Category Archives: Sports

‘देवा ताइक्वांडो अकादमी’ का हुआ भव्य शुभारंभ

मिशन शक्ति: अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नगमा परवीन ने बेटियों को सशक्त बनाने के लिए खोली ‘देवा ताइक्वांडो अकादमी’

गाजीपुर।एक तरफ उत्तर प्रदेश सरकार की ‘मिशन शक्ति’ योजना के माध्यम से महिलाओं और युवतियों को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ अब बेटियां स्वयं आगे बढ़कर समाज को सशक्त करने की जिम्मेदारी उठा रही हैं। इसी क्रम में, जनपद की होनहार खिलाड़ी नगमा परवीन ने ‘देवा ताइक्वांडो अकादमी’ (खोवामण्डी) का भव्य शुभारंभ किया है।खेल जगत में रोशन किया नाम
अकादमी की ट्रेनर नगमा परवीन एक प्रतिष्ठित खिलाड़ी हैं। उन्होंने न केवल जनपद और प्रदेश (लखनऊ, दिल्ली) में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है, बल्कि नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी अपनी चमक बिखेरी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सिल्वर मेडल (Silver Medal) जीतकर उन्होंने क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।
अकादमी का उद्देश्य: आत्मनिर्भरता और सेवा
नगमा परवीन ने बताया कि इस अकादमी को खोलने के पीछे उनका उद्देश्य केवल खेल सिखाना नहीं, बल्कि बच्चों और विशेषकर बच्चियों को आत्मनिर्भर (Self-reliant) बनाना है।
अकादमी की मुख्य विशेषताएं:
आत्मरक्षा का प्रशिक्षण: बेटियों को स्वयं की सुरक्षा के लिए तैयार करना।
निशुल्क सुविधाएं: ऐसे प्रतिभाशाली बच्चे जो आर्थिक तंगी के कारण इस क्षेत्र में पीछे रह जाते हैं, उन्हें अकादमी द्वारा निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
अनुभवी मार्गदर्शन: अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव स्थानीय बच्चों को प्राप्त होगा।
अकादमी के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रुही परवीन उपस्थित रहीं। उन्होंने नगमा के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।
यह पहल उन सभी बच्चों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आई है जो खेल जगत में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं लेकिन संसाधनों की कमी से जूझ रहे हैं।

दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गाजीपुर। ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता – मेरा युवा भारत गाज़ीपुर उत्तर प्रदेश, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार। विकासखंड सदर मे दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन प्राथमिक कन्या पाठशाला बबेडी़ में किया गया। जिसमें कुल 12 टीमों ने प्रतिभाग़ किया। वालीबाल में तलवल एवं डीलिया ने संयुक्त टीम बनाकर विजेता एवं युवा मंडल बबेडी उपविजेता रही। कबड्डी में युवा मंडल बबेड़ी विजेता तथा युवा मंडल सकरताली उपविजेता रही। 100 मी बालिका में अंजलि दीप प्रथम एवं अर्पिता यादव द्वितीय स्थान तथा अंशिका यादव तृतीय स्थान पर रही। बैडमिंटन में सुरभि प्रथम आमनी द्वितीय पर रही ।लंबी कूद एवं ऊंची कूद में उत्कर्ष प्रथम एवं अमन द्वितीय तथा प्रिंस तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरस्कार वितरण ग्राम प्रतिनिधि संजय यादव एवं काउंसलर परिवार परामर्श केंद्र गाज़ीपुर कमरुद्दीन जी ने किया। इन्होंने मेरा युवा भारत के कार्य को सराह तथा युवाओं में प्रेरणा का स्रोत पैदा किया। संचालन राम आधार यादव ने किया।

जिले के खिलाड़ियों का ताइक्वांडो में जलवा

जिले के खिलाड़ियों का ताइक्वांडो में जलवा

  • 3 स्वर्ण, 2 रजत और 9 कास्य पदक जीते
  • वाराणसी में आयोजित हुई थी प्रतियोगिता
  • कात्यायनी, साक्षी व स्वास्तिक का स्वर्ण पर कब्जा

ग़ाज़ीपुर। वाराणसी में आयोजित अंशु सिंह मेमोरियल पांचवी ताइक्वांडो कप में गाजीपुर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
संघ के अध्यक्ष अलाउद्दीन अंसारी ने बताया कि सब जूनियर बालिका वर्ग में कात्यायनी सिंह ने अंडर 29 किग्रा में स्वर्ण पदक जीती। जूनियर बालिका वर्ग में साक्षी सिंह ने अंडर 46 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल की।

वही कैडेट बालक वर्ग में स्वास्तिक गुप्ता ने अंडर 45 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक झटका। सब जूनियर बालिका वर्ग में उपान्या व सब जूनियर बालक वर्ग में बजरंगी राय ने अपने अपने भार वर्ग में रजत पदक प्राप्त किए। बालिका वर्ग में अंशिका यादव, अंशिका राय, रितिका गिरी व आयरा गिरी व बालक वर्ग में राजवीर तिवारी, अनूप चौरसिया, ईनेश चंद्र गुप्ता, प्रिंस यादव, सत्यम पासवान, अभी यादव ने अपने अपने भार वर्ग में कांस्य पदक जीते। इस दौरान विजेता के प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।


घर वापसी पर विजेता प्रतिभागियों का स्वागत किया गया। इस दौरान जिला गाजीपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह, सचिव विपिन सिंह यादव, टीम कोच पूजा तिवारी सहित खिलाड़ियों के परिजनों ने शुभकामनाएं दी।

सांसद खेल महोत्सव का हुआ समापन, विजयी खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कृत

गाजीपुर। जिला खेल कार्यालय एवं जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित सासंद खेल महोत्सव का समापन 25 दिसम्बर प्रधानमंत्री के द्वारा सासंद खेल महोत्सव का आनलाईन स्क्रिन के माध्यम से पूरे देश में समापन किया। इस अवसर पर जनपद में डा. संगीता बलवंत बिन्द सांसद राज्य सभा, सांसद खेल महोत्सव के संजोजक राजन प्रजापति, जिला युवा कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार, क्रीड़ा अधिकारी अरविन्द यादव, फुटबाल संघ के ज्वाइन सेकेट्री मो0 मोईन,श्री राकेश, खो-खो संघ के सचिव विपिन बिहारी राय, इन्द्रदेव, फरोग अलवी, योगेन्द्र सिंह, विनोद कुमार जायतवाल, विजय, संगीता यादव, चन्दन यादव

क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विधान सभा जखनियॉ, चन्द्रकान्त यादव, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विधान सभा जमानियॉ किशन चन्द, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विधान सभा जंगीपुर अखिलेश यादव, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विधान सभा सदर ऑचल सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विधान सभा सैदपुर मो0 वकार खॉन एवं समस्त स्टाप उपस्थित रहें। इस प्रतियोगिता के समापन के मुख्य अतिथि सपना सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष के द्वारा किया गया। अन्त में क्रीड़ा अधिकारी अरविन्द यादव द्वारा मुखय अतिथि एवं सभी आगन्तुओ व खिलाड़ियो के प्रति आभार व्यक्त किया। आज खो-खो बालक वर्ग, हॉकी जूनियर/सीनियर बालक वर्ग, कुश्ती बालक/बालिका वर्ग एवं कबड्डी बालिका वर्ग के प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 464 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

खो-खो खेल में कुल 08 टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें सीनियर बालक वर्ग के फाईनल मैंच सदर बनाम सैदपुर के मध्य खेला गया, जिसमें सदर 29-17 अंकों से विजयी रही। जूनियर वर्ग में फाईनल मैंच सदर बनाम जंगीपुर के मध्य खेला गया, जिसमें सदर 08-07 अंकों से विजयी रही। निर्णायक के रुप में खो-खो प्रशिक्षक राधेश्याम सिंह यादव, शिवानी राय, अंशु यादव, दिनेश राय, पिन्टू यादव रहें। कबड्डी खेल में कुल 07 टीमो ने प्रतिभाग किया, जिसमें जूनियर वर्ग के फाईनल मैंच जमानियॉ बनाम सैदपुर के मध्य खेला गया, जिसमें जमानियॉ 27-05 अंकों से विजयी रही।

सबजूनियर वर्ग में सदर बनाम जंगीपुर के मध्य खेला गया, जिसमें जंगीपुर 15-06 अंको से विजयी रही। निर्णायक के रुप में कबड्डी प्रशिक्षिका अंजनी वर्मा, अनिल कुमार, राजेश सिंह यादव, सेराज अहमद, अजय गुप्ता रहें । हॉकी प्रतियोगिता में कुल बालको की  टीमो ने प्रतिभाग किया, जूनियर बालक वर्ग के फाईनल मैंच सदर बनाम जंगीपुर के मध्य खेला गया, जिसमें सदर 07-06 अंकों से विजयी रही।

सीनियर बालक वर्ग के फाईनल मैंच सदर बनाम सैदपुर के मध्य खेला गया, जिसमें सदर 19-16 अंकों से सदर विजयी रही। निर्णायक के रुप में हॉकी प्रशिक्षक बृजेश कुमार, करन कुमार, बृजेश यादव, मुनीष अहमद रहें। कुश्ती प्रतियोगिता में कुल  बालको व बालिकाओ ने प्रतिभाग किया, विजेता खिलाड़ियो की सूची नीचें अंकित है। निर्णायक के रुप में कुश्ती प्रशिक्षक प्रेमचन्द यादव, जिला कुश्ती संघ के सचिव कमलेश यादव, अजय बिन्द, एस0एन0 यादव रहें।

रजत पदक जीतने वाले आदित्य यादव का हुआ भव्य स्वागत

बहरियाबाद। लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 69वीं विद्यालयी राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाले आदित्य यादव का बुधवार को सादात पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। आदित्य ने 3000 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि पर बापू इंटर कालेज में एक सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। जबकि पैतृक गांव मरदापुर के निवासियों ने भी उसका स्वागत अभिनंदन किया। बापू इंटर कालेज के प्रबंधक सुशील सिंह और प्रधानाचार्य उदयभान सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों और एनसीसी कैडेटों ने आदित्य यादव का सादात रेलवे स्टेशन के पास बैंड बाजा और फूल-मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद एक जुलूस के रूप में उन्हें बापू इंटर कालेज ले जाया गया। कालेज में आयोजित सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, गाज़ीपुर/वाराणसी के चेयरमैन डा. विजय कुमार यादव थे। डा. विजय कुमार यादव ने आदित्य की उपलब्धि पर बधाई दी।छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर ही उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है। डा. यादव ने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ साथ नियमित खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आह्वान किया। प्रबंधक सुशील सिंह और प्रधानाचार्य उदयभान सिंह ने भी अपने विद्यालय के छात्र आदित्य की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रेरणादायक उद्बोधन दिया।आदित्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसे बधाई दी। उल्लेखनीय है कि बापू इंटर कालेज के कक्षा 10 बी1 के छात्र आदित्य यादव ने 13 से 17 दिसंबर तक लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लिया था। उन्होंने 3000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। इस अवसर पर शिक्षक राजेश कुमार पाण्डेय, विजय कुमार यादव, हृदयेश मिश्रा, कैलाश सिंह, राकेश सिंह, जितेंद्र सिंह और नरेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह सहित अन्य शिक्षकों ने भी आदित्य को बधाई दी और प्रसन्नता व्यक्त की।

खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश की झोली में डालें दो रजक पदक

गाज़ीपुर(बहरियाबाद)। जनपद के नवोदित खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर के खेलों में एक बार फिर जिले का मान रखते हुए उत्तर प्रदेश की झोली में दो रजत पदक डाले। अपने इस शानदार प्रदर्शन से इन खिलाड़ियों ने खेल प्रेमियों को एक बार फिर दिल जीता। जनपद, मण्डल तथा प्रदेश का स्वर्णिम सफर तय करते हुए जनपद के चार एथलीट 13 से 17 दिसम्बर तक लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने गए थे। जिसमें दो खिलाड़ियों ने रजत पदक प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया। लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 69 वीं राष्ट्रीय विद्यालयी अंडर सेवेन्टीन जूनियर बालक/बालिका की पांच दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के तीसरे दिन सोमवार को जिले के दो खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक हासिल किया। अंडर सेवेन्टीन जूनियर बालिका वर्ग में टाउन नेशनल इण्टर कालेज सैदपुर की नन्दनी राजभर ने 800 मीटर दौड़ में दूसरे स्थान पर रहते हुए रजत पदक हासिल किया। वहीं अंडर सेवेन्टीन बालक वर्ग में बापू इण्टर कालेज सादात के आदित्य यादव ने 3000 मीटर दौड़ में रजत पदक प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया। खिलाड़ियों की इस सफलता पर जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह ने इस सफलता पर खिलाड़ियों सहित टीम मैनेजर/कोच को बधाई देते हुए कहा कि मेरी अपार शुभकामना है कि ये बच्चे भविष्य में विश्व की सबसे बड़ी प्रतियोगिता ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर सफलता अर्जित करें और इस देश का मान बढ़ाएं। इनके साथ ही क्रीड़ा सचिव आकाश सिंह, उदयभान सिंह, कमरुद्दीन, शिवकुमार सिंह, रुद्रपाल यादव, अंजनी सिंह, गौरव सिंह, रामपलट यादव, तरुण सिंह, इन्द्रजीत, मनोज यादव, अखिलेश यादव, नेसार अहमद फैज, हिमांशु सिंह, संजीव सिंह, सुर्यप्रकाश राय, अकबर अली, रामआशीष यादव, सुनील कुमार, राजेश यादव, रणजीत चौहान, प्रवीण राय, संजय चौरसिया, आदि दर्जनों व्यायाम शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी।

डिफेंस वॉरियर्स ने जीता मैच, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने दी बधाई

गाजीपुर। नेहरू स्टेडियम गोराबाजार में डिफेंस पब्लिक स्कूल लीग के मैच लगातार चल रहे हैं । 10 और 11 को कई बड़े रोमांचक मैच हुए। नजदीक हार व जीत से दर्शक दीर्घा में लगातार कोतहुल बना रहा ।मंगलवार को प्रमुख रूप से डिफेंस वॉरियर का बहुत ही रोमांचक मैच ए वी रॉयल से हुआ कांटे की टक्कर में डिफेंस वॉरियर्स ने जीत दर्ज कर‌ लिया। दूसरा मैच ए वी रॉयल्स और सिटी अवेंजर्स से हुआ जिसमें सिटी अवेंजर्स ने 16 रनों से जीत दर्ज की। महंगे और शानदार खिलाड़ियों से भारी टीम ए वी रॉयल्स ने डिफेंस वैरियर को एक रन से हरा दिया।


बहुत रोमांचक आयोजन चल रहा है। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रतीक त्रिपाठी डिफेंस वॉरियर से जीता।सागर को भी मैन ऑफ द मैच और अविनाश गोरखपुर ने भी मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अपने नाम किया। ग्राउंड पर उच्च तकनीक से बड़ी-बड़ी एलसीडी पर मैच का रिप्ले देखकर ऐसा महसूस हो रहा है कि एकाना स्टेडियम में कोई मैच चल रहा हो। उच्च कोटि के कैमरे से सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण भी चल रहा है ।जिस पर आउट होने पर रिप्ले देखकर के अंपायर फैसला दे रहे हैं।


आज के आयोजन की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह रही। उन्होंने कहा कि इस तरह के मैच का गाजीपुर में होना अपने आप में गर्व की बात है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए खेल को एक सशक्त माध्यम मानते हैं। उन्होंने डीपीसीएल लीग के आयोजक अनस जमाल को इतना भव्य कार्यक्रम कराने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।आयोजन के विशिष्ट अतिथि सदर ब्लॉक प्रमुख राजदेव यादव रहे। आज के आयोजन में मुख्य रूप से राजन प्रजापति, गुड्डू केशरी, जिला अध्यक्ष व्यापार मंडल प्रिंस अग्रवाल, आमीर जमाल के साथ ही समस्त कमेटी के लोग मौजूद रहे।

पुरस्कार और प्रमाण पत्र से छात्राओं को किया गया सम्मानित


राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाज़ीपुर में छह दिवसीय रोजगार योग्यता कार्यशाला का समापन


गाज़ीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुआबाग में शनिवार को नंदी फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित छह दिवसीय रोजगार योग्यता (Employability Skills) कार्यशाला का आज सफल समापन हुआ। इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को आवश्यक व्यावसायिक, संचार एवं जीवन कौशलों से सुसज्जित कर उनकी रोजगार क्षमता को बढ़ाना था। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनीता कुमारी के मार्गदर्शन एवं कार्यशाला समन्वयक डॉ. शंभू शरण प्रसाद के कुशल संचालन में यह कार्यक्रम सफल रहा। नंदी फाउंडेशन के प्रशिक्षक मोहम्मद साकिब द्वारा संचालित इस प्रशिक्षण में छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और व्यावहारिक सत्रों के माध्यम से आत्मविकास, पेशेवर व्यवहार तथा करियर निर्माण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं।


छह दिवसीय प्रशिक्षण में कवर किए गए प्रमुख विषय:
पहला दिन: स्वयं की पहचान (Self-Awareness), शारीरिक भाषा (Body Language) और अंग्रेजी भाषा कौशल (English Language Skills) — छात्राओं ने अपनी शक्तियों एवं कमजोरियों की पहचान, हावभाव के महत्व और पेशेवर संवाद में अंग्रेजी के प्रभावी प्रयोग को समझा।
दूसरा दिन: लक्ष्य निर्धारण एवं समय प्रबंधन (Goal Setting and Time Management), रोजगार के अवसर (Job Opportunities) तथा स्वास्थ्य ही जीवन (Good Health–Good Life) — इस सत्र में छात्राओं ने लक्ष्य तय करने, समय का सदुपयोग करने, करियर अवसरों को पहचानने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व को सीखा।
तीसरा दिन: डिजिटल पहचान (Digital Identity) और पेशेवर संचार (Professional Communication) — छात्राओं को ऑनलाइन प्रोफेशनल पहचान बनाने, डिजिटल उपकरणों के जिम्मेदार उपयोग और प्रभावी संवाद की तकनीकों से परिचित कराया गया।
चौथा दिन: आलोचनात्मक चिंतन (Critical Thinking), व्यावसायिक नैतिकता (Professional Ethics) और मिनी प्रेजेंटेशन — इस दिन छात्राओं ने तार्किक एवं विश्लेषणात्मक सोच, नैतिक निर्णय लेने की क्षमता और समूह प्रस्तुति (Presentation) के माध्यम से आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
पाँचवाँ दिन: बायोडाटा निर्माण (Resume Preparation) और धन प्रबंधन (Money Management) — छात्राओं ने आकर्षक और प्रभावी बायोडाटा बनाने के साथ-साथ अपने व्यक्तिगत वित्त का प्रबंधन करने की कला सीखी।
छठा दिन: साक्षात्कार तैयारी (Interview Preparation) और समस्या समाधान (Problem Solving Skills) — अंतिम दिन छात्राओं को वास्तविक साक्षात्कार की तैयारी और तार्किक समस्या समाधान की विधियाँ सिखाई गईं। मॉक इंटरव्यू और चर्चाओं ने छात्राओं के आत्मविश्वास को और अधिक सशक्त किया।


समापन सत्र में प्राचार्या डॉ. अनीता कुमारी ने कार्यशाला में शामिल सभी छात्राओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने में अत्यंत सहायक सिद्ध होते हैं। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए तथा सभी प्रतिभागी छात्राओं को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।


प्राचार्या ने यह भी घोषणा की कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का द्वितीय चरण जनवरी 2026 में आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद प्लेसमेंट कैंप (Placement Camp) का आयोजन होगा। इस कैंप में इस प्रशिक्षण में भाग लेने वाली छात्राओं को साक्षात्कार में भाग लेने और चयन प्रक्रिया से गुजरने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम का समापन कार्यशाला संयोजक डॉ. शंभू शरण प्रसाद द्वारा अध्यक्ष एवं प्रशिक्षक मोहम्मद साकिब को धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।


यह छह दिवसीय कार्यशाला महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास एवं रोजगार योग्यता संवर्धन की दिशा में एक प्रभावशाली पहल रही, जिसने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की दिशा में एक मजबूत कदम स्थापित किया है।

थाई बॉक्सिंग में शाह फ़ैज़ स्कूल का जलवा

थाई बॉक्सिंग में शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल का जलवा 

गाजीपुर। सांसद थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 का आयोजन 24 एवं 25 अक्टूबर को सीगरा स्टेडियम वाराणसी में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में  लगभग 350 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान विभिन्न स्कूलों से आए हुए खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। इस प्रतियोगिता में  शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल से 6 खिलाड़ियों ने अलग-अलग भारवर्ग में प्रतिभाग किया ।

जिसमें कोच  देवेंद्र प्रजापति  के सहयोग  से क्रीती कौर एवं प्रियांशु राय स्वर्ण पदक , अंजली यादव रजत पदक और शिवांश विश्वकर्मा , विराट सिंह और अयान खान ने  कांस्य पदक प्राप्त कर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। उक्त अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अदहमी , निदेशिका डॉ मीना अदहमी एवं प्रधानाचार्य इकरामुल हक ने कोच एवं बच्चों को उनके कार्यों के लिए बधाई दिया तथा भविष्य में और ऊंचाइयों को स्पर्श करने की शुभकामनाएं देते हुए बच्चों को प्रोत्साहित किया।

छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए किया गया प्रशिक्षित

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘मिशन शक्ति’ चरण-5 के अंतर्गत छात्राओं के लिए आत्मरक्षा- कौशल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस दौरान प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित ट्रेनर नगमा परवीन इंटरनेशनल प्लेयर ताइक्वांडो (ब्लैक बेल्ट) ने छात्राओं को आत्मरक्षा कौशल की विविध तकनीको से अवगत कराया। आत्मरक्षा तकनीकें ऐसी रणनीतियाँ और कौशल हैं जो किसी व्यक्ति को नुकसान से बचने के लिए डिज़ाइन की जाती हैं, जिनमें शारीरिक और मौखिक दोनों तरह की चालें शामिल होती हैं।आत्मरक्षा की स्थितियों में भागने की तकनीकें ज़रूरी हैं।

अगर कोई हमलावर आपको पकड़ लेता है या किसी स्थिति में जकड़ लेता है, तो उससे छूटने का तरीका सीखना आपकी जान बचा सकता है। कलाई को ढीला छोड़ना, कोहनी और कमर पर वार से बचना, खुले स्थान बनाना, बचने के लिए पकड़ बनाना या पकड़ना जैसी तकनीकें आज़माएँ। सतर्क और केंद्रित रहें, और बचने के संभावित रास्तों के लिए अपने आस-पास का ध्यान रखें। प्राचार्य प्रोफेसर अनिता कुमारी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आत्मरक्षा शारीरिक शक्ति से ज़्यादा तकनीक, जागरूकता और रणनीति पर निर्भर करती है। शारीरिक स्तर पर सुरक्षा प्रदान करने के अलावा, आत्म-विश्वास का निर्माण करने के लिए आत्म-रक्षा करने की क्षमता की भी आवश्यकता होती है। यदि आप स्वयं को किसी भी प्रकार के नुकसान से बचा सकते हैं, तो आपका आत्म-सम्मान और आत्मविश्वास बढ़ेगा। साथ ही आत्म-रक्षा तकनीक सीखने सेआत्मविश्वास और कुशल संचार जैसे जीवन-गुण विकसित करने में सहायता मिलती है, जो सभी व्यक्ति के जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में लाभकारी होते हैं।


मिशन शक्ति प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉ. शशिकला जायसवाल ने कहा कि आत्मरक्षा के मूल सिद्धांतों में महारत हासिल करना सभी लोगों के लिए ज़रूरी है, चाहे उनकी लिंग, उम्र या शारीरिक क्षमता कुछ भी हो। जागरूकता और निवारक रणनीतियों को अपने दैनिक जीवन में शामिल करके, खतरनाक स्थितियों से बचना और चोट लगने की संभावना को कम करना संभव है। आत्म-रक्षा के लिए केवल शारीरिक कौशल की ही आवश्यकता नहीं होती। इसके लिए रणनीतिक योजना और मानसिक चपलता की भी आवश्यकता होती है। अपने परिवेश के प्रति अधिक जागरूक होकर और प्रभावी खतरा आकलन एवं प्रतिक्रिया कौशल विकसित करके, लोग खतरों को कम कर सकते हैं । प्रशिक्षण कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स सहित महाविद्यालय की 110 छात्राओं ने प्रतिभाग किया।