गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने 15 अगस्त, 2025 स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया हैे। उन्होने बताया कि 15 अगस्त को प्रातः 6.30 बजे से 7.00 बजे तक क्रासकंट्री रेस का आयोजन किया जायेगा जो नेहरू स्टेडियम से प्रारम्भ होकर पी0जी0कालेज चौराहा से पुलिस लाईन मेन गेट होते हुए आदर्श बौद्व इण्टर कालेज तक जायेगी। इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक जिला क्रीड़ा अधिकारी रहेगे। प्रातः 06ः30 से 7ः00 बजे तक कासकट्री रेस का आयोजन किया जाना। प्रातः 7ः00 बजे से 7ः45 बजे तक प्रभात फेरी राजकीय गर्ल्स इण्टर कालेज प्रारम्भ होकर अफिम फैक्ट्री होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में पहुॅचेगी, जहां इसका समापन होगा तथा प्रभात फेरी के प्रतिभागीगण कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण के समय उपस्थित रहेंगे। यह कार्यक्रम जिला विद्यालय निरीक्षक/जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी करायेगे। प्रातः 08.00 बजे से ध्वजारोहण/राष्ट्रगान एवं प्रातः 08ः30 बजे से राईफल क्लब ग्राउण्ड में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों/शहीद परिवार को सम्मानित करने व गोष्ठी का आयोजन किया जाना। जिला/तहसील/ब्लॉक/नगर निकायों आदि सरकारी तथा गैर सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय धाज में गुलाब की पंखुड़ियां बांधकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा एवं झण्डा अभिवादन के बाद राष्ट्रगान का भावपूर्ण गायन होगा। सम्बन्धित कार्यालयों में कार्यालयाध्यक्ष एवं ग्रामों में ग्राम प्रधान ध्वजारोहण करेंगे। ध्वजारोहण पश्चात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी/शहीद परिवार (परमवीर चक, अशोक चक्र एवं अन्य सर्वाेच्च सम्मान प्राप्त) का सम्मान जिलाधिकारी द्वारा किया जायेगा। इस हेतु समस्त आवश्यक व्यवस्था जिला आबकारी अधिकारी द्वारा की जायेगी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों/शहीद परिवार को सम्मान पूर्वक लाये जाने तथा पहुंचाने की व्यवस्था संबंधित उपजिलाधिकारी सुनिश्चित करेंगे। जिन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी/शहीद परिवार मुख्यालय पर नहीं आ सकते, उनका सम्मान तहसील स्तर पर उपजिलाधिकारी द्वारा किया जायेगा। राइफल क्लब में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित गोष्टी कार्यक्रम में स्थानीय पी०जी० कालेज व स्वामी सहजानन्द पी०जी० कालेज के एक-एक वरिष्ठ इतिहास/राजनीतिक शास्त्र के प्रोफेसर को भी प्रतिभाग कर स्वतंत्रता दिवस पर प्रकाश डालने हेतु आमंत्रित किया जायेगा। इसकी व्यवस्था जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा कालेज के प्राचार्य एवं सम्बन्धित प्रोफेसर से समन्वय स्थापित कर किया जायेगा। समन्वयक जिला विद्यालय निरीक्षक गाजीपुर करेगे। उन्होने बताया कि प्रातः 08.00 बजे राजकीय सम्प्रेक्षण गृह व प्लेस ऑफ सेफ्टी में ध्वजारोहण/राष्ट्रगान पश्चात बच्चों को फल/मिष्ठान वितरण प्रभारी अधिक्षिका, राजकीय सम्प्रेक्षण गृह/प्लेस ऑफ रोपटी द्वारा सुनिश्चित किया जायेगा। इसी प्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं आगनवाड़ी केन्द्रो पर ध्वाजारोहण/ राष्ट्रगान पश्चात मरीज/बच्चों को फल एवं मिष्ठान वितरण किया जायेगा। समन्वयक मुख्य चिकित्साधिकारी/जिला प्रोवेशन अधिकारी/जिला कार्यक्रम अधिकारी (आई सी. डी. एस.) रहेगे। प्रातः 08.00 बजे ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के अमृत सरोवरों पर ध्वजा रोहण एवं अन्य कार्यों का आयोजन ग्राम सचिवालयों एवं ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों के अमृत सरोवरों पर ध्वजा-रोहण के साथ-साथ वृक्षारोपण, प्रकाश व्यवस्था स्वाधीनता संग्राम के महत्व पर संगोष्ठी तथा देशभक्ति के विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। (समन्वयक ग्राम्य पंचायत/पंचायती राज अधिकारी संबंधित खण्ड विकास अधिकारी एवं संबंधित निकाय के अधिशासी अधिकारी)। शिक्षण संस्थाओं में स्वतंत्रता समारोह का आयोजन समस्त शिक्षण संस्थाओं में ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा, जिसमे राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन‘ का सामूहिक गायन भी सम्मलित हो। विद्यार्थियों को ऑनलाईन माध्यम से संक्षेप में स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास बताया जायेगा तथा देश पर शहीद हुए देश भक्तों के जीवन के प्रेरक-प्रसंग दोहराये जाये, जिससे उनमें राष्ट्रीय चेतना जागृत हो देशप्रेम की भावना जागृत करने वाले नाटक, विचार गोष्ठी, वाद-विवाद प्रतियोगिता प्रदर्शनी, निबन्ध-लेखन से संबंधित प्रतियोगिताएं भी आयोजित करायी जाय। प्रातः 09.00 बजे लंगडपुर लगडपुर छावनी लाईन, गाजीपुर स्थित वृद्धा आश्रम में आवासित सम्मानित छावनी लाईन, स्थित वृद्धा वृद्धजनों को फल एवं मिष्ठान का वितरण। साथ ही आश्रम पद्धति विद्यालय चकेरी आश्रम में वृद्धजनों को फल के बालक/बालिकाओं को फल एवं मिष्ठान का वितरण (समन्वयक जिला समाज कल्याण अधिकारी) द्वारा किया जायेगा। प्रातः 10.00 बजे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पार्क में वृक्षारोपण के कार्यक्रम जिलाधिकारी की अध्यक्षता में वृक्षारोपण का कार्य किया जायेगा। इस हेतु वृक्षारोपण स्थल एवं पौध की प्रजाति का चयन अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) गाजीपुर एवं प्रभागीय निर्देशक समाजिक वानिकी वन प्रभाग गाजीपुर द्वारा किया जायेगा। समन्वयक अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०)/प्रभागीय निदेशक समाजिक वानिकी वन प्रभाग गाजीपुर/प्रभारी अधिकारी नजारत/नाजिर सदर करेगे। प्रातः 10.00 बजे दलित बाहुल्य मलिन बस्ती बंधवा में विशेष सफाई अभियान/मिष्ठान का वितरण किया जायेगा। इसीप्रकार अन्य निकायों में दलित बाहुल्य मलिन बस्ती का चिन्हिकरण अधिशासी अधिकारी द्वारा करके विशेष सफाई अभियान/मिष्ठान का वितरण किया जायेगा। 12ः30 बजे दोपहर जिला अस्पताल एवं महिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण का कार्य मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक द्वारा किया जायेगा। दोपहर 01ः30 बजे जिला कारागार में खेल प्रतियोगिता का आयोजन एवं कैदियों को फल व मिष्ठान का वितरण का कार्य जेल अधीक्षक गाजीपुर द्वारा किया जायेगा। दोपहर 02.00 बजे राजकीय विशेष गृह एवं मूक-बधिर संस्थाओं में मिष्ठान वितरण जिला प्रोवेशन अधिकारी द्वारा किया जायेगा। प्रत्येक कृषि विज्ञान केन्द्र पर न्यूनतम 75 किसानों को पौधे व तिरंगा भेंट जिला कृषि अधिकारी द्वारा किया जायेगा। देश की स्वाधीनता के 78 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर यह स्वतंत्रता दिवस अत्यन्त ही महत्वपूर्ण हैं।
Category Archives: Ghazipur
गंगा समिति द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम का किया गया आयोजन
गाजीपुर। जिला गंगा समिति द्वारा गुरुवार को चीतनाथ घाट पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीएवी इंटर कॉलेज के बच्चों ने हाथ में तिरंगा झंडा के साथ भाग लेते हुए ‘‘हर घर तिरंगा- हर घाट तिरंगा‘‘ का नारा लगाया एवं नदी संरक्षण का भी संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हरिशंकर द्वारा सभी को गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हर घर तिरंगा 2025 अभियान 02 से 15 अगस्त 2025 तक आयोजित किया जा रहा है, इस अभियान के अंतर्गत जिला गंगा समिति द्वारा गंगा घाटों पर तिरंगा यात्रा, झंडा रोहण तथा अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर शंकर पांडे, रवि जी, विनोद कुमार अध्यापक आदि लोग उपस्थित रहे।


विभाजन विभीषिका के प्रदर्शनी का सीडीओ ने किया अवलोकन
गाजीपुर। 14 अगस्त 1947 को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर गुरुवार को जिला सूचना कार्यायल द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन आडिटोरियम परिसर मे किया गया। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी सुबाष चन्द्र सरोज सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों, स्कूली छात्र/छात्राओं एवं आम नागरिको ने आडिटोरियम परिसर में पहुचकर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किया ।

अवलोकन के उपरान्त मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि अपनी प्रिय मातृभूमि के उन बेटे एवं बेटियों को नमन करते है, जिनको भारत विभाजन के दौरान अपने प्राण न्यौछावर करने पड़े थे, ऐसे लोगो की याद मे तथा भारत की वर्तमान और भावी पीढियों को विभाजन के दौरान लोगों द्वारा सही गयी यातना एवं वेदना का स्मरण दिलाने के लिए 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप मे घोषित करने का निर्णय लिया गया है। भारत के लाखों लोगो ने बलिदान देकर आजादी प्राप्त की थी, ऐसे समय पर देश का दो टुकड़ो मे बंट जाने का दर्द आज भी लाखो परिवारो मे एक गहरे जख्म की तरह घर कर गया है।

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हमे न सिर्फ भेद-भाव, वैमनस्य एवं दुर्भावना को खत्म करने की याद दिलायेगा, बल्कि इससे एकता, सामाजिक सद्भाव और मानव सशक्तिकरण की प्रेरणा मिलेगी।
इस अवसर पर जिला उपायुक्त उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र प्रवीण मौर्या, डी0सी0 मनरेगा, परियोजना निदेशक दीन दयाल वर्मा जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, जिला पयर्टन सूचना अधिकारी आर के मौर्या, स्कूली छात्र/छात्रायें आम जनमानस उपस्थित रहे।



विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला मौन जुलूस,लगाई गई प्रदर्शनी




गाजीपुर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस अवसर पर मौन जुलूस, विभाजन विभीषिका से संबंधित विषयों पर प्रदर्शनी तथा संगोष्ठी आयोजित की गई।
जिला पंचायत हाल मे विभाजन विभीषिका पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विद्यासागर राय ने कहा कि जब 15 अगस्त 1947 को भारत को स्वतंत्रता मिली तो यह अपार प्रसन्नता का अवसर था लेकिन उसी समय विभाजन ने करोड़ों लोगों को अस्त व्यस्त कर दिया,इस विभाजन मे विश्व के इतिहास का सबसे बड़ा विस्थापन किया जिसमें लगभग डेढ करोड लोगों को घर, सम्पत्ति संबंधो को छोड़ कर भागना और धर्मांतरण का घाव झेलना पड़ा।उन्होंने कहा कि महिलाओं बच्चों सहित 15 से 20 लाख लोगों के साथ अमानवीय कृत्य और नर संहार का इतिहास साक्षी बन गया । उन्होंने कहा कि भला हो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिन्होंने विभाजन की पिड़ा और संघर्षों की यादो को जीवन्त रखने,आने वाली पिढीयो को बताने के लिए 14 अगस्त 2021 से विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने की शुरुआत किया।
नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने विभाजन विभीषिका के भुक्त भोगी अपने दादा से सुने संस्मरण को बताया और कहा की इस विभाजन ने मानवता को तार तार कर दिया।बहन बेटियों की अस्मतो सहित धन दौलत को लूटा गया।
जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश राम ने कहा कि भारत पाकिस्तान बंटवारे का सबसे ज्यादा दंश दलितों, महिलाओं , बच्चों को झेलना पड़ा इसके लिए तत्कालीन कांग्रेस नेता व कांग्रेसी सरकार की एक धर्मपरस्त तुष्टिकरण की राजनीति दोषी है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने अतिथि का स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र व पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया तथा सबके प्रति आभार धन्यवाद व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत परिसर स्थित रामसूरत सिंह की आदमकद प्रतिमा पर अतिथि विद्यासागर राय व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने माल्यार्पण किया तथा जिला पंचायत हाल के गलियारे में पार्टी द्वारा आयोजित विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी का फीता काटकर मुख्य अतिथि विद्यासागर राय ने शुभारंभ कर पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ अवलोकन किया।
इससे पहले भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर के आमघाट महात्मा गांधी पार्क से कचहरी स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व सांसद सरयु पांडेय पार्क तक मौन जुलूस निकाला गया।जुलुस मे शामिल लोग हाथो मे विभाजन के बाद उपजी परिस्थितियों की व्यथा प्रदर्शित करते वाक्यांश लिखित तख्तियों को लेकर चल रहे थे। जुलूस आमघाट से न्यू मार्केट मिश्र बाजार होकर पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा स्थल पहुचा। जहां जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय व नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल द्वारा पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आगे महुआबाग , अफ़ीम फैक्ट्री के रास्ते हजारो लोग कचहरी पहुचे जहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरयु पांडेय की प्रतिमा पर भाजपा नेताओं ने माल्यार्पण किया।
संगोष्ठी का संचालन कार्यक्रम संयोजक व जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने किया।
इस अवसर पर मुख्य पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, भानु प्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, रामतेज पांडेय, बृजेन्द्र राय,विजय शंकर राय, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, सरिता अग्रवाल, पारसनाथ राय, पूर्व मंत्री विजय मिश्रा, पूर्व विधायक सुनीता सिंह,प्रो शोभनाथ यादव, रामनरेश कुशवाहा,राम राज बनवासी, बृजनंदन सिंह, राजेश राजभर, प्रवीण सिंह, विधान परिषद सदस्य प्रतिनिधि डा प्रदीप पाठक,दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, संकठा प्रसाद मिश्र,ब्लाक प्रमुख सीता सिंह,अवधेश राय, अजिताभ राय, बालकृष्ण त्रिवेदी,मनोज सिंह, अमरेश गुप्ता,राजन प्रजापति, राकेश यादव, सुरेश बिंद, सचिन कन्नोजिया, संतोष चौहान,सुभाष चौहान,सुमित तिवारी,कार्यक्रम के सह संयोजक विष्णु प्रताप सिंह व विश्व प्रकाश अकेला के आलावा हजारो महिला पुरुष युवा शामिल रहे।
अपराध निरोधक समिति ने जेल प्रशासन को सौंपा राष्ट्रीय ध्वज
अपराध निरोधक समिति ने जेल प्रशासन को सौंपा राष्ट्रीय ध्वज

गाजीपुर। उ. प्र. अपराध निरोधक समिति लखनऊ के चेयरमैन डॉ. उमेश शर्मा के निर्देशन में समिति के प्रतिनिधि मंडल ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जिला कारागार पहुंचकर जेल प्रशासन को राष्ट्रीय ध्वज सौंपा। ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव‘‘ के अन्तर्गत ‘हर घर तिरंगा‘ कार्यक्रम को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से समिति लोगों को जागरूक करते हुए उनमें राष्ट्रीयता की भावना जागृत कर रही है। ‘‘हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम का उद्देश्य देशवासियों में देश प्रेम एवं देशभक्ति की भावना के विकास के साथ-साथ देश को आजादी दिलाने वाले अमर बलिदानियों, क्रान्तिकारियों एंव शहीदों को याद करना तथा श्रद्धासुमन अर्पित करना है।
शासन के हर घर तिरंगा अभियान को गति प्रदान करते हुए समिति के प्रतिनिधि मंडल ने प्रांतीय विशेष सचिव मयंक कुमार सिंह के नेतृत्व में जिला कारागार में जेल अधीक्षक जगदम्बा प्रसाद दुबे व जेलर शेषनाग यादव व डिप्टी जेलर राजेश कुमार से भेंट कर राष्ट्रीय ध्वज प्रदान कर राष्ट्र के खुशहाली की कामना की।
इसके साथ ही समिति ने जेल में रह रहे बच्चों के लिए बिस्कुट, केक तथा मिष्ठान सामग्री प्रदान कर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया।
उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा संरक्षित एवं जेल मैनुअल के अंतर्गत कार्यरत उ.प्र. अपराध निरोधक समिति की स्थापना वर्ष 1938 में कारागार में निरुद्ध बन्दियों के उत्थान हेतु की गयी थी। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद समिति का कार्य क्षेत्र बन्दियों के उत्थान के साथ ही साथ सामाजिक व राष्ट्रीय कार्यक्रमों में भागीदारी निभाते हुए जन समुदाय को राष्ट्र के प्रति जागरूक करना भी है।
प्रतिनिधि मंडल में मयंक कुमार सिंह के अतिरिक्त प्रान्तीय संयुक्त सचिव डा. ए. के. राय, सहसचिव चन्दन प्रजापति व नवीन सिंह शामिल रहे। जेल प्रशासन ने समिति के कार्यों की प्रशंसा करते हुए सहयोग बनाए रखने का आश्वासन दिया।
भारत माँ की शान देश की पहचान है तिरंगा:सपना सिंह
भारत माँ की शान देश की पहचान है तिरंगा :सपना सिंह


गाजीपुर(जखनिया)। हर घर तिरंगा हर दिल तिरंगा कार्यक्रम के तहत बुधवार को जखनिया बाजार में कार्यक्रम के संयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा सन साइन स्कूल से शुरू होकर जखनिया स्टेशन परिसर में स्थित शहीद राम उग्रह पांडेय प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समाप्त हुई। विषम मौसम और रोडो पर पानी भरे रहने के बावजूद जखनिया क्षेत्र के युवाओं, व्यापारी बंधु, पार्टी कार्यकर्ताओं में गजब का देश भक्ति का जुनून देखने को मिला, लोग शहीदों के जयकारे और भारत माता की जय के नारे के साथ देश के आजादी के महापर्व में भारी संख्या में शामिल हुवे। मुख्यातिथि गाजीपुर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि हमें आजादी का महत्व समझना चाहिए और तिरंगे का सम्मान करना चाहिए। यह तिरंगा देश के गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि देश आजादी के 78 वर्ष पूरे कर रहा है। आजादी के इस अमृतकाल में हर भारतीय के मन में संविधान, राष्ट्रीय प्रतीकों, राष्ट्रीयता, क्रांतिकारियों-महापुरुषों के प्रति श्रद्धा व सम्मान का भाव और प्रगाढ़ हो। यह हर जन, हर घर तक पहुंचे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ और ‘तिरंगा यात्रा’ के माध्यम से इसे हम सभी देख रहे हैं।
विशिष्ट अतिथि लोकसभा प्रत्याशी पारसनाथ राय ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल यात्रा नहीं, बल्कि भारत मां, महापुरुषों, क्रांतिकारियों और वीर सैनिकों के प्रति हमारी कृतज्ञता भी है। हर गांव, नगर, जनपद में तिरंगा यात्रा इसका उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। हर जगह हर घर तिरंगा, ‘सेल्फी विद तिरंगा’ से लोग जुड़ रहे हैं। देश और सैनिकों के सम्मान तथा आन-बान-शान का प्रतीक तिरंगा हर भारतीय के घर में लहराया जाना चाहिए। तिरंगा यात्रा का जखनिया बाजार के व्यापारियों ने फूलों की वर्षा करके स्वागत किया। तिरंगा यात्रा के दौरान मूसलाधार बारिश के बावजूद भी लोग भारी संख्या में मौजूद रहें। कार्यक्रम को भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपिन सिंह, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी रामराज वनवासी ने भी संबोधित किया। तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता दयाशंकर सिंह, कार्यक्रम के सहसंयोजक उमाशंकर यादव, पीयूष सिंह, नंदलाल प्रजापति मंडल उपाध्यक्ष प्रशांत सिंह, गप्पू सिंह, जखनिया ग्राम प्रधान नंदू गुप्ता, संदीप जायसवाल, राकेश सिंह, व्यापारी नेता अशोक गुप्ता, पंकज सिंहा, वरुण पांडेय, तेजू सिंह, कैलाश वर्मा, अविनाश सिंह, मृदुला पांडेय, अनीता चौहान, अंकुर सिंह, यशवंत चौहान, अवधेश गिरी, शिवाकांत सिंह, वीरेंद्र पांडेय, पन्नालाल राम, राजेश जायसवाल, राहुल जायसवाल, सिक्की अंसारी, सुनील सिंह, रामरतन कुशवाहा सहित भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता आम नागरिक मौजूद रहे। लोगों का अभिवादन और धन्यवाद ज्ञापन भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर ने किया।
ऊर्जा मंत्री के OSD ने की जनसुनवाई, किया समस्याओं का निस्तारण
ऊर्जा मंत्री के OSD पहुंचे गाजीपुर,लगाया संभव जनसुनवाई कैंप
गाजीपुर। ऊर्जा मंत्री एवं उ०प्र० शासन के निर्देशानुसार कार्पोरेशन हित में विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं की जनसुनवाई तहसील स्तरों के विभिन्न उपकेंद्र जैसे सैदपुर तहसील के उपकेंद्र सैदपुर पर प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सुनवाई की गई। सदर के डिविजन कार्यालय आमघाट (प्रकाशनगर) में दोपहर 12 बजे से दिन के 2 बजे तक की गई। जखनिया के उपकेंद्र जखनिया पर दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक ओएसडी रामशरण सिंह द्वारा की गई। नगर के आमघाट डिविजन में कुल 112 उपभोक्ता अपनी समस्या लेकर आए थे जिसमें 81 विद्युत उपभोक्ताओं की समस्या पूछकर तत्काल निस्तारण विभागीय अधिकारियों से कराया गया।

वही कुछ उपभोक्ताओं का कहना था कि नगर के प्रकाश नगर उपकेंद्र खाल में होने के कारण आए दिन बरसात का पानी लग जाने से एक हफ्ते तक बत्ती गुल रहती है। विजिलेंस टीम द्वारा सही उपभोक्ताओं को भी परेशान किया जाता है। अवैध वसूली की जा रही है। अंडर ग्राउंड केबिल फॉल्ट होने से हफ्तों बत्ती नगर की गुल हो जाती है। तत्काल फॉल्ट बनाने के लिए लोकेटर मशीन नहीं है एवं नगर में अभी भी जर्जर तारो का जाल बिछा हुआ है। इस दौरान ओएसडी डाक्टर रामशरण सिंह ने समस्याओं को नोट करते हुवे बताया कि मैं जल्द ही नगर सहित ग्रामीण अंचलों की विद्युत समस्याओं से मुख्यमंत्री एवं ऊर्जा मंत्री को अवगत कराउंगा ताकि तत्काल निस्तारण हो सके। 14 अगस्त को कासिमाबाद के उपकेंद्र कासिमाबाद पर प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक संभव जनसुनवाई की जाएगी।

मोहम्दाबाद के उपकेंद्र मोहम्दाबाद पर दोपहर 12 बजे से दिन के 2 बजे तक की जाएगी। जमानिया के उपकेंद्र जमानिया पर दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक जनसुनाई की जाएगी। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि ये जनसुनवाई शासन स्तर एव ऊर्जा मंत्री के निर्देशन पर किया जा रहा है जिसमें मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री के OSD रामशरण सिंह एवं सहायक अभियंता अभिषेक चौहान सहित सभी केंद्रों पर जनसुनवाई में प्रतिभाग लेंगे, जिसमें जिले के समस्त विद्युत उपभोक्ता अपने विद्युत संबंधी समस्या जैसे बिल त्रुटि,मीटर खराब,विद्युत चोरी में एफआईआर, क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर, विद्युत आपूर्ति संबंधी समस्याओं सहित तमाम विद्युत से संबंधित समस्याओं को जनसुनवाई में लेकर पहुंचे। जहां पर विद्युत विभाग के समस्त अधिकारी सहित विद्युत कर्मचारी मौके पर समस्या का समाधान करेंगे।
जानलेवा बनी शहर की सड़कें, कई लोग हुए घायल

गाजीपुर में जानलेवा गड्ढों का कहर: पाँच टेम्पो पलटे, बच्चे और महिला घायल; दीपक उपाध्याय के नेतृत्व में प्रदर्शन..
गाजीपुर। आए दिन बारिश की वजह से और शिविर पाइपलाइन के कार्य के कारण शहर में लगातार सड़कों का हालत बद से बदतर होते जा रहा है, जिसके चलते सड़कों का हाल बेहाल है और सड़कों पर गड्ढे इतने बड़े हो गए हैं कि लोग मोटरसाइकिल से हो चार पहिया से हो या पैदल हो कदम पड़ते ही तुरंत असंतुलित होकर गिर जा रहे हैं। शहर के इस बदहाल सड़क को लेकर छात्र नेता दीपक उपाध्याय ने कहा कि शहर की सड़कें अब मौत का जाल बनती जा रही हैं। “गड्ढा मुक्त अभियान” के सरकारी दावे खोखले साबित हो रहे हैं। आज, लंका-कचहरी मार्ग पर जानलेवा गड्ढों के कारण एक के बाद एक पाँच टेम्पो पलट गए, जिसमें एक बच्चा घायल हो गया और एक महिला गंभीर रूप से चोटिल हो गई।

घटना के तुरंत बाद ही दीपक उपाध्याय मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल महिला को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ घायलों का प्राथमिक इलाज चल रहा है। इस हृदय विदारक घटना से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। छात्र नेता दीपक उपाध्याय के नेतृत्व में सैकड़ों नागरिकों ने लंका-कचहरी मार्ग सहित अन्य मार्गों की बदहाल स्थिति पर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान “योगी सरकार मुर्दाबाद”, “सदर विधायक मुर्दाबाद”, “नगरपालिका अध्यक्ष मुर्दाबाद” और “जिला प्रशासन मुर्दाबाद” के नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में उन्होंने नायब तहसीलदार को एक पत्र सौंपा, जिसमें प्रशासन की घोर लापरवाही पर सवाल उठाए गए और तत्काल कार्रवाई की मांग की गई।

दीपक ने कहा, “यह हादसा सीधे तौर पर प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है। ये गड्ढे अब नागरिकों के जीवन के लिए सीधा खतरा बन गए हैं। आज एक महिला और बच्चा घायल हैं तो कल किसी की जान भी जा सकती है। क्या प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है?” यदि शहर कि सभी सड़कें गड्ढा मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।

पूर्व छात्रसंघ महामंत्री सुधांशु तिवारी ने भी इस घटना पर गहरा रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “यह बेहद शर्मनाक है कि सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन गाजीपुर जैसे प्रमुख नगर की सड़कों की हालत इतनी दयनीय है। प्रशासन को तत्काल नींद से जागना चाहिए और इस समस्या का समाधान करना चाहिए। यह नागरिकों के जीवन और सुरक्षा का सवाल है, कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं।”

सभी प्रदर्शनकारियों ने एक स्वर में प्रशासन से तत्काल लंका-कचहरी मार्ग को गड्ढा मुक्त करने की मांग करते हुए कहा, “यदि अगले 7 दिनों के भीतर इन गड्ढों को भरने और अन्य प्रमुख सड़कों जैसे पीजी कॉलेज से विकास भवन चौराहा, पुलिस लाइन से आरटीआई चौराहा, फुलनपुर क्रॉसिंग से रेलवे स्टेशन तक और फुल्लनपुर से चुंगी तक की मरम्मत के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो हम नगरवासियों के साथ मिलकर निर्णायक जन आंदोलन शुरू करने के लिए मजबूर होंगे। हम नागरिकों की सुरक्षा से खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं करेंगे।”

इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि गाजीपुर में सड़कों की मरम्मत का मुद्दा कितना गंभीर है। नागरिकों ने जिलाधिकारी से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने के साथ ही सभी नगर कि सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की मांग की है। प्रदर्शन व पत्रक सौंपने में मुख्य रूप से अमित राय “जस्सू राय”, रवि कुमार, मनीष कुमार, कमलेश कुमार, आसिफ, मुकेश, मनोज, राजकुमार, कमलेश, शिवम राय, रमेश, राहुल, सलमान, तूफानी, सत्येंद्र, रोहित इत्यादि मौजूद थे।

सपा ने किया धरना प्रदर्शन,11 सूत्रीय मांगों का सौंपा ज्ञापन
गरीबों का गला घोंट रही है भाजपा सरकार:गोपाल यादव



गाजीपुर।13अगस्त को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की नेतृत्व में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री पहुंचाने,बाढ़ ग्रस्त एरिया में संक्रामक रोगों से बचने हेतु डाक्टर व दवा की व्यवस्था करने, कटौती खत्म कर किसानों को नित्य बीस घंटे बिजली उपलब्ध कराने, बिजली विभाग द्वारा गलत बीलिंग रोकने,जले ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदलने, जनपद की टूटी सड़कों की तत्काल मरम्मत कर गड्ढा मुक्त करने, सहकारी समितियों पर खाद उपलब्ध कराने व उसकी कालाबाजारी रोकने, ध्वस्त कानून व्यवस्था दूरूस्त करने, थानों, तहसीलों पर फरियादियों के साथ किए जा रहे लूट खसोट को रोकने, बिजली के जर्जर तारों और खंम्भो को बदलने,शहर में बिछ रहे सीवर लाइन के चलते नगर की सड़कों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग के साथ सरजू पांडे पार्क में धरना प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर जिलाधिकारी के नाम से संबोधित 11 सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी सदर मनोज कुमार पाठक को सौंपा गया।
इस धरने में शहर मुख्यालय स्थित सरजू पांडे पार्क सहित और महापुरुषों की लगी प्रतिमा स्थल पर व्याप्त दुर्व्यवस्था पर भी आक्रोश व्यक्त किया गया।
इस बैठक में वक्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोलते हुए भाजपा सरकार को आजादी के बाद की सबसे संवेदनहीन सरकार बताया। उन्होंने कहा इस सरकार को गरीबों से कुछ भी लेना-देना नहीं है। यह सरकार केवल पूंजीपतियों की खिदमत में व्यस्त हैं। आम जनता आज लगातार बढ़ती मंहगाई , बेरोजगारी भ्रष्टाचार और ध्वस्त कानून व्यवस्था के चलते खुन के आंसू रो रही है। मगर यह सरकार जनता के इन बुनियादी सवालों को हल न कर अपनी तिजोरी भरने में व्यस्त हैं।
यह सरकार अंग्रेजों की विचारधारा पर चल रही है। यह सरकार अंग्रेजों की तरह समाज में अपने साम्प्रदायिक मुद्दों के सहारे नफ़रत और घृणा फैलाकर फूट डालो – राज करो की नीति पर काम कर रही है। लेकिन समाजवादी पार्टी उनके इस मकसद को किसी भी कीमत पर कत्तई पूरा नहीं होने देगी। हम उनकी नफ़रत और घृणा का जवाब मोहब्बत से देंगे। हम गांधी के अनुयाई हैं,हम समाजवादियों ने सदैव मोहब्बत का पैगाम दिया है।
समाज में नफ़रत और खांई पैदा करना इस सरकार के डीएनए में है ।
महान शायर दुष्यंत कुमार की ” कहां तो तय था चरागां हर घर के लिए, कहां चराग़ मयस्सर नहीं शहर के लिए” इन पंक्तियों को पढ़ते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि आजादी के बाद इस देश और प्रदेश में इतनी संवेदनहीन सरकार कभी नहीं रही। उन्होंने कहा कि आज जनपद ही नहीं पूरा प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरा राष्ट्र समस्याओं के ढेर पर खड़ा है,यह सरकार इन समस्याओं को दूर करने के बजाय अपनी स्वार्थसिद्धि में लिप्त है।उन्होंने जनपद की तमाम समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि बिछ रही सीवर लाइन शहर के लिए अभिशाप बन गई है। इसकी वजह से आये दिन हो रही सड़कों की खुदाई शहर की जनता के लिए जानलेवा बन गई है। इसमें उपयोग हो रही घटिया सामग्री आने वाले दिनों में इस शहर के लिए बहुत बड़ी समस्या बनकर उभरेगी। अभी यह योजना पूरी भी नहीं हुई उसके पहले ही इसकी पाइप फटना शुरू हो गया है। शहर की गड्ढा युक्त सड़कें भी शहरवासियों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। उन्होंने भाजपा सरकार की खिंचाई करते हुए कहा कि जबसे मोदी और योगी की सरकार देश और प्रदेश में हुकूमत कर रही है वादाखिलाफी के सिवाय इन सरकारों ने कुछ भी नहीं किया है। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करने वाली सरकार किसानों को न खाद उपलब्ध करा पा रही है न ही बिजली, पानी। मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार रोकने में भी यह सरकार विफल साबित हुई है। यह सरकार विदेशी और पूंजीपतियों के ताकतों के इशारे पर चल रही है। उन्होंने कहा भाजपा जब सरकार में नहीं रहती तो स्वदेशी का नारा देती है,जब सरकार में होती है तो स्वदेशी का नारा देने वाली यह सरकार डोनाल्ड ट्रंप और चीन के सामने माथा टेक रही होती है। हमारे देश की आर्थिक नीति अडानी अंबानी के इशारे पर और विदेश नीति ट्रंप के इशारे पर तय की जा रही है। इस सरकार का न अपना कोई सम्मान है न कोई स्वाभिमान। यह सरकार लगातार संविधान और लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। चुनावों में लगातार धांधली कर रही भाजपा सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही है।
इस सरकार ने केवल गरीबों को सपने दिखाने और उनका भावनात्मक शोषण करने का काम किया है असल में इस सरकार ने केवल पूंजीपतियों की तिजोरी भरने का काम किया है।
यह सरकार लगातार जनता को कुछ देने के बजाय लगातार छिनने का काम कर रही है।
प्राथमिक विद्यालयों को बंद कर शिक्षा का अधिकार, s I r के बहाने मत देने का अधिकार, चौड़ी करण के नाम पर आशियाना गिराने का काम यह सरकार कर रही है।
इस बैठक में मुख्य रूप से चौधरी लालता प्रसाद निषाद,राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा,प
पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, पूर्व मंत्री सुधीर यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, रामाधार यादव, आमिर अली, रामजी राय, अरूण कुमार श्रीवास्तव, आशा यादव ,मुन्नीलाल राजभर,अशोक कुमार बिन्द,सूरज राम बागी,शौर्या सिंह,सदानंद यादव, रामवचन यादव,तहसीन अहमद, डॉ समीर सिंह,गोवर्धन यादव, गोविंद यादव,अवधेश यादव राजू, अनिल यादव, विभा पाल,वृजदेव खरवार,खे
दन यादव, सुशील जायसवाल अजय यादव, राहुल सिंह,विरेन्द्र यादव,शिवशंकर राम,असलम हुसैन,मदन यादव, शिवशंकर यादव,चंदन यादव,भोला यादव ,आत्मा यादव, दिनेश यादव,पूजा गौतम,शेर अली राईन,भारत यादव, राम ज्ञान यादव,उपेन्द्र कुशवाहा,नितीश खरवार,,रूक्मीना यादव, जमुना यादव, जयराम यादव, रजनी कांत यादव राजेश यादव, अरविंद कुशवाहा,रामदरश बनवासी,दारा यादव,रमेश यादव, संतोष यादव,सुग्गु यादव , रामाशीष यादव,महेंद्र बिंद,अनिल यादव, हीरा यादव, आदित्य यादव, अशोक यादव,अंगद कुशवाहा,इलियास,विमल सोनकर, धर्मेंद्र यादव, जयराम यादव,आदि उपस्थित थे।
इस धरना कार्यक्रम का संचालन का संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।
धरने के अंत में जहूराबाद विधानसभा के अध्यक्ष जै हिंद यादव के भाई मनोज यादव के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर मृतक आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर विद्युत उपभोक्ताओं के समस्याओं का होगा हल
ऊर्जा मंत्री के OSD तहसील स्तर के विद्युत उपकेंद्रों पर करेंगे जन सुनवाई
गाजीपुर। ऊर्जा मंत्री एवं उ०प्र० शासन के निर्देशानुसार कार्पोरेशन हित में विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं की जनसुनवाई तहसील स्तरों के विभिन्न उपकेंद्रों पर 13 अगस्त को सैदपुर तहसील के उपकेंद्र पर प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे की जाएगी। सदर के उपकेंद्र प्रकाशनगर पर दोपहर 12 बजे से दिन के 2 बजे तक की जाएगी। जखनिया के उपकेंद्र जखनिया पर दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक की जाएगी। वही कल यानी 14 अगस्त को कासिमाबाद के उपकेंद्र कासिमाबाद पर प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक की जाएगी। मोहम्दाबाद के उपकेंद्र मोहम्दाबाद पर दोपहर 12 बजे से दिन के 2 बजे तक की जाएगी।जमानिया के उपकेंद्र जमानिया पर दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक जनसुनाई की जाएगी। वही अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना ने बताया कि ये जनसुनवाई शासन स्तर एव ऊर्जा मंत्री के निर्देशन पर किया जाएगा जिसमें मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री के OSD अभिषेक चौहान सहायक अभियंता सभी केंद्रों पर जनसुनवाई में प्रतिभाग लेंगे,जिसमें जिले के समस्त विद्युत उपभोक्ता अपने विद्युत संबंधी समस्या जैसे बिल त्रुटि,मीटर खराब,विद्युत चोरी में एफआईआर, क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर, विद्युत आपूर्ति संबंधी समस्याओं सहित तमाम विद्युत से संबंधित समस्याओं को जनसुनवाई में लेकर पहुंचे। जहां पर विद्युत विभाग के समस्त अधिकारी सहित विद्युत कर्मचारी मौके पर समस्या का समाधान करेंगे।
राष्ट्रीय हित में बिजली बचाए वही विद्युत चोरी से बचे।