Category Archives: Ghazipur

कुलपति ने पौराणिक एवं धार्मिक महत्व के माखन कटोरी पौध का किया रोपण

कुलपति ने पौराणिक एवं धार्मिक महत्व के माखन कटोरी पौध का किया रोपण

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर स्थित शिव वाटिका में रविवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्विद्यालय की कुलपति प्रोफे० (डॉ०) वन्दना सिंह ने वृक्षारोपण किया। कुलपति ने पौराणिक एवं धार्मिक महत्व रखने वाले पौधे माखन कटोरी (फाइकस कृष्णि) का रोपित किया। कुलपति की ओर से वृक्षारोपण के दौरान कालेज के प्रबंधक अजीत कुमार सिंह और प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय के साथ अन्य शिक्षक और कर्मचारियों की भी मौजूदगी रही। उन्होंने शिव वाटिका स्थित विभिन्न प्रकार के वृक्ष, तालाब आदि का गहन निरीक्षण करने के पश्चात शिव कुटी में कुछ देर विश्राम किया। उन्होंने शिव वाटिका के कुशल रखरखाव को लेकर महाविद्यालय परिवार की सराहना किया। शिव वाटिका स्थित शिव मंदिर में उन्होंने पूजा अर्चना करने के साथ ही उन्होंने भजन कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।


कुलपति ने कृषि संकाय की ओर से संचालित डेयरी फार्म, पोल्ट्री फार्म, जिम्नेजीयम हाल और खेलकूद मैदान का भी निरीक्षण किया। इस बाबत महाविद्यालय परिवार की ओर से रखे कुछ मांगों पर उन्होंने सहमति जताई।
कुलपति सिंह ने प्राचार्य प्रोफेसर पाण्डेय की मौजूदगी में शिक्षकों के साथ आयोजित संवाद बैठक में शिक्षकों के साथ कई अकादमिक विषयों पर चर्चा किया। इस बीच शिक्षकों की ओर से आए कई सुझाव पर कुलपति ने सहमति जाहिर किया। उक्त बैठक में प्राचार्य के साथ चीफ प्रॉक्टर प्रो० एस० डी० सिंह परिहार, आईंक्यूएससी के समन्वयक प्रो० एस०एन० सिंह, पीएचडी कोर्स वर्क के सह- समन्वयक प्रो० अरुण कुमार यादव, शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ० रामदुलारे, संयुक्त मंत्री धर्मेंद्र, डॉ० योगेश कुमार, डॉ० संजय सुमन, अमरजीत सिंह, प्रदीप रंजन, स्टेनोग्राफर संजय कुमार श्रीवास्तव, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह शम्मी, उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह, पुस्तकालय प्रभारी अरुण कुमार सिंह के साथ ही अन्य कर्मचारी और शिक्षक मौजूद रहे। इसके साथ कि कुलपति ने बीए की छात्रा अंजली मौर्या को भी सम्मानित किया।

अंजली मौर्या गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली स्थित कर्तव्य मार्ग के परेड में प्लाटून कमांडर के तौर पर हिस्सा लिया। कुलपति प्रोफेसर सिंह ने कहा कि यह महाविद्यालय के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और अंजली अनेक छात्र-छात्राओं के लिए एक रोल मॉडल है। अकादमी गतिविधियों के साथ ही एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी में भी छात्र-छात्राओं को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

मैं जब तक रहूंगा शराब पीकर वाहन चलाने नहीं दूंगा: टीएसआई

गाजीपुर। निजी वाहन, चाहे वह दोपहिया हो या चारपहिया, जीवन को आसान बना देता है। यह आपको सार्वजनिक परिवहन पर निर्भर हुए बिना किसी भी स्थान पर आने-जाने के मामले में स्वतंत्र बनाता है। हालाँकि, अपनी कार/बाइक से सड़कों पर यात्रा करना कुछ जिम्मेदारी के साथ आता है। खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने से न सिर्फ आपकी खुद की जान को नुकसान हो सकता है, बल्कि सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों को भी नुकसान हो सकता है। इसलिए, सार्वजनिक जीवन और संपत्ति की सुरक्षा की गारंटी के लिए यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि आप शराब पीकर गाड़ी न चलाएं या शराब या किसी अन्य नशीले पदार्थ के प्रभाव में गाड़ी न चलाएं। इसके अलावा, मोटर अधिनियम 2019 के अनुसार, शराब के नशे में गाड़ी चलाने पर लोगों के ऊपर भारी जुर्माना लगाया जाता है। नशे में गाड़ी चलाना एक आपराधिक अपराध माना जाता है और अगर ट्रैफिक पुलिस आपको नशे में गाड़ी चलाते हुए पकड़ लेती है, तो आप पर जुर्माना भी लगा सकती है और साथ ही आप कानूनी मुसीबत में भी फंस सकते हैं।

ड्रिंक एंड ड्राइव के तहत यातायात पुलिस ने शनिवार को एक विशेष अभियान चलाकर शहर के लंका तिराहे पर आटो, जीप, प्राइवेट बस  आदि के ड्राइवरो के मुंह को चेक किया कि वो शराब पीकर वाहन तो नही चला रहा है। यातायात प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने कहा की चेकिंग के दौरान कुछ ड्राइवर शराब पीकर वाहन चलाते पाए गए। जिसका हमने ड्रिंक एंड ड्राइव के तहत दस दस हजार का चालान काटा है। उन्होंने कहा कि यह अभियान शराब पीकर वाहन चलाने की शिकायत मिलने पर चलाई गई थी। यह अभियान कभी भी और कहीं भी अचानक चलाया जा सकता है। पकड़े जाने पर शराब पीकर वाहन चलाने वाले ड्राइवरों का चालान काटने के साथ ही उनका ड्राइविंग लाइसेंस भी निरस्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड और ऑटो स्टैंड पर विशेष तौर पर चलाया जाएगा। यातायात प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने कहा कि मैं जब तक यातायात प्रभारी रहूंगा तब तक किसी को भी शराब पीकर वाहन चलाने नहीं दूंगा। इस चेकिंग अभियान से बस मालिकों और ड्राइवरों में अफरा तफरी मची रही।

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सपना सिंह ने किया सम्मानित

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सपना सिंह ने किया सम्मानित

गाजीपुर। पं दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों, ग्राम संगठनों तथा संकुल स्तरीय संघों के महिलाओं पदाधिकारियों के साथ जनपद स्तरीय शक्ति संवाद तथा चाय पर चर्चा कार्यक्रम का एक दिवसीय आयोजन जिला पंचायत हाल में शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना राय की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे उत्कृष्ट कार्य करने वाली 50 से ज्यादा महिलाओं को सपना सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक, शैक्षिक एवं राजनैतिक उत्थान के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

महिलाओं के समग्र विकास और सम्मान के लिए केन्द्र तथा प्रदेश की सरकारों ने जो काम विगत वर्षों में किया है वह नारी शक्ति के लिए अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के माध्यम से महिलाओं के सामाजिक उत्थान का मार्ग प्रशस्त किया गया है। सपना सिंह ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा सिर्फ नारा नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी सरकार का महिलाओं के समृद्धी का मूल मंत्र है। लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि महिलाओं को सशक्त करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा यह अभियान स्वयं सहायता समूह से संपर्क स्थापित कर विकसित भारत के संकल्प को जोड़ना हैं। शक्ति वंदन अभियान के तहत सातों विधान सभा क्षेत्रों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें नारी शक्ति संवाद के तहत एनजीओ की महिलाओं के साथ चाय पर चर्चा की जाएगी। स्वयं सहायता समूह से जुडी महिलाओं का सम्मान तथा सम्पर्क किया जाएगा। 22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एल ई डी टीवी के माध्यम से समुह के बहनों के साथ सीधा संवाद भी करेंगे।


इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील सिंह, जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय, पूर्व विधायक सुनीता सिंह, माया सिंह, किरन सिंह एवं सभी सम्मानित वरिष्ठ पदाधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

सीईओ ने जिले में बनी सड़को का किया निरीक्षण,दिया जांच का आदेश

सीईओ ने जिले में बनी सड़को का किया निरीक्षण, दिया जांच का आदेश

यूपीआरआरडीए की सीईओ दिव्या मित्तल ने पीएमजीएसवाई की सड़कों का किया निरीक्षण

गाजीपुर। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने उ०प्र० ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चरणबद्ध और समयबद्ध लक्ष्य की प्राप्ति, उच्च गुणवत्ता की ग्रामीण सड़कों को बनाये जाने पर विशेष ध्यान दिया जाये, भविष्य में एफ०डी०आर० तकनीक को प्राथमिकता देते हुये नये मार्गों का निर्माण प्रस्तावित किया जाये और एफडीआर तकनीक को बढ़ावा दिया जाए। इसके लिए कान्ट्रेक्टर्स के साथ मीटिंग करते हुये अच्छा संवाद बनाए रखा जाए और निर्माण कार्य में गुणवत्ता व मानकों का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। इसके लिए जरूरी है कि कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया जाए। डिप्टी सीएम के दिये गये निर्देशों पर उ०प्र० ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण में नव नियुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी दिव्या मित्तल ने उ०प्र० ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के मुख्य अभियन्ता, यूपीआरआरडीए, पी०एम०यू०-प्रोजेक्ट मैनेजमेन्ट यूनिट, पी०आई०यू० के अभियन्ता एवं कॉन्ट्रैक्टर के साथ शुक्रवार को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत जनपद मऊ में निर्मित 02 मार्ग, पैकेज सं० यूपी-515178, मार्ग-एमआरएल-98 करहा से जहांगंग, पैकेज सं० यूपी-5193, मार्ग-एमआरएल-65 भोजी से कठरी मार्ग एवं जनपद गाजीपुर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत निर्मित 1 मार्ग पैकेज सं० यूपी-29135, मार्ग-टी15-रायपुर से जाही का निरीक्षण किया। मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा जनपद मऊ में निर्मित उक्त मार्गों का निर्माण कार्य संतोषजनक पाया गया। जनपद गाजीपुर के मार्ग पैकेज सं० यूपी-29135, मार्ग-टी15-रायपुर से जाही सम्पर्क मार्ग को कॉन्ट्रैक्टर मेसर्स सी०एल० गुप्ता एण्ड एम०ई० टैक्नो सॉल्यूशन्स (जे०वी०) द्वारा समय से पूर्ण नहीं किया गया तथा प्रथम दृष्टया एफ०डी०आर० बेस की सतह पर अत्यधिक अन्डुलेशन पाये गये और कार्य संतोषजनक प्रतीत नहीं हो रहा है। जिसको देखते हुए मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा भौतिक, वित्तीय एवं अभिलेखीय जांच कराये जाने के निर्देश दिये गये।

परामर्श केंद्र खुलने से महिलाओं को मिलेगा लाभ:एसपी

गाजीपुर। एसपी ओमवीर सिंह ने शनिवार को थाना कासिमाबाद पर महिला पुलिस परामर्श केंद्र के जीर्णोद्धार भवन का उद्घाटन फीता काटकर किया। इसके बाद थाने पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए एसपी ने महिला पुलिस परामर्श केंद्र खुलने से महिलाओं को होने वाले लाभ के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया गया कि परामर्श केंद्र खुलने से महिलाओं को अपनी छोटी छोटी समस्याओं के लिए मुख्यालय नहीं आना पड़ेगा। उनकी समस्याओं को यही पर महिला पुलिस कर्मियों द्वारा सुनकर निस्तारित कर दिया जाएगा। एसपी ने थाने पर आए फरियादियों की समस्याओं को भी सुना तथा उसके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया।

दुर्लभ पांडुलिपियों को डिजिटल रूप में संरक्षित करें महाविद्यालय: कुलपति 

दुर्लभ पांडुलिपियों को डिजिटल रूप में संरक्षित करें महाविद्यालय: कुलपति  वन्दना सिंह




गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर डॉ. वन्दना सिंह मौजूद रहीं। इस दौरान कुल 500 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किया गया।
एनसीसी (थल एवं नौ सेना) के छात्र-छात्राओं ने श्री कुशलपाल श्रोतृशाला के समक्ष मुख्य अतिथि को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। पी० जी० कॉलेज के प्रबंधक अजीत कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृतिचिन्ह  देकर  स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया।

प्राचार्य प्रोफ० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने मंच से स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने बताया कि किस तरीके से स्मार्टफोन और टेबलेट वितरित कर वर्तमान सरकार छात्र- छात्राओं को सूचना क्रांति के मुख्य धारा से जोड़ना चाहती है। उन्होंने बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर छात्र-छात्राएं अपने पठन-पाठन को सुगम बना सकते हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजनाओं के जरिए मिलने वाले लैपटॉप और स्मार्टफोन का सदुपयोग युवाओं को करना चाहिए। पीजी कॉलेज के प्रबंधक अजीत कुमार सिंह ने कहा कि युवाओं को नवीन तकनीक पर आधारित  शिक्षा देने के लिए पी० जी० कॉलेज जाना जाता है। शिक्षा के क्षेत्र में नूतन जानकारी के लिए शिक्षकों को समय-समय पर यूजीसी द्वारा आयोजित कार्यशालाओं में भेजा जाता है। इसके साथ ही महाविद्यालय में शिक्षण कार्य नई शिक्षा नीति के अधीन जारी दिशा निर्देशों के तहत कराया जा रहा है। महाविद्यालय परिसर में वाईफाई की सुविधा उपलब्ध है। ऐसे में युवाओं को सरकार की ओर से मिलने वाले स्मार्टफोन के जरिए ई-ट्यूटोरियल और स्टडी मैटेरियल का इस्तेमाल कर अपने एकेडमिक जीवन में बेहतर परफॉर्मेंस देना चाहिए। इस कॉलेज में युवा युवतियों सरकार की ओर से मिलने वाले मोबाइल फोन के जरिए अपने अध्ययन को और बेहतर तरीके से निष्पादित करें।

इस दौरान मुख्य अतिथि प्रोफेसर वन्दना सिंह ने बताया की नई शिक्षा नीति को कुशलतापूर्वक लागू करने में सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वपूर्ण भूमिका है। बच्चों को मिलने वाले स्मार्टफोन और टैबलेट नई शिक्षा नीति को बेहतर तरीके से लागू करने में उत्प्रेरक का कार्य करेंगी। उन्होंने बताया कि पी० जी० कॉलेज जनपद का सबसे बड़ा महाविद्यालय है। कुलपति ने कालेज के शोध पुस्तकालय का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि यहां की शोध ग्रंथालय में तमाम दुर्लभ पांडुलिपिया  संरक्षित है। महाविद्यालय को हिंडोला पांडुलिपियों को डिजिटल रूप में संरक्षित करने की दिशा में काम करना चाहिए । शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ की ओर संघ के अध्यक्ष विवेक सिंह शम्मी और उपाध्यक्ष विजय सिंह ने बुके  देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। संचालन  मुख्य नियंता प्रोफे० (डॉ०) एस० डी० सिंह परिहार ने किया। इस अवसर पर स्मार्टफोन वितरण के नोडल अधिकारी प्रोफे० (डॉ०) एन  सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से प्रोफे० (डॉ०) अरूण कुमार यादव, प्रोफे० (डॉ०) जी० सिंह डॉ० रामदुलारे, डॉ० योगेश कुमार, डॉ० हरेन्द्र सिंह, डॉ० रवि शंकर वर्मा, डॉ० रवि शेखर सिंह, डॉ० प्रशान्त कुमार सिंह, डॉ० विजय कुमार सिंह, श्री अविनाश चंद्र, डॉ० अभिषेक यादव, डॉ० गौतमी जायसवारा, डॉ० आलोक रंजन श्रीवास्तव, उत्कर्ष सिंह, पंकज कुमार यादव, डॉ० अशोक कुमार, डॉ० पीयूष कांत सिंह, डॉ० अजय कुमार श्रीवास्तव, डॉ० नितीश कुमार सिंह, डॉ० अंजनी कुमार गौतम, डॉक्टर संतोष कुमार सिंह, डॉ० शशिशेखर, अरुण कुमार सिंह, प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, आशीष, शक्ति, शिवम घनश्याम, कृष्णमुरारी, सुनील, शिवबचन, नीरज सिंह, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।

कोर्ट ने सुनाई पांच साल की सजा

कोर्ट ने सुनाई पांच साल की सजा

गाजीपुर। अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम चन्द्रप्रकाश तिवारी की अदालत ने गंभीर मारपीट के मामले में थाना सैदपुर के महिचा गांव के रामनवल, चन्द्रदेव यादव, बलिराम यादव, रामजनम यादव को 5-5 साल की सजा के साथ 15 -15 हजार रुपये के अर्थदंड से दण्डित किया है। अभियोजन के अनुसार थाना सैदपुर गांव महिचा के पारस नाथ सिंह ने इस बात का तहरीर दिया कि उसके गांव में यादव लोगो का जानवर छुट्टा घूमता है और फसलों को बराबर नुकसान करता रहता है। इस कि उल्हना गांव के यादव परिवार को दिया गया। इस पर वो नाराज हो गए और कहे कि मेरा जानवर छुट्टा चलेगा। इस बात को लेकर 20 मार्च 2008 को समय करीब 8 बजे रात को जब वादी अपने परिवार के लोगो के साथ दरवाजे पर बैठा था तभी रामनवल यादव,चंद्रदेव यादव,बलिराम यादव तथा रामजनम यादव माँ बहन की गली देते हुए लाठी डंडे से मारने पीटने लगे। जिससे वादी के लोगो में चोटे आई जिसमे आनंद सिंह का सिर फट गया। सभी घायलो को लेकर सैदपुर सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वादी की सूचना पर सभी आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने विवेचना उपरांत सभी आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र पेश किया। दौरान विचारण अभियोजन की तरफ से सहायक शासकीय अधिवक्ता शशिकांत सिंह ने कुल 9 गवाहों को पेश किया। सभी गवाहों ने अपना अपना बयान न्यायालय में दर्ज कराया। गुरुवार की देर शाम दोनो तरफ की बहस सुनने के बाद न्यायालय ने उपरोक्त सजा सुनाते हुए सभी अभियुक्तों को जेल भेज दिया और वही क्रॉस केस के मामले में अभय सिंह, आनंद सिंह ,अनिल सिंह व पारस सिंह को दोषमुक्त कर दिया।

दहेज हत्या में पति को सात साल की सजा

दहेज हत्या में पति को सात साल की सजा

गाजीपुर। अपर सत्र न्यायाधीश/त्वरित न्यायालय प्रथम अलख कुमार की अदालत ने शुक्रवार को दहेज हत्या के मामले में पति को 7 साल की कड़ी कैद के साथ 7 हजार रुपये के अर्थदंड से दण्डित किया। अभियोजन के अनुसार थाना मोहम्दाबाद गांव के तिवारीपुर निवासी धीरज पाल ने अपनी पुत्री संगीता पाल की शादी 5 मई 2017 को कोतवाली गांव बाबेड़ी निवासी राजू पाल के साथ किया था। अपने सामर्थ अनुसार दान दहेज दिया था। उसके ससुराल वाले दहेज में अपाची मोटसाइकिल की मांग करते थे। न देने पर उसकी सास चन्द्रावती देवी, ससुर जयराम पाल और पति राजू पाल उसको प्रताडित करते थे। उसके लिए पंचायत भी हुआ था। पंचायत में उसके ससुरालीजन बोले थे कि अपनी लड़की को जिंदा देखना चाहते हो तो अपाची मोटसाइकिल दे दो। 17 अगस्त 2018 समय करीब 1 बजकर 30 मिनट पर सूचना मिली कि उसकी लड़की की मौत हो गई। सूचना पर वादी महाराष्ट्र से अपने लड़की के ससुराल गया और वही थाने तहरीर दिया। कोई कार्यवाही न होने पर पुलिस अधीक्षक को पत्र दिया। उसके बाद कोई कार्यवाही नही हुई तब वादी ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर थाना कोतवाली में आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ और पुलिस ने विवेचना उपरान्त आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र पेश किया। दौरान विचारण अभियोजन की तरफ से सहायक शासकीय अधिवक्ता अवधेश सिंह ने कुल 9 गवाहों को पेश किया। सभी गवाहों ने अपना अपना बयान न्यायालय में दर्ज कराया।
शुक्रवार को दोनो तरफ की बहस सुनने के बाद न्यायालय संदेह का लाभ देते हुए सास चन्दावती देवी व ससुर जयराम पाल को दोषमुक्त करते हुए पति को दोषी पाते हुए उपरोक्त सजा सुनाते हुए पति को जेल भेज दिया।

विज्ञान प्रदर्शनी में छात्राओं ने बनाई विभिन्न प्रकार की प्रदर्शनी

विज्ञान प्रदर्शनी में छात्राओं ने बनाई विभिन्न प्रकार की प्रदर्शनी

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को रसायन विज्ञान विभाग द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में बीएससी की छात्राओं द्वारा प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. सविता भारद्वाज एवं रसायन विज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉ अकबरे आजम के संयोजन में विज्ञान से संबंधित विभिन्न प्रकार के मॉडल जिसमें चंद्रयान उपग्रह प्रक्षेपण अम्ल वर्षा हरित गृह प्रभाव रासायनिक यौगिक की संरचना एवं संपूर्ण विकास पर आधारित थे। महाविद्यालय की वरिष्ठ अध्यापक डॉक्टर शंभू शरण प्रसाद, डॉक्टर शिव कुमार एवं डॉक्टर नेहा मौर्य ने मॉडलों का निरीक्षण किया। विजेता छात्राओं में बीएससी द्वितीय सेमेस्टर से प्रथम स्थान एंजेला अंसारी, जीनत, जैनब अख्तर, रूबीना, पीयूषलता उपाध्याय, द्वितीय स्थान पांशी, रोशनी गर्विता, खुशबू ,अनुष्का, राधिका, शिवांगी एवं तृतीय स्थान नीतू, आफरीन, आराध्या, सपना, रीना रही। बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर से प्रथम स्थान उममे, साक्षी द्वितीय स्थान रुतबा, प्रज्ञा, अर्चना जिक्रा, ममता एवं तृतीय स्थान निशा, प्रीति, आंचल, निधि, आराधना ने प्राप्त किया। मुख्य अतिथि के रूप में जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉक्टर इकरामुद्दीन सिद्दीकी थे।

स्मार्ट फोन पाकर छात्राओं के खिल उठे चेहरे

स्मार्ट फोन पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत छात्राओं को स्मार्टफोन का वितरण प्रोफेसर डॉ सविता भारद्वाज द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर भारद्वाज ने विद्यार्थियों को आधुनिक ज्ञान विज्ञान और तकनीक का प्रयोग करने के लिए मोबाइल को आवश्यक बताया। साथ ही छात्राओं को आगाह किया कि मोबाइल का अपने शैक्षिक अध्ययन के लिए ही उपयोग करें।

मोबाइल वितरण के प्रथम दिन आज 96 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 82 छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किया गया। यह वितरण आगामी 10 और 12 फरवरी को भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगा। कार्यक्रम का संयोजन नोडल अधिकारी प्रोफेसर उमाशंकर प्रसाद ने किया। इसमें प्रोफेसर अनिता कुमारी, डॉ विकास सिंह, डॉ हरेंद्र यादव, डॉ रामनाथ केसरवानी, डॉ पीयूष सिंह, डॉ अमित यादव एवं अन्य प्राध्यापको कर्मचारियो ने भी सहयोग दिया।