Category Archives: Ghazipur

डीएम ने किया ईवीएम गोदाम का निरीक्षण,की समीक्षा

गाजीपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने मंगलवार को जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम गोदाम का मासिक निरीक्षण (बाह्य) किया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम एवं वीवी पैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति,सुरक्षा कार्मिकों की तैनाती और अन्य सुरक्षा मानकों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रूम में लगे सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल की जांच करते हुए संतोष व्यक्त किया गया। ईवीएम गोदाम एवं जिला निर्वाचन कार्यालय के कमरों के साफ-सफाई हेतु सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर दिनेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०)/गाजीपुर, अंसल कुमार, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक,सहकारिता तथा अभय शंकर मिश्रा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उपस्थित रहे ।

हेमंत राव ने पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय का किया निरीक्षण,की गई गुणवत्ता की जांच

गाजीपुर।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव द्वारा विकास खण्ड बाराचवर के अन्तर्गत स्थित पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय कमसड़ी पर निर्माणाधीन कक्षा-कक्षों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिसमें निर्माण में प्रयोग हो रहे सामग्रियों की गुणवत्ता की जाँच की गई।पीएम श्री विद्यालय में शासन द्वारा विभिन्न मदों में प्राप्त धनराशियों के अभिलेखों तथा निर्माण में प्रयोग होने वाली सामग्रियों की गुणवत्ता की जाँच की गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा उक्त विद्यालयों में निर्माण से संबंधित पाई गई कमियों के सन्दर्भ में चेतावनी प्रदान करते हुए निर्देशित किया गया कि माह फरवरी-मार्च के मध्य निर्माण का कार्य पूर्ण करा लिया जाए, साथ ही निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने की हिदायत भी दी गई एवं गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही प्रकाश में आने पर संबंधित के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर खण्ड शिक्षा अधिकारी बाराचवर सुनील कुमार उपस्थित रहें।

शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना हुई छात्र-छात्राओं की टीम

गाजीपुर। गोराबाजार स्थित पीजी कालेज के भूगोल विभाग की ओर से शैक्षणिक भ्रमण के लिए मंगलवार को टीम रवाना हुई।भ्रमण टीम को कालेज से चीफ प्रॉक्टर (मुख्य कुलानुशासक) प्रोफ (डॉ) एसडी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शैक्षणिक भ्रमण टीम 3 बसों से पीजी कॉलेज से राजगीर (बिहार) के लिए मंगलवार की सुबह रवाना हुआ। भ्रमण के लिए कुल छात्र छात्राएं 122 की संख्या में रवाना हुए। शैक्षणिक भ्रमण के क्रम में प्रमुख भौगोलिक एवम सांस्कृतिक महत्व के स्थलों का अवलोकन छात्र छात्राओं को कराया जाएगा। भ्रमण के लिए छात्र छात्राओं के समूह को राजगीर वन्यजीव अभ्यारण्य, गृद्धकूट पर्वत (विश्व शांति स्तूप), ब्रह्म कुण्ड (गर्म पानी का स्रोत), घोड़ा कटोरा झील ,स्वर्ण भंडार, सप्तपर्णी गुफा सहित आदि स्थानों पर ले जाया जाएगा। भ्रमण समूह के साथ भूगोल विभाग के प्राध्यापक प्रशांत कुमार सिंह,डॉ. अभिषेक यादव,डॉ. गौतमी जैसवारा, उत्कर्ष सिंह के साथ परिचारक सुबाष यादव रवाना हुए।टीम अपने साथ फर्स्ट ऐड बॉक्स के साथ सभी जरूरत के समान लेकर रवाना हुई।

माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के छात्र-छात्राओं को एसपी ने किया जागरूक

माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में साइबर सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन, पुलिस अधीक्षक ने किया मार्गदर्शन


गाजीपुर। बच्चों के शैक्षिक, नैतिक एवं मौलिक गुणों के विकास के लिए वचनबद्ध शहर के बंधवा पीरनगर स्थित माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में मंगलवार को साइबर सुरक्षा पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ इराज राजा रहे। इसके साथ ही ज्ञानेन्द्र नाथ प्रसाद एसपी सिटी व अशोक मिश्रा इंस्पेक्टर साइबर क्राइम ब्रांच भी अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के उपायों से अवगत कराना था।

कार्यशाला की शुरुआत मुख्य अतिथि के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुई। तदोपरांत माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के निदेशक मोहित श्रीवास्तव के द्वारा मुख्य अतिथि व उपस्थित अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात एसपी डॉ इरज राजा ने अपने वक्तव्य से साइबर सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि वर्तमान युग में तकनीक के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराध भी तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग, पासवर्ड सुरक्षा और सोशल मीडिया पर सतर्कता बरतने के उपाय बताए। उन्होंने माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल द्वारा साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यशाला की सराहना भी की।

कार्यशाला के दौरान एसपी सिटी ज्ञानेन्द्र नाथ प्रसाद व इंस्पेक्टर साइबर क्राइम अशोक मिश्रा ने भी छात्रों को समझाया कि कैसे साइबर अपराधों से बचने के लिए मजबूत पासवर्ड बनाएं और अनजान लिंक या ईमेल पर क्लिक करने से बचें। विद्यार्थियों ने उत्सुकता से एसपी से सवाल पूछे, जिनका उत्तर उन्होंने सरल और प्रभावी तरीके से दिया।

माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के निदेशक मोहित श्रीवास्तव व प्रधानाचार्य डॉ राजेश कारकून ने एसपी डॉ इरज राजा, एसपी सिटी ज्ञानेन्द्र नाथ प्रसाद व इंस्पेक्टर साइबर क्राइम अशोक मिश्रा व उनके सभी सहयोगियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह कार्यशाला बच्चों और शिक्षकों के लिए अत्यंत लाभकारी रही। उन्होंने कहा कि साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे।

कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने साइबर सुरक्षा से संबंधित शपथ ली और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने का संकल्प लिया। इस आयोजन ने न केवल छात्रों बल्कि शिक्षकों और अभिभावकों को भी डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

महिला पीजी कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को महाविद्यालय संस्कृत परिषद द्वारा किया गया। इसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और शानदार सामूहिक और एकल, नृत्य, गीत एवं संगीत प्रस्तुत किया। एकल गायन में अनामिका कृष्ण, पूजा कुमारी,स्नेहा वर्मा एवं सोनाली वर्मा का प्रदर्शन सराहनीय रहा। समूह नृत्य में आर्या राय, आसना पाण्डेय, सोनम, अंकिता, रिमझिम, संजना आदि के साथ ही रेंजर ग्रुप की छात्राओं का प्रदर्शन उच्च कोटि का रहा। एकल नृत्य में अर्चिता, सोनी, पायल, खुशी गुप्ता, शिमू राय, शांति सोनी, रेशमा खातून, शालू आदि ने प्रतिभाग किया। यह समस्त कार्यक्रम वार्षिकोत्सव 2025 को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

कार्यक्रम का कुशल संचालन छात्रा स्नेहा वर्मा ने किया तथा जज की भूमिका में डॉ. सारिका सिंह, डॉ.संगीता मौर्य एवं डॉ. नेहा कुमारी उपस्थित रहीं। सम्पूर्ण कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अनीता कुमारी के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। प्राचार्य ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आपको अपनी कमियों पर काम करने की जरूरत है तभी पूर्णता आएगी। अध्ययन के साथ-साथ आपको किसी ने किसी एक कला से अवश्य जुड़ना चाहिए। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी डॉ. शिवकुमार ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाते हुये कहा कि आपकी प्रस्तुति शानदार है। गीत संगीत के माध्यम से किसी भी भाव या संदेश को आसानी से लोगों तक पहुंचाया जा सकता है। इस कार्यक्रम के आयोजन में संगीत विभाग की छात्राओं ने विशेष योगदान दिया तथा प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने के लिए भारी संख्या में महाविद्यालय की छात्राएँ उपस्थित रहीं।

अटल बिहारी वाजपेई से जुड़े संस्मरण, धरोहर स्वरूप सामग्रियां कराए उपलब्ध

गाजीपुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म शताब्दी समारोह मे भारतीय जनता पार्टी द्वारा 25 जनवरी से 31 जनवरी तक अटल स्मृति संकलन अभियान के प्रथम चरण मे कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों, साहित्यकारों, चित्रकारों आदि के माध्यम से उनसे जुड़े संस्मरण, साहित्य, संवाद और चित्रों का संकलन किया जा रहा है।यह बात आज भाजपा जिला कार्यालय छावनी लाइन पर पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय ने कहा उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई देश के महान नेता थे जिनके नेतृत्व मे देश की छवि विश्व पटल पर मजबूत हुई। अभियान के द्वितीय चरण मे 15 फरवरी से 15 मार्च के बीच अटल विरासत सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसमें संग्रहित पुण्य स्मृतियों को आम जनता के दर्शनार्थ भी रखा जाएगा। कृष्ण बिहारी राय ने बताया कि जिन लोगों से स्मृतियां संकलित की जाएगी उन लोगों को तथा उनके साथ उनके सानिध्य मे काम कर चुके लोगों का अभियान मे सम्मान भी किया जाएगा। कृष्ण बिहारी राय ने आह्वान करते हुए कहा कि अटल जी से जुड़े संस्मरण या धरोहर स्वरूप सामग्रियां हो उसे उपलब्ध कराने का कष्ट करें। अटल जी की कृतियां हमारी विरासत है, उन्होंने कहा कि अटल जी के सुशासन व्यवस्था से ही देश आगे बढ़ेगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित बनाने का सपना साकार होगा ।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर और जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा मौजूद थे।

धूमधाम के साथ डालिम्स सनबीम स्कूल में मनाया गया गणतंत्र दिवस

ग़ाज़ीपुर। बाराचावर ब्लॉक स्थित डालिम्स सनबीम स्कूल ,गांधीनगर में 76 वां गणतंत्र दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम प्रबंध निदेशक हिमांशु राय और  हर्ष राय ने मिलकर झंडा फहराया। तदोपरांत बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम और भाषण प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में छोटे बच्चों के द्वारा बहुत ही मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया जो बहुत ही सराहनीय रहा। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 8 की छात्रा अक्षिता राय और दिव्यांशी गिरि के द्वारा किया गया। अंत में प्रधानाचार्या डॉ प्रेरणा राय ने उपस्थित सभी लोगों का आभार प्रकट किया ।

कार्यक्रम के उपरांत सभी बच्चों को मिष्ठान का भी वितरण किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संटू दुबे, कृष्णा यादव, अमित राय,नरेंद्र राय, नेहा राय, अंजली राय,पूजा सिंह ,ऋतु यादव, जोखन यादव ,रामनारायण राय, नमोनारायण पाण्डेय, निधि राय, मधुलिका सिंह, राजकुमारी सिंह, रितेश राय, सीमा तिवारी, पिंकी पाण्डेय, नारायण जी वर्मा, दुर्गेश सिंह, अश्वनी सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

महिला पीजी कॉलेज में समारोह पूर्वक मनाया गया गणतंत्र दिवस

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। प्राचार्य प्रोफेसर अनिता कुमारी ने तिरंगा ध्वज फहराया तथा संगीत के छात्राओं ने सुमधुर राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट्स एवं प्रज्ञा रेंजर्स ने मार्च पास्ट करते हुए तिरंगे ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर डॉक्टर निरंजन कुमार यादव ने निदेशक उच्च शिक्षा उत्तर प्रदेश के संदेश का वाचन किया तथा डॉक्टर संगीता मौर्य ने आजादी की 76 साल पर अपने सारगर्भित विचार व्यक्त किया।

इस अवसर पर छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर अनिता कुमारी ने उन्हें गणतंत्र की रक्षा करने एवं भारतीय गणतंत्र को मजबूत करने के लिए सार्वजनिक सरोकारों से जुड़ने और सशक्त बनने का आवाहन किया। इसके पश्चात कीड़ा प्रभारी डॉ शंभू शरण प्रसाद के संयोजन में स्लो साइकिल रेस प्रतियोगिता आयोजित हुई तथा विज्ञान संकाय किस सदस्यों डॉ सर्वेश सिंह, डॉ आनंद चौधरी, डॉ दिवाकर मिश्रा, डॉ मनीष सोनकर की ओर से वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ।


कार्यक्रम में प्रोफेसर उमाशंकर प्रसाद, डॉ अकबरे आजम, जिला आयुक्त (रोवर) डॉ शिव कुमार एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ शशिकला जायसवाल, रेंजर लीडर डॉ शिखा सिंह, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ रामनाथ केसरवानी, डॉ सारिका सिंह, डॉ अमित यादव, डॉ इकलाख खान, डॉ पीयूष सिंह, डॉ सारिका सिंह, डॉ शैलेंद्र कुमार यादव समेत पूरा महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन समारोह डॉ विकास सिंह ने किया।

सफाई नायक ने फहराया तिरंगा,बच्चों ने निकाला प्रभातफेरी

सफाई नायक ने फहराया तिरंगा, बच्चो ने निकाला प्रभातफेरी

गाजीपुर। गणतंत्र दिवस के 76वें वर्षगांठ के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय कुटी भवन रायगंज में गणतंत्र दिवस पर सफाई नायक शेषनाथ ने तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान गाकर समाज मे समरसता का संदेश दिया। कार्यक्रम में सह विभाग प्रचारक दीपक ने अपने उदबोधन मे बताया कि हम समाज में सफाईकर्मियो का विशेष योगदान है इनके योगदान के बिना समाज का संचालन नही किया जा सकता, इनके महत्व व योगदान को पिछले कोरोना काल, मेला आयोजन में सराहा गया, समाज में इनके इतने महत्वपूर्ण का निस्पादन किया जाता है जिससे समाज का कोई भी तबका अछुता नही है। जो समाज हमारा पहले से समरसता के भाव से बंधा हुआ है उसे हमे समय समय पर सम्मानित करना होगा। उसके समाज मे किए जा रहे योगदान को भुलाया नही जा सकता। गणवंत्र दिवस जैसे महत्वपूर्ण दिवस को हमे इन्हे बढ़ चढ़ कर सम्मानित करना चाहिए। जिला प्रचाारक सूरज, विहिप सेवा प्रमुख काशी प्रांत दिनेश चंद व नगर संचालक दीनदयाल ने अपना विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन सह नगर कार्यवाह अभिषेक ने किया। इसी क्रम में सरस्वती शिशु मंदिर रायगंज में बच्चों ने संस्कृतिक गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में प्राचार्य दाऊजी उपाध्याय ने आए अतिथियों ने मां भारती व महापुरूषो के चित्र पर माल्यापर्ण कर दीपप्रज्जवलित कर विद्यालय के प्रबंधक कृष्णानंद उपाध्याय सह विभाग प्रचारक दीपक की जिला प्रचारक सूरज काशी प्रांत के सेवा प्रमुख दिनेश चंद पांडे, समाजसेवी व व्यवसायी असित सेठ ने किया। मुख्य अतिथियो केा विद्यालय के शिक्षको ने बैंच व तिलक लगाकर स्वागत किया गया। विद्यालय के बच्चों ने सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया, कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया। इसी क्रम में विश्व हिंदू परिषद के कलेक्टर घाट स्थित जिला कार्यालय पर जिला संयोजक रविराज व महामंत्री विपिन श्रीवास्तव ने तिरंगे का ध्वजारोहण किया गया और धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। मां सरस्वती शिशु माधव सरस्वती शिशु मंदिर प्रकाश नगर के प्रबंधक रमाशंकर व प्रधानाचार्य अखिलेश मिश्रा ने तिरंगे का ध्वजारोहण किया गया और विद्यालय के बच्चों ने प्रकाशनगर, विकासभवन होते हुए प्रभात फेरी कर वापस प्रकाश नगर विद्यालय में आकर समाप्त हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम कर धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया और बच्चो केा पुरस्कार वितरण किया गया।

जिला पंचायत बैठक में पुनरीक्षित और अनुमानित बजट किया गया पारित

गाजीपुर।सोमवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला पंचायत की सामान्य बैठक सपना सिंह अध्यक्ष, जिला पंचायत, गाजीपुर की अध्यक्षता में आरंभ हुई।अध्यक्ष की अनुमति से अपर मुख्य अधिकारी द्वारा पिछली बैठक दिनांक 05.03.2024 की कार्यवाही सदन के समक्ष पढ़कर सुनाया गया। जिसपर उपस्थित सभी सदस्यगण द्वारा पिछली बैठक की कार्यवाही की सर्वसम्मति से पुष्टि की गई। चर्चा के दौरान सदस्यगण द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 की पुनरीक्षित बजट प्रारम्भिक अवशेष को मिलाकर कुल रू0 -716682002.00 का पुनरीक्षित बजट पारित किया गया तथा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बजट अनुमान प्रारम्भिक अवशेष को मिलाकर कुल रू0- 1254036121.00 सदन द्वारा सर्वसम्मति से पारित किया गया। जिला पंचायत की लाईसेंस शुल्क से संबंधित उपविधि में संशोधन करने के लिए कुछ शर्तों के साथ सदन द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई। वित्तीय वर्ष 2024-25 की अनुपूरक कार्ययोजना के अनुमोदन की स्वीकृति सर्वसम्मति से सदन द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई। वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु विभव एवं सम्पत्ति कर की सूची को अनुमोदन प्रदान किया गया। आई०जी०आर०एस० के अन्तर्गत प्राप्त जनपद स्तर पर सड़क निर्माण हेतु तथा शासन स्तर से प्राप्त याचिका समितियों एवं अन्य प्राप्त प्रस्तावों पर कार्य कराए जाने हेतु सदस्यों द्वारा असहमति प्रदान की गई। जिला पंचायत द्वारा प्रबंधाधीन चोचकपुर मेले के संचालन को जारी रखने की अनुमति प्रदान की गई। जिला पंचायत द्वारा प्रबंधाधीन मुहम्मदाबाद एवं जमानियाँ मोड़ बस स्टैण्ड पर शुल्क वसूली नीलामी के माध्यम से कराए जाने की स्वीकृति सदन द्वारा पारित किया गया। जिला पंचायत द्वारा निर्मित दुकानों के आवंटन/किराया से संबंधित प्रस्तावित उपविधि के अनुमोदन की स्वीकृति सदन द्वारा सर्वसम्मति से प्रदान की गई।

जनपद के विकास कार्यों की चर्चा के दौरान सदस्यगण द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी से जनपद के स्वास्थ्य व्यवस्था की समस्याओं को निराकरण करने हेतु अपील की गई, जिसपर मुख्य चिकित्साधिकारी, गाजीपुर द्वारा समस्याओं के निराकरण हेतु सदन में आश्वासन दिया गया। जल शक्ति मिशन की परियोजनाओ के चलते खोदी गयी सड़कों के मरम्मत कराए जाने की मांग सदस्यगण द्वारा मुख्य विकास अधिकारी से की गई। विद्युत संबंधी जनपद की समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित निदान किए जाने की मांग सदस्यगण द्वारा सदन में की गई।

बैतक में सपना सिंह, अध्यक्ष, जिला पंचायत, अफजाल अंसारी, सांसद, गाजीपुर,ओम प्रकाश सिंह विधायक जमानियां, बेदी राम विधायक जखनियां, परियोजना निदेशक राजेश यादव, सीता सिंह ब्लॉक प्रमुख मरदह, सदस्य, फेकू यादव, बसंत सिंह यादव, आकाश सिंह यादव, नरेन्द्र यादव, नरेन्द्र राव, शशि प्रकाश सिंह, अभय प्रकाश सिंह, शैलेन्द्र सिंह, रेखा भट्ट, निशा यादव, अजय कुमार आदि सदस्यगण उपस्थित रहें। अन्त में अध्यक्ष द्वारा उपस्थित सासद, विधायकगण एवं सदस्यगण का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक की समाप्ति की घोषणा की गई।