Category Archives: Ghazipur

समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल पहुंचा नेवादा गांव,1 लाख का दिया चेक,की यह मांग!

गाज़ीपुर।शुक्रवार को राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में जहूराबाद विधानसभा के नेवादा गांव में पहुंच कर विगत दिनों रामवचन ठाकुर की हत्या पर उनके परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया।पार्टी की तरफ से 1लाख रूपये का चेक बतौर आर्थिक मदद प्रदान किया गया।
प्रतिनिधि मंडल ने सरकार से हत्यारोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने, परिजनों को 1करोड़ रुपये की आर्थिक मदद करने तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग किया।
सांसद बलिया सनातन पांडे ने कहा की प्रदेश में चारों तरफ जंगलराज कायम है। हत्या, डकैती, लूट-पाट, बलात्कार,छिनैती की बाढ़ आ गई है। उन्होंने रामवचन ठाकुर की हत्या पर आक्रोश व्यक्त करते हुए जनपद की पुलिस प्रशासन पर प्रश्न दागते हुए पूछा हत्यारोपी कहां है? किसके संरक्षण में हैं वह, आखिर कब तक पकड़े जायेंगे? योगी जी की पुलिस क्या कर रही है? भाजपा सरकार के भयमुक्त समाज के नारे का क्या हुआ? उन्होंने कहा जनता तो भयमुक्त नहीं हुई बल्कि माफिया अपराधी भयमुक्त होकर सरेआम आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।उन्होंने कहा कि योगी राज में जनसाधारण का जीना भी अब मुश्किल हो गया है। इस राज में माफिया और पुलिस चैन की बंशी बजा रहे हैं और जनसामान्य जान-माल से हाथ धोने को मजबूर हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार को जंगलराज बताने वालों के मुंह पे ताला क्यूं पड़ा है? उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का एकमात्र काम जमाखोरी कर पूंजीपतियों को ऐनकेन प्रकारेण लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जनता अपने जान-माल की सुरक्षा स्वयं करें। यह सरकार माफियाओं और पुलिस की तानाशाही के आगे नतमस्तक है। इस सरकार की न कोई हनक है न कोई तेवर । बस लफ्फाजी करने के अलावा इसके पास कोई काम नहीं है।
इस प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से प्रतिनिधि मंडल बलिया सांसद सनातन पांडे के साथ साथ विधायक जैकिशन साहू, जयहिंद यादव, संजय विद्यार्थी सविता, सांसद प्रतिनिधि बलिराम पटेल, पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा,विधायक प्रतिनिधिगण मन्नू सिंह , रामब्रत यादव, कमलेश यादव, अमित ठाकुर, असलम हुसैन, रेयाज अंसारी, महेन्द्र चौहान,रविंद्र प्रताप यादव, मुन्नीलाल राजभर, रामजन्म चौहान, बिन्दु बाला बिन्द, राधेश्याम यादव, संजय राम, हरेन्द्र विश्वकर्मा, अभिषेक कुशवाहा, अनिल यादव, आशा यादव, रीता विश्वकर्मा, सागर यादव, सत्येन्द्र यादव, सदरे आलम, वीरेंद्र जगदीश,केशव, दारा, राधेश्याम यादव, संतोष यादव, अखिलेश यादव, पंकज प्रधान, पूजा गौतम, ममता, राजीव राजू आदि मौजूद थे।

सड़क दुर्घटना में घायल सिपाही की मौत, एसपी ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

गाजीपुर। थाना कोतवाली में तैनात आरक्षी रमन सिंह पुत्र राम नारायण सिंह निवासी गोरखपुर की 06/07 अप्रैल की मध्यरात्रि को थाना बिरनों क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनका गुरुवार को बीएचयू ट्रामा सेंटर वाराणसी में ईलाज के दौरान दु:खद मृत्यु हो गई । उक्त आरक्षी के शव को गुरुवार को शहीद स्मृति स्थल पुलिस लाइन में लाया गया। जहां पुलिस अधीक्षक डॉ. इरज राजा, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सैदपुर ,प्रतिसार निरीक्षक एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली महेंद्र सिंह सहित अन्य उपस्थित पुलिसकर्मियों द्वारा नम आँखों से उन्हें राजकीय सम्मान, श्रद्धांजलि व कंधा देकर उनके शव को उनके मूल निवास हेतु रवाना किया गया।

घर-घर जाकर भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाया

गाजीपुर। गांव व मुहल्ला चलो अभियान में आज भाजपा जिला प्रभारी डा. राकेश त्रिवेदी ने नगर के मोहनपुरा मुहल्ले में तथा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने रेवतीपुर मंडल के नवली गांव में घर- घर जाकर भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाया व बताया।
जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने अपने गृह मंडल रेवतीपुर के नवली मे पूर्व मंडल अध्यक्ष लल्लन सिंह व स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ लगभग 50 घरों में आज जन सम्पर्क किया। सरकार की उपलब्धियों व लोक कल्याण की योजनाओं को बताते हुए कहा कि आजादी के 75 वर्षों बाद सरकार विकसित भारत के सपने को साकार करने हेतु संकल्पित हुआ है तो उसका श्रेय सिर्फ भारतीय जनता पार्टी, उसके नेतृत्व की सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है।
जिला प्रभारी डा. राकेश त्रिवेदी ने गाजीपुर नगर के मोहनपुरा मुहल्ले में नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल के साथ डोर टू डोर जनसंपर्क किया। लोगों से उनकी समस्याएं पुछी तथा सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं पर चर्चा किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की देश व प्रदेश की यह पहली सरकारे है जिसने राष्ट्रीय सम्मान व समृद्धि के साथ सांस्कृतिक विरासत की मजबूती के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा की देश के दुश्मन पूरे विश्व में जहां नकारे जा रहे हैं वहीं भारत द्वारा विश्व मे वसुधैव कुटुंबकम् की भावना को बढ़ावा मिल रहा है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रीति गुप्ता, विनोद अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा ,अभिनव सिंह छोटू, हेमंत त्रिपाठी, अजय कुशवाहा, मीनू कुशवाहा आदि लोग साथ-साथ चले।
इससे पहले जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर मानिटरिग टीम की हुई बैठक मे पार्टी स्थापना दिवस अभियान व डा भीमराव अंबेडकर जयंती अभियान की तैयारी समीक्षा की गई।
इसमें जिला महामंत्री अवधेश राजभर, सुमित तिवारी, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, शशिकांत शर्मा, अच्छेलाल गुप्ता,अविनाश सिंह, राजेश चौहान आदि उपस्थित थे।

डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक,दिए निर्देश

गाजीपुर।जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एंव मासिक स्टाफ बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ। बैठक के दौरान कर-करेत्तर की समीक्षा में जिलाधिकारी परिवहन, वन विभाग, स्टाम्प, नगर पालिका, आडिट आपत्ति, चकबन्दी, व्यापार कर, विद्युत देय, आबकारी, अंश निर्धारण, मोटर देय, के सम्बन्ध मे विस्तारपूर्वक समीक्षा की। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों का निर्देशित किया कि अपने-अपने लक्ष्य के सापेक्ष वसूली कराना सुनिश्चित करे इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी।
इसके उपरांत जिलाधिकारी ने मासिक स्टाफ बैठक राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ ली। बैठक में लंबित प्रकरण एवं विवादित प्रकरण, दाखिल खारिज, विवादित वादो का निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होने समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं अन्य संबंधित राजस्व अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व कार्यों में सभी अधिकारियों द्वारा सरकार की मंशा के अनुरूप चलाए जा रहे प्रत्येक कार्यक्रम में तत्परता दिखाते हुए कार्यों का संपादन किया जाना सुनिश्चित करें, ताकि सरकार की राजस्व योजनाओं का लाभ जनसामान्य को आसानी के साथ प्राप्त हो सके। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि समस्त अधिकारी राजस्व वसूली का कार्य सर्वाेच्च प्राथमिकता के आधार पर करते हुए डिमांड के अनुसार वसूली सुनिश्चित करे। धारा 33, धारा 24, धारा 34, धारा 116, धारा 80, में एक साल से लंबे वादों का समय से निस्तारण करने का निर्देश दिया और धारा 67 में टीम बनाकर मौके का स्थलीय सत्यापन करते हुए इसका निस्तारण किया जाए। धारा 24 एवं धारा 116 की कार्य योजना बनाकर लम्बित प्रकरणों को निस्तारण किया जाए। बैठक में धारा 33, ई परवाना, खसरा फिडिंग, स्वामित्व योजना, की प्रगति की जानकारी ली। उन्होने सीमा स्तम्भ, कृषि भूमि पट्टा, आवास हेतु भूमि आवंटन, कुम्हारीकलां पट्टा आवंटन, अंश निर्धारण एवं अंश संशोधन की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिया। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार, समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एंव पटल सहायक उपस्थित रहे।      

भोजपुरी गायक व सांसद मनोज तिवारी का भव्य स्वागत

भोजपुरी गायक व सांसद मनोज तिवारी का भव्य स्वागत

गाजीपुर। स्वतंत्रता संग्राम मे पहला बिगुल फुकने वाले अमर शहीद मंगल पाण्डेय के 159वां पुण्यतिथि पर जन्मस्थली नगरा बलिया में शहीद को श्रद्धाजलि देने जा रहे भोजपुरी सम्राट व दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी के बुधवार को सांयकाल जनपद आगमन पर उनके शुभचिन्तको ने भव्य स्वागत हुआ। इसकी जानकारी देते हुए धर्मराज जायसवाल उर्फ धन्नू ने बताया कि सांसद व भोजपुरी गायक मनोज तिवारी बलिया के नगरा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद मंगल पाण्डेय के 159 वे पुण्यतिथि के अवसर पर नई दिल्ली से बलिया जाते समय गाजीपुर के प्रवेश द्वार महाराजगंज में उनके वाहनो का काफिला रोका गया और उनके फुल माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया गया। 20 मिनट के अपने प्रवास के दौरान सांसद मनोज तिवारी ने बताया कि गाजीपुर से हमारा पुराना नाता रहा है ताली एक हाथ से नही बजती इसके लिए हम दोनो को मिलकर प्रयास करना पड़ता है, हमारे शुरूआती दिनो के साथी हमे आज भी उसी गर्मजोशी व अंदाज मे मिलते है जिसके हम कायल है और गाजीपुर भोजपुरी समाज में एक अहम भूमिका निभाता रहा है। भोजपुरी गीतो व भजन का जो रूप पूर्वांचल के गाजीपुर बलिया मऊ आजमगढ़ छपरा, आरा मे देखने को मिलता है इससे भोजपुरी भाषा को काफी बल मिलता है। इस अवसर पर डाक्टर धमेन्द्र, मनीष जायसवाल, राजू, मुन्ना, विक्रम, अंशु, हर्ष, अंजनी सहित दर्जनो लोग उपस्थित रहे। मनोज तिवारी का काफिला जंगीपुर, मरदह होते हुए भावंरकेाल बलिया के नगरा के लिए रवाना हो गया।

कन्हैयालाल श्रीवास्तव जी के निधन पर शोक व्यक्त

ग़ाज़ीपुर।बुधवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा गाजीपुर के तत्वावधान में महासभा के कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश श्रीवास्तव के मिश्र बाजार स्थित आवास पर शोक सभा का आयोजन किया गया।
इस शोकसभा में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के संरक्षक एवं आदर्श इंटर कॉलेज नोनहरा में अध्यापक रहे कन्हैयालाल श्रीवास्तव जी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया।
जिलाध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें मिलनसार एवं मृदुभाषी बताया और कहा उनके निधन से कायस्थ समाज काफी दुखी एवं मर्माहत है। वह एक धर्मपरायण एवं सदाचारी पुरुष थे। उनके निधन से महासभा ने अपना एक महान सपूत को दिया है।
इस शोकसभा में मुख्य रूप से सत्यप्रकाश श्रीवास्तव,पीयूष श्रीवास्तव, मोहनलाल श्रीवास्तव,मनीष श्रीवास्तव, वीरेन्द्र श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव राजन ,कौशल श्रीवास्तव, सत्येन्द्र कुमार श्रीवास्तव,श्री प्रकाश श्रीवास्तव,प्रवीण कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं प्रधानाध्यापकों का हुई बैठक

गाजीपुर।नवीन शैक्षणिक सत्र के संदर्भ में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के समस्त प्रधानाचार्य एवं प्रधानाध्यापकों का बैठक राजकीय सिटी इंटर कॉलेज के राजदीप हाल में आयोजित किया गया। जिसमें जनपद के समस्त राजकीय माध्यमिक विद्यालयों से प्रधानाचार्य एवं प्रधानाध्यापक उपस्थित रहें। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा नवीन सत्र कैसे प्रारंभ होने पर नवीन प्रवेश स्कूल चलो अभियान जो मुख्यमंत्री के महत्वपूर्ण बिंदुओं में से एक है पर समीक्षा किया गया जिसमें सभी को निर्देशित किया गया कि वह अपने विद्यालय के 5 किलोमीटर की परिधि में जितने भी विद्यालय माध्यमिक स्तर के हैं उनके प्रधानाचार्याें से मुलाकात करते हुए कक्षा 8 पास छात्र-छात्राओं का नामांकन करना सुनिश्चित करें। बैठक में राजकीय सिटी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य  दिनेश यादव , राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य  रागिनी श्रीवास्तव, राजकीय हाई स्कूल खानपुर के प्रधानाध्यापक उमेश मिश्रा  एवं जिला समन्वयक कुश कुमार राय एवं अन्य ने बैठक में उपस्थित हुए ।

सीडीओ की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की हुई मासिक बैठक

गाजीपुर।मुख्य विकास अधिकारी सन्तोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना‘ की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें  सच्चिदानन्द तिवारी परियोजना अधिकारी यूपीनेडा, उपासना रानी वर्मा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, राजदेव कुमार अग्रणी जिला प्रबन्धक (बैंक) गाजीपुर समस्त अधिशासी अभियन्ता (विद्युत) ,जीएमआर प्रतिनिधि पीयूष कुमार एवं परियोजना के अन्तर्गत जनपद गाजीपुर में पंजीकृत वेण्डर्स द्वारा प्रतिभाग किया गया।
परियोजना अधिकारी यूपीनेडा, गाजीपुर द्वारा अवगत कराया गया कि विद्युत विभाग के अन्तर्गत मीटर कान्फ्रीग्रेशन हेतु कुल 48 प्रकरण, बिल रिवीजन/बिल नाट जेनरेटेड / एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट न होने वाले कुल 35 प्रकरण एवं मीटर इंस्टालेशन / पोस्ट नहीं होने से सम्बन्धित कुल 08 प्रकरण लम्बित है एवं बैंको के स्तर पर डिस्बर्समेन्ट / आंशिक डिस्बर्समेन्ट हेतु विभिन्न बैंकों के स्तर पर कुल 878 प्रकरण लम्बित हैं, इनमें एस०बी०आई० के 381 एवं यूबीआई के कुल-280 प्रकरण लम्बित हैं। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विद्युत विभाग एवं बैंक स्तर में लम्बित योजनान्तर्गत आवेदनों की विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्देश दिए गए कि लम्बित प्रकरणों को एक सप्ताह के भीतर निस्तारित किया जाए। परियोजना अधिकारी यूपीनेडा को निरन्तर अनुश्रवण कर अवगत कराने का निर्देश दिया गया। परियोजना अधिकारी यूपीनेडा गाजीपुर द्वारा अवगत कराया गया कि कुल 81 प्रकरण वेण्डर्स के स्तर पर लम्बित हैं, जिनमें बैंक द्वारा ऋण भुगतान कर दिया गया है तथा वेण्डर्स द्वारा इंस्टालेशन पेडिंग है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ऐसे समस्त प्रकरणों का संबंधित वेण्डरों से समन्वय स्थापित कर एक सप्ताह (07 दिवस) के भीतर निस्तारण कराने के निर्देश परियोजना अधिकारी यूपीनेडा गाजीपुर को दिए गए।

गंगा मौर्या बनी एक दिन की डीएम

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिला सशक्तिकरण एवं बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता के विकास हेतु चलाए जा रहे “मिशन शक्ति फेज 5.0” अभियान के द्वितीय चरण अंतर्गत जनपद में “एक दिन की जिलाधिकारी” (01 दिन की डीएम) कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर लूदर्स कॉन्वेंट गर्ल्स इंटर की कक्षा 12 की छात्रा गंगा मौर्या “एक दिन की जिलाधिकारी” के रूप में मनोनीत किया गया। छात्रा गंगा मौर्या ने आज कलेक्ट्रेट गाज़ीपुर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में जनसुनवाई करते हुए जनपद के विभिन्न नागरिकों की समस्याओं को सुना।संबंधित विभागों को निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में नेतृत्व, आत्मविश्वास और प्रशासनिक समझ विकसित करना था, जिससे वे भविष्य में समाज सेवा और शासन-प्रशासन के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा सकें। “एक दिन की जिलाधिकारी” बनने के अनुभव से छात्राओं में निर्णय क्षमता, उत्तरदायित्व एवं संवेदनशीलता की भावना का विकास होता है। इस अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने छात्रा गंगा मौर्या को बधाई देते हुए कहा कि मिशन शक्ति अभियान का यह स्वरूप बालिकाओं को प्रेरित करता है कि वे बड़े सपने देखें और समाज के विकास में योगदान दें। उन्होंने कहा कि “मिशन शक्ति” अभियान का उद्देश्य बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के साथ सशक्त बनाना है।छात्रा गंगा मौर्या ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि “एक दिन की जिलाधिकारी” बनना उनके लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि इस अनुभव से उन्हें यह समझ मिली कि प्रशासनिक पद पर बैठकर जनता की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना कितना जिम्मेदारी पूर्ण कार्य है। अंत में जिलाधिकारी ने यह संदेश दिया कि मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए इस प्रकार के प्रेरणादायी कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

9 अप्रैल को होगा शराब के दुकानों की ई लॉटरी

गाजीपुर! जनपद की फुटकर बिक्री की आबकारी दुकानों के प्रथम चरण की ई-लाटरी के उपरान्त अवशेष दुकानों व नवसृजित दुकानों के व्यवस्थापन हेतु ई-लाटरी पोर्टलhttps://exciseelotteryup.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये है, जिसकी द्वितीय चरण की ई-लाटरी दिनांक 09.04.2026 को प्रातः 11.00 बजे से रायफल क्लब, गाजीपुर में होना नियत है। उत्तर प्रदेश आबकारी फुटकर बिक्री अनुज्ञापनों के व्यवस्थापन नियमावलियों के अन्तर्गत जनपद की फुटकर बिक्री दुकानों के अनुापियों के चयन हेतु जिला स्तरीय चयन समिति गठित है। जिसमें कलेक्टर- अध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक- सदस्य, आबकारी आयुक्त द्वारा नामित आबकारी विभाग का एक राजपत्रित अधिकारी- सदस्य, जिला आबकारी अधिकारी- सदस्य/सचिव है।