Home

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • समाधान दिवस:डीएम-एसपी ने किया जन समस्याओं का निस्तारण, दिया निर्देश

    समाधान दिवस:डीएम-एसपी ने किया जन समस्याओं का निस्तारण, दिया निर्देश

    गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस शनिवार को तहसील जमानियां में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। जिसमे 95 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए, मौके पर 09 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातांे तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 438 शिकायत/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें मौके पर  45 शिकायत/प्रार्थना पत्रो  का निस्तारण किया गया।


    जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आम जनमानस की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया  तथा शेष शिकायतों को सम्बंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जमीनी विवाद और आपसी विवाद एक ही विषय से सम्बन्धित होते है इसलिए राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विवादों का निस्तारण सुनिश्चित करें।

    तहसील के समस्त लेखपालों को निर्देशित किया गया कि शिकायतकर्ता की छोटी-छोटी समस्याएँ जिनका तत्काल निस्तारण किया जा सकता है उसके लिए किसी व्यक्ति को परेशान न किया जाये। उन्होने कहा कि जन शिकायतों का निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। अतः इसमें किसी भी तरह की लापरवाही या उदासीनता अक्षम्य होगी। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज,  उपजिलाधिकारी जमानियां,  परियोजना निदेशक राजेश यादव, तहसीलदर जमानियां, क्षेत्राधिकारी जमानियां एवं समस्त सम्बन्धित अधिकारी एवं पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • पेंशनधारक फर्जी फोन कॉल से रहे सावधान

    पेंशनधारक फर्जी फोन कॉल से रहे सावधान

    गाजीपुर।वरिष्ठ कोषाधिकारी मंगलेश सिंह पालीवाल ने बताया है कि कोषागार गाजीपुर से पेंशन आहरित कर रहें समस्त पेंशनभोगीयों को अलर्ट किया जाता है कि सभी पेंशनधारक फर्जी फोन कॉल्स से सावधान रहें। पेंशनधारकों के मोबाइल नम्बर पर यदि किसी प्रकार की ऐसी कॉल आती है, जिसमें पेंशनधारकों से वेतन अथवा पेंशन से संबंधित कोई जानकारी मांगी जा रही है तो उस कॉल को तत्काल काट दें, किसी प्रकार की जानकारी कॉल पर न देवें। ऐसे फोन कॉल पर किसी खाता नम्बर, पैन कार्ड नम्बर या आधार नम्बर से संबंधित कोई व्यक्तिगत सुचना न दें। मोबाइल फोन पर किसी भी माध्यम से आए फ्रॉड लिंक न खोलें और न ही उसे फॉरवर्ड करें। इस प्रकार के फा्रॅड कॉल्स या मैसेज के माध्यम से मांगी गयी वेतन या पेंशन से संबंधित कोई भी सूचना न देवें। कोषागार अपने स्तर पर से किसी भी प्रकार का कॉल या मैसेज नही करता है। आयकर अधिनियम 1961 की धारा-192 के अनुसार, महालेखाकार उ0प्र0 के आडिट दल द्वारा उठाई गयी आपत्ति के अनुपालन में कोषागार जनपद गाजीपुर से पेंशन आहरित कर रहें। समस्त पेंशनभोगी को सूचित किया गया है कि आयकर विभाग द्वारा निर्गत गाइड लाइन के दृष्टिगत ऐसे पेंशनभोगी जो प्रतिमाह रूपया 1,05,000 से अधिक पेंशन राशि भुगतान प्राप्त कर रहे है, वे नियमानुसार आनुपातिक रूप से पेंशन पर देय आयकर देयता की कटौती प्रतिमाह नियमित पेंशन से अवश्य रूप से कटौती कराना सुनिश्चित करें। कोषागार जनपद गाजीपुर से पेंशन आहरित कर रहें समस्त पेंशनभोगी जो आयकर की परिधि से अच्छादित होने की स्थिति में वित्तीय वर्ष 2025-26 की समाप्ति तक की आयकर देयता विवरण दिनांक 11.02.2026 से दिनांक 25.02.2026 के मध्य तक प्रत्येक दशा में कोषागार कार्यालय में अपने पैन कार्ड व बैंक पासबुक की छायाप्रति के साथ अवश्य जमा कर देवें। उक्त आयकर परिधि से अच्छादित पेंशनभोगियों का आयकर देयता विवरण न जमा करने की स्थिति में माह फरवरी- 2026 से पेंशन स्वतः बाधित हो जाएगी। कोषागार जनपद गाजीपुर से पेंशन आहरित कर रहें समस्त पेंशनभोगी जो आयकर की परिधि से अच्छादित है, वे अपना पेंशन विवरण वित्त विभाग के साइटhttp://koshvani.up.nic.in  में लागिन कर पेंशनर्स ट्रेजरी नाम गाजीपुर भरने के पश्चात इण्टर एकाउण्ट नम्बर में अपना पेंशन खाता संख्या भरकर वित्तीय वर्ष 2025-26 का पेंशन आहरण विवरण का प्रिंट आउट निकाल कर आयकर देयता विवरण भरने की  सुविधा है। नोट- प्रथम व पुनरीक्षित पेंशन भुगतान के मामलों में केवल राशिकरण एवं उपादान की राशि पुर्णतः आयकर मुक्त है।

  • जिला सड़क सुरक्षा समिति की डीएम ने की बैठक,रोका वेतन,दिए सख्त निर्देश

    जिला सड़क सुरक्षा समिति की डीएम ने की बैठक,रोका वेतन,दिए सख्त निर्देश

    गाजीपुर।जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में रायफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में अनुपालन आख्या की समीक्षा की गई।
    बैठक में जिलाधिकारी ने प्रभारी बी0एस0ए0/खण्ड शिक्षा अधिकारी उदय चन्द्र राय के अनुपस्थित होने एवं जिला विद्यालय निरीक्षक के बैठक में देर से पहुचने पर वेतन रोकने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, ए0आर0टी0ओ0 एवं ट्रैफिक इन्सपेक्टर को निर्देशित किया  कि विद्यालयों के प्रबंधकों के साथ बैठक कर सड़क सुरक्षा नियमावली के बारे में जानकारी दी जाए।
    बैठक में निर्देश दिए गए कि समस्त अधिकारीगण बैठक में स्वयं प्रतिभाग करेंगे एवं अनुपालन आख्या के साथ कृत कार्यवाही का विस्तृत विवरण फोटोग्राफ्स सहित  क्रमिक माह एवं विगत वर्ष में उसी माह के तुलनात्मक विवरण के साथ संलग्न किया जाए। हिट एण्ड रन केस के संबंध में जागरूक किए जाने हेतु मीडिया में प्रचार-प्रसार करने हेतु पुलिस विभाग द्वारा इस संबंध में कार्यशाला आयोजित कराई जाए एवं प्रभावित व्यक्तियों को परिवहन विभाग में आवेदन हेतु जानकारी दी जाए। हिट एण्ड रन की सूचना जिलाधिकारी कार्यालय को भी दिए जाने के निर्देश दिए गए। हिट एण्ड रन के लम्बित प्रकरणों को तत्काल निस्तारित कराया जाए। जिलाधिकारी द्वारा विद्यालयोें की प्रार्थना सभा में सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूक किए जाने हेतु अधिकारियों द्वारा विद्यालयों में नियमित भ्रमण कर अभियान चलाए जाने हेतु निर्देश दिए गए। इस संबंध में निर्देश दिए गए कि जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, क्षेत्राधिकारी यातायात, व  सहायक सम्भागीय अधिकारी, (प्रवर्तन एवं प्रशासन) विद्यालय प्रबन्धकों के साथ एक सप्ताह के अन्दर बैठक कर विद्यालयों के समस्त वाहनों के परमिट व फिटनेस की समीक्षा कर यह प्रमाण प्राप्त करेंगे कि बिना फिटनेस एवं परमिट के नवीनीकरण के किसी भी वाहन से परिवहन नहीं किया जा रहा है। विद्यालय प्रबन्धन का यह दायित्व होगा कि यदि वाहनों को आउटसोर्सिंग से रखा गया है तो यह ऑपरेटर से परमिट व फिटनेस प्रमाण पत्र अवश्य लेंगे। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता अक्षम्य होगी एवं दुर्घटना होने पर विद्यालय प्रबंधन का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा। यह भी निर्देश दिए गए कि विद्यार्थी  जिसके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है वह दो पहिया वाहन से नहीं आएगे। दोपहिया वाहनों से आने वाले लाइसेंस धारक विद्यार्थी हेलमेट का प्रयोग अवश्य करेंगे इसमें किसी भी प्रकार का उल्लंघन करने पर संबंधित विद्यार्थी के अभिभावक को सूचित किया जाए,प्रतिदिन अनुश्रवण किया जाए। ई रिक्शा व अन्य छोटे वाहनों से आने वाले विद्यार्थी उस वाहन की निर्धारित क्षमता से अधिक न लाए जाए एवं उल्लंघन की दशा में अभिभावकों को सूचित किया जाए, विद्यार्थी को सुरक्षित विद्यालय तक आवागमन हेतु प्रेरित किया जाए। इसके अनुश्रवण के लिए प्रत्येक विद्यालय में एक इंटरनल ट्रैफिक रूल्स कमेटी के गठन किया जाए। कमेटी द्वारा प्रत्येक माहं की पहली तारीख को इसकी सूचना जिला अधिकारी कार्यालय को दी जाएगी। विद्यार्थियों को आवागमन हेतु किसी भी प्रकार की लापरवाही किए जाने पर अक्टूबर माह से जिला प्रशासन द्वारा दंडात्मक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल गोल्डेन ऑवर में चिकित्सा केन्द्र पर पहुचाने हेतु आम लोगो को जागरूक करने हेतु प्रचार-प्रसार किये जाने के निर्देेश दिए गए,प्रचार-प्रसार के लिए सार्वजनिक स्थलों एवं थाना व अस्पताल पर होर्डिग्सं लगाए जाने एवं अनुपालन आख्या के साथ स्थल की सूची एवं फोटोग्राफस प्रेषित किये जाए। एम्बुलेंस नोडल द्वारा अवगत कराया गया कि गोल्डेन ऑवर में घायल व्यक्ति को चिकित्सा केन्द्र पर पहुँचाने हेतु सूचना प्राप्त होते ही तत्काल पहुचाने के लिए 37-एम्बुलेस उपलब्ध है। एम्बुलेंस को तत्काल घटनास्थल पर पहुचने के लिए एम्बुलेस नोडल को निर्देश दिए गए।                  
    एन0एच0ए0आई द्वारा हाईवे पर एम्बुलेन्स की संख्या बढाने व एम्बुलेन्स के टोल फ्री नम्बर की प्लेट लगाने एवं लगाए गए टोल फ्री नम्बर की संख्या से अवगत करायें जाने हेतु निर्देश दिए गए। हाईवे पर चिन्हित स्थानों पर ही पार्किंग की जायें अन्यत्र स्थलों पर पार्किंग किये जाने पर कार्यवाही की जाय इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा अत्यन्त रोष व्यक्त किया गया एवं निर्देश दिया कि टोल प्लाजाओं पर हो रही अवैध पार्किंग पर एन0एच0ए0आई0 के अधिकारियों द्वारा रोक न लगा पाने पर एन0एच0ए0आई0 के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। संबंधित थानाध्यक्ष इस प्रकार की अवैध पार्किंग को चेक कराएगें एवं अनुपालन न होने पर जिला प्रशासन को अवगत कराएगें। हाईवेे पर चलने वाले, दो पहिया वाहनो पर बिना हेडमेट चलने, सीट बेल्ट का प्रयोग न करने, वाहन चलाते समय मोबाईल का प्रयोग करने एवं नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालको पर कडी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश दिये गये। इस संबंध में जागरूक किए जाने हेतु प्रचार-प्रसार किये जाने के भी निर्देश दिए गए। जनपद में इस वर्ष के चिन्हित 17 ब्लैक स्पॉट पर जनपदीय समिति द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर स्थलवार सुधार कियें जाने हेतु तथ्यात्मक रिपोर्ट उपलब्ध करायी जाये एवं संबंधित कार्यदायी संस्थाओं द्वारा तत्काल सुधार कार्य करायें जानें हेतु निर्देश दिये गये। एन.एच.ए.आई. वाराणसी के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि उनके कार्य क्षेत्र के सभी ब्लैक स्पाट पर आवश्यकता अनुसार रोड मार्किग, साईनेज, आर.बी.एम. का कार्य पूर्ण कराया जा चुका है। जनपद के सभी थानाध्यक्ष अपने क्षेत्र में यदि उन्हे प्रतीत होता है कि किसी मार्ग पर सुरक्षा के मानकों की आवश्यकता है तो वह सूचना जिला प्रशासन को उपलब्ध कराएगें। वाराणसी-गाजीपुर राष्ट्रीय मार्ग संख्या-31 पर तलवल कट पर स्थानीय लोगों द्वारा बार-बार मीडियन को तोडकर अवैध कट बना दिया है स्थानीय लोगों द्वारा क्षति पहुॅचाये जाने पर कडी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गए उन्हे पुनः बन्द कराया जाए। अटवा मोड पर क्रासिंग का चौडीकरण कर किया जाए। राष्ट्रीय मार्गो पर पटरियों को सही कराया जाये एवं पॉट होल्स की तत्काल मरम्म्त करायी जाए। बैठक का संचालन लो0नि0वि0 के सहायक अभियन्ता, अनुराग यादव द्वारा किया गया। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर)  ज्ञानेन्द्र, लो0नि0वि0 के अधिशासी अभियन्ता, बी.एल. गौतम, जे.पी. यादव व सन्तोष कुमार, यातायात निरीक्षक मनीष त्रिपाठी सहित परिवहन, एन.एच.ए.आई., स्वास्थ विभाग, जल निगम के अधिकारी व बस/ट्रक यूनियन के पधाधिकारी उपस्थित रहें।

  • एमएलसी ने पूर्व चेयरमैन के निधन पर किया शोक व्यक्त

    एमएलसी ने पूर्व चेयरमैन के निधन पर किया शोक व्यक्त

    एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने पूर्व चेयरमैन के निधन पर जताया शोक
    सैदपुर। नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन व भाजपा नेता हरिनाथ सोनकर के निधन पर आज वाराणसी भाजपा जिलाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा उनके सैदपुर नगर स्थित निवास पर पत्नी शीला सोनकर व परिजनों से मिलकर दुःख जताया और अपनी गहरी संवेदना प्रकट किया। उन्होंने उनकी पुण्य स्मृति का स्मरण करते हुए कहा कि हरिनाथ जी अत्यंत सरल और सहज इंसान थे,जो भारतीय जनता पार्टी के सच्चे सेवक थे।उनका असमय निधन भारतीय जनता पार्टी की अपुर्णीय क्षति है।


    इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,संकठा मिश्रा, विनोद सोनकर, श्यामसुंदर विश्वकर्मा, हीरा कुशवाहा, सुधीर पाटिल, मनोज शर्मा,बासदेव मास्टर साहब, सुधीर प्रजापति सहित आदि अन्य लोगो ने भी दुःख व संवेदना जताई।

  • पीजी कॉलेज में 8 जुलाई से होगा ऑनलाइन प्रवेश

    पीजी कॉलेज में 8 जुलाई से होगा ऑनलाइन प्रवेश

    स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर में ऑनलाइन प्रवेश आठ जुलाई से

    गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय (यूजीसी द्वारा बी श्रेणी प्रदत्त) में बी० काम० (B.Com.) प्रथम सेमेस्टर और एम० ए० (गृहविज्ञान) प्रथम सेमेस्टर में सीधे प्रवेश की प्रक्रिया 08 जुलाई 2025 (मंगलवार) से सुबह 10:00 बजे शुरू होगी। अभ्यर्थी ऑनलाइन काउंसलिंग 07 जुलाई 2025 से महाविद्यालय की वेबसाइट http://www.pgcghazipur.ac.in पर कर सकते हैं। सभी अभ्यर्थियों को मूल प्रमाण पत्रों और समर्थ पोर्टल रजिस्ट्रेशन प्रति के साथ संबंधित विभाग से संपर्क कर प्रवेश सुनिश्चित करना होगा।
    स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रवेश परीक्षा (PAT-2025) का आयोजन 11 और 12 जुलाई 2025 को होगा। 11 जुलाई 2025 (शुक्रवार) को बीएससी (कृषि) की परीक्षा सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 बजे तक होगी। बीएससी (गणित), एमएससी कृषि (अनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन), एमए (समाजशास्त्र) की परीक्षा दोपहर 3 से 5 बजे तक आयोजित होगी।


    12 जुलाई शनिवार को बीएससी (जीव विज्ञान) और एमएससी (वनस्पति विज्ञान) की परीक्षाएं दोपहर 11:00 बजे से 1:00 बजे तक आयोजित होंगी। 12 जुलाई 2025 को ही एमएससी (रसायन विज्ञान), एमएससी कृषि (उद्यान), एमकॉम और एमए (भूगोल) की परीक्षाएं सायं 3:00 से 5:00 बजे तक होंगी। जानकारी देते हुए प्राचार्य प्रोफे० डॉ० राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि प्रवेश पत्र 09 जुलाई 2025 को ऑनलाइन जारी होंगे। शेष पाठ्यक्रमों में सीधे प्रवेश के लिए काउंसलिंग आयोजित होगी। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट : http://www.pgcghazipur.ac.in पर प्रवेशार्थी सूचना प्राप्त कर सकते है है।

  • डीएम-एसपी ने अधिकारियों के साथ की बैठक,जनपद वासियों से की अपील

    डीएम-एसपी ने अधिकारियों के साथ की बैठक,जनपद वासियों से की अपील

    गाजीपुर। मोहर्रम व श्रावण माह में कावड़ यात्रा को शान्तिपूर्वक, सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ एक आवश्यक बैठक सम्पन्न की गई।
    बैठक के दौरान जनपद वासियों से अपील किया कि मोहर्रम, श्रावण यात्रा के साथ अन्य सभी पर्व व त्यौहार को उत्साह, एकता, आपसी भाईचारे एवं जनपद की गंगा जमुनी तहजीब व शान्ति के साथ मनाए।
    मोहर्रम व श्रावण माह में कावड़ यात्रा के समुचित तैयारियों के क्रम में जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों एवं अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया कि कावड़ यात्रा/ से संबंधित सड़कों पर नियमानुसार आवश्यक प्रबन्ध सुनिश्चित किए जाए। जिलाधिकारी ने बताया कि पूरे कावड़ यात्रा के दौरान किसी भी कावरियें के चोटिल होने, घायल होने या तबीयत बिगड़ने के दृष्टिगत कावड़ मार्गाे पर निश्चित स्थानों पर एम्बुलेंस की उपलब्धता तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं प्राथमिक स्थास्थ्य केन्द्र पर रात्रि के समय चिकित्सकों की उपलब्धता अनिवार्य रूप से करने हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया है। जिलाधिकारी ने शहरी क्षेत्रों में घाट से कावरियों को पानी भरने मे कोई असुविधा न हो एवं साथ ही बैरिंकेटिग, चेन्जिग रूम, शौचालय तथा लाईट की व्यवस्था हेतु अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यवस्था हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी/अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कावड़ यात्रा के दौरान कही किसी प्रकार की घटना घटित न हो इस हेतु रास्तो के जर्जर विद्युत तार मरम्मत कराने, खराब सड़को को की मरम्मत करवाने, रूट डायवर्ज, बैरिकेटिग, श्रद्धालुओ के वाहनो के पार्किग की व्यवस्था, फायर ब्रिगेड, मेडिकल टीम एवं पेयजल की व्यवस्था हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। किसी भी धार्मिक स्थल पर अस्त, शस्त्र एवं शक्ति का प्रदर्शन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। यदि कोई भी व्यक्ति ऐसा करते हुए पाया जाता है तो उनके विरूद्ध उचित कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने जनपद के सभी शिवालयों में साफ-सफाई, जल इत्यादि की व्यवस्था के क्रम में संबंधित ग्राम प्रधानों के साथ नगर पलिका एवं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को समुचित व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया। उन्होने कहा कि कावड़ यात्रा परम्परागत मार्गाे से निकाली जाएगीं, कोई नयी परम्परा नही की जाएगी। साथ ही डीजे पर निर्धारित आवाज में केवल भक्ति गीत ही बजाए जाएगें। जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी को मोहर्रम त्यौहार के आयोजकों के साथ बैठक करने का निर्देश दिया। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार, एस0पी0 सिटी ज्ञानेन्द्र प्रसाद, एस0पी0आर0ए0 अतुल सोनकर, मुख्य चिकित्साधिकारी डा.सुनील कुमार पाण्डेय, समस्त उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, एवं अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

  • डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने किया वार्ड का निरीक्षण, लगाई फटकार

    डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने किया वार्ड का निरीक्षण, लगाई फटकार

    गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देश पर गुरुवार को उपजिलाधिकारी सदर मनोज पाठक द्वारा नगर पालिका गाजीपुर के वार्ड नं. 01 का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वार्ड मे साफ-सफाई, कुड़ा उढान, नालियो की सफाई व जल निकासी की समस्या संतोषजनक न पाये जाने के कारण नाराजगी व्यक्त करते हुए एसडीएम ने सफाई निरीक्षक को फटकार लगाई तथा वार्ड मे जल्द से जल्द साफ-सफाई व जल निकासी की समस्या को दूर करते हुए वार्ड मे प्रतिदिन कुड़ा उठवाने का निर्देश दिया। इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका डा0 धीरेन्द्र कुमार राय एंव अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

  • रेस्टोरेंट का बार लाइसेंस निरस्त

    रेस्टोरेंट का बार लाइसेंस निरस्त

    गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता मे गुरुवार को जिला स्तरीय बार समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुयी। बैठक में बताया गया कि मैजिक चिली फैमिली रेस्टोरेन्ट निकट सैनिक चौराहा द्वारा बार के लाईसेंस हेतु आवेदन किया था, जिस पर आर0बी0 ओ0 एक्ट के अन्तर्गत भवन निर्माण नियमानुसार न होने के कारण नियत प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र द्वारा अनापत्ति प्रमाण प्रत्र निर्गत नहीं किया गया। जिससे  बार हेतु लाईसेंस आवेदन को निरस्त कर दिया गया। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार, अपर पुलिस अधिकक्षक ज्ञानेन्द्र प्रसाद, आबकारी अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

  • कांग्रेसियों ने सौंपा राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन, किया मांग

    कांग्रेसियों ने सौंपा राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन, किया मांग

    भूमिहीनों को उजाड़े जाने और जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस का ज़ोरदार धरना प्रदर्शन, राज्यपाल को प्रेषित ज्ञापन सौंपा मजिस्ट्रेट को।

    गाजीपुर। स्थानीय समस्याओं और गरीबों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने जिला मुख्यालय पर प्रदेश महासचिव फसाहत हुसैन बाबू, जिलाध्यक्ष सुनील राम और शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में गुरुवार को सरजू पांडे पार्क में ज़ोरदार धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिलाधिकारी के प्रतिनिधि मजिस्ट्रेट के माध्यम से एक ज्ञापन उत्तर प्रदेश की राज्यपाल को सौंपा गया। कांग्रेस ने मांग किया कि बरसात के मौसम में भूमिहीनों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें बेघर कर देना अमानवीय है और इन पीड़ितों को तुरंत सरकारी आवास मुहैया कराया जाए। धरने के दौरान कांग्रेस वक्ताओं ने यह भी मांग उठाई कि वर्षों से बंद पड़ी नन्दगंज चीनी मिल और बहादुरगंज कताई मिल को दोबारा चालू किया जाए ताकि स्थानीय लोगों को रोजगार मिले और पलायन रुके। साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तावित पांच हजार विद्यालयों को बंद करने की योजना को तुरंत रद्द करने की मांग की गई, ताकि बच्चों को उनके शिक्षा के अधिकार से वंचित न किया जाए। प्रदेश सचिव एवं प्रभारी गाजीपुर फसाहत हुसैन बाबू ने कहा भाजपा सरकार में गरीबों की ज़िंदगी से खिलवाड़ हो रहा है। अंधऊ और बिराईच ग्राम सभा के भूमिहीनों को बरसात में बुलडोजर से उजाड़ दिया गया है, प्रदेश में स्कूल बंद कर बच्चों से शिक्षा छीनी जा रही है और बंद पड़ी मिलों की अनदेखी कर युवाओं का भविष्य अंधकारमय किया जा रहा है। कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। जिला अध्यक्ष सुनील नाम एवं कर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा गाजीपुर की पहचान रही चीनी मिलें और कताई मिलें वर्षों से बंद हैं। अगर इन्हें चालू कर दिया जाए तो हज़ारों लोगों को रोज़गार मिलेगा, अंधऊ और बिराइच गांव में बेघर किए गए लोगों को तत्काल प्रभाव से सरकारी आवास दिया जाए। भाजपा सरकार गरीबों, किसानों, भूमिहीनों और छात्रों की दुश्मन बन चुकी है। कांग्रेस जनता के हक की लड़ाई जारी रखेगी। धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आम नागरिक मौजूद रहे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और प्रशासन को मांग पत्र सौंपकर प्रदर्शन समाप्त किया गया। इस दौरान रविकांत राय, पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर मारकंडे सिंह, बटुक नारायण मिश्र, अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह, विद्याधर पांडे, चंद्रिका सिंह, हामिद अली, सतीश उपाध्याय, राजेश उपाध्याय सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

  • गुरू पुजनोत्सव को लेकर सुन्दरकाण्ड का आयोजन

    गुरू पुजनोत्सव को लेकर सुन्दरकाण्ड का आयोजन

    गुरू पुजनोत्सव को लेकर सुन्दरकाण्ड का आयोजन

    गाजीपुर। गुरू पूजनोत्सव के आगमन को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर स्थित कार्यालय केशव कुटी रायगंज में मंगलवार को श्रीरामचरित्रमानस पाठ के सुन्दरकाण्ड का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संघ के सभी आनुषागिंक संगठन के कार्यकर्ता व पदाधिकारियो सम्मिलित रहे। इस अवसर पर नवागत जिला प्रचारक प्रभात ने हनुमान जी के बारे चर्चा करते हुए कहा कि ’’को नही जानत है जग मे कपि संकट मोचन नाम तिहारो’ इन्ही की पूनज मे सुन्दरकाण्ड का आयोजन किया गया। हनुमान के समान बलशाली हमारे सभी आनुषांगिक संगठन के पदाधिकारियो से निकट भविष्य में आने वाले संघ के छः पर्वाे में से एक महत्वपूर्ण पर्व गुरूपूजनोत्सव व शाताब्दी वर्ष की तैयारी को लेकर चर्चा की गयी। जिसे लेकर संघ के सांगठनिक जिला सैदपुर व गाजीपुर का संयुक्त बैठक जौनपुर विभाग प्रचारक आदित्य का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। अध्यक्षता सह विभाग संघसंचालक सचिदानन्द के विचार से अवगत हुए। बैठक के उपरान्त सुन्दरकाण्ड का आयोजन किया गया। जिसमें नगर प्रचारक विक्रम, जिला संघचालक जयप्रकाश, नगर संघचालक दीनदयाल, जिला कार्यवाह अमित, सह जिला कार्यवाह विपिन, जिला व्यवस्था प्रमुख देवसरन, सेवा प्रमुख विनोद, प्रचार प्रमुख चन्द्र कुमार, सम्पर्क प्रमुख प्रदीप, धर्मजागरण प्रमुख प्रेमनारायण, बालकाल प्रमुख ब्रजकिशन, सह नगर कार्यवाही अभिषेक, इन्दुभूषण, शारीरिक प्रमुख दीपक, दुर्गेश, विभाग से अशोक, नीरज, अभयनरायण, योगेश, जिला शासकीय अधिवक्ता कृपाशंकर राय, अपर शासकीय अधिवक्ता अखिलेश सिंह, जयप्रकाश सिंह, राम कुमार राय, अजय तिवारी, बब्बू सिंह, अनुज राय, अवधेश सिंह, अमित, बनवासी कल्याण आश्रम से संजीव गुप्ता, मंटू राय, किसान सभा अध्यक्ष अमित सिंह, संस्कार भारती से शिवम, विश्व हिन्दू परिषद से विपिन श्रीवास्तव, अनुराग, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री विपुल, भारत विकास परिषद, किशन, रोहित, सरदार राजन सिंह, महेन्द्र, हृदयप्रकाश, संजय आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अन्त में सुन्दरकाण्ड के प्रसादस्वरूप सहभोज का आयोजन किया।

Uttar Pradesh Fast News