विश्वविद्यालय की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा गया पत्र, आगामी बजट में घोषणा की मांग
गाजीपुर। विश्वविद्यालय निर्माण मंच के अध्यक्ष एवं पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उच्च शिक्षा मंत्री के नाम संबोधित एक पत्र डाक के माध्यम से भेजा। इस पत्र में स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर को राजा गाधि राज्य विश्वविद्यालय’ के रूप में स्थापित करने का प्रस्ताव दिया गया है, साथ ही आगामी विधानसभा बजट में इसकी घोषणा कराने का आग्रह किया गया है। श्री उपाध्याय ने बताया कि गाजीपुर के छात्रों का भविष्य दांव पर है। जनपद में एक भी विश्वविद्यालय नहीं होने से यहां के छात्रों को अनेकों समस्याओं का सामना करना पड़ता है। गरीब और मध्यम वर्ग के छात्र उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाने में असमर्थ हैं, जिससे उनका भविष्य अधर में है। ‘राजा गाधि राज्य विश्वविद्यालय’ की स्थापना से छात्रों को अपने ही जनपद में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। छात्र नेता ने कहा कि स्नातकोत्तर महाविद्यालय विश्वविद्यालय के लिए उपयुक्त है।
स्नातकोत्तर महाविद्यालय शहर के मध्य एवं जिले के केंद्र में स्थित है, जो सभी दिशाओं से समान दूरी पर है। महाविद्यालय के पास पर्याप्त भूमि, संसाधन और शैक्षिक गुणवत्ता है, जो इसे विश्वविद्यालय के रूप में स्थापित करने के लिए उपयुक्त बनाती है। राज्य सरकार पर कोई अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं पड़ेगा, क्योंकि महाविद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों के वेतन, भत्ते, पेंशन आदि पर होने वाला लगभग 1.5 करोड़ रुपए का व्यय पहले से ही राज्य सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है। विश्वविद्यालय निर्माण मंच ने मुख्यमंत्री व उच्च शिक्षा मंत्री से इस प्रस्ताव पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने और आगामी विधानसभा बजट में इसकी घोषणा करने का आग्रह किया है। गाजीपुर के छात्रों को उम्मीद है कि सरकार उनके भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस महत्वपूर्ण मांग को स्वीकार करेगी।
देशहित में पेश बजट अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक – मिडिल क्लास, गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति पर रखा गया ध्यान
गाजीपुर। नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट पेश हो गया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज संसद में बजट-2025 पेश किया गया है जो अभूतपूर्व ही नहीं ऐतिहासिक भी है। उन्होंने सभी वर्गों को दिए गए राहत की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि अब 12 लाख रुपए तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा. इससे पहले यह लिमिट 7 लाख रुपए थी. नए ऐलान से सबसे बड़ी राहत सभी वर्ग व नौकरीपेशा वाले लोगों को मिलेगी, जिनकी आय 12 लाख रुपए के करीब है। जो सराहनीय है। साथ ही साथ टीडीएस की लिमिट में भी बड़ी राहत दी गई है व MSME के दायरे को बढ़ाया गया है और उन्हें मिलने वाले क्रेडिट गारंटी जो पहले 5 करोड़ थी अब वह बढ़ाकर दोगुनी (10 करोड़) कर दी गई है। स्ट्रीट वेंडर्स को पीएम स्वनिधि के तहत 30 हजार तक की लिमिट का क्रेडिट कार्ड भी उन्हें दिलाया जाएगा। अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के 5 लाख महिलाओं के लिए एक नई स्कीम का ऐलान किया गया है इस स्कीम के तहत पहली बार उद्यमी बन रही इस समाज की महिलाओं को अगले 5 साल के अंतराल में 2 करोड रुपए का टर्म लोन मुहैया कराया जाएगा।
नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट वैसे तो इस बजट में किसानों से लेकर महिलाओं तक सबके लिए बड़े-बड़े ऐलान किए गए, लेकिन सबसे बड़ा ऐलान मिडिल क्लास, गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति पर है। इसके साथ ही स्वास्थ्य, मैन्युफैक्चरिंग और मेकिंग इंडिया, रोजगार और इनोवेशन पर ध्यान केंद्रित है। साथ ही कृषि और निर्यात पर भी काम किया गया, मोदी सरकार का उद्देश्य विकसित भारत बनाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में इकोनॉमी को गति देंगे। ये विकसित भारत का बजट है।” जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को मज़बूती मिलेगी। उन्होंने आगे बताया, “खाद्य तेलों में आत्मनिर्भरता के लिए सरकार राष्ट्रीय तेल मिशन को चला रही है। 10 साल पहले हमने ठोस प्रयास किए थे और दलहन में आत्मनिर्भरता प्राप्त की थी। किसानों के लिए ‘धनधान्य योजना’ का ऐलान किया है। इसके अलावा किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाकर 5 लाख की गई है।
उन्होंने बताया कि बजट में कई चीजों को सस्ता करने का ऐलान किया गया है जैसे इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर टैक्स कम किया गया है, जिससे इन्हें खरीदना सस्ता होगा। इसके अलावा, मोबाइल, बैटरी, कपड़े, कैंसर की 36 दवाएं, लेदर जैकेट और कई इलेक्ट्रिक सामान भी अब पहले से सस्ते मिलेंगे। अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को सहज व नई ऊंचाइयां पर ले जाने के लिए भारत ट्रेड नेट का गठन भी किया जाएगा। साथ ही साथ भारत में बढ़ते पर्यटन के लिए 50 शहर राज्यों के माध्यम से चिन्हित किए जाएंगे और पर्यटन को बढ़ाने के लिए उससे संबंधित चीजों पर ध्यान दिया जाएगा।
शिक्षकों की लड़ाई लड़ने का संकल्प दोहराया, नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव
जखनिया में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर किया स्वागत
गाजीपुर। मंगलवार को जखनिया स्थित साबिर अली आईटीआई के प्रांगण में उत्तर प्रदेश विधान परिषद में विपक्ष के नेता लाल बिहारी यादव के आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान सपा जिला उपाध्यक्ष आमिर अली और सपा विधानसभा अध्यक्ष अवधेश उर्फ राजू यादव ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट किया।
इस अवसर पर लाल बिहारी यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि “शिक्षकों की लड़ाई मैं हमेशा लड़ता रहूंगा, चाहे मैं नेता प्रतिपक्ष रहूं या एमएलसी। शिक्षकों के हित के लिए मुझे अपने जीवन की आहुति भी देनी पड़े, तो मैं पीछे नहीं हटूंगा।
उन्होंने कहा कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव शिक्षकों के मुद्दों को लेकर पूरी तरह जागरूक हैं और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हर शिक्षक चाहे सरकारी हो या निजी उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने शिक्षकों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “एक शिक्षक समाज अनेक जीवन को गढ़ने का काम करता है। उनका सम्मान और अधिकार सुरक्षित रहना चाहिए।
कार्यक्रम में जनाब अनवर अली, अनुज कुमार सिंह, सर्वानंद पांडेय, अमर नाथ यादव, पूर्व प्रधान कैलाश सोनकर समेत कई लोग उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम सपा उपाध्यक्ष आमीर अली की अगुवाई में आयोजित किया गया, जिसमें भारी संख्या में स्थानीय लोग के साथ ही पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।
गाजीपुर। समाजवादी छात्र सभा ने मुलायम सिंह यादव के ऊपर संत राजू दास द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयान पर विरोध प्रदर्शन कर संत राजू दास का पुतला फूंका। उत्तर प्रदेश सरकार से मांग किया गया की राजू दास की तत्काल गिरफ्तारी हो। महाकुंभ स्थित मुलायम सिंह यादव स्मृति संस्थान में पहुँच कर नेता मुलायम सिंह यादव के विचारों को जीवंत रूप से मानने वाले PDA समाज के लोगो के नेता के प्रति बढ़ती आस्था एवँ सेवा भाव से घबराए महंत राजू दास ने सोशल मीडिया एक्स पर हम नौजवानों के नेता अखिलेश यादव के ट्वीट को रीट्वीट कर बेहद शर्मनाक मानसिकता का परिचय देते हुए कहा कि कुंभ मेले में लगे नेता मुलायम सिंह की प्रतिमा पर लघुसंका कर के जाए।
इसी बयान के विरोध में समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अभिषेक कुशवाहा के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर पुतला फूक कर विरोध किया गया। इस दौरान कमलेश यादव प्रदेश सचिव युवजन सभा, विक्की यादव प्रदेश सचिव छात्र सभा, समाजवादी छात्र सभा के महासचिव मनीश्वर यादव, जिला उपाध्यक्ष अशोक यादव, विधानसभा अध्यक्ष जमानिया अनिल यादव, विधानसभा अध्यक्ष जखनिया पंकज यादव, जिला उपाध्यक्ष मनीष यादव, जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, सुब्बू यादव जिला सचिव युवजन सभा, अनुराग यादव, धीरज यादव, जिला कार्यकारी सदस्य मिथिलेश यादव, हर्ष यादव, संदीप यादव, महिला सभा की महासचिव रीना यादव, ममता यादव सहित आदि लोग मौजूद रहे।
नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि
गाजीपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र गौरव नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की 129 वीं जयंती टैक्सी स्टैंड विशेश्वरगंज, स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उनके सम्मान में नारे लगकर पराक्रम दिवस के रुप मे मनाई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता के संग्राम मे नेता जी की देश प्रेम की अगाध भावना उनका शौर्य ,साहस और सामर्थ्य से भरे पराक्रम की दृढ़ निश्चयी सैन्य शक्ति ने भारत को स्वतंत्र कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जन जन के हृदय मे आज भी श्रद्धा सम्मान से स्थापित है ।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने नेता जी के पूज्य स्मृति को याद करते हुए कहा कि महान देश भक्त, स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का जीवन संघर्षों की कहानी है जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के संकल्प को अंतिम दम तक पूर्ण किया।उनका जीवन प्रेरणा स्त्रोत है। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, रासबिहारी राय, संतोष जायसवाल, अर्जुन सेठ, प्रीति गुप्ता, अभिनव सिंह, सोमेश मोहन राय, शनि चौरसिया, अनिल वर्मा, सुधीर केशरी,नीरज कुमार मानु, हेमंत त्रिपाठी, रुपेश सिंह, सुजीत राय, सुनील चौहान, सूर्य प्रकाश यादव, विरेन्द्र चौहान, केशव श्रीवास्तव आदि ने श्रद्धांजलि दी।
गाजीपुर। नगर पालिका परिषद गाजीपुर के सभागार में एसडीएम सदर द्वारा व्यापारियों की बैठक बुलाई गई। इस दौरान अतिक्रमण के संदर्भ में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष गुड्डू केशरी द्वारा एक ज्ञापन नगर की समस्या व उसके समाधान को लेकर सदर एसडीएम, ईओ और चेयरमैन को दिया गया। ज्ञापन देकर व्यापारियों ने एसडीएम को अवगत कराया की यह बहुत पुराना शहर है। छोटे-छोटे गलियों का मुख्य रास्ता न होने से यहां जाम की बहुत बड़ी समस्या बन जाती है जिसके कारण परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। इसका निराकरण करने से ही अतिक्रमण जैसे गंभीर समस्या से निजात मिल सकता है। वहीं व्यापार मंडल के जिला महामंत्री प्रिंस अग्रवाल ने कहा कि बगैर इस समस्या का निदान किए नगर का विकास व व्यापारियों को सुविधा नहीं हो सकती है। जिला उपाध्यक्ष अतीक अहमद राईनी ने कहा कि आए दिन जाम की समस्या से नई सब्जी मंडी सहित आसपास के बाजार के लोगों को भारी दिक्कत व परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस बैठक में जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की तरफ से जिला अध्यक्ष श्री प्रकाश केशरी गुड्डू, जिला महामंत्री राकेश अग्रवाल प्रिंस, श्याम चौधरी, जिला उपाध्यक्ष अतीक अहमद रायनी, सराफा व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष अनूप कुमार वर्मा, जिला महामंत्री संतोष कुमार वर्मा, उमेश कुमार वर्मा, नगर युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष गोपाल जी वर्मा सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।
गाजीपुर। दुनिया के विकसित देशों की आबादी बुढ़ी होने लगी है। भारत आज दुनिया का सबसे युवा देश है। आज भारत में वह सामर्थ्य है जो हर लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। यह बात आज मंगलवार को मुहम्मदाबाद क्षेत्र के मोहनपुरा मे ओएनजीसी की सामाजिक दायित्व निधि के 14 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले एनबीसीसी द्वारा श्री नृसिंह इंटर कालेज के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक भवन निर्माण के शिलान्यास अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कही। उन्होंने कहा कि अगर आदमी तय कर ले तो कुछ भी असम्भव नहीं होता। उन्होंने विद्यालय परिवार की ओर मुखातिब होते हुए कहा कि सिर्फ भवन बन जाने से शिक्षा नहीं चलेगी इसे आप लोगों को चलाना है।
उन्होंने कहा कि देश आजादी का शताब्दी वर्ष मनावे तब हमारा देश विकसित भारत बन सकेगा।विकसित भारत सिर्फ सरकार नहीं बना सकती, विकसित भारत के लिए भारत के हर नागरिक को जो जिस क्षेत्र में है उसे अपने क्षेत्र में ईमानदारी से, कर्मठता से, शिद्दत से काम करना होगा। उन्होंने कहा कि नियति को यह मंजूर है कि 2047 में भारत विकसित भारत बनकर रहेगा। मनोज सिन्हा ने शिक्षा पर बोलते हुए कहा कि हमारी शिक्षा पद्धति को अंग्रेजों ने खराब कर दिया था। लेकिन इस देश को सबसे बड़ा उपहार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से दिया है।
उन्होंने कहा कि 2014 में हम विश्व के 11वीं अर्थव्यवस्था के देश थे 2014 के बाद 2023 में हम विश्व की पांचवी अर्थव्यवस्था का देश हो गए हैं और सरकार ने लक्ष्य रखा है कि 2027 तक हम विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का देश बनेंगे। मनोज सिन्हा ने कहा कि ग्रामीण अंचल का यह विद्यालय है। मैं खुद इस विद्यालय से हाई स्कूल उत्तीर्ण किया हूं, यह मेरे लिए भावुक क्षण है। मैं इस बात को गर्व से कह सकता हूं कि मुझमें जो गुण भरा है उसमें नृर्सिंग इंटर कॉलेज और काशी हिंदू विश्वविद्यालय का बहुत बड़ा योगदान है, और जो अवगुण है वह व्यक्तिगत है। उन्होंने कहा कि ओएनजीसी के सामाजिक दायित्व नीधी से बनने वाले भवन निर्माण में एनबीसीसी का एक अलग स्थान है ।
उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि इन लोगों ने बहुत मेहनत से इस विद्यालय को आगे बढ़ाया है। निर्माण कार्य करा रही संस्था एनबीसीसी के निदेशक सुमन कुमार ने कहा कि 14करोड़ से होने वाले निर्माण के प्रथम चरण का 7करोड़ रूपया आवंटित हो चुका है। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि अत्याधुनिक विद्यालय का निर्माण कार्य 12 महिने में पूर्ण कर लिया जाएगा। यहां के पढे छात्र उच्च तकनीकी शिक्षा के लिए अन्य संस्थानों में जाए। आदर्श विद्यालय के रूप में यह विद्यालय स्थापित हो यह हमारा प्रयास है।
मनोज सिन्हा ने स्वयं के हाथों से नींव की ईंट रखते हुए विद्वान ब्राह्मण के मंत्र उच्चारण व विधि विधान से पूजा ,अर्चना,आरती के आलोक में शिलापट्ट का अनावरण कर शिलान्यास किया। उपस्थित लोगों के प्रति धन्यवाद आभार विद्यालय प्रबंधक अभिनव सिन्हा ने व्यक्त किया। अध्यक्षीय उद्बोधन पूर्व विधायक विरेन्द्र सिंह ने करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। विद्यालय के पूर्व प्रबंधक रामनरायन सिंह के विगत दिनों निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक विरेन्द्र सिंह व संचालन नवीन पांडेय ने किया।
इस अवसर पर राज्य सभा सांसद डा संगीता बलवंत, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सरोजेश सिंह, इफको के निदेशक विजय शंकर राय, पारसनाथ राय, भानु प्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, पूर्व विधायक कालीचरण राजभर, विद्यालय के प्रधानाचार्य रविन्द्र नाथ राय, जिला विद्यालय निरीक्षक, ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, अवधेश राजभर, दयाशंकर पांडेय, वीरेंद्र राय, जितेन्द्र पांडेय,सानन्द सिंह,शशिकांत शर्मा, अखिलेश सिंह, शोभनाथ यादव, सुरेश बिंद, अच्छेलाल गुप्ता, रामनरेश कुशवाहा, अरविन्द राय, पियूष राय, श्यामराज तिवारी,चुन्ना राय, अवधेश राय, राकेश राय सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।
गाजीपुर। स्वामित्व योजना अंतर्गत घरौनी वितरण कार्यक्रम जनपद स्तर पर ऑडिटोरियम सभागार निकट विकास भवन मे शनिवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के लाइव प्रसारण को जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी, घरौनी के लाभार्थियों एवं ग्रामीण के द्वारा देखा एवं सुना गया। स्वामित्व योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश भर के लगभग 50 हजार गांव में 65 लाख प्रॉपर्टी कार्ड का डिजिटल वितरण किया गया। इसके अलावा इस योजना के लाभार्थियों के साथ उन्होंने सीधा संवाद भी किया।
दिल्ली से प्रधानमेत्री एवं प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री योगी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का जनपद स्तर, तहसील स्तर एवं विकासखंड स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में सीधा सजीव प्रसारण किया गया। जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मंत्री पंचायती राज तथा अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग उ0प्र0 ओम प्रकाश राजभर द्वारा ऑडिटोरियम सभागार मे दीप प्रज्वलन कर किया गया। जनपद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियो एंव अधिकारियो द्वारा जनपद के लाभार्थियों को स्वामित्व कार्ड का वितरण किया गया।
इसके साथ ही तहसील एवं विकास खंडों पर भी प्रॉपर्टी कार्ड वितरण हेतु कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों के दौरान पूरे जनपद में लगभग 25000 प्रॉपर्टी कार्ड का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में मंत्री ने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री की तारीफ की। उन्होने कहा कि यह योजना गरीब कमजोर असहाय लोगो के हित के लिए है, इस योजना के माध्यम से लोगो का प्रॉपर्टी कार्ड बन जाने से जमीनी विवाद हल होने के साथ ही साथ बैंक से ऋण लेने में भी सुविधा मिलेगी तथा अनावश्यक कोर्ट कचहरी के भाग दौड़ से भी लोगों को निजात मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने स्वच्छता एंव नशामुक्ति पर उपस्थित लोगो को शपथ भी दिलाई। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने अपना सम्बोधन व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच स्वामित्व योजना का शुभारम्भ अप्रैल 2020 को हुआ था। इस योजना में ग्रामीण अंचल के लोग जो आबादी मे आवासित होते है उनको अपने सम्पत्ति का अधिकार मिल सके, यह एक क्रान्तिकारी कदम है। हमारे गॉव वासियों को आत्म निर्भर करने, उनकी सम्पत्ति का अधिकार दिलाने तथा सम्पत्ति को सुरक्षित करने के लिए यह योजना चलाई गयी है। उन्होने कहा कि खेत की खतौनी के जैसे ही आबादी मे निवासित लोगो के घरो का मालिकाना हक दिलाने के लिए घरौनी का वितरण किया गया है।
राज्य सभा सांसद संगीता बलवंत ने कहा कि कहा कि स्वामित्व योजना से जहां एक तरफ ग्रामीणजनों के भूमि विवाद संबंधी विवादों का समाधान होगा वहीं दूसरी तरफ ग्राम पंचायत की भूमि का स्पष्ट मानचित्र प्राप्त होगा, जिससे गांव के आधारभूत संरचना के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं को बनाना आसान होगा।इससे लाभार्थी विभिन्न योजनाओं का लाभ, ऋण आदि प्राप्त कर सकेंगे।
विधायक जखनियां बेदीराम ने कहा कि इस योजना के लाभार्थियों को प्रॉपर्टी कार्ड प्राप्त हो जाने से उन्हें जमीनी विवाद में उलझना नहीं पड़ेगा। इस योजना के तहत ड्रोन सर्वे के माध्यम से अक्षांशीय एवं देशांतरीय स्थिति की सटीक जानकारी के साथ स्वामित्व कार्ड तैयार किए गए हैं। जिससे किसी भी तरह की विवाद की स्थिति नहीं रहेगी। कार्यक्रम के अन्त मे मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियो, अधिकारियों, आमजनो का आभार मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम के उपरान्त मंत्री एंव जनप्रतिनिधियों ने एक-एक पेड मॉ के नाम से परिसर मे पौधरोपण करते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष भाजपा सुनील सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा सरोज कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण विहारी राय, जिलाध्यक्ष सुभासपा सुरेन्द्र राजभर, प्रभारी स्वामित्व योजना संगठन दयाशंकर पाण्डेय, नगर अध्यक्ष भाजपा प्रीति गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी भाजपा शशिकान्त शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार, उप जिलाधिकारी सदर प्रखर उत्तम, डिप्टी कलेक्टर/प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी ज्योति चौरसिया, जिला पंचायत राज अधिकारी अंशुल मौर्या, एंव अन्य जनपदस्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे ।
गाजीपुर। बिहार एवं झारखंड राज्य के भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी एवं हरेंद्र का आगमन व्यक्तिगत रूप से वृहस्पतिवार को नगर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ ब्रह्मानंद सिंह के आवास पर हुआ। नेता द्वय ने डा ब्रह्मानन्द सिंह से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेते हुए उनका कुशल क्षेम जाना । ब्रह्मानन्द सिंह को विगत दिनों फिसल कर गिरने से चोट लग गई थी।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, पारस नाथ राय,कृष्णबिहारी राय, जितेंद्र नाथ पांडेय, मनोज सिंह,अविनाश सिंह,सोनू,सोमेश मोहन राय, धर्मेश राय, हर्ष सिंह, प्रिंस, रामानुज राय, अभिनव सिंह छोटू उपस्थित रहे।
शिक्षक नेता पूर्व एमएलसी ओमप्रकाश शर्मा को शिक्षकों ने किया याद
शिक्षक नेता रहे पूर्व एमएलसी को दी श्रद्धांजलि
संघर्ष दिवस के रूप में मनाई गई पुण्यतिथि बोले- पेंशन बहाली तक जारी रहेगा संघर्ष: चौधरी दिनेश चंद्र राय
गाजीपुर। शिक्षक नेता और विधान परिषद सदस्य रहे ओमप्रकाश शर्मा की पुण्यतिथि शिक्षक संघ ने मनाई। इस अवसर पर शिक्षक हितों के लिए ओमप्रकाश शर्मा के संघर्षों को याद किया गया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के बैनर तले कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रदेश प्रांतीय मंत्री चौधरी दिनेश चंद्र राय ने शर्मा जी के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और उनके जीवन काल की कई घटनाओं के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि शर्मा जी के आदर्श, उनकी नीतियां आज भी रास्ता दिखाती हैं। शर्मा जी के संघर्षों की बदौलत हमने बड़ी उपलब्धियां हासिल की शिक्षक समाज सदैव उनका ऋणी रहेगा। संघर्ष दिवस पर पुरानी पेंशन, निशुल्क चिकित्सा सुविधा, समान कार्य समान वेतन पर आने वाले समय मे संघर्ष के लिए तैयार रहने को कहा। उन्होंने कि कहा संघर्ष की रूपरेखा में सभी शिक्षक अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। जिलाध्यक्ष अमित कुमार राय ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए शुरू किए गए संघर्ष को परिणति तक पहुंचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। इस अवसर पर जिलामंत्री शैलेन्द्र सिंह यादव ने आज के समय मे संघर्ष के सहारे ही मांगो के फलीभूत होने की बात कही। इस मौके पर नारायण उपाध्याय, डॉ रियाज अहमद, रत्नेश कुमार राय, सूर्यप्रकाश राय, मनोज कुमार सिंह, उमेश कुमार राय, विष्णु शंकर पाण्डेय, शैलेन्द्र यादव, दीपक खरवार, अभिषेक राय, प्रदीप वैश्य, राकेश राय, अनिल दूबे आदि उपस्थित थे।