Category Archives: Crime

सात गिरफ्तार, तीन फरार

गाजीपुर। भांवरकोल थाना पुलिस ने 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार जुआरियों के पास से 17484 रुपया बरामद किया गया। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर उ0नि0 विकास सिंह ने अपने पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर ताड व आंवले का बगीचा वहद ग्राम मसोन से 7 जुआरियो को 610 रुपया माल फड, 17484 रुपया, एक प्लास्टिक की तिरपाल, एक गमछा, ताश की दो गड्डी खुली हुई, दो गड्डी पैक्ड, एक अपाचे मोटरसाईकिल और 3 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। मौके से जुआ खेलवाने वाले योगेश राय उर्फ पिन्कू राय पुत्र गोविन्द राय निवासी नरायनपुर थाना नरही जनपद बलिया व एक अन्य अभियुक्त रोहित कुमार राय पुत्र विनोद कुमार राय निवासी नरायनपुर थाना नरही जनपद बलिया भागने में कामयाब रहे।

हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजीपुर। थाना भांवरकोल का हिस्ट्रीशीटर और शातिर लुटेरे को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। गुरूवार को उ0नि0 ओमकार तिवारी ने मुखबिर की सूचना पर हरिजन बस्ती ग्राम मलिकपुरा जाने वाली सड़क बहद ग्राम मलिकपुरा के पास से लूटेरा और हिस्ट्रीशीटर अमित कुमार पुत्र श्री निवास राम ग्राम मलिकपुरा थाना भाँवरकोल को एक तमंचा .315 बोर और 3 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ शाम को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के उपर भांवरकोल थाना में कई मामलों में मुकदमा दर्ज है।

असलहा और गाजा के साथ एक गिरफ्तार

गाजीपुर। खानपुर पुलिस ने एक तमन्चा, एक जिन्दा कारतूस और 10 किलो गाजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गुरूवार को थानाध्यक्ष खानपुर थाना क्षेत्र होकर बिहारीगंज डगरा पहुँचे जहाँ उ0नि0 रामसजन यादव पुलिस कर्मियों के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे तभी मुखबिर आया और बताने लगा कि एक व्यक्ति जो मोटर साइकिल पर कोई संदिग्ध वस्तु रखा हुआ है वह तेलियानी की तरफ से बुढीपुर चौराहा की तरफ आ रहा है अगर जल्दी किया जाए तो पकड़ा जा सकता है। मुखबिर की सूचना पर मोटर साइकिल सवार व्यक्ति अजीत यादव पुत्र रामअवध यादव निवासी ग्राम सरवरपुर थाना खानपुर को गुरूवार की रात 8 बजे विछुडनाथ तिराहा ग्राम बभनौली से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त खानपुर थाना का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। अभियुक्त के उपर जिले के अन्य थानों सहित गैर जनपदों के थानों में भी कई अपराधिक मामलों में मुकदमा दर्ज है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में खानपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र, उ0नि0 रामसजन यादव, उ0नि0 फूलचन्द पाण्डेय, कांस्टेबल शमशेर सिंह, का0 अनूप पाठक, का0 धर्मेन्द्र कुमार, का0 रवि कुमार और का0 आकाश सिंह शामिल रहे।

वायरल वीडियो का युवक गिरफ्तार

गाजीपुर। वायरल वीडियो मे सरेआम कट्टा लहराते हुए डान्स करने वाले अभियुक्त को सैदपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि उपनिरीक्षक पवन कुमार पुलिस कर्मियों के साथ मुखबीर की सूचना पर कुछ दिन पूर्व ककरही गांव में शादी विवाह में सरेआम कट्टा लहराते हुए डांस करने के वायरल वीडियो के युवक विपुल कुमार निवासी नरायणपुर ककरही थाना सैदपुर को सादात अण्डर पास कस्बा से मंगलवार की रात एक कट्टा .315 बोर और एक कारतूस जिन्दा .315 बोर के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप वर्मा, उ0नि0 हैदर अली मंसूरी, कांस्टेबल बृजेन्द्र द्विवेदी और का0 अजय पटेल शामिल रहे।

तीन गिरफ्तार, तमंचा बरामद

गाजीपुर। आर्म्स एक्ट के वांछित अभियुक्तों को नन्दगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। बता दें कि चन्दन कुमार सिंह पुत्र सत्येन्द्र कुमार सिंह ग्रा0 बरहपुर थाना नन्दगंज के ऊपर 18 नवंबर को नंदगंज थाना क्षेत्र के बरहपुर निवासी कुन्दन सिंह पुत्र चन्द्रभूषण सिंह, सुधाकर सिंह पुत्र अशोक सिंह और निरज श्रीवास्तव पुत्र लल्लन श्रीवास्वत ने अवैध तमन्चे से फायर कर दिया था। जिसके सम्बन्ध मे चन्दन कुमार सिंह के लिखित तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत हुआ था। विवेचना के दौरान रविवार को उ0नि0 मंशाराम गुप्ता अपने पुलिस कर्मियों के साथ रात्रि गस्त कर रहे थे। गस्त के दौरान सोमवार की सुबह 6 बजे थाना क्षेत्र के साई मैरेज हाल के पास कुछ बराती सडक किनारे लड झगड रहे थे। जिसको देख मौके पर उपनिरीक्षक मंशा राम गुप्ता पहुंचे। पुलिस को देखकर सडक के किनारे दुकान के पास खडे तीन व्यक्ति सकपकाकर आगे बढने लगे। पुलिस वाले जब रोककर तीनों से कडाई से पूछताछ किया तो एक ने अपना नाम कुन्दन सिंह उर्फ विशाल सिंह पुत्र चन्द्रभूषण सिंह उर्फ जन्नू सिंह निवासी ग्राम बरहपुर थाना नन्दगंज, दूसरे ने अपना नाम सुधाकर सिंह पुत्र अशोक सिंह ग्राव बरहपुर थाना नन्दगंज और तीसरे ने अपना नाम नीरज श्रीवास्तव पुत्र लल्लन श्रीवास्तव निवासी ग्राम बरहपुर थाना नन्दगंज बताया। इस दौरान जब कुन्दन सिंह उर्फ विशाल सिंह की तलाशी ली गई तो उसके पास एक अदद देशी तमन्चा बरामद हुआ। तमंचे के बारे में कडाई से पूछताछ करने पर कुन्दन ने बताया कि 18 नवंबर को इसी तमन्चे से हमने फायर किया था। अभियुक्त के निशादेही पर घटना स्थल से अवैध तमन्चे से किए गए फायर का बुलेट बरामद कर गिरफ्तारी की गयी। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 मंशाराम गुप्ता, कांस्टेबल राजेश कुमार, का0 जय प्रकाश यादव और का0 आशुतोष पासवान शामिल रहे।

पेड़ से टकराई पिकअप,एक की मौत

पेड़ से टकराई पिकअप,एक की मौत

ग़ाज़ीपुर।करीमुद्दीनपुर थाना के पास रविवार की रात तेज रफ्तार पिकअप पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार भांवरकोल थाना क्षेत्र के कुंडेसर गांव निवासी नंदकिशोर राम 22 वर्ष वाहन चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। रोज की तरह रविवार को रात कुंडेसर मंडी से बैगन और मिर्चा लादकर देवरिया सलेमपुर मंडी जा रहा था। इसी दौरान रात करीब 3:30 बजे तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल चालक नंदकिशोर की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

असलहा के साथ दो गिरफ्तार

गाजीपुर। चेंकिग अभियान के दौरान थाना खानपुर पुलिस ने 2 अभियुक्त को 2 अदद देशी तमंचा के साथ गिरफ्तार किया। बता दें कि रविवार की रात थाना खानपुर पुलिस रात्रि गश्त व चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सूरज गौतम पुत्र रमेश राम निवासी ग्राम खजूरा थाना सैदपुर को बहदग्राम बिहारीगंज डगरा पर और शुभम कुमार पुत्र रामचन्द्र राम निवासी ग्राम ढकवा थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ को कुढ़ालम्बी मोड़ बहदग्राम कुढ़ालम्बी के पास से गिरफ्तार किया। दोनो अभियुक्तो के पास से एक एक देशी तमंचा 315 बोर और एक एक जिंदा कारतूस 315 बोर नाजायज बरामद किया गया। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम में खानपुर थाना उ0नि0 फूलचन्द पाण्डेय, इसी थाना के उ0नि0 आशुतोष शुक्ला, कांस्टेबल शमशेर सिंह और का0 प्रवीण कन्नौजिया शामिल रहे।

पति-पत्नी सहित तीन की मौत

गाजीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र के देवकली पेट्रोल पम्प के पास शनिवार की देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। अज्ञात वाहन की टक्कर से कार से पति-पत्नी सहित तीन की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के जानकारी देने के बाद शव को कब्जे में ले लिया।
दुर्घटना के संबंध में बताया गया है कि बिहार के वैशाली जिला के सुकी गांव निवासी धीरज कुमार (45) अपनी पत्नी मोनी (40) और आलोक कुमार (35) के साथ मुजफ्फरपुर निवासी आलोक की कार से अपने बेटे प्रयास के पास प्रयागराज रात में जा रहे थे। इसी दौरान रात करीब दो बजे नंजगंज थाना क्षेत्र के देवकली पेट्रोल पम्प के पास गाजीपुर से वारणसी की तरफ जा रहे अज्ञात वाहन ने पीछे से कार में जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गंभीर रूप से घायल होने से मोनी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल धीरज और आलोक कराहते हुए जिंदगी और मौत जूझ रहे थे। दुर्घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घटना से पुलिस को अवगत कराया गया। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए सैदपुर अस्पताल भेजवाया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। इस संबंध में एसओ महेंद्र सिंह ने बताया कि इस दुर्घटना में एक महिला का जहां मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो घायलों ने वाराणसी में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। शव को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाई प्रारंभ की जाएगी।

साइबर सेल ने पीड़ितों के लाखों रुपए दिलाए वापस

गाजीपुर। मंगलवार को साइबर सेल द्वारा साइबर अपराध के पीड़ितों का कुल 6 लाख 52 हजार 500 रुपए वापस कराने में बड़ी सफलता प्राप्त हुई। बता दें कि पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के आदेश के क्रम में साइबर अपराध के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत और प्रार्थना पत्रों पर कार्यवाही हेतु दिये गये, आदेश -निर्देश के अनुपालन के तहत आवेदको के अवैध ट्रांजेक्शन होने की शिकायत पर प्रभारी साइबर सेल उ0नि0 वैभव मिश्रा अपने टीम के साथ प्रकरण का अध्ययन कर अवैध ट्रांजेक्शन जिन पेमेंट गेटवे के माध्यम से हुए थे, संबंधित कम्पनी / मर्चेन्ट को त्वरित रूप से जरियें मेल पत्राचार कर एवम् दूरभाष पर सम्पर्क कर अवैध ट्रांजेक्शन रोकने एवं ट्रांजेक्शन की जानकारी प्रदान करने संबंधी प्रक्रिया पूर्ण कर आवश्यक कार्यवाही की गयी, जिसके बाद कुल 6 ऑफलाइन / ऑनलाईन आवेदक के प्राप्त प्रार्थना पत्रो पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदको की गाढ़ी कमाई कुल 652500 को खातें में वापस कराया गया। अपनी मेहनत की कमाई पुनः प्राप्त होने पर आवेदको द्वारा साइबर कार्यालय उपस्थित होकर समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया गया। शिकायत करने वाले पीड़ित प्रणव विक्रम सिंह निवासी रेवतीपुर 20 हजार, रामचन्द्र प्रसाद निवासी थाना कोतवाली 20 हजार, सुशील कुमार निवासी थाना नंन्दगंज 49 हजार 500, मोहम्मद नसीम थाना खानपुर 20 हजार, दयाशंकर थाना नंन्दगंज 40 हजार और मनोज थाना करण्डा का 5 लाख 3 हजार साइबर सेल ने वापस दिलाया। ऐसे बनाए जाते है लोग साइबर अपराध के शिकार। साइबर ठगों द्वारा लोगों को फोन और ईमेल करके किसी को लाटरी लगने का मैसेज, किसी को फोन करके उसका बैंक अकाउण्ट हैक होने व कार्ड बंद होने का डर दिखाकर जानकारी कर लेतें हैं और किसी को एनीडेस्क एप डाउनलोड करवाकर ठगी का शिकार बना लेतें हैं। पीड़ितों की धनराशि वापस कराने वाली टीम में उ0नि0 वैभव मिश्रा प्रभारी साइबर सेल, का0 मुकेश कुमार साइबर सेल, का0 राजकुमार साइबर सेल, का0 विकास श्रीवास्तव साइबर सेल, का0 शिव प्रकाश यादव साइबर सेल और महिला कांस्टेबल प्रतिभा शुक्ला शामिल रही।


सावधानीयां

कभी किसी मेसेंज पर विश्वास नहीं करे।
बैंक के संबंध में कोई भी मेसेज प्राप्त होने पर बैंक जाकर ही जानकारी प्राप्त करें।
फोन काल पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा दिये जा रहे निर्देशों का पालन कतई नही करे।
अपनी कोई भी व्यक्तिगत जानकारी सोशल मिडिया पर शेयर नहीं करे।
फेसबुक या अन्य किसी सोशल मीडिया पर अनजान लोगों के साथ विडियो कॉलिंग न करें।
अज्ञात स्रोत से प्राप्त किसी भी प्रकार के लिंक या क्यूआर कोड पर क्लिक/स्कैन ना करें।
रिमोट एप जैसे टीम व्यूवर एनीडेस्क, क्विक सपॉट किसी के कहने पर इंस्टाल नही करे।
पैसे की प्राप्ती करने हेतु कभी भी एम0पिन या यू०पी०आई० पिन दर्ज करने की आवश्यकता नहीं होती है।

इनामियां अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजीपुर। खानपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली। उन्होंने अवैध शराब कारोबार व अवैध शस्त्र से संबंधित विभिन्न घटनाओं में शामिल शातिर अपराधी व गैंगस्टर का वांछित 15 हजार के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को थानाध्यक्ष पुलिसकर्मियों के साथ बिहारीगंज डगरा के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे कि उसी दौरान मु0अ0स0 179/22 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट का वांछित और पुलिस अधीक्षक द्वारा घोषित 15000 के अपराधी युधिष्ठिर यादव पुत्र श्रवण कुमार यादव निवासी ग्राम सिंहपुर थाना सैदपुर को सुबह 4 बजे अवैध तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के ऊपर जिले के कई थानों में अपराधिक मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली पुलीस टीम में खानपुर थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा, सिधौना चौकी प्रभारी फूलचन्द पाण्डेय, कांस्टेबल प्रद्युमन सिंह, का० विनय कुमार, का० अंकित कुमार और का० राजेश कुमार शामिल रहे।