Category Archives: Ghazipur

शूर्पणखा नक्कटैया, खर दूषण बध, सीता हरण का हुआ लीला मंचन

शूर्पणखा नक्कटैया, खर दूषण बध, सीता हरण लीला का हुआ मंचन।

गाजीपुर। अति प्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी के तत्वाधान में रामनलीला मैदान लंका में शूर्पनखा नक्कटैया, खर दूषण बध व सीता हरण लीला का भव्य मंचन हुआ। इसके पहले अति प्राचीन रामलीला कमेटी हरि शंकरी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी, उपमंत्री पं. लवकुमार त्रिवेदी, मेला प्रबंधक मनोज कुमार तिवारी, मेला उप प्रबंधक मयंक तिवारी, कोषाध्यक्ष बाबू रोहित कुमार अग्रवाल मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम लक्ष्मण सीता को माला पहनाकर आरती पूजन किया।


इसके बाद बंदे बाणी विनायकौ आदर्श श्री रामलीला मंडल के कलाकारों द्वारा लीला में सूर्पणखा नक्कटैया, खर दूषण वध सीता हरण लीला का मंचन किया गया। लीला में दर्शाया गया कि लंका नरेश महाराज रावण की बहन शूर्पनखा किसी कारण वश भ्रमण करते हुए पंचवटी पहुंची। वहां देखा कि दो वीर पुरुष स्त्री के साथ कुटिया बनाकर निवास कर रहे हैं। वह उनके पास जाकर उनका परिचय पूछती है जिसको सुनकर वीर पुरुषों ने अपना परिचय राम तथा अपने छोटे भाई का नाम लक्ष्मण और अपने पत्नी का नाम सीता बताया।

इसके बाद श्री राम ने सूर्पनखा का परिचय तथा उसके भी आने का प्रयोजन भी पूछा। शूर्पणखा ने दोनों वीर पुरुषों का राम और लक्ष्मण नाम सुना तो सबसे पहले वह राम से बिनती करती है कि हे वीर पुरुष। तुम्ह सम पुरुष न मो सम नारी। यह संजोग विधि रचा बिचारी। कहती है कि हे वीर पुरुष तुम्हारे जैसा सुन्दर तथा बीर पुरुष, और मेरे जैसी नारी यह जोड़ी तीनो लोक में नहीं मिली यह विधि ने संजोग से ही रचा है। मैं अब तक कुंवारी हूं। मैं आपसे विवाह करना चाहती हूं। श्रीराम ने उसकी बातो को सुनकर अपने छोटे भाई लक्ष्मण के पास भेज दिया कि बगल में मेरा छोटा भाई लक्ष्मण कुंवारा है उससे जाकर पूछो।

इस तरह से वह इधर-उधर भटकती रही। अंत में सूर्पनखा अपने असली रूप में आकर सीता पर झपट्टी। इतने में अपने बड़े भाई श्री राम का इशारा पाते ही लक्ष्मण ने अपने तेज शस्त्र से उसका नाक और कान काट दिया। वह रोती बिलखती अपने भाई खर दूषण के पास जा कर अपने नाक कान कटने के विषय में सब कुछ बता देती हैं। इतना सुनने के बाद खरदूषण क्रोधित होकर अस्त्र-शस्त्र व सेना के साथ रणभूमि में जाकर श्री राम लक्ष्मण को युद्ध करने के लिए ललकारते है। श्रीराम लक्ष्मण ने खर दूषण के ललकार को सुनकर रणभूमि में आकर युद्ध दौरान दोनों भाइयों को मार गिराया।


खरदूषण के मारे जाने के बाद शूर्पणखा रोती बिलखती अपने बड़े भाई महाराज रावण के दरबार में पहुंची। महाराज रावण ने अपने बहन शूर्पणखा के दशा को देखकर भड़क उठते हैं। वह क्रोधित होकर पूछते हैं कि बहन तुम्हारी यह दशा किसने बिगाड़ दी, किसका काल उसके सिर पे नाच रहा है, यह सुनते ही शूर्पणखा ने कहा कि पंचवटी में दो वीर पुरुष अपनी पत्नी के साथ कुटिया बना कर निवास कर रहे हैं । वे अपना परिचय राम लक्ष्मण बताया उनके साथ सीता नाम की सुन्दरी भी है।

इतना सुनते ही वह अपने राज दरबार से उठकर रथ द्वारा आकाश मार्ग से अपने मामा मारीच के पास जाकर स्वर्ण मृग बनने का आदेश देता है। मामा मारीच रावण के डर से स्वर्ण मृग बनकर जंगल में इधर उधर बिचरण करने लगा। सीता जी की दृष्टि सोने के मृग पर पड़ी, उन्होंने श्री राम से सोने के मृग के लिए अपनी इच्छा जाहिर की। सीताजी के कहने पर धनुष-बाण लिए श्री राम मृग के पीछे घने जंगल की ओर चल पड़े।

थोड़ी देर बाद सीता जी के कान में बचाओ बचाओ की आवाज सुनाई देती है तो सीता जी श्री राम की सहायता के लिए वह अपने देवर लक्ष्मण को सहायता करने का आदेश देती है लक्ष्मण जी सीताजी के आदेश पर कुटिया के चारों और रेखा खींचकर लक्ष्मण भी अपने भाई की सहायता के लिए चल देते हैं। उधर कुटिया सुना पाकर रावण साधु के भेष में धारण कर सीताजी से भिक्षांदेहि का आवाज देता है। साधु के आवाज को सुनकर सीता जी आश्रम के अंदर से कंदमूल फल लेकर बाहर आती है तो रावण ने देखा कि कुटिया के चारों ओर रेखा खींचा है वह कहता है कि रेखा के बाहर आकर भिक्षा दीजिए तब मैं भिक्षा ग्रहण करूंगा।

सीता जी साधु के आदेश का पालन करके रेखा से बाहर आती है तो रावण साधु का भेष त्याग कर अपने असली रूप को धारण करके सीता जी को रथपर बैठाकर हरण कर लेता है।
इस मौके पर अति प्राचीन श्री रामलीला कमेटी हरि शंकरी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी, उप मंत्री लव कुमार त्रिवेदी, मेलाप्रबंधक मनोज कुमार तिवारी, मेला उप प्रबन्धक मयंक तिवारी, कोषाध्यक्ष बाबू रोहित कुमार अग्रवाल, कृष्णाशं त्रिवेदी,राजन सिंह,विकास शर्मा सहित अन्य लोग भी शामिल थे।



मेला का संचालन बंदे बाणी विनायकौ आदर्श श्री रामलीला मंडल के मुखिया पं. श्रीराजाजीभैया कर रहे थे।

कामाख्या मंदिर का एसपी ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश

गाजीपुर। बुधवार को एसपी ईरज राजा ने नवरात्रि त्यौहार के दृष्टिगत गहमर थाना क्षेत्र स्थित मां कामाख्या धाम मन्दिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान सुरक्षा में लगे सभी अधिकारी एवं कर्मचारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। एसपी ईरज राजा ने मंदिर परिसर और आसपास की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया, जिससे श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने मंदिर में भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि श्रद्धालुओं को नवरात्र के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। प्रवेश और निकास मार्गों पर भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा प्रबंधन को और सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया जाए। एसपी ने कहा कि नवरात्र के पर्व पर कामांख्या मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है, इसलिए इस निरीक्षण का उद्देश्य सुरक्षा प्रबंधों को सुनिश्चित करना और पर्व को शांति व सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना है। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक गहमर सहित अन्य पुलिस बल साथ मौजूद थे।

अकांक्षा समिति का हुआ गठन, डीएम ने दिए निर्देश

गाजीपुर। जनपद मे महिला सशक्तिकरण एवं बच्चों के उत्थान हेतु जनपद में प्रथम बार अकांक्षा समिति का गठन किया गया। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी समिति की पदेन अध्यक्ष की अध्यक्षता में मगलवार को बैठक सम्पन्न हुई। जनपद में महिला सशक्तिरण की दिशा में महिलाओं एवं बच्चों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, व्यापक जनजागरूकता, बनवासी समाज के महिलाओं एवं बच्चों के उत्थान हेतु तथा स्वयं सहायता समूहों को प्रेरित करने एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से अकांक्षा समिति का गठन जनपद में पहली बार किया गया है।

समिति की प्रथम बैठक में अध्यक्ष आर्यका अखौरी द्वारा निर्देशित किया गया कि समिति समय-समय पर विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, आधारभूत संरचना विकास का कार्य, स्वयं सहायता समूहों को प्रेरित करते हुए उनके द्वारा बनाए जाने वाले उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार, स्वयं सहायता समूहों तथा महिलाओं को सशक्त करने का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही बालिकाओं के कन्या जन्मोत्सव, आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण दिलवाया जाना साथ ही बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं सफाई सम्बन्धित कार्य कराते हुए सेनेटरी पैड वितरण किया जाएगा।

उन्होने बताया कि समस्त राजकीय बालिका इण्टर कालेज एवं कस्तुरबा विद्यालयों  में मेडिकल कैम्प का आयोजन किया जायेगा एवं समय- समय पर अन्य कार्यक्रम भी किये जायेंगे। इस बैठक मे विनीता सिंह, सदस्य/सचिव एवं कमेटी के सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

सपना सिंह और डीएम ने नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण

गाजीपुर। प्राथमिक विद्यालय मिर्जापुर शिक्षा क्षेत्र सैदपुर के नवनिर्मित भवन एंव अतिरिक्त कक्षा कक्ष का लोकार्पण मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमन्त राव के द्वारा किया गया। लोकार्पण कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण की थीम पर आयोजित किया गया था। जिसमें विद्यालय की छात्राओं द्वारा ‘‘मैं तो लडकियों की लाइन है‘‘, नामक प्ले का प्रस्तुतीकरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा गणेश पूजा करके सम्पन्न किया गया।

छात्राओं द्वारा क्लासिकल नृत्य कर अतिथियों का स्वागत किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के छात्राओं द्वारा नाटक मै तो लड़कियों की लाईन है का प्रस्तुतिकरण किया गया। नाटक के माध्यम से विद्यालय के छात्राओं द्वारा वैदिक काल से आधूनिक काल तक में महिलाओं की दशा और उनके योगदान का सुन्दर चित्रण किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने आयी महिला अभिभावको एवं छात्रो को सम्बोधित करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सभी विद्यालयों को कायाकल्प के माध्यम भैतिक संसाधनों से संतृप्त किया जा रहा है।

संदर्शिका के प्रयोग एवं योजना आधारित शिक्षा से विद्यालय को निपूण बनाया जा सकता है। उन्होने उपस्थित आमजनमानस से जनपद को निपुण जनपद बनाने हेतु शपथ दिलायी। जिलाधिकारी ने विद्यालय के भैतिक एवं शैक्षणिक वातावरण की प्रशंसा करते हुए उपस्थित आमजनमानस से लिंग के आधार पर विभेदीकरण न करने को कहा तथा बालिकाओं को समान अवसर देने की अपील की। जिलाधिकारी ने मंच पर विद्यालय के छात्राओं के प्रस्तुतिकरण की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यालय निरंतर प्रगति करे तथा संसाधनों की उचित देखभाल हो।

सपना सिंह द्वारा विद्यालय के छात्राओं को दी जा रही शिक्षा की सराहना किया गया। उन्होने कहा कि  परिषदीय विद्यालय अब संसाधनों से पूर्ण हो रहे है।  परिषदीय विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता कान्वेन्ट विद्यालयों से अच्छी हैं। उन्होने विद्यालय के नियमित विकास की शुभेच्छा प्रकट की। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी ज्वाईन्ट मजिस्टेªट रामेश्वर सुधाकर, खण्ड विकास अधिकारी सैदपुर, नायब तहसीलदार, ग्राम प्रधान मिर्जापुर, खण्ड शिक्षा अधिकारी सैदपुर, खण्ड शिक्षा अधिकारी देवकली आदि अन्य लोग उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्याक अरूण कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया।  

पैदल गस्त कर डीएम-एसपी ने जाना नगर क्षेत्र का हाल, किया अपील

गाजीपुर। आगामी त्योहारों को देखते हुए जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा ने मंगलवार को पुलिस बल के साथ शहर के विभिन्न रास्तो से होते हुए एम0एच0 इण्टर कालेज, चीतनाथ, रजदेपुर, टाउन हाल, होते हुए कोतवाली तक पैदल गस्त किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने आमजनमानस से दशहरा, दिपावली एवं छठ पूजा आदि त्योहारो को सकुशल एवं शान्तिपूर्वक ढंग से मनाने की अपील की। रूट मार्च में अपर पुलिस अधीक्षक शहर, एस0एच0ओ0 कोतवाली सदर दीनदयाल पाण्डेय, उपजिलाधिकारी सदर प्रखर उत्तम, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र, विशेश्वरगंज चौकी प्रभारी रोहित द्विवेदी सहित भारी संख्या में पुलिस बल के कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

भाजपा ने जीत का मनाया जश्न

हरियाणा की जीत पर भाजपा ने मनाया जश्न


गाजीपुर। हरियाणा चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल होने पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को नगर के मिश्र बाजार स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जीत का ज़श्न मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पं दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एक दूसरे का मुंह मिठा कराया और ढोल नगाड़े, तासा के साथ जमकर आतिशबाजी करते हुए ज़श्न मनाया।


इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है और इस बात को देश की जनता महसूस कर रही है । उन्होंने कहा कि हरियाणा की जीत सनातन संस्कृति और भारत के विकास को मजबूत करने वाली जीत है।अब कांग्रेस का वजूद साफ हो रहा है।उन्होंने जम्मू-कश्मीर के चुनाव नतीजे पर कहा कि आजाद भारत का यह पहला अवसर है जब जम्मू कश्मीर में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तथा लोकप्रियता के साथ निडर होकर जनता ने मतदान किया है।


पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि आज के परिणाम ने एक बार पुनः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्विकारिता को प्रदर्शित किया है। जिससे पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी मजबूत हुई है।इस चुनाव में जम्मू कश्मीर में भाजपा को अब तक की सबसे ज्यादा सीट जीतने का अवसर मिला है।यह जम्मू कश्मीर की जनता के बीच भाजपा के बढते जनाधार और मजबूत होते विश्वास का प्रतीक है ।


नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने हरियाणा के मतदाताओं की सराहना करते हुए उन्हें जीत की बधाई दी। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, सुनील गुप्ता,अविनाश सिंह, मयंक जायसवाल,नन्दू कुशवाहा, रासबिहारी राय, अभिनव सिंह छोटू, दिलिप गुप्ता, विशाल चौरसिया, हेमंत त्रिपाठी, विरेन्द्र चौहान, निखिल राय, हर्षित सिंह, सूर्य प्रकाश यादव, रूपेश सिंह, बबलू कुशवाहा सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

मॉडल पंचायत सचिवालय का हुआ उद्घाटन

गाजीपुर । विकास खंड सदर के ग्राम पंचायत रसूलपुर टी शेखपुर में मंगलवार को माडल पंचायत सचिवालय में स्थापित पंचायत लर्निंग सेंटर का उद्घाटन मुख्य अतिथि डीपीआरओ अंशुल मौर्य, सदर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजदेव यादव तथा पूर्व प्रमुख शाशिपाल सिंह घूरा ने फीता काट कर किया । इसके बाद डीपीआरओ ने पंचायत लार्निग सेंटर में लगे कंप्यूटर , फोटोकॉपी मशीन सहित अन्य उपकरणों को भी देखा। इसके साथ ही उन्होने पंचायत भवन के ऊपर बना सीएससी सेंटर का भी अवलोकन किया। उदघाटन के दौरान डीपीआरओ अंशुल मौर्य ने कहा कि इसी वित्तीय वर्ष में इसका चयन हुआ और बहुत कम ही समय में पंचायत लर्निग सेंटर पूर्ण कर लिया गया है। यह प्रदेश में पहला पंचायत लार्निग सेंटर बना है। जिसका उद्घाटन करने का मौका मिला है। डीपीआरओ ने कहा कि पंचायत भवन को एक बिल्डिग के रूप में न देखें, एक ही छत के नीचे सारी सुविधाएं उपलब्ध है।

जिससे ग्राम वासियों को अब तहसील और ब्लॉक का चक्कर नही लगाना पड़ेगा। पंचायत सीएससी सेंटर से आप लोग सरकार की सभी योजनाओं का ऑनलाइन लाभ उठा सकते हैं। प्रमुख प्रतिनिधि राजदेव यादव ने कहा कि जिले की पहली ग्राम पंचायत है जहां पर पंचायत लर्निग सेंटर का निर्माण कराया गया है । गांव के विकास में ग्राम प्रधान कल्पना यादव के अथक प्रयास से कार्य किया जा रहा है। ग्राम प्रधान कल्पना यादव ने कहा कि पंचायत लर्निग सेंटर बनने से गांव के लोगों को तहसील और ब्लाक का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। एक ही छत के नीचे सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी आप लोगों को मिलती रहेगी।

उन्होने कहा कि प्रमुख प्रतिनिधि राजदेव यादव द्वारा इस गांव के विकास के लिए नाली, खड़ंजा का निर्माण कराया गया है। ग्राम प्रधान ने आये सभी अतिथियों का आभार जताया। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख शशि पाल सिंह घूरा , प्रधान मदन सिंह यादव , प्रधान सोनू यादव , फौजदार यादव , ग्राम विकास अधिकारी बैजनाथ तिवारी , लेखपाल धीरेंद्र कुमार सिंह , डीपीआरओ विभाग के लेखाकार जितेंद्र सिंह ,डीपीएम गुंजन श्रीवास्तव , डीसी सौरभ , रामविलास, श्रीकांत पांडेय , सुरेश यादव, राजेंद्र विश्वकर्मा, आफताब , जितेंद्र पाल, सफाई कर्मी शिताबचंद्र, माधव सिंह चौहान, खरपत्तु राम, अमरनाथ राय सहित गांव के लोग मौजूद रहे।संचालन गुल्लू सिंह यादव ने किया।

पूर्णिमा ने एक दिन के लिए संभाला बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की कुर्सी

पूर्णिमा कुशवाहा ने एक दिन के लिए संभाला बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की कुर्सी

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित कार्यक्रम मिशन शक्ति-05 के विशेष अभियान फेज -05 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में सोमवार को एक दिन की जिलाधिकारी प्रियंका कुशवाहा को बनाया गया तो वहीं मंगलवार को इसी कार्यक्रम के तहत पूर्णिमा कुशवाहा जो एम ए इंग्लिश की छात्रा है उसे बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के द्वारा एक दिन के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी बनाया गया ।

पूर्णिमा कुशवाहा के द्वारा आज जिला कार्यक्रम अधिकारी पद पर 1 दिन के लिए पद संभाला और विभागीय कार्यों के बारे में जानकारी लिया। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पांडे के द्वारा विभाग से संबंधित एवं पोषाहार के साथ ही साथ विभाग के द्वारा कुपोषण को लेकर किया जा रहे कार्यों के बारे में विशेष रूप से जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि जनपद में आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से किस तरह से गांव गांव पोषाहार पहुंचने के साथ ही गर्भवती और कुपोषित को सुपोषित करने का कार्य किया जाता है।

इस दौरान एक दिन की जिला कार्यक्रम अधिकारी के सामने पूर्व ग्राम प्रधान चाड़ीपुर देवकली के द्वारा पोषाहार को लेकर एक शिकायत की गई थी। उस शिकायत को पूर्णिमा ने देखा और बाल विकास परियोजना देवकली को शिकायत के निस्तारण के लिए आदेशित भी किया। इस दौरान उपस्थिति पंजिका भी देखते हुए आज के कार्यों का अंजाम दिया। वहीं जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पांडे ने पूर्णिमा कुशवाहा को बुके देकर सम्मानित भी किया।

उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्तिकरण बनाना है, जिसके तहत जिले कि मेधावी छात्राओं को उच्च पदों पर आसीन किया गया इसका उद्देश्य यह है कि हमारी नई युवा पीढ़ी  जो स्कूली शिक्षा में अध्यनरत हैं, उन्हे इसके माध्यम से प्रेरणा मिल सके तथा शासन प्रशासन के उच्च पदों पर जाने के लिए उनका मनोबल बढ़ सके। उन्होने कहा कि नारी के सम्मान से ही देश का गौरव बढ़ेगा आज के समय में बेटियां भी बेटों से किसी भी क्षेत्र मे पीछे नहीं हैं उन्हे बिना भेद भाव के शिक्षित कर आगे बढ़ाने की जरूरत है।

एमएलसी “चंचल” ने बटन दबाकर किया राम भक्त हनुमान की प्रतिमा का अनावरण

लंका मैदान के प्रवेश द्वार पर बजरंगबली की भव्य मूर्ति का अनावरण एमएलसी विशाल सिंह “चंचल” के हाथों संपन्न।

एमएलसी विशाल सिंह “चंचल” ने बटन दबा कर राम भक्त हनुमान जी की प्रतिमा का किया अनावरण।

वैदिक मंत्रोच्चार एवं नागरिक अभिनंदन के साथ प्रतिमा अनावरण का कार्यक्रम समारोह पूर्वक हुआ संपन्न।

गाज़ीपुर। शुक्ल पक्ष नवरात्रि की षष्ठी दिन मंगलवार को स्थानीय लंका मैदान के प्रवेश द्वार संख्या तीन के ऊपर राम भक्त भगवान हनुमान जी के भव्य मूर्ति का अनावरण भाजपा एमएलसी विशाल सिंह चंचल के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने बटन दबा कर किया। हनुमान जी की प्रतिमा का अनावरण वैदिक मंत्रों और ढोल नगाड़ों के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान अतिप्राचीन रामलीला कमेटी “हरिशंकरी” के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, मंत्री ओमप्रकाश तिवारी (बच्चा तिवारी) के साथ कमेटी के वरिष्ठ सदस्य और नागरिक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के साथ उपस्थित सदस्यों का माल्यार्पण और अंगवस्त्रम प्रदान कर स्वागत किया गया। अपने संबोधन में एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने राम भक्त हनुमान के जयकारे के साथ कहा कि गाजीपुर की रामलीला अतिप्राचीन है और सैकड़ों साल से अनवरत चलायमान रामलीला का मंचन होता आ रहा है।

आज मंगलवार को भगवान हनुमान जी के मूर्ति के अनावरण का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने उपस्थित लोगों से रामलीला मंचन को ज्यादा से ज्यादा संख्या में बच्चों और युवाओं के साथ देखने की अपील भी की और कहा कि कमेटी द्वारा जो सहयोग मांगा जाएगा उसे में सहर्ष दूंगा। कार्यक्रम आयोजन के लिए रामलीला कमेटी को धन्यवाद दिया। इस दौरान सनातन पर हो रहे अभद्र टिप्पणी पर कहा कि भाजपा सरकार सभी धर्मो का आदर करती है और सनातन ही नहीं किसी भी धर्म विशेष और महापुरुषों पर कोई अभद्र टिप्पणी करेगा तो आरोपियों पर महाराज जी की सरकार में कठोर कार्रवाई की जाएगी। मंच संचालन कर रहे कमेटी के मंत्री बच्चा तिवारी ने कहा अतिप्राचीन रामलीला कमेटी के तत्वाधान में हनुमान जी की मूर्ति का अनावरण आज मंगलवार शुक्ल पक्ष की षष्ठी को बड़े ही शुभ मुहूर्त में संपन्न हुआ, जिसके लिए सभी नागरिकों को साधुवाद है।

वहीं पूर्व कांग्रेस विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने भी मंच से हनुमान जी के मूर्ति अनावरण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अतिप्राचीन रामलीला कमेटी की प्रशंसा करते हुए लोगों से मंचन हो रहे रामलीला को ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर देखने की अपील की। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विनय कुमार सिंह और संचालन कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी बच्चा ने किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष गोपाल जी पाण्डे , वरुण अग्रवाल, विजय अग्रवाल, लव त्रिवेदी, रोहित अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, असित सेठ, लक्ष्मीनारायण, ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह, गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष सूर्यवीर सिंह, प्रेस क्लब अध्यक्ष शिवकुमार, अजय श्रीवास्तव, रासबिहारी राय, कमलेश सिंह, प्रह्लाद पांडे, मनोज तिवारी, मयंक तिवारी, आनंद अग्रवाल, विजय वर्मा के साथ सैकड़ों गणमान्य नागरिक और बुद्धिजीवी उपस्थित रहे।

शरभंग मुनि की गति, श्री राम का प्रतिज्ञा सहित अन्य झांकी का हुआ लीला मंचन

शरभंग मुनि की गति, श्री राम का प्रतिज्ञा, भक्त सुतीक्ष्ण, प्रभु अवतार के झांकी का लीला हुआ मंचन।

गाजीपुर। अति प्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी की ओर से लीला के दसवे दिन 7 अक्टूबर सोमवार को शाम 7:00 बजे अर्बन बैंक स्थित राजा शंभू नाथ के बाग श्री राम सिंहासन पर बंदे बाणी विनायकौ आदर्श श्री रामलीला मंडल के कलाकारों द्वारा लीला में शरभंग मुनि की गति, श्री राम प्रतिज्ञा, भक्त सुतीक्ष्ण एवं प्रभु अवतार के झांकी के लीला का मंचन हुआ। लीला शुरू होने से पूर्व कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी, उपमंत्री लव कुमार त्रिवेदी, मेला प्रबंधक मनोज कुमार तिवारी, उप प्रबंधक मयंक तिवारी, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने सीताराम लक्ष्मण की आरती किया।

इसके बाद लीला के क्रम में दर्शाया गया कि प्रभु श्रीराम वनवास के दौरान ऋषि अत्रि के आश्रम से जंगल की ओर चले जा रहे थे कि घने जंगलो में तपस्या में लीन ऋषि मुनियो को दर्शन देते हैं जो वर्षो से ध्यान में लीन थे। इसके बाद श्रीराम लक्ष्मण सीता पहुंचे। जहां शरभंग मुनि ध्यानमग्न अपने आश्रम में बैठे थे। प्रभु श्री राम ने शरभंग मुनि के आश्रम पहुंच कर उन्हें ध्यान से ‌जगाया। ऋषि शरभंग जब ध्यान से बाहर आए तो प्रभु श्री राम उनके सामने खड़े थे वे अपने सामने खड़े हुए श्री राम का दर्शन पाकर धन्य हो जाते हैं। प्रभु श्री राम से निवेदन करते हैं कि हे प्रभु जिस कारण इस नश्वर शरीर को रोके रखा था। आपके दर्शन पाकर धन्य हो गया हो गया। हे प्रभु, इस नश्वर शरीर को आपके चरणों में समर्पित करता हूं।

इतना कहने के बाद शरभंग मुनि ने प्रभु श्री राम के समक्ष अपने शरीर को त्याग कर देते हैं। जिनकी अंतिम क्रिया प्रभु श्री राम ने अपने हाथों से किया। इसके बाद प्रभु श्री राम बनवास के दौरान रास्ते में ऋषि मुनियों के रक्षा के लिए उन्होंने दोनों भूजा उठाकर ऋषि मुनियों तथा ब्राह्मणों की रक्षा करने प्रतिज्ञा करते हैं। इसके बाद वे ऋषि सुतीक्ष्ण, ऋषि अगस्त ऋषि वाल्मीकि आदि ऋषि मुनियों का दर्शन करते व आशीर्वाद लेते हुए बन प्रदेश के लिए चल देते हैं। इस के बाद प्रभु श्री राम अपने भक्तों को दर्शन दिया।
इस मौके पर कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी, उप मंत्री लव कुमार त्रिवेदी,मेलाप्रबंधक मनोज कुमार तिवारी, मेला उप प्रबंधक मयंक तिवारी, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, कृष्णांश त्रिवेदी, राजन सिंह, गामा यादव, समाजसेवी किरण सिंह सहित क्षेत्रीय गण मान्य नागरिक रहे।