Category Archives: Uncategorized

351 शिकायत पत्र में 41का निस्तारण

गाजीपुर।जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में अविनाश कुमार की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार सम्पन्न हुआ। जिसमे 36 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए मौके पर 04 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 351 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर  41 शिकायत/प्रार्थना पत्रो  का निस्तारण किया गया।
इसी क्रम में तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता 22 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें 02 का मौके पर निस्तारण किया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 31 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 04 का मौके पर निस्तारण किया गया। कासिमाबाद तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 56 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मैके पर 04 का निस्तारण किया गया। तहसील मोहम्मदाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 24 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 04 निस्तारण किया गया। तहसील जखनियां में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 की अध्यक्षता में 92 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 14 का निस्तारण किया गया एवं तहसील जमानियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 90 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें  09 का मौके पर निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आम जनमानस की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया तथा शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जमीनी विवाद और आपसी विवाद एक ही विषय से संबंधित होते है इस लिए राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विवादों का निस्तारण सुनिश्चित करें। तहसील के समस्त लेखपालों को निर्देशित किया गया कि शिकायतकर्ता की छोटी-छोटी समस्याएँ जिनका तत्काल निस्तारण किया जा सकता है। उसके लिए किसी व्यक्ति को परेशान न किया जाए। उन्होने कहा गया कि जन शिकायतों का निस्तारण शासन की प्राथमिकता है अतः इसमें किसी भी तरह की लापरवाही या उदासीनता अक्षम्य होगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, उपजिलाधिकारी सदर, तहसीलदर सदर, क्षेत्राधिकारी सदर एवं समस्त संबंधित अधिकारी एवं पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहे।

मंत्री रविंद्र जायसवाल ने विकास कार्यों की समीक्षा,दिए निर्देश

गाजीपुर।रविंद्र जायसवाल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टाप व न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग उ0प्र0 सरकार / जनपद के प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता मे  जनपद मे विकास कार्याे की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार सम्पन्न हुईं । बैठक से पूर्व जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने मंत्री रविंद्र जायसवाल को बुके देकर स्वागत किया । समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने जनपद में हो रहे विकास की विस्तृत स्थिति की जानकारी पी पी टी के माध्यम से दी।
बैठक में समीक्षा के दौरान प्रभारी मंत्री ने पौध रोपण,, विद्युत विभाग, निवेश मित्र एवं झटपट पोर्टल पर प्राप्त लंबित आवेदनों के निस्तारण, सरकार की मंशा अनुसार 24 से 18 घंटे विद्युत आपूर्ति, लोक निर्माण विभाग की सड़को की स्थिति,, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, उर्वरक की उपलब्धता, निराश्रित गोवंश को संरक्षित करना, पशु टीकाकरण, चिकित्सकों की उपलब्धता, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, आयुष्मान कार्ड, दवाओं की उपलब्धता, 102 नेशनल एंबुलेंस सेवा की स्थिति, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, 108 इमरजेंसी मेडिकल ट्रांसपोर्ट सर्विसेज एंबुलेंस की सेवाओं की स्थिति, टीकाकरण, सामुदायिक शौचालय निर्माण की प्रगति,, अमृत योजना,,स्वच्छ भारत मिशन शहरी/ग्रामीण, पीएम स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं ग्रामीण, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन, खाद्य सुरक्षा योजना, मत्स्य विभाग, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, पेंशन योजना, छात्रवृत्ति वितरण योजना, शादी अनुदान योजना, कन्या सुमंगला योजना, आईसीडीएस पोषण अभियान, कौशल विकास मिशन, पर्यटन, स्वरोजगार योजना, ई-डिस्ट्रिक्अ पोर्टल के माध्यम से सेवाओं की स्थिति उद्योग एवं उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, प्रधानमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, आइजीआरएस जन शिकायतों का निस्तारण, अन्य विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।
बैठक में मंत्री रविंद्र जायसवाल ने पीएम किसान सम्मान निधि की जानकारी लेते हुए जैविक खेती,  ड्रैगन फ्रूट के संबंध मे अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कराने को कहा । उन्होने कहा कि शासन की योजनाओ के जो भी आवेदन आते है उसका बिल्कुल पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया जाए, जो भी योजनाए संचालित है उसका पंचायत भवनो पर वाल पेंटिंग/चित्र के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाए। यदि किसी कारण किसी आवेदक का आवेदन अपूर्ण हो तो उसे दूरभाष या व्हाट्सप के माध्यम से अवगत कराए,उसका आवेदन निरस्त न करें। पात्रो को पेंशन का लाभ दिया जाए। उन्होने नगर पालिका/नगर पंचायत के वार्डाे में कार्यरत सफाई कर्मचारियों के नाम व मोबाईल नम्बर 05 से 07 मुख्य स्थानो पर वाल पेंटिग कराने का निर्देश दिया। जिससे क्षेत्रो मे साफ-सफाई बनी रहे।
निराश्रित गोवंश हेतु चारे-पानी की विशेष उपलब्धता एवं समय से टीकाकरण कराने का निर्देश देते हुए उन्होने बताया कि जनपद झॉसी मे कई प्रकार की घास मिलती है जिसे जनपद गाजीपुर के समस्त विकासखण्डो में लाकर रोपित कर पशुओ के लिए चारे की व्यवस्था की जाए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान चिकित्सको की तैनाती एवं उनकी उलब्धता,दवाओं की उपलब्धता,अयुष्मान कार्ड की प्रगति की स्थिति की जानकारी ली। लोगो में जागरूकता हेतु प्रतिदिन प्रचार-प्रसार किया जाए,उन्होने वर्षा के जल का संचय करने के लिए समस्त ग्राम सचिवालय, सरकारी कार्यालयो पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग  बनवाने का निर्देश दिया। जिससे वर्षा का जल जमीन में संचय किया जा सके। उन्होने विद्युत विभाग के अधिकारी को लोकल फाल्ट के नाम पर कटौती न करते हुए रोस्टर के अनुसार विद्युत सप्लाई व निर्धारित समयान्तराल में खराब ट्रांस्फार्मर की बदलने व मरम्मत कराने का निर्देश दिया।
 उन्होने बैठक के दौरान जनपद मे शासन द्वारा संचालित योजनाओ को धरातल पर उतारते हुए पात्रो तक पहुचाने का निर्देश दिया।अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि आपकी जनता के प्रति जवाब देही होनी चाहिए। जो भी फरियादी आते हुए उसका पूरे आदर व सम्मान के साथ  उनकी समस्याओ को सुनते हुए का निस्तारण किया जाए। उन्होने कहा अच्छी नस्ल की गाय की खरीद के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से मण्डी के संबंध मे प्लालिंग किया जाए, जिससे अन्य राज्यो से दुधारू पशुओ को लाया जा सके ।उन्होने अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए श्लोगन के माध्यम से प्रचार प्रसार करते हुए लोगो मे जागरूकता लाई जाए, उन्होने कहा कि एक पेड़ मॉ के नाम एवं जीवन है तो मृत्यु है, मृत्यु है तो नौ मन लकड़ी है, लकड़ी के लिए वृक्ष लगाए।  उन्होने ग्राम विकास विभाग को निर्देश दिया जनपद मे कुछ ऐसे तालाबा का निर्माण/चिहिन्त  कराया जाए जहां अधिक से अधिक संख्या मे सामुहित विवाह का आयेाजन किया जा सके। उन्होने कहा कि बाजारों मे महिलाओ के एक सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जाए, जिससे महिलाओ को कोई असुविधा न हो। बैठक मे जिलाधिकारी ने मंत्री जी को आश्वस्त किया कि आप द्वारा दिए गए निर्देशो का शत-प्रतिशत पालन कराया जाएगा। उन्होने कहा कि शासन की जो भी योजना/परियोजना अधूरी है उसे ससमय पूर्ण करा लिया जाएगा।
बैठक में जिलाध्यक्ष भाजपा ओम प्रकाश राय, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, मुख्य चिकित्साधिकारी सुनील कुमार पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर/प्रभारी अधिकारी डूडा चन्द्रशेखर यादव,जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, पी डी राजेश यादव एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।  

स्व.केशव प्रसाद शर्मा स्मृति वाद-विवाद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गाजीपुर।रविवार को वेलफेयर क्लब द्वारा जनपद स्तरीय 28वें स्व.केशव प्रसाद शर्मा स्मृति वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ निर्णायक मण्डल सदस्य डा. डी0 आर0 सिंह पीजी कालेज, डा.देव प्रकाश राय स्वामी सहजानंद पीजी कालेज तथा क्लब जनपद गवर्नर पवन पांडेय ने स्व. केशव प्रसाद शर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में डा. डी0 आर0 सिंह ने क्लब के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा की स्पर्धा के युग में जनपद के बच्चो के अंदर साहस भरना और आगे बढने के लिए मंच देना निश्चित रूप से मील का पत्थर साबित हो रहा है। निश्चित रूप से क्लब स्वामी विवेकानंद के बताए रास्ते पर अग्रसर हो रहा है। जबकि डा. देव प्रकाश राय ने वाद विवाद के लिया दिए गए विषयों की प्रशंसा करते हुए उपस्थित प्रतियोगियों का मार्गदर्शन किया।
प्रतियोगिता दो वर्गों में क्रमशः कनिष्ठ वर्ग जिसमें वर्तमान में ऑनलाइन शिक्षा तथा वरिष्ठ वर्ग में जातिगत जनगणना और राजनीति पर पक्ष अथवा विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत करना था। उपस्थित प्रतियोगियों ने विचारों के माध्यम से एक दूसरे पर ताबड़तोड़ हमले किए। निर्णायक मण्डल के अनुसार कनिष्ठ वर्ग में सेंट जॉन्स स्कूल से तेजस्वी यादव प्रथम, रामदूत इंटरनेशनल स्कूल से अनुष्का कनौजिया तथा एडूरेन ग्लोबल स्कूल से अपर्णा सिंह संयुक्त रूप से द्वितीय, सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल से चंदनू तिवारी तीसरे स्थान पर रही, वही सांत्वना पुरस्कार के लिए सनफ्लावर कॉन्वेंट स्कूल से अंशिका राय तथा हिमांगी बरनवाल का चयन किया गया।
जबकि वरिष्ठ वर्ग में सेंट मेरिज कॉन्वेंट स्कूल से आराध्या तिवारी प्रथम, आर एस इंटरनेशनल स्कूल से कंदर्भ तिवारी द्वितीय, सेंट जॉन्स से आराध्या यादव तथा एडूरेन ग्लोबल स्कूल से अभय राव तृतीय तथा चंदनी पब्लिक स्कूल सूरतापुर से प्रज्ञान श्रीवास्तव व सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल से पल्लवी पासवान का चयन सांत्वना पुरस्कार के लिए किया गया।
निर्णायक मंडल सदस्यों का स्वागत परीक्षा प्रभारी रामनाथ कुशवाहा ने तथा पवन पांडेय, अजय यादव ने स्मृति चिन्ह देकर सम्म्मानित किया। जबकि संचालन पीजी कालेज टेरी से प्रीति कुशवाहा ने किया।

विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा हड़ताल को देखते हुए कंट्रोल रूम की हुई स्थापना

गाजीपुर।मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी ने बताया है कि विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा संभावित हड़ताल के दृष्टिगत जनपद में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से गतिशील रखने हेतु कार्यालय जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण कलेक्ट्रेट के अंदर डिस्ट्रिक्ट इमरजेंसी ऑपरेशन सेन्टर में कन्ट्रोल रूम (दूरभाष नं0-05482224041) की स्थापना की गई है। उक्त कन्ट्रोल रूम में चन्द्रशेखर यादव, उप जिलाधिकारी (न्यायिक) सैदपुर मो0 नं0-9198035134 एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा नामित अधिकारी की देख-रेख में आवश्यक कार्यवाही को सम्पादित किए जाने हेतु अधिकारियो/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाती है। यह ड्यूटी 03 सिफ्टो में लागई गई है। जिमसें नगीना यादव जिला समाज कल्याण अधिकारी मो0नं0-9451487561 के साथ विद्युत विभाग द्वारा नामित अधिकारी सहायक अभियन्ता मिटर्स गुलाब प्रसाद कोटार्य मो0नं0-969587293, मेसर्स ग्रिड पॉवर (मैन पॉवर एजेन्सी द्वारा नामित कार्मिक) राजकमल सैनी मो0नं0-8318580110, मेसर्स एक्सप्लोर टेक (बिलिंग एजेन्सी) द्वारा नामित कार्मिक सुपरवाईजर शिवशंकर कश्यप मो0नं0-8896220036, मेसर्स मोंटी कार्लो (वाह्य एजेन्सी द्वारा) नामित कार्मिक समीर मो0नं0-8521616997 की प्रथम पाली में अवधि प्रातः 07 बजे से अपरान्ह् 02 बजे तक रहेगे।
द्वितीय पाली में गिरजा शंकर सरोज जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गाजीपुर मो0नं0- 8707326937 के साथ विद्युत विभाग द्वारा नामित अधिकारी सहायक अभियन्ता मिटर्स साधना विद्यार्थी मो0नं0- 7905229811, मेसर्स ग्रिड पॉवर (मैन पॉवर एजेन्सी द्वारा नामित कार्मिक) कमर अब्बास मो0नं0- 7499442742, मेसर्स एक्सप्लोर टेक (बिलिंग एजेन्सी) द्वारा नामित कार्मिक सुपरवाईजर जवाहर कुमार पटवा मो0नं0- 8840035318, मेसर्स मोंटी कार्लो (वाह्य एजेन्सी द्वारा) नामित गौरव ओझा मो0नं0- 9674266757 की अवधि अपरान्ह् 02 बजे से रात्रि 10 बजे तक रहेगे। तथा तृतीय पाली में सचिदानन्द तिवारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मो0नं0- 8130272156 के साथ विद्युत विभाग द्वारा नामित अधिकारी सहायक अभियन्ता मिटर्स धीरेश कुमार मो0नं0- 9450496367, मेसर्स ग्रिड पॉवर (मैन पॉवर एजेन्सी द्वारा नामित कार्मिक) अमित कुमार मो0नं0- 8382895059, मेसर्स एक्सप्लोर टेक (बिलिंग एजेन्सी) द्वारा नामित कार्मिक सुपरवाईजर दुर्गा यादव मो0नं0-8896888115, मेसर्स मोंटी कार्लो (वाह्य एजेन्सी द्वारा) नामित कार्मिक सतीश सिंह मो0नं0-8878445514, की अवधि रात्रि 10 बजे से प्रातः 07 बजे तक रहेगे। उन्होने संबंधित अधिकारियो/कर्मचारीगण को निर्देशित किया है कि संभावित हड़ताल के समय पुलिस एवं प्रशासन द्वारा समय-समय पर निर्गत किए जाने वाले दिशा-निर्देशों का कठोरता से अनुपालन करेंगे।

सपना सिंह ने राशन किट वितरण किया

गाजीपुर।गंगा नदी मे बाढ के प्रकोप को देखते हुए विकास खण्ड करंडा के गंगा नदी के तटवर्ती क्षेत्र मे बसे बाढ से प्रभावित ग्राम पंचायत महबलपुर एवं दीनापुर के कुल 40 परिवारो को आदर्श बाढ राहत शरणालय प्रा. विद्यालय दीनापुर मे जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह एवं उपजिलाधिकारी सदर ने राशन किट का वितरण किया।उनसे स्वास्थ्य की जानकारी ली। उपजिलाधिकारी ने बताया कि प्रभावित गॉव के लोगो को राजस्व प्रशासन द्वारा जाकर राशन किट का वितरण किया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त तहसील मुहम्मदाबाद एवं तहसील सेवराई के बाढ़ प्रभावित गॉव सेमरा मे 55 एवं मुबारकपुर मे 40 एवं हसनपुरा मे बाढ प्रभावित परिवारो को तहसीलदार के माध्यम से राशन किट का वितरण किया गया।

गाजीपुर। सद्भावना कप अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का फ़ाइनल मुकाबला नेहरू स्टेडियम गोराबाजार में खेला गया। यह प्रतियागिता नेहरू स्टेडियम गोराबाजार में 7 से 10 मार्च 2024 तक संचालित थी। रविवार को प्रतियोगिता प्रारम्भ होने से पूर्व मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का फ़ाइनल मैच उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज एवं करमपुर (गाजीपुर) के मध्य खेला गया। दोनों टीमों में कांटे की टक्कर रहीं और दोनों टीमें मैच के दौरान निर्धारित समय में दो दो के बराबरी पर रहीं। निर्णय हेतु ट्राईवेकर में उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज 4- 2 से विजयी हुईं। बेस्ट प्लेयर उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के गोलकीपर आयुष द्विवेदी एवं मैन ऑफ द टोर्नामेंट रायसेन मध्यप्रदेश के शाह फैसल रहे। खिलाड़ियों का सम्मान समारोह क्षेत्राधिकारी सदर सुधाकर पांडेय के द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता मे निर्णायक की भूमिका में हॉकी इंडिया के तरफ से रमीज कुरैशी एवं मनीष कुमार द्विवेदी ने निभाई तथा टेक्निकल टेलब पर अमिताभ गौतम, स्कोरिंग जज संदीप पाठक एवं टाइमिंग जज के लिए सूर्य प्रताप सिंह उपस्थित थे। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने खिलाड़ियो का उत्साहवर्घन करते हुए अपने सम्बोधन मे खिलाड़ियो को कड़ी मेहनत कर राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन करने की बात कही। प्रतियोगिता के अध्यक्ष नफीस अहमद ने कहा कि इस प्रतियोगिता से खिलाड़ियो मे उत्साह बढेगा, खिलाड़ी अधिक से अधिक मेहनत कर राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन करेगे, इसी उद्देश्य से यह प्रतियोगिता करायी गयी है और आगे भी इसी तरह हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर अरविन्द यादव जिला क्रीडा अधिकारी, ग्यासुद्दीन आजाद अब्दुल मजीद, सर्वदेव सिंह यादव, दिनेश यादव, शाहजहां खान, इरशाद अहमद , नज़ीर अहमद,अकील अहमद ,हीरा यादव, राकेश तिवारी, आदिल, राजेश प्रजापति, राजन प्रजापति , धीरज सिंह, , मो0 इलियास, समशी, रइस अहमद (राजू ), आशिफ इक़बाल, मोईन, करन एवं अन्य खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी तथा भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

विपक्ष की सरकार ने केवल भारत को लूटने का कार्य किया था:-एमएलसी चंचल

गाजीपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत नगर पंचायत कार्यालय सैदपुर के प्रांगण मे मंगलवार को लोक संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य अतिथि भाजपा एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
इस कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष सैदपुर सुशीला सोनकर, संचालन भाजपा नेता पंकज अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम उपरांत सैदपुर नगर पंचायत के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ के यहाँ अयोध्या से आए पूजीत अक्षत वितरण कार्यक्रम मे भी एमएलसी चंचल ने सहभाग किया। साथ ही लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस (डाकबंगला) सैदपुर मे आम जन की समस्याओ जैसे जमीन विवाद, पानी, बिजली सरकारी योजनाओं संबंधित शिकायत को संबंधित अधिकारी को मौके पर बुलाकर एमएलसी द्वारा निस्तारण कराया गया। इस दौरान एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहाँ कि भारतीय जनता पार्टी के पुरोधा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का कहना था कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं अगर समाज के अंतिम व्यक्ति तक नहीं पहुंच रही है तो वह सरकार विफल है। आज उनके विचारों के प्रति संकल्पित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में वर्तमान की भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनकल्याणकारी योजनाएं जन-जन तक पहुंचाने का काम किया है। इसी क्रम में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत हम योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। यह पहली ऐसी सरकार है जो आम जनमानस के घर-घर पहुंचकर सरकार के प्रति फीडबैक लेने का कार्य कर रही है। हम ऐसी सरकार के जनप्रतिनिधि हैं जो जमीन पर काम करते हैं। अन्य की सरकारों ने जनता को केवल मूर्ख बनाने का कार्य किया था। विपक्ष की सरकार ने केवल भारत को लूटने का कार्य किया था। उनके द्वारा जमीन से लेकर आसमान और पाताल तक भ्रष्टाचार करने का कार्य किया था। आज वर्तमान भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने भारत में संपूर्ण विकास कार्यों के साथ-साथ भारत का डंका पूरे विश्व में बजाने का कार्य किया है। लेकिन आज केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास, राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, विश्वकर्मा योजना आदि के तहत पात्र होने पर पंजीकरण कराकर हमारी वर्तमान की डबल इंजन की सरकार लाभ दिला रहे हैं। चौपाल में उपस्थित जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंधित अधिकारियों को एमएलसी चंचल ने निर्देशित किया कि जब तक एक-एक व्यक्तियों का कार्य पूर्ण न हो जाए तब तक चौपाल में ही रुके रहे।
एमएलसी चंचल ने कहा कि भारत को संपूर्ण विकास की दिशा में ये संकल्प यात्रा की एक महत्वपूर्ण भूमिका है। भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प हैँ। जिसके लिए हम सभी लोग लगातार मेहनत कर रहे हैँ।
कार्यक्रम के दौरान एमएलसी ने वहाँ उपस्थित पात्र महिलाओ को उज्जवला योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन, स्वनिधि योजना के तहत पात्रों को (स्ट्रीट वेंडर) विश्वकर्मा योजना के लाभ दिलाया गया, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्रों को आवास की चाबी वितरित किया गया, तथा बाल विकास पुस्टाहार के तहत अन्नप्राशन कराया।


इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सैदपुर पुष्पेंद्र पटेल, उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर, कार्यक्रम संयोजक संतोष चौहान, वरिष्ठ नेता शैलू सिंह, आँशु दुबे, अविनाश बरनवाल, जिला पंचायत सदस्य अभय सिंह, हिमांशु सिंह, समस्त सभासद गण नगर पंचायत सैदपुर, कार्यक्रम से समन्धित सभी विभागीय अधिकारी गण, एमएलसी प्रतिनिधि डॉ. प्रदीप पाठक,अमित नागवंशी, अनूप जायसवाल, शिव दयाल सिंह, हरीशरण वर्मा, दयानन्द जायसवाल, पवन सिंह, विनोद प्रजापति सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का लिया संकल्प

ग़ाज़ीपुर।गुरुवार को समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर लोकबंधु के नाम से दुनिया में विख्यात स्व.राजनारायन की जयंती के अवसर पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई । गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लोकतंत्र की रक्षा करने एवं देश की सत्ता पर हुकूमत कर रही तानाशाह भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया ।


इस गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि राजनारायन जी इस मुल्क के आम आवाम की आवाज थे । वह आजीवन अन्याय,जुल्म और शोषण के खिलाफ संघर्ष करते रहे । राजनारायन ने आम आदमी की खातिर एक दो नहीं बल्कि 17 साल जेल में गुजार दिए। ऐसा कोई मुद्दा नहीं रहा आम जन से जुड़ा जिस पर राजनारायन ने आवाज न बुलंद की हो। आजाद भारत में जब अंग्रेजियत बढ़ रही थी तब अंग्रेजी हटाओ आंदोलन शुरू किया। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से शुरू इस आंदोलन को देश भर में फैला दिया। नेताओं ने राजनारायण के व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा की। उन्होंने कहा कि राज नारायण जी का निधन 69 साल की उम्र में हुआ। लेकिन इस सात दशक के जीवनकाल में वह 80 बार जेल गए। उन्होंने कुल 17 साल जेल में बिताए। इसमें 3 साल आजादी के पहले और 14 साल आजादी के बाद। उनकी जेल यात्राएं ये बताती हैं कि वह आम जन के सरोकारों से किस हद तक जुड़े रहे। लोकतंत्र के सच्चे सिपाही के तौर पर वह हमेशा गरीबों, मजलूमों, किसानों और कमजोर तबकों के लिए खड़े रहेऔर लड़ते रहे। जहां कहीं अन्याय और जुल्म देखा वहीं उसके खिलाफ तन कर खड़े हो गए। उन्होंने कहा कि राज नारायण ने एक ओर जहां राजनीतिक संघर्ष को धारदार बनाया, वहीं विचार व आचरण से कार्यकर्ताओं की फौज भी खड़ी की।
प्रदेश कार्यसमिति के आमंत्रित सदस्य रामधारी यादव ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी के सवालों पर सड़क से संसद तक जूझने वाले अप्रतिम योद्धा राज नारायण ने एक ओर जहां कांग्रेस की सबसे ताकतवर नेता इंदिरा गांधी को कोर्ट और चुनाव दोनों में हराया। वहीं 1977 में जनता पार्टी के शासनकाल में दोहरी सदस्यता के खिलाफ सवाल खड़ा कर आरएसएस के विरोध में मोर्चा खोला। ये वही सख्श रहे जिन्होंने दलितोद्धार के लिए बड़ा आंदोलन चलाया। काशी विश्वनाथ मंदिर में दलितों का प्रवेश उन्होंने ही कराया। इसी बेनियाबाग मैदान में राज नारायण ने सत्याग्रह कर महारानी विक्टोरिया की मूर्ति तोड़ी थी।
इस गोष्ठी में मुख्य रूप से डा.नन्हकू यादव,सूरज राम बागी,निजामुद्दीन खां, मारकन्डेय यादव, सदानंद यादव,अरुण कुमार श्रीवास्तव, रविन्द्र नाथ राय,राजेंद्र यादव,अमित ठाकुर, रमेश यादव,दिनेश यादव, राहुल सिंह ,वंशराज सिंह यादव,हरिनाथ कुशवाहा, राजेश गोड़, रामाशीष यादव, अशोक यादव,टएंगरई बिंद, हीरा बिंद ,उपेन्द्र यादव,मो.अख्तर अंसारी, राकेश यादव,नितिल यादव, गोपाल यादव आदि उपस्थित थे । गोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया ।