गैंगेस्टर कोर्ट से मोख्तार अंसारी और भीम सिंह दोषी करार, दो बजे आएगा पूरा फैसला।
1996 में दायर केस में कुल 5 गैंग चार्ज में आएगा फैसला
26 साल बाद आ रहे फैसले में कुल 11 गवाहों की गवाही हुई
गाजीपुर। पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के ऊपर कुल 5 गैंग चार्ज में 11 गवाहों की गवाही, जिरह और बहस पूरी हो चुकी है। जिसमें राजेंद्र सिंह हत्याकांड मुकदमा संख्या 410/88 धारा 302 आईपीसी थाना कैंट, वाराणसी दूसरा वशिष्ठ तिवारी उर्फ माला गुरु हत्याकांड मुकदमा संख्या 106/88 धारा 302 आईपीसी थाना कोतवाली गाजीपुर, अवधेश राय हत्याकांड मुकदमा संख्या 229/91 धारा 149, 302 आईपीसी थाना चेतगंज वाराणसी, कांस्टेबल रघुवंश सिंह हत्याकांड मुकदमा संख्या 294/91 धारा 307, 302 थाना मुगलसराय, चंदौली गाड़ी चेकिंग करते समय पुलिस बल पर जानलेवा हमला में कामरेड रघुवंश सिंह की मृत्यु हो गई थी। गाजीपुर में एडिशनल एसपी एवं अन्य पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला मामले में मुकदमा संख्या 165/96 धारा 148,307,332, आईपीसी थाना कोतवाली गाजीपुर के साथ 192/ 96 धारा 3 (1) यूपी गाजीपुर थाना कोतवाली का एक अन्य मामला मुख्तार अंसारी के खिलाफ इस गैंगस्टर कोर्ट में चल रहा था। जिसमें गवाहों की गवाही के साथ जिरह और बहस पूरी हो गयी थी, और आज 15 तारीख को फैसला आना है। फैसला दो बजे दिन में सुनाया जाएगा।
गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संगोष्ठी कक्ष में बुधवार को एक आयोजित प्रेस वार्ता में स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ० राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्णय के आलोक में छात्र संघ चुनाव कराया जाना संभव नहीं है। उत्तर प्रदेश सरकार व वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर द्वारा नई शिक्षा नीति लागू किये जाने के क्रम में समस्त पाठ्यक्रमों में सेमेस्टर सिस्टम लागू कर दिया गया है, जिसके तहत वर्ष में दो बार प्रवेश प्रक्रिया परिचय पत्र वितरण एवं कक्षा संचालन, मिड टर्म परीक्षाए, सेशनल कार्य, प्रैक्टिकल और मुख्य परीक्षा आयोजित किया जाना है। कोविड-19 के प्रभाव से शैक्षणिक सत्र अपने नियंत समय से पीछे चल रहा है। ऐसी परिस्थितियों में शिक्षण – सत्र को ससमय कराने के लिए अथक प्रयास विश्वविद्यालय एवं स्नातकोत्तर महाविद्यालय की ओर से संयुक्त रूप से किया जा रहा है। इसी बीच विश्वविद्यालय के कुलपति की ओर से उपरोक्त कार्यक्रमों के अनुपालन को देखते हुए वर्तमान सत्र में छात्र संघ चुनाव को कराने की अनुमति नहीं प्रदान किया गया। जिसके बाद छात्रों की ओर से हाइकोर्ट में वाद दाखिल किया गया, जिसकी सुनवाई के क्रम में हाइकोर्ट ने अपने निर्णय में अकादमिक सत्र की वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए चुनाव कराए जाने की मांग को निरस्त कर दिया है। उच्च न्यायालय के निर्णय के आलोक में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा भी हाइकोर्ट के आदेश के अनुपालन के क्रम में आगामी निकाय चुनावों को लेकर छात्र संघ चुनावों पर रोक लगा दिया है। ऐसी परिस्थितियों में स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्र संघ चुनाव कराया जाना संभव नहीं है। इस असवार पर प्राचार्य प्रोफे० पाण्डेय के साथ मुख्य नियंता डॉ. डी. के. सिंह, डॉ. अनुराग सिंह, प्रोफे० (डॉ०) एस.एन. सिंह आदि मौजूद रहें।
गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बुधवार को तहसील सेवराई के धान क्रय केन्द्र गहमर का स्थलीय निरीक्षण कर धान क्रय के सम्बन्ध मे जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होनें क्रय केन्द्र पर उपलब्ध अभिलेखो व किसानों के लिए उपलब्ध करायी जाने वाली मूलभूत सुविधाओं तथा क्रय हेतु उपकरणों तथा इलेक्ट्रानिक कांटा, नमी मापक यंत्र, बोरा, बैनर, धान का नमूना, टोकन रजिस्टर, डेली क्रय किये गये धान की स्थिति आदि के बारे जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान क्रय केन्द्र पर धान खरीद की स्थिति की जानकारी लेने पर बताया गया कि खरीद मानक के अनुरूप किया जा रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को निर्देश दिया कि वह मंडी सचिव को प्रत्येक धान क्रय केंद्र पर भेज कर धान वजन करने वाली मशीन तथा मापन यंत्र का निरीक्षण करवा ले।
जिलाधिकारी ने पूछा कि यहां कितना भुगतान किया गया तथा कितना धान क्रय किया गया जिसपर बताया गया कि यहां किसानों को 69 किसानो का धान क्रय किया गया जिसमे 36 किसानो को ही भुगतान किया गया। जिलाधिकारी ने आदेश दिया कि किसानों को 48 घंटे में भुगतान होना चाहिए। यहां के लेखपाल को निर्देश दिया कि वह सीमान्त किसानो को प्रत्येक गांव में जाकर जागरूक करते हुए धान क्रय केन्द्र पर ही अपना धान बिक्री करने हेतु प्रेरित करे। जिलाधिकारी ने धान क्रय केंद्र प्रभारी को निर्देश दिया कि केन्द्र पर किसानों को बैठने के लिए पेयजल व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्था करे जिससे किसानों को कोई परेशानी न होने पाये। निरीक्षण के उपरान्त जिलाधिकारी ने बिहार बार्डर स्थित बारा चौकी का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चौकी में बने बिल्डिंग खराब स्थिति में पायी गयी जिसपर जिलाधिकारी ने उसे ठीक कराते हुए साफ-सफाई रखने का निर्देश दिया। बारा चौकी पर बनाये गये बैरीकेटिंग टूटा पाया गया। जिसपर आये दिन भारो वाहनो का आवागमन किया जा रहा था, जिसपर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि तत्काल उसे ठीक कराया जाय जिससे अवैध वाहनो का आवागमन न होने पाय।
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनावों का ऐलान अब किसी भी वक्त हो सकता है। ऐसे में चुनाव लड़ने के इच्छुक अपनी तैयारियों में भी जुट गए हैं। जिले में होने वाले नगर निकाय के चुनाव हेतु समाजवादी पार्टी द्वारा मांगे गए आवेदन पत्र इच्छुक लोगों से मांगी गई। इसी क्रम में बुधवार को अतीक अहमद राईनी ने अपना आवेदन सदर विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद के समक्ष प्रस्तुत किया। इस दौरान ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह भी मौजूद रहे। अतीक अहमद राइनी समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक सभा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष हैं।
गाजीपुर। शिक्षा के क्षेत्र मे जिले के लाल ने फिर कमाल किया है। बनारस स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय में अध्ययनरत जिले के मोहम्दाबाद निवासी महेंद्र सिंह यादव के पुत्र उमेश यादव को हाल ही में हुए संपन्न दीक्षांत समारोह मे पांडुलिपि विज्ञान और पुरालेख विद्या विभाग में स्वर्ण पदक की उपाधि से नवाजा गया। यह पदक उन्हें अपने विभाग में सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक प्रदर्शन हेतु प्रदान किया गया है। इस उपलब्धि पर परिवार, मित्रों तथा अन्य सभी स्थानीय लोगों में हर्ष व्यक्त किया। उमेश का मानना है कि दुनिया में कोई भी काम असंभव नहीं है, महामना पंडित मदनमोहन मालवीय को अपना आदर्श मानते हुए अपने पढ़ाई में 100% दिया। इस स्वर्ण पदक का सारा श्रेय उमेश ने अपने माता पिता और गुरुजन को दिया। इसके पूर्व में उमेश ने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के लॉ फैकल्टी से एलएलबी भी पूर्ण किया है और मौजूदा समय में इलाहाबाद उच्च न्यायालय में वकालत कर रहे है। उमेश बताते है कि उनका मेडलिस्ट होना ज़िले के युवाओं के लिए एक प्रेरणा से कम नहीं है। इससे जिले के युवा शिक्षा के क्षेत्र में चढ़बढ़ कर हिस्सा लेंगे और जिले का नाम निरंतर रौशन करेंगे। ज्ञात हो कि काशी हिंदू विश्वविद्यालय देश के तीन श्रेष्ठ विश्वविद्यालय मे वर्षों से अपना स्थान बनाए हुए है।
गाजीपुर। नगर पालिका चुनाव के लिए शहर की राजनीति गरमा गई है। समाजवादी पार्टी जहां चेयरमैन पद के लिए योग्य प्रत्याशी तलाश रही है वहीं दूसरी ओर टिकट के दावेदार अपने आप को पार्टी का संघर्षशील कार्यकर्ता साबित करने के लिए बेताब है। जिले में सभी निकायों पर आरक्षण की स्थिति साफ होते ही दावेदारों ने ताल ठोकनी शुरू कर दी है। कई दावेदारों ने राजनीतिक आकाओं की शरण ले ली है, वहीं कई अपने बिरादरी के वोट और विधानसभा में उपेक्षा होने का हवाला देकर टिकट मांग रहे हैं। इस अध्यक्ष के सीट पर चुनाव में उतरने को किसी बिरादरी के लिए बंदिश नहीं है। अब दावेदारों के नाम भी सामने आने लगे हैं। गाजीपुर नगर पालिका की बात करें तो यहां पर सपा में दावेदारों ने आवेदन पार्टी के पदाधिकारी को सौंप दिए थे। इसमें कई वर्गों के आवेदन थे। यदि सीट सामान्य न रही तो जिस वर्ग का आरक्षण होगा, उसी के दावेेदार रह जाएंगे। अब सीट सामान्य हुई तो दावेदार अपने आवेदन को और मजबूत करने के लिए लग गए है।
अब तक करीब पांच दावेदार टिकट के लिए ताल ठोक चुके हैं। बता दें कि सपा से डॉ. समीर सिंह, दिनेश यादव, अरुण श्रीवास्तव और अतीक अहमद राइनी ने मंगलवार को अपनी दावेदारी की थी। वहीं आज बुधवार को आमिर अली ने भी अपनी दावेदारी विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद और नगर अध्यक्ष दिनेश यादव के समक्ष प्रस्तुत किया। इस दौरान सपा से सदर विधायक जै किशन साहू भी मौजूद रहे। बता दें कि आमिर अली जिले में एक प्रमुख व्यवसायी होने के साथ साथ क्रिकेटर भी रहे, छात्र संघ पदाधिकारी भी रहे, नगर पालिका अध्यक्ष पद पर चुनाव भी लड़ चुके हैं और वर्तमान में सपा के जिला सचिव के पद पर विराजमान हैं। नगरवासियों के मुताबिक आमिर अली टिकट के लिए प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। शासन स्तर से स्थानीय निकाय चुनावों के आरक्षण की घोषणा होने के बाद चुनावी मैदान में टिकट के दावेदार जोर आजमाइश में जुटे हुए हैं।
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनावों का ऐलान अब किसी भी वक्त हो सकता है। ऐसे में चुनाव लड़ने के इच्छुक अपनी तैयारियों में भी जुट गए हैं। जिले में होने वाले नगर निकाय के चुनाव हेतु समाजवादी पार्टी द्वारा मांगे गए आवेदन पत्र इच्छुक लोगों से मांगी गई। इसी क्रम में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के तमाम पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दर्जनों समर्थकों संग अपना आवेदन पत्र सदर विधानसभा के अध्यक्ष तहसीन अहमद के समक्ष प्रस्तुत किया। गाजीपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद हेतु आवेदन पत्र डा. समीर सिंह, अरुण कुमार श्रीवास्तव, दिनेश यादव और अतीक अहमद राईनी ने प्रस्तुत किया। इस दौरान सभासद पद के लिए भी तमाम कार्यकर्ताओं ने अपना आवेदन दिया। बता दें कि आवेदन देने के लिए दिनभर पार्टी कार्यालय समता भवन पर गहमागहमी रही।
कासीमाबाद। विद्युत वितरण खंड प्रथम के अंतर्गत विद्युत वितरण उपखंड कार्यालय कासीमाबाद जो पहले किराए के भवन शहर छेत्र के मिश्राबाजार में था। अब कस्बा कासीमाबाद में नए भवन का उद्घाटन अधिशाषी अभियंता प्रथम मनीष कुमार के द्वारा मंगलवार को किया गया। उन्होंने बताया कि कासीमाबाद उपखंड के अंतर्गत पांच उपकेंद्र कासीमाबाद, मायापुर, नया बहादुरगंज,पुराना बहादुरगंज, मडहौर, झोटरी को जोड़ा गया है, जिसमे लगभग 30 हजार उपभोक्ताओं को सहूलियत मिलेगी। जिसमे सभी उपभोक्ता समय से अपने बिल का भुगतान, बिल रिवीजन, न्यू कनेक्शन एवम अन्य संबंधित समस्याओं का निस्तारण उपखंड अधिकारी द्वारा आसानी से करा सकेंगे। उद्घाटन में मुख्य रूप से सहायक अभियंता कासीमाबाद संजीव भास्कर, अवर अभियंता राजनारायण सिंह, रोहित कुमार एवम समस्त उपखंड के विद्युत कर्मचारी सहित संविदा कर्मी और मीटर रीडर मौजूद रहे।
राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत 61 किशोरियों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण
गाजीपुर। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम जिसके अंतर्गत किशोर और किशोरियों को उनके शरीर में होने वाले परिवर्तन के साथ ही साथ मानसिक एवं व्यवहारिक रूप से परिपक्व कराने को लेकर भारत सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली योजना है । जिसके तहत मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवतीपुर के अंतर्गत आने वाले कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के बच्चियों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ ही साथ उनको डीटी का इंजेक्शन से प्रतिरक्षीत किया गया।
बीपीएम बबीता सिंह ने बताया कि रेवतीपुर के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय मे पढ़ने वाली छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मंगलवार को कैंप लगाया गया। जिसमें कुल 61 बच्चियों का स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही साथ हिमोग्लोबिन एवं वजन और एनीमिया की जांच की गई। उन्हें जागरूक करने का भी कार्य किया गया । इस दौरान 61 किशोरियों को डीटी का इंजेक्शन से भी प्रतिरक्षित किया गया। सेनेटरी नैपकिन का वितरण कर इससे होने वाले लाभ के बारे में भी जानकारी दी गई। इसके साथ ही शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई तरह के पोषक तत्वों, विटामिन्स और मिनरल्स की जरूरत होती है. इन चीजों की कमी से शरीर को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. ऐसे में कई बार लोग शरीर में विटामिन्स की कमी को पूरा करने के लिए सप्लिमेंट्स का सहारा लेते हैं. जिसमें से आयरन भी एक है. आयरन की कमी से शरीर में खून कम बनता है. जिस कारण आयरन की गोलियां लेने के बारे में बताया गया।
उन्होंने बताया कि किशोरावस्था (10-19 वर्ष) वृद्धि तथा विकास की एक महत्वपूर्ण अवस्था होती है। यह बाल्यावस्था से किशोरावस्था में परिवर्तन का समय होता है तथा इस अवस्था में शारीरिक एवं मानसिक परिवर्तन बहुत तीव्रता से होते हैं। इस अवस्था में किशोर-किशोरी यौन, मानसिक तथा व्यवहारिक रुप से परिपक्व होने लगते हैं। किशोर-किशारियों की समस्यायें विभिन्न प्रकार की होती हैं तथा उनके लिए जोखिमभरी परिस्थितियां भी अलग-अलग होती हैं। उदाहरण के लिए वे विवाहित एवं अविवाहित, स्कूल जाने वाले तथा न जाने वाले, गांव तथा शहरी क्षेत्रों में रहने वाले हो सकते हैं तथा यौन विषय पर उनकी जानकारी में भी अलग-अलग हो सकती है। प्रत्येक समूह की समस्यायें एक दूसरे से अलग हो सकती हैं तथा उनको समाज का ही एक विशेष अंग मानते हुए महत्व देना चाहिए। किशोरावस्था के दौरान हार्मोन परिवर्तन के कारण यौवनकाल की शुरुआत होती है, शारीरिक वृद्धि तेजी से होती है तथा दित्तीयक यौन लक्षण प्रकट होता है। इसके साथ ही मानसिक एवं भावनात्मक परिवर्तन जैसे कि स्वयं की पहचान बनाना, किसी प्रकार की रोक-टोक पसंद न करना, यौन इच्छा तथा विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण की भावना उत्पन्न होती हैं। इस अवस्था में वे परिवार के अतिरिक्त बाहरी लोगों के सम्पर्क में भी आने लगते हैं।
किशोर-किशोरी प्रायः अपनी बातों, समस्याओं तथा आवश्यकताओं के सम्बन्ध में अपने से अधिक उम्र के निकटतम लोगों जैसे माता-पिता, अध्यापक तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ता से चर्चा करने में संकोच महसूस करते हैं। इसमें उनके सम्बन्ध, उम्र, लिंग तथा सामाजिक व सांस्कृतिक परिस्थितियों बाधा बनती हैं। अपने जीवन के इस नाजुक मोड़ पर उनके पथ भ्रष्ट होने की संभावना अधिक होती है तथा जिससे उनके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है और उनको कुपोषण, मादक पदार्थों का सेवन, कम उम्र में गर्भधारण, यौन शोषण, प्रजनन एवं यौन अगों में संक्रमण तथा एच0आई0वी0 जैसे समस्याओं व रोगों का सामना करना पड़ता है।
कार्यक्रम में मुक्तेश्वर राय एचएस, संतोष कुमार ,प्रिया राय सीएचओ, नीलम देवी एएनएम, मंजू चौहान, प्रिंसिपल प्रियंका सिंह एवं समस्त अध्यापक उपस्थित रहे।
गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अघ्यक्षता में जनपद में नमामि गंगे परियोजना अन्तर्गत जैविक खेती योजना/ यू0पी डास्प अन्तर्गत शासी समिति की बैठक कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में मंगलवार को हुआ। बैठक में बताया गया कि यू0पी0डास्प गाजीपुर मे संचालित नमामि गंगे योजनान्तर्गत चयनित 5 विकास खण्डो में 102 कलस्टर का गठन कर 3638 कृषको का चयन कर 2040 हेक्टेयर क्षेत्रफल में जैविक खेती की जा रही हैं। योजना के प्रथम वर्ष में कृषकों को जैविक खेती हेतु प्रमाणीकरण संस्था द्वारा 3638 कृषकों को पी०जी०एस० ग्रीन प्रमाण पत्र निर्गत किया गया है, साथ ही जैविक खेती में किये गये कार्यों व निवेश का प्रोत्साहन धनराशि भुगतान कर दिया गया हैं। द्वितीय वर्ष एवं तृतीय वर्ष के खरीफ के कार्यों एवं निवेश का प्रोत्साहन धनराशि मुख्यालय से बजट प्राप्त नही होने के कारण अवशेष है। तृतीय वर्ष में खरीफ फसलो की जैविक खेती के मापदण्डो को अपनाते हुए सम्पन्न कर लिया गया तथा वर्तमान में रवी फसलो की बुवाई लगभग 90 प्रतिशत तक पूर्ण कर लिया गया है। जैविक उत्पादो में कृषको द्वारा उत्पादित सरप्लस उत्पाद के विपणन हेतु स्थान/बाजार उपलब्ध न होने के कारण समान्य रासायनिक उत्पाद से अधिक मूल्य नही मिल पा रहा हैं जिससे कृषको मे अपेक्षित आय में वृद्धि नहीं हो पा रही हैं । बताया गया कि जनपद में 4 एफ०पी०ओ० का गठन कर चरणबद्ध कार्य किया जा रहा है। क्षेत्र में चयनितकृकृषकों से वार्ता करने पर उनके द्वारा बताया गया कि जैविक निवेश की प्रोत्साहन धनराशि भुगतान नही होने के कारण किसान हतोस्ताहित हैं। बैठक में जिलाधिकारी ने गठित एफ पी ओ को विभिन्न पोर्टल पर अपने व्यवसायिक कार्ययोजना को प्रचारित-प्रसारित करने के निर्देश दिये। उन्होने जिला परियोजना समन्वयक को निर्देशित किया कि अपनी टीम के साथ मण्डी सचिव, जिला उद्यान अधिकारी, वन विभाग, कृषि विभाग से समन्वय स्थापित कर कुछ पारम्परिक उत्पादो (महुआ, रागी, बाजरा को अपने कार्यक्रम मे सम्मिलित करें। सभी एफ पी ओ अपने नाम से अपने उत्पाद को विक्रय करें, परन्तु जिले का एक ब्रांड नेम होना चाहिये। जिस पर जिलाधिकारी ने ब्रान्ड नेम जम्दग्नि जैविक उत्पाद, गाजीपुर के नाम सहमति व्यक्त किया। जिस यूपीडास्प जैविक प्रमाणीकरण का लोगो होना आवश्यक है। उन्होने जैविक उत्पादों के विक्रय/प्रचार प्रसार हेतु वन विभाग से सम्पर्क कर प्रचार प्रसार केन्द्र जिला परियोजना समन्वयक को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने शहर की मण्डी में जैविक उत्पादों के बिक्री हेतु एक स्थान सुरक्षित करने हेतु मण्डी सचिव को निर्देशित किया। जैविक खेती से जुड़े कृषको के भुगतान हेतु उनके भू-भाग एवं निवेश से सम्बन्धित प्रोत्साहन राशि के भुगतान हेतु राजस्व विभाग एवं विकासखण्ड अधिकारियों के माध्यम से कराने हेतु जिला परियोजना समन्वयक को निर्देशित किया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता , उप निदेशक कृषि , जिला कृषि अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, कृषि विज्ञान केन्द्र आंॅकुसपुर के वैज्ञानिक, मण्डी सचिव, सपोर्ट एजेंसी के परियोजना प्रभारी, प्रमाणीकरण संस्था के प्रभारी रामनन्द यादव उपस्थित थे।