गाजीपुर। जिलाधिकारी एम.पी. सिंह एवं पुलिस अधीक्षक रोहन पी0 बोत्रे ने शनिवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बंदियों एवं उनके बैरकों की सघन तलाशी ली गई। वहां मौजूद कैदियों से उनके स्वास्थ्य, साफ-सफाई, खाने-पीने के बारे में पूछताछ की, इसके बाद अस्पताल, मेस इत्यादि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ली गई तलाशी में किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु प्राप्त नही हुयी। डीएम और एसपी ने जेल की व्यवस्था चुस्त और दुरुस्त रखने के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
गाजीपुर। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के तत्वावधान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदार दास मोदी का जन्मदिवस हर्सोल्लास के साथ जिला पंचायत सभागार में शनिवार को मनाया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, पूर्व राज्य मंत्री डॉ संगीता बलवन्त, विजेन्द्र राय, पूर्व जमानियॉ विधायक सुनिता सिंह, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। तत्पश्चात उपस्थित जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। यह कार्यक्रम 17 सितम्बर से 23 सितम्बर तक चलेगा। कार्यक्रम मे उपस्थित पूर्व राज्य मंत्री डा0 संगीता बलवंत ने प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर बधाई दी। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री इस देश की 135 करोड़ देशवासियों के लिए सतत सोचते है तथा कार्य को परिणित करते है, की किस तरह मै अपने देश को सजाऊ और सवारू। कहा आज हमलोगो ने जो झाकी देखी है उसमे मोदी के बाल्यावस्था काल से ही वे कितने मेहनती, जागरूक तथा कितने निर्भिक थे, जो आज पूरा देश देख रहा है, कि किस तरह आतताईयो और आक्रांताओ के खिलाफ डट कर खड़े है। जिन्हे भारत ही नही पूरा विश्व नमन का रहा है। प्रधानमंत्री का जन्म दिवस आज से 2 अक्टूबर 2022 तक पूरे देश मे एक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जायेगा। उन्होने कविता के माध्यम से प्रधानमत्री के कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि ‘‘पथ क्या पथ की कुशलता क्या‘‘ वो पथ क्या पथिक की कुशलता क्या‘‘ जब पथ पर बिखरे फूल न हो‘‘ नाविक की धैर्य परीक्षा क्या‘‘ जब धारा अनुकूल न हो‘‘ ऐसी स्थिति में प्रधानमंत्री इस राष्ट्र को सम्भाल रहे उनके धैर्य और उनके कार्यशैली को आज हमलोग नमन कर रहे है।
अध्यक्ष जिला पंचायत सपना सिंह ने युगो युगो के बाद, धरती पर अवतरित भारत भूमि के यशस्वी भाग्य विधाता, देव शिल्पी, भगवान विश्वकर्मा जी के प्रतिनिधि के समान, राष्ट्र शिल्पी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस की हार्दिक देते हुए उन्होने कहा कि आज हमारे देश भारत की चर्चा विदेशो मे भी होती है। हमारा देश अब विदेशो को भी सहयोग देता है। जिसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री को जाता है। प्रधानमंत्री ने ‘बेटी बचाव बेटी पढाओ‘ योजना लाकर नारियो को सम्मान दिया है। पूर्व विधायक सूनीता सिंह ने प्रधानमंत्री के जन्म दिवस की बधाई देते हुए उनके लम्बी उम्र की कामना की। उन्होने कहा कि मोदी जी के आने से हर वर्ग, गॉव , गरीब ,किसान, मजदूर सब आनन्दित तथा गर्व से जीवन व्यतीत कर रहे। कार्यक्रम में जिला पूर्ती अधिकारी कुमार निर्मलेंदू ने ‘‘प्रधानमंत्री के कल्पना का भारत‘‘ विषय पर गीत के माध्यम से प्रस्तुित दी जो सराहनीय रहा। आज का कार्यक्रम राष्ट्रगान के पश्चात समाप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केन्द्र के कार्यक्रम एवं लेखा सहायक सुभाष चन्द्र प्रसाद ने किया। इस अवसर पर समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, नेहरू युवा केन्द्र के वालेंटियर, आमजनमानस उपस्थित थे।
अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे दीपक व नगमा
जिले के ताइक्वांडो खिलाड़ियों में खुशी का माहौल
गाजीपुर। नेपाल के पोखरा में वर्ल्ड ताइक्वांडो द्वारा आयोजित 21 से 25 सितंबर तक होने वाली जी-2 अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गाजीपुर से सीनियर वर्ग में रौज़ा स्थित खोवा मंडी की नगमा परवीन व जूनियर वर्ग में जमलापुर स्थित लोटन इमली के दीपक वर्मा दमखम दिखाएंगे। डिस्ट्रिक्ट गाजीपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिला सचिव विपिन सिंह यादव ने बताया कि नगमा व दीपक काफी प्रतिभावान खिलाड़ी हैं कई प्रतियोगिताओं में इन्होंने जिले का नाम रोशन किया है। जिले के ताइक्वांडो खिलाड़ियों में काफी हर्ष का माहौल है। उन्होंने बताया कि यह दोनों खिलाड़ी रौज़ा स्थित वंश ताइक्वांडो अकैडमी में प्रशिक्षण लेते हैं। इस प्रतियोगिता में भारत सहित मेजबान नेपाल, मलेशिया, ईरान, श्रीलंका, थाईलैंड, कजाकिस्तान, कोरिया, पाकिस्तान आदि देश लेंगे हिस्सा। संघ के अध्यक्ष व तकनीकी निदेशक अलाउद्दीन अंसारी, उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह, कोषाध्यक्ष सरफराज खान, अनुज मिश्रा, ताईक्वांडो कोच मनोज कुमार, विजय कमला साहनी, सत्यदेव पांडे, अजय शर्मा, रवि कुमार व चित्रांश राय ने शुभकामनाएं दी।
गाज़ीपुर। समाजवादी पार्टी के नगर इकाई की एक आवश्यक बैठक परसपुरा मुहल्ले में स्थित एमडी लिटिल फ्लावर स्कूल में नगर अध्यक्ष दिनेश यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में नगरपालिका चुनाव एवं बूथ कमेटी की समीक्षा की गई। इस बैठक में बतौर पर्यवेक्षक उपस्थित जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सभी बूथ प्रभारियों एवं सेक्टर प्रभारी का अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। कार्यकर्ताओं ने हर कीमत पर नगरपालिका चुनाव में पार्टी को जिताने का भी संकल्प लिया ।बैठक के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने भाजपा की चेयरमैन सरिता अग्रवाल पर महापुरुषों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा चेयरमैन ने केवल दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा को झालर लाइटों से सजाकर उनकी प्रतिमा स्थल को तो रोशन करने का काम किया है, लेकिन और सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं को अंधेरे में छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले डॉ सुभाष चन्द्र बोस, डॉ राजेन्द्र प्रसाद, लाल बहादुर शास्त्री, लोकनायक जयप्रकाश नारायण,स्वामी विवेकानंद,रविंद्र नाथ टैगोर और सरजू पांडे की प्रतिमा पर झालर लाइट न लगाकर उन्होंने भेदभावपूर्ण बर्ताव किया है। महापुरुषों को पार्टी की नजर से देखने का काम किया है।उन्होंने कहा जिन महापुरुषों की प्रतिमाओं की नगरपालिका चेयरमैन ने उपेक्षा किया है उन सभी का दीनदयाल उपाध्याय जी से कहीं अधिक गौरवशाली इतिहास रहा है । उन्होंने कहा कि जब देश आजादी के 75वर्ष पूरा होने पर अमृत महोत्सव मना रही हो ऐसे अवसर पर आजादी की लड़ाई के नायक रहे इन महापुरुषों के साथ सौतेलापूर्ण भेदभाव कत्तई ठीक नहीं। समाजवादी पार्टी इन महापुरुषों की उपेक्षा कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने जल्द से जल्द इन महापुरुषों की प्रतिमा स्थलों को भी झालर लाइटों से सजाने और सुन्दरी करण करने की मांग किया। इस बैठक में उपस्थित नगर प्रभारी अहमर जमाल ने सभी कार्यकर्ताओं से नगरपालिका चुनाव की तैयारी में तन मन धन से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन के जो भी पेंच ढीले है उन्हें समय से कस लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा लगभग पच्चीस वर्षों से नगरपालिका पर भाजपा का कब्जा है लेकिन शहर की समस्यायें ज्यों की त्यों बनी हुई है। शहर विकास के नाम पर शून्य है । शहर की गलियां आज भी अंधेरी है। नालों को ढकने की आज तक कोई व्यवस्था नहीं हुई है। नाले खुले हुए हैं जिसकी वजह से दुर्घटना होने की संभावना लगातार बनी रहती है। शहरवासी पानी की टंकियों की नियमित सफाई न होने से दूषित पेयजल पीने को मजबूर हैं।उन्होंने कार्यकर्ताओं से स्थानीय समस्याओं को लेकर संघर्ष करने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा शहर के विकास के लिए नगरपालिका से भाजपा को बेदखल करना जरूरी है। इस बैठक में मुख्य रूप सेनगर प्रभारी अहमर जमाल, जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, सेक्टर प्रभारी नरेंद्र कुशवाहा, डॉ समीर सिंह,अभिनव सिंह,सोनू खां, मखन्चू चौधरी, उपेन्द्र कुशवाहा, राजेश कुशवाहा,विनय शंकर, सुनील कुमार, कमलेश,अजय कुशवाहा,प्रवीण, रमेश, जितेन्द्र चौधरी आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन सेक्टर प्रभारी नरेंद्र कुशवाहा ने किया।
गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे व उपजिलाधिकारी डा.हर्षिता तिवारी की देखरेख में मुख्तार अंसारी की मुहम्मदाबाद के यूसुफपुर दर्जी टोला स्थित मकान को पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर कुर्क करने की करवाई की गई। वहीं प्रशासनिक एक्शन की जानकारी होने के बाद पुलिस ने मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर सील करने के साथ ही विधिक प्रक्रिया पूरी कराने के लिए सुरक्षा के तमाम एहतियाती उपाय किए थे। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे व उपजिलाधिकारी डा.हर्षिता तिवारी की देखरेख में शुक्रवार को पुलिस ने माफिया मुख्तार अंसारी की नगर के यूसुफपुर दर्जी मुहल्ला स्थित मकान को कुर्क करने की कार्रवाई की। इसके अलावा पुलिस ने सांसद अफजाल अंसारी के शक्करपुर स्थित भूखंड को तथा गैंग के सदस्य काजू उर्फ शहनवाज उर्फ काजू कुरैशी का यूसुफपुर मंगल बाजार भूखंड को कुर्क करने की कार्रवाई की। पुलिस ने तीनों का कुल 2.50 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी श्याम बहादुर सिंह, सीओ सदर गौरव कुमार, प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार मिश्रा सहित कई थानों की पुलिस के जवान शामिल रहे।
गाजीपुर। यातायात पुलिस लगातार बाइक पर पीछे बैठने वालों को भी हेलमेट का प्रयोग करने के लिए जागरूक कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को यातायात प्रभारी सुशील कुमार मिश्रा के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस ने नगर के विशेश्वरगंज, लंका, भुटहियाटाड़, रौजा तिराहा सहित अन्य स्थानों पर जागरुकता अभियान चलाया। इस दौरान बाइक सवार जिन दो व्यक्तियों पर पुलिस की नजर पड़ी, उन्हें रोका। इस दौरान उन्हें बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से अब बाइक चालक के अलावा पीछे बैठने वालों के लिए भी हेलमेट अनिवार्य कर दिया गया है।
इसलिए हर हाल में बाइक पर पीछे बैठने वाला व्यक्ति भी हेलमेट का प्रयोग करें। ऐसे न करने की दशा में चालान के साथ ही अन्य कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान कई बाइक सवार ऐसे भी मिले, जिस पर चालक के साथ ही पीछे बैठने वाले व्यक्ति ने हेलमेट लगाया था, पुलिस ने ऐसे लोगों की सराहना करते हुए नियम का पालन करने के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही पुलिस ने चारपहिया वाहन चालकों को भी जागरूक करते हुए बताया कि चालक के साथ ही वाहन सवार अन्य व्यक्ति को भी सीट बेल्ट लगाना अनिर्वाय है। नियम का पालन करने की अपील किया। इस संबंध में यातायात प्रभारी सुशील कुमार मिश्रा ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से अब बाइक चालक के अलावा पीछे पीछे बैठने वालों के लिए भी हेलमेट अनिवार्य कर दिया गया है। इसलिए लोगों को इसके लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चालक के अलावा बाइक पर पीछे बैठने वाला व्यक्ति के सिर पर यदि हेलमेट नहीं होगा और चारपिहिया वाहन में चालक के अलावा बगल में बैठने वाला व्यक्ति बिना सीट बेल्ट लगाए बैठे पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी तय है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि यदि चालान से बचना है तो ट्रैफिक रुल तोड़ने से बचे। नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा करें।
गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा 17 सितम्बर से 23 सितम्बर 2022 तक जिला पंचायत सभागार में पूर्वान्ह् 10.30 बजे से लगाया जा रहा है। जिसमें प्रधानमंत्री के जीवन और व्यक्तित्व पर आधारित प्रदर्शनी तथा केन्द्र एवं राज्य सरकार की महत्वपूर्ण नीतियों, निर्णयों, उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं विषयक प्रदर्शनी लगायी जायेगी। जिला सूचना अधिकारी ने जनपद वासियों से अपील किया की जिला पंचायत सभागार में पहुंच कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वपूर्ण योजनाएं, नीतियों, निर्णयों, उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रदर्शनी लगायी गई है जिसमें आप सभी की उपस्थिति प्रार्थनीय है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा, जिसमें जनपद के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील है कि जिला पंचायत सभागार में 10:30 बजे पहुंच कर कार्यक्रम को भव्य बनाया जाय।
गाजीपुर। राष्ट्रीय पोषण माह 2022 के अंतर्गत लोक भवन लखनऊ के सभागार से आंगनबाड़ी केंद्रों के शिलान्यास एवं लोकार्पण समारोह का सजीव प्रसारण कार्यक्रम जिला पंचायत सभागार में शुक्रवार को आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा 199 आंगनबाड़ी केंद्रों का शिलान्यास एवं 501 आंगनबाड़ी केंद्रों के लोकार्पण के साथ-साथ सक्षम पोषण मैनुअल का विमोचन तथा सहयोग एवं बाल पिटारा एप का शुभारंभ किया गया। जनपद स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरिता अग्रवाल अध्यक्ष नगर पालिका परिषद ने इस अवसर पर कहा कि अच्छा स्वास्थ्य व अच्छी शिक्षा को सभी की आवश्यकता है। दोनों क्षेत्रों में वर्तमान सरकार द्वारा अभूतपूर्व कार्य किया गया जिसका परिणाम आप सभी के सामने है। कोरोना संकट के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। अग्रवाल ने कहा कि आपको जो दायित्व दिया गया है उसका बखूबी निर्वहन करें। सहयोग एवं बाल पिटारा एप से आपके कार्यों में सहायता मिलेगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पांडे ने आंगनबाड़ी कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपके क्षेत्र में आंगनबाड़ी भवन के निर्माण हेतु स्थान उपलब्ध हो तो उसका प्रस्ताव भेजे। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले बच्चों ,गर्भवती ,धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य का परीक्षण कराते रहे। कुपोषण को दूर करने के लिए वाटिका का निर्माण कर ताजा फल एवं सब्जियां का उत्पादन करे। अन्त मे उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया ।सभी का स्वागत बाल विकास शहर की प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी चंद्रावती ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन नेहरू युवा केंद्र गाजीपुर के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चंद्र प्रसाद ने किया। इस अवसर पर सूचना विज्ञान केंद्र के विनय कुमार सिंह ,अपर मुख्य अधिकारी सुजीत कुमार पांडे ,प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर श्रीमती मंजू सिंह ,मुख्य सेविका तारा सिंह ,कमलावती देवी सुशीला देवी एवं आशुतोष दिवेदी, सुधीर वर्मा सहित शहर एवं सदर की आंगनबाड़ी कार्यकत्री उपस्थित थी।
गाजीपुर। जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को कर-करेत्तर एंव मासिक स्टाफ बैठक जिला पंचायत सभागार में सम्पन्न हुआ। बैठक में जिलाधिकारी ने चकबन्दी, व्यापार कर, विद्युत देय, आबकारी, परिवहन, वन विभाग, स्टाम्प, नगर पालिका, आडिट आपत्ति, अंश निर्धारण, आईजीआरएस, मोटर देय, काउण्डर फाईल के सम्बन्ध विस्तारपूर्वक समीक्षा की। बैठक मे समीक्षा के दौरान वन विभाग, विद्युत वितरण खण्ड चतुर्थ, नगर पालिका परिषद जमानियां तथा नगर पंचायत जंगीपुर में सबसे कम वसूली तथा रैकिंग में फिसड्डी होने पर फटकार लगाते हुए लक्ष्य के सापेक्ष वसूली का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त वाणिज्य कर में 68 प्रतिशत, स्टाम्प देय 85 प्रतिशत, आबकारी 81 प्रतिशत वसूली जो लक्ष्य कम रहा है जिसमें प्रगति लाने का निर्देश दिया। उन्होने खनन अधिकारी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि गंगा नदी में बाढ स्थिति कम हुई है ऐसे में खनन माफिया सक्रिय होगे इस पर पैनी नजर रखते हुए किसी भी दशा में अवैध खनन न होने दिया जाये। आबकारी अधिकारी अवैध एंव नकली शराब बिक्री पर नजर बनाये रखे तथा किसी भी दशा में अवैध शराब की तस्करी/ बिक्री न होने दिया जाये। उन्होने कहा कि यदि जनपद में कही किसी भी व्यक्ति की मृत्यु जहरीली शराब के कारण होती है तो सम्बन्धित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगे। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों का आह्वान करते हुए उन्हें निर्देश दिया कि राजस्व प्राप्ति के संबंध में जो विभाग कार्य कर रहे हैं उनके द्वारा अपने-अपने लक्ष्य को प्रत्येक माह उसे पूर्ण कर अंतिम रूप प्रदान किया जाए ताकि सभी विभागों में राजस्व प्राप्ति के लक्ष्य पूर्ण किए जा सकें। उन्होने कम राजस्व वसूली वाले विभागो के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को अपने लक्ष्य के प्रति प्रत्येक माह कार्य योजना बनाकर मूर्त रूप प्रदान किया जाये। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही एवं शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जिन विभागीय अधिकारियों के द्वारा अपने राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति नहीं की जाएगी उनके विरुद्ध कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। जिसकी जिम्मेदारी स्वयं संबंधित विभागीय अधिकारी की होंगे। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने मासिक स्टाफ बैठक में राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ ली। बैठक में लंबित प्रकरण एवं विवादित प्रकरण, दाखिल खारिज , विवादित वादो का निस्तारण करने को कहा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि समस्त अधिकारी राजस्व वसूली का कार्य सर्वाेच्च प्राथमिकता के आधार पर करते हुए डिमांड के अनुसार वसूली सुनिश्चित करे। उन्होंने राजस्व वादों के निस्तारण में समीक्षा करते हुए राजस्व वादों के निस्तारण के संबंध में सभी पीठासीन अधिकारियों द्वारा शिकायतो का निस्तारण गुण एवं दोष के आधार पर कार्रवाई करते हुए सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं अन्य संबंधित राजस्व अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व कार्यों में सभी अधिकारियों द्वारा सरकार की मंशा के अनुरूप चलाए जा रहे प्रत्येक कार्यक्रम में तत्परता दिखाते हुए कार्यों का संपादन किया जाना सुनिश्चित करें ताकि सरकार की राजस्व योजनाओं का लाभ जन सामान्य को आसानी के साथ प्राप्त हो सके। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील लाल श्रीवास्तव, अपर उपजिलाधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी तहसीलदार एवं सम्बन्धित अधिकारी एंव पटल सहायक उपस्थित थें।
डीएसएचआरडी मानवाधिकार संगठन ने अधीक्षण अभियंता को सौपा पत्रक।
गाजीपुर। डियोटेड सोसाइटी फ़ॉर ह्यूमन राइट (मानवाधिकार) संगठन के सदस्यों ने प्रदेश उपाध्यक्ष मदन मोहन सिंह (रॉजू) के नेतृत्व में शुक्रवार को विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता को पत्रक सौपा। जिसमे मदनमोहन सिंह ने बताया कि शहर क्षेत्र के मोहल्ला सन बाजार में पिछले 60 वर्षों से एलटी की लाइन है, जिसका तार जर्जर अवस्था मे है। जो आये दिन किसी के घर के ऊपर टूट कर गिरता रहता है जिससे उस मुहल्ले में खतरा बराबर बना रहता है, जबकि उस मुहल्ले में पिछले 5 वर्षों से एलटी की लाइन एबीसी कंडक्टर वायर खींचा गया है जो अभी तक उस लाइट को चालू नही किया गया है। जिसमे उस क्षेत्र के जनता में विद्युत विभाग के प्रति काफी आक्रोश है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकरण में हमलोग उस मुहल्ले वासियों संग अधीक्षण अभियंता को पत्रक के माध्यम से अवगत कराएं है। जिसपर उन्होंने आश्वाशन देते हुवे बताया कि जल्द ही समस्याओं का निराकरण करा दिया जाएगा। आगे उन्होंने यह भी बताया कि अगर यहाँ से एक हफ्ते में समाधान नही होता है तो जल्द ही मुख्यमंत्री एव ऊर्जा मंत्री को पत्रक के माध्यम से अवगत कराया जाएगा। पत्रक देने वालो में मुख्य रूप से सुनील कुमार सोनी (नगर अध्यक्ष) राज तिलक (नगर महासचिव) राकेश कुमार जयसवाल, कमल किशोर केसरी, अनिल विश्वकर्मा, प्रमोद विश्वकर्मा, सुनील यादव, बृजभूषण नाथ, आशुतोष वर्मा, आशीष शर्मा एवं बअमित कुमार सहित समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।