Category Archives: Crime

लड़की और गहनों को जीआरपी पुलिस ने परिजनों को सौंपा

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग गोरखपुर, पुलिस उपाधीक्षक रेलवे बलिया के निर्देशन में तथा हेल्पलाइन नं0 139 से प्राप्त सुचना के आधार पर जीआरपी थानाध्यक्ष पवन कुमार ने अपने पुलिस कर्मियों के साथ मंगलवार को प्लेटफार्म नंबर एक पर बैठी एक संदिग्ध लड़की को देखा। लड़की से पुछताछ किया गया तो बताया की मेरा नाम सोनम बिन्द पुत्री सत्येन्द्र कुमार है ग्राम डुमरी थाना बासडीह जिला बलिया की रहने वाली हूँ । मेरे माता जी के डाटने के वजह से नाराज होकर घर से भागकर रेलवे स्टेशन बलिया से कामायनी एक्स0 से जा रहीं थी। उसके बाद उक्त लड़की के हाथ में लिए लेडिज पर्स को चेक किया गया तो उसमें 05 जोड़े पायल सफेद धातु, 02 जोड़े बिछिया सफेद धातु , एक नथिया बेसर पीली धातु , 04 जोड़े कान का झाला पीली धातु, 02 नाक कि कील पीली धातु, 01 सिकड़ी पीली धातु, 02 जोड़े जौ पीली धातु , माथे का टिका पीली धातु और 17 रुपये मात्र मिला। जिसके बाद लड़की को जीआरपी थाना लाया गया।

कुछ ही देर बाद उर्मिला देवी पत्नी सतेन्द्र कुमार निवासी ग्राम डुमरी थाना बासडीह जिला बलिया मो0 7392856757 अपनी लड़की को खोजते हुए जीआरपी थाना पहुंचे। इसके बाद उक्त लड़की व लेडिज पर्स को दिखाया गया तो उन्होंने अपना बताया। तत्पश्चात नियमानुसार उक्त लड़की व समान सहित लेडिज पर्स को उर्मिला देवी पत्नी सतेन्द्र कुमार उपरोक्त को सुपुर्द किया गया । अपनी लड़की व समान सहित लेडिज पर्स सकुशल पा कर काफी भाउक एवं खुश हुये लड़की के परिजनों ने थाना जी0आर0पी0 गाजीपुर सिटी की भूरी-भूरी प्रसंसा की। इस दौरान का0 योगेन्द्र यादव, का0 शिवकुमार तिवारी, म0का0 सुमित्रा पटेल मौजूद रहे।

जीआरपी पुलिस ने शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार

गाजीपुर। जीआरपी थाना सिटी द्वारा शुक्रवार को एक लड़के के पास से देशी शराब पकड़ा गया। जिसमें 37 पीस ट्रेट्रा देशी शराब विन्डसर मात्रा प्रत्येक पाउच में 200 मिली था। पुलिस अधीक्षक रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र के कुशल निर्देशन मे रेलवे स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया एवं ट्रेनो मे अपराध नियंत्रण एवं अपराधियो की गिरफ्तारी व अवैध शराब की तस्करी के रोकथाम व बरामदगी के दृष्टिगत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे बलिया सविरत्न गौतम के पर्यवेक्षण में जीआरपी थानाध्यक्ष सिटी न मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन सिटी के प्लेटफार्म नं0 01 के पूर्वी छोर पर बने लोको शेड के बगल मे बिजली के पोल के चबूतरा के पास से 01 अभियुक्त मनीष कुमार महतो पुत्र लालो महतो निवासी वार्ड नं0 04 मनियारपुर थाना वारिस नगर जिला समस्तीपुर राज्य बिहार उम्र 23 वर्ष को 37 अदद देशी शराब विन्डसर मात्रा प्रत्येक 200 मिली सहित गिरफ्तार किया गया ।

बरामदशुदा शराब के संबंध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 05/26 धारा 60(1) EX. ACT पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । पूछताछ का विवरण- पूछने पर अभियुक्त ने कहा कि बिहार मे शराब बन्दी है ट्रेन से बिहार मे ले जाकर उँचे दामो पर बेच कर अपना व अपने परिवार का जीवकोपार्जन करता हुँ। लेकिन आज आप लोगो द्वारा पकड़ लिया गया। पकड़े गए शराब की कीमत- कुल 2775 रूपए है। अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है । गिरफ्तार करने वाले टीम में थानाध्यक्ष पवन कुमार, कांस्टेबल शिव कुमार तिवारी और का. शैलेन्द्र कुमार यादव शामिल रहे।

ई रिक्शा चालक के पैर के नीचे फटा बम, हुआ घायल

गाजीपुर। रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की सुबह उस वक्त एक धमाका हो गया जब बांद्रा ट्रेन आने वाली थी। ट्रेन के यात्रियों के लिए टेंपो और ई रिक्शा चालक रेलवे स्टेशन गेट के पास अपने-अपने वाहन लेकर पहुंच गए थे और अपने-अपने वाहनों की सफाई करने में लगे हुए थे। इसी दौरान एक ई रिक्शा चालक अपने ई रिक्शा का सफाई करने के बाद खड़ा हुआ। जैसे ही उसने अपना एक पैर आगे बढ़ाया तभी एक धमाका हुआ और पूरा धुआं धुआं हो गया। लोगों को कुछ समझ में नहीं आया कि क्या है और जब धूआ खत्म हुआ तब उस ई रिक्शा चालक के पैरों में गंभीर चोटें लग चुकी थी। इसके बाद आनन फानन में घायल ई रिक्शा चालक के साथी मेडिकल कॉलेज स्थित जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया।

वहीं इस धमाके की जानकारी होने पर जीआरपी के साथ ही यूपी पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंची और पूरी जानकारी लेने के बाद जब रेलवे स्टेशन पहुंचकर जांच किया तो पता चला कि कुछ अराजक तत्वों ने वहां पर पटाखा फेंका हुआ था और इस एक पटाखे के ऊपर रिक्शा चालक का पैर पड़ गया था और वह तेज धमाके के साथ फट गया था जिससे यह घटना हुई है। इस दौरान सीओ सिटी शेखर सिंगर, सदर कोतवाल महेंद्र सिंह, जीआरपी थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

यूपी बोर्ड के परीक्षा में पकड़ा गया मुन्ना भाई

गाजीपुर। पैसे के लिए विद्यालय के जिम्मेदार प्रबंधक और प्रिंसिपल कैसे कानून व्यवस्था को तार तार कर डालते हैं इसकी पोल एसटीएफ ने यूपी बोर्ड की परीक्षा में उस वक्त खोल दिया जब दूसरे परीक्षार्थी की जगह पर एक परीक्षार्थी को परीक्षा देते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि पकड़े गए मुन्ना भाई को मोटी रकम लेकर विद्यालय के प्रिंसिपल के द्वारा बगैर बायोमेट्रिक जांच के ही परीक्षा केंद्र के अंदर तक पहुंचा दिया गया था। इतना ही नहीं इसके पहले भी दो दिन इसी छात्र के द्वारा दूसरे छात्र का परीक्षा दिया गया था। पूरा मामला यूपी बोर्ड के द्वारा संचालित हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का है जिसको लेकर जिला प्रशासन और माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा पूरी तैयारी करने का दावा किया गया था। इतना ही नहीं परीक्षाओं में किसी भी तरह की नकल या फिर प्रॉक्सी छात्रों का एंट्री ना हो इसके लिए भी विद्यालय के प्रबंधकों प्रधानाचार्ययों और शिक्षकों के साथ जिलाधिकारी ने बैठक कर सबको कड़े निर्देश दिए गए थे लेकिन जिले में जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए निर्देश को ताक पर रखकर सोमवार को अंग्रेजी की परीक्षा देने के लिए सालवर विद्यालय के अंदर पहुंच गया और परीक्षा भी दे रहा था। इस बात की जानकारी वाराणसी एसटीएफ की टीम को हो चुकी थी और एसटीएफ की टीम ने अचानक से दुल्लहपुर के बहलोलपुर गांव में चलने वाले भगेलु दास इंटर कॉलेज पर छापेमारी किया। छापेमारी में शिवम नाम का युवक दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। एसटीएफ ने जब जांच किया तो पता चला कि विद्यालय में बगैर बायोमेट्रिक एंट्री के छात्र को विद्यालय में एंट्री दिया गया था। इतना ही नहीं इसके पहले के भी दो विषयों में वह परीक्षा दे चुका था। STF अपने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि साल्वर शिवम यादव और प्रधानाचार्य विंध्याचल यादव के पास से दो मोबाइल एक आधार कार्ड एक ओएमआर शीट और उत्तर पुस्तिका बरामद हुई है। यही नहीं एक हाई स्कूल अंग्रेजी विषय का प्रश्न पत्र एक प्रवेश पत्र भी बरामद हुआ है। साल्वर के गिरफ्तार होने के बाद टीम परीक्षा केंद्र को लेकर सक्रिय हो गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह ने बताया कि पकड़ा गया युवक अपने परिवार के ही किसी सदस्य के नाम पर परीक्षा दे रहा था। इस तरह के मामले अब सामने आने के बाद अब आगामी परीक्षाओं के लिए कड़े निर्देश जारी कर दिए गए हैं और सभी कक्ष निरीक्षकों और ड्यूटी में लगे हुए अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि यदि आगे से इस तरह का कोई भी मामला आता है तो उन्हें परीक्षा देने से वंचित न किया जाए बल्कि परीक्षा के उपरांत इनकी जांच किया जाए और जांच में कोई भी कमी पाए जाने पर ऊपर के अधिकारियों को जानकारी देते हुए करवाई किया जाए। बता दे की जनपद का दुल्लहपुर जखनिया इलाका नकल करने के साथ ही साथ फर्जी छात्रों के माध्यम से दूसरों की परीक्षा संपन्न कराए जाने के भी मामले आते रहे हैं। अभी पिछले साल भी इसी इलाके से भारी मात्रा में नकल की सामग्री के साथ मुन्ना भाई भी पकड़े गए थे जिस पर पुलिस ने परीक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई किया था। इन्हीं सब को देखते हुए परीक्षा से पूर्व जिलाधिकारी बैठक कर खड़े निर्देश जारी किए थे। बावजूद इसके इस तरह का मामला सामने आया है।

लड़की ने अपने भाई के साथ मिलकर की थी मनोहर की हत्या

कॉलेज के सहपाठी से लिया था पैसे उधार और फिर वापस करने के नाम पर आनाकानी करने और महिला सहपाठी के साथ शारीरिक और मानसिक रूप से करने लगा था परेशान

पिता ने दर्ज कराया था अपहरण का मुकदमा, पुलिस ने जब जांच किया और गंगा नदी में सर्च कराया तब लापता युवक का मिला शव

गाजीपुर। सदर कोतवाली इलाके के बारह बंगला के रहने वाले मनोहर सिंह यादव जो जिले के ही एक महाविद्यालय में कर्मचारी था। 11 फरवरी को अचानक से वह गायब हो गया। जिसके बाद परिवार के लोगों ने मनोहर के अपहरण को लेकर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने जब इस मामले में तफ्तीश करना शुरू किया तो इसमें मामला पुरानी दोस्ती में पैसे का लेनदेन और फिर पैसे को वापस न करने और पैसा लेने वाले युवक मनोहर ने अपने ही महिला सहपाठी जिसने पैसा दिया था उसके साथ मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना आरंभ कर दिया, जिससे परेशान होकर महिला सहपाठी और उसके भाई ने कड़ा कदम उठाते हुए पहले उसका गला घोटा और फिर उसे गंगा नदी में फेंक दिया था। जिसे गोताखोरों की मदद से शव मिलने के बाद मामला का खुलासा हुआ। शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा इस मामले का खुलासा किया गया। पुलिस के चंगुल में युवक परीक्षित सिंह और उसकी बहन जो सुहवल थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी। मृतक मनोहर अपनी कॉलेज के दिनों की सहपाठी से करीब 1 साल पहले ढाई लाख रूपए उधार लिए थे और उसे पैसे को वापस नहीं कर रहा था। उसकी सहपाठी मऊ जनपद में एसबीआई बैंक में कर्मचारी थी और इसी बात को लेकर दोनों मनोहर और महिला में काफी विवाद हुआ करता था। मनोहर बार-बार महिला को शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान भी किया करता था जिससे महिला काफी परेशान रहती थी और उसकी परेशानी को देखकर उसके भाई ने उसे सच्चाई जानने का प्रयास किया तो महिला ने पहले तो बताने से इनकार किया लेकिन बाद में उसने बताया कि मनोहर ने उसे ढाई लाख रूपए उधार लिए हैं और मांगने पर पैसा भी वापस नहीं कर रहा है और हमारी इज्जत के साथ खिलवाड़ भी कर रहा है और बदनाम करने की धमकी दे रहा है। उसने यह भी बताया कि मनोहर का कई अन्य लड़कियों से भी संबंध है जिससे उसकी बातचीत होती रहती है। उसके बाद युवक ने अपनी बहन से कहा कि अब तुम परेशान ना हो अब आगे जब भी तुम्हें मनोहर मिलने के लिए बुलाए तो मुझे बताना। फिर मनोहर ने महिला को फोन किया और मिलने के लिए गाजीपुर के रौज़ा इलाके में बुलाया। इसके बाद महिला ने इसकी जानकारी अपने भाई को दिया। महिला और मनोहर दोनों गाजीपुर के गंगा नदी पर बने रेलवे पुल के नीचे जो सुहवल थाना क्षेत्र में आता है वहां पहुंचे। वहां पर पैसे के वापसी को लेकर बात होने लगी लेकिन मनोहर दोनों भाई-बहन को ही दोषी बताने लगा और यह भी कहा कि पैसा वापस नहीं करूंगा और तुम्हारी बहन की बदनामी होगी मेरा कुछ नहीं होने वाला। इन्हीं बातों से गुस्से में आकर दोनों भाई-बहन ने उसके स्कोर्फ़ से गला दबाकर मार डाला और फिर गंगा नदी में फेंक दिया। उसकी मोटरसाइकिल पर गंगा घाट पर से ही मिट्टी लगाकर उसकी बाइक को हमिद सेतु पर लाकर छोड़ दिया था ताकि लोगों को यह समझ में आए कि उसने किसी कारण से गंगा में छलांग लगाकर आत्महत्या कर लिया है। वहीं परिवार के द्वारा मुकदमा दर्ज कराए जाने के बाद जब इस मामले को लेकर पुलिस सक्रिय हुई और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर सर्च करना शुरू किया तब मामला कुछ और ही निकला। उसके बाद इस मामले में दोनों भाई-बहन संदिग्ध पाए गए। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ आरंभ किया तो महिला ने कई बार अपने बयान बदले और जब एक दिन पूर्व मनोहर का शव गंगा नदी में मिला तब पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ किया तब यह मामला पूरी तरह से सामने आया। इसके बाद पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया। तब जाकर गला दबाकर मारने का मामला पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया। उसके बाद आज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों भाई-बहन को जेल भेज दिया।

लखनऊ-काशी समेत कई कोर्ट को उड़ाने की धमकी, जिले में हुई कोर्ट की जांच

गाजीपुर। वाराणसी में एक सरकारी ईमेल के जरिए बनारस सहित प्रदेश के कई जनपदों के कोर्ट को बम से उड़ने की धमकी दिया गया। वाराणसी समेत कुल 18 कचहरियों में ब्लास्ट की धमकी में अयोध्या, मथुरा, प्रायगराज सहित कई शहर हैं। वाराणसी कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल जिला जज को मिला है।

इस धमकी के बाद पूरा प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया और उसके बाद कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। इसी को लेकर गाजीपुर में भी कोर्ट सुरक्षा के लिए लगाई गई पुलिस के साथ ही अन्य पुलिसकर्मी के लोग शुक्रवार को कोर्ट की सुरक्षा को जांच करने के लिए कोर्ट पर पहुंचे और सभी लोगों ने गहनता से पूरे कोर्ट परिसर की जांच किया।

साथ ही आने-जाने वाले लोगों के साथ ही आए हुए वादकारियों के द्वारा अपने साथ ले गए सामानों की भी खोलकर गहनता से जांच किया। इसको लेकर क्षेत्राधिकारी सदर ने बताया कि कोर्ट परिसर के नियमित जांच कराई जाती है। उसी क्रम में आज की भी जांच है लेकिन जिस हिसाब से आज वाराणसी कोर्ट सहित अन्य कोर्ट को उड़ाने की धमकी दी गई अगर उसको देखा जाए तो आज की कोर्ट परिसर की जांच काफी आम हो गई है।

पिता, भाई और भाभी को आजीवन कारावास

रमजान माह में जघन्य हत्या पर पिता व भाई, भाभी को आजीवन कारावास
गाजीपुर। औरंगजेब के इतिहास पर नजर डाले तो जहा उसने अपने पिता शंहनशाह शाहजहां का तख्तापलट कर उन्हे कैद खाने मे डाल बंदी बना लिया व शहंनशाह के तख्त को हथिया कर अपने कु्ररता के नये नये खिताब कायम किये। ऐसे ही वाकया मंे पिता व भाईयो ने सम्पत्ति विवाद में अपने सगे भाई की रमजान पाक माह में सहरी के वक्त अमजद खां की कु्ररता व दरिंदगी के साथ निमर्म हत्या कर दी। अपने शौहर की हत्या की खबर सुन शहनाज अख्तर ने अपने पिता को लेकर दिलदारनगर स्थित अपने घर पहंुची। मृतक के परिजन घर छोड़ फरार थे, जो घटना को आत्महत्या करार दे रहे थे। घटना से परेशान तीन बच्चो की मां शहनाज ने अपने पति के हत्या की तहरीर घटना वाले दिन 8 अप्रैल 2023 को थाना दिलदारनगर मे दी और तहरीर के माध्यम से बताया कि रमजान माह में सुबह 4 बजे पति अमजद खांन की हत्या सम्पत्ति के विवाद में मृतक के पिता एनामुददीन खां व मृतक के भाई नौशाद खां, इरफान खा, मृतक की भाभी मेहरून नीशा पत्नी नौशाद सभी ने मिलकर मेरे पति की गला रेत कर जघन्य हत्या कर दी। थाना दिलदारनगर में मुकदमा दर्ज कर विवेचना के उपरान्त आरोप पत्र न्यायालय में पेश की गयी जिसमें सुनवाई करते हुए जनपद न्यायाधीश धमेन्द्र पाण्डेय की अदालत ने शनिवार को हत्या मे शामिल अभियुक्तो को आजीवन कारावास व अर्थदण्ड की सजा सुनायी।

अभियोजन के जिला शासकीय अधिवक्ता कृपाशंकर राय ने बताया कि इस घटना से संबंधित सभी 7 गवाह परिक्षित कराये गये। हत्या की घटना को आत्महत्या बताने के लिए गवाहो पर नाजायज दबाब बनाने का प्रयास किया गया था और विद्वान जनपद न्यायधीश ने गुण दोष व कु्ररतम हत्या के आधार पर चारो अभियुक्तो को आजीवन कारावास व 20, 20 हजार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया।

मुख्तार अंसारी का चचेरा भाई गिरफ्तार

गाजीपुर। साल 2001 में गाजीपुर के मोहम्मदाबाद तहसील के उसरी गांव की चट्टी पर दिन दहाड़े मुख्तार अंसारी गिरोह और बृजेश सिंह के गिरोह में गैंगवार हुआ था और इसी गैंगवार में मनोज राय की हत्या हुई थी और उस हत्या के मामले में साल 2023 में मनोज राय के पिता शैलेंद्र राय के द्वारा मुख्तार अंसारी सहित करीब 10 से 11 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था और इस मुकदमे में गौस मोईनुद्दीन अंसारी जो मुख्तार अंसारी के चचेरे भाई और रिश्ते में साढु भाई भी लगते हैं आरोपी थे जो पिछले कई सालों से फरार चल रहे थे और इसी फरारी को लेकर इन पर ₹25000 का इनाम भी घोषित किया गया था और इनाम घोषित किए जाने के बाद उनके खिलाफ NBW का वारंट भी जारी था और इस वारंट के तहत मोहम्मदाबाद पुलिस ने एक दिन पूर्व उन्हें गिरफ्तार किया और फिर उनकी गिरफ्तारी के बाद आज गाजीपुर न्यायालय में पेश किया गया इसके बाद कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया और अब इस मामले में अगली सुनवाई 3 फरवरी को होगी।

शासकीय अधिवक्ता नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि आज एमपी एमएलए कोर्ट शक्ति सिंह के न्यायालय में गौस मोइनुद्दीन उर्फ तन्नू अंसारी को पेश किया गया था जहां पर शैलेंद्र राय के द्वारा दर्ज कराए गए मनोज राय हत्याकांड के मामले में यह फरार चल रहे थे और इस मामले में पुलिस ने एनबीडब्ल्यू वारंट पर इन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था जिस पर माननीय न्यायाधीश ने उनके मामले पर सुनवाई करते हुए इन्हें आज जेल भेजा है और अगली सुनवाई 3 फरवरी को होगी।

उन्होंने बताया कि गौस मोइनुद्दीन उर्फ तन्नू अंसारी मनोज राय की हत्या में उनके आवास बक्सर जाकर मनोज राय का अपहरण कर मुख्तार अंसारी के साथ लेकर आए थे और फिर उनकी हत्या के मामले में शामिल थे।

बता दे 15 जुलाई 2001 को उसरी चट्टी हत्याकांड हुआ था। उसी दिन मनोज राय की भी हत्या हुई थी, उस समय मनोज राय को भी मुख्तार अंसारी ने हमलावरों में शामिल बताते हुए मुकदमा दर्ज कराई थी, लेकिन मनोज राय के पिता ने पुत्र की हत्या बताते हुए 2023 में मुख्तार अंसारी और उसके साथियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस की चार्जशीट में मृतक मनोज राय के पिता ने मुख्तार अंसारी के साथ सरफराज मुन्नी, अफरोज उर्फ चुन्नू, जफर उर्फ चंदा के साथ दस लोगों को नामजद किया था।

ट्रेन के शौचालय में मिला शराब, जीआरपी पुलिस ने किया जब्त

गाजीपुर। जीआरपी थाना गाजीपुर सिटी द्वारा लावारिस ट्राली बैग से 48 पाउच अवैध अंग्रेजी शराब आफिसर च्वाईस बरामद किया गया।
मालूम हो कि पुलिस अधीक्षक रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र के निर्देश मे रेलवे स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया, ट्रेनो मे अपराध नियंत्रण एवं अपराधियो की गिरफ्तारी व अवैध शराब की तस्करी के रोकथाम व बरामदगी के दृष्टिगत चलाये जा रहे अभियान के दौरान जीआरपी थानाध्यक्ष सिटी के नेतृत्व मे शुक्रवार को रेलवे स्टेशन गाजीपुर सिटी से छपरा तक 11061 पवन एक्सप्रेस मे संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान जब ट्रेन रेलवे स्टेशन करीमुद्दीनपुर से आगे बढी तो कोच संख्या B-2 के शौचालय मे एक भूरे रंग का ट्राली बैग लावारिस स्थिति में मिला। बैग के सम्बन्ध में जानकारी करने का प्रयास किया गया परन्तु कोई जानकारी नहीं मिली। तत्पश्चात बैग को खोलकर देखा गया तो बैग में 48 अदद अंग्रेजी शराब आफिसर च्वाईस प्रत्येक पाउच में 180 मिली कुल मात्रा 8 लीटर 640 मिली जिसकी कुल कीमत 5760 रुपये बरामद हुयी । आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। उपनिरीक्षक सच्चिदानन्द यादव, कांस्टेबल सफीक अहमद, का. शैलेन्द्र कुमार यादव, का. अल्लाउद्दीन मंसूरी, जीआरपी चौकी औड़िहार थाना जीआरपी मऊ प्रभात चन्द्र पाठक, हे0का0 संजय कुमार, का0 संजय कुमार शामिल रहे।

अवैध शराब के साथ जीआरपी पुलिस ने किया एक तस्कर को गिरफ्तार

गाजीपुर। जीआरपी थाना पुलिस सिटी द्वारा अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से 29 अवैध देशी शराब मसाला (24 ब्ल्यू लाईम व 05 बन्टी बबली) मात्रा प्रत्येक 200 मिली बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र के निर्देशन मे रेलवे स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया, ट्रेनो मे अपराध नियंत्रण एवं अपराधियो की गिरफ्तारी व अवैध शराब की तस्करी के रोकथाम व बरामदगी के दृष्टिगत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे बलिया सविरत्न गौतम के पर्यवेक्षण में जीआरपी थानाध्यक्ष ने मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं 01 के पूर्वी छोर पर बने रोलिंग हट के पास से अभियुक्त अमीरू पुत्र उमा करोरी निवासी मणिका हरकिशुन, थाना मुसहरी, जिला मुजफ्फरपुर, राज्य बिहार उम्र 27 वर्ष को 29 देशी शराब मसाला (24 ब्ल्यू लाईम व 05 बन्टी बबली) मात्रा प्रत्येक 200 मिली सहित गिरफ्तार किया गया । बरामदशुदा शराब के संबंध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 02/26 धारा 60(1) EX. ACT पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि बिहार मे शराब बन्दी है। ट्रेन से बिहार मे ले जाकर शराब को उँचे दामो पर बेच कर अपना व अपने परिवार का जीवकोपार्जन करता हुँ लेकिन आज आप लोगो द्वारा पकड़ लिया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सच्चिदानन्द यादव के साथ हेड कांस्टेबल विजय कुमार यादव और का0 शैलेन्द्र कुमार यादव शामिल रहे।