गाजीपुर। थाना दिलदारनगर पुलिस ने गाँजा व मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक थाना दिलदारनगर और उप निरीक्षक चन्द्रशंकर मिश्र ने वायरलेस चौहारा से शनिवार को एक व्यक्ति को मोटर साइकिल के साथ पकडा। जिसके कब्जे से एक किलो सात सौ पचास ग्राम गांजा बरामद किया गया। पूछताछ करने पर अपना नाम आजम कुरैशी पुत्र स्व0 शाहजहा कुरैशी निवासी मिर्चा थाना दिलदारनगर बताया। कहा कि साहब यह जो मोटरसाइकिल है चोरी की है। कुछ दिन पहले बिहार प्रान्त के भभुआ जिला थाना क्षेत्र मोहनिया से चुराया था। इसी मोटरसाइकिल से मै चोरी छिपे गांजा बेचता हूं और गांजा पीता हूँ। मोटरसाइकिल की चोरी होने के बाद सम्बन्धित थाना मोहनिया से सम्पर्क किया गया तो जानकारी हुई कि चोरी के सम्बन्ध में थाना मोहनिया पर मुकदमा पंजीकृत है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल सुरेश यादव और चन्द्रप्रकाश पटेल शामिल थे।
गाजीपुर। थाना मुहम्मदाबाद पुलिस द्वारा दो शातिर अपराधियो को गोवंशीय पशु व एक नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया। शुक्रवार को उप निरीक्षक सन्तोष कुमार यादव द्वारा परसा तिराहे से लगभग 400 मीटर दाहिने सड़क के किनारे स्थित बाग से दो शातिर अपराधियों परविन्द कुमार पुत्र कमलेश सिंह निवासी ऐकौनी थाना नरही जनपद बलिया उम्र करीब 24 वर्ष एवं शमतुल्ला नट पुत्र दरोगा नट निवासी मिर्जाबाद थाना भाँवरकोल उम्र करीब 23 वर्ष को दो गाय, एक बछड़ा, एक चाकू एवं एक पिकअप वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया। पशुओ के सम्बन्ध में दोनों ने बताया कि हमलोग गोवंशों को पिकअप मे लादकर बिहार प्रान्त ले जाते हैं तथा बध हेतु बिक्री कर देते हैं, जिससे रुपये अधिक मिलते हैं। प्राप्त रुपये को हम लोग आपस में बांट लेते है।
गाजीपुर। पुलिस मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन द्वारा की गयी लगातार प्रभावी पैरवी पर एक अभियुक्त को न्यायालय द्वारा दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। शुक्रवार को थाना सैदपुर पर पंजीकृत मुकदमा डीपी एक्ट से सम्बन्धित प्रकरण में अभियुक्त रामवचन राम पुत्र राम सूरज राम निवासी वार्ड नं 1 जवाहरनगर तरवनिया थाना सैदपुर के विरुद्ध लगातार किये गये प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप जिला न्यायालय द्वारा दोषसिद्ध करते हुए धारा 302 के अपराध में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। 10000 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित भी किया गया। अर्थदण्ड अदा न करने पर 3 माह का अतिरिक्त कारावास से दण्डित किया जायेगा।
गाजीपुर। थाना करीमुद्दीनपुर पर वांछित चल रहे 1 अभियुक्त को एक देशी तमंचा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। शुक्रवार को उप निरीक्षक बृजेश मिश्र ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त रमेश चौहान पुत्र राजकिशोर चौहान निवासी ग्राम सत्यनगर चौथीबार थाना बरेसर 2 वर्ष को मुखबीर की सूचना पर गाँधीनगर स्कूल के बगल से 1 देशी तमंचा .315 बोर व 1 जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ गिरफ्तार किया। थाना करीमुद्दीनपुर में गैंगेस्टर एक्ट में वांछित था। गिरफ्तार अभियुक्त पर करीमुद्दीनपुर थाना में कई मामलों में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में बृजेश मिश्रा के साथ हेड कांस्टेबल कौशल यादव और कांस्टेबल सूरज वर्मा शामिल थे।
गाज़ीपुर। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने गुरूवार को विकासखंड करंडा के कंपोजिट विद्यालय वीरापाह का स्थलीय निरीक्षक किया। निरिक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों से पढ़ाई के बाबत जानकारी ली। बच्चों की उपस्थिति पंजिका की जांच की। जांच के दौरान मामला प्रकाश मे आया की विद्यालय मे कुल 182 बच्चों का नामांकन किया गया था। उपस्थिति पंजिका मे 143 बच्चों की उपस्थिति दर्ज की गयी थी लेकिन जाँच के दौरान बच्चों की गणना करने पर विद्यालय मे केवल 78 बच्चे ही मौजूद मिले। जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कंपोजिट विद्यालय वीरापाह करंडा के प्रभारी प्रधानाचार्य बीना शर्मा को तत्काल निलंबित करने का निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिया। इसके साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी करंडा राघवेंद्र सिंह को कार्य मे लापरवाही, समय समय पर विद्यालयों का निरिक्षण न किये जाने के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न होने पर प्रतिकूल प्रवीष्टि का निर्देश दिया।
गाजीपुर। मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन द्वारा की गयी लगातार प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप जनपद के सनसनीखेज अपराध में 1 अभियुक्त को 56 दिन के अंदर न्यायालय द्वारा दोषी करार देते हुए सजा सुनाई गई। गुरूवार को मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन के प्रभावी पैरवी के फलस्वरुप थाना शादियाबाद पर पंजीकृत मुकदमे से सम्बन्धित प्रकरण में 1 अभियुक्त बृजेश कुमार पुत्र रच्चन राम निवासी मोहब्बतपुर थाना शादियाबाद के विरुद्ध लगातार किये गये प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप न्यायालय द्वारा पाक्सो एक्ट में 20 वर्ष का कठोर कारावास तथा 15000 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड अदा न करने पर 6 माह का अतिरिक्त कारावास से दण्डित किया एवं धारा 506 भादवि में 2 वर्ष से दण्डित किया गया ।
गाजीपुर। अपने ही खेल में फसी सदर कोतवाली पुलिस। सदर कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले को महज मारपीट में दर्ज किया है। युवक को गोली मारने की इस घटना में पुलिस ने युवक का मेडिकल परीक्षण तक नहीं कराया। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के तुलसीसागर का है। जहां युवक न्याय न मिलने पर एक हफ्ते बाद अपने परिजन के साथ एमएलसी विशाल सिंह चंचल के कार्यालय पर न्याय की फरियाद लेकर पहुंचा । जहां एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने युवक की आपबीती सुनी और युवक को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां युवक का ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने उसके बाएं कंधे में धंसी गोली को निकाला। पीड़ित युवक का मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। तुलसीसागर मुहल्ले में रहने वाले युवक आलोक बलवंत को पिछले 11 सितम्बर को मामूली विवाद में मनबढ़ लोगों ने गोली मार दी। जो उसके बाएं कंधे में लगी। घटना के बाद पीड़ित और उसके परिजनों ने स्थानीय पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने अपना खेल शुरू कर दिया। थाने पर पहुंचे पीड़ित के केस को हत्या के प्रयास के बजाय मामूली मारपीट में दर्ज किया गया। जब पीड़ित युवक और उसके परिजन 17 सितम्बर को एमएलसी विशाल सिंह चंचल से उनके कार्यालय पर जाकर मिले, और आपबीती बताई तो एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने एसपी से इस मामले में तत्काल कार्यवाही करने की बात कही। मामला एमएलसी के संज्ञान में आने के बाद पुलिस हरकत में आई और पीड़ित युवक को मेडिकल कालेज ले गयी। जहां उसे भर्ती किया गया। मेडिकल कालेज में डॉक्टरों ने युवक के 18 सितम्बर को ऑपरेशन कर कंधे में धंसी गोली निकाली। जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। फिलहाल इस मामले में एसपी ने आनन फानन में सदर कोतवाली प्रभारी तेज बहादुर सिंह और गोराबाजार के चौकी इंचार्ज अभिषेक सिंह को सस्पेंड कर दिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने तत्काल प्रभाव से कासिमाबाद थानाध्यक्ष अशेष नाथ सिंह को शहर कोतवाल नियुक्त किया है।
गाजीपुर। सैदपुर थाना पुलिस द्वारा धर्म समपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 से सम्बन्धित 3 अभियुक्त को गिरफ्तार किया। सोमवार को सैदपुर थाना प्रभारी वन्दना सिंह ने उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म समपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 से सम्बन्धित 3 अभियुक्त विपुल यादव उर्फ विपुल पास्टर पुत्र लालबहादुर निवासी ग्राम शरीफपुर थाना सैदपुर, विजेन्द्र यादव उर्फ विजेन्द्र पास्टर पुत्र देवनाथ निवासी ग्राम शरीफपुर थाना सैदपुर और कमलेश यादव उर्फ कमलेश पास्टर पुत्र राममूरत निवासी ग्राम रईशपुर थाना सैदपुर को शरीफपुर गांव से गिरफ्तार किया। इनके पास से ईसाई धर्म का प्रचार प्रसार व ईसाई धर्मे से सम्बन्धित किताब कापी डायरी व अन्य सामान बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों पर अग्रिम विधिक कार्यवाही थाना द्वारा की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक रामकुमार दुबे, उ0नि0 श्रीप्रकाश मिश्रा सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।
गाजीपुर। मुहम्मदाबाद थाना पुलिस द्वारा IS-191 के माफिया मुख्तार अंसारी के प्रमुख सहयोगी मिसबाहुद्दीन अंसारी पुत्र स्व0 सलाउद्दीन अंसारी निवासी कस्बा मुहम्मदाबाद द्वारा मुहल्ला यूसुफपुर गंज कस्बा थाना मुहम्मदाबाद से अवैध अतिक्रमित भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। अंतरप्रान्तीय गैंग 191 के माफिया मुख्तार अंसारी का प्रमुख सहयोगी तथा पूर्व में उसका प्रतिनिधि रह चुका मिसबाहुउद्दीन अंसारी पुत्र स्व0 सलाहुद्दीन अंसारी के द्वारा अनुसूचित जाति के व्यक्तियों के नाम से जीविकोपार्जन हेतु आवंटित पोखरा सिंघाड़ा बोने वाली भूमि को अवैध तरीके से अपने बाहुबल पर यूसुफपुर गंज स्थित करीब 5 मण्डा (10 बिस्वा) भूमि अपनी माँ रशीदा खातून के नाम रजिस्ट्री कराकर कब्जा कर लिया गया था। जिसके बाद कब्जा की गई भूमि को F.H.A (फरीदुलहक अंसारी) स्कूल की चहारदीवारी बनाकर व गेट लगाकर जलमग्न भूमि को घेर लिया गया था। जिसे रविवार को उप जिलाधिकारी मुहम्मदाबाद, क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद ने सर्किल के पुलिस बल के साथ कब्जा मुक्त कराया। कब्जा मुक्त करायी गयी भूमि 0.130 हेक्टेयर (1300 वर्ग मीटर) भूमि है । इसकी बाजारू कीमत करीब सवा करोड़ रुपये) है।
विजिलेंस की मॉर्निंग रेड में 40 पर एफआईआर,शहर में मची खलबली
गाजीपुर। विद्युत वितरण खण्ड द्युतीय आमघाट से संबंधित शहर क्षेत्र के आमघाट, चंपियाबाग, ददरीघाट, मछली बाजार, बरबरहाना, टाउन हाल, विशेषवरगंज एवं महुवाबाग में भोर के 2 बजे से सुबह 9 बजे तक अधिशाषी अभियंता सुजीत सिंह के नेतृत्व में बिजीलेंस टीम के साथ मिलकर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया एल। इस अभियान मे हाईप्रोफाइल कटियामार लोगो के खिलाफ कार्रवाई किया गया। जिसमें राइनी कटरा महुवाबाग में मकान मालिक के द्वारा 16 एमएम केबिल से अलग तरीके से कटिया डालकर विद्युत उपभोग करते हुवे मौके पर पकड़ा गया। वही सहायक अभियंता सुधीर कुमार ने बताया कि शहर क्षेत्र के लगभग दर्जनों मुहल्लो में कटियामारो के खिलाफ कांबिंग की गई। बराबर शहर की ट्रांसफार्मर ओवर लोडेड होना, जलना आम बात हो गई थी जिसमे हम लोग विद्युत सप्लाई सुचारू रूप से चलाने को लेकर काफी परेशान हो रही थे, जिसमे जो सही विद्युत उपभोक्ता है बराबर ऐसे लोगो की शिकायत खंडीय ऑफिस में करते थे।
जिसको लेकर हम लोग टीम गठित किए और रात्रि 2 बजे रेड डाले तो वाकई चोरी पकड़ी गई, जिसमे कुल 40 लोगो को चोरी से मीटर बाईपास करके विद्युत उपभोग करते हुवे पकड़ा गया। सभी लोगो के खिलाफ विजिलेंस थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। वही महुवाबाग राइनी कटरे में रेड डाली गई जिसमे लगभग 12 किलोवाट की विद्युत चोरी कटिया डालकर की जा रही थी। मकान मालिक के द्वारा जिस पर मौके पर विद्युत चोरी, राजस्व हानि पर मुकदमा दर्ज किया गया। सभी लोगो के खिलाफ जल्द से जल्द राजस्व निर्धारण बनाकर राजस्व हानि के रूप में भेजा जाएगा। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए बताया कि जो भी कटिया मारकर मीटर बाईपास करके विद्युत उपभोग कर रहे हैं सबकी शिकायत डिवीजन ऑफिस में नोट की जा रही है। जल्द ही फिर मॉर्निंग रेड की जाएगी और पकड़े जाने पर राजस्व हानि के रूप में अधिक से अधिक जुर्माना लगाया जाएगा एवं विद्युत चोरी में एफआईआर दर्ज की जाएगी। चेकिंग टीम में विजिलेंस इस्पेक्टर धनंजय सिंह, विजिलेंस जेई अजय कुमार, कांस्टेबल अवधेश सिंह, आशुतोष दीक्षित, दीपक मिश्रा, रौजा जेई अश्वनी पटेल सहित क्षेत्रीय लाइनमैन शामिल रहे।