Category Archives: Ghazipur

शिवाजी स्पोर्टिंग क्लब जीवपुर के तत्वावधान में फुटबाल टूर्नामेंट मैच का हुआ शुभारंभ

गाजीपुर।शिवाजी स्पोर्टिंग क्लब जीवपुर के तत्वावधान में फुटबाल टूर्नामेंट का पहला मैच आगामी 18 जनवरी को बारा बनाम रेवतीपुर के बीच खेला गया। जिसमें मुख्य अतिथि युवा समाज सेवी एवं भारतीय किसान यूनियन टिकैत जमानियां तहसील अध्यक्ष गणपति सिंह यादव (बबलू) ने मैच का शुभारंभ फीता काट कर किया।पहली पेनाल्टी में 5-4 से रेवतीपुर विजयी हुई।इस मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान जीवपुर सुनील कुमार सिंह, राम नगीना राय, आजाद अली, धीरेन्द्र यादव जज्जू, राम अवध यादव भारतीय थल सेना से सेवानिवृत्त राम निवास यादव, प्रह्लाद यादव, हरिद्वार यादव, सुदर्शन यादव, लक्ष्मन यादव, बैजनाथ यादव, मुन्ना यादव, बंशी यादव युवा समाज सेवी हरेंद्र यादव, नरपत यादव, भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष लल्लन यादव और भारतीय किसान यूनियन टिकैत सेवराई तहसील अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, भारी संख्या में ग्रामीण एवं दर्शक मौजूद रहें।

छात्र सम्मान समारोह में पूर्व छात्रों को किया गया सम्मानित

गाजीपुर। रायगंज स्थित विद्या भारती विद्यालय सरस्वती विद्या मंदिर में रविवार को पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व छात्रों और छात्राओं को सम्मानित किया गया।

समारोह का शुभारंभ सरस्वती वंदना और सरस्वती जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर विद्या भारती परिवार से जुड़े पूर्वांचल के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।

विद्यालय परिवार की ओर से पूर्व छात्रों और छात्राओं को अंग वस्त्रम पहनाकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले पुरातन छात्रों में निर्भय नारायण सिंह, मनीष राय, अजय गुप्ता, प्रदीप शर्मा, शोभित जायसवाल, डीप सिंह, कृपा कृष्ण सहित दो दर्जन से अधिक पूर्व छात्र शामिल थे।

पुरातन छात्र और कर्मचारी नेता निर्भय नारायण सिंह ने कहा कि यह विद्यालय राष्ट्रवाद का अखाड़ा है। यहां पढ़ने वाले बच्चों में अटूट देश प्रेम देखने को मिलता है। उन्होंने अपने शैक्षिक काल का भी वर्णन किया। वहीं पुरातन छात्र और वरिष्ठ पत्रकार कृपा कृष्ण “केके” ने अपने अनुभव साझा करते हुए सरस्वती शिशु मंदिर को ‘पारस’ के रूप में रेखांकित किया।
पुरातन छात्रों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शिशु मंदिर संस्कार,शिक्षा एवं राष्ट्र प्रेम की भावना से शिक्षा प्रदान करता है।

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त हो चुके शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक विजय कुमार राय, प्रधानाचार्य दाऊजी उपाध्याय, अध्यक्ष राम बहादुर सिंह ने अंगवस्त्रम प्रदान कर आगन्तुकों को सम्मानित किया।

वक्ताओं ने सरस्वती शिशु मंदिर के पाठ्यक्रम और बच्चों को दी जाने वाली राष्ट्रवाद की शिक्षा पर भी चर्चा की।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक के प्रांत प्रचारक रमेश जी एवं सह विभाग प्रचारक प्रेम प्रकाश जी, जिला प्रचारक प्रभात जी, नगर प्रचारक विक्रम जी, पूर्व प्रबंधक रमाशंकर राय आदि मौजूद रहे।

सरस्वती विद्या मंदिर में पुरातन छात्र सम्मान समारोह में कृपा कृष्ण सहित दर्जनों पूर्व छात्र हुए सम्मानित

गाजीपुर के रायगंज स्थित विद्या भारती विद्यालय सरस्वती विद्या मंदिर में रविवार को पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व छात्रों और छात्राओं को सम्मानित किया गया।

समारोह का शुभारंभ सरस्वती वंदना और सरस्वती जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर विद्या भारती परिवार से जुड़े पूर्वांचल के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।

विद्यालय परिवार की ओर से पूर्व छात्रों और छात्राओं को अंग वस्त्रम पहनाकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले पुरातन छात्रों में निर्भय नारायण सिंह, मनीष राय, अजय गुप्ता, प्रदीप शर्मा, शोभित जायसवाल, डीप सिंह, कृपा कृष्ण सहित दो दर्जन से अधिक पूर्व छात्र शामिल थे।

पुरातन छात्र और कर्मचारी नेता निर्भय नारायण सिंह ने कहा कि यह विद्यालय राष्ट्रवाद का अखाड़ा है। यहां पढ़ने वाले बच्चों में अटूट देश प्रेम देखने को मिलता है। उन्होंने अपने शैक्षिक काल का भी वर्णन किया। वहीं पुरातन छात्र और वरिष्ठ पत्रकार कृपा कृष्ण “केके” ने अपने अनुभव साझा करते हुए सरस्वती शिशु मंदिर को ‘पारस’ के रूप में रेखांकित किया।
पुरातन छात्रों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शिशु मंदिर संस्कार,शिक्षा एवं राष्ट्र प्रेम की भावना से शिक्षा प्रदान करता है।

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त हो चुके शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक विजय कुमार राय, प्रधानाचार्य दाऊजी उपाध्याय, अध्यक्ष राम बहादुर सिंह ने अंगवस्त्रम प्रदान कर आगन्तुकों को सम्मानित किया।

वक्ताओं ने सरस्वती शिशु मंदिर के पाठ्यक्रम और बच्चों को दी जाने वाली राष्ट्रवाद की शिक्षा पर भी चर्चा की।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक के प्रांत प्रचारक रमेश जी एवं सह विभाग प्रचारक प्रेम प्रकाश जी, जिला प्रचारक प्रभात जी, नगर प्रचारक विक्रम जी, पूर्व प्रबंधक रमाशंकर राय आदि मौजूद रहे।

वेलफेयर क्लब का प्रतियोगिता परिणाम घोषित


गाजीपुर। वेलफेयर क्लब के तत्वावधान में गत दिसंबर माह में आयोजित बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता अन्तर्गत स्व0 शेषनाथ पाण्डेय स्मृति गणित एवम तार्किक प्रतियोगिता का परिणाम रविवार को क्लब प्रधान कार्यालय पीरनगर पर घोषित किया गया। क्लब परीक्षा प्रभारी रामनाथ कुशवाहा ने बताया कि कनिष्ठ अ वर्ग में अफीफा खातून शाह फैज पब्लिक स्कूल, प्रथम वर्षा खातून मार्टिन चिल्ड्रन एकेडमी भांवरकोल, रितेश पाल बुद्धा हॉस्टल गाजीपुर, सुबोध चौहान आर एस अकैडमी गाज़ीपुर संयुक्त रूप से द्वितीय, अंशुमान राय रामदूत इंटरनेशनल स्कूल, प्रतीक कुमार दृष्टि अकैडमी, आदर्श कुशवाहा एडुरेन ग्लोबल स्कूल संयुक्त रूप से तृतीय जबकि अभय निषाद मार्टिन चिल्ड्रन एकेडमी भांवरकोल, मोहम्मद ताहा शाह फैज पब्लिक स्कूल, उत्कर्ष खरवार दी प्रेसीडियम इंटरनेशनल स्कूल, ज्ञानदीप मोर्य व अनिकेत कुशवाहा बुद्धा हॉस्टल, अमन कुमार दृष्टि अकैडमी, आशुतोष राजभर ओम साईं पब्लिक स्कूल कासिमाबाद, हर्ष सिंह एमजेआरपी पब्लिक स्कूल, अक्षत चौरसिया रामदूत इंटरनेशनल स्कूल, सुमित कुशवाहा उमाशंकर पब्लिक स्कूल, अनुष्का यादव मार्टर मेमोरियल स्कूल जंगीपुर, वैष्णवी यादव सूरज इंटरनेशनल स्कूल कासिमाबाद, अखिलेश यादव चंदनी पब्लिक स्कूल सुरतापुर को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। इसी प्रकार कनिष्ठ ब वर्ग में शुभम यादव राहुल सांकृत्यायन उत्तर माध्यमिक विद्यालय गौसपुर, अनुष्का यादव चंदनी पब्लिक स्कूल सुरता, नैतिक यादव एडूरेन ग्लोबल स्कूल देवचंदपुर को संयुक्त रूप से प्रथम, अनुज यादव सेंट जॉन्स स्कूल, कृष्णा राय एडूरेन ग्लोबल स्कूल देवचंदपुर, अरिहंत मौर्य संत कबीर पब्लिक स्कूल, वैभव गुप्ता ओम साईं पब्लिक स्कूल, हर्षित सिंह चौहान एसएस पब्लिक स्कूल लावा, उत्कर्ष राय दी प्रेसीडियम इंटरनेशनल स्कूल का संयुक्त रूप से द्वितीय, अर्जुन विश्वकर्मा आर एस अकैडमी, आयुष्मान सिंह रेनबो मॉडर्न स्कूल नंदगंज, सत्यम कुमार सनफ्लावर कान्वेंट स्कूल नंदगंज संयुक्त रूप से तृतीय तथा राशीद अहमद सनराइज चिल्ड्रन एकेडमी पखनपुरा, दिव्यांश यादव श्री राम स्कूल सिकंदरपुर, सुनीता कुमारी कुश स्मारक बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दिलदारनगर, शिवम कुमार श्री राम स्कूल सिकंदरपुर, हर्षित सिंह कुशवाहा सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल, विकास कुमार बिंद डिवाइन हार्ट पब्लिक स्कूल, शिव शंकर सिंह मार्टिन चिल्ड्रन एकेडमी भांवरकोल, उत्कर्ष कुशवाहा एमजेआरपी पब्लिक स्कूल गाजीपुर, फहद हाफिज रिवर डेल ग्लोबल स्कूल जयनगर, इस्माइल खान एसएस पब्लिक स्कूल लावा, सूर्यांश यादव सेंट मैरी कान्वेंट स्कूल, प्रिंस कुमार केजीएन पब्लिक स्कूल, रश्मि जायसवाल मार्टर मेमोरियल स्कूल जंगीपुर का चयन सांत्वना पुरस्कारों के लिए किया गया।
ज्येष्ठ वर्ग में कुमारी नीरज ओम साईं पब्लिक स्कूल कासिमाबाद तथा खुशी यादव एडूरेन ग्लोबल स्कूल देवचंदपुर संयुक्त रूप से प्रथम, नित्या प्रजापति कुश स्मारक बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दिलदारनगर, मुस्कान यादव राहुल संस्कृत्यायन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौसपुर, स्वयं कुशवाहा सनफ्लावर कान्वेंट स्कूल नंदगंज, अनुष्का राजभर ओम साईं पब्लिक स्कूल कासिमाबाद संयुक्त रूप से द्वितीय, आदित्य यादव चंदनी पब्लिक स्कूल सुरता, रूपांजलि सिंह सार्क पब्लिक स्कूल मुबारकपुर, एंजेल यादव रेनबो मॉडर्न स्कूल नंदगंज, आराध्या तिवारी सेंट मैरी कान्वेंट स्कूल गाज़ीपुर संयुक्त रूप से तृतीय, मोहम्मद फ़ैशल अहमद टॉप कोचिंग क्लासेस पखनपुरा, शिवांश जायसवाल एमजीआरपी पब्लिक स्कूल, आंचल प्रजापति लूडर्स कॉन्वेंट बालिका इंटर कॉलेज, यूसरा गाज़ी सनराइज चिल्ड्रन एकेडमी पखनपुरा, विनायक सिंह कुशवाहा सेंट जॉन्स स्कूल, रचना सिंह गुरुकुल इंटरनेशनल कान्वेंट स्कूल जनकपुर जमानिया को सांत्वना पुरस्कारों के लिए चयन किया गया।
इस अवसर पर क्लब संरक्षक धीरेन्द्र त्रिपाठी, सत्य देव दूबे, अजय यादव, पवन पाण्डेय, संजय यादव, भूपेन्द्र त्रिपाठी, नौशाद अहमद, आदि उपस्थित रहे।

कड़ाके की ठंड में ग्राम प्रधान ने बांटे 500 कंबल,जरूरतमंदों को मिली बड़ी राहत

कड़ाके की ठंड में ग्राम प्रधान ने बांटे 500 कंबल,जरूरतमंदों को मिली बड़ी राहत

गाजीपुर। बहलोलपुर गांव में कड़ाके की ठंड के बीच ग्राम प्रधान राम आशीष सिंह की पहल पर निर्बल, असहाय और जरूरतमंद लोगों के लिए कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान करीब 5 सौ जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए, इस कंबल वितरण से ठंड से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुजुर्गों और ग्रामीण महिलाओं की मौजूदगी रही। ग्राम प्रधान राम आशीष सिंह द्वारा किए गए इस सामाजिक कार्य की ग्रामीणों ने सराहना की।
ग्राम प्रधान राम आशीष सिंह ने बताया कि ठंड के इस मौसम में जरूरतमंदों की मदद करना हमारा सामाजिक दायित्व है। आगे भी गांव के निर्बल, असहाय और गरीब लोगों की हर संभव सहायता की जाती रहेगी, ताकि कोई भी परेशान न हो।
इस अवसर पर जयकरण यादव, रामअवध यादव, रामजनम राजभर, रामाधार राजभर, एसपी सिंह, अभिषेक सिंह नाहर, आनंद सिंह पिंटू, प्रांशु सिंह, विजयी यादव, अरुण पटेल, मरचू शर्मा, पवन शर्मा, प्रांशु मौर्य, धर्मेंद्र शर्मा, राजू सिंह, मिंटू सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण,प्रथम पाली में 1331 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

गाजीपुर। 17 जनवरी को दो पालियों में हो रही सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी की परीक्षा-2025 (पुरुष/महिला) (प्रा०) को नकल विहीन, निर्विघ्न एवं सकुशल, शान्तिपूर्ण ढ़ग से सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने जनपद मे बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा आदर्श इण्टर कालेज महुआबाग गाजीपुर बनाए गए परीक्षा केन्द्र का स्थलीय निरीक्षण कर केन्द्र व्यवस्थापको को नकविहीन परीक्षा सम्पन्न कराने का निर्देश दिया।
जनपद में सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (पुरुष/महिला) (प्रा०) परीक्षा परीक्षा-2025 हेतु 08 परीक्षा केन्द्रों पर लिखित परीक्षा सकुशल एवं शान्तिपूर्ण वातारण मे सम्पन्न हुआ। प्रथम पाली में 3648 में 1331 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।द्वितीय पाली में 2651 परीक्षार्थी में 857 अनुपस्थित रहे। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए 02 जोनल मजिस्ट्रेट, 08 सेक्टर/08 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, लगाए गए थे। अधिकारियों द्वारा परीक्षा को शान्पिूर्ण ढ़ग से सम्पन्न कराई गई।

डीएम-एसपी ने किया शिकायतों का निस्तारण, दिए निर्देश

गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु तृतीय शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील मुहम्मदाबाद में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा की उपस्थिति में तहसील सभागार मे सम्पन्न हुआ। जिसमे 126 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए मौके पर 18 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातांे तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 342 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर  32 शिकायत/प्रार्थना पत्रो  का निस्तारण किया गया।


जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आम जनमानस की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया तथा शेष शिकायतों को सम्बंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जमीनी विवाद और आपसी विवाद एक ही विषय से सम्बन्धित होते है इस लिए राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विवादों का निस्तारण सुनिश्चित करें।

तहसील के समस्त लेखपालों को निर्देशित किया गया कि शिकायतकर्ता की छोटी-छोटी समस्याएँ जिनका तत्काल निस्तारण किया जा सकता है। उसके लिए किसी व्यक्ति को परेशान न किया जाये। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद, तहसीलदार मुहम्मदाबाद, क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद एवं समस्त जनपदस्तरीय  अधिकारी उपस्थित रहे।

राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने रोबोटिक चैम्पियन प्रिया बिंद की मुख्यमंत्री से कराई मुलाकात

राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने रोबोटिक चैम्पियन प्रिया बिंद की मुख्यमंत्री से कराई मुलाकात

गाजीपुर।5 दिसंबर 2025 में यूरोप में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय रोबोटिक चैंपियनशिप में फूलपुर, प्रयागराज स्थित बौड़ई गांव की प्रिया बिंद ने अंतर्राष्ट्रीय रोबोटिक चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत हासिल की है। प्रतियोगिता जीतकर स्वदेश लौटने पर राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने उनका स्वागत उनके घर प्रयागराज पहुंच कर किया।
राज्यसभा सांसद ने कहा कि प्रिया की यह सफलता केवल उनके परिवार के लिए नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र और देश के लिए गौरव का विषय है।उन्होंने कहा कि प्रिया की उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि कड़ी मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
स्वागत के दौरान प्रिया बिन्द ने डा. संगीता बलवंत से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने की इच्छा जताई जिसके तहत आज डा. संगीता बलवंत के साथ प्रिया बिन्द ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रिया बिन्द को आत्मनिर्भरता व सफलता का मंत्र दिया।
सीएम योगी ने कहा कि प्रतियोगिता अब सिर्फ शौक नहीं रह गए हैं, बल्कि यह जीवन को बेहतर बनाने और राष्ट्र निर्माण में मदद करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन चुके हैं। मुख्यमंत्री जी ने रोबोटिक चैंपियनशिप की उसकी जीत की उपलब्धि को उसके मुख से सुनीऔर उसकी खूब सराहना की।
इस अवसर पर डा. अवधेश बिंद, प्रिया बिन्द, प्रिया बिंद के पिता लाल बहादुर बिन्द, प्रधान देवराज बिन्द एवं पूर्व प्रधान जीतलाल बिन्द उपस्थित रहे।

18 जनवरी को होने वाले फुटबाल टूर्नामेंट मैच के लिए हुआ कमेटी का गठन

गाजीपुर।शिवाजी स्पोर्टिंग क्लब जीवपुर के तत्वावधान में होने वाले आगामी 18 जनवरी 2026 का फुटबाल टूर्नामेंट मैच के लिए कमेटी का गठन बबलू यादव जीवपुर के आवास पर सर्व सम्मति से किया गया। जिसमें अध्यक्ष बबलू यादव, उपाध्यक्ष विशाल यादव, सचिव जितेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष गोलू यादव, कप्तान विकास यादव एवं उपकप्तान बिट्टू सिंह मनोनीत किए गए।बताया गया कि होने वाले फुटबाल टूर्नामेंट का पहला मैच आगामी 18 जनवरी को बारा बनाम रेवतीपुर के बीच खेला जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि युवा समाज सेवी एवं भारतीय किसान यूनियन टिकैत जमानियां तहसील अध्यक्ष गणपति सिंह यादव (बबलू) होंगें।

56 पत्रकार सदस्यों का हुआ 10 लाख का बीमा

गाजीपुर। गाजीपुर प्रेस क्‍लब के तत्‍वावधान में शुक्रवार को पत्रकारों के लिए बीमा शिविर का आयोजन किया गया। गाजीपुर प्रेस क्लब के अध्‍यक्ष शिवकुमार के नेतृत्‍व में संस्‍था के 56 पत्रकार सदस्‍यों का 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कराया गया। मुख्‍य डाकघर गाजीपुर में प्रेस क्‍लब की ओर से आयोजित शिविर में जिले के सभी क्षेत्रों के पत्रकारों ने उत्‍साह  के साथ बढ़-चढ़़ हिस्सा लिया। बीमा शिविर के पहले चरण में शुक्रवार को पत्रकारों को 10 लाख का दुर्घटना बीमा कवर प्रदान किया गया। इस बाबात जानकारी देते हुए प्रेस क्‍लब के अध्‍यक्ष शिवकुमार ने बताया कि संस्‍था अपने सभी सदस्‍यों को हर वर्ष यह सुविधा प्रदान करती है। जिसके तहत इस वर्ष प्रथम चरण में सदस्‍यों का बीमा कराया गया है। प्रेस क्‍लब के शेष सदस्‍यों का आगामी दिनों में कैम्‍प लगाकर बीमा कराया जायेगा। उन्‍होने बताया कि प्रेस क्‍लब अपने सदस्‍यों समेत जिले के पत्रकारों के हितों के लिए लगातार कार्यरत है और पत्रकारों की सुरक्षा, सम्‍मान और सुविधा के लिए प्रेस क्‍लब निरंतर संघर्ष करता रहेगा। शिविर में संस्‍था के संरक्षक मनीष मिश्रा, उपाध्‍यक्ष मनीष सिंह, महासचिव कृपा कृष्‍ण केके सचिव विनित दुबे, कार्यकारिणी सदस्‍य मुकेश उपाध्‍याय राजू, संजीव कुमार, रजत, संदीप शर्मा सोनू, अंजनी कुमार तिवारी सोनू, आदि मौजूद रहे।