Category Archives: Ghazipur

सीडीओ के मौजूदगी में हुआ मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण

सीडीओ के मौजूदगी में हुआ मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण

स्टेप बाई स्टेप दिया गया प्रशिक्षण

गाजीपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी जिला मजिस्ट्रेट आर्यका अखौरी के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी प्रभारी अधिकारी कार्मिक संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में सोमवार को लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत मास्टर ट्रेनर्स के द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम विकास भवन सभागार मे सम्पन्न हुआ। इस दौरान मास्टर ट्रेनर्स को मतदान प्रक्रिया एवं वीवी पैट, वीयू, सीयू के तकनीकि जानकारी एवं संचालन आदि के बारे में विस्तृत रूप से प्रशिक्षण दिया गया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जनपद में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आज मास्टर ट्रेनरों को द्वितीय प्रशिक्षण दिया गया। डिस्ट्रिक लेवल मास्टर ट्रेनर ओ पी भारती, शौरभ पाठक एवं राजवंशी सिंह द्वारा 46 मास्टर ट्रेनर्स को प्रोजेक्टर के माध्यम से स्टेप-टू-स्टेप प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान पोस्टल बैलेट, ईवीएम, वीवीपैट की पूरी जानकारी तथा मतदान प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही मास्टर ट्रेनरों को मतदान के दिन पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय व तृतीय के कार्यों एवं दायित्व के बारे में बताया गया। मतदान प्रारंभ होने से मतदान समाप्ति तक पीठासीन अधिकारी को क्या-क्या करना है, की विस्तृत जानकारी दी गई, जिसमें पीठासीन अधिकारी की डायरी भरने, चैलेंज वोट, टेंडर वोट सहित अन्य कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर सीनियर मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण में सामान्य प्रशिक्षण एवं ईवीएम संबंधित विशेष बिंदुओं जैसे सीआरसी क्या है, पीठासीन कितने प्रकार के लिफाफे जमा करते है, ईवीएम को जोड़ने का सही क्रम क्या है, एएसडी सूची क्या है, 17 ए क्या है, 17 सी क्या है, टेंडर वोट क्या है, चौलेंज वोट क्या है, वोटिंग कंपार्टमेंट में कौन-कौन सी मशीन रहती है आदि पर पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तार पूर्वक चर्चा की गई और नए अपडेट्स आदि के बारे में बताया गया। इस अवसर जिला विकास अधिकारी, समस्त मास्टर ट्रेनर  उपस्थित रहे।

पत्रकार वसीम रजा बने उत्तर प्रदेश के महासचिव

पत्रकार वसीम रजा बने उत्तर प्रदेश के महासचिव

गाजीपुर। पूर्वांचल में एक दशक पूर्व से हिंदी पत्रकारिता प्रिंट एवं डिजिटल इंटरनेट मीडिया के क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे युवा पत्रकार समाजसेवी वसीम रजा को राष्ट्रीय स्तर पर मानवाधिकार के संरक्षण के अतिरिक्त सूचना अधिकार एवं उपभोक्ता अधिकारों के संरक्षण में राष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत भारत सरकार के पब्लिक ट्रस्ट एक्ट 1882 के अंतर्गत मान्यता प्राप्त राष्ट्रमेव जयते फाउंडेशन ट्रस्ट ‌की केंद्रीय कार्य समिति के अनुमोदन पर राष्ट्र मेंव जयते फाउंडेशन ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्य ट्रस्टी वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने ‌वसीम रजा को फाउंडेशन द्वारा संचालित राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सोशल जस्टिस प्रोटेक्शन सेल का उत्तर प्रदेश का महासचिव मनोनीत किया है। श्री श्रीवास्तव ने वसीम रजा से आशा व्यक्त की है कि फाउंडेशन के संविधान के उद्देश्यों के पूर्ति के क्रम में कार्य करते रहेंगे।

23 अप्रैल को होगा नौ दिवसीय रूद्रमहायज्ञ का भण्डारा

23 अप्रैल को होगा नौ दिवसीय रूद्रमहायज्ञ का भण्डारा

गाजीपुर। जगत कल्याणार्थ नौ दिवसीय रूद्र महायज्ञ का आयोजन मां गंगा के तट पर स्थित बुढ़ेनाथ महादेव मंदिर पर किया जा रहा है। जिसके आयोजक भोला बाबा ने इस आयोजन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रत्येक तीन वर्ष में नौ दिवसीय महायज्ञ का आयोजन किया जाता है जिसमें जगत कल्याणार्थ एवं समाज को निरोग व आपदा विपदा से दूर रखने के लिए इस रूद्र महायज्ञ का आयोजन किया जाता है। यह आयोजन 14 अप्रैल से कलश यात्रा से प्रारम्भ होकर 23 अप्रैल को महायज्ञ का समापन होगा और विशाल भण्डारे का आयोजन किया जायेगा। यजमान के रूप में बैठे दिनेश चन्द्र पाण्डेय ने बताया कि यह नौ दिवसीय रूद्र महायज्ञ 15 जोड़े यजमान नौ दिनो तक रूद्रमहायज्ञ में अपनी अपनी मनोकामना के साथ जगत व अपने भाई बन्धुओ के कल्याणार्थ यज्ञआहुति दे रहे है। बुढेनाथ महादेव मंदिर विगत 4 सौ वर्षो से स्वंयभू महादेव मां गंगा तट स्थापित है और समय समय पर जगत कल्याण कीे कामना के इस तरह के आयोजन भोला बाबा के माध्यम से किया जाता है। जिसमें जनपद से आये श्रद्धालु इस रूद्र महायज्ञ का परिक्रमा कर पुण्य का लाभ उठाते है। इस नौ दिवसय यज्ञ से शुद्ध वातावरण व समाज को सभी बाधाओं से दूर करने की कामना किया जाता है। जिसमें हजारो श्रद्धालुओ के सहयोग से इस तरह का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर चन्द्रमणि शुक्ला, विनोद तिवारी, अजय, भगत उपाध्याय, महेन्द्र आदि उपस्थित रहे।

सतर्क रहें,कटाई के समय रोगों से बचें:डा.संध्या यादव

सतर्क रहें, कटाई के समय रोगों से बचें:डॉ संध्या यादव

पूर्व सीनियर रेजिडेंट,बी एच यू एवं मुख्य चिकित्सक, जे पी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल

वाराणसी।गर्मी के आते ही शहर के ज्यादातर हिस्सों में फसलों की कटाई का काम शुरू हो जाता है। इन दिनों कंबाइन से गेहूं की कटाई के बाद भूसा बनाने का काम जारी है। इस दौरान थ्रेशिंग की धूल लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर रही है। अस्थमा रोगियों की परेशानी एवं आंखों व एलर्जी के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है।

गेहूं के सीजन गर्मी में तेज हवा के साथ धूल-मिट्टी के उड़ने, कटनी, थ्रेसिंग के समय गेहूं के गर्दे के उड़ने से सांस रोगियों का बढ़ना आम बात है। खासकर अस्थमा के मरीजों को इस समय काफी दिक्कत होती है।

गेहूं कटाई और थ्रेशिंग के समय सांस के रोगियों को नाक पर कपड़ा ढककर काम करना चाहिए। साथ ही रोड पर चलते समय भी धूल मिट्टी बचाव के लिए वैसे भी साफ कपड़े से नाक को ढके रखे। साफ-सफाई से रहने, ढके, स्वच्छ व ताजा खाना खाने, पानी को उबालकर पीने, बाजार के खाने से बचना चाहिए। शरीर में पानी की कमी ना होने दें।
इस तरह के सीजन में उन लोगों को खास ध्यान रखना चाहिए, जिन्हें पहले ही श्वास रोग या एलर्जी की समस्या है। ऐसे लोगों को घर से बाहर निकलते हुए मुंह ढक कर रखना चाहिए।

नकली नोटों के साथ पुलिस ने किया तीन लोगों को गिरफ्तार

नकली नोटों के साथ पुलिस ने किया तीन लोगों को गिरफ्तार

गाजीपुर। लोक सभा चुनाव को देखते हुए स्वाट/सर्विलांस व थाना खानपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए कुल 99,200/- रूपये के नकली नोट, नोट बनाने की सामग्री के साथ तीन अन्तर्राज्यीय अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने इस सन्दर्भ की विस्तृत जानकारी प्रेस वार्ता में दी। बताया गया कि नकली नोट बनाने व नोटों को बाजार में सप्लाई करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के तीन अभियुक्तों को पुलिस ने रविवार को खानपुर थाना क्षेत्र के बिहारीगंज डगरा करमपुर मोड़ व शिवदास पोखरा मोड़ से गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 500 रुपए की 30, 200 की 276 व 100 के कुल 290 नकली नोट (कुल 99,200 रूपये), नोट बनाने की प्रिंटर मशीन तथा नकली नोट बनाने में इस्तेमाल किये जाने वाले पेपर व दो मोटर साइकिल भी बरामद कर लिया।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों में विजय भारती पुत्र स्व0 फूलचन्द भारती निवासी ग्राम सिधौना थाना खानपुर जनपद गाजीपुर, विशेन यादव पुत्र स्व0 धर्मराज यादव निवासी ग्राम रायपुर बाघपुर थाना मरदह जनपद गाजीपुर तथा अमित यादव उर्फ मोनू पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी ग्राम करदहा कैथोली थाना मरदह जनपद गाजीपुर हैं। ज्ञातव्य है कि ये बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखण्ड सहित विभिन्न राज्यों में नकली नोटों का कारोबार करते थे। अभियुक्त विजय भारती पर अलग-अलग राज्यों में लगभग 30 मुकदमें पंजीकृत है वह पूर्व में कई बार जेल जा चुका है। लह पिछले लगभग चार वर्षों से फरारी के कारण कई मुकदमों में वांछित भी है। इससे बचने के लिए वह अलग-अलग नाम पता का आधार कार्ड इस्तेमाल कर अपनी पहचान छुपाकर, अन्य नामों से लगातार इस तरह की घटनाओं को अंजाम देता रहा है।
पूछताछ में अभियुक्त विजय भारती द्वारा बताया गया कि मेरा जनपद आजमगढ़ के मेहनाजपुर में डालिम्स सनबीम मेहनाजपुर नामक स्कूल के एक कमरे में मेरे द्वारा प्रिन्टर मशीन के माध्यम से नकली नोट तैयार किया जाता है। उसको तैयार करने के पश्चात् मैं विशेन यादव पुत्र स्व0 धर्मराज यादव व अमित यादव उर्फ मोनू पुत्र राजेन्द्र यादव के माध्यम से अगल – बगल के जिलों तथा राज्यों (बिहार, झारखण्ड, राजस्थान व दिल्ली आदि) में सप्लाई कर अपने तथा अपने साथियों के लिए आर्थिक एवं भौतिक लाभ प्राप्त करता हूँ। अब तक हम लोगों द्वारा करोडों रुपयों के नकली नोट बाजार में खपाया जा चुका है। इसके अतिरिक्त अभियुक्त विजय भारती नू बताया कि पहले भी मेरे विरुद्ध विभिन्न राज्यों व जिलों में इस तरह के कई मुकदमें दर्ज हैं। मैं पहले भी जेल जा चुका हूँ जिस कारण लगातार पुलिस मेरी तलाश में रहती है जिससे बचने के लिए मैं अलग-अलग नामों के पहचान पत्र(आधार कार्ड) का प्रयोग करता हूँ।
अभियुक्त विजय भारती पर देश के विभिन्न राज्यों में करीब इकतीस, अमित यादव पर चार तथा विशेन यादव पर एक अभियोग पंजीकृत हैं।
गिरफ्तार अभिकरों के विरुद्ध विधि कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें न्यायालय के सुपुर्द कर दिया।

सानिया इंटर,रिया हाईस्कूल में रही टॉपर

सानिया इंटर, रिया हाईस्कूल में रही टॉपर

गाज़ीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट शनिवार को घोषित होते ही परीक्षार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस परीक्षा में छात्राएं छात्रों पर भारी रहीं। बहरूल उलूम ओरिएंटल इंटर कालेज बहरियाबाद की छात्रा कुमारी सानिया पुत्री मोहम्मद हासिम इंटरमीडिएट की बोर्ड की परीक्षा में पूरे विद्यालय परिवार में 83% अंक प्राप्त कर परिजनों और विद्यालय परिवार का नाम रोशन किया है। वहीं रिया मौर्य पुत्री अशोक मौर्य ने बहरुल उलूम ओरिएंटल इंटर कॉलेज बहरियाबाद गाज़ीपुर में हाई स्कूल की परीक्षा में छात्रा ने 91% अंक प्राप्त कर विद्यालय परिवार में प्रथम स्थान प्राप्त किया। पूरे विद्यालय परिवार की तरफ से विशेष रूप से प्रबंधक अब्दुल वाजिद अंसारी ने दोनों छात्राओं को शुभकामनाएं और बधाइयां दी हैं. और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कार्यकर्ताओं संग की बैठक

भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कार्यकर्ताओं संग की बैठक

गाज़ीपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने शनिवार को गाजीपुर में भाजपा जिला कार्यालय पर संगठन कार्यकर्ताओं संग बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प मोदी जी की गारंटी देश के सामने है। धर्मपाल सिंह भाजपा जिला कार्यालय में संगठनात्मक बैठक में चुनावी रणनीति पर विधानसभा प्रभारियों, संयोजकों, लोकसभा प्रभारियों तथा संचालन समिति के साथ मंत्रणा किया। धर्मपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा सरकार अबकी बार 400 पार की पूर्णता के लिए मतदान पूर्ण होने तक जुटकर और डटकर काम करना है। धर्मपाल सिंह ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार बनाने के लिए अबकी बार 400 पार और यूपी में 80 सीटें इस बार जीतकर नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार मजबूत सरकार बनाना है। बूथ पर सम्पर्क, संगठन के सभी अभियानों, कार्यक्रमों मे सहभागिता तथा प्रत्येक सौंपे गए कार्य को सर्वश्रेष्ठ करने की ललक हमें श्रेष्ठ कार्यकर्ता बनाती है और श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं से श्रेष्ठ पार्टी बनती है जो प्रत्येक लक्ष्य को प्राप्त करने में समर्थ होती है। उन्होंने कहा कि बूथ समिति की मजबूत संरचना तथा सक्रियता संगठन की रणनीति को माइक्रोलेबल पर प्रभावी बनाती है। यही कारण है कि भाजपा का बूथ से लेकर केन्द्रीय स्तर तक का प्रत्येक पदाधिकारी पन्ना प्रमुख के रूप में बूथ समिति का सदस्य है। क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने महामंत्री संगठन धर्मपाल के स्वागत सम्बोधन में कहा कि गाजीपुर में काम करने वाले सभी संगठन कार्यकर्ता, प्रतिनिधि एवं सभी पदाधिकारी कमर कस, विजय लक्ष्य का संकल्प लेकर काम कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि पिछले चुनाव में वंचित रह गयी यह सीट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन कल्याणकारी कार्यों तथा कार्यकर्ताओं के मेहनत के बल पर जीत कर संगठन को दिया जाएगा।
जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने मुख्य अतिथि का आभार,अभिनन्दन किया तथा संचालन लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय ने किया। इस
बैठक में जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी, राज्यसभा सांसद डा संगीता बलवंत,भानु प्रताप सिंह,डा केदारनाथ सिंह विजय शंकर राय, सुनिता सिंह,रामनरेश कुशवाहा, ओमप्रकाश राय , प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर,अखिलेश सिंह, शालिनी यादव, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, अच्छेलाल गुप्ता, रवि प्रकाश,सुरेश बिन्द, नरेन्द्र पाठक, संकठा प्रसाद मिश्र, साधना राय, प्रमोद वर्मा, रामेश्वर कुशवाहा,रूद्रा पांडेय, रासबिहारी राय, शनि चौरसिया, अविनाश सिंह,नीतीश दूबे,दीलिप गुप्ता, अजीत सिंह, अभिनव सिंह छोटू, विष्णु प्रताप सिंह, देवीप्रसाद राय,लाल जी गुप्ता, अनुराग सिंह, सुशील सिंह, संतोष जायसवाल सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

नवनियुक्त विशेष आमंत्रित सदस्य का सपाइयों ने किया स्वागत

विशेष आमंत्रित सदस्य का सपाइयों ने किया स्वागत

गाजीपुर। शनिवार को समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष सिंकदर यादव और राज्य कार्यकारिणी के नवनियुक्त विशेष आमंत्रित सदस्य जगत मोहन बिन्द का पार्टी कार्यालय समता भवन पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अगुवाई मे स्वागत किया गया। अपने स्वागत के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष सिंकदर कन्नौजिया ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि हो रहा लोकसभा का चुनाव पार्टी के लिए चुनौती है। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से सिराज खां, राष्ट्रीय सचिव हैदर अब्बास राष्ट्रीय सचिव आत्मा यादव, कलेक्ट्रेट बार संघ के अध्यक्ष शंकर यादव, रीता विश्वकर्मा,रामयश यादव सिविल बार संघ के पूर्व अध्यक्ष राम प्रताप यादव,आनन्द राजभर,अरुण कुमार कुमार श्रीवास्तव, अजय कुमार तिवारी,रामनिवास यादव,अजय श्रीवास्तव, विभा पाल,रामचन्दर यादव, राम अवध राम, कन्हैयालाल विश्वकर्मा,यादव,रीना यादव दयाशंकर यादव, मिथिलेश यादव,राम अवध राम, दिनेश यादव, राजेश, रामदुलार,अमित ठाकुर ,अनीता यादव, पूजा गौतम,छन्नू यादव, वंश बहादुर कुशवाहा,आदि उपस्थित थे।
बैठक के अंत मे अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष धर्मचंद यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम का संचालन महासचिव सर्वेश पाल ने किया।

चुनाव संबंधित कार्यों को समय से पूरा करें अधिकारी:डीएम

चुनाव संबंधित कार्यों को समय से पूरा करें अधिकारी: डीएम

गाजीपुर। लोक सभा सामान्य निर्वाचन- 2024 के दृष्टिगत निर्वाचन सम्बन्धी विविध कार्यो को समयबद्ध एवं सुचारू ढंग से सम्पन्न कराने हेतु एवं निर्वाचन के सकुशल संचालन तथा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत्-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में शनिवार को जिला पंचायत सभागार में प्रभारी/अपर प्रभारी अधिकारियों एवं चुनाव से सम्बन्धित अधिकारियों की उपस्थित मेे समीक्षा बैठक संम्पन्न हुई। बैठक मे जिलाधिकारी ने लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 की तैयारियों तथा उनके कार्यो एंव दायित्वों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। जिसमें प्रेक्षक व्यवस्था, पोलिंग पर्सनल वेलफेयर व्यवस्था, शांति व्यवस्था/आचार संहिता अनुपालन /क्रिटीकल/वर्नेबुल बूथों की संख्या, कार्मिकों की नियुक्ति, सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट की नियुक्ति एवं प्रशिक्षण व्यवस्था (मतदान/मतगणना कार्मिक), माइक्रोआब्जर्वर व्यवस्था,  AMF  सुनिश्चित न्यूनतम सुविधा, निर्वाचन प्रबन्ध/टेन्ट व्यवस्था (नामांकन, पूर्वाभ्यास, पार्टी डिस्पैच एवं रिसप्शन तथा मतगणना व्यवस्था), वाहन व्यवस्था, फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचक नामावलियों की तैयारी, VST(Video surveillance team) VVT (Video viewingteam) LMT (Liquor Monitoring Team)  उड़नदस्ता(Flying Squad) SST (Static surveillance team) AT (Accounts team)  आदि मानिटरिंग टीम के गठन एवं उनके कार्यों का पर्यवेक्षण, काल सेन्टर, कन्ट्रोल, डाक मतपत्र/ई०डी०सी०, इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन व्यवस्था एवं प्रशिक्षण, ई०वी०एम० मतपत्र व्यवस्था, वीडियो/डिजिटल/वेबकास्टिंग/Still  कैमरा/सी.सी. कैमरा की व्यवस्था,निर्वाचन व्यय लेखा निर्वाचन लेखन सामग्री/प्रपत्र व्यवस्था, प्रेस व मीडिया से सम्बन्धित व्यवस्था खानपान व्यवस्था, सुनियोजित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता(स्वीप)/मतदाता साक्षरता क्लब (ई०एल०सी०) दिव्यांग मतदाताओं से संबंधित व्यवस्था, जिला निर्वाचन प्रबंधन योजना (डीईएमपी) ऑफलाइन/ऑनलाइन, रूटचार्ट/सेक्टर जोन सम्बन्धी कार्य, कम्युनिकेशन प्लान सम्बन्धी कार्य, निर्वाचन से सम्बन्धित समस्त स्थानीय डाक वितरण व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था/सफाई व्यवस्था, विद्युत एवं प्रकाश, दूरभाष, आई0टी0टी सूचना प्राप्ति एवं प्रेषण, एम0सी0एम0सी कन्ट्रोल रूम, मीडिया सेल एवं चिकित्सा व्यवस्था एवं अन्य चुनाव से सम्बन्धित कार्यो की क्रमवार समीक्षा की गयी। मुख्य राजस्व अधिकारी/सहायक परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया कि छोटे गाड़ियों एवं बसो के साथ भारी वाहनों की व्यवस्था समय से पहले सुनिश्चित कर लिया जाय। जितने भी बूथ बनाये गये है उसके आने जाने वाले रास्ते एवं कमरो की रंगाई पोताई के साथ दरवाजे की मरम्मत अवश्य करा ली जाय। उन्होने बताया कि जनपद मे 2936 बूथ निर्धारित किये गये है एवं 1622 पोलिग सेन्टर बनाये गये है इन स्थानो पर मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया है कि दिब्यागंजन हेतु सभी पोलिंग सेन्टरों पर व्हील चेयर की व्यवस्था एवं दवाओं की किट की व्यवस्था प्रर्याप्त मात्रा में कर लिया जाय। प्रत्येक विधान सभा मे महिला बूथ, दिव्यांग बूथ, आर्दश माडल बूथ एवं जनपद स्तर पर यूथ बूथ चिन्हित कर पूर्ण रूप से तैयारिया कर ली जाय। जिला निर्वाचन अधिकारी /जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिनको चुनाव सम्बन्धित कार्य दिये गये है उनको समय से पूर्ण कर ले। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी, परियोजना निदेशक, डिप्टी कलेक्टर सालिक राम, जिला विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी, अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला विज्ञान अधिकारी ,प्रोबेशन अधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं चुनाव से सम्बन्धित अधिकारी  के साथ निर्वाचन कार्यालय से समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।  

एसडीएम ने हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को किया रवाना

एसडीएम ने हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को किया रवाना

गाजीपुर। जागरूक मतदान करेंगें अपने मन का राज चुनेंगे, बी.एल.ओ. से बात करेंगें मतदाता हम अवश बनेंगे, सबसे बढ़कर दाता है, भारत के मतदाता है, का नारे लगाते हुए जिले व प्रदेश का मान जनपद गाजीपुर में शत-प्रतिशत मतदान कराने के संकल्प के साथ मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य के नेतृत्व में शनिवार को राजकीय बालिका इण्टर कालेज से मतदाता जागरूकता बाइक रैली निकाली गईं। रैली को उप जिलाधिकारी सदर द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया, जिसमें सैकड़ों कर्मचारी, शिक्षक व आम जन ने रैली में शामिल होकर शत-प्रतिशत मतदान करने का नारा दिया। संकल्प दिलाया गया कि 1 जून 2024 को सभी मतदाताओं को मतदान करना है, रास्ते में जगह-जगह रुककर मतदाताओं को मतदान के महत्व को समझाया गया एवं लोगों को अनिवार्य रूप से मतदान के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में निकाली गई मतदाता जागरूकता बाइक रैली में शामिल हुए सैकड़ों कर्मचारी, शिक्षक व आमजन, मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक करते हुए नारा लिखे बैनर पोस्टर के साथ राजकीय बालिका इण्टर कालेज से लंका, सैनिक चौराहा भूतहिया ताड़, पी0जी0 कालेज होते हुए विकास भवन समाप्त हुई, तथा रैली के उपरान्त कार्मिको को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलायी गयी। आओ मिलकर अलख जगाएं, शत प्रतिशत मतदान कराएं। गाजीपुर ने ठाना है, 01 जून को शत-प्रतिशत मतदान कराना है। कालीन पर चलना है, तो मतदान अवश्य करना है। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जितना अधिक मतदान होगा, लोकतंत्र उतना ही मजबूत होगा। उन्होंने रैली में शामिल सभी अधिकारियों-कर्मचारियों, शिक्षकों व अन्य का आभार जताया। रैली में जिला विकास अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी शिक्षा विभाग के अधिकारी/कर्मचारी, विकास भवन के अधिकारी /कर्मचारी सहित अन्य अधिकारी थे।