Category Archives: Ghazipur

भिन्नात्मक क्रम वाली अराजक प्रणालियों का सिंक्रनाइजेशन शक्तिशाली अध्ययन का विषय है: पुरुषोत्तम सिंह

भिन्नात्मक क्रम वाली अराजक प्रणालियों का सिंक्रनाइजेशन शक्तिशाली अध्ययन का विषय है: पुरुषोत्तम सिंह

गाजीपुर। पी० जी० कालेज में पूर्व शोध प्रबन्ध प्रस्तुत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह संगोष्ठी महाविद्यालय के अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ तथा विभागीय शोध समिति के तत्वावधान में महाविद्यालय के सेमिनार हाल में सम्पन्न हुई
जिसमें महाविद्यालय के प्राध्यापक, शोधार्थी व छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे। उक्त संगोष्ठी में विज्ञान संकाय के अन्तर्गत गणित विषय के शोधार्थी पुरुषोत्तम सिंह ने अपने शोध प्रबंध शीर्षक “भिन्नात्मक कलन और गतिशील प्रणाली पर कुछ समस्याएँ ” नामक विषय पर शोध प्रबंध व उसकी विषय वस्तु प्रस्तुत करते हुए कहा कि पिछले कुछ दशकों में अराजकता और तुल्यकालन के अध्ययन में कई वैज्ञानिकों का ध्यान आकर्षित हुआ है। अराजक व्यवस्था के दो गुण होते है, पहला गुण होता है अराजक व्यवस्था की प्रारंभिक स्थिति के प्रति संवेदनशीलता और दूसरा गुण होता है उसकी सकारात्मकता, ल्यपुनोव नामक गणितज्ञ ने इसे और अधिक जटिल बना दिया है। इसके अलावा इंजीनियरिंग, जीव विज्ञान, भौतिकी, सामाजिक विज्ञान आदि के क्षेत्र में इसका व्यापक अनुप्रयोग होता है। सिंक्रोनाइजेशन के अध्ययन में सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक पहलू भी सम्मिलित होते है। पेकोरा और कैरोल ने पहली बार 1990 में अराजक प्रणालियों को सिंक्रनाइज्ड करने का विचार प्रस्तावित किया।यह प्रदर्शित करते हुए कि एक साधारण युग्मन का उपयोग करके अराजक प्रणालियों को सिंक्रनाइज्ड करना संभव है। कई शिक्षाविदों ने अराजक गतिशील प्रणालियों के सिंक्रोनाइजेशन की गहराई से जांच की है, और पारिस्थितिक प्रणालियों, भौतिक प्रणालियों, रासायनिक प्रणालियों, सुरक्षित संचार आदि में इसके महत्वपूर्ण अनुप्रयोगों के कारण इसने विभिन्न डोमेन में काफी रुचि पैदा की है। अराजक प्रणालियों जैसे गैर-रेखीय मॉडल में भिन्नात्मक कलन के उपयोग ने मौजूदा मुद्दों को एक नया आयाम दिया है। संचार सिद्धांत और नियंत्रण प्रसंस्करण में इसके असंख्य अनुप्रयोगों के कारण, भिन्नात्मक क्रम वाली अराजक प्रणालियों का सिंक्रोनाइजेशन एक शक्तिशाली अध्ययन का विषय है। प्रस्तुतीकरण के बाद विभागीय शोध समिति अनुसंधान एवं विकास प्रोकोष्ठ व प्राध्यापकों तथा शोध छात्र – छात्राओं द्वारा शोध पर विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे गए जिनका शोधार्थी ने संतुष्टि पूर्ण एवं उचित उत्तर दिया। तत्पश्चात अनुसंधान एवं विकास प्रोकोष्ठ के चेयरमैन एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने शोध प्रबन्ध को विश्वविद्यालय में जमा करने की संस्तुति प्रदान किया।
इस संगोष्ठी में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय, अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ के संयोजक प्रोफे० (डॉ०) जी० सिंह, मुख्य नियंता प्रोफेसर (डॉ०) एस० डी० सिंह परिहार, प्रोफे०(डॉ०)अरुण कुमार यादव, डॉ०कृष्ण कुमार पटेल, डॉ०रामदुलारे, शोध निर्देशक डॉ० मयंक श्रीवास्तव, गणित विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ० हरेंद्र सिंह, डॉ० प्रतिमा सिंह, अन्य प्राध्यापक गण व छात्र छात्राएं आदि उपस्थित रहे। अंत में विभागाध्यक्ष डॉ० हरेंद्र सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन अनुसंधान एवं विकास प्रोकोष्ठ के संयोजक प्रोफे०(डॉ०) जी० सिंह ने किया।

पीएम के कार्यक्रम को लेकर हुई बैठक

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम में भारी भीड़ आने की संभावना को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है तथा आने वाले लोगों को कोई समस्या न हो इस बात का पूरा पूरा प्रयास भी किया जा रहा है।इन्हीं सब विषयों पर आज भाजपा जिला कार्यालय पर व्यवस्था में लगे लोगों की बैठक जिलाध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर हुई। रैली प्रभारी भाजपा प्रदेश मंत्री बसंत त्यागी ने व्यवस्था से जुड़े एक एक लोगों से बारी बारी जानकारी लेते हुए कहा कि रैली स्थल पर पहुंचने,बैठने की व्यवस्था,साफ सफाई, शौचालय,साज सज्जा रंगोली आदि से लेकर पीने के पानी कि पर्याप्त व्यवस्था पर जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा की रैली के दौरान वाहनों के खड़े होने की पार्किंग की सुविधा भी नजदीक हो इसका भी प्रयास होना चाहिए।
रैली में पहुचने को लेकर जिले के सभी प्रमुख नेताओं के नेतृत्व में जन सम्पर्क तथा पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में हो रहे नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से भी लोगों का आह्वान किया जा रहा है।
इस अवसर पर जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी, रैली सह प्रभारी विधायक राजीव गुंबर, लोकसभा प्रभारी आर पी कुशवाहा, संयोजक कृष्ण बिहारी राय, प्रवीण सिंह, अखिलेश सिंह, शशिकांत शर्मा, अभिनव सिंह,,अविनाश सिंह,कार्तिक गुप्ता,गर्वजीत सिंह, शनि चौरसिया,विजय सिंह, नीतीश दूबे,सुधीर केशरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

अपराध निरोधक समिति ने मतदाताओं को किया जागरूक

स्वस्थ लोकतंत्र के निर्माण में मतदान की भूमिका महत्वपूर्ण

अपराध निरोधक समिति ने मतदाताओं को किया जागरूक

गाजीपुर। लोक सभा सामान्य निर्वाचन हेतु जनपद में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से, उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया।
कम्प्यूटर हाईटेक कालेज आफ मैनेजमेंट एण्ड ई टेक्नोलॉजी हंसराजपुर में मंगलवार की शाम, संस्था के निदेशक प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समिति के विशेष प्रान्तीय सचिव मयंक कुमार सिंह रहे। समिति के पदाधिकारियों द्वारा लोकतंत्र में मतदान की उपयोगिता बताते हुए मतदान करने पर बल दिया।
जोन सचिव डा. ए के राय ने, देश के भविष्य को संवारने हेतु लोगों से स्वयं मतदान करने व अपने परिवार तथा अन्य लोगों को मतदान हेतु प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने तथा राष्ट्रीय विकास को नई गति देने के लिए लोकतंत्र में मतदान सबसे बड़ा दान है। इसलिए अपने मत का प्रयोग सोच समझकर संतुलित मन मस्तिष्क से देश के विकास हेतु करें।
अन्य वक्ताओं ने कहा कि मतदान हम सभी के लिए आवश्यक है। मतदान का प्रयोग हमें अवश्य करना चाहिए। अपने मतदान के प्रयोग से हम अपने देश के लिए उचित जनप्रतिनिधि का चुनाव करते हैं, चुने हुए जनप्रतिनिधियों से बनी सरकार ही हमारे देश का संचालन करती है। वह देश का विकास कर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भी राष्ट्र का मान बढ़ाती है। मतदान हम सबके लिए अत्यंत आवश्यक है, इसलिए हम सभी को अपने मतदान का प्रयोग ज़रुर करना चाहिए ताकि हम सही निर्णय के साथ सही चुनाव कर सकें।
इसके उपरान्त मयंक सिंह द्वारा सभी लोगों को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। अन्त में कार्यक्रम के अध्यक्ष द्वारा सभी लोगों से एक जून को अपने अपने मतदान केंद्र पर जाकर राष्ट्रहित में मतदान के लिए सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर समिति के जोन सदस्य आशीष कुमार सिंह, प्रशिक्षक चंद्रशेखर यादव,
सुरेश यादव, अमित यादव, रामरतन चौहान, सुबोध यादव, संजय भारद्वाज एवं मुकेश कुमार सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे। संचालन सराजुद्दीन अंसारी ने किया।

डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, दिया निर्देश

गाजीपुर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत निर्वाचन संबंधी विविध कार्यो को समयबद्ध एवं सुचारू ढंग से सम्पन्न कराने एवं निर्वाचन को सकुशल संचालन तथा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराए जाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह सयुक्त रूप से कृषि मण्डी जंगीपुर का स्थलीय निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना स्थल में ई0बी0एम0 मशीन का विधानवार कैमरो की सुरक्षा व्यवस्था एवं मतगणना हाल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरान्त उन्होने संबंधित को आवश्यक व्यवस्था ससमय सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। जंगीपुर के मण्डी सचिव को निर्देशित किया कि स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल पर जो भी कार्य कराए जाने है उसको समयान्तर्गत पूर्ण करा लिया जाए। स्ट्रांग रूम से मतगणना स्थल तक जाने हेतु  एवं पार्टी के सदस्य को बैठने हेतु बैरीकैटिंग लगाने हेतु दिशा निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी उप जिला निर्वाचन, अधिकारी मुख्य राजस्व अधिकारी, मण्डी अधिकारी एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने किया याद

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस पार्टी ने किया याद

शहर कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई 33 वीं पुण्यतिथि

गाजीपुर। आधुनिक भारत के निर्माता और देश में कंप्यूटर क्रांति के जनक देश के सबसे युवा पूर्व प्रधानमंत्री रहे स्व. राजीव गांधी की 33 वीं पुण्यतिथि पर शहर कांग्रेस पार्टी कार्यालय, सकलेनाबाद लंका पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर गोष्ठी के माध्यम से जिलाध्यक्ष सुनील राम की अध्यक्षता में उनको श्रद्धांजलि देते हुए आधुनिक भारत में उनके योगदान पर चर्चा करते हुए उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने देश के लिए अपनी जान न्योछावर कर दिया था। वर्ष 31 अक्टूबर 1984 को अपनी मां की क्रूर हत्या के बाद वे कांग्रेस अध्यक्ष एवं देश के प्रधानमंत्री बने थे। लेकिन व्यक्तिगत रूप से इतने दु:खी होने के बावजूद उन्होंने संतुलन, मर्यादा एवं संयम के साथ राष्ट्रीय जिम्मेदारी का अच्छे से निर्वहन किया।

गाजीपुर लोकसभा प्रभारी प्रज्ञानंद दुर्गेडकर ने कहा राजीव गांधी की मौत तमिलनाडु में प्रचार के दौरान 1991 में एक बम विस्फोट में हुई थी। 32 साल पहले पहले 21 मई को तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदूर में उनकी हत्या की गई थी। आतंकी संगठन लिट्टे की एक महिला ने राजीव गांधी की हत्या की थी। राजीव गांधी की जब हत्या हुई, तब उनकी उम्र 46 साल थी। वहीं शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि देश में कंप्यूटर क्रांति के जनक और भारत को एक विकसित देश बनाने का संकल्प लेकर आधुनिक भारत के निर्माण में अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्व. प्रधान मंत्री को बार बार नमन है। इस अवसर पर एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि स्व. राजीव गांधी के सपने को पूरा करने का समय आ गया है, राष्ट्र विरोधी सांप्रदायिक ताकतों को इस बार लोकसभा चुनाव में बुरी तरह से हराकर इंडिया ब्लॉक की सरकार का गठन करते हुए देश को स्वर्गीय प्रधानमंत्री की सोच वाला विकसित भारत बनाना है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य डॉ मारर्कंडेय सिंह., सदस्य जनक कुशवाहा ज्ञान प्रकाश सिंह मुन्ना, अजय कुमार श्रीवास्तव, आशुतोष गुप्ता, सुमन चौबे एवं राजेश गुप्ता आलोक यादव, दिव्यांशु पांडे, सुधांशु तिवारी, शशांक उपाध्याय, सदानंद गुप्ता, शबीहूलहसन, ओम प्रकाश पांडे, अखिलेश कुमार यादव, अमित कुमार वर्मा, हामीद सिद्दीकी, प्रवीण कुमार दुबे, सुल्तान अली, मिंटू खान, राकेश पांडे, आदिल अख्तर, फैजान कमर आदि लोग उपस्थित रहे ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक होगी रैली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक होगी रैली

गाजीपुर।दुनिया के सबसे सशक्त और मजबूत नेता जिसका लोहा आज पूरा विश्व मान रहा है। जिसके व्यक्तित्व का वर्णन जन जन मे हो रहा है, ऐसे अद्वितीय प्रतिभा के धनी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन को लेकर जिले की जनता उत्साहित और गर्वान्वित है।स्वाभाविक है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसे नेता पर पूरे देश को नाज है। यह बात आज भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने जिला कार्यालय छावनी लाइन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन विषय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। उन्होने कहा कि गाजीपुर की जनता उस क्षण का बेसब्री से इंतजार कर रही है । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी आगमन हो रहा है।उन्होंने बताया आगमन की तैयारी को लेकर कल स्वयं कल भूमि पूजन के साथ सारी तैयारी तेज गति से चल रही है‌। उन्होंने गाजीपुर की जनता से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन जिले के आरटीआई मैदान में 25 मई को अपराह्न 1-30 बजे होने जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली के प्रभारी भाजपा प्रदेश मंत्री तथा गाजियाबाद जिला पंचायत अध्यक्ष बसंत त्यागी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली ऐतिहासिक होगी एक एक कार्यकर्ता इसको ऐतिहासिक बनाने में पुरी तन्मयता से लग गए है। उन्होंने कहा कि हर सभा स्थल की तरह प्रधानमंत्री का लगभग एक घंटे का पूरा कार्यक्रम होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति देश की जनता के मन मे आगाध श्रद्धा व प्रेम का भाव है, जो उनको अभिभूत करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी देश की 140 करोड़ जनता को अपना परिवार मानते है और कहते हैं उनके जीवन का छण छण इस देश को आगे बढ़ने के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि ऐसे सशक्त नेता लगातार तिसरी बार प्रधानमंत्री बने इसके लिए देश की जनता ने यह संकल्प लिया है।
इस अवसर पर सहारनपुर के विधायक राजीव गुंबर, लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय, रैली संयोजक भानु प्रताप सिंह एवं जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा उपस्थित थे।

25 मई को गाज़ीपुर आएंगे पीएम मोदी

25 मई को गाज़ीपुर आएंगे पीएम मोदी

गाजीपुर।चार सौ पार के लक्ष्य को लेकर लोकसभा चुनाव लड़ रही भारतीय जनता पार्टी गाजीपुर सीट को लेकर बहुत ही संवेदनशील है। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा के माध्यम से बताया कि भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ राय के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 मई को जिले मे एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री 25 मई को अपराह्न 1 बजे जिले के लोगों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जनपद में यह पांचवीं बार आगमन होगा। इससे पहले वह लोकसभा आम चुनाव 2014 मे रौजा स्थित गौशाला मे विभिन्न विकास योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास को लेकर 2016 व 2019 आम लोकसभा चुनाव तथा विधान सभा चुनाव के दौरान 2022 मे प्रसार प्रशिक्षण केन्द्र (आरटीआई) मैदान में जन सभाओं को संबोधित कर चुके हैं। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि सभा स्थल का चयन किया जा रहा है।

19 मई को आएंगे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव

19 मई को आएंगे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव

गाजीपुर। 75 लोकसभा गाजीपुर के भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ राय के समर्थन में मतदाताओं को साधने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का कल रविवार,11 बजे जिले में आ रहा है। मुख्यमंत्री अंधऊ हवाई अड्डे से सीधे कार्यक्रम स्थल मगई नदी के पार राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे ग्राम पंचायत शेखपुर बगीचे में पहुंचेंगे और क्षेत्रीय जनता को सम्बोधित करेंगे। इस बात की जानकारी जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के माध्यम से जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने दिया। आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल का जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने स्थलीय निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। और क्षेत्रीय जनता से भारी संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर उनके उदबोधन को सुनने का आह्वान किया। इस अवसर पर शशिकांत शर्मा, अविनाश सिंह, नीतीश दूबे, ग्राम प्रधान धर्मेन्द्र शर्मा,नीखील राय आदि उपस्थित थे।

प्रेक्षक और डीएम ने किया प्रत्याशियों और पदाधिकारियों के साथ बैठक

प्रेक्षक और डीएम ने किया प्रत्याशियों और पदाधिकारियों के साथ बैठक

गाजीपुर। लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सामान्य प्रेक्षक अनन्त लाल ज्ञानी की अध्यक्षता एवं जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी की उपस्थिति में शनिवार को समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो के प्रत्याशियो एवं पदधिकारियों की उपस्थित में ई0वी0एम का द्वितीय रेंडमाइजेशन कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुआ। इसके उपरान्त सभी प्रत्याशियो एवं राजनैतिक दलो के पदाधिकारियों के साथ बैठक ली।  बैठक में निर्वाचन आयोग के गाइड लाइन बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी, प्रभारी निर्वाचन अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी तथा पार्टी के पदाधिकारी में सत्यदेव यादव निर्दल, भानु प्रताप सिंह भाजपा, सतीश कुमार सिंह बहुजन समाज पार्टी, अजय वि0क0रा0मा0स0पा0, कृष्णा नन्द तिवारी भारतीय लोक वाणी पार्टी, गोपाल यादव समाजवादी पार्टी, नुसरत अंसारी निर्दल, आदित्य श्रीवास्तव युग तुलसी पार्टी, रमेश कुमार शर्मा मौली अधिकार पार्टी, ज्ञान चन्द बिन्द निर्दल, के साथ निर्वाचन से सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

जेडी से वार्ता में समस्या समाधान पर बनी सैद्धान्तिक सहमति

जेडी से वार्ता में समस्या समाधान पर बनी सैद्धान्तिक सहमति

विभागीय जांच व एनपीएस प्रकरणों के निस्तारण होंगे समयबद्ध

अधिकारियों संघ वार्ता से माध्यमिक शिक्षक संघ संतुष्ट

गाजीपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में भ्रष्टाचार की शिकायत का संज्ञान लेकर संयुक्त शिक्षा निदेशक,वाराणसी व डीआईओएस ने शनिवार को शिक्षक पदाधिकारियों के साथ वार्ता कर शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण करने की सहमति दी। गौरतलब है कि माध्यमिक शिक्षक संघ शिक्षकों को विभिन्न मांगों को लेकर लंबे समय से सक्रिय है। हाल में शिक्षकों के ट्रांसफर, पदोन्नति, वेतन विसंगति, विद्यालय आर्थिक अनुदान, रिक्त पदों पर भर्ती, तदर्थ शिक्षकों की नियमितीकरण सहित कई मांगों को लेकर बीते पांच मई को बैठक आयोजित कर आगे की रणनीति बनाने का निर्णय लिया था। शिक्षा विभाग के अधिकारी मीटिंग बुलाकर आंदोलन शुरू होने से पहले ही शिक्षक नेताओं से बातचीत कर चर्चा के माध्यम से मांगों को लेकर समाधान निकालने के पक्ष में है।
जानकारी के मुताबिक पांच मई को माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई की बैठक अष्ट शहीद इंटर कॉलेज मुहम्मदाबाद में हुई थी। बैठक में शिक्षक पदाधिकारियों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर आरोप लगाया था। बिना सुविधा शुल्क के कार्य नहीं होने और अन्य समस्याओं का संज्ञान लेकर शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा परिषद लखनऊ ने वाराणसी कमिश्नर के माध्यम से तत्काल निराकरण करने का निर्देश दिया। तब शनिवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक रामशरण सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ कुमार सिंह ने माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों को बुलाकर लंबित शिकायतों की जानकारी ली और सम्बंधित लिपिकों को समय सीमा के अंदर निस्तारण करने का आदेश दिया। शिकायत में मृतक आश्रित कोटे से नियुक्ति, एनपीएस में गड़बड़ी और पुरानी पेंशन योजना की बहाली जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। वार्ता में माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय मंत्री चौधरी दिनेश चन्द्र राय, जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह, नारायण उपाध्याय, राणा प्रताप सिंह, अमित कुमार राय, सूर्यप्रकाश राय, शैलेन्द्र यादव और पवन कुमार राय ने सहभागिता की।