गाजीपुर।महिला कल्याण विभाग 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महिलाओं, एवं बालिकाओं को बताया गया कि भारत में महिलाओं को संविधान और विभिन्न कानून द्वारा कई कानूनी अधिकार दिए गए हैं। जिसमें गरिमा और सम्मान का अधिकार, संपत्ति का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, कार्यस्थल पर सुरक्षा का अधिकार, घरेलू हिंसा से सुरक्षा, दहेज से सुरक्षा का अधिकार, महिलाओं को समान वेतन का अधिकार, मातृत्व अवकाश का अधिकार, शारीरिक अखंडता का अधिकार, शिकायत दर्ज करने का अधिकार, वर्चुअल शिकायत का अधिकार, पोक्सो एक्ट 0 से 18 वर्ष है। बाल विवाह ,हेल्पलाइन नंबर 181, 1090, 112 महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की संपूर्ण विस्तार सहित जानकारी दी गई। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर नेहा असिस्टेंट अकाउंट मयंक यादव विधिक सेवा प्राधिकरण से सतपाल जी, महिलाएं एवं बालिकाएं उपस्थित रही।
गाजीपुर।जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील कासिमाबाद में अविनाश कुमार की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा की उपस्थिति में तहसील सभागार सम्पन्न हुआ। जिसमे 85 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए मौके पर 08 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 424 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 38 शिकायत/प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया। इसी क्रम में तहसील सदर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता 53 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें 06 का मौके पर निस्तारण किया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 43 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 05 का मौके पर निस्तारण किया गया। जखनियां तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 58 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 01 का निस्तारण किया गया। तहसील मुहमम्दाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 38 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 05 निस्तारण किया गया। तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 40 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 03 का निस्तारण किया गया एवं तहसील जमानियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 107 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें 10 का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आम जनमानस की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया तथा शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जमीनी विवाद और आपसी विवाद एक ही विषय से संबंधित होते है इस लिए राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विवादों का निस्तारण सुनिश्चित करें। तहसील के समस्त लेखपालों को निर्देशित किया गया कि शिकायतकर्ता की छोटी-छोटी समस्याएँ जिनका तत्काल निस्तारण किया जा सकता है। उसके लिए किसी व्यक्ति को परेशान न किया जाए। उन्होने कहा गया कि जन शिकायतों का निस्तारण शासन की प्राथमिकता है अतः इसमें किसी भी तरह की लापरवाही या उदासीनता अक्षम्य होगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, उपजिलाधिकारी कासिमाबाद, परियोजना निदेशक, तहसीलदर कासिमाबाद, क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद एवं समस्त संबंधित अधिकारी एवं पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहे। तहसील दिवस के उपरान्त जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने तहसील परिषर कासिमाबाद में निर्माणाधिन आवासीय भवन का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पायी गयी कमियों को एक सप्ताह के अन्दर दुरूस्त कराने के लिए संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया।
गाजीपुर। सार्वजनिक गणेश पूजा एवं बाल गणेश पूजा समिति झंडातर के तत्वाधान में आयोजित 11 दिवसीय गणेश पूजनोत्सव के अंतिम दिन आयोजित महा आरती में मुख्य अतिथि के रूप में सभी श्री गणेश भक्तो को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि श्री गणेशजी प्रथम पूज्य देव हैं। उनकी पूजा जीवन के समस्त विघ्न बाधा को दूर कर सबके जीवन में लोक और परलोक में सभी इच्छाओं को पूरा करती है। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्री गणेश के समक्ष समस्त जनपद वासियों के सुखमय भविष्य की कामना किया।
भगवान श्री गणेश की भव्य महा आरती के उपरांत पूजा पंडाल में उपस्थित श्रद्धालु जनों से सम्बोधित करते हुए समारोह के अध्यक्ष पूर्व मंत्री विजय मिश्र ने कहा कि दुख हर्ता एवं सुख कर्ता भगवान श्री गणेशजी जनपदवासियों सहित सभी देशवासियों के दुःख और विघ्न को दूर कर सबको सुख शांति के साथ साथ सबकी मनोकामनाओ को पूर्ण करें।
इस अवसर पर ओम प्रकाश अरुण, शिवनंद वर्मा, राहुल वर्मा, संजय वर्मा, प्रशांत मिश्र, विशाल चौरसिया, सभासद संदीप श्रीवास्तव, रामनिवास कुशवाहा, विनोद गुप्ता सहित सभी गणेश भक्त उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम संचालन कमलेश वर्मा ने किया।
गाजीपुर। शहर के द प्रेसीडियम इंटरनेशनल स्कूल के सभागार में माधव कृष्ण द्वारा रचित निबंधों के संकलन “पिनाक” का लोकार्पण संपन्न हुआ। लोकार्पण का शुभारंभ माता सरस्वती और परमहंस बाबा गंगारामदास के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण और पुष्पार्चन से हुआ। सरस्वती वंदना बलिया की प्रमुख कवयित्री डॉ कादम्बिनी सिंह ने किया। गायत्री परिवार के सुरेंद्र सिंह बाबू जी और अन्य सदस्यों ने स्वस्ति वाचन किया। शहर के विविध क्षेत्रों के समाजसेवी और साहित्यकारों ने अध्यक्ष डॉ मांधाता राय, सारस्वत अतिथि प्रोफेसर अनिल राय और मुख्य अतिथि देवेंद्र आर्य का सम्मान किया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ मांधाता राय ने कहा कि, यह पुस्तक वैदिक और औपनिषदिक परम्परा से पुष्ट निबंधों के माध्यम समाज की विविध समस्याओं से जूझने का कार्य किया है।
सारस्वत अतिथि प्रोफेसर अनिल राय, जो हिंदी साहित्य के ख्यातिलब्ध समालोचक और गोरखपुर विश्वविद्यालय के आचार्य हैं, ने कहा कि, पिनाक भगवान शिव के धनुष के रूप में विध्वंस करता है लेकिन पिनाकी वीणा के रूप में एक ऐसे संसार का सृजन भी करता है जिसमें ईश्वर और प्रकृति द्वारा रचित संसार की कमियां न हों। उन्होंने पुस्तक, इसके लेखक और वैचारिकी की सराहना करते हुए कहा कि, यह पुस्तक बहु पठित, बहु संदर्भित और गंभीर आलोचना के बाद सामने आई है, इसकी स्थापनाएं चुनौती देती हैं और पाठक को गंभीर अध्ययन की ओर प्रेरित करती हैं। उन्होंने बदलते संदर्भों में वेद, उपनिषद के पुनर्पाठ और नवसृजन की बात उठायी।
मुख्य अतिथि और हिंदी साहित्य के चर्चित वरिष्ठ कवि और चिंतक देवेंद्र आर्य ने कहा कि, डॉ माधव कृष्ण और डॉ शिखा तिवारी हिंदी साहित्य के निकट भविष्य में एक साहित्यकार दंपति के रूप में अपनी पहचान दर्ज कराएंगे। उन्होंने इस पुस्तक की निबंध कट्टरता और विवेक का उल्लेख करते हुए लेखक की स्थापना से सहमति जताई कि कट्टरता का प्रतिरोध होना चाहिए और सत्य को संस्थाबद्ध नहीं बल्कि सैद्धांतिक रूप से स्वीकार करना चाहिए।
आधार वक्तव्य रखते हुए पी जी कॉलेज गाजीपुर की हिंदी आचार्य शिखा तिवारी ने कहा कि माधव कृष्ण भारत की विराट सांस्कृतिक परम्परा से अनुप्राणित हैं लेकिन जड़ता के विरोध में दृढ़ता से खड़े होते हैं और यही इस पुस्तक के निबंधों की सफलता है जिसमें भारत के युवाओं के वैचारिक गतिशीलता के लिए प्रचुर सामग्री है।
लेखक माधव कृष्ण ने लेखकीय आभार और ममता उपाध्याय ने धन्यवाद ज्ञापन किया। अर्थशास्त्री श्रीकांत पाण्डेय और मनोवैज्ञानिक अंबिका पांडे ने आशीर्वचन दिया। सभा में विविध क्षेत्रों के प्रतिनिधि अमरनाथ तिवारी, दिनेश्वर दयाल, संजय कुमार, सुजीत सिंह प्रिंस, कुंवर वीरेंद्र सिंह, शीर्ष दीप, पारसनाथ सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह, आतिश श्रीवास्तव, रंजना राय, अनीशा सिंह, जे पी ठाकुर, रामनिवास यादव, रामनगीना कुशवाहा, गोपाल सिंह, अच्छेलाल कुशवाहा, अखिलेश्वर प्रसाद सिंह, इत्यादि उपस्थित रहे और पूरी तरह से साहित्यप्रेमियों से भरे सभागार ने उस समारोह में प्रतिभाग किया।
गाजीपुर।उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 6 और 7 सितम्बर, 2025 को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पी0ई0टी)-2025 प्रस्तावित है। जिस क्रम में 06 सितम्बर को प्रारंम्भिक अर्हता परीक्षा 2025 को नकल विहीन, निर्विघ्न एवं सकुशल सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने जनपद में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केन्द्रो का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रथम पाली की परीक्षा में स्वामी शहजानन्द पी0जी0 कालेज पीरनगर एवं इण्टर कालेज करण्डा गाजीपुर का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित को नकविहीन परीक्षा सम्पन्न कराने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि कही से भी नकल की सूचना प्राप्त होने पर संबंधित केन्द्र व्यवस्थापक जिम्मेदार होगे। जनपद में सम्मिलित उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ की प्रारंम्भिक अर्हता परीक्षा 2025 हेतु 19 परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में लिखित परीक्षा सकुशल एवं शान्तिपूर्ण वातारण मे सम्पन्न हुआ। प्रथम पाली में 8280 में 1923 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे एवं द्वितीय पाली में 8280 परिक्षार्थियों में 1902 अनुपस्थित रहे। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए 05 जोनल मजिस्ट्रेट, 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट, तथा 19 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल लगाए गए है। अधिकारियों द्वारा परीक्षा को शांतिपूर्ण ढ़ग से सम्पन्न कराई गई।
गाजीपुर प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से सौंपा गया पुनः दायित्व पत्रकार वेलफेयर कोष की स्थापना
गाज़ीपुर। गाज़ीपुर प्रेस क्लब की वार्षिक आम सभा की बैठक जिला पंचायत हाल में आयोजित की गई। संस्था के संरक्षक द्वय द्वारा पूर्व की कार्यकारिणी को पुनः दायित्व देने का प्रस्ताव रखा गया। जिस पर सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी का आगामी दो वर्षों के लिए नवीनीकरण किया गया। जिसके क्रम में आशीष कुमार सिंह और मनीष कुमार मिश्रा को संरक्षक, शिवकुमार कुशवाहा को अध्यक्ष, कृपा कृष्ण (केके) को महासचिव, संजय सिंह कुशवाहा को कोषाध्यक्ष, विनीत दुबे को सचिव, मनीष सिंह को उपाध्यक्ष पद का दायित्व पुनः सौंपा गया। इसके साथ ही करुणेन्द्र कुमार राय, मुकेश उपाध्याय, अनिल कुमार, श्रीराम राय, अमितेश सिंह, संजीव कुमार, अंजनी तिवारी कार्यकारिणी सदस्य बने रहेंगे।
सर्वसम्मति से नवीनीकरण की घोषणा से पहले महासचिव द्वारा बीते दो वर्षों का संक्षिप्त लेखा जोखा सभी के समक्ष रखा गया। जिसके क्रम में बताया गया कि 2 वर्षों में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में लगभग चार लाख रुपए व्यय किये जा चुके हैं। सदस्यों के बीमा हेतु लगभग 1 लख रुपए की किस्त जमा की गई है। इसके साथ ही कोष में एक बड़ी रकम भी संरक्षित है। ज्ञात हो कि गाज़ीपुर प्रेस क्लब की स्थापना का दो वर्ष पूर्ण हो गया है। आगामी दो वर्षों के लिए पुरानी कार्यकारिणी को सदस्यों की सहमति से आज नवीनीकृत किया गया।
बैठक में वक्ताओं के सुझाव पर पत्रकार वेलफेयर कोष का गठन किया गया। जिसमें संरक्षक आशीष कुमार सिंह ने 51 हजार, करुणेंद्र राय ने 2 हजार, प्रदीप शर्मा ने 2 हजार, अशोक कुशवाहा ने 2 हजार व नरेंद्र कुशवाहा ने ग्यारह सौ रुपए का योगदान दिया। कार्यशाला के आयोजन की पुनः उठी मांग पर अध्यक्ष शिवकुमार कुशवाहा ने जल्द ही कार्यशाला आयोजन की बात कही। वक्ताओं के क्रम में संरक्षक आशीष कुमार सिंह, मनीष मिश्रा, कोषाध्यक्ष संजय कुशवाहा, सचिव विनीत दुबे, उपाध्यक्ष मनीष सिंह, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश उपाध्याय, करुणेंद्र राय, अनिल कुमार के अतिरिक्त यशवंत सिंह, अशोक मौर्य, दयाशंकर राय, धर्मेंद्र मिश्रा, गिरीश पांडेय, वसीम रजा, फूलचंद सिंह, प्रदीप शर्मा, मुहम्मद ऐनुद्दीन, अभिषेक सिंह, अशोक मौर्य आदि ने अपने-अपने विचार रखे।
इस मौके पर लक्ष्मीकांत श्रीवास्तव, एकरार खान, अजय कुमार, विपिन यादव, हसीन अंसारी, नरेंद्र नाथ पांडेय, नंदलाल गिरी, राधेश्याम यादव, पवन मिश्रा, रिजवान अंसारी, ओमप्रकाश, रतन कुमार, शिव प्रताप तिवारी, कमलेश यादव, बबलू राय, वरुण मिश्रा, शैलेंद्र चौधरी, सुनील गुप्ता, सुधाकर पांडेय, मुहम्मद खालिद शमीम, अरुण कुमार यादव, आरएन राय, इंद्रसेन प्रसाद, गोपाल पांडेय, प्रदीप दुबे, अखिलेश यादव, सोनू कुमार, प्रीतम कुमार तिवारी, पंकज पांडेय, हैदर अली, रजत कुमार, दीपक श्रीवास्तव, मोती लाल कश्यप, वीरेंद्र मौर्य, संदीप कुमार, इरफान आदि लोग मौजूद रहे। संचालन कृपा कृष्ण (केके) ने किया।
राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर शिक्षक दिवस का भव्य आयोजन
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुआबाग में शुक्रवार को शिक्षक दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की संरक्षिका व प्राचार्य प्रोफेसर डॉ अनीता कुमारी द्वारा रिबन काटकर हुई। कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत दीप प्रज्वलन कर मां सरस्वती जी व डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके की गई। छात्राओं ने सभी शिक्षक का स्वागत पुष्प और कार्ड देकर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत सोनाली द्वारा स्वागत गीत गाकर हुई।
आदया रघुवंशी ने शिक्षक दिवस मनाए जाने के कारण और उसके महत्व पर अपने विचार रखें। छात्राओं ने शिक्षकों के इस दिन को मनोरंजक बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया जिसमें सभी शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्राचार्य जी ने अपने उद्बोधन में बेसिक ब्यूटीशियन कोर्स की डायरेक्टर श्रीमती आयुष्री सिंह व कोर्स कोऑर्डिनेटर व गृह विज्ञान विभाग की प्राध्यापक डॉ शिखा सिंह को इस अनूठी पहल के लिए बधाई दी व भविष्य में इस तरीके के आयोजन को करने के लिए शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में श्वेता और उनके ग्रुप द्वारा एक सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया गया और साथ ही शालू और शीतल के नेतृत्व में एक और प्रस्तुति ने सभी शिक्षकों का मन मोह लिया। बेसिक ब्यूटीशियन कोर्स की टीम ने प्राचार्य महोदय को विभाग की ओर से सप्रेम भेंट प्रस्तुत की। डॉ सारिका सिंह, डॉ निरंजन कुमार यादव, डॉ शिव कुमार, डॉ शशिकला, डॉ शिखा सिंह ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में छात्राओं को सफल होने व उनके जीवन में गुरु के महत्व को साझा किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन शामयला व आर्या द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सुप्रिया, शीतल, अंशिका, अक्षिता, पल्लवी, गोल्डी, रूद्राणी, आर्या व शमायला ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में सभी शिक्षक गण, ऑफिस स्टाफ और भारी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
गाजीपुर जिला कारागार में शिक्षक दिवस पर बंदियों को साक्षर बनाने वाले अध्यापकों का हुआ सम्मान
गाजीपुर। उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति लखनऊ के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देश पर शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला अपराध निरोधक कमेटी गाजीपुर की ओर से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में जिला कारागार में बेसिक शिक्षा विभाग से सम्बद्ध अध्यापक धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव और अभय मौर्य को सम्मानित किया गया। इन्हें अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया, क्योंकि पिछले 4 वर्षों से ये दोनों शिक्षक जेल में निरुद्ध निरक्षर बंदियों को साक्षर करने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे ने दोनों अध्यापकों के योगदान की सराहना की और कहा कि शिक्षा ही वह साधन है जो बंदियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। कार्यक्रम में जेलर शेषनाथ यादव, उपकारपाल रविन्द्र सिंह, जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह, विनीत दुबे और विनीत चौहान भी मौजूद रहे।
गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में उ0प्र0 शासन द्वारा निर्धारित शासन के महत्वपूर्ण योजनाओ, मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता ,50 लाख से अधिक लागत के निर्माण कार्यो, क्रिटिकल गैप, पूर्वाचल विकास निधि की मासिक समीक्षा बैठक गुरुवार की शाम कलेक्ट्रट सभागार मे सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभागवार विभागो में आवास विकास परिषद, निर्माण खण्ड वाराणसी, प्रथम, सी.एण्ड डी.एस, जल निगम जौनपुर, उ0प्र0 जल निगम शहरी/ग्रामीण गाजीपुर, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, सिचाई निर्माण खण्ड, वाराणसी, सी.एल.डी.एफ. यू.पी.सिडको, उ0प्र0 प्रोजेक्ट कारपोरेशन लि0 वाराणसी, उ0प्र0 राजकीय निर्माण नि.लि. आजमगढ़ इकाई, राजकीय निर्माण निगम लि0, वाराणसी इकाई-1, राजकीय निर्माण निगम लि0 वाराणसी-2/भदोही, उ0प्र0 राज्य निर्माण सहकारी संघ लि0 वाराणसी-2 (पैकफेड), देवकली पम्प कैनाल प्रखण्ड प्रथम, द्वितीय, लद्यु डाल नहर खण्ड गाजीपुर एवं सोन यंात्रिक खण्ड तथा अन्य कार्यदायी संस्थाओं के निर्माण कार्यो की विस्तृत समीक्षा की।
बैठक मे जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्य मे मानक के अनुरूप एवं गुणवत्तापुर्ण कार्य कराने तथा अधूरे कार्य जो धनाभाव के कारण रूके है उनकी जानकारी लेते हुए पत्राचार करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने धनावंटन के बाद भी कम प्रगति वाले कार्याे पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्याे को गुणवत्तापूर्ण एवं मानक के अनुसार निर्धारित समय के अन्दर पूरा करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओ को निर्माण कार्य निश्चित समयाअवधि में पूर्ण न करने पर ठेकेदारो के विरूद्ध एफ आई आर दर्ज कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही जिन विभागो मे धनावंटन अवमुक्त हो चुका है तथा कार्य मे लापरवाही बरती जायेगी तो सम्बन्धित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होने जिनपर कार्यवायी तय है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी।नबैठक मे मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, मुख्य चिकित्साधिकारी सुनील पाण्डेय, परियोजना निदेशक दीन दयाल वर्मा, अर्थ एवं संख्याधिकारी चन्द्र शेखर प्रसाद, समेत समस्त सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
13 सितंबर को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए निकाली गई रैली,जिला जज ने रैली को दिखाई हरीझंडी
13 सितंबर को जनपद न्यायालय व वाह्य न्यायालय में आयोजित होगा राष्ट्रीय लोक अदालत
लोगों को जागरूक करने के लिए गाजीपुर न्यायालय से जिला जज धर्मेंद्र पाण्डेय ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी
जिला जज ने कहा राष्ट्रीय लोक अदालत में छोटे-मोटे विवाद सुलह-समझौते से होंगे निपटारे
मोटर व्हीकल, बिजली बिल, परिवारिक विवादों आदि का होगा समाधान
पिछली बार 1 लाख से ज्यादा वादों का हुआ था निपटारा
इस बार 1.10 लाख वाद निपटाने का रखा गया है लक्ष्य
जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र पाण्डेय ने की लोगों से अपील, विकास पर दें ध्यान, विवादों में न गंवाएं समय
गाजीपुर। 13 सितंबर को उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसी को लेकर गुरुवार की सुबह 10 बजे जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय ने न्यायालय परिसर से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान जनपद न्यायाधीश ने कहा कि रैली का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है, ताकि छोटे-मोटे वाद जैसे मोटर व्हीकल, बिजली बिल, घरेलू विवाद, पंजीयनवाद और पैमाइश आदि से जुड़े मामलों का निपटारा सुलह और समझौते के माध्यम से किया जा सके।
उन्होंने बताया कि पिछली बार एक लाख से ज्यादा वादों का निपटारा लोक अदालत में कराया गया था, वहीं इस बार 1 लाख 10 हजार तक वादों को निपटाने का लक्ष्य रखा गया है।
जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र पाण्डेय ने लोगों से अपील की कि मौजूदा समय विकास का समय है, इसलिए छोटे-मोटे झगड़े और आपसी मतभेदों को खत्म कर, राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से समाधान निकालें और अपने समय को बेवजह विवादों में बर्बाद करने के बजाय विकास पर ध्यान केंद्रित करें।