Category Archives: Crime

रेड में 12 उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी में एफआईआर दर्ज

बिजली चोरी व बिजल बकाया के खिलाफ बिजली विभाग की मॉर्निंग रेड

मॉर्निंग रेड में 12 उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी में एफआईआर दर्ज

17 उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली बकाया में पोल से काटा गया कनेक्शन

बिजली विभाग व विजिलेंस की संयुक्त टीम ने 32 घरों पर की छापेमारी

शहर के आधा दर्जन से ज्यादा मोहल्लों में की गई छापेमारी

गाजीपुर। शहर में बिजली चोरी की रोक थाम व बिजली बिल बकायदारों के खिलाफ शनिवार को बिजली विभाग व विजिलेंस की संयुक्त टीम ने मॉर्निंग रेड किया। मॉर्निंग रेड के दौरान मीटर से बाईपास कर बिजली चोरी करते 12 उपभोक्ताओं को पकड़ा गया है। पकड़े गए उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही 17 उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली बिल बकाया को लेकर उनका पोल से कनेक्शन डिस्कनेक्ट कर दिया गया। इस बात की जानकारी अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खंड नगर आशीष शर्मा ने दी है।

इस दौरान उन्होंने बताया कि बिजली चोरी और बिजली बिल बकाया की वसूली को लेकर शहर में लगातार छपेमारी की जा रही है। आज छापेमारी में 12 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया है। जिनके खिलाफ एफआईआर की कार्रवाई की जा रही है। वही बिजली बिल बकाया को लेकर 17 लोगों का कनेक्शन काटा गया है। जबकि 3 घर मे सबकुछ सही पाया गया। जिन्हें छोड़ दिया गया। ये मॉर्निंग रेड शहर के मोहल्ला प्रकाश टॉकीज, सट्टी मस्जिद, निगाही बेग, रायगंज, स्टीमर घाट, संघत कला, वैद्य टोली में किया गया। इस दौरान बिजली उपभोक्ताओं में अफरा तफरी मची रही। इस दौरान उन्होंने बताया कि मॉर्निंग रेड में कुल 32 घरों को चेक किया गया। एसडीओ सुधीर कुमार ने बताया कि यह मॉर्निंग रेड आए दिन चलता रहेगा और बिजली चोरी करने वालों सहित बकायेदारों से वसूली कर कार्रवाई की जाएगी। इस मॉर्निंग रेड में बिजलेंस टीम सहित महिला कांस्टेबल भी शामिल रही।

चेकिंग के दौरान 11 लोगों के खिलाफ हुआ एफआईआर

गाजीपुर। मंगलवार को विद्युत वितरण खण्ड-द्वितीय द्वारा क्षेत्र के अन्तर्गत विद्युत चोरी रोकने हेतु एक अभियान चलाया गया। विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय के अधिशासी अभियन्ता आशीष कुमार के निर्देश पर विद्युत चोरी पर रोकथाम की प्रभावी कार्यवाही की गई। चेकिंग के दौरान विद्युत वितरण उपखण्ड-प्रथम (टाउन) के हाई लॉस फीडर बड़ीबाग के कृषि विभाग कालोनी क्षेत्र में अवर अभियन्ता प्रमोद यादव एवं लाइनमैन अब्बास, पंकज यादव सहित अन्य टीम द्वारा चेकिंग किया गया। जिसमें टीम द्वारा कई परिसरों में अनिमितताएं पाई गई। जिसमें कृषि विभाग कालोनी के 11 लोगों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एफआईआर दर्ज किया गया।

मकान में सेंध मारकर चोरों ने किया हाथ साफ

गाजीपुर। नंदगज थाना क्षेत्र के दवोपुर गांव में मंगलवार की रात चोरो ने एक मकान के पीछे से सेंध मारकर कमरे में रखी आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखा नगद रुपया और लगभग तीन लाख के जेवरात पर हाथ साफ किया । जानकारी के अनुसार दवोपुर निवासी राजनारायण यादव के मकान में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने मकान के पीछे से सेंघ मार कर कमरे के अंदर घुस गये और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद करके कमरे में रखा बक्सा व आलमारी का ताला तोड़ दिया। बक्से में कपड़े थे। वही आलमारी का लाकर तोड़ कर उसमें रखा 20 हजार रुपये नगद और सोने का एक मंगलसूत्र, दो पायल,एक मान टिका , नथुनी , कान में का आयरन, दो लाकेट , एक सिकड़ी और एक मीना उठा ले गये। जिसकी कीमत 3 लाख रुपये की है । सुबह जब परिवार की महिलाएं सो कर उठी तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। तब उसने परिवार के लोगो को बताया। परिवार के लोग मकान के बाहर खेत के तरफ गये तो देखा कि मकान की दीवार में सेंध मारा गया है। सेंध के रास्ते से अंदर जाकर देखा तो आलमारी खुली हुई है। सभी सामान बिखरा पड़ा है । वही एक बक्सा घर से 200 मीटर की दूरी पर बांसवाड़ा में फेंका पड़ा है । चोरी की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस छानबीन करने में जुट गई ।इस सम्बंध में थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने कहा कि तहरीर नही मिली है । मिलने पर कार्यवाही की जायेगी।

बिजली चोरी करते हुए 16 लोग रंगे हाथ धराए

विजिलेंस और बिजली विभाग के टीम की मॉर्निंग रेड

मॉर्निंग रेड में बिजली चोरी करते हुए 16 लोग रंगे हाथ धराए, कुल 25 लाख रुपये के राजस्व की होगी वसूली

शहर एसडीओ सुधीर कुमार के नेतृत्व में बिजली विभाग व विजिलेंस की तीन ने किया मॉर्निंग रेड

सदर कोतवाली क्षेत्र के सोहिलापुर गांव में किया गया मॉर्निंग रेड

बिजली चोरी में 12 के खिलाफ विजिलेंस थाना एंटी पॉवर थेप्ट कार्यालय रौजा में दर्ज होगा मुकदमा

जबकि 4 लोगों के कागजात सही मिलने पर छोड़ दिया गया

गाजीपुर। सदर कोतवाली इलाका के सोहिलापुर गांव में विजिलेंस व बिजली विभाग की संयुक्त टीम ने मॉर्निंग रेड किया। ये मॉर्निंग रेड बिजली विभाग के एसडीओ सुधीर कुमार के नेतृत्व में विजिलेंस की टीम ने मॉर्निंग रेड किया। मॉर्निंग रेड के दौरान के दौरान बिजली चोरी में 16 उपभोक्ताओं को रंगे हाथ पकड़ा गया। जिसमें से 4 उपभोक्ताओं ने अपना कागजात दिखाया गया। कागजात दिखाने पर 4 लोगों को छोड़ दिया गया। बाकी 12 उपभोक्ताओं के खिलाफ विजिलेंस थाना एंटी पॉवर थेप्ट कार्यालय रौजा में मुकदमा दर्ज किया गया। इस बात की पुष्टि बिजली विभाग के एसडीओ सुधीर कुमार ने की है।

इस दौरान उन्होंने बताया कि आज बिजली चोरी के खिलाफ सोहिलापुर गांव में विजिलेंस की टीम के साथ मॉर्निंग रेड किया गया है। जिसमें बिजली चोरी में 16 उपभोक्ताओं को चोरी में पकड़ा गया है। जिसमे से 4 लोगों ने अपना कागजात दिखाया तो पता चला कि इन लोगों का कनेक्शन सही है। उन 4 लोगों को छोड़ दिया गया। बाकी 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इन सभी 12 लोगों से 25 लाख रुपये के राजस्व की वसूली की जाएगी। इस कार्रवाई से बिजली विभाग को तकरीबन 25 लाख रूपये के राजस्व का इजाफा होगा।

एक लाख का ईनामी बदमाश मुठभेड़ मे ढेर

एक लाख का ईनामी बदमाश मुठभेड़ मे ढेर!

गाजीपुर ।एक लाख का ईनामी बदमाश जाहिद उर्फ सोनू एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम से मुठभेड़ मे ढेर हुआ है।एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम से मुठभेड़ के दौरान ईनामी बदमाश मारा गया।गाजीपुर के दिलदारनगर थाना क्षेत्र के जमानिया दिलदारनगर रोड पर ये मुठभेड़ हुई है।मुठभेड़ मे मारा गया बदमाश आरपीएफ जवानों की हत्या मे वांछित था।ग़ाज़ीपुर एसपी ईरज राजा ने बताया कि 20 अगस्त को गाजीपुर मे आरपीएफ के 2 जवानो की हत्या कर दी गयी थी।गहमर थाना क्षेत्र के बकैनिया गांव के पास आरपीएफ के दोनो जवानो के शव मिले थे।आरपीएफ के दोनो जवान पीडीडीयू रेलवे यार्ड थाने मे तैनात थे,और बाड़मेर एक्सप्रेस से मोकामा ट्रेनिंग सेंटर जा रहे थे।शराब तस्करो आरपीएफ जवानो की मारपीट कर हत्या कर दी थी,और दोनों को ट्रेन से फेक दिया था।आरपीएफ जवान प्रमोद सिंह,जावेद अहमद की शराब तस्करो ने हत्या करने के बाद फरार हो गये थे।इस मामले मे 5 बदमाश पहले ही गिरफ्तार हो चुके है।जबकि एक बदमाश मुठभेड़ मे घायल होने के बाद गिरफ्तार किया गया था।जबकि आज मुठभेड़ मे मारे गये बदमाश मोहम्मद जाहिद उर्फ सोनू पर था 1 लाख का ईनाम घोषित था।मुठभेड़ मे मारा गया बदमाश बिहार के पटना जिले के फुलवारी शरीफ का रहने वाला था।मुठभेड़ मे पुलिस के दो कांस्टेबल भी घायल हुये है।जिनका स्थानीय सी एच सी मे इलाज चल रहा है।

दबंगों ने किया चकरोड पर कब्जा

गाजीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र के दवेपुर गांव के कुछ दबंग लोगों ने चकरोड की जमीन पर खेती कर लिया है। जिसके वजह से लोगों के आने-जाने के लिए पगडंडियों का सहारा लेना पड़ता है। यहां तक की जब शिकायतकर्ता के द्वारा शिकायत की गई तो लेखपाल ने 15 जुलाई को रिपोर्ट लगाया कि उक्त जमीन को खाली कर लिया गया है जबकि मौजूदा समय में उस पर धान और गन्ने की फसल लहलहा रही है।

जिले के ग्रामीण इलाकों में आए दिन जमीन संबंधित विवाद आते रहते हैं जिसको लेकर शासन और प्रशासन के द्वारा सख्त निर्देश है की तत्काल राजस्व की टीम को भेज कर उसका निस्तारण कराया जाए। लेकिन ऐसा कहीं कुछ होता नहीं दिख रहा है नंदगंज थाना क्षेत्र के दवेपुर गांव के रहने वाले हवलदार यादव जो सेना से रिटायर्ड है और गांव में ही निवास करते हैं।

गांव में उनके आने के लिए चकबंदी में करीब 2 मीटर चौड़ी रास्ता दिया गया। लेकिन उसे रास्ते पर पिछले कई सालों से गांव के ही कुछ दबंग लोग खेती कर रहे हैं। और मौजूदा वक्त में भी उस पर फसल लगी हुई है। वही इस समस्या को लेकर वह कई बार जिला अधिकारी एसडीएम सैदपुर के साथ ही साथ मुख्यमंत्री के शिकायत पोर्टल पर भी शिकायत कर चुके हैं। और इस शिकायत निस्तारण के क्रम में स्थानीय लेखपाल रंजीत के द्वारा 15 जुलाई 2024 को यह रिपोर्ट लगा दिया गया कि उक्त भूमि को खाली करा दिया गया है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब 15 जुलाई को भूमि खाली कर दी गई है तो मौजूदा समय में उस चिह्नित भूमि पर फसल कैसे लहलहा रही है। जो कहीं ना कहीं यह साबित करती है कि लेखपाल और भूमाफियाओं में कुछ ना कुछ कनेक्शन है।

रास्ता नहीं होने की वजह से इन लोगों को पगडंडियों का सहारा लेकर आना जाना पड़ता है। यहां तक की गांव में जब उन लोगों के बेटियों की शादी होती है तब वह मजबूरी में उनके दरवाजे तक बारात नहीं आ पाती है । जिसके कारण अब वह मैरिज हाल की शरण लेना पड़ रहा है पूर्व में बाइक पर बैठाकर किसी तरह से द्वार पूजा लगाने का कार्य किया जाता रहा है। वही गांव की एक महिला ने बताया कि उसकी शादी के 24 साल हो चुके हैं लेकिन उसने अपने गांव का रास्ता नहीं देखा मजबूरी में पगडंडियों के सहारे वह में रोड तक आती और जाती है। वही इस मामले पर सैदपुर एसडीएम रवीश गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्हें जानकारी नहीं थी और मीडिया की जानकारी देने पर उन्होंने लेखपाल से बात किया है। और उनके अनुसार लेखपाल ने उस जमीन को चिन्हित कर लिया है और फसल कट जाने के बाद उस पर रास्ते बनाने का कवायद किया जाएगा।

रेलवे ट्रैक के पास से 28 लोग गिरफ्तार

गाजीपुर। साहब गलती हो गई अब ना जाइब कुछ इसी तरह की बातें उस वक्त लोग कर रहे थे जब आरपीएफ ने रेलवे ट्रैक के किनारे घूम रहे एक-एक कर 28 लोगों को गिरफ्तार किया। क्योंकि इसके पहले कई बार लोगों को चेतावनी दिया गया था।बावजूद लोग नहीं मान रहे थे ।अभी कुछ दिनों पहले ही रेल पटरी पर गिट्टी रखने का मामला सामने आया था तो वही उसके कुछ ही दिनों बाद रेलवे ट्रैक पर लकड़ी का बोटा रखकर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस को डिरेल करने का भी प्रयास किया गया था। हालांकि दोनों मामले में गिरफ्तारी किया जा चुका है। दोनों घटनाओं को देखते हुए आरपीएफ ने आठ जवानों को चार-चार सौ मीटर की दूरी पर निगरानी के लिए 8 घंटे की ड्यूटी लगाई है। इसी ड्यूटी के दौरान 28 लोग आरपीएफ के हत्थे चढ़े, जिन्हें गिरफ्तार कर आरपीएफ के जवानों ने आरपीएफ थाना लाया। जहां उनके परिजनों ने उनका जुर्माना भरकर अपने साथ वापस ले गए। बता दें कि गाजीपुर जनपद ही नहीं प्रदेश के कई जनपदों में इन दिनों रेल को डिरेल करने की साजिश चल रही है। जिसमें कानपुर के बाद गाजीपुर में भी एक बार रेल पटरी पर करीब 300 मी गिट्टी रखकर प्रयागराज जाने वाली ट्रेन को पलटने का प्रयास किया गया। तो वही उसके कुछ ही दिनों बाद रात के अंधेरे में रेल पटरी पर लकड़ी का बड़ा गुटका रखकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को पलटने की कोशिश की गई।

हालांकि दोनों मामले में आरपीएफ और सिविल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेजा। परिजनों को बुलाया और उनकी जमानत पर उन्हें रिहा किया। वहीं अब आरपीएफ के ऊपर रेल पटरी के निगरानी की जिम्मेदारी बढ़ गई है। और इसी निगरानी के तहत एक दिन पूर्व गाजीपुर सिटी से लेकर गाजीपुर घाट के बीच आरपीएफ ने 28 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार सभी लोग शाम 4:00 से 6:30 बजे के बीच रेल पटरी के किनारे घूमते हुए पाए गए जिसमें कुछ नशे के आदि रहे तो कुछ सब भ्रांत जान भी रहे। बता दे की रेलवे ट्रैक की सुरक्षा एसआई कमलेश सिंह यादव, एसआई जितेंद्र सिंह टीम के साथ पेट्रोलिंग पर निकले और इस दौरान रेलवे लाइन पर अधिकृत रूप से घूमते 28 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद जब सभी लोगों को मालूम चला तो अधिकतर लोग वहां पर कांस्टेबल और इंस्पेक्टर का हाथ जोड़कर अपने किए हुए गलती की माफी भी मांगने लगे की साहब गलती हो गई आगे से इस तरह की गलती नहीं होगी। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अमित राय ने बताया कि 28 लोगों को रेल अधिनियम के तहत चालान किया है और यह अभियान लगातार चलता रहेगा ताकि रेल पटरी को सुरक्षित किया जाए और रेल यातायात किसी भी तरह से बाधित न होने पाए। इस दौरान उन्होंने बताया कि रेलवे लाइन के किनारे रील बनाने वाले भी काफी सक्रिय हैं। इसको लेकर भी आगे कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसको लेकर सोशल मीडिया अकाउंट भी खंगाले जा रहे हैं।

कोतवाली पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

गाजीपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने बीएनएस और आर्म्स एक्ट से संबंधित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। बता दें की कोतवाली थाना प्रभारी दीनदयाल पांडेय ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार को कोतवाली थाना क्षेत्र के रामपुर जगन के पास स्थित काली मंदिर से अभिषेक यादव पुत्र सूर्यनाथ यादव निवासी गोपालचक पोस्ट ताजपुर डेहमा थाना करीमुद्दीनपुर उम्र 19 वर्ष और राजू उर्फ राजा बिन्द पुत्र गुड्डू बिन्द निवासी रघुनाथपुर छावनी लाइन थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस, एक देसी तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। गिरफ्तार हुए अभियुक्तों के ऊपर जिले के कई थानो में विभिन्न मामलों में मुकदमा पंजीकृत है। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में विशेश्वरगंज चौकी प्रभारी रोहित कुमार द्विवेदी, उप निरीक्षक अशोक कुमार गुप्ता और उप निरीक्षक अभिराज सरोज के साथ कई पुलिस कर्मी शामिल रहे।

तीन युवकों को आरपीएफ ने किया गिरफ्तार

गाजीपुर। तीन लोगों को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में आरपीएफ इंचार्ज अमित राय ने बताया कि 10/11 सितम्बर की रात्रि में किसी अज्ञात द्वारा गाजीपुर सिटी और गाजीपुर घाट स्टेशन के मध्य रोड सड़क ओवर ब्रिज के नीचे रेलवे पटरी के ऊपर लगभग 03 मीटर तक गिट्टिया कुछ कुछ दूरी पर रख दिया गया था। जब रात में प्रयागराज बलिया पैसेंजर ट्रेन वहा से गुजरी तो ड्राइवर को गिट्टियां रखे जाने का अहसास हुआ। इसी दौरान अज्ञातो द्वारा वही पर ट्रेन के इंजन पर पत्थर भी मारा गया। चालक द्वारा घाट स्टेशन पर मेमो दिया गया। जिसके आधार पर स्टेशन मास्टर पवन कुमार द्वारा आरपीएफ थाना गाजीपुर सिटी में घटना के बाबत अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दिया गया।संबंधित अज्ञात आरोपियों की धर पकड़ व गिरफ्तारी के लिए आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार राय टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर रहे थे। तभी मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की तीन लड़के प्रतिदिन रात के 9:00 बजे के आसपास घटनास्थल के पास आकर बैठते हैं। वह नशा करते हैं। आज भी अगर छुपकर इंतजार किया जाए तो वह जरूर आएंगे। मुखबिर सूचना पर घटनास्थल के दोनों तरफ झाड़ियां में छिपकर निगरानी करने लगे। लगभग आधे घंटे पश्चात देखा गया कि रेलवे ओवर ब्रिज से पगडंडी के रास्ते तीन लड़के उतर कर घटनास्थल के पास ही रेलवे लाइन के किनारे आकर बैठे। टीम के लोग तीनों को पकड़ने हेतु दौड़ पड़े, आहट पाकर वे भागने का प्रयास किये लेकिन रेलवे लाइन के उस पार रेलवे ओवर ब्रिज के पिलर के पास ही तीनों को घेर कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में तीनों ने बताया कि हम लोग कुछ दिनों से प्रतिदिन रात के 9:00 बजे के आसपास आकर यहीं पर नशा करते हैं। कल की घटना को तीनों ने गांजा के नशे में होने के कारण व मजा लेने के लिए करना स्वीकार किया। तीनों दानिश अंसारी, सोनू कुमार और आकाश को गिरफ्तार किया गया और रेलवे मजिस्ट्रेट वाराणसी के समक्ष पेश किया गया। जहा से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

नामचीन स्कूल में हुआ छात्रा से छेड़छाड़, हुआ गिरफ्तार

गाजीपुर। जिले के दिलदारनगर स्थित एक नामचीन स्कूल के मैनेजर द्वारा कक्षा 7 की छात्रा से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। बता दें कि डालिम्स सनबीम स्कूल की छात्रा से इसी स्कूल के मैनेजर साकिब खान ने अपने केबिन में बुलाकर छेड़छाड़ की। दिलदारनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता डालिम्स सनबीम स्कूल रक्सहां में कक्षा सात की छात्रा है। इस बात की जानकारी होते ही पीड़िता के दादा ने दिलदारनगर थाने में आरोपी मैनेजर साकिब खान के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर दिलदारनगर थाना पुलिस ने आरोपी साकिब खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। मालूम हो कि पीड़िता के दादा द्वारा तहरीर दी गयी थी कि उनकी पोती डालिम्स सनबीम स्कूल रक्सहाँ दिलदारनगर में कक्षा 7 की छात्रा है। जिसके साथ 10 सितंबर 2024 को स्कूल के मैनेजर साकिब खान पुत्र सब्बीर खान द्वारा अपने केबिन में बुलाकर मोबाइल नं0 माँगते हुए छेड़खानी की गयी थी। पीढ़ित छात्रा द्वारा इस घटना का वीडियो बनाकर भी सोसल मीडिया पर भी डाला गया था। जिसके बाद इस मामले में दिलदारनगर पुलिस द्वारा छेड़खानी के मामले में कार्यवाही करते हुए डालिम्स सनबीम स्कूल रक्सहाँ दिलदारनगर के मैनेजर को पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ थाना में 129/2024 धारा 75 बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट का अभियोग पंजीकृत हुआ। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।