जिससे की श्रद्धालुओ को प्यास लगे तो पानी पी सके। जिलाधिकारी ने नगर पालिका को निर्देश दिया कि मंदिर परिसर के अन्दर एवं बाहर तथा पार्किग स्थल पर उचित मात्रा में पानी की टंकी उपलब्ध रखी जाए,धाम के परिसर में प्रवेश द्वार एवं निकास द्वार पर सी0सी0टी0वी कैमरा अवश्य लगाई जाए,पार्किंग स्थलों को चिन्हित कर सी0सी कैमरा लगाई जाए। नवरात्री त्यौहारो में भीड़ भाड़ ज्यादा होती रही है जिससे आप पहले से ही मंदिर परिसर में प्रवेश हेतु महिला एवं पुरुष की लाइन अलग-अलग कतारो में बना दिया जाए, जिससे की मंदिर के अन्दर भीड़ भाड़ न हो सके। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मां कामाख्या माता के दर्शन कर पूजा अर्चन किया। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित को निर्देशित किया कि सभी पार्किंग स्थलो एवं दुकानदारो में लगाए गए वायर एवं लटके तारो आने जाने वाले रास्तो को पूर्ण रूप से चेक कर लिया जाए की किसी तरह का लूज कनेक्शन तो नही है की दशा में उसे ठीक कराई जाए। सभी दुकानों एवं पार्किंग स्थलों फायरफॉक्स की व्यवस्था रखी जाए। इस दौरान पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की ड्यूटी लगाकर चौत्र नवरात्रि/मेला को सकुशल संपन्न कराने हेतु दिशा निर्देश दिए तथा भीड़-भाड़ मैनेजमेंट के लिए पार्किंग स्थल और बैरिकेड्स बनाने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, उप जिलाधिकारी सेवराई, क्षेत्राधिकारी जमानियां व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
विश्व टीबी दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के प्रधानों को किया गया सम्मानित
जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने 104 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान के दिया प्रमाण पत्र और गांधी जी कि प्रतिमा
जिलाधिकारी द्वारा 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान एवं टीबी मुक्त ग्राम पंचायत तथा प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया
गाजीपुर। -’विश्व टीबी दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के अध्यक्षता में आडिटोरियम हाल निकट विकास भवन में मनाया गया। विश्व टीबी दिवस के अवसर पर इस वर्ष 104 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत घोषित किए गए हैं। जिलाधिकारी द्वारा 104 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत को गांधी जी कि प्रतिमा और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। जिसमें पीछले वर्ष 12 ग्राम पंचायत टीबी मुक्त घोषित किए गए थे जिसमें इस वर्ष 10 ग्राम पंचायत को सिल्वर के लिए चयन किया गया तथा 94 ग्राम पंचायत रजत के लिए चयन किया गया। जिसमें बाराचवर में पिहुली, बिरनो में माधोपुर मिश्रौली, देवकली में शिवदासीचक, भंवरकोल में गोड़ी खास, करण्डा में लीलापुर, कासिमाबाद में रोहिली, रेवतीपुर में सुगवलिया, सादात में वीरभानपुर, सैदपुर में इचवल, जमानिया में रामपुर सलेमपुर को सिल्वर गांधी जी कि प्रतिमा और प्रमाण पत्र दिया गया। वहीं इस वर्ष रजत के लिए 94 ग्राम पंचायत चयनित किए थे जिसमें सदर में 07 ग्राम पंचायत रसूलपुर शेखपुर कि ग्राम प्रधान कल्पना यादव को गांधी जी कि प्रतिमा और प्रमाण पत्र दे कर जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया।बाराचवर में 05, टीबी मुक्त ग्राम पंचायत, भदौरा में 04 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत, विरनो में 02 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत, देवकली में 18 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत, भांवरकोल में 08 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत, जखनियां में 01 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत, करण्डा में 12 टी बी मुक्त ग्राम पंचायत, कासिमाबाद में 09 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत, मनिहारी में 04 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत, मरदह में 05 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत, मोहम्मदाबाद में 11टीबी मुक्त ग्राम पंचायत, रेवतीपुर में 04 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत,सादात में 03 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत, सैदपुर में 03 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत, जमानियां में 08 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधानों को आर्यका अखौरी जिलाधिकारी एवं संतोष कुमार वैश्य मुख्य विकास अधिकारी द्वारा गांधी जी कि प्रतिमा और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा 05 टीबी मरीजो को पोषण पोटली का वितरण किया। इसी क्रम जिलाधिकारी द्वारा टीबी मरीजो को गोद ले कर पोषण पोटली देने वाले निक्षय मित्र को भी सम्मानित किया गया। जिसमें स्तुति राय, निशांत सिंह, आरती सिंह उपस्थित रहे। इस के साथ ही जिलाधिकारी द्वारा 100 दिवसीय सघन टीबी खोज अभियान में प्राईवेट सेक्टर में निःशुल्क एक्स-रे करने वाले संस्थान विनय कुमार यादव को सम्मानित किया गया। इस राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें जिला क्षयरोग केन्द्र के डाक्टर मिथिलेश कुमार सिंह, राघवेन्द्र शेखर सिंह, अनुराग पाण्डेय, सुनील वर्मा, संजय यादव, महेश कुशवाहा, महताब खा, वैंकटेश शर्मा, अलीम, अंजू सिंह, स्वर्ण लता सिंह, राहुल पांडेय को सम्मानित किया।
संचालन डाक्टर मिथिलेश कुमार सिंह जिला कार्यक्रम समन्वयक द्वारा किया गया।
विश्व टीबी दिवस एवं टीबी मुक्त ग्राम पंचायत घोषित सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सुनील पांडेय द्वारा जिलाधिकारी को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। इसी तरह अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी ज्योति चौरसिया, जिला पंचायत राज अधिकारी अंशुल मौर्या का पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित स्वागत किया। इस विश्व टीबी दिवस और टीबी मुक्त ग्राम पंचायत ग्राम प्रधानों के सम्मान समारोह में कार्यक्रम कि मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा क्षयरोग से संबंधित समस्त जानकारी सभी के साथ साझा किया। इस कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा.सुनील पांडेय, जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रभुनाम, समस्त सी एच ओ,बी पी एम,बी सी पी एम,एच ई ओ, ए आर ओ,अधिक्षक/प्रभारी चिकित्साधिकारी, क्षयरोग विभाग के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।
गाजीपुर। विक्रम संवत 2082 चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिन्दू नव वर्ष 30 मार्च को धूम धाम से मनाया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए जिला संघचालक जयप्रकाश ने बताया कि अखिल भारतीय आवाहन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस वर्ष 30 मार्च को मनाने जा रही है। आगे बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विक्रम संवत 2082 के आगमन व हिन्दू पंचाग के शुभारंभ को लेकर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 30 मार्च को मनाया जाएगा। जिसमें सभी सवंयसेवक अपने पूर्ण गणवेश संघ के संस्थापक डाक्टर केशव बलिराम हेडगेवार के सम्मान में वर्ष मे एक बार आद्य सर संघचालक प्रणाम किया जाता है तत्पश्चात ध्वज प्रणाम किया जाता है। इस अवसर पर स्वयंसेवको के माध्यम से समाज में अनुशासन का परिचय देते हुए पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। यह पथ संचलन अपने पराम्परागत तौर तरीके बैंड व धून बजाते हजारो स्वयंसेवको के साथ 30 मार्च रविवार को आमघाट पार्क से समय 3 बजे से प्रारम्भ होगा। जो महुआबाग, कलेक्टरघाट, स्टीमरघाट, टाऊनहाल, बैजनाथ चौक, लालदरवाजा, कोतवाली होते हुए पुनः आमघाट पार्क में आकर आद्य सर संघचालक प्रणाम व प्रार्थना के साथ समाप्त होगा।