गाजीपुर। मंगलवार को बहुचर्चित उसरी चट्टी घटना के मामले में वादी मुकदमा मुख्तार अंसारी की पेशी नही हो सके। जानकारी के अनुसार मुख्तार अंसारी के फिजिकल पेश नहीं होने का कारण बंद लिफाफा में कोर्ट के पास मौजूद है। एमपी एमएलए कोर्ट में मुख्तार अंसारी को फिजिकल तौर पर 10 जनवरी को पेश होने का आदेश दिया है। गौरतलब है कि चर्चित उसरी कांड में मुख्तार अंसारी को मंगलवार को गवाही के लिए व्यक्तिगत रूप से पेश होना था। वहीं मंगलवार को उसरी कांड के चश्मदीद गवाह तौकीर अहमद की गवाही हुई है। जानकारी के अनुसार गवाह ने कोर्ट से कहा कि हमने घटना को देखा है, उस दौरान तबातोड़ फायरिंग हुई थी। गवाह ने कहा घटना का प्रूफ नहीं है लेकिन घटना मेरे आंखों के सामने हुई है।
Category Archives: Crime
इनामिया अपराधी टुन्नू गिरफ्तार

गाजीपुर। बरेसर थाना पुलीस ने यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित 10 हजार रुपये के इनामिया को गिरफ्तार किया। बता दें कि गुरुवार को वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजीव कुमार त्रिपाठी ने मुखबीर की सूचना पर बरेसर थाना के गैंगेस्टर एक्ट में वांछित और 10 हजार रुपये के ईनामिया राजकुमार वनवासी उर्फ टुन्नू को यूसुफपुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित शराब भट्ठी के सामने होटल से गिरफ्तार कर लिया। पकडे गये व्यक्ति ने अपना नाम राजकुमार वनवासी उर्फ टुन्नू पुत्र स्व0 रामचीज निवासी बाराचवर थाना करीमुद्दीनपुर उम्र 46 वर्ष बताया। गिरफ्तार अभियुक्त के उपर बरेसर थाना में कई मामलों में मुकदमा दर्ज है।
छापेमारी में 9 लोगों पर हुआ एफआईआर
विद्युत विभाग बिजीलेंस की मार्निंग रेड में 9 पर एफआईआर, दर्जनों का बकाया पर कटी केबिल।




गाजीपुर। विद्युत वितरण खंड द्युतीय के अंतर्गत शहर क्षेत्र के सैय्यदवाडा, तुलसीसगर, मियापुरा और कोयलाघाट मुहल्ले में सुबह तड़के 5 बजे अधिशाषी अभियंता संजय सिंह और सहायक अभियंता सुधीर कुमार के नेतृत्व में विजिलेंस टीम के साथ संयुक्त छापेमारी की गई। जिसमे बिजलेंस थाना प्रभारी धनंजय यादव, बिजीलेंस जेई पंकज चौहान समेत समस्त पुलिस कर्मी मौजूद रहे। अधिशाषी अभियंता संजय सिंह ने बताया की शासन के निर्देशानुसार विजिलेंस टीम के साथ संयुक्त छापेमारी सैय्यदबाड़ा, तुलसीसगर, मियापुरा और कोयलाघाट मुहल्ले में छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि बहुत दिनो से इन क्षेत्रों की शिकायत मिल रही थी की इस मुहल्ले में धड़ल्ले से केबिल बाईपास करके विद्युत चोरी हो रही है। जिसके वजह से लाइन लॉस अधिक हो गई थी और राजस्व की भी कम वसूली हो रही थी। छापेमारी के दौरान कुल 9 लोगो को चोरी से विद्युत उपभोग करते हुवे पकड़ा गया। सभी लोगो के खिलाफ बिजीलेंस थाने रौजा में एफआईआर दर्ज करा दिया गया है। विभाग के तरफ से राजस्व क्षतिपूर्ति के रूप में सबको आरसी के माध्यम से वसूल की जायेगी। उन्होंने यह भी बताया कि अभी भी बहुत सारे मुहल्ले में लोग रात को कटिया मारकर मीटर बाईपास करके विद्युत उपभोग कर रहे है, ऐसे लोगो का रिकार्ड खंगाला जा रहा है। जिनकी सूची भी बना लिया गया है। जल्द ही ऐसे लोगो के खिलाफ छापेमारी करके विभागीय विविध कार्यवाही की जाएगी।
10 मोटरसाईकिल के साथ 5 गिरफ्तार


गाजीपुर। कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने अंतर्जनपदीय वाहन चोरों के गिरोह के 5 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की 10 मोटरसाइकिल बरामद की। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह, निरीक्षक अपराध सुरेन्द्र नाथ, उ0नि0 अमित कुमार पाण्डेय, उ0नि0 अभिषेक सिंह, उ0नि0 शिवाकान्त मिश्रा और सर्विलास प्रभारी उ0नि0 सुनील तिवारी ने मुखबीर की सूचना पर वाहन चोरों को नारकोटिक्स चौराहा के पास से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार वाहन चोरों में किशन वर्मा उर्फ विपिन पुत्र विनोद वर्मा निवासी झण्डातर अंजहिया घाट थाना कोतवाली, अभिषेक कुमार पुत्र सीताराम निवासी रजागंज थाना कोतवाली, विष्णु कश्यप पुत्र शिवशंकर कश्यप निवासी काशीराम आवास आदर्श बाजार थाना कोतवाली हालपता कलेक्टर घाट थाना कोतवाली, रामू बिन्द पुत्र स्व0 ठग्गा बिन्द निवासी सोनहरिया थाना कोतवाली और धनराज कुमार पुत्र शिवकुमार निवासी नवापुरा थाना कोतवाली शामिल है। गिरफ्तार वाहन चोरों के पास से 10 मोटर साईकिल चोरी की बरामद की गयी। चोरों को गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल रमेश तिवारी, हे0का0 शैलेन्द्र यादव, हे0का0 प्रेमशंकर सिंह, हे0का0 सुजीत सिंह, कांस्टेबल प्रमोद सरोज, का0 शिवशंकर यादव, का0 सदानन्द यादव, का0 रोहित और का0 लालू प्रसाद शामिल रहे।
विजिलेंस टीम की छापेमारी में एक दर्जन लोगों पर हुआ एफआईआर
विद्युत विभाग बिजीलेंस की मार्निंग रेड में 12 पर एफआईआर, छापेमारी जारी।




गाजीपुर। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अंतर्गत शहर क्षेत्र के नुरुदीनपुरा, जुडन शहीद मुहल्ले में 4 बजे भोर में अधिशाषी अभियंता संजय सिंह और सहायक अभियंता सुधीर कुमार के नेतृत्व में विजिलेंस के साथ संयुक्त छापेमारी की गई। जिसमे बिजलेंस थाना प्रभारी धनंजय यादव, बिजीलेंस जेई पंकज चौहान सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहे। अधिशाषी अभियंता संजय सिंह ने बताया की शासन के निर्देशानुसार विजिलेंस टीम के साथ संयुक्त छापेमारी नुरुदीनपुरा, जुड़न शहीद मुहल्ले में भोर में तकरीब 4 बजे किया गया। उन्होंने बताया कि बहुत दिनो से शिकायत मिल रही थी की इस मुहल्ले में धड़ल्ले से केबिल बाईपास करके विद्युत चोरी हो रही है, जिसके वजह से लाइन लॉस अधिक हो गई थी और राजस्व की भी कम वसूली हो रही थी, जिसको लेकर हमलोग कुल 12 लोगो को चोरी से विद्युत उपभोग करते हुवे पकड़ा गया। सभी लोगो के खिलाफ बिजीलेंस थाने रौजा में एफआईआर दर्ज करा दिया गया है। विभाग के तरफ से राजस्व क्षतिपूर्ति के रूप में सबको आरसी के माध्यम से वसूल की जायेगी। उन्होंने यह भी बताया कि अभी भी बहुत सारे मुहल्ले में लोग रात को कटिया मारकर मीटर बाईपास करके विद्युत उपभोग कर रहे है, ऐसे लोगो का रिकार्ड खंगाला जा रहा है जिनकी सूची भी बना लिया गया है। जल्द ही ऐसे लोगो के खिलाफ छापेमारी करके विभागीय विविध कार्यवाही की जाएगी।
चोरी में 9 लोगों पर हुआ एफआईआर
विद्युत चोरी में 9 पर एफआईआर,बकाया पर खोली गई 22 लोगो की लाइन।



गाजीपुर। अधीक्षण अभियंता के निर्देशन पर शुक्रवार को शहर क्षेत्र के महुवाबाग, टेढ़ी बाजार, रौजा जमानिया मोड़ और कचहरी रोड में सहायक अभियंता सुधीर कुमार के नेतृत्व में बिजली चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 31 घरों को चेक किया गया। 5 उपभोक्ताओं को मीटर बाईपास करके विद्युत उपभोग करते हुए पकड़ा गया और 4 लोगो को अवैध तरीके से विद्युत उपभोग करते हुवे पकड़ा गया। सभी लोगो के खिलाफ रौजा बिजीलेंस थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया। सहायक अभियंता सुधीर कुमार ने बताया कि शहर क्षेत्र में 4 टीम गठित करके विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमे कुल 31 घरों की जांच हुई। मौके पर 5 लोगो को मीटर बाईपास करके विद्युत उपभोग करते हुवे और 4 लोगो को अवैध तरीके से विद्युत उपभोग करते हुवे पकड़ा गया। सभी लोगो के खिलाफ बिजीलेंस थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया। 10 लाख रुपए विभाग में बकायेदारों से जमा कराया गया और 22 लोगो का 50 हजार से ऊपर बकाया पर लाइट पोल से डिस्कनेक्ट की गई। उन्होंने बताया की जिसकी भी बकाया पर लाइट खुली है अगर बिना पैसा जमा किए कोई भी उपभोक्ता लाइट जोड़ कर विद्युत उपभोग करेगा तो उनके उपर सीधे एफआईआर दर्ज करके विभागीय विविध कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील किया की मीटर बाईपास करके कोई भी उपभोक्ता विद्युत उपभोग न करे और अपने अपने बिजली बिल का बकाया भुगतान तत्काल कर दे। अन्यथा की स्थिति में चेकिंग के दौरान अगर अनियमितता पाई गई तो विभागीय कार्यवाही होगी। उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी उपभोक्ता की होगी। चेकिंग टीम में मुख्य रूप से अवर अभियंता अविनाश सिंह, अमित गुप्ता, लाइनमैन हामिद अंसारी, नईम अहमद, अमरनाथ राम, अमरनाथ यादव, शिवपूजन राम सहित जेएमटी के साथ साथ समस्त गैंग टीम एवम संविदा व मीटर रीडर मौजूद रहे।
असलहा कारतूस से साथ एक गिरफ्तार

गाजीपुर। कोतवाली थाना पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके पास से एक देशी तमंचा .315 बोर और एक जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह और उ0नि0 देवेन्द्र बहादुर सिंह ने बुधवार को विशेश्वरगंज पुल के पास से भजन बिन्द पुत्र हरीगोविन्द बिन्द निवासी मिश्रवलिया थाना कोतवाली 24 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक देशी तमंचा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल रामप्रवेश यादव, का0 देवानन्द और का0 अभिषेक पाण्डेय शामिल रहे।
गांजा के साथ एक गिरफ्तार


गाजीपुर। कासिमाबाद थाना पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर एक किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया। बता दें कि मंगलवार को उपनिरीक्षक आशुतोष शुक्ला ने पुलिस कर्मियों के साथ मुखबिर की सूचना पर रसूलपुर तिराहा के पास से 1 किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा के साथ गोविन्द कुमार पुत्र लल्लन राम निवासी ग्राम कोदई थाना नगरा जनपद बलिया को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल विमलेश कुमार और कांस्टेबल सुधीर कुमार शामिल रहे।
9 लोगों को पर हुआ एफआईआर

विद्युत चोरी में 9 पर एफआईआर और 12 लोगो की खोली गई लाइन।




गाजीपुर। अधीक्षण अभियंता के निर्देशन पर शहर क्षेत्र के महुवाबाग, राजागंज, मुफ्तिपुरा, टाउनहाल में मंगलवार को सहायक अभियंता सुधीर कुमार के नेतृत्व में बिजली चेकिंग किया गया। इस दौरान कुल 48 घरों को चेक किया गया वही 5 उपभोक्ताओं को मीटर बाईपास करके विद्युत उपभोग करते हुए और 4 लोगो को अवैध तरीके से विद्युत उपभोग करते हुवे पकड़ा गया। पकड़े गए सभी लोगो के खिलाफ रौजा बिजीलेंस थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया। सहायक अभियंता सुधीर कुमार ने बताया कि शहर छेत्र में 4 टीम गठित करके विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमे कुल 48 घरों की जांच हुई। मौके पर 8 लोगो को मीटर बाईपास करके विद्युत उपभोग करते हुवे और 4 लोगो को अवैध तरीके से विद्युत उपभोग करते हुवे पकड़ा गया। सभी लोगो के खिलाफ बिजीलेंस थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया। वही 3 लाख रुपए विभाग में बकायेदारों से जमा कराया गया और 13 लोगो का 50 हजार से ऊपर बकाया पर लाइट पोल से डिस्कनेक्ट की गई। उन्होंने बताया की जिसका भी बकाया पर लाइट खुली है उसको अगर बिना पैसा जमा किए कोई भी उपभोक्ता लाइट जोड़ कर विद्युत उपभोग करेगा तो उनके उपर सीधे एफआईआर दर्ज करके विभागीय विविध कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील किया की मीटर बाईपास करके कोई भी उपभोक्ता विद्युत उपभोग न करे और अपने अपने बिजली बिल का बकाया भुगतान तत्काल कर दे। अन्यथा की स्थिति में चेकिंग के दौरान अगर अनियमितता पाई गई तो विभागीय कार्यवाही होगी जिसके जिम्मेदारी उपभोक्ता की होंगे। चेकिंग टीम में मुख्य रूप से अवर अभियंता अविनाश सिंह, अमित गुप्ता, लाइनमैन हामिद अंसारी, नईम अहमद, अमरनाथ राम, अमरनाथ यादव, शिवपूजन राम सहित जेएमटी के साथ साथ समस्त टीम एवम संविदा व मीटर रीडर मौजूद रहे।
भारी मात्रा में गोमांस के साथ दो गिरफ्तार



गाजीपुर। दिलदारनगर थाना पुलिस ने गोमांस, देशी तमंचा और कारतूस के साथ दो अभियुक्तों गिरफ्तार किया। मुखबीर की सूचना पर दिलदारनगर थाना के वरिष्ठ उपनिरीक्षक चन्द्रशंकर मिश्र अपने पुलिस कर्मियों के साथ रविवार को जबूरना गाँव मे ईदगाह के पीछे वहद ग्राम जबूरना से इम्तियाज कुरैशी पुत्र मुमताज कुरैशी निवासी गाम मिर्चा थाना दिलदारनगर और सेराज खाँ पुत्र स्व0 तसद्दुक खा निवासी ग्राम जबूरना थाना दिलदारनगर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 62 किलो ग्राम गोमांस, 1 लोहे का चापड़, 2 चाकू, 1 स्टील राड, 1 लकड़ी का ठीहा, 1 तराजू, 2 बाट और 1 मोटरसाइकिल बरामद किया गया।





