डाक सहायक से अब परिवाद निरीक्षक के पद पर राजन गुप्ता देंगे अपनी सेवा
गाजीपुर। भारतीय डाक विभाग में जनपद के जमानियां उपडाकघर में डाक सहायक के पद पर कार्यरत राजन गुप्ता ने विभाग द्वारा आयोजित इंस्पेक्टर पदोन्नति परीक्षा में उत्तीर्ण होकर पूरे जनपद का नाम रोशन किया। बताते चले कि गाजीपुर मंडल में डाक सहायक पद पर तैनात राजन गुप्ता को अब परिवाद निरीक्षक देवरिया मंडल के लिए पदोन्नति कर दिया गया है। इस अवसर पर जनपद के डाक परिवार द्वारा उनके सम्मान में नगर स्तिथ एक मैरेज हाल में विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस विदाई समारोह में पूरे जनपद से सभी कर्मचारी हर्षोल्लास के साथ उपस्थित होकर अपने अतिप्रिय व गाजीपुर मंडल की जान कहे जाने वाले राजन गुप्ता को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देते हुए माला पहनाकर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और ढ़ेर सारी बधाईयां देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। इस अवसर पर श्रीनाथ सिंह यादव, रविंद्र राव, अवधेश यादव, राजगुरु यादव, दुर्गा राय, गुलाब गुप्ता, सत्य नारायन राम, प्रेम राय, रोहित कुमार, विकास शर्मा विश्वानंद तिवारी हरिन्द्र कुमार, राजीव, नितीश, पियूषकांत श्रीवास्तव, राजेश राय सहित आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
गाजीपुर। न्यायालय गाजीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। जनपद न्यायाधीश धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा लोक अदालत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए यह बताया गया कि लोक अदालत से जहाँ एक ओर समय की बचत होती है, वहीं लम्बे समय से लम्बित मामलों के त्वरित निस्तारण का यह एक अत्यन्त महत्वपूर्ण साधन है। उनके द्वारा यह भी कहा गया कि जब लोक अदालत के माध्यम से किसी मामले का निस्तारण होता है तब उसके विरूद्ध कोई अपील नहीं होती है और विवाद हमेशा के लिए समाप्त हो जाता है। जनपद न्यायाधीश धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा लोक अदालत के सफलता हेतु सभी अधिकारियों को अधिक से अधिक निस्तारण हेतु प्रोत्साहित किया गया तथा सुलह समझौते के माध्यम से आपसी वैमनस्य को समाप्त करने का आवाहन किया गया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत शक्ति सिंह अपर जिला जज कोर्ट संख्या-1 द्वारा लोक अदालत के विषय में जानकारी देते हुए यह बताया गया कि आज की लोक अदालत किसानों, मजदूरों व सीमा पर डटे हुए जवानों को समर्पित है। कतार में खड़े हुए अंतिम व्यक्ति तक राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है। उनके द्वारा यह भी कहा गया कि ऐसे छोटे प्रकरण जिसमें अनावश्यक रूप से मुकदमेबाजी के कारण पक्षकारों के मध्य वैमनस्यता विद्यमान रहती है, को समाप्त कर सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने में लोक अदालत द्वारा अपनी सक्रिय भूमिका निभायी जा रही है। विजय कुमार-IV, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर द्वारा बताया गया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1 लाख 39 हजार 292 मामले निस्तारण हेतु नियत किए गए थे, जिसमें से सुलह समझौते एवं संस्वीकृति के आधार पर कुल 1 लाख 24 हजार 75 वाद अंतिम रूप से निस्तारित किए गए। विभिन्न न्यायालयों द्वारा 13 हजार 462 मामले तथा बैंक एवं अन्य विभाग द्वारा कुल 1 लाख 10 हजार 613 मामले निस्तारित किए गए। परिवार न्यायालय द्वारा कुल 03 विवाहित जोड़ो की सुलह कराकर विदाई कराई गई। बैंको द्वारा लगभग 10 करोड़ 95 लाख धनराषि के मामलें इस लोक अदालत में निस्तारित किए गए। आज की राष्ट्रीय लोक अदालत में वृद्धा, दिव्यांग एवं विधवा पेंशन हेतु एक शिविर भी लगाया गया। इस अवसर पर मेडिकल कैम्प का भी आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डाक्टर मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर बिजली बिल, गृहकर एवं जल कर सहित अन्य सामाजिक योजनाओं से संबंधित पाण्डाल भी लगाए गए हैं। जनपद न्यायाधीश द्वारा कुछ दिव्यांगजनों को व्हील चेयर / बैसाखी आदि का वितरण भी किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद का सबसे पुराना आरबिट्रेशन वाद संख्या- 13/2014 महेन्द्रा एंड महेन्द्रा बनाम माता अमरावती विद्यालय, जो लगभग 11 वर्षों से लम्बित था, को पक्षों के मध्य सुलह समझाते के आधार पर निस्तारित किया गया है। उक्त प्रकरण अपर जिला जज प्रथम शक्ति सिंह के यहाँ लम्बित था। सुलह समझौते के उपरान्त प्रकरण के अधिवक्ताओं को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पी.ओ. (एम.ए.सी.टी.) संजय हरिशुक्का, अपर जिला जज श्री अली रजा, अभिमन्यू सिंह, रामअवतार प्रसाद, अलख कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नूतन द्विवेदी, सिविल जज (सी.डि.) अमित कुमार, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दिपेन्द्र कुमार गुप्ता, सिविल जज (सी.डि.) / एफ.टी.सी. अर्चना, सिविल जज (जूडि.) श्री बेतांक चौहान, न्यायिक मजिस्ट्रेट हार्दिक सिंह, अपर सिविल जज (जू.डि.) अनन्त कुमार, दीक्षा त्रिपाठी, मेहनाज खान, मनी वर्मा, श्वेता नैन, शिवानी, संदेश कुमार पासवान, सोनाली प्रिया गौर व रंजना देवी, बार के पदाधिकारीगण, न्यायालय के कर्मचारीगण एवं वादकारी उपस्थित रहे।
गाजीपुर।वृहद राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन 13 दिसम्बर, 2025 को जनपद न्यायालय, गाजीपुर, वाह्य न्यायालय सैदपुर एवं मुहम्मदाबाद तथा ग्राम न्यायालय जखनियाँ व जमानियाँ के साथ-साथ अन्य सरकारी प्रतिष्ठानों में किया जाएगा। इसी क्रम में धमेन्द्र कुमार पाण्डेय, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर द्वारा न्यायालय दस कक्षीय सभागार में सम्पन्न किया जाएगा। इस वृहद लोक अदालत में निम्नवत जिसमें प्रमाण पत्र संबंधी, छोटे व लघु दाण्डिक वाद, पारिवारिक वाद, धारा-138 एन.आई.एक्ट, स्टाम्प वाद/पंजीयन वाद, मोटर अधिनियम वाद, चकबंदी वाद, श्रम वाद, उपभोक्ता फोरम वाद, वाट-माप प्रचलन अधिनियम वाद, कराधान प्रकरण, बिजली चोरी के वाद, सुलह समझौता एवं मध्यस्थता के माध्यम से वैवाहिक विवाद को परिपक्व कराकर आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण मौके पर किया जाएगा। इसी क्रम में जिला सूचना अधिकारी गाजीपुर ने जनपद के जनपदवासियों से अपील किया है कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में समसय उपस्थित होने का कष्ट करें ताकि अपने आवेदनो का निस्तारण किया जा सके।
गाजीपुर।राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत बिन्द ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट कर बिहार विधानसभा चुनाव में मिली शानदार और ऐतिहासिक विजय पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह मुलाकात अत्यंत आत्मीय, प्रेरणादायी तथा हृदय को स्पर्श करने वाली रही। प्रधानमंत्री के स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन से नई ऊर्जा एवं उत्साह प्राप्त हुआ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन की कहानी संघर्ष और समर्पण की एक प्रेरणादायक गाथा है। वह एक ऐसे लोकप्रिय नेता हैं, जिन्होंने अपने असाधारण नेतृत्व और विराट व्यक्तित्व से भारत को एक नई दिशा प्रदान की है। उनकी नेतृत्व क्षमता दूरदर्शिता और जनसमर्थन ने उन्हें एक प्रभावशाली नेता बनाया है। देश के प्रधानमंत्री जी ने जनपद की विकास गतिविधियों के साथ ही उनके साहित्य से जुड़ी बिंदुओं पर चर्चा किए।
राज्यसभा सांसद ने वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने की सफल चर्चा पर आभार व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री को अपनी स्वरचित पुस्तक मेरा प्यारा हिंदुस्तान भेंट की साथ में दोनों पुत्र कुशाग्र और परख उपस्थित रहे। बच्चों ने बताया की प्रधानमंत्री जी इतने आत्मीयता के साथ मिले की लगा ही नहीं कि प्रधानमंत्री जी से पहली बार मिल रहे है प्रधानमंत्री जी ने आशीर्वाद और निरंतर आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दिए।
गाजीपुर।युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग गाजीपुर के तत्वावधान में 77 वां पी आर डी स्थापना दिवस समारोह सफलता पूर्वक पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में मनाया गया। जनपद के कुल 88 पी आर डी जवानों जिसमें 22 महिला पी आर डी सम्मिलित रहीं । परेड की सलामी सरिता अग्रवाल अध्यक्ष नगर पालिका परिषद एवं दीनदयाल वर्मा परियोजना निदेशक गाजीपुर द्वारा स्वीकार किया गया। सलामी से पूर्व अतिथि द्वय द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। 5 दिसम्बर 2025 से अभ्यास परेड क़ा संचालन सर्व अखिलेश यादव, चंद्रकांत यादव, किशन चंद, रविशंकर प्रसाद, वकार खान, आंचल सिंह एवं सिंधुजा यादव क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी द्वारा किया गया। कुल 4 टोली अभ्यास हेतु बनाई गयी थी, परेड सकुशल संपन्न होने के उपरांत टोली संख्या 1 प्रथम, टोली संख्या 2 द्वितीय, टोली संख्या 4 तृतीय स्थान प्राप्त किया। द्य परेड संपन्न होने के उपरांत रस्साकशी की प्रतियोगिता भी कराई गई। जिसमें अनिल कुमार भारती की टीम विजेता एवं रामदयाल राम की टीम उप विजेता रही। परेड में सम्मिलित सभी 88 पी आर डी जवान को अंग वस्त्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं अनुशासन हेतु पी आर डी जवान अनिल कुमार भारती, रामदयाल राम, अक्षय कुमार, बर्फ भारती एवं रेनू विश्वकर्मा को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा अपने संबोधन में पी आर डी जवानों को उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं अनुशासन की सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम के आयोजक जिला युवा कल्याण अधिकारी द्वारा दोनों अतिथियों का बुके एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। स्थापना दिवस परेड में पूर्व व्यायाम प्रशिक्षक चंद्रभान सिंह, प्रति सार निरीक्षक, अमरनाथ कुशवाहा, पुलिस विभाग के 2 परेड प्रशिक्षक, राम अवध, सोनू, राजेश एवं अन्य लोग उपस्थित रहे । अंत में जिला युवा कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
नागरिक सेवा के लिए राज्य प्रशासन का हो रूपांतरण:सांसद डा. संगीता बलवंत
गाजीपुर।संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत 1 दिसंबर से सुचारू रूप से चल रहा है। इस दौरान राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने राज्य स्तरीय कार्यालयों का नाम बदलने की मांग की।
डा.संगीता बलवंत ने सदन में माँग रखते हुए कहा कि भारत अभी भी अपने प्रशासनिक ढांचे में शाही या सामंतवादी मानसिकता के अवशेषों से जूझ रहा है, जहाँ कुछ कार्यालय अक्सर शक्ति के धनी के रूप में देखे जाते हैं, न कि सेवा के साधन के रूप में। यह धारणा सरकारी अधिकारियों और उन नागरिकों के बीच दूरी पैदा करती है, जिन्हें वे सेवा देने के लिए बनाए गए हैं।
जिला अधिकारी का कार्यालय, साथ ही अन्य महत्वपूर्ण राज्य स्तरीय अधिकारी जैसे उप-जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और विभागीय प्रमुख, औपनिवेशिक काल में राजस्व, कानून और प्रशासन को केंद्रीकृत करने के लिए स्थापित किए गए थे। इस अधिकार केंद्रित ढांचे ने एक स्थायी विरासत छोड़ी है, जो आज भी अधिकारियों के नागरिकों के साथ व्यवहार को प्रभावित करती है। यह अक्सर जनभागीदारी को रोकता है, पारदर्शिता को कम करता है, नौकरशाही में बाधाएँ पैदा करता है और आवश्यक सेवाओं के समय पर वितरण में रुकावट डालता है।
राज्यसभा सांसद ने उदाहरण देते हुए कहा कि हाल ही में , प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम सेवा तीर्थ रखा गया है साथ ही राजपथ को कर्तव्यपथ , राजभवन को लोकभवन , केंद्रीय सचिवालय को कर्तव्य भवन नाम दिया गया है जो नागरिक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाता है और यह स्पष्ट करता है कि शासन जनता के लिए, जनता द्वारा और जनता के साथ है। ठीक इसी प्रकार सभी राज्य स्तरीय कार्यालयों का नाम बदला जाए जैसे जिलाधिकारी पदनाम को जिला सेवक या उन्हें कुछ इस तरह व्यवस्थित किया जाए कि उनका वास्तविक उद्देश्य सार्वजनिक सेवा को दर्शाए। उनके पदनाम और कार्यप्रणाली में विनम्रता, जवाबदेही और नागरिकों के प्रति सेवा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, ताकि अधिकारी जनता के लिए मार्गदर्शक और सहायक के रूप में देखे जाएँ।
उ0प्र0 सरकार की आनलाईन शिकायत प्रणाली जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में गाज़ीपुर पुलिस अव्वल
पुलिस अधीक्षक गाज़ीपुर द्वारा आईजीआरएस निस्तारण के कार्यों की स्वयं मॉनिटरिंग करते लगातार निर्देशों के फलस्वरूप विगत माह नवम्बर में उत्तर प्रदेश की रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया ,इसी क्रम में जनपद के 27 थाने में से 23 थानों को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है
गाजीपुर।उ0प्र0 सरकार की आनलाइन शिकायत प्रणाली जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) से प्राप्त शिकायतों को जनपद गाज़ीपुर पुलिस द्वारा समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया। जिसके फलस्वरूप प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में जनपद गाज़ीपुर जो माह नवम्बर में प्रथम रैंक प्राप्त किया । जनपद गाज़ीपुर पुलिस के जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त सन्दर्भों का मुख्यमंत्री कार्यालय से मुल्यांकन किया गया तो उ0प्र0 के सभी 75 जनपदों में जनपद गाज़ीपुर की कार्यवाही 100% रही व रैंक प्रथम रहा । इसी क्रम में जनपद के 27 थाने में से 23 थानों को सम्पूर्ण प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के प्रवेक्षण में जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) के कार्यों की मानीटरिंग करते हुए जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी व थाना प्रभारियों को लगातार निर्देश दिये जा रहे हैं। जनसुनवाई पोर्टल से प्राप्त शिकायतों को पुलिस कार्यालय में गठित आईजीआरएस सेल द्वारा सम्बंधित थानों पर आनलाईन प्रेषित की जाती है। समस्त थाना प्रभारियों द्वारा प्राप्त सन्दर्भों की जांच आख्या आनलाईन दिए गए समय सीमा के अन्दर संबंधित को प्रेषित की जाती है और आवेदक पुलिस कार्यवाही से सन्तुष्ट है कि नहीं इसका फिडबैक भी पुलिस कार्यालय के आईजीआरएस सेल नियुक्त कर्मचारीगण द्वारा लिया जाता है, जिससे की गयी जांच एवं पुलिस कार्यवाही की गुणवत्ता ठीक होती है।
सोनिया गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला महिला अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
गाजीपुर। यूपीए चेयरपर्सन एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिवस पर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला महिला अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरित कर उनका कुशलक्षेम जाना। कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष सुनील राम और शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा के संयुक्त नेतृत्व में शहर कोतवाली क्षेत्र के महर्षि विश्वामित्र स्वायत्तशासी मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत आने वाले जिला महिला चिकित्सालय परिसर में किया गया। कार्यकर्ताओं ने विभिन्न वार्डों में भर्ती महिला मरीजों से मुलाकात कर उन्हें फल दिए और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि सोनिया गांधी 79 वर्ष की हो गई, वे त्याग और सेवा की प्रतिमूर्ति हैं, उन्होंने पार्टी मुखिया होने के नाते देशहित में कई बड़े फैसले लिए और उसपर पार्टी नेताओं ने कई जनहित के काम भी किए। सुनील राम ने बताया कि सोनिया जी के जन्मदिन पर जरूरतमंदों की मदद करना कांग्रेस पार्टी की सामाजिक प्रतिबद्धता का हिस्सा है। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए मरीजों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। एआईसीसी सदस्य रविकांत राय एवं पूर्व जिलाध्यक्ष मार्कण्डेय सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि श्रीमती गांधी ने हमेशा देशहित में महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं, यह सेवा कार्यक्रम उनके आदर्शों को मजबूत करता है। फल पाकर कई मरीजों और परिजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार जताया। वितरण अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने मरीजों की समस्याएं सुनीं। अस्पताल स्टाफ ने कार्यक्रम के संचालन में सहयोग किया और व्यवस्था बनाए रखने में मदद की। पार्टी प्रवक्ता अजय श्रीवास्तव ने सोनिया गांधी के दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि कांग्रेस आगे भी ऐसे सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के कमजोर वर्गों तक सहायता पहुंचाती रहेगी।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से अजय श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह, चंद्रिका सिंह, हामिद अली, राजीव सिंह, सतीश उपाध्याय, आशुतोष गुप्ता, राशिद, आलोक यादव, सतीश श्रीवास्तव, सुमन चौबे, सदानंद गुप्ता, कुसुमदेवी, कमलेश्वर शर्मा, जेपी पांडे, शबीहूल हसन, रमेश गुप्ता, संजय सिंह, देवेंद्र सिंह, जुगनू सिंह, अंसार अहमद, प्रवीण दुबे, विनय पांडे आदि लोग उपस्थित रहे।
वेलफेयर क्लब की बैठक में जनपद स्तरीय बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता की तैयारियाँ तेज
गाज़ीपुर। वेलफेयर क्लब एवं बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता प्रकोष्ठ की संयुक्त बैठक क्लब कैंप कार्यालय, कचहरी रोड पर आयोजित हुई। बैठक में आगामी जनपद स्तरीय बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता के सुचारु आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने पर सहमति बनी। क्लब के परीक्षा प्रभारी रामनाथ कुशवाहा ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन चार चरणों में होगा। पहला चरण 14 दिसम्बर, रविवार को आयोजित किया जाएगा, जिसमें सामान्य ज्ञान, गणित एवं तार्किक शक्ति, चित्रकला, तथा निबंध लेखन की लिखित परीक्षाएँ शामिल रहेंगी। इसके लिए जनपद में कुल नौ परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। सभी केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त कर दिए गए हैं तथा पीजी कॉलेज टेरी के कुशल छात्र–छात्राओं को कक्ष निरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। क्लब संरक्षक धीरेन्द्र त्रिपाठी एवं क्लब अध्यक्ष डा. शरद कुमार वर्मा को पूरे आयोजन का प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। गाज़ीपुर सदर में रामदूत इंटरनेशनल स्कूल को मुख्य परीक्षा केन्द्र बनाया गया है जहां व्यवस्थापक सत्य प्रकाश तिवारी होंगे। इसी प्रकार नंदगंज के रेनबो मॉडर्न स्कूल में नौशाद अहमद, सैदपुर के एडूरेन ग्लोबल स्कूल देवचंदपुर में डा. जितेन्द्र कुमार, भांवरकोल के मार्टिन्स चिल्ड्रेन एकेडमी में नूर अफसा, मुहम्मदाबाद सूरतापुर के चंदनी पब्लिक स्कूल में पवन कुमार पांडेय, गौसपुर के राहुल सांकृत्यायन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विनोद मिश्रा, कासिमाबाद के ओम साईं पब्लिक स्कूल में सत्यदेव दूबे, लावा नेवादा के एस.एस. पब्लिक स्कूल में अजय यादव, दिलदारनगर के कुश बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामनाथ कुशवाहा को व्यवस्था का प्रभार दिया गया है। इन सभी केंद्रों पर कक्षा 4 से 12 तक के विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। क्लब के संयुक्त सचिव सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि सामान्य ज्ञान, गणित एवं तार्किक शक्ति की परीक्षाएँ बहुविकल्पीय पद्धति से होंगी, जिसमें प्रतिभागियों को सही उत्तर वाले गोलों को काला करना होगा। वहीं चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता पूर्व निर्धारित विषयों पर आधारित होंगी। द्वितीय चरण में स्व. केशव प्रसाद शर्मा स्मृति जनपद स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता, तृतीय चरण में “आवाज़ की आगाज़” गायन प्रतियोगिता तथा चतुर्थ चरण में शास्त्रीय एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। उक्त तीनों प्रतियोगिताएँ जनवरी माह में जनपद मुख्यालय पर संपन्न होंगी। गायन एवं नृत्य प्रतियोगिता में कक्षा 4 से स्नातकोत्तर तक के विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकेंगे। क्लब खेल प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रवेश पत्र भेजे जा चुके हैं। प्रतियोगिताओं में चयनित प्रतिभागियों को क्लब द्वारा आयोजित वार्षिक समारोह “29वां वेलफेयर उत्सव” में ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। बैठक में जिला गवर्नर पवन पांडेय, क्लब ऑडिटर डा. जितेन्द्र कुमार, संयुक्त सचिव रामनाथ कुशवाहा, गोपी सिंह कुशवाहा, सत्यदेव दूबे, अजय यादव, राम कुमार, नौशाद अहमद सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष डा. शरद कुमार वर्मा ने की।
गाज़ीपुर। विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल द्वारा जिला कार्यालय कलेक्टर घाट पर मंगलवार को शौर्य सभा 2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम राम मंदिर आंदोलन में बलिदान देने वाले राम भक्तों एवं वीर बजरंगियों के तप और शौर्य को स्मरण करने हेतु सम्पन्न हुआ।
सभा में वक्ताओं ने कहा कि राम मंदिर केवल आस्था की नहीं, बल्कि त्याग, संघर्ष और पराक्रम की ऐतिहासिक विजय है। असंख्य बलिदानियों ने सनातन अस्मिता पर लगे कलंक को मिटाने और अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।
सभा में युवा पीढ़ी को इस अमर संघर्षगाथा से प्रेरित होकर राष्ट्र और धर्म के प्रति जागरूक व संगठित रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राम भक्तों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही और सभी ने बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रांत सह सेवा प्रमुख दिनेश चंद्र पाण्डे, जिला अध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव, जिला सह मंत्री ओमप्रकाश, बजरंग दल जिला संयोजक रविराज, जिला कोषाध्यक्ष आनन्द, प्रांत कार्यकारी सदस्य प्रदीप, सैदपुर जिला अध्यक्ष राकेश सिंह, जिला धर्माचार्य प्रमुख प्रदीप, जिला सेवा प्रमुख स्वामी जी, बृजेश सिंह, बजरंग दल नगर सह संयोजक राजन सिंह, बजरंग दल नगर गौ रक्षा प्रमुख संदीप मोदनवाल, बजरंग दल वार्ड संयोजक आदित्य, बजरंग दल वार्ड संयोजक संजीव, बजरंग दल वार्ड संयोजक विश्वजीत, बजरंग दल वार्ड संयोजक विनोद, बजरंग दल वार्ड संयोजक शिवम सहित अन्य बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के अनेक कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।