All posts by UP Fast News

संपूर्ण समाधान दिवस: 353 शिकायत पत्र में 30 का निस्तारण

गाजीपुर।जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सैदपुर में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा की उपस्थिति में शनिवार को सम्पन्न हुआ। जिसमे 72 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए और मौके पर 07 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 353 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 30 शिकायत/प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया।
इसी क्रम में तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 36 शिकायत/प्रार्थना  प्राप्त हुए जिसमें 02 का मौके पर निस्तारण किया। तहसील जमानियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 55 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 05 का मौके पर निस्तारण किया गया। सदर तहसील में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 की अध्यक्षता में 18 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके 01 का निस्तारण किया गया। तहसील मुहमम्दाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 81 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 04 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 31 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 04 का निस्तारण किया गया।तहसील जखनियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 60 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त 07 का मौके पर निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी  ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रो का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलंब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण कराई जाए।उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो को आगामी दिवसो में शत-प्रतिशत निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से लगातार होती रहती है। इसमे लापरवाही पर संबंधित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सैदपुर तहसीलदर, एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

डीएम की अध्यक्षता में हुआ किसान गोष्ठी का आयोजन

गाजीपुर ।जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता मे किसान गोष्टी का  का आयोजन विकास भवन सभागार मे आयोजित हुआ। पिछली बैठक में किसानो द्वारा किए गए शिकायतो का निस्तारण की पुष्टी करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि किसानो भाईयो से संबंधित जो शिकायते प्राप्त होती है उसका निस्तारण संबंधित अधिकारियों द्वारा अगली बैठक से पूर्व ही सुनिश्चित कर लिया जाए । शिकायतो के बिना निस्तारण बैठक मे प्रतिभाग करने पर संबंधित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगे। नलकूप विभाग कि समीक्षा के दौरान कृषक अनिल यादव द्वारा बताया गया कि तलवल में 112 नं0 नलकूप व नाली खराब है, उसे ठीक कराने की कृपा करें। कृषक सुभाष यादव ग्राम टड़वा ने अवगत कराया कि मेरे यहां एक राजकीय नलकूप विगत 05 वर्षो से बंद पड़ा है, विभाग को अवगत कराने के बाद भी चालू नहीं कराया गया। सहकारिता विभाग की समीक्षा में कृषक जितेन्द्र प्रसाद राय द्वारा अवगत कराया गया कि भावरकोल ब्लाक में स्थित साधन सहकारी समितियों का आय-व्यय का ब्यौरा विगत 10 वर्षो का उपलब्ध कराने का कष्ट करें और कुल कितनी समितियां कार्य कर रही है। विनोद राय द्वारा अवगत कराया गया कि चकअहमद व शेरपुर कला सहकारी समिति की जॉच कराई जाए। कृषक ईश्वर शरण उपाध्याय कासिमाबाद में कई सहकारी समितियां बंद है। पी सी एफ बंद है। कृषक रामबदन यादव द्वारा अवगत कराया गया कि साधन सहकारी समिति में किसानो के हिस्से का जो पैसा बैंक में जमा होता है उसके ब्याज से समिति को फायदा मिलना चाहिए। विद्युत विभाग कि समीक्षा में कृषक बेचन यादव ग्राम सुगवलियां तहसील जमानियां द्वारा अवगत कराया गया कि मेरी बिजली का कनेक्शन 2017 में करा लिया गया उस समय मेरा कनेक्शन 01 किलोवाट का था जिसका कनेक्शन नम्बर 6260428000 है, लेकिन बाद मे मीटर रीडर के द्वारा कनेक्शन मनमाने ढंग से 02 किलोवाट का कर दिया गया फलस्वरूप सितम्बर महीने से बिल बहुत ज्यादा आने के कारण कृषक बहुत परेशान है। तथा कृषक विनोद राय ग्राम खरडीहा द्वारा अवगत कराया गया कि उनके खेत में 11000 बोलटेज हाईटेन्शन का तार लटक रहा है जिससे कभी भी हानि एवं दुर्घटना हो सकती है। जिसपर जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि मौके पर जाकर हाई टेशन तार को सही किया जाए एवं मीटर की समस्या को तत्काल किया जाए।  
उद्यान विभाग की समीक्षा में जिला उद्यान अधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना व एकीकृत बागवानी के बारे मे विस्तार से बताया गया। इनके द्वारा अवगत कराया कि रबी मे प्याज का बीज निःशुल्क वितरित किया जाएगा। मत्स्य विभाग की समीक्षा में सी ई ओ मत्स्य विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना व मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के बारे जानकारी देते हुए बताया कि आनलाईन पोर्टल अभी खुला नही है जैसे ही खुल जाए कृषक अपना आवेदन कर सकते है।  
विपणन विभाग की समीक्षा मे कृषक जमानियां द्वारा बताया गया कि धान की खरीद 11 कु0/बीघा के आधार पर है जबकि उत्पादन इससे अधिक है कृपया बढ़ाया जाए। कृषक अध्यक्ष स्वामी सहजानंद एफ पी ओ जखनियां द्वारा बताया गया कि नजदीकी क्रय केन्द्र न होने के कारण 1000 किसानों को दूर जाना पड़ रहा है। जिससे धान क्रय करने में बहुत ही कठीनाईयो का सामना करना पड़ता है। जिसमें कृषकों द्वारा हरदासपुर कलां जखनियां में क्रय केन्द्र खोले जाने का जिलाधिकारी से अनुरोध किया गया।नमामि गंगे की समीक्षा के उपरान्त कृषक कृष्णानंद राय डेढ़गाव रेवतीपुर द्वारा अवगत कराया गया कि नमामि गंगे योजना, जलकल विभाग से पूरी गली को खोदकर रास्तो पूरी तरह से खराब हो गया है। जिसपर जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा। कृषि विभाग की समीक्षा के उपरान्त विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी ली। जिसपर उप कृषि निदेशक द्वारा बताया गया कि रबी बीज, गेहूॅ, चना, मटर, मसूर, सरसो, जिले के 16 राजकीय कृषि निवेश केन्द्रों पर जा रहा है। किसान भाई गोदाम से सम्पर्क कर पी0ओ0एस0 मशीन पर अगूठा लगाकर प्रदर्शित मूल्य के अनुसार बीज प्राप्त करें। सोरल पम्प योजना में 500 लक्ष्य प्राप्त है परन्तु केवल 193 कियानों ने ही बुकिंग कराया है, जिन  किसान भाईयों को आवश्यकता है, कृपया बुकिंग करा ले। साथ ही किसानों से यह भी अनुरोध किया कि किसान भाई किसी भी दशा में पराली न जलाये तथा यंत्रों का प्रयोग कर उसे यथा स्थान दबा दे या डिकम्पोजर से खेत में ही सड़ा दे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी तथा सिचाई विभाग/विद्युत विभाग के अभियन्ता, नहर एवं अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी सहित सम्मानित किसान बन्धु उपस्थित रहे।

हिंदू परिषद बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन

गाजीपुर। शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के तत्वाधान में शस्त्र पूजा का आयोजन बीकापुर में किया गया, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार द्वारा संबोधन में कहा गया कि आज हिंदू समाज को आत्मरक्षा के लिए शास्त्र के ज्ञान के साथ-साथ शस्त्र का भी ज्ञान होना जरूरी है, जिसे आवश्यकता पड़ने पर हिंदू राष्ट्र निर्माण के लिए और राष्ट्र के सम्मान की लड़ाई में शास्त्र का उपयोग किया जा सके। शस्त्र पूजन का मंत्र उच्चारण ईश्वर आनंद शुक्ला द्वारा किया गया और भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने के लिए विचार व्यक्ति किया गया। कार्यक्रम रमेश गुप्ता,प्रदुम पांडे, आकाश पांडे,गोपाल गुप्ता,अनिल गोस्वामी,बालेंद्र त्रिपाठी,अमित केसरी,श्याम चौधरी,राज पांडे,अजय पटेल,विपिन,अमित, बृजेश,नागेश सिंह,धर्मेंद्र,सोनू श्रीवास्तव,अजय,रवि प्रकाश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

बटन दबाकर रात 8 बजे होगा रावण दहन

बटन दबाकर रात 8 बजे होगा रावण दहन

ग़ाज़ीपुर। अति प्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकर के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी बच्चा ने जानकारी दी की 12 अक्टूबर को शाम 7 बजे के बाद कोई भी दुर्गा प्रतिमा रामलीला मैदान लंका में प्रवेश नहीं कर सकेगी। जो भी दुर्गा पूजा समिति विसर्जन से पूर्व भगवान श्री राम की आरती लेना चाहते हैं, वह उस दिन 7 से पहले गेट नंबर 4 से प्रवेश ले सकते हैं। 7 बजे के बाद कोई भी प्रतिमा रामलीला मैदान में प्रवेश नहीं कर पाएगी।

उन्होंने बताया कि दशहरा के दिन रामलीला मैदान के रावण बाड़े में 7:30 बजे से 8:00 तक राम रावण युद्ध का सजीव मंचन किया जाएगा, जिसका लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। ठीक 8 बजे रामलीला कमेटी के संरक्षक एवं जिलाधिकारी आर्यका अखौरी तथा सह संरक्षक/ पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा के हाथों बटन दबाकर रावण के विशाल का पुतले का दहन किया जाएगा। गाजीपुर की जनता से अपील है कि शांतिपूर्वक ढंग से रामलीला मैदान पहुंचकर दशहरे के पर्व का आनंद लें और रावण दहन के अद्भुत नजारे का गवाह बने।

अधिशासी अभियंता आशीष शर्मा ने जनपद वासियों से की अपील

निर्बाध बिजली आपूर्ति एवं उसके सापेक्ष राजस्व वसूली प्राथमिकता

गाजीपुर। विद्युत वितरण द्वितीय खंड के अधिशासी अभियंता आशीष शर्मा ने पत्रकार वार्ता में जनपदवासियों से बिजली का बिल भुगतान करने का अपील किया है। उन्‍होने बताया कि भुगतान पर ही शासन हमें मरम्‍मत कार्य के लिए बजट देता है। अगर बिजली का बिल बकाया ज्‍यादा होगा तो शासन गाजीपुर को बजट बहुत कम देगा। जिससे कि मेंटेनेंस कार्य होते हैं। सुविधाजनक चौबिसों घंटे बिजली सप्‍लाई के लिए शत-प्रतिशत बिजली का बिल भुगतान करें। उन्‍होने बताया कि विद्युत वितरण खंड-दो के परि‍क्षेत्र में एक लाख छह हजार उपभोक्‍ता हैं, जिसमे से 43 हजार 400 उपभोक्‍ताओं ने बिजली का बिल कभी भुगतान नही किया है। उनके उपर 461 करोड़ रुपया बकाया है। 26 हजार उपभोक्‍ता रेगुलर बिल जमा नही करते हैं। उनके उपर करीब 94 करोड़ रुपया बकाया है। 20 हजार उपभोक्‍ता ही रेगुलर बिल का भुगतान करते हैं। जिससे कि शासन हमे मरम्‍मत कार्य के लिए बजट बहुत कम देता है। उन्‍हाने बताया कि हमारी प्राथमिकता है कि बिजली उपभोक्‍ताओं को चौबिसों घंटे बिजली मिले, फाल्‍ट कम से कम हो, जो भी फाल्‍ट हो उसे तुरंत ठीक किया जाए। बिजली की चोरी को रोका जाए। स्‍मार्ट मीटर दो महीने में लगभग हर घर में लग जायेगा। पीएम सूर्य घर योजना की सारी फाइलों का निस्‍तारण कर लाभार्थी को तुरंत लाभ दिया जायेगा। पावर हाउसों पर औचक निरीक्षण किया जाएगा। मोंटी कार्लो कंपनी के कामों की समीक्षा की जाएगी। अगर काम गड़बड़ हुआ है तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। बिजली की समस्‍या के लिए जिला कंट्रोल मोबाइल नम्‍बर 9453047253 पर संपर्क कर सकते हैं।

राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने महिलाओं को किया सम्मानित

गाज़ीपुर।जखनिया ब्लॉक में जन ग्रामीण विकास संस्थान द्वारा आयोजित महिलाओं की पहचान, सम्मान एवं अधिकार महिला सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।
राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने महिलाओं को सम्मानित करते हुए बताया कि पिछले कई वर्षों से यह संस्थान समाज के वंचित, पिछड़े वर्गों के लोगों को जागरूक एवं उनके अधिकार के लिए कार्य कर रही हैं।
इसके तहत आज महिला सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसका उद्देश आपात स्थिति में महिलाओं की सहायता करना,पीड़ित महिला को पुर्नस्थापित करना, महिलाओं को स्व-रोजगार के लिए प्रेरित करना एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना हैं।


राज्यसभा सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार महिलाओं के उत्थान के लिए प्रयासरत हैं। महिलाओं सशक्तिकरण के लिए अनेक प्रकार योजनाएँ चला कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही हैं, चाहे महिला अधिकारिता योजना, महिला समृद्धि योजना, महिला प्रशिक्षण और रोज़गार कार्यक्रम सहयोग योजना, उज्ज्वला योजना, महिला सम्मान योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना , फ्री सिलाई मशीन योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना ऐसी अनेक प्रकार की केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओ द्वारा महिलाए देश के विकास में अपनी भागीदारी प्रस्तुत कर रही हैं।

मिलावटी मिलने पर होगी कार्रवाई

गाजीपुर।आयुक्त,खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0, लखनऊ एवं जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के आदेश पर डा. दिनेश कुमार अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गाजीपुर/आर0सी0 पाण्डेय सहायक आयुक्त (खाद्य)-प्प् गाजीपुर के निर्देशन में नवरात्रि पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेषकर कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, सूखे मेवे, मूगफली, साबूदाना, रामदाना व अन्य फलाहार की गुणवत्ता सुनिश्चित कराए जाने व हानिकारक रसायनों से कृत्रिम रूप से पकाए गए फलों के भण्डारण/विक्रय को प्रतिबंधित करने के उद्देश्य सें अभिसूचना आधारित प्रभावी विशेष अभियान चलाकर कुल 05 नमूना संग्रहित किया गया। जिसका विस्तृत विवरण निम्नवत है-जिसमें दिनांक 03 अक्टूबर, 2024 को जंगीपुर बाजार गाजीपुर स्थित प्रतिष्ठान मेसर्स-सावन ट्रेडिंग कंपनी से साबूदाना (दीनबन्धु ब्राण्ड) का 01 नमूना, जंगीपुर बाजार स्थित मोहन गुप्ता के प्रतिष्ठान से चायपत्ती का 01 नमूना, मनिहारी बाजार स्थित प्रतिष्ठान मेसर्स मोती किराना स्टोर से साबूदाना (सच्चा मोती ब्राण्ड) का 01 नमूना,  हंसराजपुर बाजार स्थित प्रतिष्ठान मेसर्स राजेश किराना स्टोर से सिंघाड़ा आटा (जायसवाल ब्राण्ड) का 01 नमूना,  प्रकाशनगर मुगलानीचक स्थित प्रतिष्ठान मेसर्स इजी शॉपिंग सेन्टर से सिंघाड़ा आटा (भगत ब्राण्ड) का 01 नमूना लिया गया । संग्रहित नमूनें खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उ0प्र0 प्रेषित किये जा रहें है।जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जाएगी। नमूना संग्रह की कार्यवाही सुमन कुमार मिश्र मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों डॉ0 तूलिका शर्मा, राजीव कुमार सिंह,वीरेंद्र यादव एवं अरविन्द प्रजापति की टीम द्वारा की गई।

डीएम ने छात्राओं को किया सम्मानित

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में गुरुवार को मिशन शक्ति 5.0 योजना के शुभारंभ पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत कलेक्ट्रेट सभागार राइफल क्लब में मेधावी बालिका सम्मान जेण्डर चौम्पियंस का सम्मान व संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया । जिसमे जेंडर चौंपियंस तथा मेधावी छात्राओं का जिलाधिकारी ने सम्मानित किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड, के 10 तथा स्पॉन्सरशिप योजना के 5 लाभार्थी बालक बालिकाओं के साथ संवाद करते हुए उनके आर्थिक स्थिति व शैक्षणिक प्रगति की जानकारी प्राप्त की गई। कार्यक्रम में डीएम द्वारा बच्चों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत टी.शर्ट लोवर बैग लोक्र मीठा एवं लंच पैकेट दिया गया। हाई स्कूल और इंटर मीडिएट की मेधावी 10-10 बालिकाओं को तथा जेंडर चौंपियंस के तहत 10 प्रतिभाशाली खेल स्पर्धा की बालिकाओं को रुपए 5000 बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत दिए जाना सुनिश्चित किया गया। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं के स्वास्थ्य सुरक्षा एवं शिक्षा पर जोर देते हुए राज्य सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं के बारे में बताया तथा हेल्पलाइन के संबंध में भी जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार सोनी, यूनिसेफ से बाल संरक्षण सलाहकार अनिल यादव, संरक्षण अधिकारी गगीता श्रीवास्तव एवं महिला कल्याण विभाग के कार्मिक उपस्थित थे।

राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने वृद्ध जनों के बीच मनाया जन्मदिन

राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने वृद्ध जनों के बीच मनाया जन्मदिन

गाजीपुर। राज्य सभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने मंगलवार को साधारण समारोह में वृद्ध जनों के बीच केक काटकर तथा मिष्ठान एवं फल वितरण,आशीर्वाद लेकर अपना जन्मदिन मनाया।

राज्य सभा सांसद डा. संगीता बलवंत आज अपने जन्मदिन अवसर पर कोतवाली क्षेत्र के हेतिमपुर स्थित वृद्धाश्रम में केक काटा और वृद्ध जनों को फल, मिष्ठान वितरण कर खुशियां मनाई।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वृद्ध जन हमारे धरोहर है,जिनकी सेवा, सानिध्य और आशीर्वाद से हमारे जीवन मे यश,सुख, समृद्धि का प्रभाव प्रबल होता है। जिनके सेवा से हमारी मानवता मे निहित संस्कार और संस्कृति को मजबूती मिलती हैं।

डा. संगीता बलवंत ने कहा कि आप सबके बीच समय- समय मै पहुंच कर आपका आशीर्वाद प्राप्त करती रहूंगी।

इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, रंजीत कुमार राम, धर्मेन्द्र शर्मा शेखपुर प्रधान, वृद्धाश्रम की अधिक्षिका ज्योत्सना सिंह आदि ने डा. संगीता बलवंत को जन्मदिन की बधाई दिया।

डीएम ने हरी झंडी दिखाकर संचारी रोग नियंत्रण अभियान का किया शुभारंभ

गाजीपुर।संचारी व मच्छर जनित रोगों की रोकथाम व नियंत्रण के लिए जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग के नगर संसाधन केंद्र से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया।

इस दौरान जन जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य समेत सभी विभिन्न विभागों के अधिकारियों, स्वास्थ्यकर्मियों, आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्कूली छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया।

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा की संचारी व मच्छर जनित रोगों जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, फाइलेरिया, कालाजार आदि बीमारियों की रोकथाम व नियंत्रण के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। इन्हीं बीमारियों की रोकथाम के लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत की गई है। यह अभियान 31 अक्टूबर तक चलेगा। इसी बीच 11 से 31 अक्टूबर दस्तक अभियान चलाया जाएगा। अभियान के सफल संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग,शिक्षा विभाग,नगर विकास, पंचायती राज विभाग समेत 11 विभागों की टीम तैनात की गईं हैं,जो घर-घर जाकर बीमारियों की रोकथाम और समुदाय को जागरूक करेंगी। ऐसे में जन समुदाय का भी दायित्व है कि अभियान में सहयोग करे, सतर्क और जागरूक रहें। जिलाधिकारी ने अपील की कि डेंगू का मच्छर दिन में ही काटता है तथा इससे बचाव के लिए पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें। मच्छर रोधी क्रीम का इस्तेमाल करें। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। घरों के अंदर और आसपास किसी भी पात्र में पानी इकट्ठा नही होने दे।

प्रशासन व विभिन्न विभागों के साथ ही जन प्रतिनिधि भी इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करेंगे। इन बीमारियों की रोकथाम के लिए एंटी लार्वा छिड़काव, फोगिंग, स्वच्छता, साफ-सफाई आदि का कार्य किया जाएगा। जांच व उपचार के साथ आवश्यक दवा भी प्रदान की जाएगी। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग, नोडल विभाग रहेगा। नगर विकास, पंचायती राज, पशुपालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, दिव्यांग जन कल्याण विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग सहित 11 विभाग आपसी समन्वय बनाकर अभियान को सफल बनाएंगे।

सीएमओ डा. देश दीपक पाल ने कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का बेहद महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया, कालाजार आदि रोगों को विशेष अभियान चलाकर काबू कर लिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के आपसी समन्वय से नगर पालिका व नगर पंचायत की टीमें शहरी क्षेत्र तथा पंचायती राज विभाग की टीमें ग्रामीण क्षेत्रों में बीमारियों की रोकथाम व नियंत्रण कार्य के साथ ही समुदाय को जागरूक करेंगी। सीएमओ ने कहा कि अभियान में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसमें जन प्रतिनिधियों, प्रभावशाली व्यक्तियों, विभिन्न संस्थाओं के साथ ही जनमानस का भी सहयोग लिया जाएगा।

इस मौके पर बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव,मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा०ए०के०शाही,डिप्टी सीएमओ, एसीएमओ, चिकित्सा अधीक्षक, जिला मलेरिया अधिकारी, नगर पालिका/नगर पंचायत, पंचायती राज, आईसीडीएस, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग समेत सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी व सहकर्मी, सहायक मलेरिया अधिकारी, मलेरिया निरीक्षक एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।