Category Archives: Poltics

करीब 190 करोड़ की लागत से बनकर तैयार होंगी सड़कें

सांसद का जनपदवासियों को ढाई सौ किलोमीटर के सड़कों का तोहफा

करीब 190 करोड़ की लागत से बनकर तैयार होंगी सड़कें

गाजीपुर। मंगलवार को जमानिया विधानसभा क्षेत्र में सांसद अफजाल अंसारी ने तीन सड़कों का उद्घाटन किया। जिनमे जमानिया देवाईथा माइनर मार्ग से रोहण मार्ग, दूरी करीब 5.5 किलोमीटर और 3.58 करोड़ लागत। दूसरा दिलदारनगर देवैठा से तियरी मार्ग, दूरी करीब 5.5 किलोमीटर और लागत करीब तीन करोड़ 44 लाख है जबकि तीसरी सड़क भदौरा देवल से गोडसरा मार्ग, दूरी करीब
5 किलोमीटर और लागत करीब तीन करोड़ 29 लाख है। इसकी जानकारी मीडिया को देते हुए सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि गाजीपुर लोकसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत करीब ढाई सौ किलोमीटर की सड़कों का निर्माण कार्य चल रहा है, जिनमें से करीब 10 सड़को का कार्य पूर्ण हो चुका है और अन्य सड़कों का कार्य जल्द ही पूर्ण होने वाला है। इन सड़कों की कुल लागत करीब 190 करोड़ है। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सांसद निधि को कम कर दिया गया है और कोरोना काल के समय सांसदों को निधि नहीं दी गई। जिसके कारण हमें जनहित के कार्य करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। जन-जन की परेशानियों को दूर करने के लिए और गांव को शहरों और हाईवे से जोड़ने के लिए हमने एक योजना बनाई। हमने सरकार की नियम का पालन करते हुए लोकसभा क्षेत्र को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत लाभ देने का प्रण कर लिया था और आज वह प्रण आप सबके सामने जमीन पर दिख रहा है। इस दौरान उन्होंने गाजीपुर के पूर्व सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा के ऊपर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने अपने आप को विकास पुरुष घोषित किया था लेकिन विकास पुरुष के 5 साल के कार्यकाल में 100 किलोमीटर भी सड़क प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत नहीं बन पाई। यहां तक कि उन्होंने बीएसएनल को इस कदर बर्बाद कर दिया कि अब जन जन जिओ का सिम यूज करने के लिए मजबूर है। कहा कि उनके पास जो- जो मंत्रालय थे वह सभी बिकने के कगार पर आ गए हैं। उन्होंने मीडिया को जानकारी दी कि अगले सप्ताह वह फिर कई अन्य सड़कों का उद्घाटन करेंगे।

कार्यकर्ता हर वर्ग को जोड़कर बनाए सदस्य:विधायक

कार्यकर्ता हर वर्ग को जोड़कर बनाए सदस्य:विधायक

गाजीपुर। जंगीपुर स्थित सपा कार्यालय पर मंगलवार को जिलाध्यक्ष रामधारी यादव की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान चलाया गया। इस अभियान का शुभारंभ विधायक डा. वीरेन्द्र यादव ने सदस्य बनकर किया। डा. विरेंद्र ने कहा कि 1 जुलाई 2022 से 30 जून 2027 तक के लिए सदस्य बनाए गए। सभी कार्यकर्ता गांव गांव जाकर समाज के हर वर्ग को जोड़कर सदस्य बनायें। रामधारी यादव ने कहा कि कार्यकर्ता गांव- गांव जाकर हर वर्ग व हर समाज को जोड़कर सक्रिय सदस्य बनावे और समाजवादी पार्टी को मजबूत करें। उन्हें सपा के कार्यकाल की हर योजनाओं के बारे में बताएं और भाजपा के जन विरोधी नीतियों को भी बताएं। इस अभियान में बाढु सिंह कुशवाहा, मुन्नी लाल राजभर, चंद्रभान गुप्ता ,सुभाष राम, सुभाष यादव गुड्डू ,अमित ठाकुर, जितेंद्र यादव, कमलेश यादव, नरेंद्र यादव ,सूर्यनाथ यादव ,राम दरस यादव मनीस्वर सिंह यादव, राजकुमार यादव, अजय यादव ,शिवराम चौहान, दारा यादव, अपरबल यादव ,राजेश कश्यप, विंध्याचल यादव ,अरविंद कनौजिया ,जितेंद्र चौहान और सुनील यादव सोनू शामिल रहे। संचालन निर्वातमान विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने किया।

सपा जमीनी कार्यकर्ता को लड़ाएगी नगर पालिका का चुनाव:डॉ वीरेंद्र

गाजीपुर। सोमवार को जंगीपुर विधानसभा में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक राजेंद्र यादव के अध्यक्षता में हुई।
इस बैठक में जंगीपुर विधायक डा. वीरेन्द्र यादव ने कहा कि हमें हर जाति धर्म के लोगों को जोड़कर चलना है और हर बूथ को मजबूत करना है साथ ही 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले न्याय पंचायत और नगरपालिका का भी चुनाव है। उसको हर हाल में जीतना है । समाजवादी पार्टी से नगरपालिका में जमीनी कार्यकर्ता को ही लड़ाया जाएगा। जिससे हमारी जीत हो।जंगीपुर विधायक डा. विरेंद्र यादव ने कहा कि आज प्रदेश कार्यालय लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। आज से हम लोग संकल्प लेते हैं कि हर वर्ग हर जाति को जोड़कर सक्रिय सदस्य बनाया जाएगा।उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भ्रम कर रही है जिसे जनता के सामने लाने की आवश्यकता है और इसके साथ ही कहा कि हम अपने नेता कार्यकर्ताओं के साथ जुल्म, ज्यादती, अत्याचार , अन्याय नही होने देंगे। इसके लिए सड़कों पर उतरना पड़ेतो हम पीछे नहीं हटेंगे। बैठक में कन्हैया लाल विश्वकर्मा, मुनीलाल राजभर, सुभाष यादव गुड्डू ,सुदर्शन यादव, शिवराम चौहान, निर्मल यादव, राजेंद्र यादव, खेदारू कुशवाहा, अमित ठाकुर, सुभाष राम ,गुड्डू बारी ,चंद्रभान गुप्ता, राजेश कश्यप, अजय तिवारी, शिव मूरत यादव, उमाशंकर यादव, ओम प्रकाश यादव, रामचंद्र यादव ,अंगद चौहान ,तथा सेक्टर प्रभारी व पूर्व छात्र नेता सुनील यादव सोनू उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का संचालन निवर्तमान विधानसभा महासचिव जितेंद्र चौहान ने किया।

मंत्री ने फरियादियों की सुनी समस्या, किया निस्तारण

गाजीपुर। युवा कल्याण एवं खेल विभाग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने सोमवार को राइफल क्लब पहुंचे । वहां जनता दर्शन पर में आए फरियादियो की समस्याओं को सुनते हुए मौके पर निस्तारण भी किया । शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया । राज्यमंत्री ने कहा कि दबंगो एवं भू-माफियाओं पर कठोर कार्रवाई की जाए तथा तालाबों पर हुए अतिक्रमण को चिन्हित कर उसे अतिक्रमण मुक्त कराया जाये। उन्होने निर्देश दिया कि कोई भी फरियादी न्याय से वंचित न रहे। यही शासन की मंशा है। इसलिए सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों पर आये हुए फरियादियो की समस्याओं को सुनने के बाद ही क्षेत्र भ्रमण पर निकले। जिससे आने वाले फरियादियों को मायूस होकर लौटना न पड़े।
गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों पर सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक उपस्थित रह कर दूर दराज से आये हुए फरियादियों की समस्याओ/शिकायतो को सुनकर उनका गुणदोष के आधार पर निस्तारण करेंगे। उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी निर्धारित समयान्तराल में क्षेत्र में नहीं जायेगें । जिससे आने वाले फरियादियों को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े । अति आवश्यक कार्य होने पर ही अधिकारी अपने अधीनस्थ अधिकारी को जनता दर्शन के कार्य में बैठाकर ही क्षेत्र के कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इस अवसर पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजधारी चौरसिया, भाजपा जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह के साथ अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सपाइयों ने केक काटकर मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

गाज़ीपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय समता भवन पर शुक्रवार को जिलाध्यक्ष रामधारी यादव की अध्यक्षता में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया गया।इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने बधाई देते हुए दीर्घायु होंने की कामना किया।
इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने समाजवादी आंदोलन को और आगे बढ़ाने, संगठन को मजबूत करने,हर समाज एवं वर्ग के लोगों को संगठन से जोड़ने के साथ साथ देश के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप, साम्प्रदायिक सद्भाव एवं सौहार्द, सामाजिक न्याय की रक्षा करने एवं साम्प्रदायिक एवं फासिस्टवादी ताकतों के खिलाफ संघर्ष करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जंगीपुर विधायक डॉ वीरेंद्र यादव ने बधाई देते हुए कहा कि आज देश और प्रदेश को अखिलेश जी जैसे नेता की जरूरत है जो अपनी विकासवादी नीतियों से देश को विकास के रास्ते पर ले जा सके । उन्होंने कहा कि अखिलेश जैसे चट्टानी इरादें और दृढ़ संकल्प का धनी देश में कोई नेता नहीं है। उन्होंने अखिलेश जी को विकास पुरुष बताते हुए कहा कि विकास के दृष्टिकोण से अखिलेश जी का मुख्यमंत्रित्व काल स्वर्णिम युग था । अपने कार्यकाल में आगरा -लखनऊ एक्सप्रेस वे ,यूपी 100पुलिस सेवा और 108 समाजवादी एम्बुलेंस सेवा फ्री शुरू की । उनके कार्यकाल में लखनऊ मेट्रो रेल, लखनऊ इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ, एशिया का सबसे बड़ा पार्क जनेश्वर मिश्र पार्क , जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर लखनऊ, लखनऊ -बलिया समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे बनाने का काम किया । इन्होंने अपने कार्यकाल में प्रदेश के युवाओं को बड़ी मात्रा में लैपटॉप वितरण किया।
सदर विधायक जै किशन साहू ने कहा कि जिस तरह से भाजपा सरकार के संरक्षण में किसानों और नौजवानों को लगातार कमजोर करने की साज़िश की जा रही है, हमें उससे सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार समाजवादी आंदोलन को खत्म कर पूंजीवादी व्यवस्था लाना चाहती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से हुई हार से सबक लेकर आगे बढ़ने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, राजेश कुशवाहा, गोपाल यादव, मन्नू सिंह,निजामुद्दीन खां, अरुण कुमार श्रीवास्तव, अमित ठाकुर, चन्द्रिका यादव,अहमर जमाल,सुग्गु यादव,अशोक कुमार बिंद, दिनेश यादव, डॉ समीर सिंह, विवेक सिंह शम्मी, मदन यादव,रामवचन यादव, नन्हें,गोवर्धन यादव ,रामयश यादव, राधेश्याम यादव, विभा पाल, कंचन रावत, आत्मा यादव,रीना यादव, पूजा गौतम, अजय सेन,रामाशीष यादव, रविन्द्रपुरी यादव, कन्हैया सिंह यादव, रामनारायन यादव, संतोष यादव,हरवंश यादव , द्वारिका यादव आदि उपस्थित थे।इस कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

एमएलसी चंचल ने की जनसुनवाई

गाजीपुर।भाजपा के एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने रविवार को पीडब्ल्यूडी के सर्किट हाउस मे जनसुनवाई की।एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने आज जन सुनवाई के दौरान सर्किट हाउस के सभाहाल मे लोगों की समस्याओं और शिकायतों को सुन कर समबंधित अधिकारियों से यथाशीघ्र समाधान को कहा।
इस अवसर पर विशाल सिंह चंचल ने बताया कि देश और प्रदेश मे भाजपा की सरकार ने जनता के हित के लिए हर संभव प्रयास किया है। जिससे लोगों के जीवन स्तर मे व्यापक सुधार और क्षेत्र का विकास सुनिश्चित हुआ है। इस जनसुनवाई मे भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं सामान्य जन भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख राजन सिंह,मनोज गुप्ता,गोपाल राय,अरविंद राय,डा प्रदीप पाठक, शशिकान्त शर्मा आदि उपस्थित रहे।

घरों का मालिकाना हक मिल जाने से नही होंगे आपसी विवाद:चंचल

गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा स्वामित्व योजना के अंन्तर्गत तैयार किए गए ग्रामीण आवासीय अभिलेख घरौनी के डिजिटल एवं भौतिक वितरण कार्यक्रम लोक भवन सभागार लखनऊ में आयोजित किया गया। जिला पंचायत सभागार में इस कार्यक्रम का संजीव प्रसारण जनप्रतिनिधियों-अधिकारियों सहित लाभार्थियों ने देखा। इस मौके पर विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने संयुक्त रुप से जनपद के ग्रामीण लोगों को उनके ग्रामीण आवासीय अभिलेख घरौनी का वितरण किया।इस अवसर पर एमएलसी विशाल सिंह चंचल कहा कि यह खुशी का अवसर है। आप सभी लोगों को आपके मकान के मालिक होने का अधिकार सरकारी तौर पर मिल गया है। आपके मकान पर अब कोई कब्जा नहीं कर सकेगा। पीएम मोदी और सीएम योगी ने एक बहुत बड़ी महत्वपूर्ण योजना लागू की है, जिससे आप सभी लोगों को आपके अपने घर का मालिकाना हक मिल गया है। उन्होंने कहा कि घरों का मालिकाना हक मिल जाने से अब आपसी विवाद नहीं होंगे तथा आप लोग अपना जीवन सुख-शांति में व्यतीत कर सकेंगे। अपर जिलाधिकारी वि.रा. ने कहा कि जिन लोगों को आज उनके मकानों की घरौनी मिली है, व उनके घरों का मालिकाना हक प्राप्त हुआ हैं, अब ये लोग अपने घर को और बेहतर बनाने के लिए लोन भी ले सकते हैं।उन्होंने कहा कि लोगों को ग्रामीण आवासीय अभिलेख घरौनी के डिजिटल एवं भौतिक विवरण प्राप्त होने से अब ग्रामीण क्षेत्र में आपसी विवाद नहीं होंगे। ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि वह अपने घर-परिवार के लोगों को शिक्षित करें, स्वच्छता अपनाएं तथा नशे का सेवन न करें। कहा कि नशे के सेवन में व्यय होने वाली धनराशि का बचत करते हुए अपने बेटा-बेटियों को शिक्षित करने व उच्च शिक्षा दिलाने में लगाएं। उन्होंने बताया कि आज कार्यक्रम में उपस्थित कुल 41 तथा अन्य तहसीलों में भी लोगों को घरौनियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी आकाश कुमार, नायब तहसीलदार एवं अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों साथ ही लाभार्थी उपस्थित रहे। संचालन सदर तहसीलदार ने किया। अंत में उपजिलाधिकारी प्रतिभा मिश्रा ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

दो सड़को का हुआ लोकार्पण

गाजीपुर। नगर पालिका द्वारा नवाबगंज वार्ड में दो सड़कों का लोकार्पण नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल और मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य कृष्ण बिहारी राय द्वारा किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि जिस प्रकार नगर पालिका ने इन दोनों सड़कों का अच्छा काम कराकर क्षेत्र की जनता को सुगम यातायात के लिए समर्पित किया है, वह स्वागत योग्य है। नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि जनता की हर मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए नगर पालिका संकल्पित है और हम इस दिशा में लगातार प्रयास कर रहे हैं। पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि वार्ड नंबर-23 के बेगम मस्जिद से सायर माता मंदिर होते केदार कुशवाहा (संलग्नक 4 गली) तक ढक्कनयुक्त नाली एवं इण्टरलाकिंग सड़क का लगभग 33 लाख एवं मुन्नू अग्रहरि के मकान से कसेरा गली होते हुए मुखी सोनार तक ढक्कनयुक्त नाली व इण्टरलाकिंग सड़क लगभग 9 लाख की लागत से बनाकर आम लोगों को आने-जाने के लिए लोकार्पित किया गया है। इससे इश क्षेत्र के निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने सफाई, पानी, स्ट्रीट लाइट आदि मुद्दे पर किए गए कार्यों पर भी जनता का ध्यान आकृष्ट करते हुए सहयोग की अपील की। इस अवसर पर क्षेत्रीय सभासद अनिल वर्मा, अवर अभियन्ता विवेक बिंद, भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, पूर्व नगर अध्यक्षगण रासबिहारी राय, अमरनाथ दुबे, अर्जुन सेठ, समरेन्द्र सिंह, बच्चा तिवारी सहित संतोष जायसवाल, अजय कुशवाहा, हेमंत त्रिपाठी, अभिनव सिंह छोटू, नन्दू कुशवाहा, श्याम चौधरी, जावेद अहमद, निखिल राय, लाले यादव, बब्लू जायसवाल, बंगाली वर्मा, प्रीति गुप्ता, डिम्पल वर्मा, संदीप शाह, सनी गुप्ता के अलावा सभासदगण कुंवर बहादुर सिंह, संजय कटियार, ओमप्रकाश वर्मा, हरिलाल गुप्ता, सुशील वर्मा, संजय राम, नफीस अहमद, नेहाल अहमद, रूपक तिवारी, कमलेश बिंद, सोमेश मोहन राय, कमलेश श्रीवास्तव, सहबान अली, परवेज अहमद, दिग्विजय पासवान, नन्हे खां, विनोद कुशवाहा, शेषनाथ यादव, विवेक गुप्ता, रणधीर मौर्या, सीमा जायसवाल, जामवंती देवी, बिंदा देवी, पूर्व सभासद आरती गुप्ता, शकुन्तला देवी, सिंहासन कुशवाहा, विजय बहादुर गुप्ता, ओपेन्द्र वर्मा, अजय शास्त्री, प्रमोद गुप्ता, अजय गुप्ता सोनू, विनोद गुप्ता आदि क्षेत्रीय लोग उपस्थित थे। संचालन पूर्व सभासद व सभासद प्रतिनिधि अशोक मौर्या ने किया।