Category Archives: Crime

सड़क हादसे में एक की मौत

सड़क हादसे में एक की मौत

ग़ाज़ीपुर।मरदह थाना क्षेत्र के सिंगेरा चट्टी से पहले एक मंदिर के सामने दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक वृद्ध की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल को उपचार के पीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।कोदई गांव निवासी लालदेव चौहान (70) गांव के ही एक युवक की बाइक पर बैठकर सिंगेरा चट्टी पर बाजार जा रहे थे। सिंगेरा चट्टी से पहले एक मंदिर के सामने आमने-सामने बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में लालदेव चौहान और मरदह निवासी बृजेश मद्धेशिया गंभीर रूप से घायल हो गए।ग्रामीणों की मदद से दोनों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर चिकित्सक ने लालदेव चौहान को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। थानाध्यक्ष दुष्यंत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

बाइक सवार बदमाशों ने दंपत्ति पर किया फायर,पत्नी रेफर

बाइक सवार बदमाशों ने दंपति पर किया फायर, पत्नी रेफर

गाजीपुर। बहरियाबाद थाना क्षेत्र के बेलहरा गांव में सुनसान जखनियां मार्ग पर सोमवार को दिन में करीब 12 बजे बाइक सवार बदमाशों ने दम्पति पर फायर कर दिया। पत्नी को गोली लगने के बाद बदमाशों ने तमंचा की मुठिया से पति के सिर पर वार कर घायल कर दिया।घटना के बाद बदमाश फरार हो गए। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार भुडकुडा थाना क्षेत्र के झोटना गांव निवासी संदीप राम उर्फ मुन्ना (40) पुत्र रामप्रसाद अपनी पत्नी कंचन (35) के साथ बाइक से इलाज के लिए रायपुर बाजार जा रहे थे। बाइक सवार बदमाशों ने रायपुर-जखनिया मार्ग पर स्थित बेलहरा गांव के पास सुनसान जगह देखकर बाइक को ओवर टेक कर रोका और गोली चला दी। बाइक सवार पत्नी के पेट में दाहिने तरफ जा लगी। तत्पश्चात बदमाशों ने बाइक सवार पति के सर पर तमंचे की मुठिया से वार किया। जिससे वह लहू-लुहान हो गया। इस दौरान पीड़ित दम्पति का चेन भी छीनने का प्रयास किया । जिसमें वह असफल रहे।दहशतजदा पति शोर मचाते हुए खेत में कूद गया। राहगीरों को आता देख बदमाश घटनास्थल से रायपुर की तरफ फरार हो गए। राहगीरों की मदद से घायल दम्पति घटनास्थल से लगभग दो सौ मीटर दूर स्थित सलेमपुर बघाॅई चट्टी पर पहुंचा। पुलिस को घटना की सूचना दी गई। तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को लेकर इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मिर्जापुर चली गई। जहां से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी सैदपुर भी मौके पर पहुंच गए। आवश्यक जानकारी हासिल करने साथ ही आवश्यक निर्देश भी दिए।

80 लाख 45 हजार के हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार

गाजीपुर। दिलदारनदर थाना पुलिस और स्वाट टीम को शुक्रवार को बड़ी कामयाबी मिली। उन्होंने तीन हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी रोहन पी बोत्रे ने बताया कि हेरोइन तस्करों के पास से 845 ग्राम हेरोइन के साथ ही असलहा औरकारतूस भी बरामद किया।जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत 80 लाख 45 हजार है।
एसपी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह दिलदारनगर थाना प्रभारी अशेषनाथ सिंह स्वाट टीम प्रभारी के हमराहियों के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र कुशी जाने वाली सड़क कशी गांव के पास से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्करों में दिलदारनगर थाना के कुशी निवासी मंगला सिंह कुशवाहा, मनकेशरी देवी पत्नी मंगला सिंह कुशवाहा और रीता देवी पत्नी सिपाही कुशवाहा शामिल है। मंगला के पास से 315 बोर का एक तमंचा, एक तारतूस, 367 ग्राम हेरोइन, मनकेशरी के पास 333 और रीता के बास से 115 ग्राम सहित कुल 845 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया।

पति-पत्नी और पुत्र की दर्दनाक मौत

गाजीपुर। भुडकुड़ा थाना क्षेत्र के सोफीपुर गांव निवासी इनामीपुर गांव के सिवान में आज शाम 4:30 बजे अपने खेत में धान की सोवाई कर रहे पिता, बेटे और मां की आकाशीय बिजली से दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीण में तत्काल जखनिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर तहसीलदार राम जी ,कोतवाल राजू दिवाकर ने पहुंचकर आगे कार्रवाई में जुट गए ।मालूम हो कि सोफीपुर गांव निवासी हीराराम 65 वर्ष उनकी पत्नी फूलमती देवी 60 वर्ष बेटा रमेश कुमार 35 वर्ष तीनो लोग अपने खेत में धान की सोआई कर रहे थे ।तभी आकाशीय बिजली गिरी और सभी लोग खेत में दूर दूर तक छिटक गए ।खेत में अन्य कार्य करने वाले महिलाओं ने जब देखा तो इसकी शोर मचाया। तत्काल ग्रामीणों में पहुंचकर अस्पताल ले गए जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से गांव में कोहराम मच गया। तहसीलदार रामजी ने बताया कि शासन की तरफ से जो भी मुआवजा होंगे उनके परिवार को मिलेगा।

बड़ा हादसा:- गंगा में समा गया नाव, कई लापता, लेकिन….

गाज़ीपुर।सेवराई तहसील क्षेत्र के अठ्ठहठा गांव में बाढ़ पीड़ितों को ले जा रही नाव डूबने से दो लोगों की मौत हो गई तो वही 5 लोगों के पानी में लापता होने का समाचार प्राप्त हुआ है । जानकारी अनुसार तहसील क्षेत्र के अठ्ठहठा गांव में प्रशासन की तरफ से लोगों के आवागमन के लिए नाव की व्यवस्था की गई थी । चश्मदीदों के मुताबिक इस मझली नाव में करीब 35 की संख्या में लोग पशुओं का चारा सहित अन्य घरेलू सामान लेकर बैठे थे जैसे ही नाव खुली और 100 मीटर आगे बढ़ी कि नाव का जनरेटर बंद हो गया और ओवरलोड होने के कारण नाव में पानी भरने लगा। इस अफरातफरी में लोग नाव से पानी में कूदने लगे जिसमें गांव के डब्लू गौण (40) नगीना (72) एवं नाव चला रहे नाविक गहरे पानी में जाने लगे कुछ देर बाद ग्रामीणों द्वारा इन तीनों को तो निकाल लिया गया । वही रास्ते में इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय डब्ल्यू गौड़और नगीना की मृत्यु हो गई । वही गांव के तीन लड़के और दो लड़कीयो का अभी तक कोई पता नही चल सका है घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आया। मौके पर एडीएम एसडीएम सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची ।पीएसी के गोताखोरों द्वारा डूबे लोगों की खोजबीन की जा रही थी।

मां ने दो बच्चों के साथ की आत्महत्या

गाज़ीपुर।खानपुर थाना क्षेत्र के गोपालापुर गांव के सामने मंगलवार की रात नौ बजे ट्रेन के सामने कूदकर मां ने बेटे और बेटी के साथ आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में ले लिया। आत्महत्या का कारण पारिवारिक कलह सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।गोपालापुर गांव निवासी मीरा यादव (35) पति गौतम यादव अपनी पुत्री काजल (15), पुत्र तरूण (5) और अंगद (7) को लेकर गांव के सामने औड़िहार- जौनपुर रेल ट्रैक पर पहुंची और बैठ गई।इधर देर शाम गोंदिया एक्सप्रेस को आता देख पुत्र अंगद वहां से भाग खड़ा हुआ। इधर ट्रेन से कटकर मां मीरा यादव, पुत्री काजल और तरूण की मौत हो गई। अंगद घर पहुंचा और घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिवार के लोग ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और शव देख बिलखने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर ट्रक चालक पति गौतम को जानकारी दी। इस संबंध में संजय मिश्रा ने बताया कि तीनों शवों को कब्जे में ले लिया गया है।

मुख्तार अंसारी के करीबी चंदा की करोडों की संपत्ति कुर्क

मुख्तार अंसारी के करीबी चंदा की करोडों की संपत्ति कुर्क

गाजीपुर। मंगलवार को मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के सदर रोड पर स्थित मुख्तार के सहयोगी जफर उर्फ चंदा की करोड़ों की भूमि को मुनादी के बीच कुर्क की गई।एसपी रोहन पी बोत्रे ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ लगातार गैंगस्टर एक्ट के मुकदमें दर्ज किए जा रहे हैं। लगातार धारा 14 (1) की कार्रवाई हो रही है। आज आईएस 191 गैंग के लीडर के मुख्तार के सहयोगी जफर उर्फ चंदा की मुहम्मदाबाद सदर रोड पर स्थित भूमि को जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में गैंगस्टर की धारा 14 (1) के तहत मुनादी के बीच कुर्क करने की कार्रवाई की गई। यह जमीन मुख्तार अंसारी ने अपने करीबी जफर चंदा के नाम थी।एसपी ने बताया कि चंदा के खिलाफ लगभग एक दर्जन ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज है। बाराबंकी में भी इसके खिलाफ गैंगस्टर एक मुकदमा भी पंजीकृत है। कुर्क की गई भूमि की बाजारू मूल्य 4 करोड़ 20 लाख है।

गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

गाजीपुर।शुक्रवार को बरेसर पुलिस ने सहजतपुर पुलिया के पास से तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से गांजा बरामद किया।
मालूम हो कि बरेसर थाना के उपनिरीक्षक गजेंद्र राय हमराहियों के साथ रात में भ्रमण कर रहे थे। इसी बीच सहजतपुर पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार तस्कर स्थानीय थाना क्षेत्र के दरियापुर निवासी जोगी है। उसके पास से 1 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनिल कुमार मिश्रा, कां अशोक कुमार, कां प्रशांत व कां प्रेमनरायण शामिल थे।

गाजीपुर में युवक की हत्या

गाज़ीपुर।नंदगंज थाना क्षेत्र के बरहपुर गांव के पास स्थित सावित्री बालिका इंटर कॉलेज के पीछे गुरुवार की रात अज्ञात हमलावरों ने एक युवक की हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या की कारणों का अभी पता नही चल सका है। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।करंडा थाना क्षेत्र के नारी पचदेवरा गांव निवासी सत्यम (24) नंदगंज बाजार में किराये के मकान में रहता था। देर शाम बरहपुर गांव के ग्रामीण घर जा रहे थे। राहगीर और ग्रामीण जब मौके पर पहुंचे तो एक युवक खून से लथपथ मिला। लोगों ने घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को देते हुए शव को कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

नकदी व मोटर के साथ एक गिरफ्तार

गाजीपुर।सोमवार को रेवतीपुर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उसके पास से नकदी के साथ ही चोरी के मोटर बरामद किया।मालूम हो की रेवतीपुर थाना के उपनिरीक्षक शहीर सिद्दीकी क्षेत्र में सोमवार की रात भ्रमण के दौरान संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान डेढ़गांवा इंटर कालेज के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी के एक मोटर के साथ ही आठ सौ नकदी बरामद किया। उपनिरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त नगसर हाल्ट थाना के डोहला निवासी संतू यादव है। पूछताछ में उसने बताया कि यह मोटर उसने चोरी किया था। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक के साथ हेड कां महेश प्रसाद, कां चन्द्र बहादुर और कां विजय यादव शामिल थे।