Category Archives: Ghazipur

डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश


गाजीपुर। जिला शिक्षा समिति की मासिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिलाधिकारी द्वारा कायाकल्प के 19 पैरामीटर्स के संतृप्तिकरण की समीक्षा में गत माह की तुलना में कृत कार्यों की न्यून प्रगति वाले विकास खण्ड क्रमशः भाँवरकोल, कासिमाबाद, देवकली तथा बिरनो के खण्ड विकास अधिकारियों तथा खण्ड शिक्षा अधिकारियों को कड़ी चेतावनी के साथ यथाशीघ्र कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया।

साथ ही समस्त विकास खण्ड के खण्ड विकास अधिकारियों तथा खण्ड शिक्षा अधिकारियों को कायाकल्प के 16 पैरामीटर्स, 30 नवम्बर तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिए जाए तथा शेष तीन बडे़ पैरामीटर्स बाउण्ड्री वॉल, टाइलीकरण व फर्नीचर के संतृप्तिकरण की कार्य योजना 16 नवम्बर को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त समस्त विकास खण्डों में विद्यालय परिसर में चिह्नित जर्जर भवनों के ध्वस्तीकरण व कार्यदायी संस्था द्वारा पुनर्निर्माण के कार्यों को अति शीघ्र पूर्ण कराने के लिए कहा गया। तत्पश्चात् निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत शिक्षक-छात्र उपस्थिति, कक्षा में शिक्षण योजना/शिक्षण सामग्री, प्रिंट रिच मेटेरियल के शत-प्रतिशत प्रयोग हेतु निर्देशित किया गया। जनपद स्तरीय टास्क फोर्स (डी0टी0एफ0) तथा ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स (बी0टी0एफ0) के सभी सदस्यों को माह नवम्बर 2023 में लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत निरीक्षण करने हेतु कहा गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में कम छात्र उपस्थिति पाए जाने पर सादात, बिरनो, रेवतीपुर तथा जमानिया के खण्ड शिक्षा अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए छात्र उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए गए। नैट-1 परीक्षा-2023 के परिणाम (कक्षा 01 से 03) में शिक्षा क्षेत्र सदर, नगर क्षेत्र बहादुरगंज व नगर क्षेत्र गाजीपुर तथा (कक्षा 04 से 08) में नगर क्षेत्र मुहम्मदाबाद तथा जखनिया के बेहतर प्रदर्शन प्रसन्नता व्यक्त कीं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी तथा जिला समन्वयक व एस0आर0जी0 उपस्थित रहे।

शाह फैज स्कूल में मनाया गया दीपावली एवं बाल दिवस

ग़ाज़ीपुर।शुक्रवार को शाह फैज़ विद्यालय के प्रांगण में दीवाली एवं बाल दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने दीप प्रज्जवलित किया। उसके पश्चात् नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण किया और एक विशेष प्रार्थना भी की। इसके पश्चात् दीवाली के लिए छात्र- छात्राओं ने तथा बाल दिवस के लिए अध्यापिकाओं ने बहुत ही सुन्दर गीत प्रस्तुत किया। जिसमें प्रियंका राय, अंकिता दुबे, दीपिका वर्मा एवं श्रुति वर्मा थे। संगीत श्याम कुमार शर्मा ने दिया।


गीत की प्रस्तुति के बाद कक्षा ११ के छात्र पुष्कर उपाध्याय ने बाल दिवस के उपलक्ष्य में भाषण की प्रस्तुति की।
आजकल सोशल मीडिया का प्रभाव तेज़ी से बढ़ रहा है। संपर्क के साधन के साथ राजनीति ,अर्थव्यवस्था और अन्य क्षेत्रों में इसके उपयोग में तेज़ी आ रही है। इसके कारण यह समाज के हर पहलू को प्रभावित कर रहा है।इसी को ध्यान में रख कर स्कूल के अध्यापकों द्वारा ‘हम बच्चे और सोशल मीडिया ‘ नामक एक नाटक का मंचन किया गया। जिसका निर्देशन उप प्रधानाचार्य डॉ प्रीति उपाध्याय ने किया। मुख्य किरदार शिवम् प्रजापति , मंजीत सिंह, श्रुति वर्मा ,अंकिता दुबे एवं अंजलि चौरसिया द्वारा निभाया गया।
विद्यालय की साज सज्जा आमना उबैद ,उमेश एवं सिमरन जायसवाल ने की।


इस कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य डॉ प्रीति उपाध्याय, को. ऑर्डिनेटर नेहा कुरैशी , वरिष्ठ अध्यापक राजेश सिंह, हनीफ सिद्दीकी, पुष्पा राय , खुंसा शमीम , डॉ रेशमा ज़फर एवं अन्य शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ तथा सभी छात्र छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान से हुआ।

डीएम ने कहा – 31 दिसम्बर तक विद्युत उपभोगताओं को मिलेगा लाभ

गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप प्रदेश के सम्मानित उपभोक्ताओं को सुविधा देने के लिए एक मुश्त समाधान योजना प्रारम्भ किया गया है। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने गुरूवार को कलेक्ट्रट के एन आई सी कक्ष में प्रेस प्रतिनिधियो से प्रेसवार्ता कर इस योजना के बारे मे विस्तार पूर्वक जानकारी दी। जिलाधिकारी ने बताया कि इस योजना के माध्यम से 8 नवम्बर से 31 दिसम्बर 2023 तक जनपद के उपभोक्ताओ को लाभ मिलेगा। इसमे छोटे उपभोक्ताओ को सरचार्ज में 100 प्रतिशत छूट के लाभ प्राप्त होगे। इसके साथ ही विगत मे जारी आर0 सी वाले उपभोक्ताओ को भी छूट का लाभ मिलेगा। उन्होने बताया कि यह योजना 8 नवम्बर से 31 दिसम्बर 2023 तक कुल 54 दिनों तक तीन चरणों में लागू की गयी है। इस योजना का पहला चरण 8 से 30 नवम्बर, दूसरा चरण 1 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तथा तीसरा चरण 16 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक चलेगा। इस योजना के अन्तर्गत घरेलू उपभोक्ताओं तथा किसानों का विशेष ध्यान रखा गया है, इसके तहत समस्त विद्युत भार के एल0एम0वी0-1 (घरेलू), एल०एम०वी०-2 (वाणिज्यिक), एल0एम0वी0-4बी (निजी संस्थान), एल०एम०वी०-5 (निजी नलकूप) एवं एल0एम0वी0-6 (औद्योगिक) उपभोक्ताओं को  सरचार्ज राशि पर अधिकतम 100 प्रतिशत की छूट प्रदान की गयी है। साथ ही साथ उपभोक्ताओं को उनके बकाये पर किस्तों में भुगतान की सुविधा का विकल्प भी दिया गया है। योजना के अन्तर्गत विद्युत चोरी के प्रकरणों में सम्मिलित व्यक्तियों को एक मुश्त भुगतान या किस्तों के माध्यम से अपने जुर्माने की राशि के निस्तारण पर छूट का अवसर प्रदान किया गया है।

योजनान्तर्गत 1 किलो वाट तक भार वाले उपभोक्ताओं द्वारा प्रथम व द्वितीय चरण में पूर्ण भुगतान पर सरचार्ज में राशि में 100 प्रतिशत की छूट तथा तीसरे चरण में 80 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसी प्रकार प्रथम एवं द्वितीय चरण में 12 किस्तों में भुगतान पर 90 प्रतिशत तथा तृतीय चरण में 70 प्रतिशत की छूट मिलेगी। 1 किलो वाट से अधिक भार वाले उपभोक्ताओं को प्रथम अवधि में पूर्ण भुगातन पर 90 प्रतिशत, द्वितीय अवधि में 80 प्रतिशत तथा तृतीय अवधि में 70 प्रतिशत की छूट मिलेगी। उपभोक्ताओं को अपने विद्युत बिलों को किस्तों में भी भुगतान का विकल्प दिया गया है। किस्तों को नियत अवधि में जमा न करने पर 12 किस्तों के मामले में अधिकतम कुल 3 डिफाल्ट की अनुमति होगी। किसी भी उपभोक्ता को लगातार दो डिफाल्ट की अनुमति नहीं होगी। इसी प्रकार छः किस्तों के प्रकरण में केवल एक डिफाल्ट की अनुमति होगी तथा छः किस्तों से कम के मामलों में कोई डिफाल्ट की अनुमति नहीं होगी। योजनान्तर्गत निजी नलकूप के उपभोक्ताओं को उनके 31 मार्च 2023 तक के देय सरचार्ज एवं अन्य सभी अर्ह उपभोक्ताओं को उनके 31 अक्टूबर 2023 तक के देय सरचार्ज में छूट प्राप्त होगी। उपभोक्ता योजना अवधि में छूट के बाद देय धनराशि का सीधा भुगतान यू०पी०आई० जनसेवा केन्द्र, विद्युत सखी, मीटर रीडर, राशन की दुकान, किसी भी विभागीय कैश काउण्टर तथा वेबसाईट पर ऑनलाइन भुगतान से इस छूट का लाभ ले सकते हैं। उपभोक्ता कारपोरेशन की वेबसाइट पर जाकर योजना के अन्तर्गत छूट के बाद देय राशि की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। विद्युत बिल पर लिखा खाता संख्या फीड करते ही उपभोक्ता को समस्त विवरण जिसमें देय धनराशि, मूल धनराशि, सरचार्ज में छूट भुगतान हेतु राशि आदि परिलक्षित होगी।

दो दिवसीय मेले का डीएम ने किया शुभारंभ


गाजीपुर।गुरुवार को रायफल क्लब परिसर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे उत्कृष्ट उत्पादों की बिक्री हेतु दो दिवसीय दीपावली मेले का शुभारंभ जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा फीता काटकर किया गया। मेले में समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे विभिन्न उत्पाद यथा वाल हैंगिंग, धूपबत्ती, अगरबत्ती, डिटर्जेंट, मशाला, गोबर का दिया, सेनेटरी पैड, आवला वर्फी, वर्मी कम्पोस्ट, चायपत्ती, मैट, रुई बत्ती, मोमबत्ती, श्रृंगार सामग्री, तोरण, मूर्ति, दिया, टेडी वियर एवं स्लीपर आदि ब्रिक्री के लिए उपलब्ध है।

मेले में जनपद के सभी विकास खण्डों के कुल 37 स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्टाल लगाया गया है। जिसका जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने भम्रण कर लगाए गए उत्पादो का अवलोकन तथा साथ ही स्वयं सहायता समूहों के महिलाओं का उत्साहवर्धन भी किया।
  दो दिवसीय मेले का डीजल के समान इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, उपायुक्तस्वतः रोजगार, उपायुक्त श्रम रोजगार, समस्त सहायक विकास अधिकारी (आई एस बी), जिला मिशन प्रबंधक एवं ब्लाक मिशन प्रबंधक उपस्थित रहे।

एलिगेंट एप्लायंसेज का चार दिवसीय फर्नीचर मेला हुआ शुरू, जल्दी करें…..

गाजीपुर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरुवार ‘एलिगेंट एप्लायसेज’ के चार दिवसीय वार्षिक दीपावली फर्नीचर मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि ज्ञान मूर्ति संत श्री यूश महाराज एवं विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष भाजपा सुनील सिंह व वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण विहारी राय के हाथों दीप जलाकर एवं फीता काट कर हुआ। इस अवसर पर फर्म के प्रोपराइटर व समाजसेवी इंजी० संजीव गुप्त ने बताया की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हमारी ऐतिहासिक स्कीम “विवाह आपका इन्तजाम हमारा” के तहत शादी पैकेज की खरीद या बुकिंग पर एल० जी० का टी वी, फ्रिज एवं वाशिंग मशीन फ्री दिया जा रहा है। जबकि अन्य खरीद पर डिस्काउंट के साथ-साथ कम्बल, तकिया, फुट मैट फ्री दिया जा रहा है। गोदरेज इंटीरियो, स्लीपवेल , नीलकमल, त्रिवेणी, डैक, नेशनल, माईक्रोटेक, ओकाया, एल०जी०, हेवेल्स व वोल्टास सहित सभी ब्रांडेड कम्पनियों के डिस्ट्रीब्यूटर, एलिगेंट अप्लाएंसेज ने लाइफ टाइम गारंटी वाले सिर्फ सागौन के बेड, सोफा, डाइनिंग, ड्रेसिंग व ब्रांडेड आलमारी, गद्दे की रेंज के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स की सभी रेंज लांच की है।

इस अवसर पर नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन विनोद अग्रवाल, साहित्य चेतना समाज परिवार से अमरनाथ तिवारी, हीरा राम गुप्त, प्रभाकर त्रिपाठी, डा० रविनंदन वर्मा, समाज सेवी उमेश श्रीवास्तव, वीरेन्द्र सिंह, संतोष जायसवाल, सेवा समर्पण संस्थान से रामराज वनवासी, हरिहर वनवासी, वीरेन्द्र चौहान, जितेन्द्र सिंह, सुधीर सिंह, वीरेन्द्र भारती, नीरज श्रीवास्तव, सुनील सिंह, बबलू जायसवाल रासविहारी राय, निखिल राय, ओमप्रकाश लाल श्रीवास्तव, मदन लाल भारती व राममूर्ति बांसफोर आदि उपस्थित थे। इस दौरान जनपद के सभी पत्रकार बंधुओं को इंजी० संजीव गुप्त ने अंग वस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा इस व्यवसायिक व सामाजिक यात्रा को गौरव पूर्ण बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

आविष्कार फाउंडेशन का ‘यंग एंट्रप्रेन्योरशिप प्रोग्राम’पहुँचा गाज़ीपुर,दिए गए पुरस्कार

आर्थिक उद्यमिता से सामाजिक समानता

आविष्कार फाउंडेशन का ‘यंग एंट्रप्रेन्योरशिप प्रोग्राम’ गाज़ीपुर, उत्तर प्रदेश पहुँचा

इस बिज़नेस प्लान प्रतियोगिता में 3,285 विद्यार्थियों ने 124 बिज़नेस आइडियाज़ पेश किए। 17 फाईन्लिस्ट्स को सम्मानित कर उन्हें आकर्षक पुरस्कार और 6,30,000 रु. के नकद पुरस्कार दिए गए

ग़ाज़ीपुर। आविष्कार ग्रुप के अंग, आविष्कार फाउंडेशन ने गाज़ीपुर के ग्रैंड पैलेस होटल ‘यंग एंट्रप्रेन्योरशिप प्रोग्राम’ के दूसरे चरण का आयोजन किया। फाउंडेशन के ‘‘आर्थिक उद्यमिता से सामाजिक समानता’’ के लक्ष्य के अनुरूप यह दूसरा कार्यक्रम है, जो अप्रैल में वाराणसी में इसके पायलट की सफलता के बाद आयोजित किया गया है।

युवाओं में एंट्रप्रेन्योरशिप की जिज्ञासा पैदा करने और पूर्वी उत्तर प्रदेश में विकसित होते परिवेश की नींव रखते हुए यंग एंट्रप्रेन्योरशिप प्रोग्राम में प्रभावशाली एवं सस्टेनेबल बिज़नेस प्लान डिज़ाईन और पेश करने के लिए 10 सरकारी स्कूलों और 6 सरकारी कॉलेजों के 3,285 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। ग्रांड ज्यूरी के सामने 17 फाईनलिस्ट्स पहुँचे, जिनमें से 6 विजेता टीमों का चयन किया गया, और इन 3 विजेता स्कूलों एवं 3 कॉलेजों को सर्वोच्च सम्मान दिया गया।

विजेता टीमों में सरकारी स्कूलों से जनता इंटरकॉलेज, जीवपुर ने अपने ‘लिटिल स्टार प्लेस्कूल’ के विचार के लिए ‘ सुशीला राय अवार्ड फॉर वीमैन इन एंट्रप्रेन्योरशिप’; ‘हिंदू इंटर कॉलेज, जमनिया’ ने अपने ‘एनर्जेटिक टिफिन सेंटर’ के विचार के लिए ‘चंद्रशेखर आजाद अवार्ड फॉर इनोवेशन, करेज़ एंड कन्विक्शन’; और ‘नेहरू विद्यापीठ रेवतीपुर’ ने अपने ‘श्री धेनू दूध उत्पाद’ के विचार के लिए ‘रानी लक्ष्मी बाई अवार्ड फॉर लीडरशिप’ जीता। सरकारी कॉलेज की टीमों में ‘स्वामी सहजानंद सरस्वती पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज’ ने अपने ‘प्योर नेस्ट ऑर्गेनिक्स’ के विचार के लिए ‘ सुशीला राय अवार्ड फॉर वीमैन इन एंट्रप्रेन्योरशिप का अवार्ड जीता। ‘गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक कुरू पिंड्रा वाराणसी गाज़ीपुर’ ने अपने ‘इम्मोर्टल्ज़ टेक्स’ के विचार के लिए ‘वीर अब्दुल हमीद ग्रामीण युवा उद्यमिता पुरस्कार’ जीता। ‘गवर्नमेंट गर्ल्स पीजी कॉलेज, महुआबाग’ ने अपने ‘ईकोफ्रेंडली कप और प्लेट’ के विचार के लिए ‘रानी लक्ष्मी बाई अवार्ड फॉर लीडरशिप’ का पुरस्कार जीता।

अवार्ड्स में हर विजेता टीम को 75,000 रु. का नकद पुरस्कार, और हर प्रतिभागी सदस्य को एक शील्ड और एक लैपटॉप दिया गया। शेष 11 फाईनलिस्ट टीमों में से प्रत्येक को 10,000 रु. की नकद राशि और उनके स्कूल को एक लैपटॉप दिया गया।

प्रोफेसर डॉ. सविता भारद्वाज, प्रिंसिपल, गवर्नमेंट गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, गाज़ीपुर ने कहा, ‘‘मैं युवाओं, खासकर इस कॉलेज की लड़कियों को आविष्कार फाउंडेशन ने जो अपनी उद्यमिता के विचार का प्रदर्शन करने का अवसर दिया है, उसके लिए मैं उनकी आभारी हूँ। यह युवाओं को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का एक मंच प्रदान करने के हमारे सरकार के उद्देश्य के अनुरूप है, ताकि वो अपनी उद्यमिता का उपयोग कर इनोवेटिव समाधानों का निर्माण कर सकें और अपने समुदायों में परिवर्तन ला सकें।’’

आविष्कार फाउंडेशन का उद्देश्य ‘‘एक ‘लर्निंग ईकोसिस्टम’ का निर्माण करना है ताकि उत्तर प्रदेश के युवाओं में उद्यमिता की ओर जिज्ञासा बढ़े’’। आविष्कार ग्रुप का लक्ष्य इस कार्यक्रम को पूर्वी उत्तर प्रदेश में स्कूल और कॉलेजों के दस लाख विद्यार्थियों तक पहुँचाना है। इसके अलावा, इस फाउंडेशन का इरादा अगले 5 सालों में पूर्वांचल के 1,000 उद्यमियों में निवेश करना, और अपना फ्लैगशिप ईकोसिस्टम निर्माण अभियान ‘‘संकल्प फोरम’’ वाराणसी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में लाना है।’’

इस अभियान के बारे में विनीत राय, फाउंडर एवं चेयरमैन, आविष्कार ग्रुप ने कहा, ‘‘गाज़ीपुर में विद्यार्थियों की अपार प्रतिभा और इच्छाशक्ति से पूर्वाचल के निर्माण और 10 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था बनने के भारत के लक्ष्य में अपना योगदान देने के लिए उद्यमिता की शक्ति में हमारे विश्वास को बल मिला है। इससे विश्व के सस्टेनेबल डेवलपमेंट लक्ष्यों में भी काफी बड़ा योगदान मिलेगा।

शाह फैज स्कूल के छात्र-छात्राओं का हुआ टीकाकरण

गाजीपुर। वृहस्पतिवार को शाह फैज़ विद्यालय के प्रांगण में सरकार द्वारा चलाये गए डिप्थीरिया ऑउटब्रेक की रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान के तहत कक्षा 1, 5 एवं कक्षा 10 के विद्यार्थियों का टीकाकरण किया गया। सभी अभिभावकों को एक दिन पहले ही मैसेज के द्वारा यह सूचित कर दिया गया था कि जो अभिभावक अपने बच्चों का टीकाकरण करवाना चाहते हैं वो लिखित में अपनी सहमति भेजें। यह टीकाकरण खाली पेट नहीं होता इसलिए सभी छात्र छात्राओं को टीकाकरण से पहले ही भोजन करवा दिया गया था। इस अभियान में कुल 197 छात्र छात्राओं का टीकाकरण किया गया। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की नर्सिंग अफसर राजेश सिंह की अगुवाई में 15 लोगों की टीम विद्यालय पहुंची जिन्होंने अलग अलग कक्षा वर्ग के छात्र छात्राओं का टीकाकरण किया। इस टीकाकरण में डीपीटी का कुल 49 डोज़ व डीटी का कुल 148 डोज़ दिया गया।

महिला पीजी कॉलेज में कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन

गाजीपुर। दीपोत्सव के अवसर पर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हिन्दी विभाग द्वारा शब्दोत्सव मानने के लिए कवि सम्मेलन गुरूवार को आयोजित किया गया। इस कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति अर्जित करने वाली कवयित्री रश्मि शाक्य, कवि आशीष द्विवेदी, व्यंग्यकार निर्भय निनाद, कवि दिलीप दीपक और वाह भाई वाह से ख्यातिप्राप्त कवि रामाकांत राही ने भाग लिया। यह कवि सम्मेलन दो चरणों में हुआ। पहले चरण में महाविद्यालय की छात्राओं ने स्वरचित अपनी कविताओं का पाठ किया, जिसमें किरन यादव, करिश्मा पाण्डेय, साधना यादव एवं ज्योति शर्मा ने अपनी भाव प्रधान कविताओं से खूब वाह वाही लूटी। दूसरे चरण में आमंत्रित कवियों ने अपनी कविताओं का पाठ किया।
कार्यक्रम की शुरूआत प्राचार्य प्रो सविता भारद्वाज द्वारा वाग्देवी सरस्वती के पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। कवि सम्मेलन का संचालन कवि रमाकांत राही ने किया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में कवि दिलीप दीपक ने ‘ दे दे मां ज्ञान शारदे मुझको’ सरस्वती वंदना सुनाकर श्रोताओं का मन मोह लिया।

कवि निर्भय निनाद ने प्रेम श्रृंगार और प्रेरणा से गीत सुनाए। शोल टॉक के संस्थापक कवि आशीष द्विवेदी ने अपनी प्रसिद्ध रचना ‘तुम मिले जो हमें जिंदगी मिल गई, एक दिया जो जल रोशनी मिल गई’ से सम्मेलन में जोरदार तालियाँ बटोरी। वहीं ‘वाह वाह’ से ख्याति प्राप्त कवि रमाकांत राही ने ‘लड़कियां कभी धूप तो कभी छांव बन जाती हैं, इनसे ही जीवन है यही संसार चलाती हैं’ कविता से समां बांधा। दिलीप ने श्रम गीत को प्रतिष्ठित करते हुए किसान जीवन के प्रेम को कविता में पिरोकर गाया कि ‘आवा न धनिया कटिया करा दे’। कार्यक्रम की विशेषता रही समापन के अवसर पर कवयित्री रश्मी शाक्य की लिखी पंक्तिया ‘अपना घर द्वार स्वर्ग का घटा छोड़कर, जब भागीरथ ने मुझको पुकारा यहां/ मैं चली आई शिव की जटा छोड़कर…’। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन संयोजक डॉ निरंजन कुमार यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ शिव कुमार, डॉ विकास सिंह, डॉ सारिका सिंह, डॉ संतन कुमार राम, डॉ राजेश यादव, डॉ संगीता मौर्य आदि प्राध्यापक, शोधार्थी एवं हिंदी एम ए एवं स्नातक की छात्राएं उपस्थित रही। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों में गाजीपुर महिला विकास मंच की अध्यक्ष मधु यादव, डॉ राम नारायण तिवारी, डॉ सर्वेश पांडेय, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संगठन मंत्री विपुल एवं जिला संगठन मंत्री आशुतोष की गरिमामयी उपस्थिति बनी रही।

सहजानन्द के वाणिज्य संकाय की छात्राएं हुई पुरस्कृत

सहजानन्द के वाणिज्य संकाय की छात्राएं पुरस्कृत हुईं

वैष्णवी, प्रार्थना और अदिति को मिले लैपटॉप

छात्राओं की उपलब्धि नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक कदम है:डॉ. वी के ओझा


ग़ाज़ीपुर।स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर के वाणिज्य संकाय की तीन छात्राएँ सुश्री वैष्णवी राय, प्रार्थना सिन्हा व अदिति राय आविष्कार फाउंडेशन द्वारा आयोजित आर्थिक उद्यमिता कार्यक्रम के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित की गई हैं। पुरस्कृत छात्राओं को फाउंडेशन की ओर से रु. 75000 की धनराशि तथा प्रत्येक को एक-एक लैपटॉप , प्रमाणपत्र तथा शील्ड प्रदान किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. वी के राय ने पुरस्कृत छात्राओं को सम्मानित करते हुए कहा कि इन छात्राओं ने वाणिज्य संकाय के साथ ही महाविद्यालय की प्रतिष्ठा में श्रीवृद्धि करने का कार्य किया है।उन्होंने कहा कि यूथ इंटरप्रेन्योरशिप के इस प्रतिष्पर्धात्मक कार्यक्रम में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के छात्रों की उत्साहजनक सहभागिता एक शुभ संकेत है।वाणिज्य संकाय के प्राध्यापक डॉ. वी के ओझा ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आर्थिक उद्यमिता से सामाजिक समानता के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल कर नारी सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापकों व कर्मचारियों प्रो. अजय राय, प्रो. गायत्री सिंह, रामधारी राम, डॉ. सौम्या वर्मा, डॉ. सतीश कुमार राय, डॉ. सुजीत कुमार, संजय राय, समीर राय, अमित राय, अंजनी राय तथा संतोष कुमार ने छात्राओं को बधाई दी है।

पुरुष किसानों के साथ साथ महिला किसानों को भी करें जागरूक:-सपना सिंह

गाजीपुर। कृषि विभाग द्वारा जनपद स्तरीय दो दिवसीय मिलेट्स महोत्सव एवं मेला का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र पी०जी० कालेज के प्रागण में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह एवं संयुक्त कृषि निदेशक वाराणसी मण्डल वाराणसी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया गया। इस दौरान सपना सिंह द्वारा लहुरी ओमेन काशी कृषक उत्पादक संगठन, महर्षि कण्व ऋषि, शिवाश कृषि उत्पादक संगठन के मोटे अनाज से बने रेसिपी की प्रशंसा करते हुये अन्य कृषि उत्पादक संगठन द्वारा इस तरह के भोज्य पदार्थों को बाजार में उपलब्ध कराने हेतु आग्रह किया। कहा कि श्री अन्न के प्रति पुरूष किसानो के साथ-साथ महिला किसानो को भी जागरूक किया जाय जिससे महिला किसान श्री अन्न से बनने वाले भोज्य पदार्थाे को निर्मित कर सके। महिला किसानो को कृषक उत्पादक संगठन मे सहभागिता सुनिश्चित कराने का आग्रह किया। संयुक्त कृषि निदेशक वाराणसी मण्डल वाराणसी द्वारा मोटे अनाज उगाये जाने के बारे में किसानो को विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी एवं किसानो को जागरूक किया कि पराली कदापी न जलाये इसके जलने से मिट्टी की उर्वर क्षमता कम होती है वायु मण्डल प्रदूषित होता है। कृषको को डिकम्पोजर के प्रयोग करने की भी जानकारी दी गयी।

उप कृषि निदेशक द्वारा कृषि विभाग की समस्त योजनाओ की विस्तृत जानकारी किसानो को दिया गया तथा पी०एम० किसान योजना को बताते हुये कहा कि किसानो को तीन कार्य ई०के०वाई०सी०, आधार सीडीग एवं एन०पी०सी०आई० अति शीघ्र करवा ले ताकि आने वाली किस्त इनके खाते में आसानी से चली जाय। कार्यक्रम मे कृषि वैज्ञानिक डा० विनोद कुमार सिंह, डा० धर्मेन्द्र कुमार सिंह, डा० जे०पी० सिंह ने किसानो का तकनीकी मार्ग दर्शन किया। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी जिला उद्यान अधिकारी, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंन्धक यु०बी०आई०, अभिहित अधिकारी एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी उपस्थित थे, जिनका स्टाल भी लगा था एवं किसानो को अपने विभाग से सम्बन्धित जानकारी भी उपलब्ध करायी गयी। कार्यक्रम के अन्त में उप कृषि निदेशक द्वारा उपस्थित कृषको को धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कार्यक्रम के समाप्ति की घोषणा की गयी।